tikhiawaz24.in

गुरुवार, 9 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-आतंकी सैफुल्लाह का शव दफनाया गया,भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद,ऐशबाग के बड़ा कब्रिस्तान में शव दफनाया गया

इलाहाबाद-आज से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरु,इलाहाबाद रीजन के 1670 स्कूलों के 300 सेण्टर पर परीक्षाएं,10वीं की परीक्षा 10 अप्रैल, 12वीं की 29 अप्रैल तक चलेंगी,10वीं में 1,76,336, 12वीं में 127586 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

लखनऊ-कछुआ तस्करों का एक और मॉड्यूल हुआ गिरफ्तार,गुडंबा से UPSTF ने 2 तस्करों को पकड़ा, 79 कछुआ बरामद,घाघरा,गंडक नदियों के कछुए भेजे जा रहे थे थाईलैंड,मलेशिया,अमेठी से पकड़े गए तस्कर गैंग के साथी हैं गिरफ्तार दोनों आरोपी

 
आगरा-विश्व प्रसिद्ध फ़तेहपुर सीकरी दरगाह की पेंटिंग हुई ख़राब,रखरखाव के अभाव में मिट रही मुग़लकालीन चित्रकारी,पुरातत्व विभाग की लापरवाही से स्मारक पर दाग़,सलीम चिश्ती की दरगाह पर लोग बांधते हैं मन्नत का धागा

सीतापुर-होली परिक्रमा मेला आज से शुरु,आज से शुरु होगा मिश्रिख तीर्थ का 5 कोसी परिक्रमा मेला,महर्षि दधिचि की तपस्थली है मिश्रिख तीर्थ,करीब एक माह तक चलेगा होली परिक्रमा मेला

 वाराणसी-सिलेंडर से आग लगने से 2 लोगों की झुलसकर मौत,1 युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,जैतपुरा थाना क्षेत्र के नत्थी घाट की घटना

मेरठ-कोर्ट के आदेश के बाद सिपाही पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज,दुकान बनाने के लिए व्यापारी से 5 लाख रुपए माँगने का आरोप,मेरठ के सरधना थाने में सिपाही पर दर्ज हुआ मुकदमा 

मेरठ-लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का मामला,विलेज फॉर सोल्यूशन कम्पनी पर 5 मुकदमे दर्ज,मेरठ के सरधना थाना इलाके का मामला

आगरा-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,बाह थाना क्षेत्र के जरार गांव की घटना

बहराइच-गृहकलह में महिला ने लगाई फांसी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,हरदी क्षेत्र के गरेठी गुरुदत्त सिंह की घटना 

बहराइच-तेज रफ्तार बोलेरो 10 वर्षीय बच्चे को रौंदा,गंभीर हालत में बच्चा जिला में भर्ती,फखरपुर क्षेत्र के बेलहरी गांव की घटना 

बहराइच-मैजिक और मैक्स की भीषण टक्कर, 8 लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,गिलौला थाना क्षेत्र के सिटकहन चौराहा की घटना

बिजनौर-अफजलगढ़ क्षेत्र में मौसम ने ली करवट,तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश

रामपुर-दो बाइको की आपस में टक्कर,5 लोग घायल,सभी घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया,मिलक क्षेत्र के बिलासपुर मार्ग की घटना 

लखीमपुर-सपा विधायक की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई,6 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,विधायक की हालत गम्भीर लखनऊ रेफर,गोला कोतवाली के रजागंज के पास की घटना 

इलाहाबाद-12 दिन पूर्व बच्चों संग गायब महिला बरामद,हंडिया से महिला को अगवा कर ले गए थे दो युवक,पति की तहरीर पर मोबाइल लोकेशन से बरामदगी,झूंसी इलाके में एक मकान से महिला हुई बरामद

बागपत-लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को मारी गोली,महिला की मौके पर मौत,पति अस्पताल में कराया गया भर्ती,कार सवार आधा दर्जन बदमाश हत्या कर मौके से हुए फरार,शहर कोतवाली के पाबला गांव में वारदात को दिया अंजाम

नोएडा-सेक्टर 51 में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात,आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बनाया नाबालिग का वीडियो,पुलिस ने 5 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया,नोएडा सेक्टर 49 कोतवाली क्षेत्र की घटना

इटावा-फिर रेलवे लाइन में फ्रेक्चर मिलने से मचा हड़कम्प,कानपुर-दिल्ली रेल मार्ग बाधित,ट्रेनों को रोका गया,भर्थना-एकदिल रेलवे लाइन पर टूटी मिली पटरी,मरम्मत के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया गया,भर्थना-एकदिल रेलवे लाइन पर टूटी मिली थी पटरी
 
फर्रूखाबाद-कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी,इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी मामले की सूचना,कमालगंज थाना क्षेत्र के अशोक नगर की घटना

उन्नाव-डाकघर की मगरवारा शाखा में चोरों ने की लाखों की लूट,गार्ड को बंधक बनाकर डाकघर से 1.50 लाख रूपये की लूट,मगरवारा चौकी के पास स्थित डाकघर में हुई लूट की वारदात,सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा इलाके की घटना

मथुरा-लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की महिला की हत्या,पति को भी किया घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र में लूट के विरोध में हत्या 

औरैया-वृद्ध महिला की युवक ने धारदार हथियार से की हत्या,हत्या के कारणों का पता नहीं,आरोपी युवक फरार,शहर कोतवाली के दिबियापुर बाईपास रोड की घटना

गाजियाबाद-रिंगिंग बेल के डायरेक्टर की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज,25 फरवरी को कोर्ट ने याचिका खारिज कर भेजा था जेल,मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी करने का है आरोप है 

अम्बेडकरनगर-आलापुर सुरक्षित विधानसभा में आज हो रहा मतदान,सपा प्रत्याशी की मौत के बाद आयोग ने की नई तिथि की घोषणा,आलापुर विधानसभा में कुल 10 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में,आलापुर विधानसभा में 9 बजे तक 11.74% मतदान हुआ

कानपुर-कार और टेम्पो में टक्कर में 9 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,बिठूर इलाके के नारामऊ क्षेत्र में हुआ हादसा

जौनपुर-रोकने के दौरान पुलिसकर्मी समेत दो लोगों पर चढ़ाया ट्रक,रोकने पर चालक ने ट्रक से रौंदा,दो लोगों की मौके पर मौत,बस से हल्की टक्कर के बाद ट्रक रोक रहे थे पुलिस कर्मी,मतदान करा कर पुलिस कर्मियों से भरी बस जा रही थी लखनऊ,बक्सा थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर इलाके में हुई वारदात 

मथुरा-लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या से हड़कम्प,एक युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट,हाईवे थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी में हुई वारदात

बदायूं-ईट से कूचकर युवक की हत्सा से सनसनी,सड़क पर शव को फेंककर हत्यारे हुए फरार,बिलसी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव की घटना

कानपुर-होली,गंगा मेला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त,डीएम ने कानपुर शहर को 49 सेक्टरों में बांटा,गंगा के तटों पर 31 गोताखोरों को किया गया तैनात,2 दर्जन से अधिक नांव घाटों पर रख रहीं नजर,जल पुलिस और मोटर बोट की भी होगी तैनाती,गंगा के तटों पर मजिस्ट्रेट कराएंगे वीडियोग्राफी

आगरा-कबाड़ व्यापारी से बदमाशों ने 3 लाख रुपए लूटे,व्यापारी को कार से लिफ्ट देकर की लूटपाट,एत्माउद्दौला इलाके के रामबाग में हुई वारदात

रामपुर-कैबिनेट मंत्री आजम खां का बयान-सपा सरकार न बनने से सिर्फ अखिलेश का नुकसान नहीं-खां,सपा सरकार नहीं बनी तो पूरे प्रदेश का नुकसान होगा-आजम,सरकार न बनी तो जिम्मेदार लोगों से प्रदेश हिसाब लेगा-आजम,साधना गुप्ता के बयान पर भी आजम खां ने की टिप्पणी,औलाद उनकी है,कहने पर किसी और के चल रहे हैं-आजम,अपनी कमी को देखें कहां है उनमें कमी-आजम खां
  
इलाहाबाद-अमनमणि को हाईकोर्ट से मिली जमानत,पत्नी की हत्या के मामले में अमनमणि को राहत,हाईकोर्ट ने अमनमणि की सशर्त जमानत मंजूर की

लखनऊ-यूपी कैडर के 47 आईएएस अफसर ट्रेनिंग के लिए नामित,केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 47 IAS अफसरों को किया नामित,47 में से 23 IAS अफसर जिलों में डीएम के पद पर हैं तैनात,10 अप्रैल से 5 मई तक होगी आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग 

बागपत-गन्ना किसानों ने दिल्ली रोड पर लगाया जाम,टोल बंद होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन,हाईवे पर प्रदर्शन से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे,बड़ौत कोतवाली के टेवड़ी गांव के पास का मामला

शाहजहांपुर-बीजेपी प्रत्याशी चेतराम के बेटे की गुंडई का मामला,बेटे समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान महिला दारोगा,2 पुलिसकर्मियों को पीटा था,सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउन हॉल का मामला

बुलंदशहर-जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा,चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

बलिया-लखनऊ एनकाउंटर मामले के बाद प्रशासन अलर्ट,होटलो,ढाबों समेत कई इलाकों में पुलिस कर रही चेकिंग,रेलवे स्टेशन,बस अड्डे पर पुलिस ने की चेकिंग

चित्रकूट-कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा,तीन मासूम बच्चों समेत महिला की मौत,मऊ थाने के हन्ना गांव का मामला 

मुजफ्फरनगर-बक्से में बंद युवक का शव मिलने से हड़कम्प,घर के अंदर दुर्गंध आने पर पुलिस को दी गई सूचना,हत्या कर बक्से में युवक के शव को घर में रखा था,नगर कोतवाली के न्याजूपुरा इलाके में दहशत

दिल्ली-लखनऊ में ATS ऑपरेशन के बाद बढ़ाई गई संसद की सुरक्षा,गृहमंत्री राजनाथ सिंह मामले पर संसद में जारी करेंगे बयान,पुलिस और पैरामिलिट्री के साथ स्वॉट टीम की भी हुई तैनाती

उन्नाव-3 घरों में करंट उतरने से युवक की झुलसकर मौत,4 लोग करंट से झुलसे,इलाज के लिए भेजा गया,बांगरमऊ कोतवाली के गनीपुर गांव में हुआ हादसा

फैज़ाबाद-ट्रैक्टर ट्रॉली-बोलेरो की टक्कर,4 लोगों की मौत,हादसे में 2 लोग गंभीर घायल,एक लखनऊ रेफर,महाराजगंज क्षेत्र के पूराबाजार कुड़की में हुआ हादसा

लखीमपुर-इंडो-नेपाल बार्डर पर फायरिंग और पथराव,पथराव में एसएसबी के 7 जवान हुए घायल,एक दर्जन भारतीय नागरिक भी पथराव में घायल,भारतीय सीमा में घुसकर नेपाली नागरिकों का पथराव,नेपाली पुलिस भी पहुंची,एसएसबी ने भी और फोर्स मंगाई,नो मेंस लैंड के पास नेपाली बना रहे थे पुलिया,संपूर्णानगर थाने के बसही का मामला 

कौशाम्बी-बिजली का करोड़ो रुपए दबाए बैठे हैं सरकारी विभाग,सरकारी विभागों पर बिजली का करीब 6 करोड़ बकाया,सभी सरकारी विभागों को जारी की गई अंतिम चेतावनी,मतगणना के बाद काटी जाएगी लाइट 

कौशाम्बी-सिराथू में तलाब खुदाई के दौरान मिली प्राचीन दीवार,रामपुर धमावा गांव में चोरी से तालाब में की जा रही थी खुदाई

हापुड़-ट्रक से 56 लाख की 1 हजार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद,पुलिस ने ट्रक समेत एक तस्कर को किया गिरफ्तार,हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड से बरामदगी

इटावा-इटावा पुलिस के सामने दबंगों ने चोर को पीटा,दबंग चोर को पीटते रहे हंसती रही इटावा पुलिस,फ्रैंड्स कलोनी पुलिस के सामने दबंगों की दबंगई

दिल्ली-आतंकी आपरेशन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-लखनऊ,इटावा,कानपुर में कार्रवाई की-राजनाथ,आतंकी ने आत्मसमर्पण से किया था इनकार-राजनाथ,मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया गया-गृहमंत्री,एटीएस ने दो अन्य अभियुक्तों को पकड़ा है-राजनाथ,अबतक कुल 6 गिरफ्तारियां की गई हैं-गृहमंत्री,देश पर खतरे को टालने में सफलता मिली-राजनाथ सिंह,पिता ने कहा जो देश का नहीं मेरा भी नहीं-राजनाथ सिंह,राजनाथ सिंह ने सैफुल्लाह के पिता का किया जिक्र 

आगरा-जॉर्डन के चीफ जस्टिस ने किया ताजमहल का दीदार,परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे जार्डन के चीफ जस्टिस,रॉयल कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं फयेज़

हापुड़-चेकिंग के दौरान ट्रक से 1028 पेटी अवैध शराब बरामद,56 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,हाफिजपुर के बुलंदशहर हाइवे से चेकिंग के दौरान बरामदगी

दिल्ली-यूपी सरकार में मंत्री,मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान-सपा और कांग्रेस गठबंधन यूपी में सरकार बना रहा-चौधरी,बीजेपी के लोग गठबंधन से भयभीत हैं-राजेंद्र चौधरी,गठबंधन के डर से पीएम ने काशी में कई दिन बिताए-चौधरी,यूपी चुनाव 2019 की पटकथा तय करेगा-राजेंद्र चौधरी,'अखिलेश-राहुल की जनसभाओं,रोड शो ने दिखाई ताकत'

गोंडा-निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने पिटाई के बाद मजदूर की मौत का लगाया आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बलरामपुर मार्ग की घटना

सीतापुर-दो कारों की टक्कर में युवक की मौत,तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,शहर के कमलापुर इलाके में हादसा

लखनऊ-एलयू प्रशासन होली के लिए जारी किए दिशा निर्देश,परिसर और छात्रावासों में होली खेलने पर प्रतिबंध,होली की छुट्टी के दौरान नहीं होंगी एक्सट्रा क्लासेज,होली के नाम पर अनुशासनहीनता पर एलयू सख्त 
 
वाराणसी-महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या का मामला,ग्रामीणों ने दोनो हत्यारोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा,कैंट पुलिस ने 2 हत्यारोपियों को पाण्डेयपुर गांव से किया अरेस्ट,5 मार्च को महिला की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या

पापा की उंगलियां पकड़कर हारमोनियम सीखा और घर के माहौल में ही सा रे गा मा पा.... सीखा


सिंगरामऊ(जौनपुर) 7 मार्च। वह जब भी स्टेज पर जाती है......सुर लगाती है.....लय के उतार-चढ़ाव के साथ ही उसके पिता अजय दुबे की धड़कनें भी बढ़ जाती हैं। यह कैफियत इसलिए नही होती कि उनकी पुत्री सुनिधि प्राची दुबे शास्रीय गायन में कमजोर है बल्कि उनको डर लगता है कि इतनी कम उम्र में ऐसी परिपक्वता देख उसको किसी की नजर न लग जाये।।          गायकी को अपना मुकाम बना चुकी मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी की कक्षा आठ की छात्रा सुनिधि प्राची दुबे जब-जब स्टेज पर आती है श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर तालिया तो बटोरती ही है, साथ ही एवार्ड भी उसकी झोली में आ जाते हैं। पिता और गुरु दोनों ही होने के नाते अजय को भी एक भी सताता है, वे उसे थोड़ा और समय देना चाहते हैं, इसीलिये उसे ज्यादा कार्यक्रम नहीं करने देते। पूत के पाँव पालने में ही दिखने लगे थे, जब वः छोटी थी तो पापा की उंगलियां पकड़कर हारमोनियम सीखा और घर के माहौल में ही सा रे गा मा पा.... सीखा। धीरे धीरे गुंनगुनाने लगी, अब तो स्टेज शो, कम्पटीशन, भक्ति जागरण, में अपनी बेहतर गायकी के जरिये लोगो की वाहवाही लेती है। प्राची को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिला रहे उसके पिता उसकी जन्मजात प्रतिभा को निखारने के लिये शास्त्रीय संगीत, भजन, देशभक्ति, लोकगीत, की प्रतियोगियता में पारंगत है। इसी का परिणाम रहा की उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नन्ही बेटी को "नारी सम्मान" पुरस्कार से नवाजा तो उसका हौसला बढ़ना स्वाभाविक है। अपने माता पिता की इच्छा के अनुसार प्राची बड़ी होकर एक बेहतर गायक कलाकार बनना चाहती है। बकौल प्राची आत्मविस्वास बेहतर हो तो कोई भी लक्ष्य से डिगा नहीं सकता। कलाकार को कभी भी जमीर नहीं बेचना चाहिए। जमीर बेंच चुके इंसान को खुद से नजर मिलाना कठिन होता है। संगीत दुनिया की वह स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे चखने के बाद कोई कही और नहीं भटकता। मुझे अपने पिता पर पूरा भरोसा है कि वो मुझे मेरी मंजिल तक पहुचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे अपने पिता पर गर्व है क्योंकि वो खासकर मेरे लिए बहुत परिश्रम करते हैं।प्राची के आधा दर्जन भक्तिगीत के कैसेट बाजार में पहले ही लांच ही चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


 मतदान प्रतिशत-सातवें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान सम्पन्न,सातवें चरण में 40 सीटों पर 60.03 फीसदी मतदान हुआ,चंदौली में 63.78 फीसदी, मिर्जापुर में 62.6 फीसदी मतदान,भदोही में 57.9 फीसदी, वाराणसी में 63 फीसदी मतदान,सोनभद्र में 62.5 फीसदी, गाजीपुर में 59 फीसदी मतदान,जौनपुर में शाम 5 बजे तक 61.35 फीसदी मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश-सातवें चरण में 7 जिलों की 40 विस क्षेत्रों पर मतदान खत्म,गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में मतदान सम्पन्न,सोनभद्र, भदोही और जौनपुर में भी मतदान हुआ समाप्त,लाइन में लगे मतदाता 5 बजे के बाद भी डाल सकेंगे वोट,नक्सल प्रभावित 3 सीटों पर 4 बजे ही खत्म हो गई थी वोटिंग,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

लखनऊ-सूत्रों के हवाले से ISIS नेटवर्क पर बड़ी खबर,मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के बाराबंकी में भी मददगार,धार्मिक स्थान को निशाने पर लेने की कोशिश में था सैफुल्लाह,बाराबंकी के कई लड़कों को भी बरगला चुका था सैफुल्लाह,देवा इलाके के कई संदिग्ध लोगों पर एटीएस की नजर,ATS की टीम ने देवा शरीफ का शुरू किया सघन चेकिंग अभियान,आसपास के इलाके पर भी ATS, इंटेलिजेंस के लोगों की नजर

बाराबंकी-यूपी के बाराबंकी में पुलिस का सघन जांच अभियान,इंटेलिजेंस इनपुट के बाद देवा शरीफ दरगाह इलाके में जांच,दरगाह के चारों तरफ भारी पुलिस बल ने की छानबीन,देवा कस्बे में कई घरों,गेस्ट हाउसों में भी चेकिंग,लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के मारे जाने के बाद पुलिस कार्रवाई

लखनऊ-27 मार्च को बाराबंकी में ब्लास्ट की साजिश रच रहा था सैफुल्लाह,लखनऊ में आतंक का ट्रेनिंग कैंप चला रहा था आतंकी सैफुल्लाह,इटावा,कानपुर से भी ATS ने इनपुट के आधार पर अरेस्टिंग की,भोपाल-उज्जैन ट्रेन में ब्लास्ट की योजना कानपुर में रची गई,ISIS खुरासान लखनऊ-कानपुर मॉड्यूल साजिश में था शामिल,कानपुर से गिरफ्तार संदिग्ध के पास से लैपटॉप भी किया बरामद,लैपटॉप में बम बनाने के तरीके का वीडियो भी ATS को मिला,NIA,IB,मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ DGP की बैठक जारी,शाम 5 बजे मीडिया के सामने ATS कर सकती है बड़े खुलासे

बाराबंकी-बाराबंकी के देवा में सघन जांच अभियान का मामला,कानपुर के रहने वाले सिराज को पुलिस ने हिरासत में लिया,देवा थाने में पुलिस संदिग्ध सिराज के कर रही पूछताछ,इंटेलिजेंस इनपुट के बाद देवा शरीफ दरगाह इलाके में जांच जारी

ग्रेटर नोएडा-दिन दहाड़े यूको बैंक में कैशियर से 12 लाख की लूट,हथियारबंद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या,बादमाशों ने हत्याकर नहर के किनारे फेंका शव,संचालक घर 60 हजार रुपए लेकर निकला था,देहात कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव के पास की घटना

लखनऊ-ADG LO की प्रेस कॉफ्रेंस,सैफुल्लाह ने लगातार पुलिस पर फायर किया-ADG,कमरे से बाहर निकालने के लिए फेंके आसूं गैस गोले,एक्सचेंज फायर में हुई सैफुल्लाह की मौत-ADGLO,मकान से भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री मिला-ADG,हमने मौके से 3 पासपोर्ट भी जब्त किए-ADG LO,पुलिस को देर रात मिली सफलता-ADG LO,सोशल मीडिया के माध्यम से यूथ ISIS से जुड़ रहा-ADG,आतंकियों ने लो इंटेंसिटी बॉम्ब लगाने का भी प्रयास किया-ADG,फकरे आलम और फैजल खां को भी किया गिरफ्तार-ADG,लखनऊ ATS थाने में सभी के खिलाफ केस दर्ज किए-ADG,मकान से विस्फोटक सामग्री समेत कई कारतूस मिले-ADG,6 मोबाइल,4 सिमकार्ड और 45 ग्राम सोना भी मिला-ADG,कानपुर से दो लैपटॉप भी किए गए हैं बरामद-ADG LO,बम बनाने के बारे में सभी लोग करते थे अध्यन-ADG LO 

इलाहाबाद-कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं,इलाहाबाद रीजन के 1670 स्कूलों के 300 सेण्टर पर परीक्षाएं,10वीं की परीक्षा 10 अप्रैल, 12वीं की 29 अप्रैल तक चलेंगी,10वीं में 1,76,336, 12वीं में 127586 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

इटावा-तेलंगाना ATS की टीम छानबीन करने पहुंची इटावा,इटावा पुलिस अधिकारियों से तेलंगाना ATS ने ली जानकारी,संदिग्धों को लेकर पुलिस अधिकारियों से की बातचीत,तेलंगाना ATS की टीम इटावा से लखनऊ रवाना

उत्तर प्रदेश-नक्सल प्रभावित 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म,राबर्ट्सगंज, दुद्धी, चकिया विस क्षेत्र में मतदान खत्म,तीनो क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक डाले गए वोट,भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न,11 मार्च की होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना,दुद्धी में 62 फीसदी, चकिया में 59 फीसदी मतादन,राबर्ट्सगंज में 4 बजे तक 58 फीसदी मतदान हुआ

लखनऊ-डीजीपी जावीद अहमद ने सैफुल्लाह के मकान का निरीक्षण किया,काकोरी हाजी कालोनी स्थित मकान पहुंचकर किया निरीक्षण,DGP ने मुठभेड़ मे शामिल ATS जवानों से ली जानकारी

गाजियाबाद-5 दिन से लापता टैक्सी चालक का शव बरामद,बीमारी और दिमागी रूप से परेशान था टैक्सी चालक,आज बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना,साहिबाबाद के पंचशील एन्क्लेव इलाके का मामला

झांसी-सब्जी मंडी में कई दुकानों में लगी भीषण आग,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,नवाबाद थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी की घटना

कानपुर-ट्रैफिक क्रेन के रोडवेज बस खींचने पर चालकों का हंगामा,कई बस चालक सड़क पर बस से जाम लगाकर किया प्रदर्शन,लिखित शिकायत के बाद कार्यवाही का दिया आश्वाशन,कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के नए पुल का मामला

लखनऊ-IPS एसोसिएशन ने ATS की टीम को दी बधाई,हाजी कालोनी ऑपरेशन की सफलता पर दी बधाई,एसोसिएशन ने ट्वीट कर ATS टीम को दी बधाई

कानपुर-गोविंदनगर खोया मंडी में एफएसडीए की टीम ने की छापेमारी,छापे के दौरान कई दुकानदार दुकान पर खोया छोड़कर भागे,खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए

बागपत-पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में जमकर फायरिंग,2 लोग घायल,1 की हालत गम्भीर,मेरठ रेफर,विनौली थाना के दरकाउदा की घटना

प्रतापगढ़-व्यापारी पर बदमाशों ने की फायरिंग,गहनों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार,महेशगंज थाने के झेंगुर गांव के पास का मामला

आगरा-विश्व प्रसिद्ध फ़तेहपुर सीकरी दरगाह की पेंटिंग हुई ख़राब,रखरखाव के अभाव में मिट रही मुग़लकालीन चित्रकारी,पुरातत्व विभाग की लापरवाही से स्मारक पर दाग़,सलीम चिश्ती की दरगाह पर लोग बांधते हैं मन्नत का धागा

मथुरा-श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में खेली गई लट्ठमार होली,जन्मभूमि परिसर में जमकर उड़े रंग और गुलाल,देश विदेश से आए कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति,लाखों श्रद्धालुओं ने उठाया लट्ठमार होली का लुफ्त

बदायूं-MLC बनवारी सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में निधन,कैंसर से पीड़ित बनवारी यादव 2 माह से चल रहा था इलाज,उसहैत विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बनवारी यादव,मुलायम सिंह यादव सरकार में 2 बार मंत्री रहे बनवारी यादव

भदोही-औराई क्षेत्र के बूध नंबर 311 पर नहीं पड़ा एक भी वोट,सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार,निजामपुर बूथ नंबर 311 पर 611 मतदाताओं ने नहीं डाला वोट

कानपुर देहात-SDM सिकंदरा के खिलाफ DM कार्यालय पर नारेबाजी,गुवार गाँव के ग्रामीणों ने SDM के खिलाफ की नारेबाजी,कोटेदार पर फर्जी जांच FIR कराने का आरोप ,DM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जताया विरोध

जालौन-तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार 3 युवकों को रौंदा,मौके पर 2 युवको की मौत,1 गम्भीर रूप से घायल,ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आटा थाना के टोल प्लाजा की घटना

लखीमपुर-लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बवाल का मामला,लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू,स्थिति पर नियंत्रण के बाद फिर से खुल गया बाजार,विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ था लाठीचार्च

जौनपुर-मतदान सहायक को पोलिंग बूथ पर पड़ा हार्टअटैक,मौत,मतदान सहायक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत,शाहगंज के पक्खनपुर गांव बूथ संख्या 185 का मामला

सीतापुर-होली परिक्रमा मेले का फीता काटकर DM ने किया उद्घाटन,कल से शुरु होगा मिश्रिख तीर्थ का 5 कोसी परिक्रमा मेला,महर्षि दधिचि की तपस्थली है मिश्रिख तीर्थ,करीब एक माह तक चलेगा होली परिक्रमा मेला 

प्रतापगढ़-लालगंज के जलेसरगंज में दो पक्षों में हुए पथराव का मामला,दोनो पक्ष के 8 नामजद व 50-50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज,बलवा,जानलेवा हमला समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज,8 आरोपिरयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर-एटीएस की संदिग्धों की लिस्ट में शामिल है जीएम खान,रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी है जीएम खान,परिवार सहित लापता है जीएम खान

बाराबंकी-पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा के आवास के पास धमाके से दहशत,सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एडीएम और एएसपी,जांच में पटाखे से धमाका होने का मामला आया सामने,नगर कोवताली के कम्पनी बाग कालोनी का मामला

इलाहाबाद-महिला ने पति की गोली मारकर की हत्या,प्रेमी के कहने पर महिला ने पति को मारी गोली,हत्यारोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव की घटना

शाहजहांपुर-पुवांया से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम की गुंडागर्दी,दारोगा समेत दो पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा,दोनो पुलिस कर्मी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,बाइक चेकिंग करने के दौरान किया हमला,सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउन हाल की घटना

पीलीभीत-चौकी इंचार्ज भारत सिह का नया कारनामा,रेस्टोरेंट में खाना खा रहे स्थानीय लोगो को किया अरेस्ट,परिजनों ने कोतवाली पहुचकर किया हंगामा,एसपी से आरोपी दारोगा को हटाने की कर रहे है मांग,पूरनपुर थाना क्षत्र में होटल राम का मामला

बाराबंकी-बैंक ऑफ़ इण्डिया में सायरन बजने से हड़कंप,मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बैंक प्रबंधक को दी सूचना,बैंक कर्मी बैंक पहुंच कर कर रहे छानबीन,बाराबंकी के धरौली शाखा का मामला

सहारनपुर-इलेक्ट्रॉनिक शोरूम मालिक के अपहरण का प्रयास,जमीन के विवाद में दबंगो ने किया अपहरण का प्रयास,5 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में,सदर बाजार के कोर्ट रोड की घटना

ग़ाज़ियाबाद-तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में पलटी,पुलिस प्रशासन की तरफ से राहत बचाव कार्य जारी,मोदीनगर थाना क्षेत्र में सोन्दा गंगनहर का मामला

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान,आतंकी घटना को रोकने वाली पुलिस टीम को बधाई-मौर्या,सातवें चरण में मतदान करने वाले वोटरों को भी दी बधाई,पीएम मोदी,अध्यक्ष अमित शाह और सभी नेताओं को बधाई,बीजेपी यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है-मौर्या,11 मार्च को 11 बजे सपा की सत्ता खत्म हो जाएगी-केशव,बीजेपी का 14 वर्ष का वनवास जनता खत्म कर देगी-केशव,चुनाव में लगे सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद-केशव,गप्पू पप्पू हो गए अब गुंडे जेल में जाएंगे- केशव मौर्या,यूपी में मोदी जी की आंधी चारों तरफ चली है- केशव मौर्या

चित्रकूट-12 हजार का इनामी डकैत छोटुवा गिरफ्तार,315 बोर की राइफल कई कारतूस बरामद,भरतपुर चौकी क्षेत्र के कोड़न के जंगल से हुआ गिरफ्तार,पुलिस और डकैतो की मुठभेड़ जारी 

लखनऊ-मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश का बयान,सातवें चरण का मतदान शान्तिपूर्वक संपन्न,सातवें चरण में 60.03 कुल प्रतिशत वोटिंग हुई,वाराणसी में 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ- CEO,छठवें चरण तक 61.18 प्रतिशत कुल वोटिंग थी-CEO,अम्बेडकरनगर की आलापुर सीट पर कल होगी वोटिंग,पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग- CEO,'पूरी चुनाव प्रक्रिया में चुनाव से जुड़े 20 लोगों की मौत',सभी को प्रक्रिया के अनुसार मुआवज़ा मिला-सीईओ,चुनाव ड्यूटी में निधन पर 10 लाख के मुआवजे का है प्रावधान,आज जौनपुर में मतदानकर्मी बड़ेलाल का निधन-सीईओ

कन्नौज-108 एम्बुलेंस पर बदमाशों ने किया पथराव,तोड़फोड़,चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर जप्ती की घटना

वाह री बेरोजगारी, सौ रुपये में 100 टीका लगाने की जिम्मेदारी

सुल्तानपुर
कोई विज्ञान वर्ग से स्नातक उत्तीर्ण हैं तो कोई कला वर्ग से। कुछ लोग परास्नातक की भी डिग्री हासिल किए हैं। ऐसे 75 युवाओं ने गत वर्षों में स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिन्हें कहीं काम नहीं मिला। अब पशु चिकित्सा विभाग ने खुरपका-मुंहपका रोग का टीका लगाने का उन्हें काम दिया। हर दिन सौ रुपये मिलेंगे। जिसके एवज में उतने ही मवेशियों को टीका भी लगाना होगा। बेरोजगारी के चलते ये पैरावेट मजदूरों से भी कम पैसे में कार्य करने को मजबूर हैं। दिहाड़ी पर काम करने

वाले मजदूर रोजाना अमूमन 300 रुपये लेते हैं। पर पशु चिकित्सा विभाग में काम करने वाले लिखे-पढ़े और स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त पैरावेट कर्मियों को महज सौ रुपये में ही संतोष करना होगा। इसके एवज में उन्हें दिनभर में कम से कम 100 मवेशियों को टीके लगाने होंगे। यदि इससे अधिक टीका लगाया तो भी उसका फायदा उन्हें नहीं मिलने वाला, क्योंकि महकमा सशर्त काम कराएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह बताते हैं कि विभाग में चिकित्सक, फार्मासिस्ट व पशुधन प्रसार अधिकारियों की कमी लंबे अर्से से चली आ रही है। कई पद अभी भी खाली हैं। इससे विभागीय कामकाज तो प्रभावित हो ही रहा है, किसी कार्यक्रम या अभियान के संचालन में खासी दिक्कते होती हैं। ऐसे में सहयोगी विभागों के कर्मचारियों या बाहरी लोगों की मदद लेकर काम चलाया जाता है। पैरावेट कर्मियों को नियमानुसार मेहनताना दिया जा जाएगा।

कूरेभार अस्पताल में हंगामा, अफसरों से शिकायत

सुल्तानपुर
कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ डाक्टरों और क्षेत्रीय समाचार पत्र प्रतिनिधि के बीच मंगलवार की देर रात वाद-विवाद हो गया। डाक्टरों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और डाक्टरों को थाने ले आई। वहां पर उनकी ओर से तहरीर दी गई। जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने अभद्रता की, रजिस्टर फाड़े। इधर, बुधवार की सुबह मामले ने तूल पकड़ा। पत्र प्रतिनिधियों ने प्रकरण पर जिलाधिकारी से मुलाकात की, कहा कि सीएचसी में इलाज के बजाय डाक्टर मनमानी कर रहे हैं। वे मेडिकल स्टोर वालों से मिलकर अवैध उगाही में जुटे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कूरेभार सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ.गिरीशचंद्र व डॉ.योगेंद्र कुमार यादव ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर रात कस्बे के तीन लोग अचानक अस्पताल आ धमके। चिकित्सकों के निजी कमरे में जबरदस्ती घुसने लगे। विरोध पर अभद्रता की।

प्रकरण से सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। उधर, बुधवार की सुबह मामले में समाचार पत्र प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। कहा कि कूरेभार सीएचसी की व्यवस्था बेपटरी है। लोगों को इलाज नहीं वहां दवा व्यवसाइयों से मिलकर अवैध उगाही की जा रही है। इनका आरोप था कि व्यवस्था के बाबत पूछताछ से चिकित्सकों ने आपा खोया है। ऐसे में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।

बोले सीएमओ
संविदा पर तैनात डॉक्टर सेवा नियमावली के विपरीत कार्य कर रहे हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी के चिकित्सकों को अपने समर्थकों द्वारा परेशान करा रहे हैं। मैंने पीड़ित डाक्टरों से कहा है कि वे एफआइआर दर्ज कराएं।

-सीएमओ डॉ.रमेश चंद्रा