tikhiawaz24.in

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश  की बड़ी ख़बरें


बाराबंकी-पीएम मोदी का बयान,यूपी में चारों तरफ गुंडाराज है- प्रधानमंत्री,यूपी के हर कोने में नफरत का माहौल है-पीएम,सरकार गरीबों के लिए होती है-प्रधानमंत्री,अमीरों को सरकार की जरूरत नहीं होती-प्रधानमंत्री,यूपी के थानों में गरीबों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती-पीएम,थाने जाने पर गरीबों का शोषण होता है- प्रधानमंत्री,यूपी के थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं- प्रधानमंत्री,थानेदार सपा नेताओं के इशारे पर काम करते हैं- पीएम,फसल का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार तय करती है-पीएम,किसान का अनाज खरीदने के लिए केंद्र पैसा देता है-पीएम,प्रदेश सरकार ने किसानों का अनाज नहीं खरीदा-पीएम,किसान बिचौलियों के हाथों शोषित होने के मजबूर है-पीएम

लखनऊ-गायत्री प्रजापति के पक्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे रैली,अमेठी में 20 फरवरी को सीएम अखिलेश करेंगे जनसभा,मुलायम सिंह यादव भी गायत्री का प्रचार करने जाएंगे अमेठी,23 फरवरी को मुलायम सिंह गायत्री के पक्ष में करेंगे जनसभा

आगरा-एनआईए की टीम ने आगरा से महिला तस्कर को पकड़ा,कोलकाता में गिरफ्तार बांग्लादेशी की निशानदेही पर गिरफ्तारी,तस्कर अनारुल इस्लाम के खुलासे पर टीम ने किया अरेस्ट,आगरा की फातिमा पर नकली नोटों की तस्करी का आरोप,एनआईए की टीम ने एत्माउद्दौला से फातिमा को किया गिरफ्तार,अनारुल इस्लाम से बरामद हुए थे 8 लाख के नकली नोट

झांसी-जिला जेल में महिला और पुरुष कैदी पर जानलेवा हमला,महिला कैदी का गला ब्लेड से काटा, पुरुष कैदी पर भी वार,जेल में महिला कैदियों के बीच हुए विवाद के बाद किया हमला,सूचना मिलते ही जेल प्रशासन पहुंचा जेल के अंदर

रायबरेली में अखिलेश सिंह ने दिया विवादित बयान,महात्मा गांधी ने देश को नहीं दिलाई आजादी-अखिलेश,गांधी के चरित्र पर अखिलेश सिंह ने उठाए सवाल,अखिलेश सिंह की बेटी हैं कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह,रायबरेली सदर सीट से अदिति लड़ रहीं है चुनाव,अखिलेश ने लोगों की भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया,मैं सच कहता हूं लोगों को विरोध करना है तो करें-अखिलेश,मैं बाहुबली हूं और रहूंगा-अखिलेश सिंह,अहिंसा के मार्ग से देश को क्या मिला-अखिलेश सिंह

इलाहाबाद-बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा कल,सोरांव में 12 बजे मायावती करेंगी जनसभा

बरेली-रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक को मारी गोली,संचालक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर मौके से फरार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धर्मकांटे की घटना

आगरा-करोड़पति बेटों ने मां-बाप को घर से निकाला,एक बेटा डाक्टर, दूसरा करोड़पति कारोबारी,आश्रम पहुंची मां बोली अब यहीं से उठेगी अर्थी,कमलानगर निवासी बहू ने पानी के लिए तड़पाया

संतकबीरनगर-सपा जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव हटाए गए,गौहर अली खान को फिर मिला जिला अध्यक्ष का पद

मैनपुरी-बीजेपी प्रत्याशी अशोक चौहान ने निकाला रोड शो,बीजेपी के रोड शो में संगीत सोम भी शामिल हुए,भाजपा कार्यालय से पूरे शहर में रोड शो निकाला गया 

आगरा-ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से 2 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,सिलेंडर उतारते समय हुआ दर्दनाक हादसा,रकाबगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज की घटना

मेरठ-छुट्टी के लिए महिला सिपाही काट रही अधिकारियों के चक्कर,आरआई से लेकर बड़े बाबू तक छुट्टी देने में कर रहे आनाकानी,मासूम बच्ची की टूटी हड्डी के इलाज के लिए मांग रही छुट्टी,मेरठ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है महिला सिपाही मीना

वाराणसी-फ़्लाइंग स्क्वायड की टीम ने 16 लाख रुपए पकड़ा,जैतपुरा थाना क्षेत्र के छोहरा में चल रही थी चेकिंग,आयकर विभाग की टीम कर पैसों को लेकर रही पूछताछ

गाजियाबाद-लापता लड़की का नहीं मिला सुराग,बेटी की बरामदगी के लिए भटक रहे हैं परिजन,इंद्रापुरम इलाके से घर से लापता हुई थी लड़की,पीएम मोदी और सीएम अखिलेश से परिजनों ने लगाई गुहार

गोरखपुर -निर्बल पार्टी के अध्यक्ष पर आचार सहिंता उल्लंघन का केस,तिवारीपुर थाने में अध्यक्ष पर दर्ज हुआ केस   

रायबरेली -अनियंत्रित ट्रक ने जिला प्रवक्ता की कार में मारी टक्कर,रायबरेली में कॉंग्रेस जिला प्रवक्ता बाल -बाल बचे,ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सिमरीरनापुर की घटना 

इलाहाबाद-वोटर आईडी कार्ड बांटने पर जिला प्रशासन का रिकार्ड,परेड ग्राउंड पर एक समय में बांटे 12 हजार वोटर आईडी कार्ड,लुधियाना के लिमका बुक ऑफ को कार्ड बांटकर तोड़ा,जनवरी में लुधियाना में बांटे गए थे 6 हजार वोटर कार्ड

लखनऊ-मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की पहल,चौक स्टेडियम में हॉट एयर बलून को उड़ाकर दिया गया संदेश,हॉट एयर बलून पर लिखे गए मतदाता जागरूकता संदेश

मेरठ-चोरी के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,परिजनों ने झूठे आरोपों में फंसाने का लगाया आरोप,मेडिकल पुलिस के खुलासे पर परिजनों ने उठाए सवाल

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा,भारत माता की जय से PM ने शुरू किया संबोधन,आज जनसभा के लिए मैदान छोटा पड़ गया-पीएम,इतनी बड़ी सख्या में आने के लिए लोगों का आभार-PM,सवा सौ करोड़ देशवासियों का प्यार बोलता है-पीएम,दोनों चरणों में भारी मतदान हुआ-पीएम मोदी,बीजेपी का घोड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है-पीएम,उत्तर प्रदेश के लोगों का समर्थन के लिए आभार-PM,हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कल एक इतिहास रचा-PM,भारत के वैज्ञानिकों की हर जगह हो रही तारीफ-PM,देश को नई ऊचाइयों पर ले जाने का लगातार प्रयास-PM,यूपी और बिहार से गरीबी गई तो,देश से गरीबी गई-पीएम,लोगों के पास पैसों की कमी नहीं है-प्रधानमंत्री,कमी केवल सरकार के इरादों में है-पीएम मोदी,कांग्रेस,सपा,बसपा ने कभी विकास पर नहीं सोचा-PM,सभी दल अपने वोट बैंक के भले में लगे रहे-पीएम,यूपी की ताकत से देश को स्थिर सरकार मिली-PM,यूपी के आशीर्वाद से गरीब बेटा देश का PM बना-PM,मैं गुजरात में पैदा हुआ,यूपी ने मुझे गोद लिया-पीएम,यूपी की स्थिति बदलना मेरा कर्तव्य बनता है-पीएम,5 साल के अंदर समस्याओं के रास्ते खोजकर दूंगा-PM,यूपी के पुलिस थाने बने सपा के कार्यालय-पीएम मोदी,किसी राजनीतिक दल का कार्यालय थाना नहीं हो सकता-PM,राजनेताओं की थानों में दखल बंद होनी चाहिए-पीएम,सपा के नेताओं से पूछकर दर्ज होते हैं मुकदमे-पीएम,शांति के लिए कानून व्यवस्था का पालन होना चाहिए-PM,यूपी में सबसे अधिक राजनीतिक हत्याएं हुई-पीएम,काम बोलता है कि कारनामा बोलता है-पीएम मोदी,सरकारें आएंगी,जाएंगी जनता अमर होती है-पीएम,देश में सबसे अधिक गैंगरेप की घटनाएं UP में होती हैं-PM,गंभीर अपराधों पर नेताओं के बयान शर्मनाक-पीएम,उत्तर प्रदेश में कट्टे का राज चलता है-प्रधानमंत्री मोदी,गैर कानूनी फायरिंग से 3 हजार हत्याएं हुई-PM,उत्तर प्रदेश में गरीब और महिलाओं पर अत्याचार-PM,प्राकृतिक संपदा देश की संपत्ति होती है-पीएम,हरदोई में अवैध खनन माफियाओं का बोलबाला-PM,अवैध खनन हरदोई में मुख्य कारोबार हो गया-पीएम,खनन से राज्य और प्रकृति का नुकसान हो रहा-PM,खबर छापने वाले पत्रकारों को मिलती धमकियां-पीएम,पुलिस थाने से भी पत्रकारों को जाते हैं फोन-पीएम,1 हजार करोड़ से विश्वकर्मा सर्व सम्मान योजना लागू करेंगे-PM,सरकार आने पर छोटे कारीगरों के लिए लाएंगे योजना-PM,योजना से छोटे कारीगरों को आर्थिक मदद मिलेगी-पीएम मोदी,बुनकरों की भलाई के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई-पीएम,चरण सिंह के बाद किसानों के लिए बीजेपी कर रही काम-PM,पहले मुख्यमंत्रियों की यूरिया की मांग को लेकर आती थी चिट्ठी-PM,पिछले 2 साल में यूरिया के लिए एक भी CM की चिट्ठी नहीं आई-PM,किसान के सब्सिडी के पैसे कारखाना मालिक खाते थे-पीएम,पहले यूरिया से बना सिंथेटिक दूध सेहत को नुकसान पहुंचाता था-PM,गन्ने के उत्पादन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई-प्रधानमंत्री,पीएम कौशल विकास योजना से किसानों को मिला लाभ-PM,योजना से 50 प्रतिशत किसानों को मिल रहा लाभ-पीएम,उनका काम बोलता है मगर किसान नहीं बोलता है-पीएम,लोगों का भला करने का उनका इरादा नहीं है-पीएम,मैं एक निर्णय लेता हूं तो 50 विरोधी सामने आते हैं-पीएम,विरोधियों के आगे नहीं,देशवासियों के आगे झुकूंगा-पीएम,हृदय रोगी महंगे खर्च के चलते नहीं करा पाते इलाज-पीएम,मैने फैसला किया 45 हजार का छल्ला 7 हजार में मिलेगा-पीएम,हृदय रोगियों के लिए सस्ते दिल के छल्ले उपलब्ध कराए-PM,670 के करीब महंगी दवाइयों की सूची बनवाई-पीएम,सभी दवाइयों का दाम सस्ता किया,लूट बंद की-पीएम,गरीब का भला करने के लिए नेक इरादे चाहिए-पीएम,आज भी करोड़ों महिलाओं को खुले में शौंच जाना पड़ता-PM,जिसको जो बनाना है बनाए,मैं गरीबों के लिए शौंचालय बनवाउंगा-PM,LED बल्ब लगाने से बिजली के बिल में होती बचत-पीएम,सस्ते दामों में लोगों को LED बल्ब उपलब्ध कराए-पीएम,11 हजार करोड़ से अधिक लोगों के बिल में बचत हुई-पीएम,केवल हरदोई जिले में सवा लाख LED बल्ब लगे-पीएम,सवा लाख घरों में बिजली के लिए BJP ने पैसे दिए-पीएम,सिर्फ 13 हजार घरों में यूपी सरकार दे पाई बिजली-PM,8 नवंबर को रात 8 बजे अच्छे अच्छों का पत्ता साफ हुआ-PM,लुटेरों को पता चल गया अब कोई लूटने नहीं देगा-पीएम,रेलवे में टिकट न मिलना भ्रष्टाचार के कारण ही होता-PM,नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाया-पीएम,नोटों के बंडल रखने वाले ठिकाने लग गए-पीएम,चोरी करने वालों को अब देना होगा हिसाब-पीएम,सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में भी बिचौलिए सक्रिय-PM,2 से 5 लाख रुपए इंटरव्यू के लिए वसूले जा रहे-पीएम,गरीब मां गहने गिरवी रख देती है नौकरियों के लिए पैसे-PM,क्या 30 सेकेंड के इंटरव्यू में प्रतिभा पता लगती है?-पीएम,मलाई खाने के लिए अधिकारी करते हैं इंटरव्यू-पीएम,बीजेपी सरकार आते ही भाई-भतीजावाद खत्म होगा-PM,कल वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर किसी ने सबूत नहीं मांगा-PM,सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों ने मांगे थे सबूत,शर्मनाक-पीएम,फौज के जवानों को वन रैंक पेंशन का तोहफा दिया-पीएम,हमें विकास के लिए वोट चाहिए,न्याय देने के लिए वोट दें-PM

कौशाम्बी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान,बीजेपी सरकार बनी तो बूचड़खाने बंद होंगे-अमित शाह,पूर्वांचल को हर वर्ष विकास के लिए 1 हजार करोड़ देंगे-शाह

सीतापुर-सीतापुर में राहुल गांधी का सीतापुर में बयान,हम सब यूपी को नया भविष्य दिलाना चाहते हैं-राहुल,बीजेपी लोगों से झूठे वादे करती है-राहुल गांधी,मोदी ने रोजगार देने का वादा किया था-राहुल गांधी,15 लाख की तरह कर्जा माफ़ी का वादा भी झूठा-राहुल,मोदी पूरे देश को झाड़ू पकड़ाकर विदेश चले गए थे-राहुल,नोटबंदी से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया-राहुल गांधी,क्या बैंकों की लाइन में लगे गरीब,मजदूर चोर हैं ?-राहुल,मोदी ने 50 परिवारों का 1.40 लाख करोड़ माफ किया-राहुल,मेक इन इंडिया के नारे पर राहुल गांधी ने कसा तंज,स्थानीय रोजगार पर नहीं दिया जा रहा ध्यान-राहुल,जब उसमें मदद नहीं तो फिर कैसे होगा मेक इन इंडिया-राहुल,हम रोजगार के लिए लोगों की मदद करेंगे-राहुल गांधी,मोबाइल चाइना से आ रहा,यहां का पैसा वहां जा रहा-राहुल,हम चाहते हैं यहां का उत्पाद चाइना में बिके,पैसा यहां आए-राहुल,मन की बात बंद कर जनता के पास जाकर परेशानी देखें-राहुल,लेट आने पर सीतापुर में बोले राहुल गांधी,दिल्ली में पीएम मोदी की फ्लाइट थी-राहुल,इसलिए मेरी फ्लाइट आधे घंटे लेट की गई-राहुल

लखनऊ-लखनऊ में गुलाम नबी आजाद की प्रेस कॉंफ्रेंस,पहले,दूसरे चरण में कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा फायदा-आजाद,पहले और दूसरे फेस में जमकर पड़े वोट-गुलाम नबीं आजाद,आने वाले चरणों में गठबंधन को और फायदा-आजाद,सपा-कांग्रेस गठबंधन को दो तिहाई बहुमत-गुलाम नबी आजाद,प्रियंका रायबरेली और अमेठी जरूर जाएंगी-आजाद,RSS की विरासत में है मरना आर मारना-आजाद,पार्टी से बगावत करेंगे मारूफ तो हटाए जाएंगे-आजाद,एक बार गठबंधन को आजमा के देख लें-गुलाम नबी आजाम,संगठन को मजबूत बनाएंगे-गुलाम नबी आजाद

फर्रुखाबाद-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का राजेपुर जनसभा में बयान, 2017 में मुकेश राजपूत को जिताकर बीजेपी पर एहसान किया,आजादी के 70 साल बाद यूपी की वजह से बहुमत मिला-राजनाथ,कांगेस पर घोटाले के आरोप लगे है बीजेपी पर आरोप नहीं-राजनाथ,बसपा सपा पर भ्रस्टाचार के आरोप लगे-राजनाथ सिंह,नेता ऐसा होना चाहिए की आरोप लगे तो पद छोड़ दे-राजनाथ सिंह,भारत का मस्तक अटल बिहारी और मोदी ने ऊंचा किया-राजनाथ,पकिस्तान ने कायराना हमला कर 17 जवानो की जान ली-राजनाथ,भारत किसी को छेड़ता नहीं,छेड़ता है तो छोड़ता नहीं,पाकिस्तान में राजनाथ का विरोध किया गया-राजनाथ सिंह,पाकिस्तान गया तो राजनाथ मुर्दाबाद के लगे नारे-राजनाथ,'स्टैंडिंग आर्डर दिया की पहली गोली भारत की नहीं चलेगी','अगर पाकिस्तान से चलती है तो गोली गिनी नहीं जाएंगी','गांव की सड़कों को शहर से जोड़ने का काम अटल ने किया',बीजेपी सरकार गांव में कच्ची सड़कों को पक्का करेगी-राजनाथ

गोंडा-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान,सपा सरकार में लूट, हत्या और रेप की घटनाएं-मिश्रा,दंगाई, लुटेरे और हत्यारे हैं सपा के लोग-मिश्रा,यादव परिवार के लिये बनाया गया एक्सप्रेस-वे-मिश्रा,लखनऊ से सैफई तक बनाया घोटाले किये गये-मिश्रा, 2000 करोड़ विज्ञापनों पर पैसा खर्च किया-मिश्रा,लूट के पैसे के बंटवारे के लिये हुआ परिवार में झगड़ा-मिश्रा

चित्रकूट-चित्रकूट में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान,पहले,दूसरे चरण में बीजेपी के पक्ष में वोटिंग-मिश्रा,सपा ने हार के डर से कांग्रेस से गठबंधन किया-मिश्रा,सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं-कलराज मिश्रा

लखनऊ-सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का बयान,पहले और दुसरे चरण में सपा 106 सीट जीत रही-नंदा,बसपा और बीजेपी इस चुनाव में बुरी तरह हारेंगे-नंदा,हम विकास के बल पर दोबारा सत्ता में आ रहे हैं-नंदा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री शविशंकर प्रसाद की प्रेस कांफ्रेंस,लखनऊ में श्रवण साहू मर्डर केस हुआ- रविशंकर,यूपी में अपराध से परेशान है जनता- रविशंकर,यूपी में काम नहीं, अपराध बोलता है- रविशंकर,एक एमएलए रेप कर के हत्या कर देता है- रविशंकर,'आचार संहिता के बाद भी यूपी में अपराध कम नहीं हुआ',बाहूबली अतीक की जमानत कैंसिल होने चाहिए-रविशंकर,अतीक के खिलाफ 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं-रविशंकर,कन्नौज में पीएम की रैली के समय बिजली काट दी गई

दशक पहले इलाहाबाद में भाजपा की जीत का सिलसिला तोड़ने वाले व्यक्ति को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार


इलाहाबाद, भाजपा ने उद्योगपति से नेता बने नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इस उम्मीद के साथ मैदान में उतारा है कि बसपा के उम्मीदवार के तौर पर एक दशक पहले इस क्षेत्र में उसकी जीत का सिलसिला तोड़ने वाले नंदी अब सपा के हाथों से सीट छीनने में कामयाब होंगे।

इस सीट के लिए मतदाता 23 फरवरी को मतदान करेंगे।

43 वर्षीय नंदी समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक हाजी परवेज के हाथों 2012 में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। नंदी को परवेज के हाथों 400 मतों से भी कम के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।
नंदी को तीन साल पहले निष्कासित करने वाली बसपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों की संतोषजनक संख्या को टिकट देने की रणनीति के तहत मसहूद खान को उम्मीदवार बनाया है।
नंदी बसपा से निकाले जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने पिछले महीने ही पार्टी छोड़ी। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के कारण कांग्रेस ने परवेज को समर्थन दिया है।
नंदी ने जब वर्ष 2007 में पहली बार चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने भाजपा के हाथों से यह सीट छीन ली थी। भाजपा वर्ष 1989 से इस सीट पर जीत हासिल करती आई थी। नंदी ने उस समय पांच बार के विधायक केस

आतंकवादियों और सेना के जवान में हुई थी मुठभेड बदलापुर के सुल्तानपुर का है शहीद आशुतोष यादव

बदलापुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव निवासी सेना का जवान आशुतोष यादव 27 वर्ष मंगलवार की भोर में श्रीनगर के बांदीपुरा में सेना के जवान व आतंकवादियों में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया है। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लाल साहब यादव का ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष यादव 27 वर्ष श्रीनगर के बांदीपुर क्षेत्र में 111 राकेट रेजीमेंट में सिपाही था । जहां मंगलवार की भोर में जवानों व आतंकवादियों में शुरु मुठभेड़ में शहीद हो गया। इसकी खबर लगते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। आशुतोष की अभी अप्रैल 2016 में ही मधु पुत्री रतीराम यादव निवासी डेल्हूपुर महराजगंज के साथ शादी हुई थी। परिवार में मां शीला देवी के अलावा छोटा भाई संदीप व बहने पूनम व पूजा हैं।  शव बुधवार शाम तक  हेलीकाप्टर से आने की सम्भवना थी ,लेकिन किन्ही कारणवश न  आकर एंबुलेंस द्वारा बाई रोड आज सुबह सुल्तानपुर गांव पहुंचा आक्रोशित गांव वालों ने मुख्यमंत्री से कुछ मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया अधिकारीयो के काफी समझाने के बाद और प्रार्थना पत्र स्वीकार करने के साथ लोगों ने जाम को खुलवाया

उत्तर प्रदेश  की बड़ी ख़बरें

नोएडा-रिंगिंग बेल कम्पनी को धोखाधड़ी मामले में क्लीन चिट,250 रूपए में मोबाइल के वादे वाली कम्पनी को क्लीन चिट,कंपनी ने 15000 लोगों का ऑनलाइन बुकिंग का किया पैसा वापस,भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कंपनी एमडी पर कराया था केस,धोखाधड़ी में क्लीन चिट,राष्ट्रीय ध्वज अपमान मामले में चार्जशीट,क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में अपमान मामले में दाखिल की चार्जशीट,धोखाधड़ी मामले क्लीन चिट पर लोग उठा रहे सवाल

आगरा-घोटालेबाज यादव सिंह पर चला सीबीआई का चाबुक,पत्नी कुसुम लता की सीबीआई ने कुर्क की सम्पत्ति,नंदपुरा समेत तीन कोठियों पर सीबीआई की कार्रवाई,यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता अब भी फरार,नोएडा विकास प्राधिकरण का चीफ इंजीनियर था यादव सिंह

मथुरा-म्यांमार के सादिक़ की बहनों से पूछताछ करेगी पुलिस,मथुरा जनपद में सादिक ने की तीन बहनों की शादी,छाता-औरंगाबाद में रह रही संदिग्ध सादिक़ की बहनें,जासूसी के संदेह में मथुरा जेल भेजा गया है सादिक़

सीतापुर-मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में सपा के कई पदाधिकारी निष्कासित,सपा के विधानसभा अध्यक्ष भगवती प्रसाद का निष्कासन,लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अनुज सिंह निष्कासित,सपा महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष मीना राजवंशी निष्कासित,पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए निष्कासन,सीतापुर जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने किया निष्कासन

मथुरा-मथुरा के लाल ने देश का नाम किया रौशन,ISRO की 200 वैज्ञानिकों की टीम में मथुरा का लाल शामिल,104 उपग्रह छोड़ने वाली वैज्ञानिक टीम में शामिल,महावन क्षेत्र के शाहपुर का रहने वाला है पूरन सिंह

मिर्जापुर-मढ़हे में आग लगने से 2 बच्चों की मौत,ईंट भट्टे पर बने मढ़हे में सो रहे थे बच्चे,बिहार निवासी मजदूर के बच्चों की मौत,देहात कोतवाली क्षेत्र के पैंड़ापुर का मामला

गोंडा-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का गोंडा दौरा आज,गोंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सतीश मिश्र,वजीरगंज में आयोजित है बसपा की चुनावी जनसभा

हाथरस-शटर काटकर मोबाइल शो रूम से 12 लाख की चोरी,चोरों ने शो रूम से 12 लाख के मोबाइल किए पार,मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची,सदर कोतवाली के सादाबाद इलाके में हुई वारदात

मथुरा-एलपीजी गैस से भरा हुआ टैंकर पलटा,चालक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,गैस का रिसाव न होने से बड़ा हादसा टला,सदर बाजार क्षेत्र के यमुना पुल की घटना

सिद्धार्थनगर-केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे नुक्कड़ में सभा,दोपहर 2 बजे डुमरियागंज के चौखड़ा गांव की सभा में होंगे शामिल

मेरठ-सपा कार्यकर्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या,हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस,हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक का मामला

गोरखपुर-सेना के ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा,साइकिल सवार की मौके पर हुई मौत,कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर की घटना

फैज़ाबाद-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जनसभा आज,1 बजे मिल्कीपुर में जनसभा करेंगे सतीश चंद्र मिश्रा

एटा-प्रधान पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,आरोपी प्रधान के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,एटा के थाना जैथरा का मामला

मेरठ-व्यापारी से बदमाशों ने मांगी 15 लाख की रंगदारी,फोन पर बदमाशों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी,मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का मामला                

मेरठ-बारातियों से भरी तेज़ रफ़्तार बस पलटी,युवक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर हादसा

बुलंदशहर-बदमाशों ने युवक को मारी गोली,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल रेफर,ककोड थाने के बीछक गांव की घटना

बुलंदशहर-अलग-अलग दुर्घटनाओं मे दो युवकों की मौत,एक युवक को टाटा मैजिक ने रौंदा, मौके पर मौत,गन्ना डालने जा रहे युवक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत

जौनपुर-दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी,शाहगंज कोतवाली के बीबीगंज गांव का मामला

एटा-राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 ट्रकों की टक्कर में 2 लोग घायल,हादसे के बाद 5 किलोमीटर तक लगा लम्बा जाम,देहात कोतवाली के मानपुर के समीप हुआ हादसा

⏺फैज़ाबाद-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,कोतवाली बीकापुर के पिपरी तिराहे की घटना

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज दो जनसभाएं,हरदोई और बाराबंकी में जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री,हरदोई शहर के सीएसएन कॉलेज में 12 बजे जनसभा,3 बजे बाराबंकी में पलरी मोड़ पर पीएम की जनसभा

लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज 3 जनसभाएं,12:10 बजे कौशाम्बी के चायल में शाह करेंगे जनसभा,1:20 बजे प्रतापगढ़ के रानीगंज में शाह करेंगे जनसभा,2.30 बजे प्रतापगढ़ शहर के रामलीला मैदान में जनसभा,3.40 बजे अमेठी में अमित शाह जनसभा को करेंगे सम्बोधित,अमेठी में ही रात्रि विश्राम करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह

लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज 7 जनसभाएं,मैनपुरी के करहल में 11.30 बजे सीएम की जनसभा,मैनपुरी के कुरावली में 12.15 बजे, 1 बजे भोगांव में जनसभा,कन्नौज के सौरिख में 1.50 बजे सीएम की जनसभा,मैनपुरी के किसनी में 2.45 बजे सीएम की जनसभा,इटावा के लखनऊ में 3.30 बजे सीएम की जनसभा,इटावा शहर के नुमाइश ग्राउंड में 4.30 बजे जनसभा  

लखनऊ- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज 2 जनसभाएं,सीतापुर के लहरपुर में 11 बजे राहुल गांधी की जनसभा,उन्नाव के भगवंतनगर में 2 बजे राहुल गांधी की जनसभा

लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज 6 जनसभाएं,फर्रुखाबाद के अमृतपुर में 11 बजे गृहमंत्री की जनसभा,कानपुर देहात के बैलाही बाजार में 12.55 बजे जनसभा,कानपुर देहात के जगनेर बाजार में 1.50 बजे जनसभा,उन्नाव के भगवंतनगर में 2.55 बजे गृहमंत्री की जनसभा,कानपुर के पुराना सेंटर पार्क बाबूपुरवा में 4.35 बजे जनसभा,कानपुर के सीसामऊ में 7.45 बजे गृहमंत्री की जनसभा

लखनऊ- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की आज 5 जनसभाएं,सीतापुर के बिसवां में 11.45 बजे केशव मौर्या की जनसभा,फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में 1 बजे केशव मौर्या की जनसभा,कानपुर के रमईपुर में 2 बजे, रावतपुर में 3 बजे जनसभा,उन्नाव के मौरावां में 4 बजे केशव मौर्या की जनसभा 

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की आज की जनसभाएं,चित्रकूट के मऊ मानिकपुर में 12 बजे जनसभा,फतेहपुर के खागा में 12.55 बजे होगी जनसभा,फतेहपुर के जहानाबाद में 1.50 बजे जनसभा,कानपुर के आर्यनगर में 3 बजे कलराज करेंगे जनसभा

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आज की जनसभाएं,दोपहर 12 बजे मैनपुरी के भोगांव में जनसभा,कानपुर देहात के सिवली में 1.10 बजे जनसभा,जालौन में 2.10 बजे कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की आज की जनसभाएं,लखनऊ के कैंट में 12 बजे मनोज सिन्हा की जनसभा,सायं 6.30 बजे अलीगंज के सेक्टर क्यू में जनसभा

लखनऊ- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की लखनऊ में जनसभा आज,सायं 4.30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में जनसभा

रायबरेली- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आज रायबरेली में,ऊंचाहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

बाराबंकी- कैबिनेट मंत्री आजम खां की बाराबंकी में आज जनसभा,रामनगर के रामपुर कटरा में आजम खां करेंगे जनसभा

इटावा- BJP सांसद राजवीर सिंह की इटावा में जनसभा आज,इटावा विधानसभा के मानिक मोड़ पर 11 बजे जनसभा

इटावा- बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की जनसभा आज,जसवन्तनगर के चौपुला में 12 बजे करेंगे एक जनसभा

बागपत- बाइक सवार बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी से 2 लाख लूटे,विरोध पर बदमाशों ने व्यापारी को बंदूक की बट से पीटा,गंभीर हालत में व्यापारी दिल्ली रेफर,तीनों बदमाश फरार,शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव की घटना

आगरा- गुप्तचर विभाग ने संदिग्ध पाक जासूस को दबोचा,मथुरा में कचरा बीनने का काम करता था जासूस,पासपोर्ट हासिल कर पाक भागने की फिराक में था सादिक,संदिग्ध जासूस के पास म्यांमार का शरणार्थी सर्टिफ़िकेट,जासूस के बैंक अकाउंट से लाखों का लेनदेन भी हुआ,पुलिस की गुप्तचर एजेंसियां कर रहीं हैं पूछताछ,मथुरा कैंट के पास औरंगाबाद से दबोचा गया संदिग्ध सादिक

इलाहाबाद- रेलवे ट्रैक पर रखा मिला गैस सिलेंडर,ट्रेन के गार्ड ने आरपीएफ को दी सूचना,नैनी जीआरपी मामला दर्ज कर जांच में जुटी,औद्योगिक थाने के के सामने ब्यौहार गांव के समीप

कानपुर- अपार्टमेंट के फ्लैट में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी,फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस के मुताबित 3 दिन पुराना है फ्लैट निवासी का शव,कल्याणपुर क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित अपार्टमेंट की घटना

कानपुर- चलती कार में अचानक लगी भीषण आग,कार सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान,नौबस्ता थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की घटना

कासगंज- अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,गला रेतकर हत्या,शव की नहीं हो सकी शिनाख्त,कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र की घटना

मथुरा- स्कार्पियो में लदी 44 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ी,गाड़ी छोड़कर शराब तस्कर मौके से फरार,दिल्ली से फिरोजाबाद शराब ले जा रहे थे तस्कर,कोसीकला थाना क्षेत्र के कमलानगर का मामला

बुलंदशहर- 15 लाख का प्लास्टिक का कच्चा माल बरामद,एटा हाईवे से लूटा गया था 15 लाख का माल,आरोपियों ने कई घटनाओं का किया खुलासा, पूछताछ जारी

वाराणसी- नामांकन के दौरान मारपीट व पथराव का मामला,SP सिटी के निर्देश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़- नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,किशोरी के शोर मचाने पर भाग निकला युवक,पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी तहरीर, युवक हिरासत में,बरदह थाना क्षेत्र का मामला

इलाहाबाद-300 रुपए के लेन-देन पर दबंगों ने दंपति को पीटा,करछना थाना क्षेत्र के अमिलो गांव का मामला

बाराबंकी- रेप का विरोध करने पर शोहदे ने युवती की गर्दन रेती,घायल युवती को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया,कुर्सी थाने में पहले भी शिकायत कर चुकी थी युवती,कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज गांव का मामला

हरदोई- चेकिंग के दौरान प्रत्याशी की गाड़ी से 19 पेटी शराब बरामद,चुनाव में बंटने के लिए जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार,मल्लावां पुलिस ने कस्बे में की कार्रवाई

इटावा- शादी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी,फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के गांधीनगर मोहल्ले की घटना

हरदोई- महिला ने लगाया पुलिसकर्मियों पर लूट का आरोप,चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप,सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे की घटना

इलाहाबाद-हैण्डपम्प पर पानी भरने को लेकर हुआ विवाद,विवाद में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को पीटा,करछना थाना के करबालपुर धरवारा गांव का मामला 

जौनपुर- पूर्व MP धनंजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस,नगर कोतवाली में दर्ज हुआ धनंजय सिंह पर मुकदमा,मल्हनी विस से निषाद पार्टी के प्रत्याशी हैं धनंजय सिंह

हरदोई- चेकिंग के दौरान प्रत्याशी की गाड़ी से 19 पेटी शराब बरामद,चुनाव में बंटने के लिए जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार,मल्लावां पुलिस ने कस्बे में की कार्रवाई

इटावा- शादी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी,फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के गांधीनगर मोहल्ले की घटना

हरदोई- महिला ने लगाया पुलिसकर्मियों पर लूट का आरोप,चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप,सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे की घटना

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

निषाद पार्टी को नई पहचान दे रहे हैं पूर्वांचल के दो बाहुबली

वाराणसी। जौनपुर और भदोही की सड़कों से गुजरते वक्त, हर मोड़ हर नुक्कड़ पर लाल झंडे दिखाए पड़ रहे हैं। सियासत के रंग को और गाढ़ा करता ये झंडा है निषाद पार्टी का। एक ऐसी पार्टी जिसका कल तक किसी ने नाम भी नहीं सुना होगा, लेकिन अचानक इसकी गूंज ने पूर्वांचल के कुछ सीटों पर समीकरण बदल दिए है। यूं तो ये पार्टी पुरानी है लेकिन इसे असल पहचान दी है पूर्वांचल के दो बाहुबली नेताओं ने। ज्ञानपुर सीट से तीन बार विधायक रहे विजय मिश्रा और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सहारे निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले ही रंग जमा लिया है। बुधवार को जौनपुर और भदोही में नामांकन के दौरान इसकी एक झलक भी देखने को मिली।

बदलने लगे पूर्वांचल के समीकर नामांकन में दोनों नेताओं ने दिखाई ताकत
विधानसभा चुनाव के पहले निषाद पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। ज्ञानपुर से विजय मिश्रा का सपा से टिकट कटा तो निषाद पार्टी उन्हें अपने पाले में लाने में सफल रही। इसी तरह पार्टी ने जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह को भी अपने साथ जोड़कर दोनों ही जिलों में मजबूत पकड़ बना ली। पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद इन दोनों ही नेताओं के भरोसे चुनाव का ताना बाना बुन रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पूर्वांचल में पार्टी का खाता खुलेगा। दरअसल विजय मिश्रा और धनंजय सिंह के निषाद पार्टी ज्वाइन करने के बाद तेजी से समीकरण बदले हैं। ये दोनों ही नेता भदोही और जौनपुर की सियासत में मजबूत पकड़ रखते हैं। दोनों के निषाद पार्टी में शामिल होने से इनके समर्थकों का बड़ा वर्ग इस पार्टी से जुड़ गया है। निषाद पार्टी के सिबंल पर चुनाव लड़ने वाले इन नेताओं की जनसभाओं में भी खूब भीड़ उमड़ रही है। लोगों के बीच निषाद पार्टी अब चर्चा का विषय बन गया है।

बुधवार को दोनों नेताओं ने नामांकन किया। विजय मिश्रा जहां ज्ञानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर धनंजय सिंह मल्हनी सीट से चुनावी मैदान में हैं। दोनों के नामांकन जुलूस में समर्थकों की जमकर भीड़ उमड़ी। पूर्वांचल की राजनीत पर नजर रखने वाले नेता भी मान रहे हैं कि दोनों नेताओं के निषाद पार्टी में शामिल होने से कई सीटों पर प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि इन दोनों नेताओं के समर्थक कई विधानसभा पर अपना प्रभाव रखते हैं। यही नहीं इन दोनों नेताओं के सहारे निषाद पार्टी उस बड़े फ्रंट का भी हिस्सा बन गई है, जिसमें पीस पार्टी और अपना दल (कृष्णा गुट) जैसी जनाधार वाली पार्टियां भी हैं।