tikhiawaz24.in

गुरुवार, 1 जून 2017

हवा इतनी तेज हो गयी की मात्र 10 मिनट के अन्दर ही सारा माहौल बदल गया

  आज तेज गर्मी के बीच जब अचानक हवा का झोका लोगो को छू के गुजरा तो बड़ा ही सुकून महसूस हुआ लेकिन धीरे-धीरे हवा की झकोरे तेज होती गयी और देखते ही देखते भयानक आंधी का रूप ले लिया | हवा इतनी तेज हो गयी की मात्र 10 मिनट के अन्दर ही सारा माहौल बदल गया ।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं आज दोपहर के बाद करीब 2.30 बजे के लगभग लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र की, पहले तो हल्की हवा चली फिर बारिश की फुहारों के साथ हवा आधी का रूप ले लिया । भीषण आंधी से NH56 पर कई जगह पेड़ गिरने से लखनऊ - वाराणसी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया ,  जिसके कारण गाडियों की लम्बी कतार लग गयी । हलाकि बड़ी गाडियों   में  ड्राइवरों  की सूझ-बूझ की वजह से कोई नुकसान नही हुआ | आंधी के बंद होते ही कोतवाली लम्भुआ की पुलिस आकर रास्ते में पड़े पेड़ को JCB मशीन की मदद से हटवा कर मार्ग खाली कराया | जब तक लेकिन मजे की बात यह है कि जब तक पुलिस नही आई थी तब तक आस-पास के ग्रामीण  पेड़ो को कुल्हाड़ी से काट कर मार्ग को खोलने की कोशिश कर रहे थे | काफी मशक्कत के बाद करीब 2.50 किमी से ज्यादा लम्बा जाम खुल पाया । 

  लेकिन कसबे के नजदीक करीब 1 किमी पश्चिम सुल्तानपुर रोड पर पेट्रोल टंकी के सामने एक ढाबा है जिस पर सीमेंट की चादरे रखी थी जो तेज आंधी की वजह से उड़ने  लगी चूंकि बारिश भी थी इसलिए पानी से बचने के लिए कुछ  राहगीर भी ढाबे के सामने बाइक खड़ी कर अंदर बैठ गए थे जब चादरे उड़ने लगी । उसमे  कुछ लोग भाग कर अपनी सुरक्षा किये लेकिन कुछ लोग भागने में कामयाब   नही हुए जो सीमेंट की चादरों की चपेट में आने से चोटिल हो गये । ढाबे की दीवारे भी काफी कमजोर थी जो आधी की झकोर से गिर गयी जिससे बाहर खड़ी मोटर सायकिल दब गयी । और वाहन मालिक को काफी नुकसान  हुआ । जब आंधी शांत हुयी तो लम्भुआ कोतवाली की पुलिस मौके  पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया ।

हलकी बारिश होने के  तुरंत बाद बादल छट गए जिससे उमस काफी बढ़ गयी है और लोगों को गर्मी में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वही तेज तूफान की वजह से कई जगह पेड़ बिजली के तारो पर गिर विद्युत् आपूर्ति को   रोक दिए है जिसके कारण बिजली भी नही मिल सकती ये एक और बड़ा परेशानी का सबब बन गया है ।

कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र  जीतलाल वर्मा का चयन आई ए एस के पद पर हुआ

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र  जीतलाल वर्मा का चयन आई ए एस के पद पर हुआ है । अंकित को 879वीं रैंक मिली है । परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है ।

       किसान के घर ग्रामीण परिवेश में पैदा हुए पले बढ़े अंकित की प्रारम्भिक क्षिक्षा गांव से ही शुरू हुई । पिता जीतलाल वर्मा की एस पी ओ बरेली में तैनाती होने पर हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा बरेली से उत्तीर्ण करने के बाद अंकित का चयन आई आई टी में हो गया । वर्ष 2014 में खड्गपुर (बंगाल) से बी टेक करने के बाद आयल रिफाइनरी जामनगर , गुजरात में नौकरी मिल गयी । कम्पनी की तरफ से जर्मनी भेजा जा रहा था तो यह रास नहीं आया । क्योंकि इनकी गृहणी मां कुसुम वर्मा की इच्छा थी कि अपने देश में ही नाम रोशन करें । उन्हीं की प्रेरणा से इंजीनियर के पद से त्याग पत्र देकर आई ए एस की तैयारी में जुट गये । प्रथम प्रयास में ही सफलता पाने का श्रेय अपनी माँ के योगदान व पिता व बहनों के दिशानिर्देश को देते हैं । तीन बहनों में अंकित अकेले भाई हैं ।बड़ी बहन दीक्षा वर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर है । दूसरी बहन सोमा वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा में पी ओ है ।सबसे छोटी बहन ऋतुजा वर्मा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एम बी बी एस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं । अंकित के चयन की सूचना पाते ही बड़े पिता मेवालाल पटेल , पूर्व प्रधान ललऊ पटेल , लल्लन पटेल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हैं । अंकित का जन्म 6जून 1991 में हुआ ।

अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी वन बलराज सिंह ने दुष्प्रेरण के आरोपी पति को 7 वर्ष कारावास 11हजार रुपए जुर्माने की सजा

जौनपुर - जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवतीपुर गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी वन बलराज सिंह ने दुष्प्रेरण के आरोपी पति को 7 वर्ष कारावास 11हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाया।

वाराणसी निवासी पप्पू सिंह ने थाना जलालपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि उसने अपनी लड़की सुमन सिंह की शादी 2008 में खेवतीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ किया था ।विवाह के बाद पति व ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित करते थे। इसी बीच सुमन को लड़की पैदा होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई ।किसी तरह मायके वालों ने पचास हजार रुपए की मांग पूरी की ।इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। 13 अक्टूबर 2014 को प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सुमन ने जलकर आत्महत्या कर लिया ।उसका पोस्टमार्टम व दाह संस्कार हुआ। 4 दिन बाद मायके वालों को लड़की के मरने की सूचना मिली तो वे लड़की के ससुराल पहुंचे वहां ससुराल वाले ताला बंद कर फरार थे। पुलिस ने विवेचना कर चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल किया। एडीजीसी अरशद बहाव ने गवाहों को परीक्षित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी पति को आत्महत्या के दुष्प्रेरण का दोषी पाते हुए सजा सुनाया। शेष आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

थानाध्यक्ष रामपुर उदय प्रताप सिंह का 7 दिन का वेतन रोकने का आदेश

जौनपुर- लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे स्टेट बनाम रहती है वह स्टेट बनाम चांद में संबंध शामिल होने के बावजूद गवाही देने न आने वाले थानाध्यक्ष रामपुर उदय प्रताप सिंह का 7 दिन का वेतन रोकने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिया। सरकारी वकील सुरेंद्र प्रजापति ने बताया  थानाध्यक्ष उदय प्रताप स्वयं न आकर अपनी जगह ऐसा एस आई होरीलाल को भेज दिए। जिस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की। होरीलाल ने कहा कि थानाध्यक्ष छुट्टी पर हैं। जब कोर्ट ने उनसे लिखित में यह बात देने को कही तो एस आई चंपत हो गए। पैरोकार लाइन बाजार को बुलवाया गया उन्होंने थानाध्यक्ष से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा मडियाहूं बार के चुनाव में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पा रहा हूं यह बात उसने लिखित भी कोर्ट को दिया। थानाध्यक्ष द्वारा तरह-तरह के बहाने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया।

जलपान करने के बाद दूल्हे समेत बाराती एवं घराती  बीमार

जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गाँव में बुधवार की रात उस समय अचानक अफरा - तफरी मच गयी  जब गाँव  में आयी बरात में जलपान करने के बाद  दूल्हे समेत बाराती एवं घराती  बीमार होते चले गए।  सभी को इलाज के लिए सी एच सी में भर्ती कराना पड़ा । वीमारी के कारण शादी की रश्म पूरी नहीं हो पाई है। 
 मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के सराय यूसुफ़  गाँव निवासी सभाजीत यादव के लडके सर्वेश कुमार यादव की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गाँव निवासी छत्तू राम यादव की लड़की सुनीता के साथ तय हुई थी । बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धूम -  धाम से बरात आयी जलपान के बाद  जैसे ही द्वार चार की रस्म शुरू हुई घराती एवं बारातियो को पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत शुरू हो गयी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दूल्हा  सर्वेश को भी इसी  बीमारी की चपेट में आ गया , आनन - फानन में घरातियों ने 108 एम्बुलेंस एवं निजी साधन से तत्काल बीमार लोगो में 36 लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया एवं 8 लोगो को मछलीशहर पहुचाया गया।  जिसमे  बिन्दू 28 , विजय 6 , विश्वनाथ 30 , राजू गौतम 25 , अमरावती 55 , देव उपाध्याय 4 , खुशबू यादव 15 , जनार्दन उपाध्याय 32 , शिवम् उपाध्याय 18 , मीरा देवी यादव 45 , सन्तोष उपाध्याय 19 , अखिलेश उपाध्याय 20 , अभिषेक यादव 14 , राज कुमार 33 , अनूप मिश्रा 21 , अखिलेश शुक्ल 19 , काजल यादव 10 , सन्दीप यादव 30 , रेखा यादव 30 , संजना 4 , रोहित यादव 20 , रीनू यादव 20 , दिनेश यादव 18 , कोमल 10 , प्रिया 10 , फूलचंद्र 46 , राम कृष्ण 60 , लाल मणि 46 , सोनू यादव 16 , नन्दलाल उपाध्याय 57 , राज कुमार यादव 32 , माणिक चन्द्र 42 , रमेश कुमार यादव 18 , अनिल कुमार यादव 24 , दीपक कुमार 17 , आरती देवी 15 वर्ष समेत कुल 36 लोगो का सहरिया सामुदायिक केन्द्र पर तथा राजेश 25 , अजय कुमार 10 , विशाल 12 , सूरज 15 , शिवम् 10 गोरखनाथ 35 अशोक कुमार 40 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर तथा दूल्हे सर्वेश कुमार यादव 25 का मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है । सभी बीमार लोगो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है । लोगो का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ0 संजय राय एवं सत्यलाल ने बताया कि रात में एका एक इतने मरीजो के पहुचने स्टाफ कम होने के कारण परेशानी हो गई थी अब सब की स्थिति सामान्य है थोड़ी देर देखने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंवारा सन्तोष दीक्षित क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जया शांडिल्य भी रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच कर बीमार लोगो के स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की । दूल्हे के परिवार वालो ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है दूल्हे सर्वेश की तबियत ठीक होने पर दिन में शादी की रस्म निभाई जायेगी । क्षेत्र में लगन व्याह के सीजन में  विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार होने की यह दूसरी घटना है । इसके पूर्व विगत 22 अप्रैल को पंवारा बाजार से सुवंसा गई बारात में भी विषाक्त भोजन के सेवन से 48 लोग बीमार हो गए थे जिनका इलाज भी सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुआ था ।

बुधवार, 31 मई 2017

गायक कलाकार मनीष लाल यादव उपस्थित जनसमूह को बताते थे कि प्रसव के पहले व प्रसव के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

चलो गांव की ओर हर परिवार खुशहाल बनें यहीं उद्देश्य हमारी है के योजनाओं को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने हेतु सिफ्सा के सशक्त प्रयास के तहत् बहरीपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई की पहल पर बुद्धवार को सायंकाल 4 बजे बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित लोक विधा कार्यक्रम 2017 के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान राम मिलन यादव एण्ड पार्टी ने बिरहे के माध्यम से गीत गाकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
पार्टी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी। गीत-गीत में गायक कलाकार  मनीष लाल यादव उपस्थित जनसमूह को बताते थे कि प्रसव के पहले व प्रसव के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्वास्थ्य केन्द्रों से गर्भवती माताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं। गीत के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रसव से पहले गर्भवती माताओं को टी.टी के 2 टीकें व चार जांचें करानी चाहिए और इस बीच आयरन की गोली भी खानी चाहिए और प्रसव के बाद बच्चों को बी.सी.जी. व समय-समय पर पेण्टा, मिजिल्स व सरकार द्वारा तरह-तरह के बनाए गए टीका को ए.एन.एम. बहन जी के माध्यम से लगवानी चाहिए और बीच-बीच में सलाह भी लेनी चाहिए। इस बीच किसी भी दिक्कत के लिए 102 नं0 का सहयोग भी लिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही मनीष लाल यादव ने गीत के माध्यम से जननी सुरक्षा की भी जानकारी दी और मातृ स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। साथ ही बच्चा पैदा होने के दो मिनट के अन्दर ही नाल कटवाने की भी जानकारी दी और कहा कि बच्चों के जन्म में कम से कम दो से तीन साल का अन्तर होना चाहिए। साथ ही विवाह के सही उम्र की भी जानकारी दी और ’हम दो हमारे दो’ का नारा भी दी। इसके बाद उन्होंने परिवार नियोजन के बाबत बताया कि बच्चा पैदा होने के दो दिन के अन्दर कापर-टी लगवा लेना चाहिए और हो सके तो पुरूष नसबंदी करानी चाहिए। उन्होंने गीत के माध्यम से यह बताया कि महिलाओं के नसबंदी के बाद 6 महीने तक आराम करनी होती है। वहीं पुरूषों को मात्र दो मिनट में नसबंदी करने के बाद वह तत्काल काम करने के लायक हो जाते हैं। इससे उनके सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए भाईयों बहनों आप सब लोग भी अपनी-अपनी नसबंदी कराकर परिवार में भागीदारी करें और बार-बार के झंझट से हुई छुटकारा छोटा परिवार रही सुखी हमारा के गीत के अन्त में रघुपति राघव राजाराम पतित वापन सीताराम के गीत से कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।इस मौके क्षेत्र की आशा बहुएं, अॉगनवाड़ी कार्यकत्रियां, ए एन एम तथा ग्रामीण महिलाओं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियॉ का आयोजन किया गया

जौनपुर। उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में (सम्बद्ध आई0एफ0डब्ल्यू0जे0) कलेक्टेªट स्थित सामुदायिक सभागार/पत्रकार भवन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियॉ का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ सम्पादक कैलाश नाथ ने किया। मुख्य अतिथि बी0एच0यू0 के प्रोफेसर डा0 आर एन त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि दीवानी बार के महामंत्री अनिल सिंह कप्तान रहे। अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सरस्वती बन्दना प्रियेश मिश्र ने प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन कुॅवर यशवन्त सिंह ने किया। उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ने अतिथियों आगन्तुकों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित नई चुनौतियों पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री प्रो0 आर.एन.त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्वजों के योगदान को स्मरण किया जाना चाहिए। हिन्दी भारत की आत्मा और दुनियॉ की विराटतम भाषा है। उन्होंने कहा कि सुकृत्य ही जीवन्त रहते है समाचार पत्र वास्तुविकता की कसौटी पर खरे उतरे यही समय की मॉग है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश नाथ ने कहा कि अन्याय के प्रति न्याय ही सच्ची पत्रकारिता है अन्याय पराभूत और न्याय विजयी हो यही अभीष्ट लक्ष्य बने। न्याय राष्ट्र और समाज हित में होना चाहिए। उन्होंने महापुरुषों के जीवन चरित से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई। 

  पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के  प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीता की है सोशल मीड़िया और इलेक्ट्रानिक मीडिया के वावजूद विश्वसनीयता पर प्रिन्ट मीडिया ही खरा उतरता है। उन्होंने कहा हिन्दी पत्रकारिता मिशन थी मिशन है और मिशन रहेगी। किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व चैयर मैन संजय उपाध्याय ने हिन्दी पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीवानी वार के पूर्व महामंत्री कामरेड जयप्रकाश ने कहा हिन्दी पत्रकारिता जटिल और कठि़न दौर में शुरु हुई जो निरन्तर प्रवाहमान है। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में देश के लिए मरने वालों की बहुतायत थी लेकिन आजादी भारत में देश की लिए जीने वालों की संख्या कम है सोचना होगा। निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी ने बड़ी-बड़ी हुकूमतों को पलट दिया जब तक पत्रकारिता की आजादी सुरक्षित है तभी तक देश की आजादी सुरक्षित है। दीवानी बार के महामंत्री और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह कप्तान ने हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि हर चुनौती का सामना करने में हिन्दी पत्रकारिता सक्षम है। उन्होंने कहा कि 

  ‘‘ऑधियों के झोके हर पेड पर पडे़ है, 

      जिनकी जडे़ है गहरी वे आज भी खड़े है‘‘

  उन्होंने जनपद में पत्रकार पुरम और पत्रकारों के लिए मानदेय की आवश्यकता बताई। समारोह को सम्पादक साजिद हमीद, जय प्रकाश मिश्र, लल्लन उपाध्याय, सुभाष सिंह प्रधानाचार्य, आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए विनोद कुमार तिवारी ब्यूरोचीफ अमर उजाला एवं आदर्श कुमार सम्पादक तरुणमित्र तथा कामरेड  जय प्रकाश सिंह एडवोकेट को अंगवस्तम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यूनियन के महामंत्री सन्तोष सोन्थालिया ने अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

  इस अवसर पर कैलाश नाथ मिश्र, डा0 यशवन्त गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार पाडेय, दीपक चिटकारिया, प्रेमप्रकाश मिश्र, जितेन्द्र दुबे, डा. अखिलेश मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव, पियूष पाण्डेय, जुबेर अहमद, रियाजुल हक, अरुण कुमार यादव, अमिताभ मिश्रा, लालबहादुर यादव, चन्द्र प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र यादव, प्रेम राम मिश्र, नौसाद अली, शमशी अजीज, ज्ञानेश्वर पाठक, सन्तोष चर्तुवेदी, दीपक मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, मैकुननिशा, सुशील कुमार स्वामी, सन्तोष कुमार यादव, महेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संजय शुक्ला, पंचम मौर्या, सन्तोष कुमार दुबे, सजीव चौरासिया, मंगला प्रसाद तिवारी, शिवआसरे कश्यप, जोगेन्द्र बहादुर, दीपक गुप्ता, यादवेन्द्र दुबे, नखडू विश्वकर्मा, देवेश कुमार मिश्रा, अखिल मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, सुमित सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, सहायक सूचना अधिकारी के.के. त्रिपाठी सहित जनपद के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे। 

खण्डहर बना सहकारी क्रय विक्रय समिति भवन



केराकत नगर के नरहन रामलीला रोड पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के लाखों रुपयों से निर्मित भवन विगत कई वर्षों से बंद लावारिस हाल में पड़ा है I  कुछ वर्ष पूर्व उक्त भवन से नरहन सहकारी क्रय विक्रय समिति से किसान उपयोगी वस्तुओं का विक्रय बाजार से सस्ते दामों में किया जाता रहा जो इन दिनों सूअरों का चारागाह बन कर खंडहर के रूप में तब्दील हो गया है। जिसे देखने वाला कोई शासन प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। नगरवासियों द्वारा बताया जाता है के कुछ संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को कई बार उक्त खाली बेकार पड़े लगभग चार बिस्वा की जमीन पर मांगलिक कार्य हेतु भवन या सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाने का सुझाव टाउन एरिया के अध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी को दी पर अभी तक उस पर कोई भी क्रियान्वयन नहीं हो पाया I जो इन दिनों भवन के सामने जलजमाव होकर सड़ रहे कचरों व पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ कर नाना प्रकार के संक्रमण बीमारी को आमंत्रित कर रहा है, और आसपास रहे लोगों का जीना दूभर हो गया है I जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ अविलंब अपेक्षित है I

मंगलवार, 30 मई 2017

रमजान का पाक माह शुरू हो गया है। मुस्लिमों के इस पवित्र माह की तैयारियां पिछले कई दिनों से घर-घर हो रही

डॉ ए. के.यादव



रमजान का पाक माह शुरू हो गया है। मुस्लिमों के इस पवित्र माह की तैयारियां पिछले कई दिनों से घर-घर हो रही हैं। मगर,पंचायत स्तर की तैयारियां कागजों में सिमट कर रह गई हैं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के हालात बद से बदतर बने हुए हैं।
क्षेत्र के बहरीपुर बाजार स्थित मस्जिद के बाहर नाली कई महीनों से साफ नहीं की गई हैं। यहां टूटी फूटी नालियां उफनने को आतुर हैं। यदि बारिश हुई, तो मुस्लिम नमाजिसों को मस्जिद तक जाने के लिए खासी मुश्किलें उठानी पड़ेगीं। वहीं यहां की कुछ कच्ची गलियों का बेहद बुरा हाल है। मिट्टी की कच्ची गलियों में जब दुपहिया वाहन गुजरते हैं, तो धूल के गुबार नजर आते हैं। मुहल्ला वासियों का कहना है कि हमें तो गांवों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बाजार की दूसरी मस्जिद को जाने वाले रास्तों का भी बुरा हाल है। यहां भी गंदगी के अंबार लगें हैं। अधिकांश नालियां चोक पड़ी हैं।
 रतासी स्थित मस्जिद के पास एकत्रित कचरे पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी हर वक्त बनी रहती है। गॉव के पुरवा मस्जिद के करीब तो हालात और भी खराब हैं। मस्जिद की ओर जाने वाला हर रास्ता मुख्य मार्ग से इतना नीचा है कि बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। गंदा पानी मस्जिद के करीब ही जमा होता रहता है। ग्रामीण बोले कम से कम रमजान तक व्यवस्थाएं तो सुधरें। यही हाल क्षेत्र के मेढ़ा, तियरा, गोनौली, मल्लूपुर, महदा आदि गॉव की मस्जिदों के पास का भी है।

विकास तो दूर, सफाई तक नहीं होती

-पंचायतीराज विभाग विकास के नाम पर ठेंगा दिखाया है। तमाम गलियां आज भी कच्ची हैं। मस्जिदों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। गॉव के शाही ईदगाह पर साफ-सफाई की बात तो दूर रही वहां गेट के पास बकरे तथा मु्र्गे काटे जा रहे हैं।

           - - जमाल अंसारी

 रमजान का महीना चल रहा  है, अब तो सुधार कराना चाहिए। लोग पाक होकर घरों से निकलते हैं परन्तु रास्ते की गंदगी से इबादतगाह पहंचते-पहुंचते नापाक हो जाते हैं।
         
- - - -  इकरामुद्दीन

-आवारा पशुओं एंव बकरियों तथा मुर्गे-मुर्गियों के रख रखाव के लिए  ग्रामीणों को कहा गया है, मगर अब तक कोई ऐसी पहल नहीं की गई कि लोग अपने पशुओं को बाड़े में बंद रखने को विवश हो सकें।

- - -मुन्ना मास्टर

-पेयजल की भी खासी किल्लत बनी हुई है। साफ-सफाई पर तो ग्राम पंचायत का ध्यान है ही नहीं।

 - - -मो० जाबिर

-लाखों रुपए सफाई पर प्रति वर्ष खर्च होने के बाद भी क्षेत्र के प्रमुख इलाकों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। विभाग को सफाई कर्मियों की उदासीनता पर जवाबदेही तय कर देनी चाहिए।

- - -मो० शमीम


रमजान माह के मद्देनजर साफ-सफाई के लिए हर मुहल्ले में सर्वे कराया जा रहा है। तैनात सफाईकर्मी नियमित घर-घर मुहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं कि उनके क्षेत्रों में कहां-कहां सफाई करनी है, 
   
कृष्ण कुमार प्रधान बहरीपुर
        
लापरवाह सफाईकर्मियों पर लगाम लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
            

सुस्ती मे पुलिस फुर्ती मे चोर मेडिकल स्टोर मे हुई चोरी


सिंगरामऊ/जौनपुर दुकान का ताला तोडकर चोरों ने हजारों की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना सिंगरामऊ थाना के क्षेत्र बहरीपुर बाजार  की है। बाजार में राजेश कुमार पांडे ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। चोरों  दुकान का ताला तोड़कर और उसमें रखे 50 हजार तक की दवा रीचर्ज कूपन व 2000रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

प्रापर्टी डीलर को धमकी देने पर अतीक अहमद पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊः सीएम योगी का आज का कार्यक्रम- 9.30 बजे बेल्जियम के राजदूत से योगी की मुलाकात, 11 बजे 3 माल एवेन्यू कार्यक्रम में जाएंगे योगी, बीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि में होंगे शामिल, 12.30 बजे प्रमुख सचिव हथकरघा से करेंगे मुलाकात, 5 बजे सीएम कैबिनेट मीटिंग में लेंगे हिस्सा, 6.15 बजे स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.

देहरादूनः सीएम रावत का आज कार्यक्रम- 11 बजे प्रेस क्लब देहरादून में कार्यक्रम, 12 से 1.30 तक पेयजल, स्वच्छता, गन्ना विकास की समीक्षा, 4 से 5 बजे महिला कल्याण विभाग की समीक्षा, बाल विकास विभाग की भी करेंगे समीक्षा बैठक, आवास और सचिवालय में लोगों से मुलाकाते करेंगे.

हाथरसः सुबह की अजान के बाद मस्जिद में पाकिस्तान जिन्दाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के देश विरोधी नारे लगे, गांव वालों ने थाने में दी तहरीर, सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद, मुरसान थाने दर्शना गांव का मामलवा.

लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, मंत्री स्वाति सिंह से सीएम नाराज, सीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, बीयर शॉप का उद्घाटन करने गईं थी स्वाति सिंह, मंत्री के साथ रायबरेली और उन्नाव के एसपी भी थे, नाराज सीएम ने पूरा ब्योरा तलब किया, सीएम योगी कड़ी कार्रवाई की तैयारी में.

इलाहाबादः प्रापर्टी डीलर को धमकी देने पर अतीक अहमद पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज, 3 लोग नामजद, 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सपा के पूर्व सांसद रह चुकें हैं अतीक, देवरिया जेल में बंद हैं अतीक अहमद, SSP के आदेश पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी.

उन्नावः बाइक सवार 2 भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों भाइयों की मौके पर मौत, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना.

नोएडाः एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र उदित की मौत का मामला, उदित के सुसाइड नोट की रिपोर्ट निकली फर्जी, उदित की हैंडराइटिंग में नहीं लिखा गया सुसाइड नोट, रिपोर्ट के खुलासे से उदित की हत्या होने का शक, पुलिस ने उदित के दोस्तों से पूछताछ शुरू की, परिजनों ने सेक्टर 39 थाने में मामला कराया था दर्ज.

लखनऊः यूपी के प्रथम स्वच्छता पुरस्कार और टोल फ्री नंबर जारी करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, गन्ना किसान संस्थान में 6.15 बजे आएंगे.

मेरठः एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 1070 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, गंगोह थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने की कार्रवाई.

इलाहाबादः एक ट्रक गांजे के साथ 2 लोग गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा, STF ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को किया गिरफ्तार, फूलपुर थाना क्षेत्र का मामला.

लखनऊः पारा थाने के जलालपुर क्रासिंग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस मौके पर.

फिरोज़ाबादः सैनिक की गोली लगने से मौत का मामला, गोहाटी में गोली लगने से हुई थी सैनिक की मौत, 45 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, शव न मिलने से परिजनों में भारी रोष.

ग्रेटर नोएडाः 6 युवकों ने 2 युवकों के साथ की मारपीट, दोनों युवकों को आईं गंभीर चोटें, अस्पताल रेफर, दादरी थाने के मुख्य बाजार की घटना.

मेरठः बसपा नेता मुन्नवर के परिवार की हत्या का मामला, दिल्ली पुलिस, 3 आरोपियों को लेकर पहुंची मेरठ, हत्या में इस्तेमाल हुई गाड़ी के मालिक को पकड़ा, मोदीपुरम थाना क्षेत्र से दोनों आरोपी गिरफ्तार.

मेरठः एसएसपी जे. रविन्द्र गौड ने लापरवाही पर 4 थाना प्रभारी को किया लाइन हाज़िर.

कानपुर देहातः बोलेरो सवार को अज्ञात लुटेरों ने मारी गोली, लुटेरे बुलेरो लेकर हुए फरार, घायल बोलेरो सवार को पुलिस ने अस्पताल भेजा, आईजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, गजनेर थाने के चांदपुर गांव की घटना.

सोमवार, 29 मई 2017

तीन साल में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जितना विकास किया कांग्रेस ने 60 साल में नहीं हुआ-केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय  


    जौनपुर।केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय के आज सुबह जौनपुर पहुँचेने पे जगह जगह स्वागत किया गया डाक बंगला पहुँचेने पे जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव सूर्य प्रकाश सिंह राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू राम कृष्ण बिन्द बाबा जी संतोष आर्या दीपू मिश्रा राजू दादा आदि लोगो ने स्वागत किया उसके बाद बीजेपी कार्यालय जेसीज पहुंचे जहाँ सुशील कुमार उपाध्याय राम सिंह मौर्या पुप्सराज सिंह संदीप कुमार बच्चा भइया अतुल पांडेय आदि लोगो ने बुके दे के स्वागत किया।कार्यालय पे कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि तीन साल में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जितना विकास किया कांग्रेस ने 60 साल में नही किया  हिन्दुस्तान में विगत तीन वर्सो में 13 हजार से अधिक ग्रामो में बिजली पहुचाई जा चुकी हैं aur बचे लगभग चार हजार ग्रामो में एक साल में मोदी सरकार बिजली पहुंचा देगी फिर सम्पूर्ण हिन्दुस्तान के ग्रामो में बिजली पहुंच जाएगी डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर के लिए बी पी एल सूची की अनिवार्यता समाप्त करते हुए देश के सभी परिवार के माताओ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन हेतु पात्र मान लिया है केंद्र सरकार ने सौचालय व निर्धन आवास हेतु मोदी सरकार द्वारा अवमुक्त धन का उपयोग तत्काल किया जाए जो कि पिछली सरकार नेराजनीति विदेष के कारण रोक रखा था मेक इन इंडिया योजना अंतर्गत अब हिंदुस्तान में ही अधिक से अधिक रक्षा उपकरण बनने लग गए हैं और भारत मजबूत हो रहा है
पांडेय जी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी  सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य सुरु करा दिया है अब प्रदेश के हर ग्राम हर सहर में विकास की गंगा बहेगी ।कार्यकर्ताओ के मांग पर जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया उक्त अवसर पे सुशील कुमार उपाध्याय राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे