tikhiawaz24.in

गुरुवार, 9 मार्च 2017

आपरेशन के दौरान किडनी चोटिल, गर्भवती की मौत


सुल्तानपुर
जिले के कस्बों-बाजारों में मानकों को दर किनार कर संचालित हो रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। तथाकथित चिकित्सकों से मरीजों का आपरेशन कराया जा रहा है। जिससे सेहत सुधरने के बजाय उनकी जान पर बन आ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सिजेरियन आपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने पर गर्भवती की किडनी चोटिल हो गई। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सकों/हास्पिटल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डडवाकला (पहाड़पुर सराय भीखम) निवासी अमित प्रकाश मिश्र की पत्नी वंदना गर्भवती थीं। गत पांच जनवरी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उन्हें बरौसा स्थित आशादीप नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां अस्पताल प्रबंधक व चिकित्सक शशीभूषण शुक्ला ने आपरेशन से डिलेवरी की सलाह दी। दोपहर करीब एक बजे डाक्टर दिनेश कुमार शुक्ला ने आपरेशन किया। आरोप है कि सिजेरियन आपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई। जिससे वंदना की किडनी में चोट लग गई। जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। मामले को दबाने के लिए अस्पताल संचालक ने वंदना को सुलतानपुर शहर के राहुल चौराहा स्थित जसलोक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। लेकिन उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। पल्ला झाड़ने के लिए अस्पताल के चिकित्सक शुक्ला ने वंदना को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां 8 जनवरी 2017 को उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर मृतका के पति अमित जयसिंहपुर कोतवाली में दी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक पवन कुमार से की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पांच मार्च को जयसिंहपुर कोतवाली में डॉ.शशीभूषण शुक्ला व डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब देखना है शनिदेव किस पर मेहबान होकर जीत का सेहरा बांधत


जौनपुर।  आज शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया है। इन ईवीएम में कुल 121 प्रत्याशियों का भग्य बंद हो गया है। सभी नेताओ के किस्मत का पिटारा 11 मार्च को खुलेगा। जनता ने अपना फैसला ईवीएम  के माध्यम से दे दिया है। अब देखना है शनिदेव किस पर मेहबान होकर जीत का सेहरा बांधते है।
जिले के नौ विधानसभा के लिए आज सूबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ था। जैसे जैसे सूर्य का प्रकाश बढ़ता गये वैसे वैसे मतदाताओ की कतारे बढ़ती गयी। *मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 58 . 60 प्रतिशत मतदाताओ ने वोट डाला।* कौन कौन होगें अपने अपने इलाके के सिकन्दर किसके घर के होली का रंग होगा गहरा, किसकी होली होगी फीकी यह तो 11 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा।
1-फिलहाल सदर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के काटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है।
2-यही हालात शाहगंज सीट पर हुआ। यहां पर सपा , बसपा और भासपा प्रत्याशियों के बीच जमकर घमासान हुआ।
3-बदलापुर सीट पर सपा के बाबा दुबे ,बसपा के लालजी यादव और भाजपा के रमेश मिश्र के बीच मुकाबला दिखाई पड़ा।
4-मल्हनी सीट पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह और बसपा प्रत्याशी विवेक यादव के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।
5-मुंगराबादशाहपुर में भाजपा की सीमा द्विवेदी कांग्रेस के अजय शंकर दुबे और बसपा प्रत्याशी सुषमा पटेल में करीबी लड़ाई दिख रही है।
6-मछलीशहर सुरक्षित पर भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत और बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने राज्यमंत्री जगदीश सोनकर को जबरदस्त टक्कर दी है।
7-मड़ियाहूं में भाजपा -अपना दल गठबंधन प्रत्याशी लीना तिवारी बसपा के भोलानाथ शुक्ल ने विधायक श्रद्वा यादव के किले को हिला दिया है।
8- जफराबाद विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह सपा बसपा के प्रत्याशियों से काफी मजबूत दिखाई पड़े।
9-केराकत सीट पर भाजपा के दिनेश चौधरी सपा बसपा पर हावी दिखाई पड़ रहे है।

बुधवार, 8 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


सोनभद्र-कई जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम न मिलने से लोग परेशान,अनपरा के पूर्वी पराशी केंद्र के बूथ संख्या 206 पर हंगामा,लोगों का वोटर लिस्ट में नाम न होने से किया हंगामा,बीएलओ पर लगाया गड़बड़ी करने का आरोप

हरदोई-दांत में दर्द होने पर डॉक्टर ने गले का किया ऑपरेशन,गलत ऑपरेशन करने से मरीज की जिला अस्पताल में मौत,मरीज की मौत के बाद डॉ.जेएन तिवारी मौके से फरार,परिजनों ने किया हंगामा,गलत ऑपरेशन करने का आरोप,मझिला थाना क्षेत्र के सिफिया गाँव का निवासी था छोटे लाल

कानपुर-पुलिस की पकड़ से संदिग्ध के भागने का मामला,संदिग्ध की मोबाइल शॉप पर भारी फोर्स तैनात,कल कर्नलगंज पुलिस ने मार्केट में की थी छापेमारी,स्थानीय दुकानदारों ने संदिग्ध को छुड़ाकर भगाया था

ग़ाज़ीपुर-जमानियां के सेवराई बूथ पर 7 संदिग्ध वोटर पकड़े गए,सूची में नाम न होने के बाद भी कर रहे थे वोटिंग की कोशिश,संदिग्ध वोटरों को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ-शाम 5 बजे ADG LO,आईजी ATS करेंगे प्रेस कॉफ्रेंस,मीडिया सेंटर एनेक्सी में होगा प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन
 
वाराणसी-पीएम के आदर्श गांवों का हाल,नागेपुर में 12 बजे तक 2 बूथों पर 1656 वोट में से 800 वोट पड़े,जयापुर में 12.30 बजे तक कुल 2427 वोट में से 823 वोट पड़े,मुसहर बस्ती के 27 वोटरों में 20 ने मत दे दिया था

मेरठ-गन्ने से लदे ट्रक ने किशोर को कुचला,मौत,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की जमकर तोड़फोड़,मवाना मिल में आक्रोशित लोग कर रहे हंगामा

प्रतापगढ़-बच्चों के विवाद में दो पक्षो में लाठी-डंडे,जमकर मारपीट,मारपीट में तीन लोग हुए घायल,अस्पताल में भर्ती,कोहड़ौर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की घटना

सोनभद्र-युवक का वोट पहले ही पड़ने का मामला,युवक विष्णु तिवारी ने डाला चैलेंजिंग वोट,आदर्श मतदान केंद्र आदर्श इंटर कालेज पर डाला वोट

आगरा-घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी भीषण आग,कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू,न्यू आगरा इलाके के दीप एंक्लेव का मामला

लखीमपुर खीरी-छेड़छाड़ के बाद लखीमपुर में फिर तनाव,हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज,भारी संख्या में पुलिस मौके पर,स्थिति काबू में

कन्नौज-कार ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा,दो की मौत,छात्र समेत दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के विशंभरपुर की घटना

वाराणसी-बूथ संख्या 124 पर मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प,एक ने दूसरे पक्ष पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप,जंसा थाना क्षेत्र के गोराई के बूथ नम्बर124 का मामला

लखनऊ-लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के एनकाउंटर का मामला,डीजीपी ने संदिग्ध आतंकी के मकान का निरीक्षण किया,पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़ का लिया जायजा,डीजीपी ने मुठभेड़ मे शामिल एटीएस जवानों से ली जानकारी

गाजियाबाद-मोदीनगर पुलिस को मिली सफलता,चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 वाहन चोर पकड़े,5 बाइक,तमंचे बरामद,हॉस्पिटल और कॉलज के बाहर से चुराते थे वाहन

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर एटीएस की छापेमारी,फरार आतंकी की तलाश में एटीएस का कई स्थानों पर छापा,लखनऊ,उन्नाव,इटावा समेत कई शहरों में चल रही छापेमारी

लखनऊ-मंत्री आजम खां हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हुए पेश,जल निगम में हुई नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में पेश,सुप्रीम कोर्ट ने कल हाईकोर्ट में पेश होने को कहा था

लखनऊ-ठाकुरगंज इलाके में इनकाउंटर को लेकर केशव मौर्या का ट्वीट,केशव मौर्या ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को दी बधाई,इनकाउंटर में अहम भूमिका निभाने वाली केंद्रीय एजेंसियों को बधाई,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने ट्वीट कर दी बधाई

इलाहाबाद-वाराणसी में राजघाट पुल पर भगदड़ में मौतों का मामला,हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग की याचिका की निस्तारित,विवेचनाधिकारी को 3 माह में विवेचना पूरी करने का आदेश,बाबा जय गुरुदेव के शिष्य पंकज यादव के समागम में जा रहे थे श्रद्धालु,याचिकाकर्ता नीरज सिंह ने दाखिल की थी जनहित याचिका

गोरखपुर-मिलावटखोरों  के खिलाफ चला अभियान,खोया,पनीर और सोन पापड़ी का लिया नमूना,खोरा मंडी में होली के मद्देनजर चलाया अभियान

पीलीभीत-कीमती लकड़ियों के कटने का सिलसिला जारी,पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों मिली 9 बोंटे लकड़ी,मुकद्दमा दर्ज,पूरनपुर के सबलपुर गांव का मामला

कन्नौज-स्कार्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार छात्रों की मौत,हादसे में 2 छात्र गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,गुरसहायगंज के विशम्भरपुर के पास हुआ हादसा

लखनऊ-जल निगम में इंजीनियर को सस्पेंड करने का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज़म खाँ हुए पेश,आज़म को हाईकोर्ट ने मामले पर कार्रवाई के दिये आदेश,मामले में कार्रवाई करें या रिट वापस लें-हाईकोर्ट,जल निगम के अध्यक्ष भी हैं मंत्री आज़म खाँ,21 मार्च होगी मामले पर अगली सुनवाई

कानपुर-आतंकी सैफुल्ला का शव लेने से परिवार का इनकार,सैफुल्ला के पिता सरताज ने शव को लेने से मना किया,देश के खिलाफ काम करने वाले का शव नहीं लेंगे-पिता,ATS के ऑपरेशन में मारा गया था आतंकी सैफुल्ला

बिजनौर-हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हादसा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत,खेत में काम करते वक्त टूटकर गिरा हाईटेंशन तार,नगीना देहात थाना क्षेत्र के अज्जूपुरा गाँव की घटना 

इलाहाबाद-सपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर याचिका,विवेचना में लापरवाही पर हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा,कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई,सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल पर हमला कराने का है आरोप,देवेन्द्र अग्रवाल सादाबाद हाथरस से हैं सपा विधायक,हमले में एक व्यक्ति की हुई थी मौत

इलाहाबाद-⁠⁠⁠जल निगम में सहायक अभियन्ता पद पर हुई भर्ती को चुनौती,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार,जल निगम से मांगा विस्तृत हलफनामा,याचिका में रिजर्व दो सीटों पर गलत चयन का आरोप,17 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई

जौनपुर 08 मार्च 2017 (सू0वि0)- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के अंतिम चरण में आज जिले में शांतिपूर्ण, सकुशल मतदान सम्पन्न हुआ। कन्ट्रोल रूम से सायं 5 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार विधानसभा 364 बदलापुर में 58.53 प्रतिशत, 365 शाहगंज में 61.06 प्रतिशत, 366 जौनपुर में 55.79 प्रतिशत, 367 मल्हनी में 59.38 प्रतिशत, 368 मुंगराबादशाहपुर में 55.23 प्रतिशत, 369 मछलीशहर में 58.59 प्रतिशत, 370 मड़ियाहूं में 60.03 प्रतिशत, 371 जफराबाद में 62.6 प्रतिशत तथा विधानसभा 372 केराकत में 56.21 प्रतिशत कुल 58.60 प्रतिशत मतदान सायं 5 बजे तक हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बलकार सिंह ने बताया कि शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-182 पक्खनपुर पर तैनात मड़ियाहूं निवासी 55 वर्षीय बड़ेलाल की हृदयगति रूकने से मृत्यु हो जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बलकार सिंह ने दुःख व्यक्त किया है तथा बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 10 लाख रू0 की अहैतुक सहायता उनके परिवार को उपलब्ध करायी जायेगी तथा जिला प्रशासन भी नियमानुसार सहायता प्रदान करेगा। 

           

जौनपुर की 9 विधानसभा में मतदान प्रतिशत

1- बदलापुर     58.53%
2-शाहगंज       61.06%
3-जौनपुर सदर 55.79%
4-मल्हनी          59.38%
5-मुंगरा            55.23%
6- मछलीशहर    58.59%
7- मडियाहू        60.03%
8-जफराबाद       62.60%
9- केराकत।       56.21%

          Total 58.60

उत्तर प्रदेश तक की बड़ी खबरें

इटावा-गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के भाई को पुलिस ने उठाया,फकरे आलम के भाई फैज को पुलिस ने घर से उठाया,पुलिस कर रही है फैज से पूछताछ

मिर्जापुर-बूथ नम्बर 99 पर मतदान का बहिष्कार,मतदाताओं ने अभी तक नहीं डाला एक भी वोट,विकास कार्य न होने से नाराज है ग्रामीण

सोनभद्र-आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं का स्वागत,आदर्श मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की तरफ से सजावट,राजकीय इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बनाया गया बूथ

वाराणसी-कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब,लोगों ने नाम गायब होने की शिकायत की,कैंट विधानसभा के नगर निगम बूथ का मामला

मथुरा-वृन्दावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में होली की धूम,भगवान बांके बिहारी जी के साथ भक्त खेलेंगे गुलाल से होली,लाखों श्रद्धालु पहुंचे वृन्दावन,सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

जौनपुर-महिला की पीट पीटकर हत्या से सनसनी,जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने पीटकर की हत्या,बरसठी थाना क्षेत्र के बपरावन गांव की घटना

उन्नाव-ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल,घायलों को कानपुर के हैलट रेफर किया गया,सदर कोतवाली के दारोगाबाग इलाके की घटना

रायबरेली-मामूली विवाद में दबंग ने युवक को मारा चाकू,गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती,सलोन क्षेत्र के मिलकियाना इलाके की घटना

कौशाम्बी-मिट्टी का टीला ढहने से दबकर मज़दूर की मौत,महेवाघाट थाना क्षेत्र के डेरहा गांव की घटना

गाजीपुर-गाजीपुर में मंत्री मनोज सिन्हा ने डाला वोट,बूथ संख्या 68 पर किया मताधिकार का प्रयोग,ईटीवी से मंत्री मनोज सिन्हा ने की खास बातचीत,बीजेपी की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार-सिन्हा,2017 के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में पड़े वोट-सिन्हा,मोदी की वाराणसी रैली से बीजेपी की सीटें बढ़ी-सिन्हा

मिर्जापुर-अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान.....हर किसी की साख दांव पर लगी है-अनुप्रिया,हम एक-एक सीट जीतने जा रहे हैं-अनुप्रिया,लोकतंत्र में चुनाव महायज्ञ की तरह-अनुप्रिया,40 में से सभी सीटे जीतेंगे-अनुप्रिया पटेल,अपना दल सिर्फ एक है,मैं नेतृत्व कर रही हूं-अनुप्रिया 

बाराबंकी-मामूली विवाद में कन्या पक्ष ने बारात लौटाई,शादी समारोह में रस्म को लेकर हुआ था विवाद,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत,दरियाबाद थाना क्षेत्र के बीरकीथाई का मामला

हरदोई-अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,दो छात्रों की मौत,हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा 

हमीरपुर-जमीनी विवाद में भतीजे ने महिला की हत्या की,कुल्हाड़ी से हमलाकर महिला की हत्या से हड़कम्प,बेवार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की घटना

मंगलवार, 7 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊ में छिपा हो सकता है गैंगरेप का आरोपी गायत्री प्रजापति,सीजेएम कोर्ट में आज सरेंडर कर सकता है गायत्री प्रजापति,गैंगरेप के मामले में आरोपी गायत्री समेत 4 अब भी हैं फरार

लखनऊ-लखनऊ की बड़ी डकैती में बर्खास्त पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ,चौक में मुकुंद ज्वैलर्स डकैती में एक सन्दिग्ध की हुई पहचान,4 मिनट में 14 करोड़ की हथियार बंद बदमाशों ने की थी लूट,सूचना के बाद समय पर पहुंचती पुलिस तो रुक सकती थी वारदात

वाराणसी-बीजेपी नेता के पास से 5 लाख कैश पुलिस ने किया बरामद,चेकिंग के दौरान जेपी दुबे की गाड़ी से कैश किया बरामद,पुलिस ने हिरासत लेकर बीजेपी नेता से कर रही पूछताछ,फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

आगरा-माहिला की रेप के बाद हत्या की वारदात,गांव के व्यक्ति पर रेप और हत्या का आरोप,बरहन इलाके के सेफुद्दीनपुर का मामला

बाराबंकी-चूल्हे की चिंगारी से 10 झोपड़ियों में लगी आग,आग से तीन मवेशियों की जलकर हुई मौत,बाराबंकी के  टिकैतनगर इलाके में हुआ हादसा

ग़ाज़ियाबाद-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,थाना सिहानीगेट के शिब्बनपुरा की घटना

गाजियाबाद-बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से मोबाइल लूटा,बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर मौके से हुए फरार,इंदिरापुरम क्षएके वसुंधरा इलाके की घटना

जौनपुर-कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर की गाड़ियों पर पथराव,एक युवक घायल,पथराव में बोलेरो,फार्च्यूनर क्षतिग्रस्त ,बीजेपी प्रत्याशी पर लगाया पथराव कराने का आरोप,सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार इलाके की घटना

हाथरस-चाय बनाते वक्त आग लगने से मां और बेटा झुलसे,दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चावड़ वाला की घटना

वाराणसी-एचटी लाइन की चपेट में आने से बिस्कुट लदे ट्रक में लगी आग,ग्रामीणों की मदद से ट्रक में लगी आग पर पाया गया काबू,वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के डाफी का मामला

लखनऊ-गायत्री गैंगरेप केस में नोएडा से दो लोग और गिरफ्तार,यूपी STF ने अशोक तिवारी,आशीष शुक्ला को किया अरेस्ट,यूपी एसटीएफ अशोक और आशीष से कर रही पूछताछ,लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में दर्ज है गैंगरेप का केस

पीलीभीत-मेला में दर्शन करने गई किशोरी तालाब में डूबी,पैर फिसलने से डूबी किशोरी को लोगों ने बचाया,बिलसंडा थाना क्षेत्र बमरौली के मेले का मामला

मेरठ-हस्तिनापुर वन रेंज में शिकारियो का आंतक,शिकारियों ने बारहसिंघा को मारकर खाल निकाली,वन विभाग की लापरवाही से नही थम रहा शिकार,मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का मामला

हाथरस-स्कूली वाहन पोल से टकराया,छात्र की मौत,वाहन से गिरकर मासूम छात्र की दर्दनाक मौत,एटा हादसे के बाद सबक नहीं ले रहे है स्कूल संचालक,थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी गाँव की घटना

शाहजहांपुर-नकली दूध बनाने बालों का भंडाफोड़,छापेमारी में 700 लीटर नकली दूध बरामद,नकली दूध बनाने वाले आरोपी मौके से फरार,शाहजहांपुर के थाना कलान का मामला

अयोध्या-65 सदस्यीय कोरियाई डेलीगेट कल आएगा अयोध्या,महारानी हो के स्मारक की 16वीं वर्षगांठ पर आगमन,राजसदन में आयोजित होगा रात्रिभोज का कार्यक्रम

मैनपुरी-बीएसए को धमकी देने वाले शिक्षक पर केस,बर्खास्त शिक्षक पर BSA को धमकी देने का आरोप,शहर कोतवाली इलाके का मामला 

आगरा-महिला की गला रेतकर हत्या से सनसनी,घर के अंदर पड़ा मिला महिला का शव,बरहन क्षेत्र के नगला चंद्रवान की घटना 

मथुरा-नन्दगांव मे आज खेली जाएगी लठमार होली,नन्दगांव की सखी और बरसाना के लोग खेलेंगे होली,होली देखने देश,विदेश से आएंगे लाखों श्रद्धालु,नन्दगांव के नन्द भवन मे खेली जाएगी लाठमार होली,सुरक्षा के लिए नन्दगांव क्षेत्र को कई सेक्टरों मे बांटा गया

कौशाम्बी-युवक का निर्वस्त्र शव मिलने से मचा हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,कोखराज के बसावनपुर गांव के पास मिला शव

बाराबंकी-बाइक से टकरा कर कार नहर में पलटी,4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,दरियाबाद थाना क्षेत्र के रहिलानगर की घटना

शाहजहांपुर-हादसे में ग्राम पचांयत अधिकारी समेत दो की मौत,बाइक से ड्यूटी जाते समय डीसीएम ने कुचला,कटरा थाना क्षेत्र के खेरपूर चौराहे की घटना 

पीलीभीत-वन संरक्षक समेत 21 सदस्यों की टीम पीलीभीत पहुंची,दो दिन पहले बाघ ने युवक को बनाया था निवाला,सर्च ऑपरेशन के लिए 5 सेक्टरों में बांटे गए 18 गांव,बरेली,बदायूं और शाहजहांपुर से पीलीभीत में आई टीम,न्यूरिया इलाके में कई दिनों से दो बाघिन घूम रही है 

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव को निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस,भदोही में 4 मार्च को दिए गए भाषण के आधार पर नोटिस,सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा में दिया था बयान,सुना है की बहुत पैसा बंट रहा है-अखिलेश यादव,पैसा भी रख लेना और साइकिल को याद रखना-सीएम,सीएम अखिलेश से आयोग ने 7 मार्च तक मांगा जवाब

अंबेडकरनगर-सीएम अखिलेश की आलापुर विस क्षेत्र में जनसभा कल,1.20 बजे अंबेडकरनगर के बेलवरिया बाग करेंगे जनसभा,आलापुर के सपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम की जनसभा

वाराणसी-अखिलेश और राहुल के रोड शो में बिजली कटने का मामला,प्रशासन के निर्देश पर रोड शो में काटी गई थी बिजली-ADM.'HT लाइन रोड शो के करीब होने के चलते काटी गई थी बिजली'

सुरक्षा को देखते हुई प्रशासन ने लिया था निर्णय-ADM,वाराणसी में 2014 से ही 24 घंटे दी जा रही है बिजली-MD-PVVNL

लखनऊ-DRI ने जब्त की 15 करोड़ की विदेशी सिगरेट,मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर और नोएडा में छापा,कस्टम ड्यूटी के डिक्लेरेशन में हेराफेरी करते थे तस्कर,डीआरआई ने छापा मारकर 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें,दो और मामले में जमानत निरस्त कराने की दी गई अर्जी,जिला कोर्ट ने अर्जी की प्रतिलिपि अतीक को भेजने का दिया आदेश,राजूपाल हत्या काण्ड के गवाह उमेश पाल अपहरण का मामला,नस्सन हत्याकाण्ड मामले में भी जमानत निरस्त करने की अर्जी,पहले ही 12 मामलों में जमानत निरस्त करने की दी गई है अर्जी,शियाट्स मामले में 11 फरवरी से नैनी जेल में बन्द है अतीक अहमद

इलाहाबाद-अतीक अहमद और गुर्गों के 5 असलहों के लाइसेंस रद्द,2007 से लम्बित चल रही थी निरस्तीकरण की प्रक्रिया,सियाट्स में गुंडई के केस के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई,डीएम ने अतीक के 2 और गुर्गों के 3 लाइसेंस निरस्त किए

आगरा-ताजगंज में पकड़ी गई नक़ली सॉस की फैक्ट्री,स्टार्च और कलर से बनाया जा रहा था सॉस

एफएसडीए की मंडलीय टीम ने मारा छापा,डेढ़ क्विंटल मिलावटी सॉस फ़ेंकवाया गया,मिलावटख़ोर 30 रुपए किलो बेच रहा था सॉस

लखनऊ-होली को देखते हुए परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें,10 से 17 मार्च के बीच चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें,एमडी ने सभी आरएम और एसएम को जारी किया आदेश

ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

अमेठी-भीषण अग्निकांड में पांच मकान जलकर हुए ख़ाक,आग की चपेट में आने आठ मवेशियो की भी हुई मौत,कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू,शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव का मामला

कन्नौज-बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए पिता ने कब्र से निकलवाई लाश,5 माह पहले हुई थी गुरसहायगंज के टढ़हा गांव में महिला की मौत,पिता ने ससुरालियों पर लगाया था हत्या का आरोप

डीएम के आदेश से पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाली लाश

सहारनपुर-डॉयल 100 पर नशे में मिले सिपाई-एसएसपी ने किया निलंबित,सीओ ने चेकिंग के दौरान नशे में पकड़ा दोनो सिपाहियों को,एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनो सिपाहियों को निलंबित किया

शामली-बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत,अंबाला में तैनात था बीएसएफ का जवान

कांधला थाना क्षेत्र के जसाला गांव की घटना

कानपुर-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गम्भीर हालत में घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया गया,कल्याणपुर के मसवानपुर में शराब ठेके के बाहर की घटना

फैज़ाबाद-फरार बसपा प्रत्याशी बज़्मी सिद्दीकी ने दी एप्लीकेशन,सरेंडर करने के लिए कोर्ट में दी एप्लीकेशन,कोतवाली नगर में दर्ज़ है गैंगरेप का केस,शहर की एक युवती ने लगाया है गैंगरेप का आरोप,6 लोगों को पहले ही पुलिस भेज चुकी है जेल,योध्या विधानसभा से बसपा प्रत्याशी है बज़्मी सिद्दीकी

गोंडा-ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत,गांव से खरीददारी करने आई थी महिला

मनकापुर कोतवाली के गायत्रीनगर की घटना

कौशाम्बी-ट्रक ने अधेड़ को मारी टक्कर,मौके में हुई मौत,थाना सैनी के लोहंदा मोड़ की घटना