tikhiawaz24.in

बुधवार, 17 मई 2017

खनिज नियमावली को आज मंजूरी:-योगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने खनिज नियमावली को आज मंजूरी दे दी, जिसके तहत सजा और जुर्माने के प्रावधान कड़े किये गये हैं।सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में उक्त महत्वपूर्ण फैसला किया गया।

सूत्रों के अनुसार खनिज नियमावली को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी है, जिसके तहत जुर्माना किसे देना होगा, किसे खनन की अनुमति होगी और किसे नहीं, किसे छूट होगी और किसे नहीं..इन पहलुओं का विस्तार से उल्लेख है।सूत्रों ने विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए और ब्यौरा नहीं दिया।उन्होंने बताया कि न्याय विभाग कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने संबंधी एक प्रस्ताव भी मंत्रिपरिषद ने मंजूर किया।

छब्बू बिंद का पेड़ मे पर लटकता शव

जौनपुर जलालपुर  स्थानीय थाना क्षेत्र के मरही गांव मे मंगलवार की सुबह बबूल के पेड़ पर लटकता अधेड़ व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणो मे हड़कम्प मच गया । बताते है कि गांव के कुछ लोग शौच करने हेतु गये हुए थे कि बबूल के पेड़ पर नरेंद्र बिंद उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र छब्बू बिंद का पेड़ मे पर लटकता शव को देख कर लोग शोर मचाने लगे। शोर की आवाज पर गांव के काफी लोग  जुट गये । घटना की सूचना परिजनो ने स्थानीय थाने पर दिया । सूचना पाते ही पराऊगंज चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह यादव अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतार कर अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनो मे कोहराम मच गया मृतक के पास एक पुत्र तथा 5 पुत्रियां थी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पुत्रियों की शादी के लिए मानसिक रुप से परेशान था। तथा लोगो से कर्ज भी ले रखा था जिसका लोग आए दिन तगादा भी करते थे ।वहीं पर बबूल के पेड़ मे इस तरह से लटकता शव देखकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।

मंगलवार, 16 मई 2017

जीएसटी विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी विधेयक देश और प्रदेश के व्यापारियों के हित में है :-योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी कानून को राज्य के व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में बताते हुए आज कहा कि जीएसटी से कर व्यवस्था में समानता आएगी।
योगी ने राज्य विधानसभा में जीएसटी विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी विधेयक देश और प्रदेश के व्यापारियों के हित में है, इसलिये सदन के सभी सदस्यों को चाहिये कि वे दलगत भावना से उपर उठकर इसे सदन में पारित कराने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों को भ्रम है कि प्रत्येक माह रिटर्न भरना होगा जबकि ऐसा नहीं है, बल्कि तीन माह में एक बार ऑनलाइन रिटर्न भरना होगा। अब सभी टैक्स एक ही जगह ऑनलाइन भरे जा सकेंगे और व्यापारियों तथा उद्यमियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
योगी ने कहा कि केंद्र ने जीएसटी परिषद का गठन किया है जिसमें सभी राज्यों के सदस्य शामिल हैं। अगर किसी भी राज्य को राजस्व का नुकसान होगा तो उसे केंद्र सरकार भरपाई करेगी।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मृत्यु

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में आज हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मृत्यु हो गई ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मडियाहूं क्षेत्र के मैनपुर गांव का अंकित यादव (18)आरडीएक्स महाविद्यालय कुसाँव में बी ए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिला कर अपने घर मैनपुर जा रहा था । जलालपुर क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही वाराणसी ग्रामीण डीपो की अनुबंधित रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर मे सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे भाई बहन सड़क पर गिर गये और बस ने दोनों को रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी

अपर महाधिवक्ता दिल्ली सीएम योगी से आज करेंगे मुलाकात

लखनऊ-इज्राइल के राजदूत की आज सीएम योगी से मुलाकात ,5 कालीदास मार्ग पर सुबह 9.30 बजे होगी मुलाकात 

लखनऊ-अपर महाधिवक्ता दिल्ली सीएम योगी से आज करेंगे मुलाकात,8 बजे अजय कुमार मिश्रा 5 कालीदास पर करेंगे मुलाकात,स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज सीएम से करेंगे मुलाकात,8.30 बजे सीएम योगी से आवास पर करेंगे मुलाकात,विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य है गिरि जी महाराज 

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज,आज शाम 5 बजे लोकभवन में होगी बैठक 
कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा 

योगी सरकार की 6वीं कैबिनेट बैठक आज,बैठक के बाद नहीं होगी प्रेस ब्रीफिंग
विधानसभा सत्र के चलते नहीं होगी प्रेस ब्रीफिंग

इलाहाबाद -राज्यपाल राम नाईक का इलाहाबाद दौरा आज,राजर्षि टण्डन मुक्त विवि के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्याख्यान माला में देंगे सम्बोधन,एसीजेडसीसी के प्रभारी और पूर्व निदेशकों से भी मिलेंगे गवर्नर,सुबह 10 से 12 बजे तक राजर्षि टण्डन मुक्त विवि में रहेंगे मौजूद 

लखनऊ-पहला बड़ा मंगल पर अफसर भूल गए समुचित व्यवस्था करना,हनुमान मंदिरों की सुरक्षा प्लान तैयारी नहीं,ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी भूल गए,एसएसपी ने आनन फानन में बुलाई ट्रैफिक पुलिस मीटिंग,हजरतगंज चौराहे पर एसएसपी की मीटिंग,बड़े मंगल की सुरक्षा के प्लान चौराहे पर तैयार किया जाएगा

लखनऊ-बाराबंकी के मरीज की दो वर्ष पहले किडनी चोरी का मामला,KGMU के दो वरिष्ठ डाक्टरों पर बंकी में केस दर्ज,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने FIR का किया विरोध,आईएमए लखनऊ शाखा का कहना बिना जांच FIR जल्दबाजी

लखनऊ-पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ,पेट्रोल 2 रुपए 16 पैसे सस्ता हुआ,डीजल 2 रुपए 10 पैसै सस्ता हुआ,आधी रात से लागू होंगी नई दरें 

श्रावस्ती-नहर में डूब कर दो लड़कियों की मौत,बकरी चराने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा,एक को बचाने में गई दूसरी लड़की की भी जान,पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव निकाला,मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सलारुपुर गांव के पास की घटना

बहराइच-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने जायरीन की मौत,4 दिन पूर्व बस्ती जिले से दरगाह जियारत के लिए आया था युवक,बस्ती के लालगंज क्षेत्र के महासौ का रहने वाला था मृतक दिनेश

बहराइच-जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत,दुष्कर्म के मामले में एक साल से बंद थी,श्रावस्ती जिले के गिलौला का रहने वाला था बंदी,लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत

कानपुर-सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर,टक्कर से 6 महीने के मासूम और पिता की मौत,घाटमपुर थाने के मूसानगर रोड की घटना

शाहजहांपुर-पंजाब मेल में युवती से छेड़छाड़,आधा दर्जन लोगों को जीआरपी ने पकड़ा,रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ 

फैजाबाद-प्राइवेट फर्म के प्रबंधक में फांसी लगाकर दी जान,मौके से सुसाइड नोट को पुलिस ने किया बरामद,बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चरावा रोड का मामला

बांदा-प्रधान और उसके गुर्गों ने ग्रामीणों को धमकाया,विकास कार्यों में धांधली पर की थी लोकायुक्त से शिकायत,ग्रामीणों ने डीआईजी से की मामले की शिकायत,बबेरू थाना क्षेत्र के भतेहदु गांव का मामला

गाजियाबाद-पत्नी सारा के हत्या के मामले में अमनमणि पर आज हो सकते है आरोप तय
गाजियाबाद के सीबीआई कोर्ट में चल रहा ही मामला

गाजियाबाद-गृह कलहे के चलते जज के अर्दली ने लगाई फांसी,एजीजे 6 कोर्ट में था तैनात अर्दली,कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके का मामला

इलाहाबाद-उतराव थाने की पुलिस ने किया अजब गजब कारनामा,मृत व्यक्ति पर कर दिया 107/17 की कार्रवाई,थाना क्षेत्र में पाबंद किये गए व्यक्ति की हो चुकी है हत्या 

अमेठी-रंजिश में दबंगों ने अधेड़ की हत्या,शिवरतनगंज के जुगराजपुर की घटना

कानपुर-पत्नी के जेवर और 2.50 लाख रुपए लेकर पति फरार,पुलिस से शिकायत करने पर पत्नी को तलाक की धमकी दी,ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एलनगंज का मामला 

एटा-बदमाशों ने चालक को गोली मारकर कार लूटने का किया प्रयास,चालक की हालत गंभीर,आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर,3 बदमाश 1900 रुपये में कार को बुक करके लाये थे,ग्रामीणों ने 1 बदमाश को पकड़ा,2 फरार, पुलिस मौके पर,अवागढ़ थाना क्षेत्र के आगरा-बरेली हाईवे की घटना 

बहराइच-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने जायरीन की मौत,4 दिन पूर्व बस्ती जिले से दरगाह जियारत के लिए आया था युवक,बस्ती के लालगंज क्षेत्र के महासौ का रहने वाला था मृतक दिने
गाजियाबाद-केमिकल फैक्टरी में लगी आग का मामला,DM ने अधिशासी अभियंता और सीएमओ से मांगा स्पट्रीकरण,मौके पर न पहुंचने पर डीएम ने मांगा स्पट्रीकरण,3 दिन में देना होगा अधिकारियों को जवाब

सिंगरामऊ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह की छात्रा भक्तिगीत गायिका सुनिधी प्राची दुबे को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित

जौनपुर। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ग्राम उत्सव कार्यक्रम में गायन के क्षेत्र में बेहतर प्रस्तुति में लिए बीर बहादूर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राजा राम यादव ने सिंगरामऊ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह की छात्रा भक्तिगीत गायिका सुनिधी प्राची दुबे को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कृषि भवन मे आयोजित इस कार्यक्रम में  स्वर की धारा बही तो लोग अभिभूत हो उठे। वहाँ चल रहे इस दो दिवसीय इस आयोजन में जनपद की ख्यातिलब्ध महिला गायको ने अपने गीतों से लोगो का मन मोह लिया। दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित इस
कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा सुनिधी प्राची दुबे ने प्रस्तुत किया तो वहाँ उपस्थित लोगो ने ताली बजा कर उत्साहबर्धन किया। गायन में सबसे पहले इलाहाबाद से आयीे शैली गगन ने .....जाने कितनों दिनों के बाद गली में आज चाँद निकला, व ..... दमादम मस्त कलन्दर सुनाकर लोगो को आनंदित किया। जिले के मशहूर देवीगीत गायक आशीष पाठक' अमृत' ने देश भक्तिगीत गाकर लोगो सम्मोहित किया। सशक्त गाँव-सशक्त देश एक कोशिश के तहत लोग एक दुसरे को बेहतर सीख देते रहे।  सुनिधी ने ......" माँ के दरबार में जिसकी अर्जी लगे, उसको माँ का बुलाना गजब भा गया" सुनाकर लोगों की वाह वाही लूटी।

जौनपुर द्विवार्षिक अधिवेशन उत्सव मोटल (निकट बाजिदपुर तिराहा) के सभागार में सम्पन्न

जौनपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर द्विवार्षिक अधिवेशन उत्सव मोटल (निकट बाजिदपुर तिराहा) के सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कर्मचारी समस्याओं के सापेक्ष कर्मचारी संगठनों की भूमिका, कर्तव्य एवं अधिकार पर विधिवत चर्चा के बाद द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें राकेश कुमार श्रीवास्तव पुनः अध्यक्ष, चन्द्रशेखर सिंह जिलामंत्री, ई0 लालमणि सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सभाजीत यादव सम्प्रेक्षक पद पर चुने गये। 
        अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव की अध्यक्षता में चुनाव हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नयी कार्यकारिणी की घोषणा किया। 
        प्रान्तीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव द्वारा अपने वक्तव्य में वर्तमान परिपेक्ष्य में राज्य कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिवेशन में राकेश कुमार श्रीवास्तव ,सी0बी0सिंह, लालबहादुर सिंह, अनुज शुक्ला, मिथलेश सिंह, राजबली यादव, बी0एन0दूबे, सरिता सिंह, अशोक कुमार, आर0पी0पाण्डेय, ओ0पी0राय आदि कर्मचारी नेताओं द्वारा कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा इस अवधि में परिषद के सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये लोगों में सी0बी0सिंह पूर्व जिलामंत्री, ई0 जी0एन0दूबे अध्यक्ष संघर्ष समिति, शोभनाथ सिंह, आलमदार हुसैन, लालचन्द यादव, श्रीमती मोराली सिंह, आर0आर0तिवारी, सरिता सिंह, पारसनाथ यादव, संजय चौधरी, मुन्नीलाल, के0के0त्रिपाठी, राजबली यादव आदि रहे।
        सम्मेलन को मुख्यरूप से बदरे आलम,लल्लू सोनकर, जयप्रकाश गुप्ता, शरद पटेल, ओम प्रकाश सिंह, फूलचन्द कन्नौजिया, के0डी0 यादव, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, छत्रधारी सिंह, रामचन्द्र यादव, राजेश कुमार सिंह, रामकृष्ण पाल, महालक्ष्मी वर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने किया।

सोमवार, 15 मई 2017

योगी सरकार ने हैंडपंप लगवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंप दी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार अपने साहसिक फैसलों के लिये चर्चा में बनी हुई है। इसी कड़ी में एक और शासनादेश लागू किया गया है । जिससे अब सबसे छोटी पंचायत यानी ग्राम पंचायत में नये युग की शुरूआत होगी। ग्राम पंचायत के मुखिया के पास विधायक सरीखी एक ताकत होगी। क्योंकि ग्राम प्रधानों की शक्ति को बढाया गया है। खास बात यह है कि विधायक व विधान परिषद सदस्यों की शक्ति को छीनकर इसे ग्राम प्रधान को सौंपा गया है।
क्या कर सकेंगे ग्राम प्रधान
गांव में पानी की समस्या से निपटारे के लिये ग्राम प्रधान को हैंडपंप लगाने और रीबोर करने की अतिरिक्त शक्ति मिल गयी है। जिससे प्रधान अब ग्राम पंचायत स्तर से जरूरतमंद तक पानी की सुगम व्यवस्था के लिये में हैंडपंप लगवायेंगे और रिबोर भी यही करायेंगे। प्रधान जल निगम को पैसा देकर अथवा निजी संस्था को भी पैसा देकर हैंडपंप लगवा सकते हैं।
इससे अब हैंडपंप के लिये लोगों को विधायक जी के पीछे पीछे भागना नही पड़ेगा। सिफारिश लगाना और बजट से लेकर दुनिया भर की बहानेबाजी का सामना आम जनता को नहीं करना पड़ेगा।

*विधायकों की पावर खत्म*
अभी तक प्रत्येक विधायक व विधान परिषद सदस्यों के पास कम से कम 100 हैंडपंप लगाने की शक्ति थी। शासन से इसके लिये बजट दिया जाता था। लेकिन इस नियम विधि शक्ति को बदल दिया गया है।विधायकों के स्तर से हैंडपंप लगाए जाने वाली व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है। योगी सरकार ने हैंडपंप लगवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंप दी है।
जल निगम में भेजे गये सर्कुलर की जानकारी देते हुये एक्सईएन जल निगम ने कहाकि इस नयी व्यवस्था की जानकारी ग्राम प्रधानों को दे दी गई है । विभाग सामंजस्य स्थापित कर पानी की समस्या को अब दूर करेगा।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान 39 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

यूपी के जौनपुर जिले के कई थानों की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटों के दौरान 39 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने आज यह जानकसरी देते हुए बताया कि जनपद जौनपुर के द्वारा चलाये जा रहे वांछित, वारंटी, अवैध मादक पदार्थों एवं अपराधियों के गिरफ्तारी अभियान के दौरान कुल 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।

उन्होंने कहा कि जिले के  केराकत थाने की पुलिस द्वारा 08 वारंटी बीरबल , अमर बहादुर ,खंझाटी ,राम बली , श्याम नरायण , हरिनाथ , सुभाष व अमरनाथ  को गिरफ्तार किया गया ।उन्होंने कहा कि इसी तरह मीरगंज , गौराबादशाहपुर  ,मुंगराबादशाहपुर  , लाइन बाजार  व पवारा पुलिस ने तीन -तीन ,जफराबाद , सुजानगंज ,कोतवाली , बक्शा , खुटहन ,बरसठी , नेवढ़िया ने दो -दो सरपतहां , मडियाहू , व खेतासराय ने एक -एक वारंटी यानी कुल 39 को गिरफ्तार किया है ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में 478/500 अंक अर्जित कर सोनल ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त

जौनपुर   सिंगरामऊं -"कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता एक पत्थर तवियत से तो उठाओ यारों" इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया अपने क्षेत्र की एक बेटी ने, जिसने मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में इंटर की परीक्षा मे प्रदेश  में सातवां स्थान पाकर अपने जनपद का भी नाम रोशन कर दिया है।
क्षेत्र के धनियामऊं निवासी श्याम शंंकर यादव मध्य प्रदेश के जबलपुर में निजी चालक की नौकरी करते हैं, वहीं के जी एस एफ बंगाली स्कूल में उनकी पुत्री कु० सोनल यादव बारहवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में 478/500 अंक अर्जित कर सोनल ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया, जिसके लिए कुँवर विजय शाह शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सोनल अपनी सफलता का श्रेय पिता के समर्पण भाव और माता के दिशा निर्देश को देती हैं। उसकी सफलता से उसके गृह जनपद जौनपुर के धनियामऊं मे भी जश्न का माहौल है तथा परिजनों को बधाई देने वालों का क्रम निरंतर चल रहा है। सोनल का उद्देश्य पढ़ाई कर भविष्य मे आई ए एस बनकर देश सेवा करने  का है।

यूपी में सड़कों का कायाकल्प होगा यह सुनते सुनते लोगों ने कई महीने बिता दिये

प्रधान :- सन्तलाल
 ​

जौनपुर  सिंगरामऊं -यहां तो विकास की बात बेमानी सी लगती है। यूपी में सड़कों का कायाकल्प होगा यह सुनते सुनते लोगों ने कई महीने बिता दिये, लेकिन जो आज के 10 वर्ष पहले स्तिथि थी आज भी स्तिथि जस की तस बनी है। सड़कों की जाल बिछाने वाली पिछली सरकारों में सड़कें तो बहुत बनी  मगर उससे गुणवत्ता का अभाव और रख रखाव की कमी थी। बताते चले की  क्षेत्र में करोड़ों की लागत से निर्मित सड़कों की जर्जर स्थिति लोगों के लिए परेशानी साबित हो रही है।
बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील सड़कों पर आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पर रहा है। सड़कों के मेंटनेंस को लेकर विभाग के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में ठेकेदारों के गारंटी अवधि वाले सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसी ही एक सड़क जो बहरीपुर - ढखवा  की लाइफ लाईन मानी जाने वाली है जिसकी हालत बद से बदतर है। तीन जिला मुख्यालयों से जोड़ने वली कम दुरी की सड़क का हाल जिस तरह का है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी में विकास की रफ्तार क्या है। बहरीपुर से ढखवा की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है।

परन्तु आने जाने में घंटो तक का समय लगता है। इस सड़क की और रहने वाले ग्रामीण बताते है कि एक बार इस सड़क कि मरम्मती की गई लेकिन मरम्मती के नाम पर सिर्फ़ रुपए की उगाही हुई ऐसे में सड़क की जर्जरता के कारण विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। इस सड़क का निर्माण करीब 15 वर्ष पूर्व कराया गया था। इस सड़क से हजारो लोगो का आवागमन होता है सैकड़ों गाड़ी का आना जाना लगा रहता है। आये दिन जर्जर सड़क व बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण घटना घटती रहती है। वहीं लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना होता है। ग्रामीणो का कहना है की उक्त सड़क का कोई देखन हार नहीँ है। भाजपा की सरकार बनने पर फरमान जारी हुआ कि 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त कर दी जांय, परन्तु समय मात्र एक माह का बचा है अभी इस सड़क पर मैटेरियल गिरने की बात तो दूर रही, आज तक कोई विभागीय अधिकारी या कर्मचारी इसे देखने व सर्वे करने भी नही आया तो कैसे अंदाजा लगाया जाय कि निर्धारित अवधि तक इस सड़क की मरम्मत कैसे होगी। उक्त सड़क की ओर न तो किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान जा रहा है और न कोई विभागीय स्तर से हीं पहल हो रही है। ग्रामीणो ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को विवश होगें।
आशीष उपाध्याय

उमाशंकर यादव 
बबलू पाण्डेय

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य जीएसटी विधेयक पेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य जीएसटी विधेयक पेश किया गया। भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में जीएसटी :वस्तु एवं सेवा कर: विधेयक सदन में पेश किया।इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

यह सत्र विशेष रूप से जीएसटी विधेयक पारित कराने के मकसद से आहूत किया गया है। केन्द्र सरकार एक जुलाई से जीएसटी लागू करने का इरादा कर रही है।
सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद जीएसटी को लेकर एक कार्यशाला हुई, जिसमें विधायकों को प्रस्तावित जीएसटी कानून के बारे में जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने दो मई को जीएसटी को राज्य में लागू करने को लेकर एक विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी थी।विधेयक के पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पहले ही इस तरह के विधेयक पारित हो चुके हैं।राज्य सरकार को यकीन है कि जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश का कर राजस्व बढ़ेगा। प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, ‘‘नयी कर व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य का राजस्व बढने की उम्मीद है।’’

रविवार की रात दो कंटेनर और ट्रक के  आपसी भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए  तथा पांच लोग बाल बाल बचे


जौनपुर सिंगरामऊ -स्थानीय बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की रात दो कंटेनर और ट्रक के  आपसी भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए  तथा पांच लोग बाल बाल बचे,  बाजार स्थित मिश्रा मेडिकल के बगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डीसीएम ट्रक खड़ा था जिस पर से ब्रेड उतार  रहा  था। पी ऐंड जी ब्रांड का माल लादकर जौनपुर की तरफ जा रहाकट कंटेनर नं० NL 01 D 0337 ने पीछे से डीसीएम नं० Up 72 T 9457 को टक्कर मारते हुए दो नीम के पेड़ों को रौदते हुए खड़ा हो गया जिसके चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले,  और वहां खड़ा डिसियम ट्रक भी छतिग्रस्त हो गया और उसपर बैठा खलासी रमेश कुमार घायल हो गया ट्रक की चपेट में आने से वही सो रहे मुहम्मद रशीद  को हल्की चोट आई तथा पवन कुमार भी घायल हो गए ट्रक की चपेट में आने से सिंघावल के नरेंद्र प्रताप मिश्र का मकान छतिग्रस्त हो गया । घटना रात दो बजे के आसपास की बतायी जा रही है।

बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर बक्शा पुलिस ने विद्यालय हड़पने की नीयत से साधारण सूची में फेरबदल कर प्रबन्ध समिति का फर्जी चुनाव कराने के सम्बन्ध में बदलापुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी लालजी यादव सहित कुल 11 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उक्त आरोपी लोग कूटरचित कर साधारण सदस्यों की सूची में फेरबदल कर चुनाव फर्जी ठंग से करवा लिया।
थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी वादी शिवराम यादव ने आरोप लगाया है कि श्री सन्त परम हंस इण्टर कालेज को हड़पने की नीयत से गाँव निवासी एवं बसपा बदलापुर विधान सभा प्रत्याशी  लालजी यादव ने बीते वर्ष 21 अगस्त को अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से चुनाव करवा लिया। साधारण सूची में भारी फेरबदल होने की सूचना मिलते ही शिवराम यादव ने संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी के यहाँ अपील कर दिया। मामला फर्जी पाए जाते ही निदेशक द्वारा बीते माह 14 मार्च को सम्पन्न चुनाव निरस्त कर दिया गया। उधर वादी शिवराम की तहरीर पर बक्शा पुलिस ने औंका निवासी  लालजी यादव, पारसनाथ यादव, राममूर्ति यादव टीटी, देशराज शर्मा, रामनयन यादव सरायहरखु निवासी जयनाथ यादव, सुल्तानपुर बदलापुर निवासी दिलीप कुमार गौतम, अमरनाथ यादव, राजमणि यादव एवं सराय त्रिलोकी निवासी अशोक कुमार सिंह के खिलाफ फर्जी सदस्य बनाकर चुनाव करवाने के मामले में धारा 419,420,407,468 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया।

17वीं विधानसभा के पहले दिन विधानमंडल के दोनो सदनों को संयुक्त रुप से सम्बोधित करते हुए श्री नाईक

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज साफ कह दिया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति किसी भी कीमत पर नहीं चलेगी।

17वीं विधानसभा के पहले दिन विधानमंडल के दोनो सदनों को संयुक्त रुप से सम्बोधित करते हुए श्री नाईक ने कहा कि राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति से अलग हटकर काम करेगी। सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित करना है। श्री नाईक ने कहा कि हर हाल में कानून का राज स्थापित किया जायेगा। अपराधियों पर नकेल कसने के लिये एंटी भू माफिया टास्क फोर्स जैसे संगठनो का गठन किया गया है। बलात भूमि कब्जा करने वालों से पीडित को राहत दिलाने का अभियान चलाया गया। थानों में शत-प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये। अपराधियों को कानून के दायरे में सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती का अभियान चलाया जायेगा। यूपी 100 सेवा की पहुंच बढाई जायेगी। सुनिश्चित किया जायेगा कि 15 मिनट में पुलिस पीडित की मदद के लिये पहुंच जाये। जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये स्वास्थ्य संकुल स्थापित किया जायेगा। श्री नाईक ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी में सांस्कृतिक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जायेगा। पर्यटकों को जानकारी बुकिंग सहायता आदि के लिये चौबीस घंटे कार्य करने वाली हेल्पलाइन की स्थापना की जायेगी। किसानों की बेहतरी के लिये कई योजनाएं शुरु की जा रही हैं।

इन्डिका कार को प्राइवेट बस ओवरटेक करने के चक्कर में कार को बुरी तरह टक्कर मार दिया

वाराणसी :-चौबेपुर थानान्तर्गत उमरहा बाजार पेट्रोल पम्प के पास  मे बनारस  की तरफ़ से प्राइवेट बस आ रही वही दूसरी तरफ़ गाजीपुर की तरफ़ से आ रही इन्डिका कार को प्राइवेट बस ओवरटेक करने   के चक्कर में कार को बुरी तरह टक्कर मार दिया जिसमें की कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया जिसमें की कार में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गया तत्काल पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुँच कर कार में से सभी घ्य्लौ को निकाल कर अस्पताल भेजा जिसमे की एक लोग जो की कार को चला रहा था   वो बुरी तरह घायल हो चुका था घायल को तत्काल जिला अस्पताल पण्डित दीनदयाल अस्पताल  उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के  ट्रामा सेंटर   भेजा गया ट्रामा सेंटर में  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया   सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है की मृत का नाम सत्यप्रिय राजन  34वर्षीय पुत्र जगजीवन  ग्राम -हुसेपुर  थाना -बलुआ जिला -चन्दौली  निवासी बताया गया है बताया जाता है की सत्यप्रिय राजन पहड़िया में एयरटेल ऑफीस में जॉब करता था एवम वही बगल में ही रहता था मृत  सत्यप्रिय के पिता रेलवे में गार्ड थे जो की वर्तमान समय में रिटायर्ड हो चुके है सत्यप्रिय कुल चार भाई है जो की सत्यप्रिय अपने भाईयो में सबसे बड़ा है मृत सत्यप्रकाश को संध्या 6बजे दीनदयाल अस्पताल में  से पंचनामा करके बीएचयू पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है