tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

नवोदय विद्यालय में सत्र 2018-19 में चयन  के लिए होनेवाली चयन परीक्षा   के लिए आवेदन पत्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भरा जाना है

इस साल से जवाहर  नवोदय विद्यालय में सत्र 2018-19 में चयन  के लिए होनेवाली चयन परीक्षा   के लिए आवेदन पत्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भरा जाना है जिसकी आखरी तिथि  25 नवम्बर 2017  तक है I  इसके लिए  अभ्यर्थी को 35 रुपया सीएससी(अटल सेवा केंद्र)/ ई मित्र वाले को  देना होगा I  पहले छात्र को एक प्रमाणपत्र भरकर अपने अभिभावक से तथा अपने प्रधानाध्यापक से दस्तखत कराकर अपना फोटो लेकर अपने अभिभावक के साथ सीएससी जाना है और पैसे देकर फार्म भरना है I इस साल नवोदय से कोई फार्म नहीं दिया जाएगा I
अभ्यर्थी फार्म भरवाकर एक पावती लेलें तथा दिनांक 15-01-2018 के बाद 10  रुपये देकर अपना *प्रवेश पत्र* उसी कॉमन सर्विस सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं  I 
पात्र  अभ्यर्थी का जन्म 01-05-2005 से 30-04-2009 तक होना चाहिए जिसका जिले के किसी सरकारी , अर्द्ध सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा तीसरी , चौथी तथा पांचवीं क्रमशः 2016,2017 एवं 2018 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है I
जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी , प्रधानाध्यापकों ,अभिभावकों , कर्मचारियों एवं समस्त जिम्मेदार नागरिकों से निवेदन है कि यह सूचना जन -जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक आवेदन भरवाने का कष्ट करें ताकि जिले के  सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के  इस सर्व श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का लाभ मिल सके I

दो दिवसीय पुरूष अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने जीता

जौनपुर सिंगरामऊ क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय परिसर में बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालयीय द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुरूष अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने जीत लिया। उसने प्रतिद्वंदी टीम बी.एल.डी. लालघाट आजमगढ़ को 45/13 के मुकाबले हराया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जयबाबा) व प्राचार्य डॉ.जे.पी.एन. सिंह ने  खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
 प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सेमीफाइनल प्रथम मैच गांधी पीजी कॉलेज आजमगढ़ और पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमें माँ शारदा  पीजी कॉलेज खुर्रमपुर आजमगढ़ बिजयी रहा।
दूसरा सेमीफाइनल  बीएलडी महाविद्यालय लाटघाट व राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ, के बीच हुआ। जबकि फाइनल मुकाबला के माँ शारदा पीजी कालेज आजमगढ़ व् बीएलडी महाविद्यालय लालघाट के बीच हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माँ शारदा पीजी कालेज खुर्रमपुर आजमगढ़ ने खि ताबी जीत हासिल की।
आयोजन सचिव कैप्टन एस.पी.सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।वहाँ डॉ राकेश सिंह, डॉ जय कुमार मिश्र, प्रमोद यादव, डॉ रबीन्द्र कुमार सिंह डॉ सुधीर सिंह, डॉ धात्री सिंह, डॉ एनके सिंह, डॉ सीमा सिंह डॉ कल्पना सिंह सारिका सिंह योगेश शर्मा,के के सिह, उपस्थित रहे। 

सफदरजंग बर्न हॉस्पिटल में 9 गंभीर मरीजों का हो रहा इलाज

लखनऊ-सपा पार्षदों की सूची जारी,सपा ने लखनऊ के 96 पार्षदों की सूची जारी की,मेयर प्रत्याशियों के बाद सपा की पार्षदों की सूची जारी,सपा के पुराने सभासदों को फिर मिला मौका,कई जगहों पर सपा ने नए चेहरो को भी दी तरजीह,आरक्षण के हिसाब से पार्षदों की पत्नियों को भी दिया मौका

दिल्ली-NTPC हादसा,NTPC के CMD गुरदीप सिंह का बयान,BHEL से यूनिट को मिली थी मंजूरी-CMD,हादसे में 32 लोगों की गई है जान-गुरदीप सिंह,हादसे पर 1 माह के अंदर आएगी रिपोर्ट-CMD,12 लोगों को लखनऊ से दिल्ली लाया गया-गुरदीप सिंह,लखनऊ से दिल्ली के अस्पताल में कराए गए भर्ती-CMD,दूसरे पावर प्लांट में भी सुरक्षा की जांच होगी-गुरदीप सिंह,इस यूनिट को शुरू करने में 3 माह की देरी हुई थी-गुरदीप सिंह,यूनिट शुरू करने में कोई जल्दबाज़ी नही की गई-गुरदीप सिंह,व्यावसायिक तौर पर शुरू करने में 4 माह की देरी की गई-गुरदीप,बायलर की जांच बाकायदा की गई थी-गुरदीप सिंह

लखनऊ-मरीजों का जाना हाल,एनटीपीसी के फाइनेंस डायरेक्टर ने मरीजों का जाना हाल,6 गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजने को कहा,गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल से दिल्ली भेजा जाएगा,सरकार के निर्देशों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे-डायरेक्टर,हादसे की जांच खुद करेगा एनटीपीसी-NTPC डायरेक्टर फाइनेंस 

दिल्ली-NTPC हादसा मामला,सफदरजंग बर्न हॉस्पिटल में 9 गंभीर मरीजों का हो रहा इलाज,देर रात 7 मरीजों को सफदरजंग हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया,आज 8 और गंभीर मरीजों को लाया जा सकता बर्न हॉस्पिटल

आगरा-स्कूल बस पलटी,स्कूल बस का टायर फटने से बस पलटी,बस में सवार 40 छात्र-छात्राएं गंभीर घायल,हिमाचल प्रदेश से स्टडी टूर पर आए थे छात्र,ताजमहल देखने जा रहे थे बच्चे,एक्सप्रेस-वे पर हादसा,घायल बच्चों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,एत्मादपुर के एक्सप्रेस-वे के झरना नाला के पास हादसा

लखनऊ-अजब कारनामा,स्वास्थ्य भवन में बाबुओं का अजब कारनामा,स्वास्थ्य भवन के बाबू कानून का नहीं करते पालन,सेक्शन-4D के बाबू राजेंद्र कुमार ने बदली आॉर्डर की फाइल,फाइल में आदेश कुछ और,राजेंद्र ने मनमाफिक निकाला ऑर्डर,मामले की जांच में बाबू राजेंद्र कुमार पाया गया दोषी,स्वास्थ्य भवन में बाबुओं के काकस का हैरअंगेज कारनामा,शासन के फाइल की नोटशीट ही बाबुओं ने बदल दी,बाबू राजेंद्र कुमार फाइल में खेल कर आर्डर को पलट दिया,स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन ने बाबू राजेंद्र को किया सस्पेंड 

लखनऊ-अहम बैठक,NTPC हादसे के बाद SDRF की कवायद तेज,SDRF के गठन को लेकर पुलिस अफसरों की अहम बैठक,ADG पीएसी ने बुलाई पुलिस अफसरों की बैठक,यूपी में SDRF के गठन प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश,PAC मुख्यालय पर ADG और IG पीएसी कर रहे बैठक

लखनऊ-BBAU में रैगिंग !,बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने सीनियर्स पर लगाया आरोप,छात्र के परिचय न देने पर सीनियर्स ने जमकर पीटा,विरोध में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने घेरा अंबेडकर भवन,दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कर रहे हंगामा,दोषियों के खिलाफ नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई-प्रॉक्टर 

आगरा-आगरा में बस हादसे पर सीएम योगी का ट्वीट,हादसे पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख,घायलों को हर संभव मदद के सीएम ने दिए निर्देश,मॉरीशस दौरे पर हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

मॉरीशस-रामायण सेंटर में सीएम,मॉरीशस में रामायण सेंटर घूमने गए सीएम योगी,मॉरीशस के रामायण सेंटर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,मॉरीशस में रामायण सेंटर में सीएम योगी की तस्वीरें ईटीवी पर

दिल्ली-SC में अर्जी दाखिल,यूपी सरकार ने खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी,यूपी सरकार ने SC से अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग की,14 अगस्त 2017 की खनन पालिसी पर NGT के स्टे लगाये जाने पर अर्जी,सोमवार को अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट कर सकता है सुनवाई 

लखनऊ-10 लाख लूट का खुलासा,अलीगंज में HDFC बैंक के सामने लूट का खुलासा,व्यापारी से बाइक सवारों बदमाशों ने लूटे थे 10 लाख रुपए,शातिर लुटेरा पप्पू जावेद 54 हजार कैश के साथ गिरफ्तार,पप्पू जावेद के साथ गैंगेस्टर विकास भट्ट भी था लूट में शामिल,विकास भट्ट लूट के 6 लाख रुपए लेकर अब भी फरार,महानगर में व्यापारी से लूट के मामले में भी थे वांटेड,अलीगंज लूट में शामिल दो बदमाश अब भी फरार

उन्नाव-गाड़ी में शराब बरामद,गाड़ी में 51 पेटी शराब बरामद,आरोपी गिरफ्तार,आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज,गाड़ी में लगा है समाजवादी पार्टी का झंडा,गंगा घाट थाना क्षेत्र से हुई बरामदगी,एक्साइज इंस्पेक्टर कर रहे मामले की जांच

सहारनपुर-भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर लगी रासुका,जिला प्रशासन ने चंद्रशेकर पर की कार्रवाई,सहारनपुर हिंसा का चंद्रशेखर उर्फ रावण पर है आरोप,दो दिन पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत,जिला कारागार में जेल में बंद है आरोपी चंद्रशेखर

वाराणसी-छात्रसंघ चुनाव,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रसंघ चुनाव,छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में,8133 मतदाताओं को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका,मतदान के लिए कॉलेज परिसर में 20 बूथ बनाये गए,छात्रों के लिए 11 और छात्राओं के लिए 9 बूथ बनाए गए,आज शाम तक आएगा छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट

सिद्धार्थनगर-दो पक्षों में मारपीट,लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,ईंट-पत्थर चले,आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल,अस्पताल भेजे गए,लड़की पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप,पुलिस ने अबतक 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापर की घटना 

औरैया-ओवरलोडिंग पर कार्रवाई,ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया गया अभियान,चेकिंग में 5 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज,ओवरलोड 10 ट्रकों का किया गया चालान,देवकली,अजीतमल इलाकों में चला अभियान

शाहजहांपुर-केस वापस न लेने पर दबंग ने किसान को मारी गोली,किसान की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,दबंग पर किसान ने लगाया है भतीजी से रेप का आरोप,सिंधौली थाना क्षेत्र के चकजाऊ इलाके की घटना

शाहजहांपुर-बस की टक्कर से कार खाई में गिरी,हादसे में एक युवक की मौत,5 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,कांट थाना क्षेत्र के जरावल रोड की घटना

सुलतानपुर-केएनआई-पीएसएस के छात्रों ने हाईवे जाम किया,इलाहाबाद फैजाबाद हाईवे पर लगाया जाम,कल पॉलीटेक्निक छात्र की मौत से आक्रोशित हैं छात्र,छात्रों की हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग 

जौनपुर-नवविवाहिता की हत्या !,नवविवाहिता का शव कमरे में लटकाया,हत्या की आशंका, परिजन घर से फरार,पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रही हैं जांच,महराजगंज थाने के तेजी बाजार की घटना

महराजगंज-शव मिलने से हड़कम्प,सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,फरेन्दा थाना क्षेत्र के करहिया पुल की घटना

एटा-पिता पर आरोप,युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,भाई ने पिता पर लगाया शादी का दबाव बनाने का आरोप,युवक से 2 लाख लेकर शादी का दबाव बनाने का आरोप,युवती के क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का लगाया आरोप,पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर शुरू की जांच,मिरहची थाना क्षेत्र का मामला

पीलीभीत-बाघ की आहट से दहशत,बाघ की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत,जंगल से बाघ के वापस आने से गन्ना किसान भयभीत,गजरौला क्षेत्र के दमगढ़ी गांव का मामला

हमीरपुर-डॉक्टर पर आरोप,प्राइवेट डॉक्टर पर महिला से छेड़खानी का आरोप,महिला की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज,सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला

हमीरपुर-जिला बदर अपराधी अरेस्ट,जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हत्या और लूट के मामले में जिला बदर हुआ था अपराधी,राठ पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया अरेस्ट

गोरखपुर-मांगी रंगदारी,व्यापारी से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला,सपा जिलाध्यक्ष के ड्राइवर पर रंगदारी मांगने का आरोप,आरोपी ड्राइवर संदीप यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कुख्यात अमरजीत के नाम पर मांग रहा था रंगदारी,पुलिस ने खजनी तिराहे से किया गिरफ्तार

अमरोहा-मामूली विवाद में चली गोली,एक युवक की मौत,मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली,एक घायल,डिडोली इलाके की घटना

शामली-खुद को आग लगाकर महिला ने दी जान,केरोसिन छिड़कर महिला ने किया आत्मदाह,बाबरी थाना क्षेत्र के बस अड्डे के पास की घटना,गृह कलह में महिला ने केरोसिन छिड़कर लगाई आग

आजमगढ़-ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर,एक की मौत,दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,जीयनपुर कोतवाली के नरईपुर गांव की घटना

रायबरेली-मासूम बच्ची से रेप,मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात,बच्ची की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,नसीराबाद थाना क्षेत्र की घटना

मथुरा-ढोल नगाड़ों के साथ किन्नर नामांकन करने पहुंचा,मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर पद के लिए पहुंचा किन्नर,कलेक्ट्रेट में किन्नर मुकेश ने किया निर्दलीय नामांकन

मिर्जापुर-सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प,सिर पर चोट के गहरे निशान,हत्या की आशंका,लालगंज थाना के तिलवा गांव के पास मिला शव

जौनपुर-कार और टेम्पो की टक्कर में 9 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,सिकरारा थाना क्षेत्र के गुल्जारगंज की घटना

ललितपुर-बुजर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का आरोप,सदर कोतवाली क्षेत्र के जिजियावन गांव की घटना 

गोरखपुर-बोलेरो की टक्कर से महिला की मौके पर मौत,बैक करने के दौरान बोलेरो से कुचल कर मौत,चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा की घटना

हापुड़-नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,संघर्ष में 5 लोग घायल,इलाज के लिए भेजा गया,हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव का मामला

बाराबंकी-करंट से झुलसकर मजदूर की मौत,मुर्गी फार्म में काम करने के दौरान हादसा,रामसनेहीघाट के चौरी इलाके की घटना

रामपुर-व्यापारी से दिनदहाड़े 6 लाख कैश लूट से हड़कम्प,बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,गंज थाना क्षेत्र के मंडी समिति के पास हुई वारदात

मेरठ-अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा,परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप,नौचंदी थाना क्षेत्र के युग अस्पताल में हंगामा

मैनपुरी-ओवरलोड 5 वाहनों को ARTO ने किया सीज़,ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप ,ARTO और पुलिस टीम ने की कार्रवाई 

महोबा-कुएं में मिली 32 वर्षीय युवती की लाश,गले में मिला रस्सी का फंदा,हत्या की आशंका,श्रीनगर क्षेत्र के मनोहरगंज मोहल्ले की घटना 

NTPC हादसे में लापता बेटे को तलाश रहा पिता

लखनऊ-हेल्पलाइन नंबर जारी,परिवहन निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,लग्जरी बसों के यात्रियों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर,8756888110 पर बस यात्री दर्ज करा सकेंगे शिकायत,ऑनलाइन टिकट बुकिंग,वापसी से संबंधित भी कर सकेंगे शिकायत,स्कैनिया,वॉल्वो,शताब्दी और जनरथ के यात्रियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ-NTPC हादसा मामला,ब्वॉयलर के सेफ्टी वॉल्व चोक थे-सूत्र,यूनिट 6 का सेफ्टी अलार्म सिस्टम दुरुस्त नहीं था-सूत्र,ब्वॉयलर पर इन्सुलेशन पूरा हुए बगैर चलाया जा रहा था-सूत्र,ब्वॉयलर की दीवारों पर राख जमने लगी थी,उसे हटाया नहीं गया

लखनऊ-मरीजों का जाना हाल,एनटीपीसी के फाइनेंस डायरेक्टर ने मरीजों का जाना हाल,दो गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजने को कहा,गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल से दिल्ली भेजा जाएगा,सरकार के निर्देशों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे-डायरेक्टर

लखनऊ-बेटा को तलाश रहा पिता,NTPC हादसे में लापता बेटे को तलाश रहा पिता,यूनिट में काम कर रहा कौशल प्रजापति लापता,मध्य प्रदेश का रहने वाला पिता पहुंचा सिविल अस्पताल,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पीड़ित पिता

सहारनपुर-हादसे में मौत,ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तलहेड़ी बुजुर्ग गांव की घटना

सहारनपुर-रॉयल पाम कॉलोनी का नक्शा निरस्त,विकास प्राधिकरण ने भारी अनियमितता मिलने पर किया निरस्त,एसडीए की कार्रवाई से कॉलोनाइजर,निवेशकों में मचा हड़कंप

सम्भल-गैंगरेप का आरोप,विवाहिता से दुष्कर्म कर सड़क किनारे फेंका,महिला ने पति और दो दोस्तों पर गैंगरेप का लगाया आरोप,महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप,लोगों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती,बनियाठेर थाना क्षेत्र के भुलावई गांव के पास मिली महिला

अमेठी-व्यापारी से 50 हजार रुपए की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर की लूट,अमेठी कोतवाली के फायर स्टेशन के पास की घटना

नोएडा-अवैध खनन का खेल,नोएडा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कारोबार जोरों पर,खनन माफिया किसानों की जमीन पर जबरन करा रहे खनन,कोंडली खादर क्षेत्र में बड़े स्तर पर हो रहा अवैध खनन,पुलिस और खनन अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा खेल

गोरखपुर-छात्रा की मौत पर बवाल,दो मासूम छात्राओं को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचला,एक छात्रा की मौके पर मौत,दूसरी की हालत गंभीर,आक्रोशित लोगों ने डंपर में लगाई आग,लगाया जाम,पिपराइच थाना क्षेत्र के भट्ठा चौराहे की घटना

कन्नौज-दो पक्षों में फायरिंग,जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,आगजनी,5 लोग घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,तालग्राम थाना क्षेत्र के बिसंदुआपुर गांव की घटना

गाजियाबाद-पत्नी की हत्या,पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या,आरोपी पति फरार,पुलिस मामले की जांच में जुटी,मोदीनगर थाना क्षेत्र के भूपेंद्र पुरी की घटना मामला

कौशाम्बी-ट्रक और डीसीएम में टक्कर,ट्रक और डीसीएम में जोरदार टक्कर,डीसीएम में सवार आधा दर्जन लोग घायल,तीन लोगों की हालत गंभीर,इलाहाबाद रेफर किया गया,पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लहापुर रोड की घटना

आगरा-पुलिस की पहल,विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस की पहल,सात देशों की भाषाएं सीखेगी पर्यटन पुलिस,हर रेलवे स्टेशन पर खोला जाएगा पर्यटन सुविधा केन्द्र,मेहमाननवाज़ी के गुर भी सीखेगी पुलिस 

फ़िरोज़ाबाद-युवक को मारी गोली,बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली,घायल युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,जसराना थाना क्षेत्र के नूरपुर सजैती गांव का मामला

अमेठी-गलत रिपोर्ट लगाना लेखपाल को पड़ा महंगा,एसडीएम की रिपोर्ट में गलत आख्या लगाने पर कार्रवाई,अमेठी तहसील के महमूदपुर गांव का लेखपाल निलंबित

सहारनपुर-प्राथमिक स्कूल में हंगामा,रिटायर्ड स्कूल क्लर्क की हार्टअटैक से मौत पर हंगामा,प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप,रिटायर होने के बाद भी क्लर्क का नहीं हो रहा था भुगतान,चिलकाना थाना क्षेत्र के चुरी मंडी गांव की घटना

नोएडा-बिल्डर पर ठगी का केस,बिल्डर समेत 13 लोगों पर ठगी का मुकदमा दर्ज,सेक्टर 63 में प्रोपलैरिटी इंफ्राटेक बिल्डर समेत 13 पर केस,निवेशकों के करीब 300 करोड़ की ठगी करने का आरोप,लोगों से दुकानें और स्पेस बुकिंग के नाम पर की ठगी,नोएडा सेक्टर 58 कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी-तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी,प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया,लंका थाना क्षेत्र के आदित्यनगर की घटना 

वाराणसी-छात्रसंघ चुनाव,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव मतदान,2 बजे तक छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी,विश्विद्यालय के 8133 छात्र मतदाता कर रहे मतदान,छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में,
छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्याल परिसर में 20 बूथ बनाए गए,आज शाम आ जाएगा काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव का परिणाम

आगरा-विकास कार्यों में घोटाला,नगर पालिका के विकास कार्यों में घोटाले का खुलासा,श्रमिक घोटाले में 2 बाबुओं,तत्कालीन EO पर रिपोर्ट दर्ज,पालिकाध्यक्ष और पति समेत फर्म के खिलाफ भी FIR,जिलाधिकारी के आदेश पर मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट,तत्कालीन एसडीएम की जांच में घोटाले से उठा पर्दा

आगरा-येलो ज़ोन में उड़ाया ड्रोन,ताज के येलो ज़ोन में विदेशी पर्यटकों ने उड़ाया ड्रोन,विदेशी पर्यटकों से की गई पूछताछ,कब्जे में लिया ड्रोन,ड्रोन में लगे मेमोरी कार्ड की हुई चेकिंग,LIU ने भी की पूछताछ,पर्यटन थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने पर्यटकों को छोड़ा

आगरा-थाने में हुई मारपीट,थाने में मुंशी ने होमगार्ड ब्लॉक समन्वयक को पीटा,जीडी की नकल मांगने के विवाद में की जमकर पिटाई,होमगार्ड जवानों ने मलपुरा थाने से ड्यूटी का बहिष्कार किया,थाने में मारपीट के मामले पर एसओ ने नहीं की कोई कार्रवाई

आगरा-घूसखोर सिपाही निलंबित,ट्रैफिक लाइन में तैनात सिपाही के वसूली करने का मामला,भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कार्रवाई,बदायूं के गाड़ी मालिक से चेकिंग के दौरान लिए थे 2 हजार,भ्रष्टाचार के मामले में जांच के बाद SSP ने किया निलंबित

आगरा-डायरेक्टर से मारपीट,कॉलेज के डायरेक्टर से कर्मचारियों ने की मारपीट,मानदेय बढ़ाने,स्थाई करने की मांग को लेकर पहुंचे थे दफ्तर,4 नामजद और 7 अज्ञात पर फरह थाने में केस दर्ज,फरह थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान कॉलेज का मामला

अलीगढ़-पशु चोरों की मौत,पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीटा,मौत,ग्रामीणों की दहशत से एक बदमाश ने खुद को मारी गोली,पिटाई से घायल एक बदमाश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा,पशु चुराकर लोडर से भागने की फिराक में थे दोनों चोर,ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा,पुलिस ने मौके पर पहुंचा छुड़ाया,खैर थाना क्षेत्र के सोफा गांव में पशु चोरी करने आए थे बदमाश

अलीगढ़-हाईवे पर लूटी बस,बारातियों से भरी बस में बदमाशों ने की लूटपाट,आगरा हाईवे पर दो दर्जन बदमाशों ने लूटी बस,बारातियों से मारपीट कर महिलाओं से उतरवाए जेवर,हाथरस के जागीपुर से मथुरा के राया जा रही थी बारात,3 कारों से पहुंचे दो दर्जन बदमाशों ने बस रोककर की लूट,आगरा हाईवे पर बस लूटकर कार सवार लुटेरे हुए फरार

इलाहाबाद-धोखाधड़ी पर केस,प्रधान,सचिव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज,प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़े पर केस,आधार कार्ड नंबर बदल फर्जीवाड़ कर हड़पे 40 हजार,बहरिया क्षेत्र के दालीपुर गांव का मामला

इलाहाबाद-दुष्कर्म का आरोप,दारोगा के भाई पर महिला से दुष्कर्म का आरोप,मकान में मजदूरी करने वाली महिला ने लगाया आरोप,चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप,विरोध पर ठेकेदार को पीटा,पुलिस शिकायत पर जांच की कह रही बात,दारागंज थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क इलाके का मामला

सहारनपुर-बच्चे को फेंका,50 फीट ऊंचे पुल से महिला ने बेचे को नीचे फेंका,बेटे को फेंकने के बाद महिला ने खुद भी लगाई छलांग,गंभीर हालत में दोनों का हायर सेंटर में चल रहा इलाज,पारिवारिक कलह के चलते कदम उठाने की आशंका,शुगर मिल एरिया स्थित रेलवे ब्रिज की घटना

गाजियाबाद-जेल अधीक्षक तलब,यादव सिंह के साथ लखनऊ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक भी तलब,पेशी पर न आने पर CBI विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस,यादव सिंह के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक को भी किया तलब,यादव सिंह के पेश न होने के चलते कल नहीं हो सकी थी सुनवाई,सीबीआई विशेष कोर्ट ने 14 नवंबर को पेश होने के दिए आदेश

अलीगढ़-बना दी फर्जी रिपोर्ट,गर्भवती न होने पर भी महिला को थमा दी गर्भवती होने की रिपोर्ट,पेट में बच्चा न होने के बावजूद महिला को रिपोर्ट में बताया गर्भवती,फर्जी रिपोर्ट बनाने की शिकायत पर CMO ने जारी किया नोटिस,मेडिकल रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को भेजा नोटिस,5 नवंबर तक फार्म एफ और ओपीडी रजिस्टर सहित बुलाया गया

अलीगढ़-शराब ठेके पर बोला धावा,ग्रामीणों ने शराब ठेके में जमकर की तोड़फोड़ ,तोड़फोड़ के बाद नगदी और बोतलें भी लूटीं,लाखों की शराब नष्ट कर जमकर किया उत्पात,ठेके पर मौजूद दो सेल्समैनों को भी जमकर पीटा,बरला कोतवाली क्षेत्र के बरला मोड़ की घटना

ज्ञानंजय सिंह अमेरिका रवाना 

 

जौनपुर सिगरामऊ  स्थानीय बाजार निवासी ज्ञानजंय सिंह अमेरिका के ल्युसियाना शहर में आयोजित कॉन्फ्रेंस मैं भाग लेने के लिए गुरुवार को अमेरिका रवाना हो गए। वे  वहां नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों से संबंधित  एग्जीबिशन में सहभागिता करेंगे। उनके साथ कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए वरुण सिंह भी गए हैं। उक्त कांफ्रेंस में सहभागिता करके 1 सप्ताह बाद वह पुनः भारत आ जाएंगे। नेफ्रालॉजी अनुसन्धान पर हो रहे इस एग्जीबिशन में उनकी इस कामयाबी पर कस्बा निवासी जय सिंह, विनय कुमार सिंह, अमित सिंह, श्याम यादव, कार्तिकेय प्रताप सिंह, व्रुण सिंह, संतोष मिश्रा, अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बंटी अंसारी, आदि ने ख़ुशी जाहिर की है।