tikhiawaz24.in

सोमवार, 22 मई 2017

प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS प्रशांत त्रिवेदी ने दी यूपी कैडर में ज्वाइनिंग

लखनऊ-दिनेश प्रताप सिंह अवमानना मामले में अधिशाषी अभियंता सदन में पेश,विधान परिषद में एसके सिन्हा ने कहा-मैने कोई अपशब्द नहीं कहा,'सदन और विधान परिषद के सदस्य दिनेश सिंह से माफी मांगता हूं',अधिकारी एसके सिन्हा ने जानबूझ कर मेरा अपमान किया-दिनेश प्रताप,'मेरे पास धमकी भरे फोन आये और कहा गया कि जेल से बोल रहा हूँ',एसके सिन्हा के खिलाफ गए तो नतीजा भुगतना पड़ेगा-दिनेश प्रताप,विधान परिषद में नेता सदन दिनेश प्रताप ने कहा मामले में जांच हो सकती है

लखनऊ-प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS प्रशांत त्रिवेदी ने दी यूपी कैडर में ज्वाइनिंग,यूपी सरकार ने पत्र लिख यूपी कैडर में वापस भेजने का अनुरोध किया था,1989 बैच के IAS अफसर है प्रशांत त्रिवेदी,केंद्र सरकार ने किया रिलीव,इससे पहले भी यूपी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं  तैनात

लखनऊ-पिछली सरकार के एक और फैसले को बदलेगी सरकार,योगी सरकार करेगी समाजवादी पेंशन योजना में बदलाव,अखिलेश की महत्वपूर्ण योजना थी समाजवादी पेंशन योजना,अब मुख्यमंत्री पेंशन योजना के नाम से होगी योजना ,पेंशन राशि बढ़कर 1000 करने की हो रही तैयारी

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी का परिवार सीएम योगी से मिला,पुलिस जाँच से असंतुष्ट IAS अनुराग तिवारी का परिवार,परिवार ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच की मांग ,सीएम कार्यालय में फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाये गए,सीएम ने जाँच की प्रगति के लिए भी जानकारी तलब की,सीएम योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी के भाई मयंक तिवारी का बयान-मेरे भाई की मौत सामान्य नहीं-मयंक तिवारी,उसके मोबाइल का लॉक तोडा गया-मयंक तिवारी,मामले की जाँच होनी चाहिए - मयंक तिवारी   

आगरा-राममंदिर मुद्दे पर बोले शिवपाल यादव-कोर्ट जो फैसला करेगा सभी को होगा मंजूर-शिवपाल,राममंदिर मुद्दे पर विवाद की स्थिति पैदा न हो-शिवपाल,राममंदिर का मुद्दा बातचीत से हल हो-शिवपाल यादव,तीन तलाक मामले पर बोले शिवपाल यादव,मैं पीड़ित महिलाओं के साथ हूँ-शिवपाल यादव,महिलाओं पर कोई अत्याचार और उत्पीड़न न हो-शिवपाल,नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले शिवपाल यादव,मैं अभी सिर्फ समाजवादी हूँ-शिवपाल यादव,प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर हुआ है ध्वस्त-शिवपाल,6 महीने सरकार पर हम कुछ नहीं बोलेंगे-शिवपाल

उन्नाव में कल हुए रेल हादसे के बाद भी नहीं जागा रेलवे प्रशासन,रेलवे की लापरवाही के फिर हो सकता है बड़ा रेल हादसा,सहजनी क्रॉसिंग से कई मीटर तक पेन्ड्रोले क्लिप मिलीं गायब,स्लीपर्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,धड़ल्ले से गुजरी जा रही ट्रेनें,रेलवे के छोटे कर्मचारियों की शिकायतों को किया जा रहा नजर अंदाज

एटा-BJP विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का ऑडियो वायरल,विधायक और कार्यकर्ता में विकास कराने को लेकर हुई बहस,जाति के नाम पर विकास कराने की बात कहते नज़र आये MLA,विधायक ने युवक से कहा अपने सांसद से कराओ विकास कार्य,सांसद को वोट दिया,उन्ही से कराओ विकास-सत्यपाल सिंह

इलाहाबाद-नहर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी,पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी,हत्या के बाद नहर में शव फेंकने की आशंका,होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके की घटना

लखनऊ-पेट्रो पंपों पर घटतौली मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रमुख सचिव से पूछा सवाल,घटतौली मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां की गईं,कमेटी बनाकर मामले को क्यों दबाया जा रहा-हाईकोर्ट,घटतौली मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी

दिल्ली-मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम,सीएम योगी आदित्यनाथ पटना में करेंगे रैली,मोदी सरकार के कामकाज का बखान करेंगे योगी,डिप्टी सीएम केशव मौर्या नालंदा में कार्यक्रम में लेंगे भाग,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा तमिलनाडु में कार्यक्रम में लेंगे भाग,26 तारीख से मोदी सरकार के 3 साल पर जश्न हो रहा है शुरू

हाथरस-लुटेरी दुल्हन लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार,ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हुई दुल्हन,गंभीर हालत में चारों परिजन जिला अस्पताल में भर्ती,हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी नंदराम गांव का मामला

लखनऊ-GST की जागरुकता के लिए निकाली जाएगी रैली,वाणिज्य कर विभाग जागरुकता के लिए निकाले रैली,1090 चौराहे से रैली निकालकर किया जाएगा जागरुक

मुरादाबाद-पर्वतारोही के लापता होने का मामला,ईटीवी पर दिखाए जाने के बाद जागा प्रशासन,एडीएम सिटी पर्वतारोही के परिजनों से मिलेंगे,परिजनों को हरसम्भव मदद देगा जिला प्रशासन,एवरेस्ट फतह के बाद से लापता हैं पर्वतारोही रवि,सिविल लाइन क्षेत्र में है रवि कुमार का घर

हाथरस-नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस,लड़की के रिश्तेदार ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना,पुलिस ने लड़की के पिता और रिश्तेदार को किया गिरफ्तार,बिना दुल्हन लौटी बारात, पुलिस मामले की जांच में जुटी,थाना सादाबाद क्षेत्र के नगला जयलाल के पास का मामला

मऊ-वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,नाराज लोगों ने शव रखकर नेशनल हाईवे किया जाम,सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ां गांव के पास की घटना

आजमगढ़-दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को ससुराल से निकाला,पिता की तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज,मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का मामला

रायबरेली-गाँव के बाहर झाड़ियों में मिला महिला का शव,लोगों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका,भदोखर थाना क्षेत्र के बिनौहरा गांव की घटना

फैजाबाद-शादी समारोह में गई युवती लापता,गांव में ही था शादी समारोह,खंडासा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का मामला

जौनपुर-कल नदी में डूबे किशोर का मामला,आज नदी में उतराता मिला किशोर का शव,बदलापुर क्षेत्र के चौकी गाँव की घटना 

इटावा-एयर टैंक फटने से युवक की मौत,पंचर की दुकान पर हवा भरवा रहा था युवक,सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंत चौराहे की घटना

चंदौली-पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या,विवाद के बाद पत्नी गई थी मायके,बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव की घटना

मेरठ-आनंद अस्तपाल में तोड़फोड़ का मामला,दर्जनो डॉक्टरों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की,मांग न पूरी होने पर करेंगे प्रदर्शन-डॉक्टर,अस्पताल में किन्नरों ने की थी तोड़फोड़

लखनऊ-यूपी राज्य पर्यटन विभाग में सम्मान समारोह,पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का होगा सम्मान,पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने किया आयोजन

आगरा-दबंगों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में मां,बेटी का धरना,दबंगों ने बेटी पर कराया था जानलेवा हमला,फर्जी स्कूल की शिकायत करने पर कराया था हमला,पुलिस पर लगाया आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,जगदीशपुरा में फर्जी स्कूल चलाने की हुई थी शिकायत

महोबा-रोडवेज यात्री बस में आग की धुंध से मची हड़कंप,दर्जनों यात्री भगदड़ में हुए घायल,पनवारी थाना क्षेत्र झांसी-मिर्जापुर हाइवे की घटना

लखनऊ-ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल कल,हनुमान मंदिरों में बड़े मंगल पर विशेष आयोजन,हनुमान सेतु और अलीगंज मंदिर में खास इंतजाम,रात 12 बजे से ही खुल जाएंगे मंदिरों के कपाट

गाजियाबाद-14 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला,पिता के दोस्त ने की 14 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़,पूरे दिन घर मे बंधक बनाकर रेप करने का आरोप,गाजियाबाद के दीनगर थाना क्षेत्र की घटना

रामपुर-मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर्स का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,आरटीओ की मिलीभगत से संचालक का आरोप,रामपुर डीएम को ट्रांसपोर्टर्स ने दिया ज्ञापन⁠⁠⁠⁠

प्रतापगढ़-डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान बंद मिली अस्पताल की रसोई,खाना बनाने वाली संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश,बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर डीएम नाराज,सीएमओ को बाहर से दवा लिखने की जांच सौंपी

संभल-शराब ठेके के विरोध महिलाओं ने की तोड़फोड़,शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध ,आबादी में शराब ठेके का कर रहीं विरोध

जौनपुर-महिला के साथ गैंगरेप की सूचना पर पुलिस हलकान,महिला और उसके पति को पुलिस ने लिया हिरासत में,झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने का आरोप,सरपतहा थाना क्षेत्र के मनवल गांव का मामला

सहारनपुर-कल से लापता किसान की गला रेतकर हत्या,हत्याकर किसान के शव को बाग में फेंका,बेहट थाना क्षेत्र के मलखपुर गांव का मामला

कानपुर-भारतीय मजदूर संघ का तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन,26 राज्यों से 5000 से अधिक प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल,मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने अधिवेशन में हुए शामिल,22 मई से 24 मई तक चलेगा अधिवेशन

भदोही-साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत,औराई थाना क्षेत्र के गोटिया तिराहे की घटना

भदोही-दो वर्ष पूर्व हुई किशोर की मौत का मामला,पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,गोपीगंज के पूरे टीका गांव की घटना

बुलंदशहर-दबंगों ने अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा किया,अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत की,एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर काटा हंगामा,बुलंदशहर के खुर्जा इलाके की घटना

बहराइच-रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक के सिर व गर्दन पर हमले से गहरे जख्म,सीएचसी मोतीपुर से जिला अस्पताल रेफर
⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠
⁠⁠⁠⁠⁠बहराइच-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,श्रावस्ती जिले के सोनवा इमलिया गांव निवासी है मृतक,बहराइच के दरगाह इलाके में हुआ हादसा

इलाहाबाद-⁠⁠⁠यूपी के प्रधान महालेखाकार आज करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,वित्त,जनरल एवं सोशल सेक्टर ऑडिट की देंगे जानकारी,31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष की है रिपोर्ट,ऑडिट रिपोर्ट विधान सभा में हो चुकी है पेश,पीएजी के सत्यनिष्ठा भवन में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉंफ्रेंस

ग्रेटर नोएडा-दादरी में संदिग्ध हालत में युवक का शव पड़ा मिला,पत्नी और सास,ससुर पर हत्या का आरोप,दादरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की घटना

लखनऊ-MLC दिनेश प्रताप सिंह के विशेषाधिकार का हनन का मामला,रायबरेली विकास प्राधिकरण के इंजीनियर एसके सिन्हा हुए पेश,इंजीनियर एसके सिन्हा ने सदन के सामने रखा अपना पक्ष,विधान परिषद ने इंजीनियर के मामले में फैसला सुरक्षित रखा,दिनेश प्रताप सिंह ने इंजीनियर के खिलाफ दिया था अवमानना नोटिस

मऊ-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया आत्मदाह का प्रयास,सामाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया,भू-माफियाओं से परेशान है सामाजिक कार्यकर्ता,शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर की घटना

लखनऊ-पेट्रोल पंपो पर घटतौली के कारोबार के तार महाराष्ट्र तक,यूपी एसटीएफ ने पुणे और ठाणे से दो लोगों को गिरफ्तार किया,दोनों आरोपियों के पास से 110 माइक्रो चिप भी बरामद हुई,ठाणे से गिरफ्तार विवेक चिप और रिमोट का सबसे बड़ा सप्लायर,पुणे से गिरफ्तार अविनाश मनोहर के पास से रिमोट का चिप बरामद

मिर्जापुर-बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत,हादसे में दो लोग घायल,अस्पताल रेफर,बारात से टेंट लादकर वापस जा रहा था ट्रैक्टर,लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गाँव की घटना

मैनपुरी-पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी,2 आरोपी गिरफ्तार,दो गाड़िया बरामद,भारी मात्रा में शराब,खाली बोतलें,उपकरण बरामद,स्वाट टीम,करहल पुलिस ने कंझना गांव में की छापेमारी

अलीगढ़-दो पक्षों में नाली के विवाद का मामला,एक पक्ष पर केस दर्ज होने पर भड़के ग्रामीण,पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी,लोधा थाना क्षेत्र के केशवपुर जौफरी की घटना

हमीरपुर-नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया,पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया,आरोपी फरार,दिवार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव की घटना

लखनऊ-GST जागरुकता रैली रवाना,सेल्स टैक्ट कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने रवाना की रैली,व्यापारियों को GST की जानकारी देगी रैली,1090 चौराहे से रवाना हुई GST जागरुकता रैली,शहर के कई इलाकों में GST की जानकारी देगी रैली

मुरादाबाद-ईटीवी पर खबर चलने के बाद जागा प्रशासन,एडीएम सिटी ने लापता पर्वतारोही के परिजनों से की मुलाकात,एसडीएम सिटी ने हर सम्भव मदद का परिवार को दिया भरोसा,नेपाली एजेंसी ने परिजनों को दी तलाशी अभियान की जानकारी,लापता पर्वतारोही रवि कुमार का मोबाईल ट्रेस किया गया,बालकनी एरिया के पास ही मोबाईल मिलने की सूचना,भारतीय दूतावास से भी सम्पर्क साधेगा स्थानीय प्रशासन

लखनऊ-महिला सम्मान प्रकोष्ठ की जीप दफ्तर से चोरी,महानगर इलाके में है महिला सम्मान प्रकोष्ठ का दफ्तर,जीप की खोज में आसपास के जिलो में अलर्ट किया गया

बुलंदशहर-पुलिस ने अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया,4 विदेशी पिस्टल समेत देशी तमंचे बरामद,3 असलहा तस्कर मौके से फरार,बुलंदशहर शहर कोतवाली का मामला

इलाहाबाद-मिर्जापुर में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रद्द होने का मामला,चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत के बाद रद्द हुई थी भर्ती,चयन प्रक्रिया निरस्त करने के यूपी सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई

ग्रेटर नोएडा-चलती सेंट्रो कार में लगी भीषण आग,कार चालक ने कूदकर बचाई जान,सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा गोल चक्कर की घटना

मेरठ-स्वामी ओम के खिलाफ मेरठ में महिलाओं ने खोला मोर्चा,स्वामी ओम पर महिला को बिना वस्त्र डांस कराने का आरोप,महिला का वीडियो सोशल साइट पर जमकर हुआ वायरल,महिलाओं का दल स्वामी पर मुकदमे को लेकर SSP से मिला,अपनी हरकतों से आय दिन चर्चा में रहते हैं स्वामी ओम बाबा

इलाहाबाद-मैजिक-बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत,10 लोग गंभीर घायल,इलाहाबाद रेफर,सोरांव थाना क्षेत्र के मलखिया गांव की घटना

मेरठ-दलितों और ठाकुरों के विवाद ने पकड़ा तूल,दलितों पर ही केस दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप,नाराज दलितों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव,मेरठ के भावनपुर इलाके में हुआ था विवाद

वाराणसी-जिला मुख्यालय पर मीट कारोबारियों का प्रदर्शन,वाराणसी समेत 9 जिलों के कारोबारी शामिल,वैकल्पिक स्लाटरिंग की व्यवस्था की कर रहे मांग,कचेहरी परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया

रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी


जम्मू-कश्मीर के नौगांव में आतंकवादियों के घुसपैठ को नकाम करने के दौरान शहीद होने वाले तीन सैनिकों को आज रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के घुसपैठ की नापाक कोशिश को असफल कर दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘कश्मीर घाटी के नौगांव सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। राष्ट्र को हमारे सैनिकों पर गर्व है।’’ जेटली ने ट्विटर पर कहा, ‘‘नौगांव अभियान में हमारे सैनिकों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया और उनके नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। शहीद हुए हमारे तीन जवानों को श्रद्धांजलि।’’ मुस्तैद जवानों ने आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और यह उस अभियान का हिस्सा था, जिसे 20 मई को शुरू किया गया था।

नियंत्रण रेखा से लगे हुए उत्तरी कश्मीर के नौगांव सेक्टर में हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए।

अल्पसंख्यकों के लिए नवोदय विद्यालय जैसे 100 स्कूल, पांच उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे : नकवी

नयी दिल्ली केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 100 नवोदय विद्यालय जैसे स्कूल खोले जायेंगे, साथ ही अल्पसंख्यकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के 5 शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जायेगी जिसके साल 2018 से काम करना शुरू करने की उम्मीद है।

नकवी ने  साक्षात्कार में कहा, ‘‘मोदी सरकार ने बिना तुष्टीकरण के अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण एवं विकास का बेहतरीन कार्य किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 100 नवोदय विद्यालय जैसे स्कूल खोले जायेंगे।’’ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों को बेहतर से बेहतर शिक्षा संस्थानों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उनका कौशल विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता है । मंत्रालय अल्पसंख्यकों को बेहतर पारंपरिक एवं आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के 5 शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी, मेडिकल, आयुर्वेद, यूनानी सहित विश्वस्तरीय कौशल विकास की शिक्षा देने वाले संस्थान देश भर में स्थापित किये जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस सन्दर्भ में 10 जनवरी 2017 को गठित एक उच्च स्तरीय कमेटी शिक्षण संस्थानों की रुपरेखा-स्थानों आदि के बारे में अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंपने वाली है। हमारी कोशिश है यह शिक्षण संस्थान 2018 से काम करना शुरू कर दें। इन शिक्षण स

मोदी के संसदीय क्षेत्र में 26 को आयेंगे योगी


उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार आगामी 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया मुख्यमंत्री के प्रथम संभावित आगमन से संबंधित विस्तृत यात्रा कार्यक्रम फिलहाल नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

कानपुर में आग से परिवार के चार लोगों की मृत्यु

 कानपुर उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी क्षेत्र में शार्ट सर्किट से व्यापारी जैन ताडी वालों के घर में लगी आग में परिवार के चार सदस्यों की जलने से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकेरी इलाके में लालबंगला नई सब्जीमण्डी हरजिन्द्रनगर निवासी नीरज जैन के घर में सुबह करीब पौने पांच बजे अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे में 40 वषीर्य नीरज जैन, उनकी पत्नी श्रीमती सिम्मी जैन (35) नीरज की मां 70 वर्षीय मैनरानी जैन और 16 वर्षीय भांजे उज्जवल जैन की जलने से मृत्यु हो गई।

सोमवार एक एटीएम गिरोह का पर्दाफास

सिकरारा एसओ विश्वनाथ यादव  सोमवार एक एटीएम गिरोह का पर्दाफास किया ।एसओ ने बताया कि यह गिरोह जालसाजी कर एटीएम बदल दूसरे के खाते से एटीएम से पैसा निकाल कर फरार हो जाते है ।जालसाजों ने बताया कि अब तक छः से सात लाख रुपया निकाल चुके है जो सिकरारा ,मछलीशहर में घटना को अंजाम देते थे ।जिनके पास से दस दस एटीएम कार्ड नसिला पदार्थ बरामद हुआ ।पुलिस जिसे विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।मनोज उपाध्याय

चौराहे पर हो रही मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाएं --


तेजीबाज़ार-- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की उड़ रही धज्जिया,मुख्यमंत्री द्वारा अवैध बुचड़खानो को बंद कराने का जो अभियान चलाया गया उसमें तो अधिकान्श बुचड़खानो को तो प्रशासन ने बंद करवा दिया परंतु अभी भी बहुत ऐसे मार्केट,चौराहे आदि हैं जहाँ पर प्रशासन से बिना अनुमति लिये बगैर लाइसेंस के ही खुले में ही मांस की बिक्री हो रही हैं, जैसे स्थानीय सुबाष चौराहे पर ही खुले में हो रही मांस की बिक्री पर प्रशासन चुप्पी साधे बैठी हैं, राह चलते राहगीरो,महिलाये,बच्चें, तथा स्थानीय अन्य दुकानदारो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं,चौराहे पर रहने वालों ने कई बार प्रयास किया कि चौराहे से दूर इसकी बिक्री हो परंतु ऐसा नही हो पाया!
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि चौराहे पर हो रही मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाय तथा इन्हे सुबाष चौराहे से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर मांस की बिक्री करने के लिये दबाव बनाया जाय, यह कार्य प्रशासन के अलावा कोई नही करा सकता, क्योकि स्थानीय लोग कई बार प्रयास करके थक हार गये हैं, इन दुकानदारों के पास ना तो लाईसेंस हैं और ना ही प्रशासन द्वारा इन्हे मांस की बिक्री करने की कोई अनुमति ही !बीते दिनो एक-दो लोग बिक्री करते थे परंतु आज की तारीख में लगभग दर्जनों से ज्यादा दुकानदार सड़क के दोनों किनारो पर बैठकर आराम से खुले में मांस बेचते नजर आ रहे हैं, उस रास्ते से गुजरना दुभर हो गया हैं,
मांस का टुकडा हड्डी आदि सड़को पर भी फेक देते हैं, दर्जनो कुत्ते इसकी लालच में सड़क पर दौड़ते-फिरते रहते हैं,इन्ही लोगो के कारण सड़क से गुजरने वाले साईकिल सवार,मोटर गाडी वाले कुत्तों से टकराकर गिरते रहते हैं ! स्थानीय लोगों ने प्रशासन से माँग की हैं कि चौराहे पर हो रही मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाय तथा इन्हे सुबाष चौराहे से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर मांस की बिक्री करने के लिये निर्देशित किया जाय,
माँग करने वालो में सन्दीप गुप्ता, रामकुमार मोदनवाल, अवधेश चन्द्र उमर वैश्य, पुजारी उपाध्याय, सतीष चन्द्र उमर वैश्य, विजय दुबे, अरुण सिंह, सिताराम उमर, सन्दीप सिंह, सौरभ कौशिक सलामतपुर, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, मनीष सिंह गौराकलां, अखिलेश यादव सहित तमाम लोग है !

मुझे अपने गेंदबाजों पर विश्वास था: रोहित

हैदराबाद, आईपीएल 10 के फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को मात्र एक रन से हराकर खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों पर पूरा विश्वास था, मुुंबई ने रविवार रात खेले गये फाइनल मुकाबले में आठ विकेट पर 129 रन का मामूली स्काेर बनाने के बावजूद पुणे काे छह विकेट पर 128 रन पर थामकर एक रन से खिताब अपने नाम कर लिया।
मुंबई ने इस तरह तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास बना दिया और वह तीन बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
रोहित ने मैच के बाद कहा,“ मुझे अब जाकर शांति मिली।

रविवार, 21 मई 2017

बाबा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप,आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारी

बरेली-सीएम योगी आदित्यनाथ कल बरेली दौरे पर,कानून-विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम,विकास भवन सभागार में सीएम योगी करेंगे बैठक,पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी सीएम करेंगे बैठक,3 बजे मुरादाबाद से बरेली पहुंचेंगे सीएम योगी,सीएम के दौरे के पहले प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे बरेली

वाराणसी-बाबा विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप,आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारी,बाबा विश्वनाथ मंदिर में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान,बीडीएस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची

वाराणसी-काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से मांगा गया सम्पत्ति का ब्यौरा,बाबा विश्वनाथ के पुजारियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा,कई साल से मंदिर में लगे पुजारियों को देना होगा सम्पत्ति ब्यौरा,यूपी शासन ने एक हफ्ते में मांगा पुजारियों से सम्पत्ति का ब्यौरा,ब्यौरा नहीं देने पर पुजारियों की विजिलेंस जांच का आदेश

आगरा-राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बयान,फिल्म अभिनेता रजनीकांत को बताया महामूर्ख,हमारे 40 हज़ार मंदिर तोड़े गए-सुब्रमण्यम स्वामी,हम सिर्फ़ अयोध्या-काशी-मथुरा मांग रहे-सुब्रमण्यम स्वामी,राम मंदिर का फ़ैसला इस साल आख़िर में आएगा-स्वामी,फैसला आने के 6 माह में बन जाएगा राम मंदिर-स्वामी,योगी सरकार श्रेष्ठ है-स्वामी

जालौन-बहन से छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे भाई की ईंट मारकर हत्या,दबंगों से भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी हुआ घायल,परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंचे भाइयों पर दबंगों ने किया हमला,इटावा के हरौली का परिवार शिकायत करने आया था रिश्तेदार के घर,13 मई को शादी समारोह के दौरान दबंगों ने बहन से की थी छेड़खानी,कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव की घटना

लखनऊ-कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी की मौत का मामला,जिस CCTV पर टिकी है पुलिस की तफ्तीश वो ETV के पास,अनुराग तिवारी अपने साथी IAS पीएन सिंह के साथ गए थे डिनर पर,सीसीटीवी की टाइमिंग में रात 8.58 मिनट पर की थी अनुराग ने एंट्री,अनुराग के साथ एलडीए वीसी पीएन सिंह करने गए थे डिनर

लखनऊ-IAS अनुराग तिवारी की लखनऊ में संदिग्ध मौत का मामला,अनुराग की कॉल डिटेल में विदेश के नम्बर ने उड़ाए पुलिस के होश,जॉर्डन से आई कॉल ने किए लखनऊ पुलिस के होश फाख्ता,अनुराग तिवारी के मोबाइल पर जॉर्डन से आई थी कॉल,जॉर्डन के कॉल बिना अटेंड के हो गई थी मिस कॉल,लखनऊ पुलिस अनुराग के जॉर्डन कनेक्शन की भी जांच में जुटी

लखनऊ-आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध मौत का मामला,मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक वैज्ञानिकों ने लगाई पुलिस को फटकार,घटना स्थल को संरक्षित न रखने पर जताया एतराज,न मौके से ब्लड सैंपल लिया गया न बनवाया गया स्केच,आज प्रत्यक्षदर्शी की मदद से शव की परिस्थिति समझी गई,पुतले को घटना स्थल पर लेटा कर समझी मौत की वजह

ललितपुर-झांसी-बीना पैसेंजर हादसे का शिकार होते-होते बची,रेलवे ट्रैक के किनारे लगी गिट्टी से टकराए ट्रेन के पायदान,पैसेंजर ट्रेन में गिट्टी टकराने की आवाज से मची दहशत,जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास रोकी गई पैसेंजर ट्रेन

उन्नाव-डिप्टी सीएम केशव मौर्या का उन्नाव आगमन कल,गंगाघाट में सुबह 10 बजे करेंगे कोर कमेटी की बैठक,निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक

नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम में बच्चे की मौत का मामला,जाम में फंसे रहे हजारों वाहन और एंबुलेंस,जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्चे की हुई थी मौत,सड़क पर प्रदर्शन के चलते लगा था लंबा जाम,नोएडा के सेक्टर 128 में लगा था लम्बा जाम,दिमागी बुखार से पीड़ित था 7 वर्षीय बच्चा,परिजन बच्चे को लेकर ट्रामा सेंटर दिल्ली जा रहे थे

लखनऊ-राजधानी पुलिस में हुआ नई सरकार का सबसे बड़ा फेरबदल,24 थानेदार और कोतवाल ताश के पत्ते की तहर फेटे गए,एसएसपी दीपक कुमार ने किया फेर बदल,राजकुमार सिंह हुसैनगंज,अखिलेश पाण्डेय गुडम्बा भेजे गए,आशुतोष त्रिपाठी आलमबाग भेजे गए,अरुन मिश्रा गौतमपल्ली भेजे गए,सतीश सिन्हा इंस्पेक्टर हसनगंज,विजय सेन सिंह ताटकटोरा,शशीकांत यादव ठाकुरगंज,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अलीगंज,राघवन कुमार सिंह मड़ियांव,अजय त्रिपाठी गोमतीनगर,अक्षय कुमार इटौंजा,उदयवीर सिंह बीकेटी,केके मिश्रा निगोहा,ब्रिजेश राय पीजीआई भेजे गए,यशकांत सिंह एसओ काकोरी,संतोष कुमार सिंह नगराम,सीबी सिंह जानकीपुरम,अंजनी पांडेय चिनहट भेजे गए,अरुण कुमार सिंह पीआरओ प्रेस बनाए गए,शव शंकर सिंह एसओ बंथरा बनाए गए

मेरठ-लापता सिगरेट व्यापारी दिल्ली से हुआ बरामद,कर्ज के परेशान व्यापारी खुद ही गया था गायब,सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद,मेरठ के साकेत कॉलोनी का निवासी है व्यापारी

इटावा-लगातार वारदातों से दहला इटावा शहर,ईट भट्ठा व्यवसाई की पत्नी की घर में घुसकर हत्या,लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने की हत्या,नगदी और लाखों के जेवर लूट के लिए बदमाश,सिविल साइन क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी की घटना

फर्रुखाबाद-किसान की दो बेटियों की गंगा में डूबकर हुई मौत,नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबी दोनों बच्चियां,गोताखोरों ने दोनो बच्चियों का शव बाहर निकाला,शम्साबाद थाना क्षेत्र में कासिमपुर घाट की घटना

रामपुर-चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,चार लोग घायल,अस्पताल में कराए गए भर्ती,शाहाबाद थाना क्षेत्र के मदईयांन वदे गांव की घटना

लखनऊ-यूपी के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक और सेंटर्स में होगा औचक निरीक्षण,मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिले के DM,CMO को दिए निर्देश,PCPNDT एक्ट का कड़ाई से पालन कराने के लिए मंत्री ने दिए निर्देश

बरेली-कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान,प्रदेश में खोले जाएंगे 100 फस्ट ट्रैक कोर्ट-पाठक,1100 पारिवारिक,500 सिविल कार्ट भी खोले जाएंगे

सम्भल-शहीद सुधीश कटारिया के परिवार का अनशन का दूसरा दिन,बीजेपी सांसद के किए वादे को पूरा करने की कर रहे मांग,एक व्यक्ति को नौकरी,गैस एजेंसी, सम्पर्क मार्ग का था वादा,शहीद के परिवार को मनाने पहुंचे डीएम और एसपी,शहीद के परिजनों ने सीएम योगी को गांव आने की गुजारिश की,16 अक्टूबर 2016 को जम्मू के राजौरी में शहीद हुए थे सुधीश

फर्रुखाबाद-पूर्व बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप पर छापेमारी,घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंप सीज किया गया,सदर कोतवाली के नेहा फिलिंग स्टेशन का मामला

भदोही-मिलावटी आईस्क्रीम खाने से 2 बच्चों की हालत बिगड़ी,खाद्य  विभाग की टीम ने आईस्क्रीम का सैम्पल लिया,मोतीगंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव की घटना

मेरठ-प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मारी गोली,युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म की घटना

रामपुर-पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग,4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराए गए,शाहबाद थाना क्षेत्र के मदियानबदे गांव की घटना

गोंडा-सांप के काटने पर इलाज न मिलने से युवक की मौत,परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो मिला ताला,सीएचसी बभनजोत पर ताला लगे होने पर नहीं मिला इलाज,गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र की घटना

कन्नौज-पुलिस लाइन में बने पुलिस क्लब को गिराने के आदेश,अवैध जमीन पर बने पुलिस क्लब को कोर्ट ने दिया आदेश,सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट ने दिया आदेश

इलाहाबाद-आधार कार्ड बनाने में सामने आई घोर लापरवाही,कार्ड में पूरे गांव के लोगों की जन्म तिथि 1 जनवरी,घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव का मामला 

लखनऊ-डॉ.एके कटियार बने IET के कार्यवाहक कुलसचिव,IET में एप्लाइड साइंस विभाग के प्रोफेसर हैं डॉ.कटियार,AKTU के प्रस्ताव पर शासन ने कुलसचिव तनवीर को हटाया

फिरोजाबाद-उद्योग पति संजय मित्तल के अपहरण का मामला,संजय मित्तल से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल,यह अत्यंत दुस्साहसिक वारदात थी-एसपी सिंह बघेल,सरकार की सख्ती व पुलिस की सजगता से छूटे संजय-बघेल

गोरखपुर-भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक को जेल,सोशल मीडिया पर युवक ने डाला था भड़काऊ पोस्ट,ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया था विरोध,खोराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का मामला

सीतापुर-पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,इमिलिया सुल्तानपुर के पडरखा का मामला

इलाहाबाद-बेसिक शिक्षा परिषद के बाहर आमरण अनशन का मामला,अनशन कर रहे दो प्रशिक्षु शिक्षकों की हालत बिगड़ी,पुलिस ने अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती,नियुक्ति की मांग को लेकर पांच दिन से चल रहा अनशन,मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित है प्रशिक्षु शिक्षक

नोएडा-डीएनडी के पास जीप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी,दो लोगों की मौके पर मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल,नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में डीएनडी के पास की घटना

सोनभद्र-दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस, प्रेस के कई फ़र्ज़ी आईकार्ड, बिना नम्बर की बाइक बरामद,पकड़े गए आरोपियों पर मध्यप्रदेश में दर्ज है एक दर्जन मुकदमें,शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बस-स्टैंड से पुलिस ने किया अरेस्ट

सीतापुर-करंट से संविदाकर्मी की मौत का मामला,लापरवाह विद्युतकर्मियों पर हुई कार्रवाई,एसएसओ निलंबित, दूसरा संविदाकर्मी बर्खास्त,दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,मिश्रिख के खानपुर गांव का था मामला

शामली-बाइक खड़ी करने के विवाद में जमकर मारपीट-फायरिंग,सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस टीम,कांदला थाना क्षेत्र के हुरमंजपुर गांव की घटना

मेरठ-नेहा-सुमन डबल मर्डर का मामला,CJM के सामने डॉक्टर ने लिया सुमन के बेटे का डीएनए सैंपल,सैंपल जांच के लिए लखनऊ फॉरेंसिक लैब भेजा गया,सुमन की लाश की पहचान के लिए हुआ है डीएनए टेस्ट

सोनभद्र-दो जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस और प्रेस के कई फ़र्ज़ी आईकार्ड,बाइक बरामद,पकड़े गए आरोपियों पर मध्य प्रदेश में दर्ज हैं दर्जनों केस,शक्तिनगर थाना क्षेत्र में बस-स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा

सम्भल-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत,शटडाउन के दौरान लाइन चालू होने पर हादसा,गुन्नौर थाना क्षेत्र के भोजीपुर गांव की घटना

एटा-आईटीआई शिक्षक का शव पंखे से लटका मिला,आईटीआई में संविदा पर था शिक्षक,जलेसर थाना क्षेत्र के आईटीआई का मामला

रायबरेली-ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत,ट्राली से ईट उतारते समय हुआ हादसा, बच्चा घायल,मिल एरिया थाना क्षेत्र के पटना गांव की घटना

वाराणसी-जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा कल,बीएचयू परिसर कैंपस में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र,तीन- तीन घंटे के दो पेपर में भाग लेंगे 3660 अभ्यर्थी,सुबह 9 और दोपहर दो बजे से होगी परीक्षा