tikhiawaz24.in

गुरुवार, 24 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

आज रात से नहीं बदलेंगे पुराने नोट

नोटबंदी के बाद भारतीय सरकार ने एक बड़े फ़ैसले में 24 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोटों के बदलने पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही सरकार ने कुछ और रियायतों को 15 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया है.

वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कि वो नोटबंदी के बाद पुराने नोटों से जुड़ी सभी मुश्किलों पर विचार कर रही है.

मंत्रालय का कहना है कि बीते दिनों में बैंकों में पुराने नोटों के बदलने का ट्रेंड घटा है. सरकार को भरोसा है कि इससे लोग पुराने नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए उत्साहित होंगे और वो लोग जिनके पास पुराने नोट हैं वे नए बैंक खाते खुलवाएंगे.

कुछ जगहों पर पुराने नोटों के इस्तेमाल के लिए रियायतें दी गई हैं.

ये सभी रियायतें 24 नवंबर 2016 की मध्यरात्रि से 15 दिसंबर तक लागू होंगी.

पानी और बिजली के बिल अभी भी 500 और 1000 के नोटों में जमा किए जा सकते हैं.केंद्र सरकार, राज्य सरकार, म्यूनिसिपल और नगर निगम के स्कूलों 2000 रुपये तक की फ़ीस (एक बच्चे की) आप पुराने नोटों में चुका सकते हैं.केंद्र या राज्य सरकार के कॉलेजों में फीस पुराने नोटों में दी जा सकती है.अपने प्रीपेड मोबाइल फ़ोन में आप 500 रुपये तक टॉप-अप डाल सकते हैं.कंज़्यूमर कोऑपरेटिव दुकानों से सामान ख़रीदने की सीमा एक दिन में 5000 रुपये तक कर दी गई है.

विदेशी पर्यटक अब एक सप्ताह में 5000 रुपये तक के विदेशी नोट बदल सकेंगे. इससे संबंधित जानकारी उनके पासपोर्ट में दर्ज की जाएगी.

टोल नाके में पुराने 500 रुपये के नोट अब 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे. 2 दिसंबर तक टोल नाकों पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सारस मारने में तीन के खिलाफ मुकदमा

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पीरा नगर के पास मंगलवार की शाम सारस की एयरगन से गोली मारकर हत्या करने में पुलिस ने देर रात पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बुधवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई पश्चिम पट्टी गांव निवासी मोइनुद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन, मो. हसनैन पुत्र अनवार अहमद, मो. नावेद पुत्र महमूद अहमद बीते मंगलवार को एयरगन लेकर शिकार करने पीरा नगर मनगढ़ की तरफ गए हुए थे जहां पर तीनों ने एक सारस पक्षी की एयरगन से गोली मार कर हत्या कर दी। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई करते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया, मामले में देर रात बाबागंज रेंज के वन दरोगा हरि प्रसाद भार्गव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

बुधवार, 23 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

*पत्नी के हत्यारे को दस वर्ष कारावास व दस हजार रूपये जुर्माना*

*घटना के चश्मदीद साक्षी दस वर्षीय दीपक ने दिया था आरोपी पिता के खिलाफ  गवाही*

जौनपुर-  खुटहन थाना क्षेत्र के ऊंचवाडीह गांव में 10/8/2014 को 8:30 बजे शाम घरेलू विवाद को लेकर पत्नी शीला की फावड़े से मारकर गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी पति पुद्दन को जिला जज नंदलाल ने दस वर्ष कारावास व दस हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाया ।। घटना की FIR मृतका के पिता राजाराम निवासी सरपतहां ने खुटहन थाना में दर्ज कराया था ।।

रामसेवक विश्वकर्मा


ट्रेन के चक्के से आई आवाज, मची अफरातफरी


अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल की एक बोगी के पहिए से आवाज आने के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई। फौरन ट्रेन को प्रतापगढ़ जंक्शन पर रोक दिया गया। रेल कर्मचारियों ने गड़बड़ी को दुरुस्त किया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन लगभग 25 मिनट तक प्रतापगढ़ जंक्शन पर खड़ी रही।

कानपुर में हुए रेल हादसे से पूर्व भी बोगी के पहिए से आवाज आने की शिकायत बताई गई थी। इस शिकायत को नजरअंदाज करना भारी पड़ गया और ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। इसे देखते हुए अब यात्री व रेलकर्मी ऐसी किसी गड़बड़ी को नजरअंदाज करने को तैयार नहीं हैं। अमृतसर से हावड़ा 3006 डाउन पंजाब मेल के प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरने का समय दोपहर 1.50 का है। यह ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चल रही थी। ट्रेन चिलबिला से आगे प्रतापगढ़ की ओर बढ़ी तो किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ए-1 बोगी के पहिए में आवाज आने लगी। आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। फौरन इसकी जानकारी टीटीई को दी गई। टीटीई ने स्टेशन मास्टर को यह जानकारी दी। सवा चार बजे प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो ट्रेन परीक्षण विभाग के स्टाफ को बुलाया गया। स्टाफ ने देखा तो चक्के से ब्रेक चिपक गया था। स्टाफ का कहना था कि चेनपुलिंग करने के कारण यह हुआ। ब्रेक को पहिए से अलग किया गया। सब कुछ ओके बताने पर ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक टीएन मिश्र ने बताया कि पंजाब मेल की एक बोगी के चक्के में आवाज आ रही थी जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन 25 मिनट बाद रवाना हुई।

-----


बेल्हा से होकर गुजरी सुल्तानपुर एक्सप्रेस

प्रतापगढ़ : कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस मंगलवार को भोर में लगभग चार बजे प्रतापगढ़ से होकर सुल्तानपुर गई। वापसी में भी यह ट्रेन सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ से होकर मुंबई गई। प्रतापगढ़ से यह दिन में सवा ग्यारह बजे गुजरी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

टायर की दुकान बनी आग का गोला

कुंडा,  मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई इब्राहिमपुर गांव निवासी दीपक पांडेय की टायर की दुकान में आग लग गई। इससे भारी नुकसान हो गया।

दीपक ने नगर पंचायत कुंडा के प्रेम नगर मोहल्ले में कृपा शंकर के मकान में किराए का मकान लेकर नए टायर बेचने व पुराने की मरम्मत का कारखाना खोल रखा है। मंगलवार को बंदी के कारण वह दुकान बंद कर तीन बजे घर चले गए थे। देर शाम संदिग्ध दशा में परिसर में टायर के भंडार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं तो तत्काल कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह आग नहीं बुझा सके। उधर आग बढ़ती जा रही थी, जिसके कारण आसपास के मकान की दीवारें दरकने लगीं। घरों में धुआं जाने लगा। इसी बीच संग्रामगढ़ से भी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नए व पुराने टायर जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी इस बात को बताने वाला कोई नहीं है। उधर आग लगने से सोम शुक्ला, संजय शुक्ला के घरों की दीवारें चटक गईं। पास के अरुण केशरवानी की दीवार गिरने से उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

-----

घरों से भागने लगे लोग

कुंडा टायर एजेंसी में आग के दौरान आसपास के घरों में भगदड़ का माहौल था। यही नहीं घर की महिलाएं घरों से सामान निकालकर दूसरे स्थान पर ले जाने लगीं, बच्चे बड़े मिलकर आसपास के नलों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी विकराल थी कि थोड़ी देर बाद लोग हिम्मत हार गए। लोग घर छोड़कर जान बचाकर भागने को विवश हो गए। इस दौरान इलाहाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा। करीब आधे घंटे तक राजमार्ग वनवे रहा।

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

🌠🇧 🇷 🇪 🇦 🇰 🇮 🇳 🇬

*एमपी के पूर्व गवर्नर रामनरेश यादव का निधन*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. 89 साल के यादव सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे. रामनरेश यादव का कुछ दिन पहले ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और लगभग दो साल तक यूपी के सीएम पद रहे थे. 2011 से सितंबर 2016 तक वे मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे.

तीखी आवाज़

निवेदन ,
 इंदौर पटना ट्रैन की दुर्घटना के बाद ये मासूम बच्चे परिवार से बिछड़ गए हैं , ये शायद हमारे प्रदेश के ही बच्चे हैं , सभी मित्रों से निवेदन है की इसे लाइक न करें शेयर करें ताकि ये तस्वीर इनके परिजन , स्कूल या मोहल्ले के लोगों तक पहुँच जाये और इनको मदद मिल सके , प्लीज इसे शायर करें ,

सोमवार, 21 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

खाड़ी देश में फंसा युवक, परिजन ¨चतित

पट्टी रोजगार का सपना दिखाकर खाड़ी देश ले जाया गया युवक से वहां मजदूरी कराई जा रही है। यहां उसके परिजन परेशान हैं।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी तौफीक खान किसान है। उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां है। कुछ दिनों पूर्व तौफीक की मुलाकात बरहूपुर देवई गांव निवासी तारिक से हुई तो उसने खाड़ी देश में पुत्र को भेजने की बात कही। तारिक ने तौफीक को अपने जाल में फंसा लिया। तौफीक ने बेटे तौकीर को खाड़ी देश भेजने के लिए एक लाख रुपये भी तारिक को दिए। तौकीर तारिक के साथ मुंबई गया। वहां से उसे ट्रेलर चालक की नौकरी दिलाने की बात कहकर चार नवंबर को सउदी भेज दिया गया। वहां उसको चालक की नौकरी न देकर मजदूरी कराई जा रही है। तौकीर ने फोन के जरिए परिजनों को बताया कि उसे मजदूरी कराने के बाद एक कमरे में लाकर बंद कर दिया जाता है और बाद में खाना देकर उसे फिर मजदूरी करने के लिए भेज दिया जाता है।

पुत्र की व्यथा सुनकर पिता व परिवार के लोग सदमे में आ गए। वह भागकर देवई गांव निवासी तारिक के पास पहुंचे। तारिक अब तौकीर को वापस बुलाने में हीलाहवाली कर रहा है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। रविवार को तौफीक पट्टी कोतवाली आए। वहां से पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा के पास भी गए। परिजनों की यह समझ में नहीं आ रहा है कि कबूतरबाजी की फेर में उलझे उनके पुत्र को निजात कैसे मिले।

सीओ, पट्टी नंदकुमार ओझा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी मामले का संज्ञान लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ 

ट्रेन हादसे में बाल-बाल बचा प्रतापगढ़ का परिवार

दीवानगंज,  कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव का एक परिवार भी इंदौर पटना एक्सप्रेस से आ रहा था। संयोग से वह बाल-बाल बच गया।

गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी ज्योत्सना, बेटे डा. हिमांशु और बेटी तृषा को लेकर एक सप्ताह पूर्व इंदौर अपने भाई की लड़की की शादी में गए थे। 16 नवंबर को शादी थी। वहां से शनिवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस से वह परिवार के साथ कोच संख्या एस-6 में बैठकर वापस आ रहे थे। रविवार भोर लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर ट्रेन पटरी से उतर गई। जिस कोच में यह परिवार सफर कर रहा था वह भी उतर गया। ईश्वर का करिश्मा ही कहेंगे कि किसी को खरोंच तक नहीं आई।

उन्होंने बताया कि उस दौरान वहां सभी अपनों को ही ढ़ूंढ रहे थे। मंजर हाहाकार में तब्दील था। कड़कड़ाहट के साथ ट्रेन रुक गई थी। आंख खुलने पर बाहर देखा तो बोगियां कुछ टेढ़ी हो गईं थीं। कुछ जमीन छू रही थीं। वहां से वह सामान लेकर परिवार के साथ झांसी कानपुर हाइवे तक पैदल आए और वहां से मैजिक लेकर 70 किमी दूर कानपुर पहुंचे। वहां से बस से प्रतापगढ़ आ गए।

हादसे पर जताया दुख दीवानगंज,  कानपुर के पास हुए ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए बेलखरनाथ नाथ धाम रामलीला समिति ने दुख जताया व मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। संस्थापक कृष्णकांत मिश्रा, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, गौरव सिंह, नारेंद्र प्रसाद ओझा, अवधेश तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, संतोष सरोज, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में घमासान जारी है। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

नोटबंदी पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगितनोटबंदी पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगितट्रेन हादसे पर लोकसभा में बोले रेल मंत्री सुरेश प्रभु, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगीराज्यसभा की कार्यवाही 12:34 बजे तक के लिए स्थगितराज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगितकानपुर ट्रेन हादसे को लेकर लोकसभा में 12 बजे बयान देंगे रेल मंत्री सुरेश प्रभुनोटबंदी को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 11:30 बजे तक के लिए स्थगितविपक्ष बहस नहीं करना चाहता, हर रोज संसद की कार्यवाही को बाधित करने की रणनीति बना रहा है: अरुण जेटलीसीताराम येचुरी ने कहा, बहस बाद में होगी, पहले बैंक की लाइन में लगकर मरने वाले लोगों के लिए हमारी श्रद्धांजलि स्वीकार कीजिए

भारी हंगामे के साथ शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही

तीखी आवाज़

कानपुर। यूपी के कानपुर में पुखरायां में रविवार को हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 133 हो चुकी है। इस बात की पुष्टि कानुपर रेंज के आईजी जकी अहमद ने की है। इस घटना में 200 से भी अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रविवार को सुबह-सुबह इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए थे, जिसके चलते ये खतरनाक ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

यह हादसा कितना वीभत्स था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में मारे गए बहुत से लोगों के शव ऐसी अवस्था में हैं कि उनकी शिनाख्त भी नहीं की जा पा रही है।

बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि मारे गए लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं, जिनकी पहचान कर पाना भी मुमकिन नहीं है।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय लोग सो रहे थे, जिसकी वजह से लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।

मृतकों को मिलेगा 12.5 लाख का मुआवजा 
अभी तक मृतकों के परिवार को 12.5 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है। इसमें 3.5 लाख रुपए रेलवे, 5 लाख रुपए उत्तर प्रदेश सरकार, 2 लाख रुपए मध्य प्रदेश सरकार और 2 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।

इसके अलावा, हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा और हल्की चोट वालों को 25-25 हजार रुपए का मुआवजा रेलवे की तरफ से दिया जाएगा। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को पीएम राहतकोष से भी 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश 
घटना के बाद सुबह से ही लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं और कहा गया है कि जो भी दोषी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

रविवार, 20 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

गाजीपुर- कानपुर देहात में हुए ट्रेन हादसे का मामला, गाजीपुर के 2 और लोगों की हादसे में मौत, अब तक गाजीपुर के 7 लोगों की हो चुकी है मौत

कानपुर देहात- कानपुर देहात में हुए ट्रेन हादसे का मामला, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने घटनास्थल का लिया जायजा

कानपुर- हादसे में घायलों से निजी अस्पतालों में मांगे जा रहे पैसे,  घायलों के पास पैसे न होने से लोग हो रहे परेशान, सरकारी और निजी अस्पतालों में घायलों की भारी भीड़ 

मुरादाबाद- बीजेपी के युवा सम्मेलन में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों ने की धक्का-मुक्की

वाराणसी- बनारस की बेटी ने पीएम मोदी से पत्र लिखकर मांगी मदद, गरीब बेटी ने शादी टूटने की डर से आर्थिक मदद के लिखा था पत्र, पीएमओे ने फोन पर डीएम को तत्काल मदद् के लिया दिया निर्देश, डीएम ने गरीब परिवार को 20 हज़ार की आर्थिक सहायता दिलाई, सारनाथ इलाके के मोहल्ले की रहने वाली है युवती ज्योति साहू

लखनऊ- मुख्य सचिव राहुल भटनागर कल जाएंगे कानपुर, ट्रेन हादसे में घायल लोगों का जानेंगे हालचाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी जाएंगे कानपुर 

लखनऊ- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का कल होगा उद्घाटन, कल सीएम अखिलेश यादव करेंगे उद्घाटन, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे सरकार की महत्वकांक्षी योजना, 302 किलोमीटर लम्बा है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, एक्सप्रेस वे पर उन्नाव में बनी है एयर स्ट्रिप, एक्सप्रेस वे पर 3 किलोमीटर लंबी है एयर स्ट्रीप, 4 आईएएस अफसरों के कंधों पर है उद्घटान की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा पर जिम्मेदारी, लखनऊ कमिश्नर भुवनेश कुमार,डीएम उंनाव सुरेंद्र सिंह, डीएम गोंडा आशुतोष निरंजन है शामिल, यूपीडा के सभी अफसर कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, वायु सेना के अफ़सर भी उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 2 हेलीपैड बनाए गए, 5 हेलीकॉप्टरों से उद्घाटन समारोह में आएंगे वीआईपी, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, जया बच्चन रहेंगी मौजूद, डिम्पल यादव, शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव भी रहेंगे, सरकार के कई मंत्री और विधायक भी होंगे शामिल, 21 नवम्बर को 11 बजे से शुरू होगा भव्य आयोजन, एयर स्ट्रिप के दोनों तरफ बनाए गए हैं 2 भव्य पंडाल, एक पंडाल में राजनेताओं का लगेगा जमावड़ा, दूसरे पंडाल में वायु सेना और सरकार के अफसर रहेंगे, देश के इतिहास का सबसे बड़ा अनोखा आयोजन, जहाँ पहली बार एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फ़ाइटर प्लेन, 4 सुखोई-30 और 4 मिराज विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ़, एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, रनवे और आस पास के इलाकों से सुरक्षा बढ़ाई गई, कार्यक्रम में सबसे पहले एक्सप्रेस वे का होगा उद्घटान, जिसके बाद उतरेंगे एयर फोर्स के फ़ाइटर प्लेन, रिकार्ड समय में सरकार ने बनवाया 302 किमी का एक्सप्रेस वे

एटा- पानी भरने के विवाद में युवती की हत्या, दबंगों ने युवती की धारदार हथियार से की हत्या, जैथरा थाना क्षेत्र सदियापुर गांव की घटना

कौशाम्बी- कानपुर में ट्रेन हादसे में मौतों का मामला, परिवहन विभाग की ओर निकाला गया कैंडिल मार्च 

बरेली- जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से 3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठापुर गांव की घटना

बहराइच- हाईटेंशन लाइन टूटने से दो राहगीर झुलसे, दोनों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती, नानपारा के पिपरहवा इलाके की घटना

वाराणसी- दो गुटों में मामूली विवाद में जमकर मारपीट, पथराव की सूचना पर पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा, मडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता पुल के पास की घटना

इलाहाबाद- तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, कार सवार 4 लोगों की मौके पर हुई मौत, गंभीर हालत में 1 बच्चे को अस्पताल भेजा गया, इलाहाबाद के बारा थाना क्षेत्र की हुई घटना

कानपुर- लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी के आरोप में किया हंगामा, दादानगर इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा

मुरादाबाद- ड्रग्स तस्करी से जुड़ी दो महिलाएं गिरफ्तार, 1 किलो डोडा पाउडर,100 ग्राम चरस बरामद, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को करती थी चरस की सप्लाई, सिविल लाइन क्षेत्र के हिमगिरि कॉलोनी से गिरफ्तारी

लखीमपुर- खराब ब्रेड खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, गोला थाना क्षेत्र के मुन्नूगंज इलाके का मामला

कानपुर- ट्रेन दुर्घटना को लेकर 6 कोल्ड स्टोरेज अधिग्रहित, कोल्ड स्टोरेज में रखे जाएंगे अज्ञात यात्रियों के शवों 

आगरा- बीजेपी की रैली में आए व्यक्ति की हुई मौत, हार्टअटैक से व्यक्ति की सड़क पर हुई मौत, न्यू आगरा के नगला पदी का था निवासी 

तीखी आवाज़

*💥इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे के पीछे रेलवे की बड़ी लापरवाही, इस वजह से पटरी से उतरे 14 डिब्बे*

यूपी के कानपुर में पटना-इंदौर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे रेलवे की भारी लापरवाही सामने आई है। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि पटरी की गड़बड़ी से नहीं बल्कि एस-1 बोगी में मैकेनिकल फॉल्ट के कारण एक-एक कर कुल 14 डिब्बे डिरेल हो गए।

अगर रेलवे का संरक्षा विभाग ट्रेनों की बोगियों की मरम्मत को लेकर संजीदा रहता तो इतनी बड़ी दुर्घटना न होती। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने मेंबर रोलिंग स्टाफ से हादसे के लिए जिम्मेदार बोगी के तकनीकी कारणों की और मेंबर इंजीनियरिंग को पटरियों की हालत की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। ताकि पता चल सके किस वजह से ट्रेन हादसा हुआ।

*यात्री की शिकायत सुनते तो नहीं जाती 150 की जान*
सबसे पहले पटना-इंदौर एक्सप्रेस की एस-1 बोगी पटरी से उतरी। इस बोगी में सफर कर रहे एक यात्री को काफी समय से तेज झटका लगता महसूस हो रहा था। उसने झांसी स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज कराई। मगर न तो स्टेशन मास्टर ने और न ही गार्ड ने इस पर ध्यान दिया। ट्रेन उसी हालत में  आगे बढ़ गई, और नतीजा बडे़ हादसे के रूप में सामने आया। अगर यात्री की शिकायत सुनकर तत्काल बोगी की मरम्मत होती तो दुर्घटना को रोका जा सकता है।

तीखी आवाज़

कानपुर रेल हादसे के बाद परिवर्तित मार्ग और निरस्त की गई ट्रेनों की डिटेल

गोरखपुर 20 नवम्बर: उत्तर मध्य रेलवे के झाॅसी-कानपुर सेन्ट्रल रेल खण्ड पर पोखराया स्टेषन के नजदीक 19321 इन्दौर-राजेन्द्रनगर (पटना) एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस रेल खण्ड पर चलने वाली कुछ गाड़ियों के यात्रा मार्ग में परिवर्तन तथा कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
मार्ग परिवर्तन-
-​18 नवम्बर, 2016 को एर्नाकुलम से चलाने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-भीमसेन-बादा-ओहन-इटारसी के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को छत्रपति षिवाजी टर्मिनस से चलने वाली 12534 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस-लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
-​20 नवम्बर, 2016 को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-​20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बादा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-​20 नवम्बर, 2016 को गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-​19 नवम्बर, 2016 को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी गयी।
-​20 नवम्बर, 2016 को भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाॅसी-बांदा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
-​20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति षिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झाॅसी के रास्ते चलायी जायेगी।
निरस्तीकरण-
-​20 नवम्बर, 2016 को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झाॅसी इन्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-​20 नवम्बर, 2016 को झाॅसी से चलने वाली 11109 झाॅसी-लखनऊ इन्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-​51813/51814 झाॅसी-लखनऊ-झाॅसी पैसेन्जर 20 नवम्बर, 2016 को निरस्त रहेगी।

    (संजय यादव)                                        ​           मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर