tikhiawaz24.in

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश बड़ी ख़बरें

इलाहाबाद-इलाहाबाद हाईकोर्ट के 3 नए अपर न्यायाधीशों ने ली शपथ,चीफ जस्टिस डीबी भोसले ने दिलायी न्यायाधीशों को शपथ,जस्टिस अशोक कुमार,जस्टिस विवेक चौधरी ने ली शपथ,जस्टिस एसडी सिंह भी बनाए गए हैं नये एडिशनल जज,अधिवक्ता से बने हैं एडिशनल जज

हरदोई-माधौगंज थाने में युवक की पीट-पीट कर हत्या,परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप,मामूली विवाद के मामले में युवक को लाई थी पुलिस,आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन  

ग्रेटर नोएडा-कैंटर-डंपर की टक्कर,पशु व्यापारी की मौत,दादरी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर हुआ हादसा 

वाराणसी-दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत,फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर जमालापुर की घटना

फ़िरोज़ाबाद-अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर नहर में घुसी,हादसे में छह लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में भूड़ा नहर के पास की घटना

मेरठ-किशोर ने युवक की जेब से मोबाइल किया चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई मोबाइल चोरी की वारदात,देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर मार्केट की घटना

सीतापुर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत,ईवीएम सुरक्षा ड्यूटी में जा रहा था कमलापुर का सिपाही,कमलापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर के पास हुई घटना

गोंडा-पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीट कर हत्या,दबंगों ने हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका,कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी माझा की घटना 

इलाहाबाद-अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल हुईं असहज,सपा परिवार के झगड़े पर बयान देने का मामला,खुद पारिवारिक झगड़े में पड़ा है अपना दल,माँ कृष्णा पटेल और अनुप्रिया में खिंची हैं तलवारें 

मथुरा-राजकीय शिशु सदन में लापरवाही से मासूम बच्ची झुलसी,गर्म पानी से झुलसी बच्ची का प्रभारी ने नहीं कराया इलाज,अन्य शिक्षिका ने मासूम बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती

आजमगढ़-फ्रैंक एफ इस्लाम थोड़ी देर में सरायमीर पहुंचेंगे,पैतृक आवास नंदबा सरायमीर आएंगे फ्रैंक इस्लाम,अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार थे फ्रैंक इस्लाम,आजमगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे फ्रैंक इस्लाम 

लखनऊ-यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद की 4 जनसभाएं,फतेहपुर, बांदा, जालौन के माधौगढ़, झांसी में जनसभाएं

लखनऊ-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की 4 जनसभाएं,जालौन,हमीरपुर,ललितपुर और झांसी में जनसभाएं

लखनऊ-कांग्रेस स्टार प्रचारक नगमा रायबरेली में रहेंगी,नरैनी और ऊंचाहार में जनसभा करेंगी नगमा,प्रतापगढ़ के रामपुर खास में भी नगमा की जनसभा

लखनऊ-श्रीप्रकाश जायलावाल झांसी में करेंगे चुनाव प्रचार,बिहार के मंत्री अशोक चौधरी आज वाराणसी में रहेंगे

इलाहाबाद-राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा कल,इलाहाबाद में राहुल और अखिलेश करेंगे संयुक्त जनसभा 

फिरोजाबाद-कालन्द्री एक्सप्रेस का ड्राइवर और सहायक निलंबित,DRM इलाहाबाद ने ट्रेन हादसे के मामले में निलंबित किया

बागपत-रंजिश में दो लोगों की हत्या का मामला,व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद किया,बागपत के खेकडा थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या 

लखनऊ-एंबुलेंस 102, 108 में हुए घोटाले की जांच अब तक क्यों नहीं,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से मांगा जवाब,जांच को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई अब 20 मार्च को

लखनऊ-10 माह के बच्चे को छोड़कर मां-बाप ने की आत्महत्या,बिमारी से तंग पति-पत्नी ने की आत्महत्या,घर में फांसी लगाकर दी जान,मड़ियांव के प्रीतिनगर की घटना

लखनऊ-नहर में मिला अज्ञात युवक का शव,हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका,शरीर पर मिले चोटों के निशान,पीजीआई के तेलीबाग नहर में मिला शव

लखनऊ-संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप,गोमतीनगर के खरगापुर की घटना

प्रतापगढ़-अपना दल नेताओं ने किया आचार संहिता का उल्लंघन,बाइक रैली निकालकर पूरे शहर में किया प्रदर्शन,रैली में अनुमति से ज्यादा गाड़ियां लाने पर केस दर्ज,नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज 

नोएडा-बेकाबू कार पेड़, डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत,तेज रफ्तार कार से स्टंट करने के चलते हुआ हादसा,नोएडा के सेक्टर 29 का मामला

दिल्ली-समाजवादी पेंशन योजना को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी,SC ने योजना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की,हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संस्था ने दायर की थी याचिका,याचिका में पेंशन में मुस्लिम आरक्षण को गलत बताया था 

इलाहाबाद-बसपा ने भाजपा को इलाहाबाद में दिया बड़ा झटका,बीजेपी प्रत्याशी नंदी के भाई को बसपा में कराया शामिल,नंदी के भाई केशव गोपाल गुप्ता ने ज्वाइन की बसपा,बसपा जोनल को-आर्डिनेटर मुनकाद अली ने दिलाई सदस्यता

इटावा-मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव,मारपीट,5 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,सिविल लाइन थाने के सहारनपुर गांव की घटना 

मथुरा-बच्चों ने शिक्षिका पर लगाया पैसे मांगने का आरोप,चॉक और रजिस्टर के लिए बच्चों से मांग रहीं पैसे,पैसे मांगने का शिक्षिका का वीडियो वायरल,सदर बाजार के पूर्व प्राइमरी विद्यालय का मामला 

बलरामपुर-ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की मौत,14 घंटे से रेलवे स्टेशन पर पड़ा है शव,जीआरपी की संवेदनहीनता से लोगों में रोष,बलरामपुर रेलवे स्टेशन की घटना 

सुल्तानपुर-सपा नेता शकील अहमद बसपा में शामिल हुए,शकील अहमद ने बसपा को बताया अनुशाषित पार्टी,सुल्तानपुर में लोकसभा का चुनाव सपा से लड़ चुके हैं शकील

मेरठ-रोहटा में युवक की गोली मारकर हत्या,वारदात के बाद गाँव में दहशत का माहौल,मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की घटना 

जौनपुर-मीरगंज के शिक्षा प्रेरक की सड़क दुर्घटना में मौत,तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा,जौनपुर के तिलौरा कस्बे में हुआ हादसा

बुलंदशहर-महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,एक वर्ष पूर्व हुई थी महिला की शादी,बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र की घटना

बस्ती-जनसभा में अमित शाह का बयान-यूपी की महान जनता ने हमे चुना था-अमित शाह,मतगणना समाप्त होते ही सपा की सत्ता भी समाप्त,11 मार्च एक बजे से यूपी के अच्छे दिन आने वाले हैं-शाह,घोषणा पत्र में यूपी के विकास का खाका-अमित शाह,गन्ना किसानों के लिए काम करेंगे-अमित शाह,बूचड़खाने वाले बैलों को काट देते हैं-अमित शाह,आजम की भैंस को पुलिस ढूंढ़ लाती है-अमित शाह,अन्य बैलों को काट दिया जाता है-अमित शाह,एंटी रोमियो स्कार्ट बनाएंगे-अमित शाह,लैपटॉप से पहले धर्म और जाति पूछते हैं-शाह,हर युवा को लैपटॉप मुफ्त देंगे-अमित शाह,बीजेपी की सरकार में लैपटाप मिलेंगे-अमित शाह,युवाओं को घूस नहीं देनी पड़ेगी,इंटरव्यू खत्म करेंगे-शाह 

वाराणसी-धर्म के नाम पर आरक्षण पर रामदास अठावले का बयान-हिन्दुस्तान के मुस्लिम,ईसाई पहले हिन्दू थे-रामदास अठावले,मुगल आने के पहले सब हिन्दू थे-रामदास अठावले,हम BJP के लिए हर जगह बसपा का वोट काटेंगे-अठावले,आरक्षण को 50 से बढ़कर 75 प्रतिशत होना चाहिए-अठावले,नोटबंदी मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए अच्छी-अठावले,पीएम मोदी भी आरक्षण के समर्थन में-रामदास अठावले,आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है-रामदास अठावले,गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए-अठावले,हम छोटे राज्यों के समर्थन में नहीं हैं-रामदास अठावले,उत्तर प्रदेश केवल दो भागों में बंटे-रामदास अठावले,पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बने-रामदास अठावले,रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान

रायबरेली-जनसभा में सीएम अखिलेश का बयान,नोटबंदी से परेशान लोगों की हमने मदद की-सीएम,लाइन में लगे-लगे एक बच्चे का भी जन्म हुआ-सीएम,बच्चे की मां को 2 लाख की मदद का काम किया-सीएम,केवल लेनदेन काला और सफेद होता है-अखिलेश यादव,नोटबंदी से आतंकवाद खत्म नहीं हुआ-अखिलेश यादव,सच बुलवाने के लिए गंगा की कसम खिलवाते हैं-सीएम,काशी ने जिसे भेजा उसने कुछ नहीं किया-अखिलेश,वाराणसी गए तो बोले थे कि गंगा मइया ने बुलाया है-सीएम,काशी से चुने लोग तो कम से कम सच बोले-सीएम,काशी को हमने पहले ही बिजली दी थी-अखिलेश यादव,काशी को हमने 24 घंटे बिजली देने का काम किया-सीएम,पीएम मोदी गंगा मइया की कसम खाकर बताएं-सीएम,हम काशी को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं कि नहीं-सीएम,दीवाली और रमजान की बात पीएम बाद में करें-सीएम  

लखनऊ-बसपा सुप्रीमो मायावती का पीएम मोदी पर हमला जारी,पीएम मोदी जनता के साथ विश्वासघात के दोषी-माया,'रोजगार व कालाधन को लेकर किया वादा पूरा नहीं किया'
,मोदी की बातें आम जनता को लगती है जुमलेबाजी- माया

मोदी की नाटक व जुमलेबाजी से जनता रहे सावधान-माया,जनता के लिए मोदी का नोटबंदी का फैसला पीड़ादायक-माया,जंगलराज से मुक्ति के लिए बसपा की सरकार पसंद- माया

जालौन-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-बहुत वर्षों के बाद आपके बीच आने का सौभाग्य मिला-PM,1992 में एकता यात्रा में जालौन आया था-मोदी,सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया-मोदी,आप बड़ी तादाद में आकर BJP को आशीर्वाद देने आये हैं-PM,बुंदेलखंड के लिए यह चुनाव एक बहुत बड़ा फैसला है-PM,बुंदेलखंड तय करे सपा-बसपा के चक्कर से निकलना है ?-PM,पूरे हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की हालात खराब है-मोदी,यूपी में सबसे बुरा हाल बुंदेलखंड का है-मोदी,बुलंदखंड को परमात्मा ने सबकुछ दिया है-मोदी,दुर्भाग्य से यूपी में ऐसी सरकारें बनीं-मोदी,बुलंदेलखंड के लोगों को सपा-बसपा ने बर्बाद किया-PM,सपा,बसपा,कांग्रेस एक ही चट्टे-बट्टे के लोग हैं-पीएम,आप अपनी आत्मा से पूछो,अन्याय हुआ है कि नहीं-PM,क्या आपके साथ अन्याय हुआ है कि नहीं-मोदी,BJP आपसे से वादा करती है-मोदी,जो सरकार बनेगी बुलंदेलखंड की आवाज उठेगी-PM,सरकार बनने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा-पीएम,मुख्यमंत्री कार्यालय से काम की सप्ताहिक समीक्षा होगी-PM

जालौन-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-सपा-बसपा एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं कि नहीं ?-PM,नोटबंदी पर सपा-बसपा,कांग्रेस सब एक हो गये-मोदी,कालेधन का हिसाब मांगा तो सब विरोधी एक हो गये-PM,विरोधियों ने कहा,एक सप्ताह दे देते तो विरोध नहीं होता-PM,मुलायम,मायावती को नोटबंदी पर शिकायत है-पीएम,BSP ने 100 करोड़ जमा किया तो चर्चा क्यों हो रही है-PM,मायावती ने नोटबंदी के बाद रकम जमा कराई इसलिए चर्चा-PM,BSP बहन जी संपत्ति पार्टी बन गयी है-नरेंद्र मोदी,सपा,बसपा,कांग्रेस को बुलंदेलखंड से साफ कर दीजिये-PM,70 साल में बुलंदेलखंड की बर्बादी हुई है-मोदी,5 साल में बुंदेलखंड की बर्बादी ठीक करेंगे-मोदी,बुंदेलखंड को बचाना है तो यूपी का इंजन लगाना पड़ेगा-PM,बुंदेलखंड की धरती में खनिज संपदा है-मोदी,बुंदेलखंड में अवैध खनन उद्योग पनपा है-मोदी,बुंदेलखंड को लूटा जा रहा,बंद होना चाहिए-मोदी,स्पेशल स्क्वॉयड बनाकर अवैध खनन को रोकेंगे-PM,सेटेलाइट का उपयोग बुंदेलखंड के लिए हो सकता है-PM,सेटेलाइट से खदानों पर नज़र रखी जाएगी-मोदी,बुंदेलखंड की भूसंपदा को बचाने के लिए नज़र रखेंगे-PM,बुंदेलखंड में 4 में से एक व्यक्ति ठेकेदार है-पीएम

जालौन-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश का नाम नहीं-पीएम,गरीब बच्चों को यूपी में शिक्षा नहीं मिल पा रही-पीएम,प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी यूपी का नाम नहीं-पीएम,सपा,बसपा,कांग्रेस के चक्कर से निकलना पड़ेगा-मोदी,भाजपा की लड़ाई घोटाले के खिलाफ है-मोदी,तीन चरणों के लिए चुनाव के लिए जनता को बधाई-पीएम,चुनाव आयोग को भी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बधाई-पीएम,यूपी में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही-पीएम,सपा,बसपा की सरकार में थाने कार्यालय बन जाते हैं-पीएम,गरीबों की जमीनों पर बाहुबलियों ने कब्जा किया-पीएम,कब्जा करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी-पीएम,बुंदेलखंड को नंबर एक बनाया जा सकता है-मोदी,गुजरात के कच्छ जिले को बेहतर बनाने का काम किया-PM,आज हिन्दुस्तान के सबसे गतिशील जिले का नाम है कच्छ-पीएम 

फैज़ाबाद-दबंग ट्रक चालकों ने हास्टल में घुस कर छात्रों को पीटा,अवध विवि के आईटी कालेज के हास्टल में पीटाई,हॉस्टल के सामने ट्रक खड़ा करने पर हुआ था विवाद,कोतवाली नगर क्षेत्र में एयरपोर्ट के पास है हॉस्टल

ग्रेटर नोएडा-आबकारी टीम ने 50 लाख की शराब पकड़ी,दो शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर से हुई गिरफ्तारी 

इलाहाबाद-टूंडला में कालिंदी एक्सप्रेस-मालगाड़ी में टक्कर का मामला,GM नार्थ सेंट्रल रेलवे ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जांच,जांच दल में मुख्य संरक्षा आयुक्त,चीफ इंजीनियर पावर,चीफ इंजीनियर सिग्नल,चीफ इंजीनियर पैसेंजर करेंगे जांच 

इलाहाबाद-शियाट्स यूनिवर्सिटी में हुए बवाल का मामला,एसएसपी इलाहाबाद ने हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा,मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को हाईकोर्ट में होगी,अतीक के खिलाफ यूपी सरकार दाखिल करेगी अर्जी,45 आपराधिक मामलों में जमानत निरस्त करने करेगी मांग,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

गोरखपुर-चेकिंग के दौरान 50 लाख की नकदी बरामद,कार सवार युवकों से 50 लाख कैश बरामद,युवकों से पूछताछ में जुटी पुलिस,शाहपुर थाना के असुरन चौराहे के पास का मामला

गाजियाबाद-भोजपुर एनकाउंटर केस आज आ सकता है फैसला,1996 में पुलिस ने 4 कथित बदमाशों को मार गिराया था,मारे गए युवकों की पहचान मोदीनगर के निवासी के रुप में हुई थी,सीबीआई ने मामले को फर्जी बताते हुए दर्ज कराया था केस,आग गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट सुना सकती है फैसला

लखनऊ-मंत्री गायत्री प्रजापति पर दर्ज FIR का मामला,सीओ आलमबाग अमिता सिंह करेंगी मामले की जांच-ADG,प्रदेश भर में जहां से चाहेगी पीड़िता मिलेगी सुरक्षा-ADG,पीड़िता की सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं बरती जाएगी-ADG,पीड़िता ने केंद्र सरकार से भी लगाई सुरक्षा की गुहार

मथुरा-पुलिस ने तेल माफिया पर कसा शिंकजा,3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,4 गाड़िया,तेल चोरी के उपकरण बरामद,हाइवे थाना क्षेत्र के भरतपुर से हुई गिरफ्तारी  

लखनऊ-37 सौ करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ा मामला,ईडी की टीम पहुंची लखनऊ जेल पूछताछ करने,ईडी की टीम आज से 3 दिन तक करेगी जेल में पूछताछ,करोड़ो की हेराफेरी और कालाधन खपाने की पूछताछ,मास्टर माइंड अनुभव मित्तल व उसके 2 साथियों से भी पूछताछ,ईडी की 6 सदस्यीय टीम कर रही है तीनो से पूछताछ

आगरा-टूंडला हादसे के बाद दो एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त,दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (12034) निरस्त,12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस निरस्त,आठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी निरस्त किया गया

हाथरस-कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं,सादाबाद में मथुरा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज की घटना

गोरखपुर-स्कूली बस और पिकअप की टक्कर,बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,कैंट थाना क्षेत्र के चंपा देवी पार्क के पास की घटना 

मेरठ-IPL में 3.20 करोड़ में बिके करन शर्मा,मेरठ में जश्न का माहौल,खिलाड़ियों में उत्साह,खिलाड़ियों में एक दूसरे को खिलाई मिठाई,मेरठ के यूरोपियन स्टेट में रहते हैं करन शर्मा

शामली-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर,चालक मौके से ट्रक लेकर फरार,आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के टिटोली गांव की घटना

वाराणसी-CM के निर्देश पर कैंट सपा प्रत्याशी रीबू श्रीवास्तव ने पर्चा वापस लिया,कांग्रेस से गठबंधन के बाद अनिल श्रीवास्तव को कैंट से बनाया प्रत्याशी,नामांकन वापस लेने के बाद फूट-फूट कर रोईं रीबू श्रीवास्तव 

कन्नौज-नदी पार करते समय 3 बच्चे नदी में डूबे,2 बच्चों को सकुशल निकाला,1 की तलाश जारी,गुरसहायगंज कोतवाली के मोहना गांव की घटना

शाहजहांपुर-लुटेरी दुल्हन का बड़ा कारनामा,शादी के बाद घर से जेवर,रूपये लेकर हुई फरार,दूल्हे को रात में चकमा देकर फरार हुई दुल्हन,कटरा थाना क्षेत्र के पलिया गांव का मामला

गाजियाबाद-पुलिस ने घर से भागी 3 लड़कियों को किया बरामद,घर से नाराज होकर गाजियाबाद में रह रही थीं लड़कियां,पंजाब के पठानकोट की रहने वाली हैं तीनो लड़कियां,मोदीनगर पुलिस ने लड़कियों के घर भेजी सूचना

वाराणसी-मडुआडीह पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा,6 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद,क्षेत्र में हुई कई चोरियों का हुआ खुलासा
    
वाराणसी-पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने बिना पुलिस के सूचना के किया अंतिम संस्कार,मडुआडीह थाना क्षेत्र का मामला

मथुरा-परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम,स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,एनजीटी के आदेश के नाम पर परेशान करने का आरोप

अमेठी-मंच पर गायत्री प्रजापति का इमोशनल ड्रामा,रोते रोते मंच से उतरे,बोले सीएम के साथ नहीं खड़ा होऊंगा,गायत्री प्रजापति पर महिला से गैंगरेप का है आरोप,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है एफआईआर,सीएम की जनसभा से पहले मंच पर बोल रहे थे गायत्री

बहराइच-सपा सरकार पर सांसद योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना,सपा सरकार मे जमकर हुआ भेदभाव-योगी आदित्यनाथ,दरगाहों को 24 घण्टे बिजली मन्दिरो में रहा अंधेरा-योगी,PM मोदी ने उप्र को ढाई साल में ढाई लाख करोड़ दिया-योगी,'पैसा सैफई चला गया, जो बचा कब्रिस्तान की बाउंड्री में लग गया',भाजपा की नीति सबका,साथ सबका विकास है-योगी आदित्यनाथ 

लखनऊ-सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान-तीन चरण पूरे हुए, प्रचार जोरों पर है-राजेंद्र चौधरी,कोई भी सरकार हो संविधान से ऊपर नहीं-चौधरी,लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है-राजेंद्र,मतदातों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है-चौधरी,'मतदाताओं को गुमराह करना लोकतंत्रत में खतरे का संकेत',मैने कल भी कहा और आज भी बोलता हूँ-राजेंद्र चौधरी,'दो जादूगर हैं गुजरात के जो लोकतंत्र का अपहरण करना चाहते है',कई प्रदेशों के CM,मंत्री राजनैतिक पर्यटन पर हैं आज कल यूपी में,भाजपा के कई सीएम रहे हैं यूपी में, क्या चमत्कार किया-चौधरी,जितना काम 5 सालों में हुआ ,उतना 50 सालों में भी नहीं हुआ-चौधरी

अमेठी-जनसभा में सीएम अखिलेश यादव का बयान-ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए बधाई-सीएम,लोगों में उत्साह बता रहे हैं कि वो क्या चाहते हैं-सीएम,लोग साइकिल पर बटन दबाना चाहते हैं-सीएम,लोगों को सपा के काम पर भरोसा है-अखिलेश,आने वाले समय में पुलिस की अच्छी व्यवस्था होगी-सीएम,100 नम्बर पर फोन करने से पुलिस मदद करेगी-सीएम,1000 रुपए समाजवादी पेंशन देंगे-अखिलेश यादव,अच्छे दिनों का वादा करके लाइन में लगा दिया-सीएम,गरीबों को 15 लाख देने का वादा किया था-सीएम,15 लाख तो दूर,15 हजार की भी मदद नहीं की-सीएम,बीजेपी ने जनता से झूठे वादे किए-सीएम,लोगों के ईमानदारी का पैसा था,फिर भी परेशान किया-सीएम,ईमानदारी के पैसे के लिए भी जान चली गई-सीएम,नोटबंदी से परेशान लोगों की भी हमने मदद की-सीएम,रुपया काला और सफेद नहीं होता,लेनदेन काला-सफेद होता है

अमेठी-जनसभा में सीएम अखिलेश यादव का बयान-जो जनता को दुख देता है,जनता सजा देती है-सीएम,एक बार बीजेपी ने आपको लाइन में लगाया-सीएम,अब आप लाइन में लगकर इनको सजा दो-सीएम,लाइन लगकर मतदान करने का जनता को मौका-सीएम,मन की बात करते हैं,काम की बात कब करेंगे-सीएम,जनता मन की बात को समझ नहीं पा रही-सीएम,बीजेपी ने कोई काम नहीं किया,किया हो तो बताओ-सीएम,देश के प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया-अखिलेश,रमजान में बिजली देते हैं,दीवाली में नहीं का झूठ बोला-सीएम,सच बुलवाने के लिए हम गंगा की कसम खिलवाते हैं-सीएम,गंगा की कसम खाओ कि हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं कि नहीं-सीएम,काशी को हमने 24 घंटे बिजली दी-अखिलेश यादव,पीएम मोदी जी जनता को गुमराह मत करो-सीएम,गंगा मईया की कसम खाकर कहो कौन दे रहा बिजली-सीएम

अमेठी-जनसभा में सीएम अखिलेश यादव का बयान-3 बार गुजरात में सीएम रहे,कोई मेट्रो नहीं चला पाए-सीएम,रेलवे से एनओसी दिला दो,मेट्रो में बैठा देंगे-सीएम अखिलेश,हमने बहुत काम करके दिखाया है-अखिलेश यादव,अमेठी-सुल्तानपुर तक भी सड़क बनवाएंगे-सीएम,किसानों को 4 गुना मुआवजा देकर मदद की-सीएम,सड़क के लिए जमीन देने को किसानों का धन्यवाद-सीएम,हमारी सड़क पर चलकर देखों,आप भी सपा को वोट दे दोगे-सीएम,किसानों की 50 हजार से ज्यादा मदद करेंगे-सीएम,गांव की राजनीति राशन , पेंशन से चलती है-सीएम,राशन, पेंशन दिया तो प्रधान बन गए,नहीं दी तो हारे-सीएम,हम गरीबों को राशन और पेंशन देने का काम करेंगे-सीएम

अमेठी-जनसभा में सीएम अखिलेश यादव का बयान-सपा ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया है-सीएम,जोश में सपाई हैंडल छोड़कर साइकिल चला लेते हैं-सीएम,अब तो कांग्रेस का हाथ भी साथ,साइकिल और तेज चलेगी-सीएम,हवा खिलाफ होगी तब भी साइकिल चला लेते हैं-सीएम,हवा पक्ष में हो तो साइकिल और तेज चलेगी-सीएम,पीएम मोदी बदायूं की घटना याद दिलाकर गए-सीएम,बदायूं की घटना की सीबीआई ने जांच की थी-सीएम,बदायूं की घटना का गलत प्रचार हुआ था-सीएम,सुल्तानपुर की घटना में भी ऐसा ही हुआ-सीएम,साजिशों से सावधान रहकर मदद करना-सीएम 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान-3 चरणों में साबित हो गया कि बीजेपी 300 सीट जीतेगी-मंत्री,बीजेपी की लहर देख कर विरोधी दल बौखलाए- जावड़ेकर,सपा-कांग्रेस और बीएसपी दूसरे नम्बर के लिए लड़ रहे-मंत्री,यूपी में शिक्षा की हालत बहुत खराब है- प्रकाश जावड़ेकर,शिक्षा मित्रों की समस्या का समाधान होगा-प्रकाश जावड़ेकर,'निजी स्कूलों में फीस के नाम पर होने वाली लूट समाप्त करेंगे',तीन सौ का एलईडी बल्ब अब 75 रुपए में मिल रहा है-जावडेकर,सरकार बनी तो गायत्री,अरुण वर्मा जैसे लोग जेल जाएंगे-जावडेकर,इलाहाबाद विवि के कुलपति को अभी क्लीन चिट नहीं-जावडेकर,मुख्यमंत्री का गायत्री प्रजापति की सभा में जाना शर्मनाक-जावडेकर

अम्बेडकरनगर-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान,सपा पहले आपस में पूरा परिवार झगड़ा करता है-अमित शाह,अब मुलायम सुलह की बात कर रहे हैं- अमित शाह,'मुलायम अखिलेश को CM,शिवपाल को मंत्री बनाना चाहते हैं',यूपी में मोदी नाम की सुनामी चल रही है- अमित शाह,यूपी में बीजेपी की बहुत बड़ी जीत होगी- अमित शाह,'कमल के निशान पर बटन यूपी का भाग्य बदलने के लिए दबाना',बुआ भतीजे ने यूपी को बर्बाद कर दिया है- अमित शाह,यूपी के लिए केंद्र ने हर साल एक लाख करोड़ दिया-अमित शाह,लेकिन चाचा भतीजे मिलकर खा गए-अमित शाह

बस्ती-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान-अखिलेश यादव कहते है हम बदल गए हैं- अमित शाह,बदल गए तो अतीक,आजम,शिवपाल किस पार्टी में हैं-शाह,11 मार्च को परिवारवाद का खात्मा हो जाएगा-अमित शाह,ढाई साल में पीएम ने यूपी को 2.5 लाख करोड़ दिया-शाह,अखिलेश यादव से पूछिए 2.5 लाख करोड़ कहां है,आशा बहुओं,आंगनवाड़ी से जुड़ी महिलाओं की समस्या हल होगी-अमित शाह,अखिलेश यादव कहते है हम बदल गए हैं- अमित शाह,बदल गए तो अतीक,आजम,शिवपाल किस पार्टी में हैं-शाह,11 मार्च को परिवारवाद का खात्मा हो जाएगा-अमित शाह ,ढाई साल में पीएम ने यूपी को 2.5 लाख करोड़ दिया-शाह,अखिलेश यादव से पूछिए 2.5 लाख करोड़ कहां है-अमित शाह ,'आशा बहुओं,आंगनवाड़ी से जुड़ी महिलाओं की समस्या हल होगी',सरकार आने पर मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा -अमित शाह,मामा क्वात्रोची पर क्यो नहीं बोलते राहुल गांधी-अमित शाह 

सुल्तानपुर-जनसभा में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-बाकी सभी रैलियों की भीड़ से ज्यादा भीड़ यहां हैं-माया,चुनाव में सीटें भी उसी के हिसाब से आने वाली हैं-माया,सपा ने दुष्कर्म करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की-माया,सपा ने काम किया होता तो जनसभा न करनी पड़ती-माया,सपा के एमएलए पर रेप व हत्या के आरोप-माया,महिलाओं का एक भी वोट सपा को नहीं मिलेगा-माया,हर सभा में हमारी पार्टी का फ्री में प्रचार करते हैं-माया,सपा और बीजेपी गलत नीतियों से जनता नाराज-माया,बीजेपी किसी को भी सीएम घोषित नहीं कर पा रही-माया,सपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा दागी है-मायावती,कानून व्यवस्था में सपा फेल रही है - मायावती,सपा सरकार में जंगलराज व्याप्त रहा है-मायावती,यूपी में हत्या,अपहरण,अवैध कब्जे चरम पर-माया,यूपी में हर तरफ असुरक्षा और आतंक का माहौल-माया,सपा ने मीडिया में करोड़ों रुपए बर्बाद किए-मायावती,यही पैसा विकास में भी खर्च किया जा सकता था-माया,सरकारी अधिकारियों को थोक के भाव में बदला-माया,काम बोलता तो 1-1 दिन में 7-7 जनसभाएं न करनी पड़ती-माया,पुत्रमोह में मुलायम ने शिवपाल को अपमानित किया-माया,सपा के दो खेमे आपस में एक दूसरे को हरा रहे हैं-माया,सपा का बेसवोट भी दो खेमों में बंटकर रह जाएगा-माया,सपा को जो वोट देगा उसका फायदा बीजेपी को-माया,मुस्लिम समाज वोट सपा को न देकर बीएसपी को दे-माया,मुस्लिम समाज को वोट बीएसपी में जुड़ने से बीजेपी को नुकसान होगा,नोटबंदी से दुखी जनता पीएम को आशीर्वाद नहीं देगी-माया,गोद लिए बेटे को नहीं,खुद की बेटी को जनता आशीर्वाद देगी-माया,आज मुझे भी पीएम पर जुम्लेबाजी करनी पड़ रही-माया,बीएसपी एक मूवमेंट है,पार्टी बाद में है-मायावती 

सुल्तानपुर-जनसभा में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का इमोशनल कार्ड-मैने घर और परिवार कुछ नहीं बनाया-मायावती,मैने पूरी जिंदगी जनता के लिए समर्पित की-माया,जनता मुझे नेता नहीं , मूवमेंट की धरोहर मानती हैं-माया,बहन जी को जनता बहुत बड़ी धरोहर मानती है-माया,जुमलेबाजी में मैं उनसे दो कदम आगे हूं-माया,पीएम मोदी के नाम की मायावती ने की व्याख्या,नरेन्द्र का मतलब NEGATIVE,दामोदरदास का मतलब DALIT,मोदी का मतलब MAN ,HE IS NEGATIVE DALIT MAN - माया,मायावती ने मोदी को NEGATIVE DALIT MAN बताया,उन्होने बीएसपी की परिभाषा बताई थी-मायावती,मैने मोदी के नाम की परिभाषा बताई - मायवती 

सुल्तानपुर-जनसभा में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-बीएसपी के खातों में गरीबों ने पैसा जमा किया-माया,मीडिया में बोले पीएम मोदी ये पैसा कहां से आ गया-माया,कालाधन होता तो बैंक में पैसा न जमा करते-मायावती,बीएसपी मेम्बरशिप का 100 करोड़ बैंक में जमा कराया,जनता के खून पसीने का पैसा बैंक में जमा कराया-माया,नोटबंदी से कंगाल करना चाहती ही बीजेपी-मायावती,नोटबंदी से पहले आपके अकाउंट में कितना पैसा जमा हुए ये बताओ,15 से 20 लाख देने का वादा भी पूरा नहीं किया-माया,किसानों का कर्ज भी बीजेपी ने माफ नहीं किया-माया,बिना तैयारी के नोटबंदी से जनता को पीड़ा हुई-माया,नोटबंदी की मार से जनता उभर नहीं पाई है-माया,नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं-मायावती,बीजेपी नेताओं,पूंजीपतियों,धन्नासेठों का पैसा ठिकाने लगाया था,नोटबंदी से पीएम ने इनका कालाधन ठिकाने लगाया-माया,मिस्टर निगेटिव दलित मैन को कुछ बोलने का अधिकार नहीं-माया,केन्द्र और बीजेपी शासित राज्यों में सरकारी काम प्राइवेट सेक्टर को दिए,ताकि आरक्षण का लाभ न मिल सके-मायावती,आरक्षण खत्म करने की खास सूत्रों से खबरे मिल रही-माया,अलीगढ़ और जामिया मिलिया का दर्जा छीना जा रहा-माया,तीन तलाक मामले में दखल के खिलाफ है बीएसपी-माया,अल्पसंख्यकों को शक की नजर से देखा जा रही-माया,तीन चरणों में तय हुआ कि बीएसपी की सरकार बनेगी-माया,तीसरे चरण के बाद को पीएम मोदी बहुत उग्र हो गए हैं-माया,विरोधियों पर अनाप-शनाप बोल रहे पीएम मोदी-माया,दुखी होकर पीएम अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे-माया,बेचारी बीजेपी,इनके नेताओं के नूर तक उतरने लगे हैं-माया 

सुल्तानपुर-जनसभा में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-सपा के भी सुनामी वाले काफी बुरे दिन आने वाले हैं-माया,बीएसपी की सरकार आते ही जंगलराज का खात्मा होगा-माया,अमेठी और सुल्तानपुर का खास ध्यान रखेंगे-मायावती,यहां के गुंडों माफियाओं को छोड़ा नहीं जाएगा-माया,बहन-बेटियों की आबरू से खेलने वालों को छोड़ेंगे नहीं-माया,जबरन अपराधी बनाए गए मामलों की समीक्षा कराएंगे-माया,बेकसूर लोगों को जेलों को रिहा करवाएंगे-माया,विशेष अभियान के जरिए एफआईआर भी दर्ज कराएंगे-माया,व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन करेंगे-माया,जनहित की बंद योजनाएं फिर से शुरू करेंगे-माया,महिलाओं को परेशान करने वाले एमएलए जाएंगे जेल-माया,अमेठी का नाम फिर से छत्रपतिशाहूजी महाराज रखेंगे-माया,छत्रपति शाहूजी महाराज कुर्मी थे उनके सम्मान में बदलेंगे नाम,गरीबों के 1 लाख तक के कर्ज माफ करेंगे-मायावती,पट्टे की जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराएंगे-माया,जमीनों पर कब्जे करने वालों को जेल भेजेंगे-मायावती,कब्जा करने वालों को सूखा नहीं छोड़ेगे,जेल भेजेंगे-माया,मूर्तियां,संग्रहालत आदि के काम इस बार नहीं करेंगे-माया,सपा की तरह झूठी घोषणाएं,शिलान्यास आदि नहीं होंगे-माया,अधिकारियों को चुस्त दुरुस्त करेंगे-मायावती,अफसरों की जायज़ समस्याएं भी दूर की जाएंगी-मायावती,हमारी सभा में आने के लिए महिलाएं कई दिन से तैयारी करती हैं-माया,मुझे सुनने के लिए महिलाएं सज-धजकर आती है-माया,महिलाएं पुरुषों से पहले जाकर वोट जरूर डाले-माया,वोट वाले दिन पुरुष एक दिन का उपवास रखना है-माया,वोट वाले दिन व्रत रखना,वोट के बाद व्रत खोलना-माया 

चौथा चरण : कल थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर


लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुंदेलखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों के लिये चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटों पर आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार चौथे चरण में कुल 680 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

इलाहाबाद उत्तरी सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, खागा :फतेहपुर:, मंझनपुर :कौशाम्बी: और कुंडा :प्रतापगढ़: में सबसे कम छह-छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वर्ष 2012 में चौथे चरण में इन 53 सीटों पर हुए चुनाव में सपा को 24 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा बसपा ने 15, कांग्रेस ने छह, भाजपा ने पांच तथा पीस पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं।

चौथे चरण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा :रामपुर खास:, बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया :कुंडा:, बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह :रायबरेली:, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य :उंचाहार:, सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह :करछना: तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर :नरैनी: शामिल हैं।

चार ने खाया जहरीला पदार्थ

प्रतापगढ़-तीन किशोरियों सहित चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल लाने पर एक किशोरी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मांधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव निवासी रामचरन की बेटी मोनी (17) ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर गेहूं में रखा कीटनाशक खा लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसी प्रकार अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी काली सहाय की बेटी कोमल (18), नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र कुश (18), जेठवारा थाना क्षेत्र के सुरुआरन का पुरवा गांव निवासी बरसाती की पुत्री निर्जला (15) ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

बस में युवक को जहरखुरानों ने लूटा

प्रतापगढ़--कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव के गोपीचंद्र का बेटा राजेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। दो दिन पूर्व वह मुंबई से ट्रेन द्वारा घर के लिए चला, रविवार की सुबह वह इलाहाबाद पहुंचा। वहां से वह बस पकड़कर घर के लिए चला। रास्ते में कुछ युवकों ने उससे दोस्ती गांठ उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर भाग निकले। बस चालक ने राजेश को बेहोशी की हालत में कुंडा कोतवाली के सामने उतार दिया। कोतवाली पुलिस ने राजेश को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती करा जानकारी परिजनों को दी।

बस की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

प्रतापगढ़
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरा गांव में बाइक से बाजार जा रहा युवक स्कूली बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अंतपुर गांव निवासी रामकुमार किसी काम से बाइक लेकर शाम को पट्टी नगर आ रहा था। जैसे ही वह पट्टी कोहड़ौर मार्ग के मकरा बाजार में पहुंचा कि विपरीत दिशा से जा रही स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही राम कुमार को भी गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

राष्ट्रीय लोक दल के केन्द्रीय कार्यालय का केन्द्रीय कार्यालय का उद्घा

जौनपुर सिंगरामऊ। राष्ट्रीय लोक दल के केन्द्रीय कार्यालय का केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन कुँवर जय सिंह(जय बाबा) ने फीता काट कर  किया।इस आवसर पर जिला अध्यक्ष डा.सत्येन्द्र सिंह ने उपस्थित सैकडोकार्य करताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंहगरीब किसानों के मसीहा थे उन्ही के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।इसको आगे बढाने के लिए बदलापुर विधान सभा से रालोद के प्रत्याशी के रुप मे कुँवर मृगेन्द्र सिंह को बनाया गया है।उद्घाटन अ्सर पर सत्यदेव सिंह,राजेश सिंह प्रधान नेवादा,मनोज दुबे पूर्व प्रधान लच्छीपट्टी,पेश इमाम मू.इस्लाम,मुन्नचौहान,राज नाथ पाल,भरत लाल रावत,पिंटू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पं.दया शंकर दुबे ने वैदित रीति रिवाज से उद्घाटन किया।

तीखी आवाज़


तीखी आवाज़


उत्तर प्रदेश बड़ी ख़बरें

फिरोजाबाद-फिरोजाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर,कालिंदी एक्सप्रेस मालगाड़ी में पीछे से टकराई,3 डिब्बे मालगाड़ी के इंजन और 1 डिब्बा कालिंदी का उतरा,डिब्बे उतरने से दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक हुआ बाधित,दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं,अधिकारी मौके पर,फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन के आउटर के पास हुआ हादसा 

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज दो जनसभाएं,जालौन के उरई में 11 बजे प्रधानमंत्री की जनसभा,दोपहर 1 बजे इलाहाबाद के फूलपुर में पीएम की जनसभा,बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज 7 जनसभाएं,रायबरेली के ऊंचाहर में 11 बजे सीएम की जनसभा,अमेठी के गौरीगंज में 12 बजे मुख्यमंत्री की जनसभा,अमेठी शहर के रामलीला मैदान में 12.45 बजे जनसभा,1.30 बजे सुल्तानपुर के भदैयां में मुख्यमंत्री की जनसभा,2.20 बजे सुल्तानपुर शहर में सीएम की जनसभा,सुल्तानपुर सदर में 3.15 बजे मुख्यमंत्री की जनसभा,फैजाबाद के इनायतनगर में 3.50 बजे सीएम की जनसभा 

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज 3 जनसभाएं,12 बजे बांदा के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में जनसभा,2 बजे रायबरेली के छतोह ब्लॉक में राहुल की जनसभा,3.30 बजे इलाहाबाद के कोरांव में राहुल की जनसभा

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज 4 जनसभाएं,बस्ती के कप्तानगंज में 12 बजे अमित शाह की जनसभा,दोपहर 1 बजे अंबेडकरनगर के जलालपुर में जनसभा,2 बजे सुल्तानपुर के बरौंसा में अमित शाह की जनसभा,चित्रकूट के खोह मैदान में 3.30 बजे शाह की जनसभा

सुल्तानपुर-बीएसपी अध्यक्ष मायावती की आज सुल्तानपुर में रहेंगी,12.30 बजे महेशरगंज में चुनावी जनसभा को करेंगी संबोधित

इलाहाबाद-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या आज इलाहाबाद में रहेंगे,4 बजे शहर उत्तरी विस क्षेत्र में बैठक करेंगे केशव मौर्या,5.20 बजे शहर दक्षिणी में केशव मौर्या की जनसभा,6.40 बजे शहर पश्चिमी में केशव मौर्या की जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की आज 3 जनसभाएं,ललितपुर में उमा भारती 12.45 बजे करेंगी जनसभा,2.45 बजे झांसी जिले के मऊरानीपुर में जनसभा,3.45 बजे झांसी के बबीना में उमा भारती की जनसभा

अमेठी-बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की अमेठी में जनसभा आज,सांसद मनोज तिवारी 2 जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित 

बदायूं-बारातियों से भरी वैन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर,चालक की दर्दनाक मौत, 3 लोगों की हालत गंभीर,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,हजरतपुर क्षेत्र के हजरतपुर म्याऊ मार्ग पर हादसा

गोंडा-भाजपा के प्रचार वाहन पर अराजक तत्वों ने किया हमला,बसपा समर्थकों पर पथराव करने का भाजपा ने लगाया आरोप,इटियाथोक थाना क्ष्रेत्र के तकिया गाँव की घटना

इटावा-वृद्ध महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,विरोध करने पर महिला को पीटा भी,गंभीर हालत में महिला को आगरा भेजा गया,इटावा के पिलुवा थाना क्षेत्र की घटना

लखीमपुर-परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने जेवर नकदी लूटी,आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,दानपुर गाँव की घटना

लखीमपुर-महिला का सर कटा शव मिट्टी में मिला,सरायन नदी के किनारे अल्लीपुर गाँव के पास मिला शव,सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

मथुरा-जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट,3 लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,फरह थाना क्षेत्र की घटना

अमेठी-कार बाइक की आमने सामने भिड़ंत,बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत,जगदीशपुर थाना क्षेत्र कंजास गांव के पास की घटना

लखीमपुर-होटल में नाबालिक बच्ची को बनाया बंधक,पुलिस ने बच्ची को किया बरामद,एक आरोपी अरेस्ट,सदर कोतवाली के संकटा देवी मोहल्ले का मामला 

वाराणसी-अनियंत्रित ट्रक और टैंकर में टक्कर,ट्रक ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत,फूलपुर के वाराणसी-जौनपुर हाईवे की घटना 

मथुरा-जमीनी विवाद में दो पक्षों में पथराव,फायरिंग,इलाके में तनाव,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,फरह थाना क्षेत्र के मोहल्ला व्यापरियानं की घटना 

मेरठ-मामूली विवाद में दो पक्षों में हो पथराव-फायरिंग,बीच-बचाव कर रहे युवक को लगी गोली,गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती,कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक की घटना

आजमगढ़-बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली,पीछा कर रहे युवक को भी बदमाशों ने मारी गोली,ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा,पुलिस को सौंपा,डॉक्टर की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार की घटना 

इलाहाबाद-टूंडला में कालिंदी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर 9412721701, 9412721702 हेल्पलाइन नम्बर जारी, चुनार-05443-222487, मिर्जापुर-05442-220095, इलाहाबाद-0532-2408149, फतेहपुर-05180-222025, कानपुर-0512-2323015, टूंडला-05612-220337, अलीगढ़-0571-2403458, इटावा-05688-266382, खुर्जा जंक्शन-05738-253084, हाथरस-05722-242741

इलाहाबाद-टूंडला में कालिंदी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,नार्थ सेंट्रल रेलवे ने 3 ट्रेनों को किया डायवर्ट,राजेंद्रनगर पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डायवर्ट,वाया कानपुर-लखनऊ,मुरादाबाद-दिल्ली होकर होगी रवाना,राजेंद्रनगर पटना-सम्पूर्णक्रांति एक्सप्रेस डायवर्ट,वाया झांसी-आगरा,पल्वल होकर होगी रवाना,बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस डायवर्ट,वाया झांसी-आगरा पल्वल होकर होगी रवाना 

फिरोजाबाद-14723-कालिंदी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,इंजन और दुर्घटनाग्रस्त कोच को छोड़कर शेष ट्रेन रवाना,आगरा-दिल्ली होकर भिवानी के लिए ट्रेन रवाना 

दिल्ली-मुख्तार अंसारी की पैरोल के खिलाफ हाईकोर्ट सुनवाई आज,मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट के नोटिस का आज जवाब देना है,चुनाव आयोग की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई

गाजियाबाद-मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग,फायरिंग में युवक को लगी गोली,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने 3 लोगों को किया हिरासत में लिया,गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की घटना

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

यूबीआई महराजगंज की कार्यप्रणाली से खफा किसान एकता मंच खाताधारको के साथ हो रह दु्रब्यवहार

महराजगंज जौनपुर
यूबीआई महराजगंज शाखा की कार्य शैली से परेशान खाता धारको मे गहरा आक्रोश है खाता धारको के  समर्थन मे  किसान एकता मंच महराजगंज के अध्यछ अशोक सिह ने  बैक मैनेजर और तैनात कर्मियो भाषा मे  भाषा मे सुधार और तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन को दिन मे चालू रखने की भी चेतावनी दी है 
खाता धारक ऊषा देवी  शीला देवी ब्रम्हदेव यादव सुरेश कुमार प्रधान अमृतलाल यादव  अजय कुमार  नो शाखा प्रबन्धक पर आरोप लगाते हुए बताया कि नये मैनेजर और उनके कर्मचारी बैक मे अभद्र ब्यवहार करते हुए डाट कर भगा देते है बैक की ब्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण आये दिन मारपीट होती रहती है  जिससे ग्राम प्रधानो और महिलाओ मे  भारी आक्रोश है
किसान एकता मंच के अध्यछ अशोक सिह का कहना है कि मैनेजर धनउगाही के चक्कर मे कुछ दलालो के माध्यम से कैश का लेन देन करता है बाकी लाईन मे खडी महिलाए परेशान हो बेहोश हो जाती है कुछ को मिला तो मिला बाकी खाली हाथ वापस घर लौट जाती है
एटीएम मशीन को जानबूझ कर दिन भर बंद रखा जाता है शाम सात बजे केवल आधे धंटे के लिए कभी कभी  खुलती है बाकी बंद ही रहती है आये दिन खाताधारको को बैक कर्मचारियो द्वारा अपमानित किए जाने पर खफा  किसान मंच  अध्यछ अशोक सिह अखिलेश यादव ब्रम्हदेव  लालमनि सुजीत कुमार ने तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन दिन भर चालू रखने और बैक के अन्दर बैठे मैनेजर समेत कर्मचारियो मे  सुधार लाने का अल्टीमेटम  शाखा प्रबन्धक  को दिया

रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज

प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट में "पीआईटी दक्ष प्रतियोगिता" सुनिधि प्राची दुबे ने स्वर क्षेत्र में बाँधी समाँ


जौनपुर। प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट जौनपुर में 18 फरवरी को आयोजित "दक्ष गायन प्रतियोगिता 2017" में प्रतिभाग कर स्वर क्षेत्र में सुनिधि प्राची दुबे ने समां बाँधी। इस प्रतियोगिता में जिले भर के कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मेजर अमर बहादुर सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ, जौनपुर की छात्रा सुनिधी प्राची दुबे ने  स्वर-क्षेत्र में अपना गीत प्रस्तुत किया तो वहाँ उपस्थित हजारो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उक्त प्रसाद इंस्टीटूट ऑफ़ टेक्नालॉजी के इस कंप्टीशन में सिंगिंग में 15, डांसिंग में 35 बच्चो ने प्रतिभाग किया था। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के सेलेक्शन के लिए एक माह पूर्व राज कालेज जौनपुर में पहला और फिर प्रसाद पॉलिटेक्निक जौनपुर में दूसरा ऑडिशन लिया गया था।

मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है यह मतदान लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक ह

एक दिवसीय रसोईयों शिविर का आयोजन सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय मैं एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित किया गया बताओ और मुख्य अतिथि प्राचार्य डाक्टर जेपीएन सिंह ने कहा सेवा योजना शिविर से छात्र छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा इसमें सहभागिता करने वाले बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है मतदान के प्रति लोगों को जप करने के लिए आयोजित की गई है प्रशिक्षित किया जा रहा है शिविर में भाग ले रहे छात्र छात्राओं मतदान के लिए प्रेरित किया गया जिससे मतदान मतदाताओं में पैदा हो सके  8 मार्च को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है यह मतदान लोकतंत्र के लिए अति आवश्यक है इसकी आवश्यकता हमारे लिए बेहद जरूरी है समाज के प्रति हमारी जो जिम्मेदारी है उसको हम निभाए और लोगों को अधिक से अधिक  लोगों को मतदान के लिए मतदान के लिए जागरूक करें जिससे लोकतंत्र की परंपरा बनी रहे शिविर को शिविर में छात्र-छात्राओं ने भी अपना विचार रखा तथा मतदान करने के लिए लोगों को अपने आसपास के लोगों को समझाने की सलाह दें शिविर में डाक्टर विजय प्रताप सिंह संजय कुमार मिश्र कुमार राज पांडे अनुराग मिश्र राधेश्याम खरवार उपस्थित रहे