इलाहाबाद करछना तहसील के करमा चौकी में एक आपसी झगडे ने लिया रौद्र रूप– युवक को मारा चाकू घूरपुर थाना छेत्र के करमा चौकी के पटेल नगर चौराहे पर आज दो गुटों में हुए आपसी झगडे ने तब नया मोड़ ले लिया जब एक पक्ष के युवक ने धर्मेन्द्र पटेल पुत्र सुभास पटेल को चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिया और MAUमौके से फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय चौकी करमा पर लोगो ने सूचना दी लेकिन कोई करवाई न होने के कारण लोगो ने चक्का जाम कर दिया जिसके बाद एस0डी0एम् करछना के आकर लोगो को बताया कि 1 घंटे के अन्दर गिरफ़्तारी हो जाएगी लेकिन गिरफ़्तारी न हो पाने के कारण लोगो में दुबारा आक्रोश आया गया और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दिया जिसके बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि लोगो ने पुलिस प्रसाशन को भी दौड़ा दौड़ा कर मारा और पथराव किया बात इतनी ही नहीं रही जब मौके पर एस0 डी0 एम् करछना दोबारा पहुचे तो लोगो ने उन्हें भी दौलादय और गुस्साई भीड़ ने एस0 डी0 एम् करछना को काफी बुरी तरीके से मारा जिसम्रे डी0 एम् करछना का पैर फैक्चर हो गया और उनके ड्राइवर का पैर भी टूट गया साथ ही साथ काफी पुलिस बल को चोट आई है जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में हो रहा है डी0 एम् करछना कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें स्वरूप रानी में रिफर कर दिया गया है जिसके बाद इलाहाबाद एस० पी० सिटी ने मौके पर पहुच कर भरी पुलिस बल पी0ए0सी0 के साथ जाकर लोगो को शांत कराया है -
इस घटना में साफ जाहिर होता है कि अगर करमा चौकी कि पुलिस बल मौके पर समय से पहुच गये होते तो ये घटना इतना बड़ा अंजाम ना देती –और इतने लोगो को चोटे न आती बताया जा रहा है कि जिसको चाकू लगी है उसकी हालत गंभीर है
tikhiawaz24.in
शनिवार, 13 जनवरी 2018
आपसी झगडे ने लिया रौद्र रूप– युवक को मारा चाकू
विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका पर केबिल
जौनपुर सरायख्वाजा स्थानीय थाना क्षेत्र के मिहरावां गांव में शुक्रवार को सवेरे खेत में कई जगह केबिल, बैटरी और उसमें लगे कंडेंशनर दिखाई पड़ने से लोग खौफजदा हो गए वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिस्सा लेने पर किसी आतंकी कार्रवाई की आशंका से लोग सहम उठे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना यूपी-100 पर दी। इंस्पेक्टर धनीराम वर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका पर केबिल, बैटरी और कंडेंशरों को पानी भरी बाल्टी में डलवा दिया। निष्क्रिय होने के बाद पुलिस उसे बोरे में भर कर थाने ले गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त उपकरण आयल एण्ड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा डीजल की खोज के लिए खेत में लगाए गए थे। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए जागरुकता के लिए ग्रामीणों को शाबाशी दी।
सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी
जौनपुर शहर के सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाश पाई जाने से सनसनी फैल गई। उसके सिर में गहरी चोटें थीं। हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और परिजन हादसा बता रहे हैं। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के नीचे केरारबीर मंदिर के पास तड़के अधेड़ की लाश दिखाई पड़ने से सनसनी फैल गई। मृत अधेड़ के सिर में गहरी चोट थी। उसके पैर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ था। शव के पास ही रक्तरंजित पटिया पड़ी थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि अधेड़ की हत्या की गई। मौके पर जुटी भीड़ भी हत्या किए जाने का अंदेशा जता रही थी। खबर दिए जाने पर शहर कोतवाल शशि भूषण राय सहयोगियों संग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रुहट्टा मोहल्ला निवासी आसिफ उर्फ चांद कुरैशी (45) के रूप में हुई। खबर लगने पर सीओ सिटी नृपेंद्र राय ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। मृतक का बड़ा भाई हाजी सलाउद्दीन कुरैशी कोतवाली क्षेत्र के ही खोवा मंडी (रिजवी खां) में बकरा और मुर्गे के मीट की दुकान चलाता है। मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी बड़े भाई की दुकान पर ही बकरा और मुर्गा काटने का काम करता था। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले हाजी सलाउद्दीन के बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। परिजन मौत को हादसा बताते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वह शव को ले जाकर दफन कर देना चाहते थे। मौत का कारण साफ हो सके इसके लिए शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में मौत की दी तहरीर
जौनपुर मे मृत आसिफ उर्फ चांद कुरैशी के बेटे आमिर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पिता की मौत हादसे में हुई है। उसका पिता शराब पीने का आदती था। वह आए दिन देर रात नशे में धुत होकर घर लौटता था। उसने तहरीर में अंदेशा जताया है कि शराब के नशे में ही पटिया पर गिरने से सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल शशि भूषण राय ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत हुआ कि नशे की हालत में पटिया पर गिरने से सिर में आई चोट से उसकी मौत हुई। वहीं जल रहे अलाव पर पड़ने से पैर झुलस गया। मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसके लिए शव को पोस्टमार्टम मे भेजा गया था।उसके बाद शव को परिजनों को सौपा गया परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार देर शाम ईदगाह कब्रिस्तान पर कर दिया।

बिजली विभाग ने चोरी रोकने और अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए कड़ा रुख अपनाया
जौनपुर बिजली विभाग ने चोरी रोकने और अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए कड़ा रुख अपनाया है। फर्जी रीडिग करने पर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए गांव व शहर में मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सबसे अधिक राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले सरकारी कार्यालय व आवास भी विभाग के निशान पर है। इसी कड़ी में नगर पालिका क्षेत्रों में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को मीटर से जोड़ा जा रहा है।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के क्षेत्र में पांच हजार खंभे हैं। आठ नए वार्डो में अब इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी। नगर पालिका क्षेत्रों में अभी तक प्रत्येक खंभों के हिसाब से बिजली का भुगतान फिक्स हुआ करती थी। नगर पालिका परिषद के अंर्तगत जलने वाली सालभर की बिजली का भुगतान शासन स्तर पर जमा कर दिया जाता था। अब भी वैसे ही होगा सिर्फ प्रत्येक खंभों के बीच आधुनिक मीटर लगा दिया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर कितनी बिजली प्रयोग में लाई जा रही है। यह घरेलू मीटर से अलग तरह का होगा। एक माह में इसपर काम शुरू होगा। विभाग बोल रहा है कि जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। ईओ ने कहा कि इस तरह की योजना है, बिजली विभाग को मीटर लगाना है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके सनौरिया ने कहा कि खंभे पर एक ही प्वाइंट पर मीटर लगेगा, जल्द काम शुरू होगा।
आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने आज कन्नौज जिले के दो लोगों को गिरफतार
उत्तर प्रदेश विधानसभा, राजभवन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने आज कन्नौज जिले के दो लोगों को गिरफतार किया। इनमें से एक आलू को अपने लोडर से लाने वाला ड्राइवर है।
पुलिस इस मामले में छह लोगों की तलाश कर रही है। ये लोग समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता है और ऐसी आशंका है कि इन लोगों ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में आलू सरकार को बदनाम करने की नियत से फेंके थे।
इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आड़ों हाथों लिया।
लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि छह जनवरी की सुबह राजधानी के वीआईपी इलाकों में तड़के चार बजे के आसपास आलू फेंके गये थे। पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की मदद से आलू फेंकने आये लोडर की पहचान की। इस लोडर के मालिक और ड्राइवर की पहचान कन्नौज जिले के ठठिया इलाके के संतोष पाल के रूप में हुई। संतोष की पहचान पर इस मामले में कन्नौज के तिरवा के अंकित सिंह को हिरासत में लिया गया।
इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुये सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं सरकार में आने पर लखनऊ के एसएसपी को यश भारती दूंगा। क्योंकि उन्होंने आलू वाले मामले में सपा की भूमिका बताई है। कोल्ड स्टोरेज में आलू बर्बाद हो रहा है, किसानों ने कर्ज लिया है। अगर सपा के लोग किसान हैं, वे आलू लाए तो उन्होंने क्या गुनाह किया।' अखिलेश ने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा, ‘‘एसएसपी चोर और अपराधियों को नहीं रोक पा रहे हैं। एसएसपी के घर के पड़ोस में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या हो गई।' उन्होंने कहा,‘‘ अगर आलू हमारे नेताओं ने फेंका तो क्या गलत किया। अब हम किसानों से कह रहे कि एक बोरी आलू जिले के जिलाधिकारी को दें। उसके बाद एक छुट्टा जानवर भी हर जिले के डीएम को देंगे। सरकार के रवैये से कानून व्यवस्था सही नहीं होगी। जिनको कानून व्यवस्था सही करनी हो वह आलू किसानों को गिरफ्तार कर रहे हैं।’’ इससे पहले एसएसपी कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में संतोष और अंकित को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गयी तो पता चला कि यह आलू शिवेंद्र सिंह, संदीप उर्फ रिक्की यादव, दीपेंद्र सिंह चौहान,संजू कटियार, प्रदीप सिंह और जय कुमार तिवारी ने सरकार को बदनाम करने की साजिश से एक कोल्ड स्टोरेज से लिया था और सभी ने इसे तड़के चार बजे राजधानी के प्रमुख स्थानों पर फेंका था। इनका मकसद किसानों की आड. में सरकार को बदनाम करना था। इनका किसानो के आलू के कम दाम के आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था।
एसएसपी कुमार ने कहा कि इन छह लोगों के अलावा पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। इन लोगों पर आलू फेंकने वाले इन लोगो को संरक्षण देने का आरोप है। उन्होंने कहा कि इन लोगों में से कुछ लोग सपा से जुडे है और हाल ही में नगर निकाय चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे।
उन्होंने बताया कि अंकित सिंह और लोडर चालक मालिक संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि राजधानी के वीआईपी इलाको में आलू फेंके जाने के इस मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही को लेकर एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मुंबई के तटीय हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त
सात लोगों को ले कर जा रहा पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मुंबई के तटीय हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलिकॉप्टर में ओएनजीसी के 5 कर्मचारी और दो पायलट सवार थे। विमान का मलबा मिल गया है। मलबे के साथ तीन लोगों का शव बरामद किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दाऊफिन एन3 हेलीकॉप्टर ने सुबह दस बज कर 25 मिनट पर जूहू एयरोड्रोम से उड़ान भरी। इस हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-पीडब्ल्यूए है और इसमें ओएनजीसी के पांच कर्मचारी तथा दो पायलट सवार हैं। सूत्रों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर को सुबह 11 बजे मुंबई हाई स्थित निर्दिष्ट तेल क्षेत्र पर उतरना था। लेकिन यह लापता हो गया। नौसेना ने बताया कि उसने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए अपनी स्टील्थ पनडुब्बी आईएनएस टेग तैनात की है। साथ ही टोही विमान पी8आई को भी खोज के लिए लगाया गया है।
तटरक्षक ने बताया कि उसने समुद्र में मौजूद जहाजों के मार्ग में बदलाव किया है और मुंबई में लंगर डाले जहाजों को भी अन्यत्र भेजा है। तटरक्षक के एक प्रवक्ता ने बताया ''एक डॉर्नियर विमान और दमन (दहानु के समीप) से हेलीकॉप्टरों को भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ मलबे का पता चला है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या यह मलबा हेलीकॉप्टर का है।
न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं होना चाहिए
देश के एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश व दो अन्य पूर्व न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठ कार्यरत न्यायाधीशों द्वारा शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय प्रशासन के खिलाफ उठाई गई शिकायत को `अभूतपूर्व` बताया और कहा कि जल्द ही पूर्ण अदालत की एक बैठक बुलाई जानी चाहिए। पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन ने मीडिया से कहा कि चार न्यायाधीशों ने जो किया, वह न तो उसके पक्ष में है और न खिलाफ हैं।उन्होंने कहा, `जो भी कुछ घटित हो रहा है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे बचा जाना चाहिए।`
बालकृष्णन ने कहा, `न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं होना चाहिए और ये घटनाएं आम आदमी को यह एहसास करा सकती हैं कि चीजें सही तरीके से नहीं चल रही हैं। पूर्ण अदालत की बैठक तुरंत बुलाई जानी चाहिए।`
शीर्ष अदालत से बतौर न्यायाधीश सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति के.टी. थॉमस ने कहा, `अब गेंद प्रधान न्यायाधीश (दीपक मिश्रा) के पाले में है, जो इस मुद्दे को हल करने में सबसे सक्षम व्यक्ति हैं।`
थॉमस ने कहा, `ऐसा कभी नहीं हुआ है कि न्यायाधीशों ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया हो। मैंने पत्र में पढ़ा है कि चार न्यायाधीशों ने प्रक्रियागत खामियों की बात की और अब सीजेआई को अपनी बात रखनी है। पूर्ण अदालत बुलाई जानी चाहिए।`
शीर्ष अदालत के एक अन्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश के.एस.राधाकृष्णन ने कहा कि न्यायाधीशों का सात पृष्ठों का पत्र `सामान्य` है।
राधाकृष्णन ने कहा, `पत्र में साफ तौर बताया जाना चाहिए था कि कौन-सा मामला है और यह विवरण है। सामान्य नियम है कि यदि किसी न्यायाधीश का किसी मामले में किसी भी तरह का हित जुड़ा है तो उसे उस न्यायाधीश द्वारा नहीं सुना जाना चाहिए।`
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर आज पथराव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर आज पथराव किया गया। वह अपनी विकास समीक्षा यात्रा के दौरान एक गांव जा रहे थे।
मुख्यमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
डुमरांव प्रखण्ड में एक जनसभा को संबोधित करने गए नीतीश इससे बेफिक्र दिखे और कहा, ‘‘राज्य की प्रगति को लेकर मेरी प्रतिबद्धता से कुछ लोग परेशान हैं। वे लोगों को गुमराह करने और उकसाने की कोशिश करते हैं लेकिन लोगों को इस तरह की छोटी चीजों को लेकर व्यग्र नहीं होना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री के दौरे में शामिल एक अधिकारी ने फोन पर ‘एएनएस’ को बताया कि कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव किया लेकिन इसके बावजूद काफिला आगे बढ़ा।
उन्होंने बताया कि काफिला गांव के लिए आगे बढ़ गया जहां मुख्यमंत्री ने 272 करोड़ रुपये की 168 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
तत्काल इस बात का नहीं लगा सका कि पथराव करने वाले कौन थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य राज्य की राजधानी से सरकार चलाना नहीं है बल्कि साथ ही जमीनी हकीकत और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी है ताकि सड़क, स्वच्छ जल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं राज्य के हर गांव, इलाके तक पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मेरे मिशन को लेकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है तो असलियत खुद से बोलेगी और यह मिशन पटरी से नहीं उतरेगा।’’

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने बताया कि उनको आये दिन धमकियां मिल रही
कभी बाबरी मस्जिद तो कभी मदरसों पर विवादित बयान देने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कर्बला तालकटोरा में अपनी एक क़ब्र खरीद कर उस पर अपने नाम का पत्थर लगा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने बताया कि उनको आये दिन धमकियां मिल रही हैं, इस वजह से उन्होंने अपनी कब्र पहले ही खरीद ली है। वहीं, ओलेमा का कहना है कि मौत से पहले कब्र खरीदना कोई नई बात नहीं है। शहर में सैकड़ों लोगों ने पहले से ही अपनी क़ब्रें खरीद रखी हैं। इनको हयाती कब्र कहते हैं। वैसे भी वसीम रिजवी सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान और हरकतें करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सुरक्षा लेने के लिए इस तरह के तमाशे कर रहे हैं।
न्यायाधीशों की प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से मुलाकात करने वाले वेणुगोपाल ने बातचीत में उम्मीद व्यक्त की
अटार्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करने जैसे उठाये गये अप्रत्याशित कदम से बचा जा सकता था और अब न्यायाधीशों को पूरे सद्भाव के साथ काम करना होगा। इन न्यायाधीशों की प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से मुलाकात करने वाले वेणुगोपाल ने बातचीत में उम्मीद व्यक्त की कि प्रधान न्यायाधीश सहित सारे न्यायाधीश अब इस अवसर को देखते हुये ‘मतभेद पैदा करने वाले कारकों’ को ‘‘पूरी तरह समाप्त’’ करेंगे।
अटार्नी जनरल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे टाला जा सकता था। न्यायाधीशों को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि मतभेदों को पूरी तरह समाप्त किया जाये और भविष्य में पूरा सद्भाव और परस्पर समझ बने। उन्होंने कहा कि बार में हम सभी यही चाहते हैं और मैं आश्वस्त हूं कि प्रधान न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश मौके की नजाकत समझेंगे। लेकिन उन्होंने प्रधान न्यायाधीश और अन्य के साथ हुये विचार विमर्श का विवरण देने से इंकार कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि इन चार वरिष्ठ न्यायाधीशों के अलावा अन्य न्यायाधीशों ने भी अवकाश के दौरान बैठक की और इस अप्रत्याशित घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त् की। प्रधान न्यायाधीश और उनके कार्यालय से संपर्क करके इस घटनाक्रम पर उनकी टिप्पणी प्राप्त करने के सारे प्रयास विफल रहे।
अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आलू किसानों की समस्याओं के बारे में दिया ज्ञापन
कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आलू किसानों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने आलू का समर्थन मूल्य 1000 रुपये प्रति कुन्तल घोषित करने की मांग की। साथ ही, जिन किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में रह गया है उनके लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता ने इस बारे में बताया कि उन्होंने बीते तीन दिनों में प्रदेश के प्रमुख आलू उत्पादक क्षेत्र कन्नौज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा आदि का दौरा कर आलू किसानों और व्यापारियों से मिल कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आलू का भाव न मिलने से कोल्ड स्टोरेज से आलू की उठान नहीं हुई है। बाजार की अनिश्चितता के कारण आलू उत्पादक किसान सशंकित और परेशान है। प्रदेश सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने की बात की थी लेकिन मात्र 12 हजार 973 मीट्रिक टन ही खरीदा। इस बार सरकार दो लाख मीट्रिक टन खरीदने की बात कह रही है जबकि केन्द्र की इस योजना में मात्र 20 फीसदी ही फसल खरीद सकती है।ज्ञापन में आलू किसानों का बिजली बिल माफ करने, मण्डी टैक्स खत्म करने, कोल्ड स्टोरेज का किराया तय करने आदि की मांग शामिल है। प्रतिनिधिमण्डल में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना, सोहिल अख्तर अंसारी, पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, महासचिव सत्यवीर सिंह आदि शामिल थे