tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

ग्रेटर नोएडा-बिसाहड़ा कांड के एक आरोपी की मौत,पुलिस कस्टडी में चल रहा था आरोपी का इलाज,बिसाहड़ा गांव में दर्जनों महिलाएं इकट्ठा हुई,बिसाहड़ा गांव में तनाव का माहौल,पुलिस तैनात,ग्रेटर नोएडा के लुकसर जेल में बंद था आरोपी,आरोपी रवि की डेंगू से हुई मौत-पुलिस,जेलर की पिटाई से हुई रवि की मौत-परिजन 

ग्रेटर नोएडा-बिसाहड़ा कांड के एक आरोपी की मौत,दिल्ली के अस्पताल में आरोपी रवि की मौत,पुलिस कस्टडी में चल रहा था आरोपी का इलाज,ग्रेटर नोएडा के लुकसर जेल में बंद था आरोपी

लखनऊ-मुख्य सचिव राहुल भटनागर का बयान-सड़कों,गलियों,फुटपाथों पर न दे निर्माण की अनुमति,धार्मिक प्रकृति की संरचना,निर्माण की अनुमति न दें,सार्वजनिक स्थलों के अवैध निर्माण को हटवाया जाए,1 जनवरी 2011 के बाद के अवैध निर्माण तत्काल हटे,अवैध निर्माण को हटवा कर संबंधित अधिकारी रिपोर्ट दें-मुख्य़ सचिव

लखनऊ-हिरासत से फायरिंग कर फरार होने की कोशिश का मामला,अस्पताल में महिला ने दिया था कैदी अंकुर सिंह को बैग,2 असलहों से फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी,गोसाईगंज के शिवलर में फायरिंग कर भागने का किया प्रयास

लखनऊ-हिरासत से फायरिंग कर फरार होने की कोशिश का मामला,लापरवाही बरतने पर एचसीपी और बंदी रक्षक सस्पेंड किए गए,जेल अधीक्षक को सुरक्षा में सख्ती बरतने के निर्देश मिले,सीओ लाइन करेंगे पूरे मामले की जांच

बहराइच-डीडीओ को डीएम ने कैसरगंज तहसील दिवस से भगाया,नाराज डीएम ने डीडीओ से सरकारी आवास खाली कराया,डीएम के भगाने पर सामान लेकर डीडीओ लखनऊ रवाना,पहले भी डीएम अभय डीडीओ को कर चुके हैं बेइज्जत,5 माह बाद लौटे डीडीओ को डीएम ने फिर भगाया,डीएम ने मुझे क्यों भगाया नहीं पता-डीडीओ

गोरखपुर-पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी,पिछले 24 घंटे से इंसेफ्लाइटिस से फिर 4 मरीजों की मौत,मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 11 नए मरीज भर्ती,डीआरडी मेडिकल कालेज में इस साल में अबतक 328 मौतें 

आगरा-पाइप लाइन से डीजल चोरी के प्रयास से हड़कंप,पाइप लाइन में वॉल्वकिट लगाकर चोरी कर रहे थे चोर,कर्मचारियों के शोर मचाने से मौके से भागे चोर,रेवाड़ी से कानपुर जा रही पाइप लाइन से चोरी का प्रयास,बरहन थाना क्षेत्र के नगला कोल का मामला

जौनपुर-जमीनी विवाद में दादा-पोते की पीट-पीटकर हत्या,इलाज के दौरान दोनों की अस्पताल में मौत,आरोपी 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सरायं ख्वाजा थाने के मेहरवा गांव की घटना

जौनपुर-मारपीट में घायल दो लोगों की हुई मौत,अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत,सराय ख्वाजा इलाके में 6 लोग हुए थे घायल

लखनऊ-सैनिकों पर अभिनेता ओमपुरी की टिप्पणी का मामला,हाईकोर्ट के वकीलों ने ओमपुरी के खिलाफ दी तहरीर,सैनिकों व जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप,विभूतीखंड थाने में ओमपुरी के खिलाफ FIR के लिए तहरीर

लखनऊ-जिला स्तरीय टाउन रात की बिजली कटौती से होंगे मुक्त,पॉवर कार्पोरेशन ने त्यौहारों को देखते हुए लिया फैसला,चेयरमैन संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक में फैसला,एनर्जी एक्सचेंज से 3000 मेगावाट बिजली की व्यवस्था के निर्देश,बिड द्वारा भी 1500 मेगावाट बिजली की व्यवस्था के निर्देश,पॉवर कार्पोरेशन के एमडी एपी मिश्रा ने दी जानकारी

इलाहाबाद-माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का मामला,इतिहास प्रवक्ता के 52 पदों की चयन प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अन्तिम परिणाम पर लगायी रोक,चार सवालों के गलत उत्तर का है विवाद,माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग कर रहा है भर्ती

प्रतापगढ़-बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने किया रोड शो,मनोज तिवारी ने केजरीवाल के बयान पर बोला हमला,हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं केजरीवाल,पाकिस्तान में जाकर चुनाव लड़े केजरीवाल,पाकिस्तान की भाषा बोल रहे केजरीवाल,अब कई बार किया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक-मनोज

लखनऊ-गुडम्बा में पूजा नर्सिंग होम का कारनामा,पैसा न देने पर मरीज को बनाया बंधक,इलाज के दौरान बंधक मरीज की हुई मौत,CMO डॉ. एसएनएस यादव के हस्तक्षेप पर कार्रवाई,नर्सिंग होम ने बंधक मरीज के शव को परिजनों को सौंपा,पूजा नर्सिंग होम का लाइसेंस भी होगा निरस्त-सीएमओ 

प्रतापगढ़-अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,नगर कोतवाली के सई नदी के पास मिला शव

फिरोजाबाद-कांग्रेस नेता के बेटे से दबंगों ने मांगी रंगदारी,50 हजार रुपए न देने पर जमकर की पिटाई,पीड़ित की तहरीर पर 3 आरोपियों पर केस दर्ज,दक्षिण थाना क्षेत्र के मीरा चौहारे की घटना 

हमीरपुर-अज्ञात कारणों से किसान ने लगाई फांसी,अस्पताल पहुंचने पर किसान की हुई मौत,डॉक्टरों के न मिलने पर परिजनों का हंगामा,इलाज के अभाव में मौत का लगाया आरोप,जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे का मामला

लखनऊ-मंत्री शाहिद मंजूर की प्रेस कांफ्रेंस कल,विधानसभा कार्यालय में शाहिद मंजूर करेंगे प्रेस कांफ्रेंस,विभागीय योजनाओं को लेकर शाहिद मंजूर की प्रेस कांफ्रेंस 

कन्नौज-कालिंदी एक्सप्रेस में बदमाशों ने की लूटपाट,लूटपाट का विरोध करने पर 5 यात्रियों को पीटा,कन्नौज जीआरपी में यात्रियों ने दर्ज कराया केस 

अलीगढ़-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत,क्वार्सी थाना क्षेत्र के कयामपुर मोड़ की घटना 

गोरखपुर-जिला अस्पताल परिसर में नहीं हो रही फॉगिंग,मरीजों-तीमारदारों,डाक्टरों को मच्छरों से डेंगू का खतरा,नगर निगम फॉगिंग के नाम पर कर रहा खानापूर्ति,बाकी स्थानों पर भी नहीं कराई जा रही हैं फॉगिंग 

लखनऊ-सरस्वती अपार्टमेंट से 3 वांछित गिरफ्तार,इंदिरा नगर पुलिस को लम्बे समय से थी तलाश,विभूतिखंड थाना क्षेत्र में है सरस्वती अपार्टमेंट

रायबरेली-दुकानदार ने ग्राहक पर किया चाकू से हमला,युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,सरेनी थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

आगरा की पुलिस टीम को 5 लाख का इनाम,सीएम अखिलेश ने पुलिस टीम को दिए 5 लाख,अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने पर ईनाम,पुलिस टीम के 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार 

सीतापुर-टैम्पो-ट्रैक्टर की टक्कर में 1 की मौत,7 घायल,मिश्रिख कोतवाली के दरोगापुरवा की घटना,3 गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजे गए,4 का मिश्रिख सीएचसी में चल रहा इलाज 

मिर्जापुर-आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत,आकाशीय बिजली से 6 घंटे में 5 लोगों की मौत,3 लोगों का मंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज 

ग्रेटर नोएडा-बिजली के तार में स्पार्किंग से गाड़ी में लगी आग,केमिकल भरी गाड़ी में आग लगने से हड़कम्प,दादरी थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कल राहुल गांधी सहारनपुर और मेरठ में रहेंगे,11 बजे बुद्धा विहार सहारनपुर में राहुल का कार्यक्रम 

संभल-बदमाशों ने युवक से 1 लाख रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर फरार,बहजोई थाने के इस्लामनगर चौराहे की घटना

कानपुर-12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव,चकेरी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर इलाके की घटना

सीतापुर-ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा,एक की मौत,7 लोग घायल,3 लोगों की हालत गंभीर,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,मिश्रिख थाने के दरोगापुरवा गांव की घटना

कानपुर-शहर में 3 अलग-अलग जगहों पर मिले शव,हत्याकर शवों को फेंके जाने की आशंका,शवों के मामले में अधिकारियों ने साधी चुप्पी,चकेरी,चौबेपुर,बाबूपुर क्षेत्रों में मिले अज्ञात शव

गोंडा-एसिड अटैक से झुलसा वृद्ध ,अस्पताल में भर्ती,युवती समझकर वृद्ध पर युवक ने फेंक दिया तेजाब,रात में सोते समय गांव के युवक ने फेंका तेजाब,कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की घटना

फिरोजाबाद-फूड प्वाइजिनिंग से परिवार के 7 लोग बीमार,सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,दूषित चावल खाने से सभी की बिगड़ी हालत,रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कॉलोनी का मामला

सीतापुर-गंदगी फैलाने के मामले में प्रशासन की कार्रवाई,9 प्रतिष्ठान मालिकों को जारी किया गया नोटिस,6 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में व्यापारी तलब 

फिरोजाबाद-सूदखोर ने कर्जदार और परिजनों को पीटा,विरोध पर लोगों ने सूदखोर पर किया पथराव,स्थानीय लोगों के पथराव में 5 लोग घायल,दक्षिण थाना क्षेत्र के करबला मोहल्ले का मामला

मेरठ-पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी,पेशी पर लेकर आई थी फतेहगढ़ पुलिस,हत्या के प्रयास का आरोपी है सतीश,मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन का मामला

लखनऊ-भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बयान-गन्ना किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार,14 अक्टूबर को लखनऊ में किसानों के हित में आंदोलन-राकेश

मुजफ्फरनगर-बदमाशों ने किसान से 3 लाख रुपए लूटे,विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को पीटा,बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर फरार,बुढ़ाना कोतवाली इलाके की घटना

हापुड़-ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,युवक की मौत,ऑटो सवार 5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,धौलाना थाना क्षेत्र के गुलावटी रोड की घटना

बरेली-बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,गोली मारकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार,देवरनिया थाना क्षेत्र की घटना

मेरठ-बदमाशों ने दंपति से लाखों के जेवर लूटे,बाइक सवार बदमाश लूटपाट के बाद फरार,सरधना थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात

लखनऊ-वृद्ध दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या,झूला लगाने को लेकर हुआ था विवाद,जानकीपुरम् के लउवाखेड़ा गांव की घटना

आगरा-पार्सल डिलीवरी में रेलवे कर्मियों ने किया बड़ा खेल,कर्मचारियों ने 200 से अधिक पार्सल किए गायब,डीसीएम की छापेमारी में हुआ घपले का खुलासा,3 आरोपी पार्सल कर्मियों को किया गया सस्पेंड,आगरा के फोर्ट स्टेशन का मामला 

हाथरस-मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर,2 लोगों की मौत,बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत,मुर्सान थाना क्षेत्र के बह्मनई गांव की घटना

आगरा-शहीदों पर अभिनेता ओमपुरी के बयान का मामला,लोगों ने कोतवाली में ओमपुरी के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र,अभिनेता ओमपुरी पर कार्रवाई करने की मांग

बाराबंकी-17 अक्टूबर से शुरू होगा ऐतिहासिक देवा का मेला,हाजी वारिस अली शाह ने की थी देवा मेले की शुरूआत,17 अक्टूबर से 10 दिन के लिए चलेगा देवा का मेला

बिजनौर-धारदार हथियार से किसान की बेरहमी से हत्या,बदमाश हत्याकर शव खेत में फेंककर फरार,किरतपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव की घटना 

तीखी आवाज़

मोबाइल टावर से गिरकर घायल मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत।

सिंगरामऊ जौनपुर -   सिंघावल गॉव मे लगे मोबाइल टावर पर सिग्नल की खराबी  ठीक करने के लिए मैकेनिक बिरेन्द्र यादव (३० वर्ष) पुत्र राजमणि यादव निवासी ग्राम सरायगुंजा बदलापुर जौनपुर, सोमवार की शाम को चढ़ा और काम करते समय वह अनियंत्रित होकर टावर से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पाकर पहुंचे उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले गये तो हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी सिथत ट्रामा सेंटर भेज दिया जहॉ इलाज के दौरान रात मे ही उसकी मौत हो गयी, शव लेकर परिजन वापस आये और मृतक के भाई की तहरीर पर थानाध्यक्ष सिंगरामऊ रुद्रभान पांडेय ने कार्य मैनेजर के खिलाफ धारा ३०४ ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा है।

तीखी आवाज़

कानपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर को दी सौगात,मेट्रो समेत 115 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास,78 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण भी किया,कानपुर को करीब 25 हजार करोड़ की सीएम ने दी सौगात,15,000 करोड़ की सिग्नेचर ग्रीन सिटी का किया शिलान्यास,क्रिस्टल नवीन मार्केट का सुन्दरीकरण का किया शिलान्यास,फूलबाग और मोतीझील समेत 78 कार्यों का लोकार्पण किया

मेरठ-परतापुर पुलिस ने कसाना गेस्ट हाउस में मारा छापा,आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां हिरासत में लिए,पुलिस ने युवतियों के परिजनों को दी सूचना 

संभल-लाउडस्पीकर बजाने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट,पुलिस मौके पर,इलाके में तनाव,नखासा क्षेत्र के ईटापुर गांव का मामला

सुल्तानपुर-विद्युत तार खेत में टूटकर गिरने से हादसा,करंट की चपेट में आने महिला की मौत,करौंदीकला क्षेत्र के रामसापुर की घटना 

सोनभद्र-मामूली विवाद में 2 पक्षों में मारपीट,मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव,पुलिस तैनात,घोरावल बाजार में 2 पक्ष भिड़े 

बहराइच-प्राइवेट बस पलटने से एक यात्री की मौत,दो दर्जन यात्री घायल,अस्पताल भेजे गये,जरवल रोड थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना 

इलाहाबाद-फायर ब्रिगेड में संसाधनों की कमी का मामला,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन हफ्ते में मांगा हलफनामा,फायर ब्रिगेड में रिक्त पदों को भरे जाने का निर्देश,संसाधनों की कमी को पूरा करने का भी आदेश,17 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई, याचिकाकर्ता लोकेश खुराना ने दाखिल की थी याचिका,जस्टिस अरुण टण्डन,जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच का आदेश 

         

झांसी - प्रेमनगर पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार,लूटे गए जेवरात पुलिस ने किए बरामद,पल्लमपुर रोड से पुलिस ने लुटेरों को किया अरेस्ट

         

कानपुर देहात-दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक का बयान-शिक्षा के क्षेत्र में नकल बहुत बड़ा कैंसर,नकल विहीन परीक्षा कराने को मैने सख्त कार्रवाई की है,ब्लैकलिस्टेड कॉलेजों के खिलाफ जांच चल रही,कुलपति को सस्पेंड भी किया गया है,जिस तरह से बेटियां आगे बढ़ रही हैं,आगे पुरुषों को आरक्षण की जरुरत पड़ेगी  

संभल-तहसील दिवस में गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई,डीएम ने 5 अधिकारियों के वेतन काटने का दिया आदेश,तहसील दिवस में गैरहाजिर रहे थे 5 अधिकारी 

प्रतापगढ़-स्वास्थ्य मंत्री शिवकांत ओझा का बयान-200 बेड का नया अस्पताल बनेगा,15 दिनों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी,2 माह में पूरे प्रदेश में डॉक्टरों कमी दूर होगी

मुजफ्फरनगर-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान-मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया,मोदी ने 15 लोगों का 1.10 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया,मोदी पर दबाव डालने के लिए किसान यात्रा निकाली है,मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ करे,मोदी को झूठ बोलना बंद करना चाहिए,किसानों का गन्ना भुगतान का पैसा बकाया है 

लखनऊ-UPSRTC चेयरमेन ने कैसरबाग बस अड्डे का किया निरीक्षण,निमार्णाधीन बस अड्डे का काम 1 माह में पूरा करने के दिए निर्देश,बेसमेंट पार्किंग स्टैण्ड में खड़े ऑटो-टैंपो पर उठाये सवाल,पैसेंजर के लिए बने पार्किंग में अवैध रुप से ऑटो कैसे खड़े,पार्किंग की जांच हो,अवैध पार्किंग ठेका निरस्त किया जाये 

पीलीभीत-पूरनपुर पुलिस का नया कारनाम ऊजागर,शिकायत करने गई विधवा को थाने से भगाया,शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौनशोषण,पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,पूरनपुर कोतवाली इलाके का मामला 

इलाहाबाद-शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी को चुनौती देने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश,शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अतिरिक्त न लें कोई अन्य कार्य,शिक्षा का अधिकार कानून के कड़ाई से पालन का निर्देश, याचिकाकर्ता रमाकान्त राय ने दाखिल की थी याचिका,जस्टिस अरुण टण्डन,जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच का आदेश 

अमरोहा-मंत्री महबूब अली के भाई की पत्नी फातिमा अली हारी,जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में मिली हार,महबूब अली के बेटे के एमएलसी बनने पर खाली थी सीट

बांदा-बिसंडा,बहेटा में डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया का कहर,स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल,1 की मौत,4 मरीज भर्ती

कन्नौज-3 बच्चों के गंगा नदी में डूबने का मामला,1 बच्चे का शव 7 घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला,2 बच्चों को गोताखोरों ने निकाला बाहर,गुरसहायगंज थाने के सद्दुपुर घाट का मामला

लखनऊ-नगराम के देवीखेड़ा में युवक पर फायरिंग का मामला,1 लाख की सुपारी देकर शूटरों से करवाया गया था हमला,इनामी बदमाश राकेश राजपूत उर्फ भुजंग किया गया अरेस्ट,एक तरफा प्यार में रची थी सुपारी कीलिंग की प्लानिंग,राकेश राजपूत पर जयपुर से कानपुर तक हत्या लूट के 24 केस,क्राइम ब्रांच ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर-आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत,एक ग्रामीण झुलसा,अस्पताल भेजा गया,लालगंज थाना क्षेत्र के कनौही गांव की घटना

इलाहाबाद-मथुरा में बाबा जयगुरुदेव ट्रस्ट के मठ निर्माण पर लगी रोक,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्माण पर लगायी रोक,कम्पाउण्डिंग की चल रही प्रक्रिया पर भी लगाई गई रोक,HC ने राज्य सरकार,मथुरा वृन्दावन अथॉरिटी से मांगा जवाब ,ट्रस्ट चेयरमैन पंकज यादव से भी कोर्ट ने मांगा जवाब,मथुरा वृन्दावन अथॉरिटी ने जारी की है नोटिस,पट्टे की भूमि पर बगैर नक्शा पास हो रहा था निर्माण

सोनभद्र-ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत,परिजनों ने पुलिस पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया,परिजनों ने हंगामा करके चोपन रोड किया जाम,जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर की घटना 

इलाहाबाद-फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी ज्वाइन करने का मामला,इलाहाबाद HC ने विभागीय बर्खास्तगी आदेश को किया बहाल,ट्रिब्यूनल के आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद्द,कानपुर ऑर्डीनेन्स फैक्ट्री में 2004 में हुई थी नियुक्ति

वाराणसी-बौद्ध कॉन्क्लेव में संदिग्ध पुलिसकर्मी पकड़े जाने का मामला,पकड़ा गया पुलिसकर्मी केराकत थाना के गद्दी चौकी का है इंचार्ज,SI ने एसपी ट्रैफिक पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,SP ट्रैफिक के खिलाफ SI ने आलाधिकारियों से की शिकायत

लखनऊ-प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर IG पहुंचे रामलीला ग्राउंड,रामलीला ग्राउंड की भौगोलिक स्थिति को समझने के लिए पहुंचे,11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ऐशबाग रामलीला ग्राउंड

लखनऊ-प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर कल गृह विभाग की बैठक,मुख्य सचिव राहुल भटनागर के साथ होगी समन्वय समिति की बैठक,बैठक में डीजीपी के साथ इंटेलीजेंस,सुरक्षा शाखा के भी अफसर

रामपुर-विलासपुर थाना के दारोगा की गुंडई,होटल मालिक को पूछताछ के दौरान SI ने पीटा,SI की पिटाई से होटल मालिक के 3 दांत टूटे,गंभीर घायल,होटल मालिक ने SP से की दारोगा की शिकायत

सहारनपुर-लुधियाना में पटरी से ट्रेन के डिब्बे उतरने का मामला,कामाख्या एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें रद्द की गईं,एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट, कईयों का रुट डायवर्ट 

बांदा-आशा बहुओं ने रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम,आशा बहुओं और पुलिस के बीच नोकझोंक,शहर मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन

पीलीभीत-आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग झुलसे,खेत में काम करते वक्त गिरी आकाशीय बिजली,सातों लोगों को पूरनपुर CHC में भर्ती कराया गया,पूरनपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव की घटना 

लखनऊ-बीटीसी अभ्यर्थियों ने लक्ष्मण मेला मैदान से निकाला जुलूस,लक्ष्मण मेला मैदान से परिवर्तन चौक तक निकाला जुलूस,बीटीसी अभ्यर्थियों के जुलूस से लगा लम्बा जाम 

जौनपुर-नाले में डूबने से दो बच्चियों की मौत,खेलते वक्त नाले में गिरीं दोनो बहनें ,लाइन बाजार क्षेत्र के कलीचाबाद की घटना

हमीरपुर-यमुना पर बने पुल के टूटने का मामला,PNC कंपनी ने टूटे ब्रिज पर बनाया अस्थाई पुल,नदी पार रोकी जा रही बसें,यात्री पुल कर रहे पैदल पार ,पुल की मरम्मत होने में लगेंगे 2 हफ्ते 

मऊ-मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की हत्या,दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,आरोपी फरार,मोहम्मदाबाद के रसूलपुर की घटना 

भदोही-सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली नि:शुल्क किताबे,सरकार बांटती है सरकारी स्कूल के छात्रों को किताबे,स्कूल सत्र के 4 महीने गुजरने के बाद भी नहीं बटी किताबे

लखनऊ-गाजियाबाद के विजयनगर पुलिस का अजब-गजब कारनामा,बिना कप्तान के जानकारी के एक साथ 7 FIR हुई दर्ज,विजयनगर थाने में एक व्यक्ति पर 7 मुकदमे कर लिए दर्ज,सीओ इंद्रपाल सिंह का भूमिका पर उठे सवाल,पीड़ित ने लगाई डीजीपी ऑफिस में गुहार,जांच के आदेश,मुकदमे दर्ज के बाद गैंगस्टर की थी अगली कार्रवाई

लखनऊ के 6 स्कूलों की मान्यता खत्म करने की मांग,RTE का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर हो कार्रवाई,सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय ने सरकार से की मांग,मांग के समर्थन में शिक्षा भवन में अभिभावकों के साथ प्रदर्शन

झांसी-महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा की दबंगई,महिला आरक्षी को थाने में जमकर पीटा,कम्प्यूटर सेक्शन में कार्यरत है महिला आरक्षी,दबंग पूनम शर्मा का कोई नहीं करता विरोध 

लखनऊ-72825 शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल,शिक्षक भर्ती की प्रगति रिपोर्ट रखी जाएगी कोर्ट में,शिक्षा विभाग के अफसर आज रवाना होंगे दिल्ली

मैनपुरी-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत,परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया,पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को लिया हिरासत में ,बिसवां थाना क्षेत्र के किसौली गांव का मामला 

इलाहाबाद-तबादले पर पुलिस कर्मियों के आवास न खाली करने का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने के दिए आदेश,प्रमुख सचिव गृह को चार माह में पॉलिसी बनाने का आदेश,याचियों के प्रत्यावेदन पर चार माह में निर्णय लेने का आदेश,निस्तारण तक पैनल रेन्ट वसूली,आवास खाली करने पर रोक

अमरोहा-पंचायत उपचुनाव में धारा 144 का उल्लंघन,कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी के भाई ने किया उल्लंघन,नदीम चौधरी ने हजारों लोगों को लेकर गाड़ी से निकाला जुलूस,जिला पंचायत सदस्य की मिली जीत पर निकाला जुलूस ,कमाल अख्तर के करीबी सुबूर चौधरी को मिली जीत,कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई के पत्नी को हराया 

कानपुर-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-कानपुर को बहुत-बहुत मुबारक और बधाई,केंद्र से उम्मीद मेट्रो के लिए मदद करेगी,विकास कार्यों में समाजवादियों ने सहयोग किया,पिछली सरकार ने एम्स के लिए जमीन नहीं दी थी,सपा सरकार ने एम्स के लिए जमीन दी,रायबरेली में एम्स का निर्माण शुरू हो गया है,गोरखपुर में सबसे महंगी जमीन एम्स के लिए दी,विकास के लिए केंद्र को पूरी मदद करेंगे,अपने संसाधनों से 108, 102 एम्बुलेंस चलाई,बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद यूपी से,यूपी को सबसे ज्यादा पैसा भी मिलना चाहिए,यूपी को जितना पैसा मिलना चाहिए उतना नहीं मिला,कानपुर के लोग पहले से स्मार्ट, गुटखा और खैनी खिला रहे,कानपुर ने दुनिया के कई कोनो में गुटखा,खैनी पहुंचाया,कानपुर के लोगों पर गर्व है, पीछे नहीं होने देंगे,कानपुर में भी तेजी से मेट्रो का काम होगा,सबसे ज्यादा लैपटॉप हमने बांटे,घोषणापत्र में नहीं लिखा फिर भी मेट्रो बना रहे हैं,कानपुर में बिजली ज्यादा देने का काम हमने किया

रामसेवक विश्वकर्मा


जौनपुर

बोल सच्चे दरबार की जय
बोलो दुर्गा मईया की जय

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र  के बहरीपुर बाजार में माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिला । सभी भक्तों ने संत लाल मास्टर  (ग्राम प्रधान ) के पंडाल से दर्शन करते हुए आगे  शर्मा के पंडाल पर शीश झुकाते  हुए आगे बबलू पाण्डेय ,बबलू सिंह, सुनील मिश्रा ,राम शिरोमणि विश्वकर्मा एवम् अन्य बाजार और गाँव वाशियों द्वारा स्थापित पंडाल पर दर्शनार्थियों ने दर्शन करते हुऐ ।जय माँ दुर्गा पूजा समिति पंडाल पर चले गए । बबलू पाण्डेय के पंडाल पर अन्य संमानित ब्यक्ति राकेश सिंह सत्य नारायण सिंह कन्हैया लाल उपाध्याय एडवोकेट राजेश पाण्डेय  हितेन्द्र नाथ गुप्ता उपस्थित रहे ।

तीखी आवाज़

*💥जानिए भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ, तो दुनिया का क्या होगा?*
नई दिल्ली

IST

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ, तो 21 मिलियन लोग मारे जाएंगे। दुनिया को बचाने वाली ओजोन परत आधे से ज्यादा नष्ट हो जाएगी और 'परमाणु युद्ध की ठंड' मानसून और खेती को विश्व स्तर पर छिन्न भिन्न कर देगी। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय सेना लड़ाई के विकल्पों पर विचार कर रही है और सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के सांसद पाकिस्तान पर परमाणु हमला करने की बात कर रहे हैं।
 
दूसरी ओर पाकिस्तान के भी रक्षामंत्री भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। ये सारी चीजों हमें परमाणु युद्ध के गंभीर परिणामों की याद दिला रही हैं, जिसके बारे में अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने 2007 में अपने रिसर्च में दावा किया था।

बीजेपी राज्य सभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 23 सितंबर को कहा था कि 120 करोड़ से ज्‍यादा भारतीय पाकिस्तान के परमाणु हमले में मरते हैं, तो जवाब में भारत पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देगा।

दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध के असली परिणाम और ज्यादा घातक होंगे। 2.1 अरब लोग सीधे तौर पर विस्फोट, आग और रेडिएशन से पहले हफ्ते में मर जाएंगे। ये संख्या द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की आधी है। रटगर्स यूनिवर्सिटी, कोलोराडो-बॉउल्डर यूनिवर्सिटी और कैनिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स ने 2007 के अपने अध्ययन में यह दावा किया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

कुर्सी से नहीं उठने पर युवक को मारी गोली

कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में में रामलीला देखकर लौट रहे युवक को रास्ते में गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में लगी तो वह चीख उठा। साथ में रहे उसके भाई ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया। बाघराय सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर युवक की तहरीर पर दो नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बाघराय थाना क्षेत्र के कोड़राजीत गांव निवासी गुलशन (21) पुत्र रामअंजोर सरोज रविवार की शाम धनवासा गांव में रामलीला देखने के लिए गया था। पहले पहुंचने के कारण उसे कुर्सी मिल गई थी। थोड़ी देर बाद धनवसिया गांव निवासी सोनू व प्रदीप तिवारी भी रामलीला देखने पहुंचे। इस दौरान उन दोनों ने उसे कुर्सी से उठने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उठा। विवाद शुरू हुआ तो गुलशन के साथ आए उसके भाई और गांव के लोग भी आ गए। इस पर मामला शांत हो गया, लेकिन दोनों ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी। भोर में चार बजे रामलीला खत्म हुई तो गुलशन अपने साथियों के साथ पैदल ही घर के लिए जा रहा था।

आरोप है कि कोड़राजीत पुल के पास विवाद करने वाले दोनों युवक बाइक से आए और उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी तो वह चीख उठा। इस दौरान साथ चल रहे उसके भाई सहित अन्य लोगों ने शोर मचाया तो बाइक सवार भाग निकले। इसके बाद गुलशन के भाई मंदीप कुमार ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजवाया। बाघराय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गुलशन की तहरीर पर धनवसिया गांव निवासी सोनू पुत्र छोटेलाल मिश्र, प्रदीप तिवारी पुत्र कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  उधर पीड़ित की हालत गम्भीर बनी हुई

रामसेवक विश्वकर्मा


प्रतापगढ़

डांडिया नाइट में रवि के गीतों पर झूमे लोग


एलीट क्लब ऑफ प्रतापगढ़ के तत्वावधान में किशोरी सदन में आयोजित डांडिया नाइट में सिने गायक रवि त्रिपाठी के गीतों पर जमकर लोग झूमे।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर चुके सिने गायक रवि त्रिपाठी ने गीतों के जरिए ऐसा समां बांधा कि हर कोई थिरकने लगा। दिल्ली, मुंबई, इलाहाबाद आदि शहरों से आए गायकों ने गीत-संगीत व डांडिया रास से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए विभिन्न आकर्षण भी थे। कार्यक्रम के अनुसार वेशभूषा धारण करने वालों और नृत्य करने वालों को डीएम ने पुरस्कार प्रदान किए। संगम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और कार्यक्रम में लगे हुए मतदाता पंजीकरण काउंटर पर जाने के लिए प्रेरित भी किया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने एलीट क्लब ऑफ प्रतापगढ़ के इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह क्लब इस प्रकार के और भी प्रासंगिक कार्यक्रम शहरवासियों के बीच लाता रहेगा। विशेष अतिथि अभिषेक केसरवानी, एसडीएम सदर शशिभूषण राय, गिरीश मिश्र ने विचार रखे। संस्थापक अध्यक्ष अंकुर केसरवानी ने बताया कि इस क्लब का उद्देश्य स्वस्थ और स्वच्छ सामाजिक मनोरंजन प्रदान करने के साथ ही समाज के खोए हुए उन्नत मूल्यों को पुन:स्थापित कर एक सामूहिक चेतना जाग्रत करना भी है। सत्र अध्यक्ष हेमंत कुंदनानी ने स्वागत व सचिव राहुल खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

गरीबों का विकास करना ही सरकार का लक्ष्य

ढकवा बाजार आसपुर देवसरा ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों कि बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि सांसद हरिवंश सिंह रहे। सांसद ने कहा कि जब तक हर गांव का विकास नहीं होगा तब तक प्रदेश का विकास संभव नहीं है। हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, कृषि पेयजल, अल्प सिचाईं, नहरों की सफाई, गरीबों को आवास की व्यवस्था करना ही केन्द्र सरकार का लक्ष्य है। सांसद ने हर ग्राम प्रधान व बीडीसी को दो-दो हैंडपंप व दो सोलर लाइट देने का भरोसा दिलाया।

पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही हर प्रधान व बीडीसी को एक एक हैंडपंप देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव ने ग्रामसभा के विकास में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सभापति यादव ने आभार ज्ञापित किया। संचालन वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी कुसुमलता, एडीओ पंचायत श्याम शंकर दुबे व ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित रहे।