tikhiawaz24.in

गुरुवार, 25 मई 2017

मिठाई की दुकान पर बेच रखने को लेकर विवाद मारपीट


जौनपुर महराजगंज थाना क्षेत्र के. लोहिन्दा चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकानो पर बेच रखने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी।जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार लोहिन्दा चौराहे पर महेंद्र कुमार एवं घमोरी लाल की मिठाई की दुकानें हैं।दोनों दुकानों के बीच में लकड़ी की बेंच रखने को लेकर विवाद एवं मारपीट हो गयी।जिसमे दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में दोनों को निरुद्ध कर लिया।

एआरटीओ की बोलेरो चोरी बारात करना भारी पड़ा

जौनपुर महाराजगंज थाना क्षेत्र के विझवट निवासी राकेन्द्र कुमार सिंह इलाहाबाद में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।इनके अनुज नवीन कुमार सिंह अपनी प्राइवेट बोलेरो गाडी लेकर  महराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र की बारात में शामिल होने प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थाना क्षेत्र के भैसनी  गांव में गए थे।बीती रात 1:00 बजे के बाद बोलेरो जनवासे मे लॉक करके वहां से पचास मीटर दूर स्थित विवाह समारोह में शामिल होने चले गए।इसी दौरान चोरों ने इनकी बोलोरो गाड़ी उड़ा दिया।तड़के जब वह बोलोरो खड़ी करने के स्थान पर पहुंचे तो गाडी गायब देखकर उनके होश उड़ गए।उन्होंने घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। गाड़ी गायब होने से आरटीओ परिवार परेशान है।

शिनाख्त के समय अनुपस्थित आरोपी को गिरफ्तारी वारंट कोर्ट ने डकैती के सभी आरोपियों को उपस्थित रहने का पिछली तिथि पर दिया था आदेश

एक आरोपी के अनुपस्थित रहने से नहीं हो पाई शिनाख्त कार्यवाही

जौनपुर-  सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डकैती के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार सिंह गौतम की कोर्ट में गवाह द्वारा पहचान किए जाने के समय एक आरोपी अनुपस्थित था ।कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट , कुर्की व जमानतदारों को नोटिस जारी किया ।अग्रिम कार्यवाही 8 जून को होगी।

विदित हो कि 29 अप्रैल 2014 की रात सिंगरामऊ के मिश्रौली गांव में वादी धनंजय के घर पर डकैती पड़ी थी जिसमें उसकी मां निर्मला व पिता अनिल को डकैतों ने चोेटें पहुंचाने के बाद लूटपाट किया था ।पुलिस विवेचना के बाद विजय, अशोक , प्रदीप, पवन व प्रदीप दूबे निवासी मिश्रौली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में विचारण चल रहा है। बुधवार को चोटहिल निर्मला देवी गवाही देने आई थी ।कोर्ट ने पिछली तारीख पर ही सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था चार आरोपी हाजिर थे। प्रदीप दूबे कोर्ट के आदेश के बावजूद  उपस्थित नहीं हुआ जिसकी वजह से शिनाख्त से संबंधित कार्यवाही नहीं हो सकी । कोर्ट ने प्रदीप की गिरफ्तारी का वारंट व जमानतदारों को नोटिस जारी किया।

बुधवार, 24 मई 2017

सर्वज्ञराम मिश्रा की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न

मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुयी। युनिसेफ से श्रीमती नीलम दुबे ने बताया कि 28 मई 2017 से राष्ट्रीय माहवारी पखवारा चलेगा जिसमे बीएसए. के माध्यम से जिले के सभी कस्तुरबा विद्यालयों में निःशुल्क सिनेटरी नैपकिन का वितरण कराया जायेगा। इसी प्रकार स्वास्थय विभाग द्वारा आशाओं के माध्यम से निर्धारित वीचन्डी दिवस पर भी निःशुल्क सिनेटरी नैपकिन का वितरण तथा बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। जागरूकता के लिए पम्पलेट का भी वितरण कराया जायेगा।ं इस अवसर पर मुख्यचिकित्साधिकारी डा.ए के निगम, पीडी. जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जनक संस्था के अध्यक्ष डा. किरन त्रिपाठी तथा स्वास्थ विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

आरकेबी के पेट्रोल पंप पर मारा छापा मचा हड़कंप

जौंनपुर जिलाधिकारी ने अचानक जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्रें के लखुआ बाजार में  आरकेबी के पेट्रोल पंप पर मारा छापा मचा हड़कंप , साथ ही बाट माप विभाग व जिलापूर्ति अधिकारी भी रहे मौजूद ,सभी  पेट्रोल पंपों की जिलाधिकारी ने मांगी सूची

कोतवाली थाना क्षेत्र के अहियापुर रेलवे पुल के पास हेरोइन के साथ गिरफ्तार

जौनपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र के अहियापुर रेलवे पुल के पास हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी विजय शंकर मौर्य व लाल जी कुशवाहा निवासी आजमगढ़ की जमानत अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार ने निरस्त कर दिया। एडीजीसी संजय श्रीवास्तव व सुरेंद्र प्रजापति ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी विजय शंकर के कब्जे से  310 ग्राम हेरोइन व आरोपी लालजी के कब्जे से 360 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जिसकी कीमत करोड़ों में है। 9 मई 2017 को दोनों आरोपीयों के मोटरसाइकिल से जाते समय पुलिस ने रोककर पूछताछ किया तो दोनों के जेब से पैकेट में हेरोइन बरामद हुई जिस का लाइसेंस उनके पास नहीं था ।कहा गया कि दोनो आरोपी हेरोइन के तस्करी जैसे संगीन अपराध में संलिप्त हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपियों की जमानत निरस्त कर दिया।

आंग से दो छप्पर जले


तेजी बाजार(जौनपुर) महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर निवासी दीनानाथ मिश्र के छप्परdों में आज सुबह 6:00 बजे अचानक आग पकड़ लिया।आग इतनी भयानक थी कि पड़ोस के लालता पांडे के कच्चा मकान भी जलने लगा।मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक दीनानाथ मिश्र के दोनों छप्पर  जल चुके थे।उसमें में रखा अनाज,भूसा, बिस्तर,चारपाई एवं सन्दूक मे रखे कपडे भी जलकर नष्ट हो गये।
लगभग आठ बजे ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड के जवान घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

मोदी ने उत्तरकाशी में मारे गये लोगों के प्रति शोक जताया


नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
श्री मोदी ने मृतकों के आश्रित को दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कल गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही मध्यप्रदेश के इंदौर के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिर गयी जिससे 21 यात्रियों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।

सपा अंतर्कलह में व्यस्त, बसपा हो गयी समाप्तः योगी


लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूठे वादे करने के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप पर कहा है कि हमने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरा करेंगे और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। योगी ने मंगलवार को यहां न्यूज 18 नेटवर्क द्वारा आयोजित राइजिंग उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में कहा, ‘‘हां, हमने उत्तर प्रदेश की जनता से वादे किये हैं। हम उन्हें पूरा करेंगे। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और प्रदेश की जनता ने भी भरोसा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जनादेश मिलने के साथ ही जनता की हमसे बड़ी अपेक्षाएं हैं और हम उन्हें पूरा करेंगे।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मदद से हमने राज्य के विकास का रोडमैप बनाया है जो प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कोई विपक्ष नहीं रह गया है। सपा अंतर्कलह में व्यस्त है और बसपा लगभग समाप्त हो चुकी है। वर्ष 2019 में राज्य की जनता भाजपा को पहले के मुकाबले और अधिक समर्थन देगी। योगी ने कहा कि जब महिला सशक्तीकरण की बात होती है तो चाहे कोई धर्म हो, हमें तीन तलाक जैसे मुददों को लेकर चिन्ता जाहिर करनी चाहिए। मैं उन सभी मुसलमान महिलाओं का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठायी और लड़ाई को नये स्तर तक ले गयीं।
गोरक्षकों के मुददे पर योगी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और गोरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर मवेशियों की तस्करी हो रही है तो लोगों को स्थानीय पुलिस को खबर करनी चाहिए।

इसी कार्यक्रम में योगी के सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा कहते थे कि सपा सरकार पांच मुख्यमंत्री चला रहे हैं लेकिन अब भाजपा सरकार में पांच मुख्यमंत्री हैं। लोगों को अपने बैंक खातों में 15 लाख रूपये की भी प्रतीक्षा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

मंगलवार, 23 मई 2017

टेलर से कुचलकर नानद भौजाई की दर्दनांक मौत टेलर सहित चालक पुलिस के कब्जे में

हिमांशु सिंह
बदलापुर जौनपुर स्थानीय कस्बे के सुल्तानपुर रोड स्थित पुरानी बाजार गांव के समीप मंगलवार को एक टेलर से कुचलकर नानद भौजाई की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई।पुलिस ने टेलर सहित चालक को अपने कब्जे में लिया। और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
       
         बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गांव निवासी रामचन्दर खटिक की पत्नी राजकुमारी देबी 35 वर्षीय सुल्तानपुर जनपद के अलीगंज निवासी शान्ती देबी 50 वर्षीय वह रामचन्दर के मोटर साइकिल से बदलापुर स्थिति त्रिपाठी हास्पिटल से दवा लेकर घर जा रही थी। पुरानीबाजार गांव के पहले लखनऊ से जौनपुर की तरफ जा रही टेलर से कुचलकर मौके पर दोनो की दर्दनांक मौत हो गई। वही रामचन्दर भी बुरी तरह घायल हो गया। लोगो के मदद से घायल को समुदायिक स्वथ्य केन्द बदलापुर ले आये। जहां बेहतर इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मीडिया से पहली मुलाकात मे दावा ठोंका कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना एवं कानून का राज स्थापित

जौनपुर। जिले नवागत  जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मीडिया से पहली मुलाकात मे दावा ठोंका कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना एवं कानून का राज स्थापित   करना मेरी प्राथमिकता मे रहेगा । इसमे मीडिया के सहयोग की जरूरत होगी विश्वास है मीडिया हमारा साथ देगी ।  इसके साथ ही दूर दराज से आने वाले पीड़ितो से सम्बन्धित लोक शिकायतो का निस्तारण करना भी हमारी प्राथमिकता मे रहेगा ।
श्री मिश्रा ने कहा सरकार की प्राथमिकताओ का पालन करना हमारी जिम्मेदारी रहेगी ।
चिकित्सा शिक्षा ग्रमीण क्षेत्र का विकास हमारे  लिए महत्व पूर्ण कार्य होगे ।भ्रष्टाचारी सावधान हो जाये पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी मै किसी को बक्सने वाला नही हूं ।
कानून ब्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि एसपी से बात करूंगा पूरे जिले मे कानून का राज होगा किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी ।
जिले मे १५ जून तक सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जायेगी । मै इमानदारी से लोक सेवक के रूप मे काम करूंगा और सभी बिभागो से यही अपेक्षा भी रहेगी ।

न्यायालय कक्ष से फरार आरोपी परिसर में ही गिरफ्तार

जौनपुर दीवानी न्यायालय के एसीजेएम 2 कोर्ट से लूट का आरोपी मनोज गिरी निवासी उदय चंदपुर थाना  केराकत करीब 11:45 बजे कोँ से भागा। कोर्ट मुंशी औऱ  दीवान ने उसे थोड़ी दूर पर दौड़ाकर पकड़ लिया ।उसने लूट के मामले में हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत का आदेश लेकर आत्मसमर्पण किया था। इसी बीच कुछ पुलिस वाले उस से आकर गैंगेस्टर के मामले में कुछ पूछताछ करने लगे और आरोपी भाग निकला लेकिन पुलिस वालों की मुस्तैदी से थोड़ी दूर पर पकड़ लिया गया। विजय प्रकाश मिश्र

सिंगरामऊ हरपालगंज स्टेशन पर स्थित शराब की तीन दुकानों को हटाने के लिए बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश

जौनपुर सिंगरामऊ हरपालगंज स्टेशन पर स्थित शराब की तीन दुकानों को हटाने के लिए बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपनिरीक्षक संजय सिंह को निर्देशित किया। उन्होंने कहाकि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस इन तीनो दूकानो को हटवाने की कार्यवाही नहीं करती तो इन्हें सीज करा दिया जायेगा। इसके पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बदलापुर ने रेलवे स्टेशन से उक्त शराब की तीनों दूकानों को हटाने की संस्तुति की थी। भाजपा सांसद के पी सिंह व विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने एक माह पूर्व ही इसे यहाँ से तत्काल हटाने की संस्तुति विभागीय अधिकारियों को कर चुके  है। वैसे भी ड़ो स्कूल, दो धार्मिक स्थल, स्टेशन , डाकघर से सटकर शराब की तीन दूकानों को खोला गया है जिससे आवागमन करने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवागमन की सुविधा का ख्याल रखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया गया

जौनपुर सिंगरामऊं क्षेत्र के रतासी चौराहे पर मंगलवार को बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोगों के आवागमन की सुविधा का ख्याल रखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया। उन्होंने रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहाँ वैदिक मंत्रोच्चार  के बीच विधायक ने  बकायदा पूजन किया। उसके बाद टिकट कटाकर यात्रिओ के साथ बस में जा बैठे और कुशहा तक लोगो के साथ यात्रा की। यह बस प्रतिदिन सुबह के सात बजे रतासी चौराहे से चलकर मल्लूपुर, बछाड़ी,कुशहा, सिंगरामऊ होते हुए बदलापुर, जौनपुर से वाराणसी तक जायेगी। इस मौके पर परिवहन विभाग के ए आर एम केशरी नंदन और स्टोर इंचार्ज कन्हैयालाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, संतोष जायसवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल, विनोद तिवारी, वरुण सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, नाते सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, सुनील तिवारी,सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

बदमाशों ने घर के बाहर युवक को मारी गोली

इलाहाबाद-बदमाशों ने घर के बाहर युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,घायल का भाई कौशाम्बी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था,धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके की घटना

मेरठ-भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या,मामूली कहासुनी में भाई ने बहन की हत्या की,सरुरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव की घटना

रामपुर-हर्ष फायरिंग गोली लगने से 2 लोग घायल,गंभीर हालत में लोगों घायलों को अस्पताल भेजा गया,शराब के नशे में युवक ने की थी हर्ष फायरिंग,रामपुर के भोट क्षेत्र के खैरुल्लापुर गांव की घटना

मुरादाबाद-शराब के ठेके पर पैसों के लेन- देन को लेकर फायरिंग,दबंगों ने सेल्समैन को गोली मारी
गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती,हथियारबन्द दबंगों ने गल्ले में रखी नगदी भी लूटी,कुंदरकी थाना क्षेत्र के डिंगरपुर रोड की घटना

बदायूं-बैंक में गोली चलने से युवक घायल,गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती,गार्ड की बंदूक गिरने से चली थी गोली,दातागंज कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक की घटना

लखनऊ-परिषदीय स्कूलों में कक्षा 4 से 8 तक होगी पर्यावरण की पढ़ाई,विज्ञान की नई जानकारियां स्कूली बच्चों को बताई जाएंगी,महापुरूषों के विषय में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पढ़ाया जाएगा,परिषदीय स्कूलों के शिक्षक खुद और विद्यालय का करेंगे मूल्यांकन,अगले सत्र से यूपी के परिषदीय स्कूलों में पेब की सिफारिशें होंगी लागू

लखनऊ-पालीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा का मामला,पास होने को आसंर कापी में रुपए रखते पकड़ा गया छात्र,गोयल इंस्टीट्यूट में परीक्षा दे रहा था 5वें सेमेस्टर का छात्र,देवा रोड पर एसआईएमटी संस्थान का था छात्र,लखनऊ में कुल 5 नकलची पकड़े गए हैं 

फैजाबाद-महिला दुकानदार को चकमा देकर 26 दिन के बच्चे का अपहरण,सामान खरीदने के बहाने महिला-पुरूष ने किया बच्चे का अपहरण,बीकापुर थाना क्षेत्र के चौरे बाजार की घटना

जौनपुर-महिला के साथ गैंगरेप के आरोप का मामला,महिला ने पुरूष मित्र पर लगाया झूठी कहानी रचने का आरोप,पुरूष मित्र पर कर्ज से बचने के लिए झूठी कहानी रचने का आरोप,पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को किया गिरफ्तार,लोगों को फसाने के लिए जालसाज ने रची थी झूठी कहानी,सरपतहा थाना क्षेत्र के मनवल गांव का मामला

वाराणसी-ब्लीचिंग पाउडर के गोदाम में लगी भीषण आग,सिगरा थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास की घटना

बलरामपु-मंत्री सुरेश राणा ने किया जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण,अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर CMS को लगाई फटकार,अस्पताल के निर्माणाधीन की गुणवत्ता को लेकर जांच के आदेश

लखनऊ-वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 6 पर चल रहा निर्माण कार्य,30 दिनों तक चलेगा वॉशेबल एप्रॉन निर्माण कार्य,निर्माण कार्य के चलते रेल रुट रहेगा प्रभावित,लगभग एक महीने तक रेल यातायात पर रहेगा असर,14223/24 वाराणसी-राजगीर एक्सप्रेस 21 जून तक कैंसिल,54262 जौनपुर-वाराणसी पैसेंजर 21 जून तक निरस्त,54267/270 मुगलसराय
वाराणसी पैसेंजर 21 जून तक निरस्त

हापुड़-घर में पंखे पर लटके मिले दंपति के शव,पुलिस दोनों के शवों को उतरावकर जांच में जुटी,धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा गांव की घटना

वाराणसी-तीन तलाक पीड़िता एडीजी से लगाई न्याय की गुहार,तीन साल पहले चंदौली की रूही के पति ने दिया था तलाक,शादी के कुछ दिन बाद पति करने लगा था दहेज की मांग,जैतपुरा थाना क्षेत्र के शक्करतालाब मुहल्ले का मामला

कानपुर-होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में की बैठक,होमगार्ड्स को हाईटेक करने को लेकर हुई चर्चा,होमगार्ड्स के लिए सरकार जल्द लागू करेगी लाभकारी योजना

हरदोई-अनियंत्रित कार पलटी,2 लोगों की मौत,4 घायल,पिहानी इलाके के पखरिया के पास की घटना 

सोमवार, 22 मई 2017

दूल्हों को तीन तलाक से बचने को कहेंगेः पर्सनल लॉ बोर्ड


आल इंडिया मस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह काजियों को मशविरा जारी करेगा कि वे दूल्हों से कहें कि विवाह विच्छेद करने के मामले में तीन तलाक का रास्ता नहीं अपनायें। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में कहा है कि अपनी वेबसाइट, प्रकाशनों और सोशल मीडिया के माध्यम से काजियों के लिये यह मशविरा जारी करने का फैसला किया गया है कि वे निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त दूल्हों से कहें कि मतभेद होने की स्थिति में ‘‘एक ही बार में तीन तलाक’’ का मार्ग नहीं चुनें क्योंकि ‘‘यह शरीयत में एक अवांछनीय परंपरा है।’’
हलफनामे के सचिव मोहम्मद फजलरुरहीम के अनुसार, ‘‘निकाह कराते समय, निकाह कराने वाला व्यक्ति दूल्हे को सलाह देगा कि मतभेद के कारण तलाक की स्थिति उत्पन्न होने पर वह एक ही बार में तीन तलाक नहीं देगा क्योंकि शरीयत में यह अवांछनीय परंपरा है।’’ हलफनामे में कहा गया है, ‘‘निकाह कराते वक्त, निकाह कराने वाला व्यक्ति दूल्हा और दुल्हन दोनों को निकाहनामे में यह शर्त शामिल करने की सलाह देगा कि उसके पति द्वारा एक ही बार में तीन तलाक की परंपरा को अलग रखा जायेगा।’’

प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के हलफनामे का अवलोकन करेगी। इस संविधान पीठ ने 18 मई को ही तीन तलाक के मुद्दे पर सुनवाई पूरी की है। मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक की परपंरा की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर संविधान पीठ ने केन्द्र सरकार, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और आल इंडिया मुस्लिम वुमेन पर्सनल ला बोर्ड तथा अन्य पक्षों की दलीलों को ग्रीष्मावकाश के दौरान छह दिन सुना था।

नए डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने लिया चार्ज


जौनपुर,जिले के नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने आज अपरान्ह 4 बजे कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ परिचय एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया कि क्षेत्र का विकास एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करें तथा जनता से अच्छा व्यवहार भी करें। उन्होंने बताया कि चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सड़के 15 जून तक गड्ढ़ामुक्त कराना है। अधिकारियों से अपेक्षा किया कि अपनी जिम्मेदारियों का स्वयं निर्णय लेकर ब्लाक, तहसील, जिलास्तर पर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यहित में कोई भी अधिकारी किसी भी समय मुझसे मुलाकात कर सकता है। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, सीआरओ अमित मोहन अग्निहोत्री, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, कोषाधिकारी दशरथ राम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विवादित ढांचा मामले की अगली सुनवाई अब 24 मई को


उत्तर प्रदेश विशेष सीबीआई अदालत ने अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने आज मामले की सुनवाई इसलिये स्थगित कर दी क्योंकि छह आरोपियों में से एक सतीश प्रधान आज अदालत में हाजिर नहीं हुये। सीबीआई की विशेष अदालत ने राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माने जाने वाले इस मामले की 20 मई से रोजाना सुनवाई शुरू की है और इस मामले में आरोपी पांच विश्व हिन्दू परिषद नेताओं को जमानत दे दी थी।

उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत को निर्देश दिया था कि वह इस मामले की सुनवाई एक महीने के अंदर शुरू करे तथा दो साल के अंदर अपना फैसला दे। सीबीआई अदालत ने पहले इस मामले में छह आरोपियों को सम्मन जारी कर तलब किया था जिनमें से राम बिलास वेदांती समेत पांच अदालत में हाजिर हुये और जमानत हासिल कर ली थी। वेदांती के अलावा शनिवार को जो विहिप नेता अदालत में हाजिर हुए, उनमें चंपत राय, बैकुंठ लाल शर्मा, महंत नृत्य गोपाल दास और धर्मदास महाराज शामिल थे जिन्हें सीबीई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एसके यादव ने जमानत दे दी थी।www.asianewsservice.com

योगी को काले झंडे दिखाने वाले 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी और काले झंडे दिखाने की घटना को गंभीरता से लेते हुये जिला प्रशासन ने 13 लोगों के खिलाफ नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रविवार को समीक्षा बैठक करने मुरादाबाद सर्किट हाउस पंहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके खिलाफ अलग अलग संगठनों ने काले झंडे फहराये हुये नारेबाजी की थी।