tikhiawaz24.in

रविवार, 27 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

परिवर्तन रैली में बोले पीएम मोदी, हम भ्रष्टाचार बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया. उन्होंने रैली में कालेधन और गरीबे के मुद्दे पर एक बार फिर जोर दिया. उन्होंने भारत बंद पर कटाक्ष करते हुए कहा हम भ्रष्ट्राचार बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में . आप ही बताइये क्या बंद होना चाहिए भ्रष्ट्राचार या भारत. देश अच्छी दिशा में जा रहा है.

गरीब के हित की सोच रहा है. अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी में की. मोदी ने इसी भाषा में कुशीनगर के महत्व को समझाया. उन्होंने कबीर को याद किया. सभा में मौजूद भीड़ को देखकर पीएम ने कहा, इतनी भीड़ तो पहले की सभा में भी नहीं हुई.

दिल्ली की सरकार गरीब, गांव और किसानों को समर्पित है. यहां गन्ना का किसान बहुत परेशानियों से गुजरा है. चीनी मिलें जीवन के लिए चुनौती बन गयी. मैं आपका सेवक हूं आपने मुझे बहुत दिया है. मैं उसका कर्च चुकाने आया हूं. देने वाली सरकार नहीं आम जनता है.

गन्ना किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2014-15 में गन्ना किसानों का बकाया 22 हजार करोड़ रुपया था. अब शायद ही ऊंगली से गिन सकें उतना ही बकाया होगा. चीनी मिल वाले आये थे कहा, साहेब दाम कम हो गये पैकेज दे दो. पहली मीटिंग में मैंने उनसे कहा कि जितना मांगोंगे उतना देने के लिए तैयार हूं. वो खुश हो गये. मैंने बकाये का हिसाब मांगा. उनके पसीने छूट गये. फिर उन्होंने पैकेज से मना कर दिया.

सरकार ने फैसला किया गन्ना किसानों का फायदा सीधे किसानों को मिलेगा. बिचौलिया बीच में नही आयेगा. समस्याएं आती है लेकिन उसके रास्ते भी खोजे जा सकते हैं. कुछ चीनी मिलें बंद थी उनका कहना था कि उन्हें नुकसान हो रहा है. हमने उन्हें इनेनॉल बनाने के लिए कहा. इससे काफी मदद मिली. हमने 100 करोड़ लीटर का इथेनॉल बना दिया है. यूरिया के लिए किसानो को लंबी कतार लगती थी. उन्हें लाठी खानी पड़ती थी. यह बड़ा बदलाव कैसे आया. उस वक्त यूरिया किसानों के खेतों में नहीं कैमिकल कारखानों में चला जाता था. हमने यूरिया की नीमकोटिंग कर दी. कैमिकल के लिए यह यूरिया बेकार हो गया. पहले की सरकारें सब जानती थी. उन्हें किसान से ज्यादा पूंजीपतियों की चिंता था.

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। आज यहां कुशीनगर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। जो यह दिखाता है कि लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं। हम तो सेवक हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर में परिवर्तन रैली के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, किसानों और वंचितों का कल्याण करने के लिए समर्पित है।

पीएम ने कहा कि आपने मुझे इतना दिया है, मैं तो कर्ज चुकाने आया हूं।

पीएम ने कहा कि यूपी की जनता के मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर मैं कभी आंच नहीं आने दूंगा।

तो मुश्किल नहीं झेलनी पड़ती

उन्होंने कहा कि अगर भारत में गांव, गरीब, किसान के जीवन में अगर बदलाव लाया गया होता तो हिन्दुस्तान को कभी मुश्किल झेलनी नहीं होती।

पीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो गन्ना किसानों के 22,000 करोड़ रुपए बाकी थे। हमने कोशिश की कि किसानों को उनका पैसा समय पर दे दिया जाए। हमने बहुत हद तक बकाये की राशि खत्म कर दी है।

पीएम ने कहा कि गन्ने के किसान को मरने नहीं दिया, ये काम हमने कर के दिखाया। कहा कि गन्ने कि किसानों के बकाया 20,000 करोड़ में केंद्र ने ज्यादातर चुका दिया है।

किसानों की यूरिया समस्या पर पीएम ने कहा कि हड्डियां पिघल जाएं, ऐसी ठंड में किसान को यूरिया के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता था और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा।

कहा कि एक समय था किसान को यूरिया के लिए घंटो कतार में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब यूरिया के लिए किसान को लाइन में नहीं लगना पड़ता।

हमने कराया यूरिया का नीमकोटिंग

पीएम ने कहा कि यूरिया का नीमकोटिंग करने से किसानों को फायदा हुआ और हम इसका दुरुपयोग रोकने में सफल रहे।

पीएम मोदी ने स्वायल हेल्थ कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी मदद से धरती मां की सुरक्षा हो सकेगी। प्रधानमंत्री किसान बीमा फसल योजना के बारे में पीएम ने कहा कि इससे किसानों को लाभ हुआ।

नोट बंदी पर पीएम ने कहा कि बीते दिनों हमने 500 और 1,000 के नोट बंद कर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णय लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि देश को भ्रष्टाचार, कालेधन से मुक्त कराना चाहिए या नहीं?

मैं आभार व्यक्त करने आया हूं

पीएम ने कहा कि आज मैं देश का आभार व्यक्त करने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हक का पैसा सबको मिलना चाहिए लेकिन लूट का नहीं। मैंने देश से 50 दिन मांगे हैं।

कहा कि जो बड़े-बड़े हैं उनको बड़ी तकलीफ होगी, छोटे-छोटे लोगों को छोटी तकलीफ तो होगी ही।

वो भारत बंद की बात कर रहे हैं...

पीएम ने कहा कि जितनी आसानी से आप मोबाइल से फोटो और वाट्सएप भेज सकते हो, उतनी ही आसानी से आप मोबाइल को अपने बैंक की ब्रांच बना सकते हो।

पीएम ने 28 नवंबर को विपक्ष की ओर बुलाए गए भारत बंद पर कहा कि भ्रष्टाचार का रास्ता बंद होना चाहिए या भारत बंद?

पीएम ने कहा कि हम काले धन और भ्रष्टाचार को बंद करने की बात कर रहे हैं और वो भारत बंद करने की बात कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिना पैसे कारोबार चलने की दिशाा में सारी दुनिया चल पड़ी है। हम पीछे रह गए, पर अब भारत पीछे नहीं रहेगा।

शनिवार, 26 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

खेतासराय कस्बा में पुलिस द्वारा शनिवार को जबरदस्त  अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।अभियान में हमेशा सपा का झण्डा आगे लेकर चलने वाले सपा नेता त्रिभुवन यादव पुलिस का पहला शिकार बने।जबतक सपा नेता सामान हटाते और  कुछ कह पाते, उससे पहले पुलिस ने उनके दुकान की भट्ठी तोड़ दी।दुकान के आगे लटकते टीन शेड को गिरा दिया।और  घी समेत कढ़ाई को पैरों से धकेल दिया।जिससे उनकी काफी क्षति हुई।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने एक सप्ताह पहले सड़क की पटरियों से दुकानें हटा लेने और दुकानें नाली के अन्दर लगाने की चेतावनी दी थी।बावजूद इसके सड़क की पटरियों पर सब्जी की दुकानें व ठेले लगे रहे।दुकानदारों का कहना है कि पुलिस उनके पेट पर लात मार रही है।यह काम नगर प्रशासन का है न कि पुलिस का।नगर पंचायत में सब्जी की दुकान लगाने के लिये कहीं कोई जगह नहीं है।वे अपनी दुकानें कहां लगाये।सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े रहने से जाम लगता है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

जिले में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। दो जगह बेकाबू कार काल बनी तथा तीसरी जगह बोलेरो ओर बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। चार घायल हुए हैं।

रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (25) पुत्र फूलचंद्र गुप्ता की रानीगंज में दुकान है। शुक्रवार को वह रामचंद्र पांडेय निवासी टोडरपट्टी रानीगंज के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से पट्टी जा रहे थे। नगर कोतवाली इलाके में महुली के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें रामचंद्र पांडेय की मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुंडा  कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ तीरथ (40) पुत्र जग नारायण व हरिकेश (32) पुत्र माता प्रसाद गुरुवार की रात गांव में ही बेनी माधव के यहां कार्यक्रम में मौजूद थे। देर रात हरिकेश राम प्रकाश के साथ बाइक से हथिगवां थाना क्षेत्र के सरैया गांव अपनी ससुराल जाने को निकला। दोनों अभी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मझिलगांव के पास ही पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ से आ रही कार उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए सड़क पटरी पर बाएं तरफ पेड़ से टकरा गई। इससे हरिकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने ही घरवालों को फोन करके हादसे की सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने हरिकेश की हालत खराब होने पर उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौतों से पूरे गांकंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर में कार व बाइक की भिड़ंत में प्रदीप यादव की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। अंबेडकर नगर जनपद के अखंड नगर थाना के लोधपुर गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (28) पुत्र जयंती प्रसाद पांडेय उसी गांव के अपने साथी प्रदीप यादव (28) के साथ बाइक से प्रतापगढ़ आ रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दयाराम मिश्रा (65) व उनका साला द्वारिका प्रसाद निवासी जनपद जौनपुर थाना बक्शा व बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रदीप को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मदद के लिए दिव्यांग आया आगे

कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव में हुई कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए लोग काफी देर तक सड़क के किनारे पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आ रहा था। उसी समय घुइसरनाथ धाम के पिचुवा गांव निवासी दिव्यांग जय ¨सह सदहा बाजार में अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने जा रहा था, घायलों को देखा तो रुककर किसी तरह लोगों की मदद से उनको जिला अस्पताल लेकर आया।

-----------

एंबुलेंस रहती तो बच जाती जान

कुंडा   प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई समाजवादी एंबुलेंस सेवा सही समय पर मौके पर न पहुंच पाने के चलते लोगों की मौत का कारण बन रही है। कुछ ऐसा ही हुआ गुरुवार की रात राम प्रकाश के साथ। राम प्रकाश और हरिकेश मझिलगांव के पास मार्ग हादसे का शिकार हुए तो आसपास कोई नहीं था। ऐसे में रामप्रकाश ने ही फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी थी ऐसे में परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम प्रकाश को रेफर कर दिया, परिजनों ने समाजवादी एंबुलेंस की मदद के लिए 108 नंबर पर फोन करना शुरू किया तो उन्हें एंबुलेंस के इंतजार में दो घंटे का समय बीताना पड़ा। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में परिजन प्राइवेट वाहन से उसे इलाहाबाद ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो रामप्रकाश की जान बच सकती थी।

---------------

दोनों के बच्चे हुए अनाथ

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव के पास गुरुवार की रात हुई बुलेट व कार की भिड़ंत में हरिकेश व राम प्रकाश अपने पीछे कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। राम प्रकाश की तीन बेटी और एक बेटा जिसमें रंजना (18), रूमा (15), शिवानी (10) और अखिलेश (12) हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के साथ ही पत्नी रोकर बुरा हाल है। हरिकेश के बच्चे आठ वर्षीय काजल, सात वर्षीय विकास, पांच आचल, दो वर्षीय सुभाष हैं। बीमार पत्नी श्यामा घटना के समय सरैया गांव अपने मायके में थी।

रामसेवक विश्वकर्मा

.
प्रतापगढ़

घर में लगी आग से विवाहिता की मौत

अजगरा :घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई, उसके भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बहन के पति समेत तीन पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है।

लालगंज कोतवाली के तेलियाही गांव निवासी फूलचंद्र का विवाह 2013 में कादीपुर घुइदहा नगर कोतवाली की माधुरी से हुआ था। चौदह माह का एक बेटा भी है। इसी बीच दंपति में आपसी तनाव आया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे। दोनों में मुकदमा भी चलने लगा। कुछ समय बाद मामला सुलह समझौते पर आ गया। दोनों साथ रहने लगे। गुरुवार को फूलचंद्र के घर में रात को अचानक आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया किंतु तब तक माधुरी 24 गंभीर रूप से जल चुकी थी। एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों का कहना है कि उनको अस्पताल में कुछ लोगों ने बताया कि चार लोग विवाहिता को एम्बुलेंस से लेकर आए थे और अस्पताल के दरवाजे पर छोड़कर चले गए। मृतका के भाई अशोक कुमार विश्वकर्मा ने मामले में पति, ज्येष्ठ व जेठानी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि दो लाख रुपये के लिए उसकी बहन को जलाकर मार डाला गया। इस बावत कोतवाल वीपी तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है पीएम रिपोर्ट के बाद कार्यवाई की जाएगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

जिले में तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। दो जगह बेकाबू कार काल बनी तथा तीसरी जगह बोलेरो ओर बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। चार घायल हुए हैं।

रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (25) पुत्र फूलचंद्र गुप्ता की रानीगंज में दुकान है। शुक्रवार को वह रामचंद्र पांडेय निवासी टोडरपट्टी रानीगंज के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से पट्टी जा रहे थे। नगर कोतवाली इलाके में महुली के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें रामचंद्र पांडेय की मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुंडा  कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ तीरथ (40) पुत्र जग नारायण व हरिकेश (32) पुत्र माता प्रसाद गुरुवार की रात गांव में ही बेनी माधव के यहां कार्यक्रम में मौजूद थे। देर रात हरिकेश राम प्रकाश के साथ बाइक से हथिगवां थाना क्षेत्र के सरैया गांव अपनी ससुराल जाने को निकला। दोनों अभी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मझिलगांव के पास ही पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ से आ रही कार उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए सड़क पटरी पर बाएं तरफ पेड़ से टकरा गई। इससे हरिकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने ही घरवालों को फोन करके हादसे की सूचना दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने हरिकेश की हालत खराब होने पर उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौतों से पूरे गांकंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर में कार व बाइक की भिड़ंत में प्रदीप यादव की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। अंबेडकर नगर जनपद के अखंड नगर थाना के लोधपुर गांव निवासी अजय कुमार पांडेय (28) पुत्र जयंती प्रसाद पांडेय उसी गांव के अपने साथी प्रदीप यादव (28) के साथ बाइक से प्रतापगढ़ आ रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दयाराम मिश्रा (65) व उनका साला द्वारिका प्रसाद निवासी जनपद जौनपुर थाना बक्शा व बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रदीप को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मदद के लिए दिव्यांग आया आगे

कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव में हुई कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए लोग काफी देर तक सड़क के किनारे पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आ रहा था। उसी समय घुइसरनाथ धाम के पिचुवा गांव निवासी दिव्यांग जय ¨सह सदहा बाजार में अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने जा रहा था, घायलों को देखा तो रुककर किसी तरह लोगों की मदद से उनको जिला अस्पताल लेकर आया।

-----------

एंबुलेंस रहती तो बच जाती जान

कुंडा   प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई समाजवादी एंबुलेंस सेवा सही समय पर मौके पर न पहुंच पाने के चलते लोगों की मौत का कारण बन रही है। कुछ ऐसा ही हुआ गुरुवार की रात राम प्रकाश के साथ। राम प्रकाश और हरिकेश मझिलगांव के पास मार्ग हादसे का शिकार हुए तो आसपास कोई नहीं था। ऐसे में रामप्रकाश ने ही फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी थी ऐसे में परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम प्रकाश को रेफर कर दिया, परिजनों ने समाजवादी एंबुलेंस की मदद के लिए 108 नंबर पर फोन करना शुरू किया तो उन्हें एंबुलेंस के इंतजार में दो घंटे का समय बीताना पड़ा। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में परिजन प्राइवेट वाहन से उसे इलाहाबाद ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो रामप्रकाश की जान बच सकती थी।

---------------

दोनों के बच्चे हुए अनाथ

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव के पास गुरुवार की रात हुई बुलेट व कार की भिड़ंत में हरिकेश व राम प्रकाश अपने पीछे कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। राम प्रकाश की तीन बेटी और एक बेटा जिसमें रंजना (18), रूमा (15), शिवानी (10) और अखिलेश (12) हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों के साथ ही पत्नी रोकर बुरा हाल है। हरिकेश के बच्चे आठ वर्षीय काजल, सात वर्षीय विकास, पांच आचल, दो वर्षीय सुभाष हैं। बीमार पत्नी श्यामा घटना के समय सरैया गांव अपने मायके में थी।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

सरकार नोटबंदी के बाद बैंक खातों में तय सीमा

केंद्र सरकार नोटबंदी के बाद बैंक खातों में तय सीमा से ज्यादा रकम जमा होने के मामलों में आय से ज्यादा राशि पर करीब 60 फीसदी टैक्स लगा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि सरकार या तो कोई जमा योजना ला सकती है या फिर कोई बांड ला सकती है, जिसमें पुराने नोट जमा किए जा सकते हैं। बृहस्पतिवार रात अचानक बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई क्योंकि संसद चलने के दौरान नीतिगत फैसलों की जानकारी बाहर नहीं दी जा सकती है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि सरकार नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच बैंक खातों में जमा की गई पूरी बेहिसाबी रकम पर टैक्स लगाना चाहती है।

तीखी आवाज़

लखनऊ-कमिश्नर की निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाने पर हुआ चालान,कमिश्नर मुरादाबाद की निजी गाड़ी पर लगी थी नीली बत्ती,हजरतगंज में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के दौरान काटा चालान

ग्रेटर नोएडा-10 लाख के पुराने नोटों के साथ युवक गिरफ्तार,पैसों का हिसाब न दे पाने पर हुई गिरफ्तारी,अलग-अलग खातों में पैसे जमा करने फिराक में था युवक,बिसरख में इलाहाबाद बैंक के सामने से हुई गिरफ्तारी

इलाहाबाद-सब्जी व्यवसाई का बोरे में शव मिलने का मामला,व्यवसाई की पांचवी पत्नी ही निकली कातिल,सौतेली बेटी पर गलत निगाह के चलते की थी हत्या,24 घंटे के भीतर आरोपी को झूंसी पुलिस ने किया अरेस्ट

लखनऊ-नोटबंदी से नगर निगम के खाली खजाने में बंपर कमाई,हाउस टैक्स से 2.80 करोड़, वाटर टैक्स से 1.75 करोड़ की कमाई,नगर निगम के सभी 8 जोनों में टैक्स जमा करने उमड़े बकाएदार

लखनऊ-दोबारा विकास रथ लेकर निकलेंगे सीएम अखिलेश यादव,26 नवम्बर को फिर विकास रथ पर सवार होंगे सीएम अखिलेश,मुरादाबाद के मूढ़ा पांडेय ब्लाक से रामपुर चलाएंगे विकास रथ,विकास रथ यात्रा खत्म कर रामपुर में कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत,लखनऊ से उन्नाव तक विकास रथ चलाने के बाद सीएम का दूसरा दौरा,मुख्यमंत्री हाईटेक रथ से पश्चिमी यूपी में विकास के कार्यों का करेंगे प्रचार

लखनऊ के सबसे बड़े कल्चरल इवेंट का कल से होगा आगाज़,सीएम अखिलेश यादव करेंगे लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन,शोवना नारायण की क्लासिक नाइट से होगा आगाज़,कैलाश खेर सजाएंगे सूफी नाइट,रॉक नाइट में शंकर-एहसान-लॉय,कनिका कपूर,रुप सिंह राठौर,नीति मोहन करेंगे परफॉर्म,डीएम-कमिश्नर ने लखनऊ महोत्सव स्थल का किया दौरा,नोटबंदी को देखते हुए मोबाइल एटीएम,स्वैप मशीने लगेंगी-डीएम

बाराबंकी-मामूली विवाद में किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या,पड़ोसी गांव के दबंगों पर पिटाई करने का आरोप,मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज गांव की घटना

गाजीपुर-शहीद मनोज कुशवाहा की अंतिम संस्कार सम्पन्न,गाजीपुर शहर में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार,राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार,भारी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम संस्कार में रहे मौजूद

दिल्ली-यूपी के मंत्री के बेटे की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शादी समारोह में मौजूद,मंत्री ललई यादव के बेटे की शादी में कर रहे हैं शिरकत,केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल की बेटी से हो रही है शादी,सपा सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद,दिल्ली के होटल अशोक में शादी समारोह का कार्यक्रम 

इलाहाबाद-बाबा पर 3 लड़कियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,तंत्रमंत्र,अश्लील वीडियों की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप,आईजी के निर्देश पर सीओ मामले की जांच में जुटी,घर में पूजा कराने के बहाने जाता था पाखंड़ी बाबा,इलाहाबाद के नैनी थाना क्षेत्र के का मामला

बाराबंकी-यूपी कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा का बयान-कोआपरेटिव बैंक के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा RBI,कोआपरेटिव बैंकों को दी जाए नोट बदलने की अनुमति,कोआपरेटिव बैंक के लाखों ग्राहक परेशान,कोआपरेटिव बैंक कर्मचारी जल्द कर सकते हैं आंदोलन,बाराबंकी में बैंक प्रदर्शन में शामिल हुए थे धीरेन्द्र वर्मा

लखनऊ के सबसे बड़े कल्चरल इवेंट का कल से होगा आगाज़,सीएम अखिलेश यादव करेंगे लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन,शोवना नारायण की क्लासिक नाइट से होगा आगाज़,कैलाश खेर सजाएंगे सूफी नाइट,रॉक नाइट में शंकर-एहसान-लॉय,कनिका कपूर,रुप सिंह राठौर,नीति मोहन करेंगे परफॉर्म,डीएम-कमिश्नर ने लखनऊ महोत्सव स्थल का किया दौरा

लखनऊ-बेची गई चांदी की रकम को लेकर सोनार-होमगार्ड में विवाद,चांदी की रकम लेने के लिए होमगार्ड से सोनार ने की मारपीट,पुलिस ने सोनार-होमगार्ड पर शांतिभंग की कार्रवाई की,बाजारखाला कोतवाली के हैदरगंज का निवासी है सोनार

आगरा-छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव,फायरिंग,पथराव से 5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के नाराइच का मामला

आगरा-घर में चल रहे सेक्स रैकेट पर पड़ोसियों ने बोला धावा,सेक्स रैकेट संचालक को पड़ोसियों ने जमकर पीटा,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के टेढ़ीबगिया का मामला