tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

बिजली विभाग की लापरवाही हुई उजागर,करंट की चपेट में आने से 2 मवेशियों की मौत

लखनऊ-BSP प्रत्याशी राजीव श्रीवास्तव ज्वाइन करेंगे बीजेपी,सरोज शुक्ला भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी,अजय श्रीवास्तव,योगेश दीक्षित होंगे बीजेपी में शामिल,BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह धानुक भी ज्वाइन करेंगे,सपा नेता ज्योत्सना श्रीवास्वत भी बीजेपी में जाएंगी,प्रभुनाथ राय भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी,अखिल भारतीय भोजपुरी समाज से हैं प्रभुनाथ राय,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय कराएंगे ज्वाइनिंग 

सीतापुर-28-29 नवम्बर को अवकाश,जिले में 28 एवं 29 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश,मतदान को लेकर डीएम ने जारी किया अवकाश का आदेश,तृतीय चरण में 29 नवम्बर को सीतापुर जिले में होगा मतदान

बिजनौर-धार्मिक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने निकाल जुलूस,बिजनौर में हजारों लोगों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन,मिशन-ए-हुसैन और मुस्लिम फ्रंट के लोगों ने निकाला जुलूस

नोएडा-BJP नेता हत्या मामला,BJP नेता शिव कुमार यादव की हत्या मामले में शोकसभा,बीजेपी नेता के गांव बहलोलपुर स्थित आवास पर शोकसभा,केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा समेत कई गांवों के लोग मौजूद,हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,शिव कुमार की 2 प्राइवेट गार्डों समेत 4 लोगों की हुई थी हत्या

इलाहाबाद- डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान,राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर डिप्टी सीएम का बयान,जहां राहुल गांधी प्रचार के लिए जाते हैं वहां बड़े अंतर से खिलता हैं कमल,राहुल ने जिन प्रदेशों का दौरा किया वहां BJP को बड़ी सफलता मिली,भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी शुभ हैं,ईसाई मिशनरीज द्वारा गुजरात मे पत्र लिखने का मामला,चिट्ठी की सत्यता की जांच होनी चाहिए,इस तरह की भाषा देश द्रोह की श्रेणी में आता हैं,किसी धर्मगुरु द्वारा ऐसा पत्र जारी करना गंभीर चिंता का विषय,ऐसी बातें रोकने के लिए कठोर कार्यवाई करने की जरूरत,इस तरह के पत्र का गुजरात चुनाव पर कोई असर नही पड़ेगा,बीजेपी को 150 सीटों पर मिलेगी सफलता

लखनऊ-नहीं मिले दहेज के 5 लाख तो बारात नहीं लाए दहेज लोभी,दहेज की रकम न पहुंचाने पर नहीं पहुंची लड़की के घर बारात,लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, दूल्हा गिरफ्तार,पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में आनी थी बारात

कानपुर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,बर्रा थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहे का मामला

बांदा-प्रचार का अंतिम दिन,प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत,सभी प्रत्याशियों ने शहर में निकाला जुलूस,सपा-बीजेपी का जुलूस आया आमने-सामने,एक-दूसरे पर समर्थकों ने फेंका पम्पलेट

संतकबीरनगर- 2 मवेशियों की मौत,बिजली विभाग की लापरवाही हुई उजागर,करंट की चपेट में आने से 2 मवेशियों की मौत,शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर की घटना

फर्रुखाबाद- आचार संहिता का उल्लंघन,चुनाव प्रचार थमने से पहले बीजेपी का रोड शो,बीजेपी प्रत्याशी ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन,रोड शो के दौरान आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां

बुलंदशहर- दो लोगों पर केस,मालिक पर मजदूर की हत्या का आरोप,शव को घर के आगे फेंक कर आरोपी फरार,पुलिस दो लोगों खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के अंधेल गांव की घटना

वाराणसी-निकाय चुनाव के मद्देनज़र वाराणसी में निकाला गया रूट मार्च,पुलिस के आलाधिकारियों ने शहर में निकाला रूट मार्च,पुलिस लाइन से लंका तक निकाला गया रूट मार्च,लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की किये अपील

बुलंदशहर- विरोध पर हमला,स्नैचिंग का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला,महिला से चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार,बदमाशों के हमले में घायल युवक की हालत नाजुक,सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र भाटियावाडा मोड़ का मामला

हापुड़-किसान का ATM बदलकर जालसाजी,जालसाजों ने ATM से 40 हजार रुपये निकाले,पीड़ित किसान काट रहा थाने के चक्कर,गढ़ कोतवाली के SBI एटीएम का मामला

इलाहाबाद-अश्वनी लोहानी बयान,चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्वनी लोहानी का बयान,रेल फैक्चर होने से हुआ हादसा-चेयरमैन रेलवे बोर्ड,आज सुबह मानिकपुर में डिरेल हुई थी ट्रेन,कमिश्नर रेलवे सेफ्टी हादसे की करेंगे जांच-लोहानी,'मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा घोषित किया गया',घायलों का इलाज कराया जा रहा-अश्वनी लोहानी

लखनऊ-संवाद सम्मेलन,व्यापारी सम्मेलन संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मौजूद,मंत्री ब्रजेश पाठक और गोपाल टंडन भी मौजूद,व्यापारियों के लिए बीजेपी सबसे संवेदनशील पार्टी-सीएम,हम सबका साथ और सबका विकास चाहते हैं-मुख्यमंत्री,व्यापारियों को काम करने के लिए अच्छा माहौल चाहिए,बीजेपी प्रदेश में अच्छा माहौल बना रहा है-मुख्यमंत्री योगी,हमने माफियाओं के खिलाफ मुहिम चलाई-मुख्यमंत्री,कैराना के घर छोड़चुके व्यापारी वापस

लौट चुके हैं-सीएम,हम प्रदेश में नई उद्योग नीति ला रह हैं-मुख्यमंत्री योगी,बीजेपी ने व्यापारियों के लिए सबसे ज्यादा काम किया-सीएम,लखनऊ में आप लोग गौरवशाली जीत दिलाएं-मुख्यमंत्री,कपूरथला के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दिल्ली-मंत्री सतीश महाना ने दिल्ली में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की.....'पिछली सरकार में अधिकारियों से फीडबैक नहीं लिया जाता था',योगी सरकार में अधिकारियों से फीडबैक लिया जाता है-सतीश,'सरकार औद्योगिक नीति के लिए बड़ा रोडमैप तैयार कर रही है',राज्य में औद्योगिक एरिया को डेवलप किया जा रहा-सतीश,जिसका फायदा आगामी समय में दिखाई देगा-सतीश महाना

सहारनपुर-ट्रैक की क्लिप निकली,रेलवे विभाग की लापरवाही फिर आई सामने,क्लिप निकली रेलवे लाइन पर गुजरती रहीं ट्रेने,हादसों से सबक नहीं ले रहा रेलवे विभाग,पिलखनी स्टेशन रेलवे के पास का मामला

कानपुर देहात-तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, 7 लोग घायल,2 की हालत नाजुक, सभी जिला अस्पताल में भर्ती,मेला देखने के बाद टैंकर से लौट रहे थे सभी घायल,अकबरपुर क्षेत्र के रनिया के श्याम नगर का मामला

मथुरा-ब्रीफिंग में WhatsApp गेम खेलते रहे पुलिस अधिकारी,ETV के कैमरे में कैद हुईं पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें,दूसरे चरण के निकाय चुनाव की चल रही थी ब्रीफिंग,चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हो रही ब्रीफिंग का मामला

दिल्ली-SC में याचिका खारिज,उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों का मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,4 शिक्षामित्रों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया,TET की परीक्षा में राहत देने की 4 शिक्षामित्रों ने की थी मांग

कानपुर देहात-गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा,टैंकर से गैस रिसाव से क्षेत्र में मचा हड़कंप,सिकंदरा थाने के कस्बे की घटना 

जौनपुर-बंद रेलवे फाटक को तोड़कर स्कूल बस ड्राइवर फरार,ख़बर मिलते ही स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप,ड्राइवर समेत स्कूल बस की तलाश कर रही GRP,शाहगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग की घटना

मथुरा-रिफ़ाइनरी के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग,आग से हाइवे पर वाहनों का चलना हुआ मुश्किल,आग से आगरा-दिल्ली हाईवे पर आ रहीं लपटें,दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी

अम्बेडकरनगर-चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत,बसपा और भाजपा प्रत्याशियों ने शहर में निकाला जुलूस,निकाय चुनाव में कई पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

मेरठ-राज्यपाल राम नाईक का बयान-'EVM की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा चुनाव आयोग',पहले भी ईवीएम को लेकर हो चुकी शिकायतें- राम नाईक

लखनऊ-चुनाव प्रचार खत्म,निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार खत्म,26 नवंबर को दूसरे चरण के 25 जिलों में होगा मतदान,लखनऊ,मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद,गौतमबुद्धनगर,अमरोहा,रामपुर,पीलीभीत,शाहजहांपुर,अलीगढ़,मथुरा,मैनपुरी,फर्रुखाबाद,इटावा,ललितपुर,बांदा,इलाहाबाद,सुल्तानपुर,अंबेडकरनगर,बहराइच,संतकबीरनगर,श्रावस्ती,देवरिया,बलिया,वाराणसी,भदोही में होगा मतदान,निकाय-189, निकाय के वार्ड-3601, मतदान केंद्र-4056,दूसरे चरण के लिए 13776 मतदान स्थल बनाये गये,दूसरे चरण में 12902689 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग 

वाराणसी-चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत,प्रत्याशियों ने गली-गली जाकर जनता से मांगे वोट,प्रचार के आखिरी दिन वोटरों को रिझाने की पूरी कोशिश

फैजाबाद-20 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे,1 तमंचा, 4 कारतूस, 20 हजार रुपए हुए बरामद,गिरफ्तार इनामी पर फैजाबाद-बस्ती में दर्ज हैं 8 केस,कोतवाली रुदौली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी

मेरठ-चोरों ने ज्वैलरी की दुकान में डाला डाका,लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए चोर,सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस,गंगनगर के कसेरु बक्सर इलाके का मामला

शामली-DM के काफिले में चल रही कार में ट्रक ने मारी टक्कर,कार सवार 5 पुलिसकर्मी हादसे में बाल-बाल बचे,पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया,शहर कोतवाली के बुढ़ाना रोड इलाके का मामला

लखनऊ-CM योगी का बयान,कपूरथला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान,'पिछली सरकार के 5 साल के बराबर हमने 7 महीने में काम किया',बिजली देने के क्षेत्र में सरकार ने रिकॉर्डतोड़ काम कार्य किए-CM,20 लाख लोगों को मुहैया कराया गया मुफ्त बिजली कनेक्शन-CM,सीएम ने की मेयर समेत सभी पार्षदों को जिताने की अपील,सीएम की रैली के समापन होते ही बंद हुआ बीजेपी का प्रचार,'जब हमारी सरकार आई तो कानून व्यवस्था बहुत ख़राब थी',व्यापारी भयभीत होकर प्रदेश छोड़ कर चले गए थे-सीएम,जो प्रदेश छोड़ कर गए थे अब वो वापस आ रहे हैं-सीएम,हमने प्रदेश में कानून के राज को पुनः स्थापित किया-सीएम,युवाओ को रोजगार देने का माहौल बना रहे हैं-मुख्यमंत्री,हम 50 हज़ार पुलिस और अन्य भर्तियां लेकर आ रहे-सीएम,हमारी सरकार में भर्ती मेरिट के आधार पर होगी-सीएम,'भर्ती में धांधली हुई तो धांधली करने वाले की संपत्ति जब्त होगी',पिछली सरकारों ने नगर निकायों को पंगु बना दिया-सीएम,हम नगर निकायों का सक्षम और उत्तरदायी बनाएंगे-सीएम,'शहर के बाहरी क्षेत्रों में जमीन सस्ती देखकर खरीद लेते हैं',लेकिन उन स्थानों पर सड़क और बिजली नहीं होती-सीएम,हम ऐसे स्थानों पर सड़क और बिजली पहुचायेंगे-सीएम

दिल्ली-यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का बयान,'मोहन भागवत ने जो भी कहा है, बहुत सोच समझकर कहा है',मोहन भागवत जो कहते हैं वो हमारे लिए

आदेश होता है- महाना,एनएचआरसी के आदेश पर भी बोले मंत्री सतीश महाना,एनकाउंटर में पुलिस वाले नियम का पालन करते हैं- महाना,हमारी सरकार में कोई

फर्जी एनकाउंटर नहीं हुआ- महाना,'अपराधियों के खत्मा के लिए एनकाउंटर करना होगा तो करेंगे',21, 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं- सतीश

महाना,समिट में कई देशी-विदेशी कंपनियां लेंगी भाग- सतीश महाना,सरकार का लक्ष्य 70 लाख लोगों को रोजगार देना- महाना

इलाहाबाद- CBI को सौंपी जांच,HC ने ललित वर्मा हत्या केस की जांच CBI को सौंपी,मामले में पुलिस ने मृतक के भाई को ही बनाया है आरोपी,पुलिस पर नामजद आरोपियों को क्लीनचिट देने का आरोप,पूर्व MLA पूजापाल सहित कई लोगों को पुलिस ने दी क्लीन चिट,मृतक के पिता CBI जांच की मांग को लेकर दाखिल की है याचिका

औरैया-इस सरकार में बेईमानी हो रही है- शिवपाल यादव,सपा सरकार ने बेईमानी को रोका था- शिवपाल,अधिकारी बिना पैसे लिए नहीं सुनते- शिवपाल यादव,हमने जब चाहा तब सरकार बनाई- शिवपाल यादव,नोटबंदी, GST से सबको परेशानी हुई- शिवपाल यादव

इलाहाबाद-आज़मगढ़ में मत्स्य पालन पट्टे को निरस्त करने का मामला,इलाहाबाद HC ने पट्टा निरस्त करने पर पत्रावली की तलब,कोर्ट ने तहसीलदार बूढ़नपुर से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा,पट्टा निरस्त करने का कारण स्पष्ट करने का दिया निर्देश,मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी

आगरा-50 फीट गहरी खाई में कंकाल मिलने से हड़कंप,लालकिले के पास खाई में मिला मानव कंकाल,3 महीने में 2 शव और एक कंकाल खाई के पास मिल चुके,रकाबगंज थाना क्षेत्र में लाल किले के पास का मामला

कानपुर-वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा,कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर ने वकील के मुन्शी को पीटा,मुन्शी की पिटाई से भडके वकीलों ने किया हंगामा,बिल्हौर कोतवाली की घटना

बलिया-दूसरी शादी पर हंगामा,दूसरी शादी रचाने जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने किया हंगामा,पत्नी ने बिना तलाक लिये दूसरी शादी करने का लगाया आरोप,पति के अनुसार पहली पत्नी से हो चुका है तलाक,रसडा कोतवाली में पत्नी ने आज किया हंगामा

लखनऊ-पद्मावती पर दाखिल परिवाद में वादी के बयान कोर्ट में दर्ज,सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के बिना कुछ लोगों के लिए स्क्रीनिंग का आरोप,निर्माता-निर्देशक समेत फ़िल्म देखने वालों पर कार्रवाई की मांग,सिनेमेटोग्राफी एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए दाखिल है परिवाद,10 दिसंबर को गवाहों के बयान दर्ज होंगे

ललितपुर- 7 गिरफ्तार,स्वॉट टीम ने सात लोगों को किया गिरफ्तार,फड़ से 19,700 रुपए भी टीम ने किए बरामद,सदर कोतवाली के गोविंद नगर इलाके का मामला

ग़ाज़ीपुर- हत्या का खुलासा,पुलिस ने चाय विक्रेता की हत्या का किया खुलासा,दो बदमाश गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद,बरेसर क्षेत्र में चाय विक्रेता की 13 नवंबर को हुई थी हत्या

कानपुर- महिला से टप्पेबाजी,सुरक्षा का हवाला देकर चेन,अंगूठी की टप्पेबाजी,महिला के आभूषण लेकर फरार हुए टप्पेबाज,चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके की घटना 

फ़िरोज़ाबाद-आचार संहिता का उल्लंघन,राजबब्बर के रोड शो से पहले आचार संहिता का उल्लंघन,कांग्रेस प्रत्याशी ने बाइकों में डलवाया फ्री में पेट्रोल ,दक्षिण थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का मामला

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

पीडब्लूडी के हर निर्माण की होगी थर्ड पार्टी जांच

लखनऊ-होगी थर्ड पार्टी जांच,पीडब्लूडी के हर निर्माण की होगी थर्ड पार्टी जांच,IIT,NIT,सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट से कराई जाएगी जांच,यूपी सरकार ने जांच के लिए शासनादेश जारी किया

मथुरा-बांकेबिहारी जी का उत्सव,वृन्दावन में भगवान बांकेबिहारी जी का उत्सव आज,प्राकट्य स्थल निधिवन से निकाली जाएगी शोभा यात्रा,शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे,भगवान बांकेबिहारी जी के होंगें विशेष दर्शन

बागपत-हादसे में दंपति की मौत,रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत,हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री हुए घायल,घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की घटना

बांदा-राज्यपाल का बांदा दौरा,राज्यपाल राम नाईक का बांदा दौरा आज,10 बजे जेएन कॉलेज में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,कृषि विवि. के तृतीय दीक्षांत समारोह में भी होंगे शामिल

लखनऊ-चकबंदी अफसरों पर कार्रवाई,चकबंदी विभाग के 3 अफसर निलंबत,1 पदानवत किया गया,करप्शन और अनुशासनहीनता के चलते की गई कार्रवाई,लखनऊ के अपर संचालक चकबंदी सुरेश सिंह निलंबित,इलाहाबाद के उप संचालक चकबंदी रमाकांत शुक्ला भी सस्पेंड,कुशीनगर के बंदोबस्त अधिकारी विजय कुमार भी निलंबित किए गए,बिजनौर के चकबंदी अधिकारी राजेंश कुमार को पदानवत किया गया

लखीमपुर-72 लोगों पर केस दर्ज,प्रधान और महिलाएं समेत 72 लोगों पर मुकदमा दर्ज,कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर भी किया था हमला,निघासन कोतवाली के चखरा गाँव की घटना

लखीमपुर-बाघ का खौफ,50 से ज्यादा गांवों में बाघ का खौफ,महेशपुर में मोहम्मदी रेंज में 3 बाघों की आमद से दहशत बढ़ी,गन्ना छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर,वन विभाग काम्बिंग में जुटा

भदोही-केशव मौर्य का दौरा,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा,खमरिया नगर पंचायत इलाके में करेंगे जनसभा

चंदौली-युवक का मिला शव,झांड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर युवक का शव फेंके जाने की आशंका,मुगलसराय क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी की घटना

वाराणसी-केशव मौर्य काशी में,डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज काशी में,पदयात्रा कर लोगों से केशव मौर्य मांगेंगे वोट,सुबह 10 बजे चितरंजन पार्क से शुरू होगी पदयात्रा,पदयात्रा के बाद होगी एक संक्षिप्त सभा

बरेली-3 लोगों की मौत,कार और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत,1 की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव की घटना

सुल्तानपुर-अनोखी पहल,कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक की अनोखी पहल,ग्रामीणों को अत्याधुनिक तकनीक की देगा शिक्षा,5 गांव गोद लेकर करेगा नई तकनीक से लैस,उन्नत भारत बनाने की दिशा में कदम,हर क्लास के लेक्चर की होगी आनलाइन वीडियोग्राफी,इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की होगी अब बायोमेट्रिक हाजिरी

लखनऊ-UP पुलिस झंडा दिवस,उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा दिवस आज,23 नवंबर 1952 को दिया गया था पुलिस ध्वज,प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिया था पुलिस ध्वज,झंडा दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि,डीजीपी सुलखान सिंह मुख्यालय पर करेंगे झंडारोहण

बागपत-चलती ट्रेन से फेंका,चलती ट्रेन में 3 मौलवियों को दबंगों ने जमकर पीटा,आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटा,पिटाई के बाद चलती ट्रेन से दबंगों ने मौलवियों को फेंका,ग्रामीणों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती,दबंगों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने को घेरा,शहर कोतवाली क्षेत्र के अहेदा रेलवे स्टेशन की घटना

अयोध्या-सीरियल ब्लास्ट की बरसी,कचहरी सीरियल ब्लास्ट की 10 वी बरसी आज,खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर अयोध्या को किया गया अलर्ट,23 नवम्बर 2007 को आतंकियों ने किया था कोर्ट में ब्लास्ट,अधिवक्ता वेंडर,मुंशी व वादकारी 4 लोगों की हुई थी मौत

पीलीभीत-अवैध शराब पकड़ी,पुलिस ने 412 पाउच शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा,प्रत्याशी पर बंटवाने के लिए शराब मंगाने का आरोप,फरार,प्रत्याशी समेत दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई,पीलीभीत के बीसलपुर नगर पालिका का मामला

ग्रेटर नोएडा-बीजेपी नेता शिव कुमार यादव हत्याकांड मामला,दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शूटरों को अरेस्ट करने का किया था दावा,अनिल दुजाना गैंग के शूटरों को गिरफ्तार करने का किया दावा,ग्रेटर नोएडा पुलिस तीनों शूटरों का कनेक्शन तलाशने में जुटी,तीनों शूटरों को हत्या के अगले दिन दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था 

लखीमपुर-सीएम का दौरा,सीएम योगी का 25 नवम्बर को खीरी दौरा,विलोबी मैदान में होगी चुनावी जनसभा,पुलिस लाइन में दौरे के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई

मेरठ-युवक को मारी गोली,पैसों के लेनदेन में दबंगों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार,देहलीगेट थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके की घटना

मंगलवार, 21 नवंबर 2017

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर अहम वीसी आज

बदायूं-बसपा प्रत्याशी पर केस दर्ज,बसपा नगर पंचायत प्रत्याशी,भाई,बेटा समेत 4 पर केस दर्ज,घर में घुसकर मतदताओं को धमकाने,फायरिंग का आरोप,प्रत्याशी गुलाम सरवर,भाई सलीम,बेटा फैजान,आसिम पर केस दर्ज,सखानू वार्ड 5 में इमरान के घर धमकाने पहुंचे थे बसपा प्रत्याशी,सखानू से प्रत्याशी पर अलापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर-बस चालक की हत्या,सड़क किनारे बस चालक का शव मिलने से सनसनी,ईंट से कुचलकर की गई बस चालक की हत्या,विधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर इलाके की घटना

ग्रेटर नोएडा-युवक की हत्या,रंजिश में युवक को दबंग ने मारी गोली,अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,दनकौर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

मऊ-सीएम का दौरा,सीएम योगी आज मऊ में जनसभा को करेंगे संबोधित,नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा,2.40 PM पर पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकाप्टर,शहर कोतवाली के सोनिधापा मैदान परिसर में है जनसभा

कन्नौज-अखिलेश यादव का दौरा,आज आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,पार्टी नेताओं के घर शादी समारोह में करेंगे शिरकत,पिछले दिनों आत्महत्या करने वाले सलोवा नेता के घर भी जाएंगे,12 बजे गुरसहायगंज आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

गोरखपुर-सीएम का जनता दरबार,सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार,डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लोगों से की मुलाकात,300 से अधिक फरियादियों ने CM को सुनाया अपना दर्द

बुलंदशहर-बदमाशों से मुठभेड़,पुलिस से मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को लगी गोली,सेन्ट्रो कार से लूट के लिए आए थे बदमाश,कई राउंड फायरिंग ,एसएचओ कोतवाली देहात को गोली लगी,एसएचओ तपेशवर सागर भी को भी लगी गोली,घायल एसएचओ और बदमाश अस्पताल में भर्ती,बुलन्दशहर कोतवाली देहात के चौला जंगल का मामला

मथुरा-बदमाशों का कहर,पोते की गला दबाकर हत्या,दादी घायल,देर रात सोते समय बदमाशों किया हमला,दादी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,बलदेव थाना क्षेत्र के तेहत गांव की घटना

चन्दौली- महेंद्र नाथ पांडे का बयान,प्रथम चरण के मतदान में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत,विकास के लिए विपक्षी दलों के पास नहीं कोई विजन-महेंद्रनाथ,BJP संकल्प पत्र और होमवर्क के साथ चुनाव मैदान में-महेंद्रनाथ,अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं-महेंद्रनाथ पांडेय,ऐतिहासिक मूल्यों से छेड़छाड़ भी बर्दाश्त नहीं-महेंद्रनाथ पांडेय,पूरे परीक्षण के बाद ही यूपी में रिलीज होगी पद्मावती-महेंद्रनाथ,हिमाचल,गुजरात में बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी चुनाव-महेंद्रनाथ

गजियाबाद-महिला से दुष्कर्म,महिला को खेत में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने केस दर्ज शुरू की मामले में जांच,लोनी थाना क्षेत्र के जावली गांव की घटना

लखनऊ-तैयारियों को लेकर वीसी,यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर अहम वीसी आज,कॉन्फ्रेंसिंग में की जायेगी परीक्षा तैयारियों की समीक्षा,परीक्षा केंद्रों से लेकर छात्रों के आधार कार्ड तक की होगी समीक्षा,बड़ी संख्या में नहीं बने हैं छात्रों के आधार कार्ड,मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा करेंगे DIOS,अन्य अधिकारीयों से वीसी

फर्रुखाबाद-महिलाओं से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई महिलाओं से मारपीट,पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर कब्जे को लेकर पिटाई,3 दिन पहले जबरन कब्जे के दौरान महिलाओं से मारपीट,आरोपी 3 महीने पहले लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में गया था जेल,सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट का मामला