tikhiawaz24.in

शनिवार, 21 जनवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-जर्जर बसों,वाहनों से बच्चों को लाया जा रहा स्कूल,शहर के कई स्कूल बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़,सेंट क्लेयर्स कॉंवेंट समेत कई स्कूलों की लापरवाही,बच्चों को सुरक्षा के बिना LPG किट लगी वैन से ढोया जा रहा,शहर के स्कूलों के साथ-साथ परिजन भी बने लापरवाह

फर्रूखाबाद-बैरियर तोड़कर अनियंत्रित ट्रक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा,ट्रैक के बीचो-बीच ट्रक खड़ा होने से ट्रैक बाधित,रेलवे के कर्मचारी मौके पर ट्रक को हटाने में जुटे,कमालगंज क्षेत्र के मंडी समिति के सामने का मामला 

कासगंज-एटा हादसे के बाद भी नहीं थम रही लापरवाही,डग्गेमार वाहनों से हो रही जमकर ओवरलोडिंग,परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से खेल,स्कूल वाहन,मैजिक,टेम्पो,में क्षमता से अधिक भर रहे यात्री,कासगंज-बरेली मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड वाहन

मऊ-युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या,लूट के विरोध पर बदमाशों ने की युवक की हत्या,पत्नी को घर में बंधक बनाकर खेत में की हत्या,हलधरपुर क्षेत्र के जमीसहरुल्ला गांव की घटना 

रामपुर-जमीनी विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारी गोली,दोनों की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती,बिलासपुर थाना क्षेत्र के करतारपुर गांव की घटना

मेरठ-घर के बाहर खेलती दो साल की बच्ची लापता,परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका,टीपीनगर थाना इलाके के मुल्ताननगर की घटना

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी,26 जनवरी के चलते बाबतपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी,विजिटिंग एरिया में प्रवेश के लिए नहीं मिलेगा टिकट,30 जनवरी तक एंट्री टिकट काउंटर किया गया बंद,CISF आस-पास के इलाकों में कर रही खुफिया जांच 

वाराणसी-वार्ड ब्वॉय की पत्थर से सिर कूचकर हत्या से हड़कम्प,बदमाशों ने हत्या के बाद शव को जलाने का किया प्रयास,मंडलीय चिकित्सालय परिसर में मिला वार्ड ब्वॉय का शव

खाना बनाते समय बालिका जली


सिंगरामऊ(जौनपुर)20 जनवरी। सिंघावल गाँव में एक युवती खाना बनाते समय जल गई। उसे गम्भीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गाँव निवासी मु.शरीफ की अठारह वर्षीय पुत्री सन्नो शुक्रवार को इग्यारह बजे गैस चुल्हे पर खाना बनाने के लिए रेगुलेटर खोल कर चुल्हा जलाने का प्रयास किया। गैस लीक होने के कारण उसके कपड़े में आग पकड़ ली। जिससे सन्नो के सलवार शमीज मे आग लग गई । युवती का शोर सुनकर परिजन पहुचे और किसी तरह आग बुझाई गई। किन्तु तब तक वह गम्भीर रूप से जल गई ।परिजन उसे लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद नब्बे प्रतिशत जलने के कारण उसे गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसडीएम ने कराया स्टेशन मार्ग का सीमांकन राजस्व टीम ने की विधिवत पैमाइश


सिंगरामऊ(जौनपुर)19 जनवरी।एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग की विधिवत पैमाइश करके  सीमांकन किया।
          बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से हरपालगंज स्टेशन तक जाने वाले रास्ते की पैमाइश राजस्व निरीक्षक सिंगरामऊ दाताराम मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालो की सँयुक्त टीम ने किया। गाँव की सीमा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक टीम ने बकायदा पैमाइश की गयी, मौके पर रास्ता खाली पाया गया। ग्राम प्रधान मदन मोहन शर्मा व सम्भ्रान्त ग्रामीणों की मौजूदगी में इस संयुक्त टीम ने नाप करके सीमांकन किया।टीम में लेखपाल अमर बहादुर यादव, धर्मचंद मौर्य, एस. के.उपाध्याय,          
शामिल रहे।

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-समाजवादी पार्टी की लिस्ट में हुए 3 बदलाव,आगरा के एत्मादपुर से राकेश बघेल का टिकट कटा,आगरा के एत्मादपुर से राज बेती बघेल को टिकट मिला,बरेली कैंट और बरेली शहर के प्रत्याशी होल्ड किए गए 

लखनऊ-दिल्ली से लखनऊ पहुंचे राजबब्बर का बयान-गठबंधन के बारे में कोई जानकारी नहीं,कार्यकर्ताओं का सम्मान,पार्टी का सम्मान,अपनी लिस्ट जारी करना हर पार्टी का हक....छोटे दलों के गठबंधन के राजबब्बर ने दिए संकेत,दिल्ली में 6 बजे एक बार फिर होगी कांग्रेस नेताओं की बैठक,दिल्ली में बैठक में गठबंधन पर होगी चर्चा 

वाराणसी-रथयात्रा में टैम्पो पलटने से 3 विदेशी नागरिक घायल,BHU ट्रामा सेंटर में हुआ उपचार,वाराणसी के भेलूपुर की घटना

लखनऊ-2014 के नतीजे दोहराने की रणनीति में लगे अमित शाह,यूपी विधानसभा की हर सीट पर अमित शाह की पैनी नजर,यूपी के नेताओं के साथ जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन,बीजेपी में तीसरे,चौथे,पांचवे चरण के लिए मंथन,कई जगह दूसरे दलों के नेताओं पर बीजेपी की नजर,लगभग 150 से अधिक प्रत्याशियों की सूची होगी जारी,देर शाम या कल आ सकती है बीजेपी की सूची,पूर्वांचल की सूची अगली बैठक के बाद होगी जारी 

इटावा-दंबगों के साथ मिलकर पुलिस ने मचाया तांडव,पुलिस ने महिलाओ और बच्चों से की मारपीट,एक महिला गंभीर रुप से घायल,गेहूं की 18 बोरिया भी उठा ले गई पुलिस,थाना बैधपुरा के नगला करण गांव की घटना

कुशीनगर-युवती की गला रेतकर हत्या करने का मामला,पुलिस को शव ले जाने से परिजनों ने रोका,मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई,बिसुनपुरा थाना के चाफ गांव की घटना

सोनभद्र-पूर्व विधायक,आदिवासी नेता विजय सिंह गौड़ सपा में शामिल,दुद्धी की सुरक्षित सीट से 7 बार रह चुके हैं विधायक,आज सीएम अखिलेश से मिलकर सपा में हुए शामिल

इलाहाबाद-नंदगोपाल नंदी के समर्थकों को पुलिस ने रोका,आचार संहिता उल्लंघन करने पर पुलिस ने रोका,सुभाष चौराहे जश्न मनाने पहुंचे थे नंदी समर्थक,नंदगोपाल नंदी,अभिलाषा गुप्ता BJP में हुए हैं शामिल

लखनऊ-विजय सिंह गौड़ सपा में हुए शामिल,यूपी में आदिवासियों के बड़े रहनुमा माने जाते हैं विजय सिंह,सोनभद्र की दुद्धी सीट से चुनाव लड़ेंगे विजय सिंह गौड़,ST के लिए आरक्षित है दुद्धी विधानसभा सीट  

फैजाबाद-पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 65 लाख कैश,पीएनबी के वाहन से मिली नई और पुरानी करेंसी,अयोध्या के रामजानकी मंदिर के पास पकड़ा गया कैश

प्रतापगढ़-जेलर संतोष कोरी का जिला जेल में तांडव,कैदी गुलशाद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा,जेलर की पिटाई से बंदी गुलशाद का टूटा हाथ,बंदी को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में कराया भर्ती,रानीगंज के तिवारीपुर का रहने वाला है बंदी

जौनपुर-चार बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला,एक बच्ची की मौत,दूसरा बच्चा नदी में बहा,मां सहित दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया,मुंगरा बादशाहपुर के छलैटा गांव की घटना 

चंदौली-बंद बोरे में 4.50 लाख का कैश बरामद,पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया,मुगलसराय क्षेत्र के जलीलपुर गांव का मामला

लखनऊ-बिजनौर के नगीना विधानसभा से सपा ने प्रत्याशी बदला,यशवीर सिंह की जगह पर मनोज कुमार पारस को टिकट

गोरखपुर-एटा की घटना के बाद जागा ARTO प्रशासन,ARTO ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान,24 स्कूली वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई,राजघाट ,कैंट थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान

वाराणसी-दुराचार के आरोपी आसाराम के बेटे बनाई पार्टी,नारायण प्रेम सांई ने बनायी ओजस्वी पार्टी,150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओजस्वी पार्टी,ओजस्वी पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश ने दी जानकारी,आसाराम के बेटे नारायण सांई भी जेल में हैं बंद,पंजाब की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओजस्वी पार्टी,आसाराम के बेटे नारायण सांई भी लड़ेंगे चुनाव 

लखनऊ-गोमतीनगर CMS की कई गाड़ियां चल रहीं बिना फिटनेस,बिना सीएनजी फिटनेस स्कूली बच्चे ढो रहीं गाड़ियां,एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 3 गाड़ियों का किया चालान,राजधानी में बड़ी संख्या में बिना फिटनेस चल रहीं गाड़ियां 

लखनऊ-यूपी में आरपीआई ने भी उतारे अपने प्रत्याशी,आरपीआई ने 58 प्रत्याशियों की सूची जारी की,रामदास आठवले हैं आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले का लखनऊ में बयान-आरपीआई बाबा अंबेडकर के विचारों पर चलती है,15-20 सीटों पर बीजेपी से गठबंधन चाहता था,लेकिन यूपी में बीजेपी से नहीं हो सका गठबंधन,यूपी की 58 सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित किए,हम बीजेपी का नुकसान नहीं करना चाहते,उत्तर भारतीय लोगों का महाराष्ट्र में स्वागत है

लखनऊ में भीषण जाम से लोग परेशान,हजरतगंज चौराहे से बापूभवन चौराहे तक जाम,हजरतगंज से चारबाग जाने वाले लोग जाम में फंसे,बापू भवन के पास चल रहा मेट्रो का काम,रोजाना जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत

चंदौली-20.8 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार,जीआरपी मुगलसराय ने स्टेशन से किया अरेस्ट,सेल्स टैक्स के अधिकारी युवक से कर रहे पूछताछ 

लखनऊ-रघुराज प्रताप सिंह ने मुलायम सिंह से की मुलाकात,मुलाकात के बाद बोले रघुराज प्रताप सिंह,सपा प्रत्याशियों को मुलायम सिंह ने दिया आशीर्वाद,अखिलेश के समर्थन में जनसभाएं व रैलियां करेंगे मुलायम सिंह,कांग्रेस के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं-रघुराज प्रताप सिंह 

इलाहाबाद-यूपी पुलिस में 35 हजार सिपाहियों की भर्ती का मामला,सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने किया फैसला सुरक्षित,हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती रूल की पूरी पत्रावली की तलब,24 जनवरी को पत्रावली पेश करने का HC ने दिया निर्देश,याचिका में चयन प्रक्रिया को दी गई है हाईकोर्ट में चुनौती

लखनऊ-जीएस वर्ल्ड कोचिंग पर छात्रों की फीस लेकर भागने का आरोप,कोचिंग के बाहर छात्रों ने किया जमकर हंगामा,छात्रों का आरोप फीस के लाखों रुपये लेकर भागा संचालक,अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र का मामला

मथुरा-कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया,नामांकन रैली में लोगों को बांटे 100-100 रुपये के कूपन,नामांकन में आये लोगों को खाने के पैकेट भी बांटे गये,बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए दिये गये 100-100 रुपये,मथुरा-वृंदावन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं प्रदीप माथुर 

हरदोई-स्कूल में बैठकर चेकिंग कर रहे एआरटीओ,चेकिंग के नाम पर हो रही खानापूर्ति,रिएलिटी टेस्ट में फेल हुआ एआरटीओ प्रशासन 

लखनऊ-BJP ने DM मेरठ बी.चंद्रकला की शिकायत की,निर्वाचन आयोग में डीएम बी.चंद्रकला की शिकायत,सपा कार्यकर्ता की तरह काम कहीं DM मेरठ-बीजेपी,बीजेपी नेता डॉ.चंद्रमोहन ने आयोग में की शिकायत 

हाथरस-नामांकन करने पहुंचे BSP प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय,सादाबाद विधानसभा से BSP के प्रत्याशी है रामवीर

भदोही-प्रमोद निगम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग,व्यापारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने DM-SSP को सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर लोगों ने जताया विरोध 

दिल्ली-सपा की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस की बैठक,यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद,प्रशांत किशोर की मीटिंग,सपा की पहली लिस्ट आने के बाद बैठक में हो रही चर्चा

कुशीनगर-दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या,घर के बाहर बरामद हुआ युवती का शव,परिजनों ने दुराचार के बाद हत्या की जताई आशंका,दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप,विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ कोईरी टोला की घटना 

प्रतापगढ़-पेशी पर आए बंदियों के हंगामे का मामला,बिना पेशी कराए ही जेल वापस लौटाए गए कैदी,सीओ से वार्ता के बाद भी नाराज कैदी नहीं माने,जेलर के ऊपर कार्रवाई की मांग पर अड़े कैदी

कानपुर-एटा स्कूल बस हादसे के बाद नहीं चेता RTO,बिना फिटनेस के 20-30 बच्चे ढो रहीं स्कूल वैन,किदवईनगर के मदर टेरेसा,पूरनचंद स्कूल का मामाला

गोरखपुर-एटा हादसे के बाद नहीं सुधर रहा RTO प्रशासन,डग्गेमार ऑटो से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे,स्कूल वाहनों में सुरक्षा के मानक ताक पर रखे गए,जनपद में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति

महोबा-परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर,एटा हादसे के बाद भी नहीं हुई चेकिंग,बिना फिटनेस के चल रहीं बसें और वैन,नाबालिग चला रहे वैन,हादसे को दे रहे दावत

बरेली-पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री,6 बंदूक,1 तमंचा,5 कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण बरामद,2 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ,बहेड़ी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में चल रही थी फैक्ट्री

कानपुर-चकेरी पुलिस को 3 साल की बच्ची से शांतिभंग का खतरा,परिवार के 6 लोगों को चकेरी पुलिस ने किया पाबंद,3 साल की बच्ची को भी चकेरी पुलिस ने पाबंद किया 

फिरोजाबाद-लाइसेंसी पिस्टल के साथ एक युवक हिरासत में,नामांकन स्थल पर जबरन घुसने की कर रहा था कोशिश,निर्दलीय प्रत्याशी के साथ पिस्टल लेकर आया था समर्थक,मठसेना थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय परिसर का मामला

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

एटा में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा,अबतक 25 बच्चों की मौत,स्कूल की बस में कुल 62 स्कूली बच्चे थे सवार,रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बावजूद भी दौड़ रही थी बस,3 दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल,अस्पताल रेफर,छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला था जेएस पब्लिक स्कूल,सर्दी के चलते डीएम ने दिए हैं स्कूलों में छुट्टी के आदेश,अलीगंज थाना क्षेत्र के असदपुर गांव के पास हुआ हादसा,DM ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ FIR के दिए निर्देश,....जेएस पब्लिक स्कूल की मान्यता होगी रद्द-जिलाधिकारी

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने एटा दर्दनाक हादसे पर जताया दुख,कमिश्नर और डीएम को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश,सीएम ने घायलों का मुफ्त इलाज कराने के दिए निर्देश......घायलों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए-CM

दिल्ली-एटा दर्दनाक हादसे पर पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख.....मैं दुआ करता हूं कि इस हादसे में जो घायल हैं जल्द ठीक हों- पीएम

लखनऊ-एटा दर्दनाक हादसे पर BSP सुप्रीमो मायावती ने जताया शोक,पीड़ित परिवारों के प्रति बीएसपी सुप्रीमो मायावती जताई संवेदना

लखनऊ-प्रोफेसर रामगोपाल यादव 5 कालीदास मार्ग पर मौजूद,पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी,किरनमय नंदा भी मौजूद,सीएम अखिलेश के साथ गठबंधन पर हो रही चर्चा

लखनऊ-बर्खास्त सपा नेता गौरव दुबे को बहाली के बाद पद भी मिला,दोबारा बने मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष,बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 7 दिन में गठन करने के निर्देश

लखनऊ-एटा हादसे पर राज्यपाल राम नाईक ने जताया दुख,हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की,राज्यपाल ने घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना की

लखनऊ-बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान-लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक में रखकर काम कर रही सपा,सत्ता में वापसी न होने का सपा मुखिया को अहसास,सपा बचे लैपटॉपों को अपना कार्यकर्ताओं में बांट रही,वोटों के स्वार्थ में विभिन्न धर्म,जातियों के लोगों में बांटे पुरुस्कार,खराब कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर वोट करेगी जनता,चुनाव के मद्देनजर जल्दबाजी में किए गए शिलान्यास,जनता के साथ खिलवाड़,विश्वासघात कर रही सपा,जनता की आंखों में धूल झोंक रही समाजवादी सरकार,चुनाव में सपा को फायदे के बजाय होगा नुकसान

आगरा-वैन से चेकिंग में 20 लाख कैश बरामद,तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,आयकर विभाग को पुलिस ने दी सूचना,रकाबगंज के साईं की तकिया से बरामदगी

दिल्ली-महागठबंधन पर आरएलडी के चलते फंसा पेंच,कांग्रेस के कोटे से आरएलडी को सीट देना चाहती है सपा,मामले को लेकर पार्टियों में लगातार बातचीत जारी,पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर आरएलडी की दावेदारी,लेकिन पश्चिमी यूपी में सपा के मजबूत दावेदार,इसी के चलते अभी तक नहीं हो पा रहा पार्टियों में गठबंधन

कानपुर-अंधविश्वास का एक और मामला आया सामने,नवजात के शव को ग्रामीणों ने माना देवी का रूप,नवजात के शव को रखकर ग्रमीण चढ़ा रहे चढ़ावा,बच्ची को देवी का रूप मान गांव में की जा रही पूजा,ग्रामीण ने मां से छीना नवजात बच्ची का शव,बिठूर के हृदयपुर गांव में अधंविश्वास का खेल जारी

मथुरा-कर्नाटक के व्यापारियों से लूट का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने 2 आरोपियों को तमंचे सहित किया गिरफ्तार,गोवर्धन थाना क्षेत्र से की गई लुटेरों की गिरफ्तारी

वाराणसी-जिले में अखिलेश-राहुल के पोस्टर लगाने का मामला,धार्मिक भावनाएं आहत करने पर एक युवक पर मुकदमा,शहर के कई इलाकों में लगाए गए थे अखिलेश-राहुल के पोस्टर

अमरोहा-रुई गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,नौगावां थाना क्षेत्र के बिजनौर मार्ग की घटना
 
मैनपुरी-शादी के पांडाल से फेरे के बाद दूल्हा फरार,लड़की पक्ष ने बारात को बनाया बंधक,किसनी क्षेत्र के कस्बे इलाके की घटना

सीतापुर-रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या,4 लोगों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज,मानपुर थाना क्षेत्र के बदालपुरवा की घटना

लखनऊ-सपा ने बरेली,सहारनपुर,महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदले,बरेली में वीरपाल सिंह की जगह शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष,सहारनपुर में महाजिर हसन की जगह जगपाल दास गुर्जर,महराजगंज में यमुना यादव की जगह राजेश यादव जिलाध्यक्ष

फैज़ाबाद-ट्रक-टेम्पो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,कोतवाली रुदौली के हीरापुरवा के पास हादसा

प्रतापगढ़-बीएसए ने आधा दर्जन शिक्षकों के निलंबन का दिया आदेश,निरीक्षण के दौरान बाबागंज में स्कूल से नदारद मिले शिक्षक

कानपुर-स्कूली बच्चों से भरी टैंपो में कार ने मारी टक्कर,टैंपो चालक की मौके पर मौत,बच्चे मामूली घायल,कार की टक्कर से टैंपो चालक की मौके पर मौत,बिठूर थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग की घटना

उन्नाव-कुसुम्भी स्टेशन की बेंच पर व्यक्ति का शव मिला,लोगों ने जताई ठंड से मौत की आशंका,जीआरपी ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा 

कानपुर-अवैध नीली बत्तियों के खिलाफ जिले में चला अभियान,अभियान के तहत 250 से अधिक नीली बत्तियां उतारी गईं,आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद DM ने चलाया अभियान,नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों को भेजा जाएगा नोटिस

दिल्ली-सुनील बंसल अमित शाह से मिलने आवास पहुंचे,संगठन महामंत्री रामलाल भी शाह से मिलने पहुंचे,बीजेपी सीईसी की शाम को 6 बजे होगी बैठक,प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा के बाद लगेगी मुहर,अमित शाह के आवास पर BSF को किया गया तैनात

फर्रुखाबाद-मैजिक-डीसीएम की टक्कर में एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल,3 बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,कंपिल रोड थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

आगरा-चेकिंग के दौरान कार से 7 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस और आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ,ताजगंज थाना क्षेत्र के तोरा चौकी इलाके का मामला

गाजियाबाद-फ्लैट में आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप,आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख,इंदिरापुरम क्षेत्र के एक्जोटिका अपार्टमेंट की घटना

सीतापुर-2 दिन से लापता बच्चे का शव खेत में मिला,धारदार हथियार से की गई बच्चे की हत्या,संदना थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का मामला

बहराइच-पति ने पत्नी की हत्याकर शव को दफनाया,एक माह पूर्व गोंडा जिले की शबाना से हुई थी शादी,डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकालने की तैयारी,रिसिया क्षेत्र के कमोलिया की घटना,पति गिरफ्तार

सुल्तानपुर-स्कूल जा रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़,विरोध करने पर भाई और बहन को जमकर पीटा,आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम,जयसिंह कोतवाली के बरौसा चौराहा का मामला

बुधवार, 18 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

गुण्डा नि0अधि0 के अन्तर्गत जनपद के 10 दोष सिद्ध किये गये

जौनपुर । जिला मजिस्टेªट भानुचन्द्र गोस्वामी ने गुण्डा नि0अधि0 के अन्तर्गत जनपद के 10 दोष सिद्ध किये गये प्रतिवादियों को क्रमशः अजय कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी कनावा थाना मड़ियाहूं सिकन्दर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय, चमकी पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डये निवासी बहुर थाना सिगरामऊ, मखंचू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ भोला निवासी जियरामऊ थाना मड़ियाहूं संग्राम यादव पुत्र जोखन यादव निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक, राजेश कुमार सिंह पुत्र पोल्हावन सिंह निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक, सूरजमणि यादव पुत्र प्रेमचन्द्र यादव निवासी नकहरा खानदेव थाना सिगरामऊ, राजेन्द्र उर्फ कप्तान सिंह पुत्र समरबहादुर सिंह निवासी एकहुआ थाना सुजानगंज, अखण्ड निषाद पुत्र सतीश निषाद, विशाल निषाद पुत्र मुन्नालाल निषाद निवासी बलुआघाट थाना कोतवाली को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

मंगलवार, 17 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

फैजाबाद-अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 लोगों की दबकर मौत,ट्रक के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका,अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कुड़हा केशवपुर की घटना

दिल्ली-बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टली,आज यूपी और उत्तराखंड को लेकर होने थी बैठक,बैठक टलने का कारण अबतक नहीं हो सका साफ,कई जगहों पर टिकट कटने पर कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर 

कासगंज-3 विधानसभा क्षेत्रों में आज से होगा नामांकन,प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां पूरी की,नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशी करेंगे नामांकन 

कासगंज-लिस्ट जारी होते ही BJP में बगावत के सुर तेज,बागियों ने फूंके कल्याण सिंह और BJP के पोस्टर,कार्यकर्ताओं ने जाति विशेष को तरजीह देने का लगाया आरोप,जाति विशेष को तरजीह देने से कार्यकर्ता नाराज

मथुरा-मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर दो शूटरों को किया अरेस्ट,बिल्डर की हत्या के आरोप में किया आऱोपियों को गिरफ्तार,21 दिसंबर को कल्याण के मालपाड़ा में हुई थी गोली मारकर हत्या,मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई रवाना,छाता और राया थाना क्षेत्र से की आरोपियों की गिरफ्तारी

हाथरस-चेकिंग के दौरान ट्रक 16.86 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया,पूछताछ जारी,आयकर विभाग को भी पुलिस ने दी मामले की सूचना,सिकंदराराउ के एटा रोड पर चेकिंग के दौरान बरामदगी

चंदौली-चेकिंग के दौरान कार से 5.30 लाख रुपए बरामद,एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ,चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर का मामला

जौनपुर-पूर्वांचल विवि में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार,इंजीनियिरंग संकाय के प्रोफेसर ने की छेड़खानी,कुलपति, 1090 पर शिक्षिका के पति ने की शिकायत

जौनपुर-पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग,लाइन बाजार थाना के टीडी कॉलेज की घटना