वाराणसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे टवेरा कार में सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, संयोग रहा कि किसी की मौत नही हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने अमानवीयता का परिचय देते हुए दुर्घटना में घायलों की मदद के बजाय उनके मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। इस घटना में कुल नौ लोग घायल है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार स्थित आलू मिल के सामने हुआ है।घायल गाजीपुर में आयोजित मांगलिक समारोह में जा रहे थे।प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज बाजार कूंडा निवासी गौरीशंकर 40 वर्ष अपने बहन के घर गाजीपुर में आयोजित मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार की महिलाओं कंचन देवी 42 वर्षीय मियांकपुरा इलाहाबाद ;कनकलता 45वर्षीय घुरपुर इलाहबाद ;कृष्णलता (महिला ) 45वर्षीय ज्ञानपुर भदोही ; विष्णु कुमार 45 वर्षीय घुरपुर इलाहबाद ; रंजन उर्फ गूड्डू 50वर्षीय ज्ञानपुर ; सुधांशु22वर्षीय ज्ञानपुर भदोही निवासी के साथ टवेरा कार से निकले थे बड़ागांव बसनी बाजार के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं कार सवार सभी लोग जख्मी हो गये। हादसे में कार चालक बुरी तरह दब गया। उनकी चीख पुकार सुन क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक वालेसे लोहे का राड और अन्य सामान के मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंसे चालक और अन्य लोगों को निकाला गया । सभी घायलों को तत्काल नज़दीकी चिकित्सालय जिला अस्पताल वाराणसी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रामासेंटर पाण्डेयपुर को भेजा गया जहाँ पर हालत घम्भीर होने की दशा मे दीनदयाल अस्पताल के डाक्टरों ने घायलों का उपचार करके सभी की बीएचयू रेफर किया सभी घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।सभी घायलों की हालत बेहद घम्भीर स्थिति बनी हुई है ॥
tikhiawaz24.in
सोमवार, 3 जुलाई 2017
जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश
गोरखपुर-खोराबार क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हक्काबाद ( छोटका भठवा) के निवासी मन्नू लाल s/oबंशराज, रामप्यारे s/oहंशराज, रामधारी s/o हंशराज, नन्द s/o जिरा का जमीन जंगल अयोध्या प्रसाद सेमरा के अन्तरगत है। जिसको विनोद यादव s/o रेखा यादव , राजकुमार s/o रेखा यादव निवासी हक्काबाद के लोग अपने परिचित व्यक्तियो को बुलाकर जमीन पर ईट गिरवाकर जबरन घेराव करने की पुरी कोशिश किया।जब इसकी सुचना जमीन के मालिक के घर वालो को पता चला तो वे सब उसको रोकतने की
पुरा प्रयास किया। जब बात नही बनी तो 100 नम्बर पर कई बार फोन किया गया।
फिर भी पुलीश प्रशासन न ही मौके पर पहुची न ही कोई कार्यवाही किया।
रविवार, 2 जुलाई 2017
श्रमजीवी एक्सप्रेस व सद्भावना ट्रेन के ठहराव को लेकर बदलापुर तहसील व्यापार मंडल ने श्रीकृष्ण नगर स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
जाौनपुर अनिल सिंह (अध्यक्ष तहसील उद्योग ब्यापार मंडल बदलापुर जौनपुर) द्वारा बदलापुर के श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाने की मुहिम में अब तक कई बार चुके हैं। इनमें लोगों ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा जी को स्टेशन मास्टर द्वारा ज्ञापन देकर श्री कृष्णा नगर में ट्रेन को रोकने की गुहार लगाई है।
केशव सिंह (शिक्षक नेता एवं समाजसेवी) बदलापुर ने कहा कि माननीय मनोज सिन्हा जी ने बदलापुर में परिवर्तन रैली में वादा किये थे कि बदलापुर विधानसभा के लोग यदि एक विधायक देंगे तो बदलापुर वासियों के लिए एक नही दो ट्रेन देंगे। अब समय आ गया है कि बदलापुर विधानसभा की सम्मानित जनता ने अपना वादा पूरा किया।अब माननीय रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा जी अपना वादा पूरा करें जिससे बदलापुर की जनता का भला हो सके सम्मानित जनता सदैव आपकी आभारी रहेगी।
हर एक की मंशा यही है कि श्री कृष्णा नगर में श्रमजीवी और सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो, भले ही वह स्टेशन पर महज दो मिनट के लिए ही रुके।
विधानसभा वासियों की मांग में उन्हें क्या खामी नजर रही है। कौन से मापदंड श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पूरी नहीं कर पा रहा है। आखिर श्री कृष्णा नगर से स्टेशनों पर इस ट्रेन को रोककर हमारे साथ क्यों नाइंसाफी की जा रही है। रेल मंत्री से लेकर स्टेशन अधीक्षक को दिए जा रहे ज्ञापनों में लोगों की पहली शिकायत यही है कि उनसे सालो से उनका हक क्यों छीना जा रहा है जबकि श्री कृष्णा नगर स्टेशन अपने सभी मांपदंड पूरा कर रहा है।
रेलमंत्रीअपने बजट में श्री कृष्णा नगर को दे तोहफा
बदलापुर विधानसभा ने रेलमंत्री मनोज सिन्हा को लिखे ज्ञापन में बताया कि श्री कृष्णा नगर स्टेशन से करीब लाखो की आबादी जुड़ी है। यहां के लोगों को दिल्ली जाना हो जौनपुर या शाहगंज जाना होता है। ऐसे में इसका ठहराव श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर होना बेहद जरूरी है। जिससे आमजन को इन स्थानों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिल सकेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि रेलमंत्री अपने बजट में इसके ठहराव की घोषणा करते हैं तो यह उनकी ओर से विधानसभा वासियों को एक तोहफा होगा। ज्ञापन सौंपने राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी (महामंत्री तहसील उद्योग व्यापार मंडल बदलापुर ), कुलदीप सिंह प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर , राहुल सिंह , रमेश कुमार सिंह , पवन कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह , पंकज सिंह (प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी बदलापुर), वैभव सिंह, शिव शंकर विश्वकर्मा, राय साहब, केशव प्रसाद सिंह , कैलाश नाथ, संदीप उपाध्याय , महेश उपाध्याय, तेजा सिंह , भरत सिंह, नरसिंह सिंह, कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार उपाध्याय ,धीरेंद्र विक्रम सिंह अन्य लोग शामिल थे।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ की धरने की घोषणा
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के अध्यक्ष और सूबे के पिछडा वर्ग तथा विकलांग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए आगामी चार जुलाई से यहां धरना देने की घोषणा की है।
श्री राजभर ने कहा, “मैं गठबंधन सरकार का जिम्मेदार मंत्री हूं। मेरे जिले में ही जब मेरी नहीं सुनी जा रही है ताे दूसरे जिलों के कार्यकर्ताओं का मैं क्या काम करवा पाऊंगा। मैंने जिलाधिकारी से अब तक 19 काम कहे हैं, लेकिन उन्होंने एक भी काम नहीं किया है। मैं इसके खिलाफ चार जुलाई से धरने पर बैठूंगा।” श्री राजभर ने कहा कि बरदा विकास खण्ड पर कार्यरत शिक्षा अधिकारी की बहुत शिकायतें थीं। कार्यकर्ताआेें ने उसके जांच की बात की। जांच तो नहीं हुई बल्कि जिलाधिकारी ने उसको एक विकास खण्ड का और प्रभार दे दिया। कासिमाबाद के उप जिलाधिकारी काे चार दिन पहले लाया गया और दो दिन बाद ही हटा दिया गया। जनता की भावनाओं से खिलवाड किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उन पर लगातार दबाव है इसलिये वह चार जुलाई से धरने पर बैठेंगे।
उधर, जिलाधिकारी संजय खत्री ने कुछ भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। श्री खत्री नेे फोन पर कहा, “मैं क्या बताऊं, मुझे नहीं बोलना चाहिये। मेरा बोलना ठीक भी नहीं है।”
रायबरेली हत्याकांड के आराेपियों की गिरफ्तारी के लिये योगी ने पुलिस को दिया 10 दिन का समय
लखनऊ उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पांच लोगों की हत्या से खिन्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस को 10 दिन का समय दिया है।
श्री आदित्यनाथ ने आज घटना को दुःखद बताते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को 05-05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
उन्होंने लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को घटना की 10 दिन के अन्दर जाँच कर, दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रायबरेली में 5 लोगों की निर्मम हत्या का CM ने लिया संज्ञान
लखनऊ- रायबरेली में 5 लोगों की निर्मम हत्या का CM ने लिया संज्ञान, आईजी लखनऊ रेंज से सीएम ने मांगी 10 दिन में रिपोर्ट, मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सीएम ने संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान, ऊंचाहर के इटौरा में 5 लोगों को पीट पीटकर जला डाला था
लखनऊ- अवैध खनन के ख़िलाफ़ CBI ने दर्ज किया मुक़दमा, CBI ने दिल्ली में दर्ज किया पहला मुक़दमा, कौशांबी जिले में खनन विभाग का भू वैज्ञानिक नामज़द, भू वैज्ञानिक अरविंद के साथ 8 और नामज़द, डॉ.अमित यादव, जेपी पांडेय, राशिद अली रानू का नाम,मोहम्मद रिज़वान, नरेन्द्र पाल सिंह पर मुक़दमा दर्ज, हरवीर सिंह काके और बलजीत सिंह पर भी मुक़दमा, सबने मिल कर कौशांबी में किया अरबों का खनन, कॉंग्रेस के एक पूर्व विधायक CBI के रडार पर,गायत्री प्रजापति का सिंडिकेट मैनेजर भी निशाने पर
हापुड़- पहाड़ों पर बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर, गढ़ में जलस्तर बढ़ने से आसपास के गावों में दशहत, पीएसी के जवानों ने गंगा ब्रजघाट पर डाला डेरा, गंगा स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
बांदा- आर्थिक तंगी के चलते किसान ने की आत्महत्या, किसान पर केसीसी का था 1.5 लाख का कर्ज, कल होने वाली थी किसान की बेटी की शादी, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर की घटना
लखनऊ- छोटे मोटे अपराधों की FIR के लिए नही जाना होगा थाने, जन सुविधा केंद्र पर ही ऑनलाइन दर्ज हो सकेगी FIR, पुलिस तकनीकी सेवा ने शासन को भेजा प्रस्ताव
लखनऊ- यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू किए प्रयास, 3 सदस्यीय मंत्री समूह ने यूपी के लिए ब्रांड एम्बेसडर पर की चर्चा, पर्यटन को बढ़ाने के कई और तरीको पर भी हुआ मंथन, रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह,आशुतोष टण्डन शामिल
लखनऊ- माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश मंत्री महेंद्र नाथ राय का बयान- विद्यालयों के पास भूमि,भवन, योग्य शिक्षक जरूरी, मानक न पूरे करने वाले विद्यालयों की मान्यता खत्म हो, ऐसे विद्यालयों को मान्यता देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग
मैनपुरी- बेसिक शिक्षा परिषद 30 बर्खास्त शिक्षकों पर FIR, धोखाधड़ी के मामले में BSA ने दर्ज कराई FIR, 3 महीने पहले फर्जी अभिलेखों के मामले में हुए थे बर्खास्त, शहर कोतवाली में BSA ने दर्ज कराई FIR
फर्रुखाबाद- सड़क के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव फेंकने की आशंका, ग्रामीणों का सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल का मामला
सहारनपुर- ट्रक और कार की टक्कर में 2 श्रद्धालुओं की मौत, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती, दर्शन करने के लिए शाकुंभरी देवी जा रहे थे श्रद्धालु, नकुड़ थाना क्षेत्र के सहारनपुर मार्ग की घटना
बदायूं- सर्राफा की दुकान से 6 लाख के जेवर लेकर महिलाएं फरार, महिलाओं की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद, बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
गोरखपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में लटकता मिला युवक का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, तिवारीपुर के सूर्य विहार कॉलोनी की घटना
मिर्ज़ापुर- प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हमीदपुर पुलिया के पास बरामद हुआ शव, अदलहाट थाना क्षेत्र के हमीदपुर की घटना
लखनऊ- परिवहन विभाग के रसूखदार अफसर, मंत्री,सरकार पर कई सेटिंगबाज RTO,ARTO भारी, जहां चाहा वहां ली तैनाती, SP,BSP में भी रहे बड़े जिलों में तैनात, योगी आदित्यनाथ सरकार में भी मंत्री और विभाग हैं मेहरबा हैं परिवहन विभाग के सेटिंगबाज ARTO और RTO, सिया राम वर्मा को उन्नाव से फतेहपुर भेजा गया,सतीश कुमार को ललितपुर भेजा गया, संजय प्रताप को चंदौली, में मिली तैनाती, डी के सिंह को अलीगढ से आगरा भेजा गया, डॉक्टर विजय कुमार आगरा से मेरठ भेजे गए, कमल प्रसाद गुप्ता मेरठ से मुरादाबाद, पहुंचे, वीपी सिंह को इलाहाबाद से मेरठ भेजा गया, सुरेंद्र कुमार मुरादाबाद से इलाहाबाद भेजे गए,राकेश सिंह गोरखपुर से कानपुर पहुंचे, सुभाष चन्द्र कुशवाहा आज़मगढ़ से फैज़ाबाद, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव पर भी भारी हैं ये अधिकारी, परिवहन मंत्री बेखबर,काली कमाई में जुटे ये रसूखदार,परिवहन आयुक्त के रवींद्र नायक भी खेल में शामिल, परिवहन आयुक्त के देख रेख में चल रहा पोस्टिंग का कारोबार
मथुरा- चोरों ने परचून की दुकान को बनाया निशाना, एक लाख की नगदी और लाखों का सामान चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, हाईवे थाना क्षेत्र में सोंख रोड की घटना
गोंडा- मंत्री स्वाति सिंह का गोंडा दौरा आज, एल्गिन चरसड़ी तटबन्ध का करेंगी निरीक्षण, अब तक शुरू नहीं हो पाया तटबन्ध मरम्मत का कार्य, घाघरा की बाढ़ से हर साल आती है तबाही
आगरा- जेल के सिपाही का शराब खरीदने का वीडियो वायरल, वर्दी पहनकर सिपाही ठेके से खरीद रहा है शराब, जगदीशपुरा के आवास विकास का मामला
लखनऊ- यूपी में सड़कों के विकास को लेकर आज होगी अहम बैठक, विधानसभा के तिलक हाल में 2 बजे से शुरू होगी बैठक, केंद्र से मिले 10 हज़ार करोड़ से सड़क विकास पर होगी चर्चा, बैठक में प्रदेश के सभी सांसद भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बैठक की अध्यक्षता
लखनऊ- किसानों की आय बढ़ाने के मिशन पर बढ़ी योगी सरकार, कर्जमाफी की जरूरत खत्म करने पर भी हो रहा विचार, कृषि के लिए चल रही योजनाओं को जोड़ने पर हो रहा मंथन, केंद्र और राज्य की योजना को आपस में जोड़ने पर मंथन, पूरे प्रदेश में बनाई जाएगी एक समान योजना
मेरठ- युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, डेढ़ महीने पहले हुई थी युवक की शादी, सरुरुपुर के करनावल जंगल इलाके की घटना
हापुड़- युवक को गोली लगने का मामला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी थी युवक को गोली, बाबूगढ़ थाना के रसूलपुर गांव की घटना।
लखनऊ- अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा गोदाम में पड़ी चीनी, खाद्य विभाग सस्ती दरों में चीनी देने पर कर रहा विचार, सोमवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा निर्णय, मई से सरकारी राशन की दुकानों पर नहीं मिल रही चीनी, खाद्य रसद विभाग बची हुई चीनी देने पर कर रहा विचार
गाजियाबाद- ट्रांसपोर्टर अवनीश सिंह बेदी गिरफ्तार, नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर किया कब्जा, कब्जे को लेकर नगर निगम ने कराई थी FIR, साहिबाबाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
लखनऊ- राजधानी के शहरी इलाकों में धारा-144 लागू, जिला प्रशासन ने 29 अगस्त तक लगायी धारा-144, विधानसभा बजट सत्र,15 अगस्त के चलते लिया फैसला, रक्षा बन्धन को देखते हुए भी धारा-144 लागू, राजधानी में बड़े धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए धारा-144, LIU की ख़ुफ़िया रिपोर्ट के बाद धारा-144 लागू की गई
शनिवार, 1 जुलाई 2017
पेड़ लगाकर मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन।
जिला जेल में सजायाफी की मौत
जौनपुर। दहेज हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद एक सजायफ्ता कैदी की मौत हो गयी। कैदी की मौत से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर कैदियों में कानाफूसी शुरू होने से मौत के कारण कोसदि्ग्ध बताया जारहा है। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर गांव निवासी राधेश्याम को दीवानी न्यायालय ने सन् 2013 में दहेज हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए धारा 498, 304 के तहत उम्र कैद की सजा सुनाया गया था। वह जेल मे सजा काट रहा थाआज को दोपहरलगभग 3बजे के करीब उसकी हालत अचानक खराब हो गयी। जेल के डाक्टरो ने पहले खुद इलाज किया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राधेश्याम जेल में आने से पहले क्षय रोग की बीमारी से पीड़ित था उसका इलाज बीएचयू वाराणसी से चल रहा था। मौत का असली कारण जाचं के बाद ही चल सकेगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान'
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'स्कूल चलो अभियान' का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के साथ वन महोत्सव अभियान की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने इस अभियान में बेटियों की शिक्षा पर अधिक जोर देने की बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान में 10 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग वितरित किये।
सीएम ने कहा कि सरकरा का प्रयास है कि 6 से 14 वर्ष का एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नही रहे। पहली बार लगा कि गरीब का बच्चा भी कान्वेंट के बच्चे की तरह अच्छी यूनिफार्म ओर बैग लेकर स्कूल जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण को बचाने के लिए 6 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कुकरैल को इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा ऐसा केंद्र बनाए कि लखनऊ आने वाले पर्यटक कुकरैल भी आएं । जन्मदिन, पुण्यतिथि, मैरिज एनिवर्सिरी के अवसर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करे। इसे पहल से राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाए बढ़ेगी।
इस मौके पर मंत्री आशुतोष टंडन, दारा सिंह चौहान, अनुपमा जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, श्रीकांत शर्मा, स्वाति सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, बलदेव सिंह औलख, संदीप सिंह सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग में 74 अधिकारियों का तबादला, 27 डीआइओएस बदले
सुरभिवाणी :: लखनऊ प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में व्यापक फेरबदल किए हैं। 74 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले दिनों 22 जिला विद्यालय निरीक्षकों के तबादले के बाद 27 और जिलों के अब बदले गए हैं। कई अधिकारियों को प्रोन्नत भी किया गया है। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के अनुसार तदर्थ व्यवस्था को समाप्त करते हुए ज्येष्ठता क्रम के अनुसार स्थानांतरण किए गए हैं। इससे अधिकारियों का मनोबल बना रहेगा। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है-
क्रमांक नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
1. माया निरंजन - जेडी मीरजापुर - जेडी इलाहाबाद
2. अनारपति वर्मा - प्रतीक्षारत - जेडी आजमगढ़
3. केके गुप्ता - जेडी शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक - जेडी कानपुर
4. महेंद्र देव - जेडी मुरादाबाद - जेडी मुरादाबाद के साथ आगरा का अतिरिक्त प्रभार
5. अंजना गोयल - जेडी (अर्थ) शिक्षा निदेशालय - जेडी बरेली
6. सुरेंद्र तिवारी - उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय - जेडी लखनऊ
7. अजय कुमार द्विवेदी - प्राचार्य डायट, अलीगढ़, प्रभारी जेडी अलीगढ़ - जेडी वाराणसी
8. ओम प्रकाश द्विवेदी - प्राचार्य डायट, गाजीपुर - प्रभारी जेडी फैजाबाद एवं देवीपाटन मंडल
9. संजय द्विवेदी - प्रतीक्षारत - जेडी शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक, प्राचार्य डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद
10. कामता राम पाल - प्राचार्य डायट, हरदोई के पद पर स्थानांतरणाधीन - प्रभारी जेडी मीरजापुर
11. मनोज कुमार द्विवेदी (प्रथम) - प्राचार्य डायट, फैजाबाद - प्रभारी जेडी झांसी चित्रकूट मंडल
12. अरविंद कुमार पांडेय - प्राचार्य डायट, सुलतानपुर - जेडी (अर्थ) शिक्षा निदेशालय
13. दिव्य कांत शुक्ल -प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान - जेडी मेरठ, सहारनपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार
14. अनिल भूषण चतुर्वेदी - प्रभारी जेडी इलाहाबाद- बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
15. राजेंद्र प्रसाद - प्रभारी जेडी, कानपुर- बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
16. प्रदीप कुमार - प्रभारी जेडी, आगरा - अपर सचिव, यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद
17. योगेंद्र नाथ सिंह -अपर सचिव यूपी बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद- अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर एवं प्रभारी जेडी गोरखपुर
18. शिव प्रकाश द्विवेदी - प्रभारी जेडी बरेली व डीडीआर बरेली - डीडीआर बरेली
19. दीपचंद - प्रभारी जेडी लखनऊ व डीडीआर शिविर कार्यालय लखनऊ - उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ
20. ओंकार शुक्ल - प्रभारी जेडी, वाराणसी - डीडीआर वाराणसी
21. उदयभान - प्रभारी जेडी फैजाबाद, डीडीआर लखनऊ - डीडीआर, कानपुर
22. मनोज कुमार द्विवेदी (द्वितीय) - प्रभारी जेडी, झांसी व चित्रकूट मंडल - डीडीआर - झांसी व चित्रकूट मंडल
23. अहिबरन सिंह - प्रभारी जेडी व डीडीआर सहारनपुर - डीडीआर सहारनपुर
24. ज्योति प्रसाद - डीडीआर, मेरठ - डीडीआर मुरादाबाद
25. विभा शुक्ला - डीडीआर (व्यावसायिक शिक्षा), शिविर कार्यालय - डीडीआर, लखनऊ
26. आशुतोष भारद्वाज - प्रतीक्षारत - डीडीआर, मेरठ
27. प्रेम चंद्र - सहायक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय - डीडीआर, शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक
28. राजशेखर सिंह - सहायक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद - डीआइओएस सोनभद्र
29. जयकरन लाल वर्मा - उप प्राचार्य, डायट, लखनऊ - डीआइओएस रामपुर
30. नरेंद्र शर्मा - उप प्राचार्य, डायट प्रतापगढ़- डीआइओएस हरदोई
31. नंद लाल सिंह - मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आजमगढ़ - डीआइओएस, बाराबंकी
32. अनिल कुमार मिश्र - डीआइओएस, पीलीभीत - बेसिक शिक्षा विभाग
33. नरेंद्र देव पांडेय - उप प्राचार्य, डायट फैजाबाद - डीआइओएस, गाजीपुर
34. राजेश कुमार - उप प्राचार्य, डायट, कांठ मुरादाबाद- डीआइओएस, बिजनौर
35. मनोज कुमार आर्य - उप प्राचार्य, डायट, शाहजहांपुर - डीआइओएस बुलंदशहर
36. अरुण कुमार दुबे - डीआइओएस बिजनौर - डीआइओएस मथुरा
37. मुनेश कुमार - उप प्राचार्य, डायट मेरठ- डीआइओएस, मुजफ्फरनगर
38. राजू राणा - डीआइओएस, अलीगढ़ - डीआइओएस, मेरठ
39. श्याम सरोज वर्मा - उप प्राचार्य, डायट, बाराबंकी - डीआइओएस, भदोही
40. शिवचंद राम - उप प्राचार्य, देवरिया - डीआइओएस, देवरिया
41. धर्मेंद्र शर्मा - उप प्राचार्य, डायट, मथुरा - डीआइओएस, अलीगढ़
42. बृजभूषण मौर्य - उप प्राचार्य, डायट सिद्धार्थनगर - डीआइओएस, बस्ती
43. प्रवीण कुमार उपाध्याय - उप प्राचार्य, डायट, मुजफ्फरनगर, डीआइओएस, गौतम बुद्ध नगर
44. मुन्ने अली - डीआइओएस, बरेली - डीआइओएस, बदायूं
45. अरविंद कुमार द्विवेदी - उप प्राचार्य, डायट कानपुर देहात - डीआइओएस, कानपुर देहात
46. रितु गोयल - उप प्राचार्य, डायट, गौतमबुद्धनगर- डीआइओएस, फीरोजाबाद
47. 47. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया - उप प्राचार्य, डायट कन्नौज- डीआइओएस, गोरखपुर
48. नंद लाल गुप्ता- उप प्राचार्य डायट - डीआइओएस, अमेठी
49. गिरधारी लाल - उप प्राचार्य, डायट बदायूं - डीआइओएस, रायबरेली
50. हृदय नारायण त्रिपाठी - उप प्राचार्य डायट, बलरामपुर - डीआइओएस, बलरामपुर
51. उमेश कुमार शुक्ल - उप प्राचार्य, डायट, लखीमपुर खीरी - डीआइओएस, जौनपुर
52. राजेंद्र बाबू - उप प्राचार्य, डायट, हमीरपुर - डीआइओएस (द्वितीय)-आगरा
53. राजेश कुमार वर्मा - मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), फैजाबाद - डीआइओएस, पीलीभीत
54. विमलेश विजय - उप प्राचार्य, डायट, बुलंदशहर - डीआइओएस, कन्नौज
55. प्रभुराम - प्रभारी डीआइओएस, सोनभद्र- बेसिक शिक्षा विभाग
56. कमलाकर पांडेय- प्रभारी डीआइओएस, हरदोई - बेसिक शिक्षा विभाग
57. राम शरण सिंह - डीआइओएस, बाराबंकी - रीडर, आईएएसई, इलाहाबाद
58. वीरेंद्र प्रताप सिंह - प्रभारी डीआइओएस, मुजफ्फरनगर - बेसिक शिक्षा विभाग
59. श्रवण कुमार यादव - डीआइओएस, मेरठ - बेसिक शिक्षा विभाग
60. संतोष कुमार मिश्र - प्रभारी डीआइओएस, भदोही - बेसिक शिक्षा विभाग
61. राजेंद्र प्रसाद यादव - डीआइओएस, देवरिया- बेसिक शिक्षा विभाग
62. भीम सिंह - डीआइओएस, गौतम बुद्ध नगर- बेसिक शिक्षा विभाग
63. राकेश कुमार - डीआइओएस, बदायूं- बेसिक शिक्षा विभाग
64. प्रेम प्रकाश - डीआइओएस, कानपुर देहात- बेसिक शिक्षा विभाग
65. राकेश कुमार श्रीवास्तव - प्रभारी डीआइओएस, रायबरेली - बेसिक शिक्षा
66. राम सिंह - प्रभारी डीआइओएस, बलरामपुर - बेसिक शिक्षा विभाग
67. भाष्कर मिश्र - प्रभारी डीआइओएस, जौनपुर - बेसिक शिक्षा
68. कृष्ण पाल सिंह - डीआइओएस, कन्नौज- बेसिक शिक्षा विभाग
69. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी - डीआइओएस - बेसिक शिक्षा विभाग
70. जितेंद्र यादव - उप प्राचार्य, डायट चित्रकूट - डीआइओएस, चित्रकूट
71. कालीचरण - डीआइओएस, महाराजगंज - बेसिक शिक्षा विभाग
72. मृदुला आनंद - प्रतीक्षारत - डीआइओएस, महाराजगंज
73. सत्य नारायण - डीआइओएस (द्वितीय), कानपुर नगर - बेसिक शिक्षा
74. सतीश कुमार -उप प्राचार्य, डायट औरेया - डीआइओएस (द्वितीय), कानपुर नगर


