tikhiawaz24.in

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

हाईकोर्ट ने दिया निर्देश,सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति को लेकर याचिका

लखनऊ-यूपी को अवार्ड,उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पुरस्कार,UPSRTC को मिला प्रथम पुरस्कार,'इंडिया बस सेफ्टी अवार्ड्स' से नवाजा
गया,UPSRTC हैदराबाद में आयोजित किया गया था समारोह

 

लखनऊ-सीएम योगी सड़क मार्ग से ऊना से चंडीगढ़ रवाना,सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से जा रहे हैं चंडीगढ़,हेलीकाप्टर में खराबी के कारण जा रहे हैं सड़क मार्ग से,ऊना में आई थी हेलीकाप्टर में तकनीकि खराबी

 

गोंडा-खाद्यान गोदामों पर छापेमारी,डीएम के निर्देश पर खाद्यान गोदामों पर छापेमारी का मामला,निजी गोदाम में खाद्यान बरामद,सरकारी गोदामों में मिली अनियमितता,42,404 बोरी गेहूं और 2,836 बोरी अतिरिक्त चावल मिला,स्टॉक मिलान के बाद भारी मात्रा में खाद्यान बरामद,कालाबाजारी के लिये रखा गया था
खाद्यान,शहर कोतवाली में सरकारी गोदाम प्रभारी सहित 3 पर केस

 

वाराणसी- अस्पताल में हंगामा,निजी हॉस्पिटल में मरीज की मौत को लेकर हंगामा,10 हजार जमा करने के बाद ब्लड नहीं चढ़ाने का आरोप,लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास का मामला

 

कौशाम्बी- मजदूर को लगा करंट,मकान निर्माण में काम कर रहे मजदूर को लगा करंट,करंट लगने से छत से गिरकर हुई मजदूर की मौत,कौशाम्बी थाना क्षेत्र के विजया चौराहे की घटना

 

लखनऊ-गृहमंत्री का जन्मदिन,गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर वृक्षारोपण,कालीचरण इंटर कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण,विधायक पंकज सिंह,नीरज बोरा,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव रहे मौजूद,कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ महेन्द्र नाथ राय हुए शामिल

 

बदायूं-बेटे की कर दी हत्या,पति-पत्नी विवाद में मासूम की संदिग्ध हत्या,पति-पत्नी एक दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप,2 साल के मासूम की गला दबाकर हुई
हत्या,पुलिस ने पति और पत्नी को किया गिरफ्तार,बिसौली कोतवाली क्षेत्र के डिसौली गांव की घटना

 

मेरठ-शव मिलने से सनसनी,कई दिन पुराना नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,परीक्षितगढ़ क्षेत्र के
लोधीपुरा,नहर में मिला शव

 

कन्नौज-युवक की मौत,ट्रेन से कटकर युवक की मौत,रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ
हादसा,सदर कोतवाली के यूपीटी के सामने की घटना

 

पीलीभीत-बाइक सवार की मौत,ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा,एक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,गजरौला थाना क्षेत्र के पूरनपुर रोड की घटना

 
लखनऊ-हमलों पर रणनीति,कानून व्यवस्था पर विपक्षी हमलों पर सत्ता पक्ष की रणनीति,प्रमुख आपराधिक घटनाओं पर तैयार किए तथ्यात्मक जवाब,सरकार के
खास मंत्रियों पर होगी सदन प्रबंधन की जिम्मेदारी,ईटीवी से खास बातचीत में
संसदीय कार्य मंत्री का बयान,हर विपक्षी हमले का जवाब हमारे पास-सुरेश खन्ना,हम सदन चलाने को तैयार-सुरेश खन्ना,पर सदन सत्ता और विपक्ष दोनों के तालमेल से चलता है

 

लखनऊ- कार्रवाई के आदेश,फिरोजाबाद में साल2015-16 में टैक्सी परमिट का मामला,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टैक्सी परमिट मामला,वाहनों में की गई अनियमितता के चलते तत्कालीन CMO पर कार्रवाई,तत्कालीन सीएमओ डॉ.
एनएल यादव के खिलाफ कार्रवाई के आदेश,दोषी चिकित्साधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश,डॉ. पुष्कर आनन्द,डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. लाल कुमार पर भी कार्रवाई,डॉ दीपेन्द्र यादव,डॉ मनोज,डॉ मुशीर,डॉ विनित यादव भी दोषी,निदेशक (प्रशासन) अजीत कुमार मामले में जांच अधिकारी बनाए गए हैं,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश

 

लखनऊ-यूपी सरकार के संयुक्त सचिव सुनील चौधरी की गाड़ी का हुआ चलान,गलत तरीके से सचिवालय भवन के पास खड़ी हुई थी गाड़ी

 

कानपुर-अधिवक्ता का मिला शव,रेलवे ट्रैक पर मिला अधिवक्ता का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,गोविंद नगर के दादा नगर रेलवे ट्रैक का मामला

 

सुल्तानपुर- स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत,स्कॉर्पियो ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,लोगों ने चालक को पीट स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़ ,नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी के पास की घटना

 

देवरिया-मंत्री कलराज मिश्रा का देवरिया आगमन कल,डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी मेगा कैंप का करेंगे शुभारंभ,महाराजा अग्रसेन इंटरमीडिएट कॉलेज में कैंप का आयोजन,आदर्श गांव पयासी में सोलर,चरखा,वत्स मंदिर का करेंगे लोकार्पण,शाम 3:00 बजे गोद लिए पयासी गांव पहुंचेंगे कलराज मिश्र

 

लखनऊ-बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक,पहले विधानसभा में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे,फिर विधानपरिषद में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पेश करेंगे बजट,सभी विधायकों को सत्र के दौरान मौजूद रहने के निर्देश,जिम्मेदार मंत्रियों को विभागीय मुद्दों की तैयारी की रणनीति,राष्ट्रपति चुनाव के मतदान और सत्र की रणनीति पर चर्चा हुई

 

लखनऊ-स्वाइन फ्लू के मिले नए मरीज,राजधानी में 4और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि,चारों मरीज स्वस्थ्य, अस्पताल में भर्ती कराए गए,राजधानी में अबतक 20 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

 

कानपुर-बेकाबू बस से मौत,बस की टक्कर से घायल युवक की मौत,गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया पथराव,एसपी वेस्ट को पथराव में आई चोट,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और हवाई फायरिंग की,स्वरूपनगर के बेनझाबर रोड का मामला

 

मेरठ-स्कूल में दबंगई,बसपा के पूर्व विधायक के भाई की पुत्र वधु का तांडव,आधा दर्जन हथियार बंद युवकों के साथ पहुंची स्कूल,बेटी की सहपाठी को स्कूल में जड़ा थप्पड़,पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में दी तहरीर,सदर बाजार क्षेत्र के MPGS स्कूल का मामला, बसपा के पूर्व विधायक याकूब कुरैशी के भाई की हैं पुत्र वधु,'याकूब कुरैशी की पुत्रवधू समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज', स्कूल में दबंगई करने वालों पर होगी कार्रवाई-एसएसपी

 

आगरा-जनरेटर कारीगर को बदमाशों ने लूटा,87हजार रुपए लूटकर कारीगर को किया घायल,कार में लिफ्ट देने के बहाने कारीगर से की लूट,एत्माउतद्दौला के सहादरा इलाके की घटना

 

फिरोजाबाद-टूटे पड़े तार से चिपककर बालक की मौत,नाराज लोगों ने एनएच-2 पर लगाया जाम,पथराव,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मेला वाला बाग की घटना

 

लखनऊ-अवैध शराब के धंधे पर डीजीपी सुलखान सिंह के निर्देश,आजमगढ़ के शराब कांड से सबक लेकर निर्देश जारी,बीट प्रभारी से लेकर सीओ तक लगाए कारोबार पर लगाम,अवैध शराब कारोबारियों पर गैंगेस्टर,गुण्डाएक्ट में हो कार्रवाई,आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस चलाएं अभियान,पुलिस की मिलीभगत से बिके शराब तो बड़ी कार्रवाई करें

 

लखनऊ-मोहब्बत में बना संदीप आतंकी,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी का मामला,मोहब्बत के जाल में फंसकर संदीप शर्मा बन गया आदिल,कश्मीरी लड़की से शादी कर संदीप शर्मा बन गया आदिल,बैंक लूट की वारदात में ससुराल वालों ने कराई थी जमानत,बिजली टॉवर लगाने गया संदीपलश्कर का आतंकी बन गया,24 साल के संदीप ने 9साल पहले छोड़ दिया था मुजफ्फरनगर

 

लखनऊ-लखनऊ के कई थानेदारों के लिए आज की रात भारी,अंडर ट्रांफर 7 थानेदारों की आज बिदाई,कई और भी हटेंगे,पिछली सरकार से जमे जुगाड़ू थानेदार भी हट सकते हैं,एसएसपी के पास जुगाड़ू थानेदारों की सिफारशी फोन शुरू,कोई बिहार कनेक्शन तलाश रहा,तो कोई साथ रहने की दुहाई

 

सहारनपुर-जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही,महिला मरीज को जमीन पर लिटाकर चढ़या ग्लूकोज,पति को ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़ा होना पड़ा

 
हमीरपुर-अवैध शराब के खिलाफ अभियान,अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान,250 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोग अरेस्ट,पुलिस ने 15 कुंतल लहन किया नष्ट,राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव का मामला

 

लखनऊ-कल 12.30 बजे पेश होगा विधानसभा में बजट,वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे बजट

 

लखनऊ-गुमनामी बाबा की पुस्तकों का होगा डिजिटाइजेशन,फैजाबाद की सामग्री में मिली थी महत्वपूर्ण पुस्तकें,शासन ने जारी किया डिजिटाइजेशन का आदेश

 

कानपुर-नाबालिग से दुष्कर्म,नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-2 का मामला

 

लखनऊ-लेसा ने की कार्रवाई,बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ लेसा का अभियान जारी,लेसा ने बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ की कार्रवाई,70 टीमों ने 287 बिजली बकाएदारों का काटा कनेक्शन,91 बकाएदारों ने जमा किया 30.33 लाख का बकाया बिल,लेसा ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

 

इलाहाबाद-हाईकोर्ट ने दिया निर्देश,सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति को लेकर याचिका,हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को दिया निर्देश,संभव हो तो याचियों को प्रशिक्षण करने वाले स्कूल में दी जाए तैनाती,उस विद्यालय में पद रिक्त न होने पर दूसरे स्कूल में नियुक्ति का निर्देश,शिव लखन सिंह यादव और अन्य ने दाखिल की है याचिका,याचीगण पहले 72825सहायक अध्यापक भर्ती में हुए थे चयनित,याचीगण दारोगा भर्ती 2011 में भी हो गए थे चयनित,दारोगा भर्ती रद्द होने के बाद सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की है मांग

 

हापुड़- खाद्य विभाग ने की छापेमारी,एसडीएम, खाद्य विभाग ने प्राइवेट कंपनी में की छापेमारी,कोल्ड ड्रिंक बनाने के रखे एक्सपायरी डेट के 91 ड्रम सीज,सीज किए ड्रमों की कीमत करीब 14 लाख रुपए,एक्सपायरी डेट के माल से कोल्ड ड्रिंक बनाने की थी तैयारी,सीज माल से लगभग 7 लाख कोल्ड ड्रिंक की बोतल होती तैयार,पिलखुवा के NH-9 पर स्थित है जालटा फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड

 

लखनऊ-मलेरिया के खिलाफ अभियान,CMOलखनऊ के नेतृत्व में मलेरिया के खिलाफ अभियान,लखनऊ के थानों, अस्पतालों,स्कूलों को नोटिस,CMO की टीम को थानों, अस्पतालों में मिले मलेरिया के लार्वा,अलीगंज थाना परिसर में मलेरिया के लार्वा मिले, नोटिस जारी,सीओ अलीगंज के ऑफिस को भी नोटिस दिया गया,सीएमएस गोमती नगर को भी नोटिस दिया गया,रिजर्व पुलिस लाइन, सिटीगर्ल्स हॉस्टल को भी नोटिस दिया गया

 

लखनऊ-11 जुलाई से बजट सत्र की शुरुआत,12,13 को सत्र के विधायी कार्य ,14 जुलाई को बजट पर चर्चा ,15,16 को विधान सभा सत्र नहीं होगा,17,18 को बजट पर चर्चा,19,20,21 को वर्ष2017-18 के अनुदानों पर विचार और मतदान,22 और 23 को विधान सभा सत्र नहीं होगा,24,25,26,27 को वर्ष 2017-18 के अनुदानों पर विचार और मतदान,28 को हाफ डे,अनुदानों की मांगों पर विचार एवं मतदान

 

लखनऊ-सर्वदलीय बैठक,सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे,बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा बैठक में पहुंचे,कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार भी बैठक में पहुंचे,नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बैठक में नहींहुए शामिल,डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई सर्वदलीय बैठक

 
वाराणसी-काशी विद्यापीठ में समाप्त हुई बीएड काउंसलिंग,आखिरी दिन 1001परीक्षार्थियों की हुई काउंसलिंग

 
जौनपुर-घोटालेबाज BDO,करोड़ों के घोटाले के मुख्य आरोपी BDO ने जौनपुर में लिया चार्ज,मनरेगा में 300 करोड़ के घोटाले में लिप्त है बीडीओ राजेश यादव,सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक में बीडीओ रहते हुए किए घोटाला,राजेश यादव के खिलाफ सीबीआई कर रही है जांच,2008,09,और 10में घोटाले में लिप्त रहे हैं राजेश यादव,जौनपुर विकास भवन में राजेश यादव ने कार्यभार ग्रहण किया

 
लखनऊ-मंत्री का बयान,पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर बयान,हम प्रमोशन में रिजर्वेशन के पक्ष में-ओमप्रकाश,पिछड़ों को भी मिले प्रमोशन में रिजर्वेशन का लाभ-ओमप्रकाश,'पंचायत चुनाव की तरह विधानसभा,लोकसभा चुनावों में भीआरक्षण'

 
लखनऊ- सीएम योगी ने दी मदद,सीएम योगी ने 108जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद,गम्भीर बीमारी से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए मदद,1 करोड़ 23 लाख 57 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी,कैंसर,किडनी,हृदय,लिवर,ब्रेन ट्यूमर बीमारी से
पीड़ितों को मदद,इसके पूर्व भी 198 जरूरतमंद लोगों को दी जा चुकी है मदद,2 करोड़ 59 लाख 13 हजार रुपए की दी गई थी आर्थिक मदद जम्मू-कश्मीर- अमरनाथ यात्रा पर आतंकी अटैक,अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस काफिले पर हमला, आतंकी हमले में 6अमरनाथ यात्रियों की मौत,श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात रोका गया,अनंतनाग में पुलिस काफिले पर आतंकी हमला

सोमवार, 10 जुलाई 2017

लश्कर आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला

लखनऊ-लश्कर आतंकी का ख़ाका,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,आदिल के साथ कुलगाम का मुनीब शाह भी गिरफ्तार,आदिल पर सेना पर हमले,हथियार लूट के 3 मुकदमे,कश्मीर में दर्ज हैं संदीप उर्फ आदिल पर तीन मुकदमे,अनंतनाग में एटीएम लूट की 5 बड़ी वारदातों को दिया अंजाम,जनवरी 2017 से लश्कर के लिए काम कर रहा था संदीप,लश्कर आतंकी बशीर अहमद बानी के साथ था संदीप उर्फ आदिल,एक जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में संदीप भी था,आतंकियों को पनाह देने का जिम्मा संदीप का था,बैंकों को लूटकर लश्कर के लिए करता था फंडिंग 

मुजफ्फरनगर-लश्कर आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,मुजफ्फरनगर में संदीप शर्मा के घर की हो रही तलाश,सिविल लाइन इलाके में पुलिस कर रही घर की तलाश,संदीप शर्मा के घर का सर्च अभियान चला रही पुलिस 

मुजफ्फरनगर का रहने वाला है आतंकी संदीप,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,एसएसपी ने संदीप शर्मा के मुजफ्फरनगर में रहने की पुष्टि की,मुजफ्फरनगर के नई मंडी के मुस्तफाबाद का रहने वाला है संदीप,3 साल से घरवालों से नहीं था संदीप शर्मा का सम्पर्क,6 माह पूर्व अपने भाई को प्रवीन शर्मा ने किया था फोन,जम्मू में संदीप शर्मा ने भाई को ठेकेदारी करने की बताई थी बात,मुजफ्फरनगर में तीन साल पूर्व संदीप करता था वेल्डिंग का काम,थोड़ी देर में संदीप के घरवालों से मिलकर पुलिस करेगी पूछताछ

आगरा-वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल,घायल युवकों के पास से अवैध तमंचे बरामद,पुलिस के अनुसार वारदात की फिराक में थे दोनों युवक,फतेहाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा

सिद्धार्थनगर-बढ़नी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला,SDM सोहरतगढ़ सत्यप्रकाश दोबारा करा रहे वोटिंग,हारे प्रत्याशी के समर्थन में दोबारा करा रहे वोटिंग,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को घर से बुलाकर करा रहे वोटिंग,प्रमुख बिफई देवी के खिलाफ वोटिंग में हार गया था,विरोधी SDM पर सत्ता पक्ष के दबाव में वोटिंग करा कराने का आरोप 

इलाहाबाद-3 घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ इलाहाबाद,तालाब में तब्दील हुए कई वीआईपी इलाके,शहर में जगह जगह पानी में फंसे रहे वाहन,जल निकासी न होने से शहर भर में जलभराव,नालों की सफाई न होने से बनी मुसीबत 

बिजनौर-गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग,दो महिलाओं सहित चार लोग झुलसे,अस्पताल में भर्ती कराया गया,धामपुर थाने के तालागढ़ का मामला 

सहारनपुर-विजेता विरद त्यागी पहुँचे अपने घर सहारनपुर,टीवी शो के 10 लाख रुपये के विजेता हैं विरद त्यागी,परिजनों और समर्थकों ने निकाला रोड शो,विजेता विरद त्यागी को देखने के लिये उमड़े लोग

बरेली-दुकानदार की गोली मारकर हत्या का मामला,मुख्य हत्यारोपी काशिफ समेत तीन गिरफ्तार,दो तमंचे और  कारतूस पुलिस ने किये बरामद,दुकान के सामने ठेला लगाने पर हुआ था विवाद,शहर कोतवाली के सराय खाम मोहल्ले की घटना 

  

लखनऊ-बजट कल पेश होगा,उत्तर प्रदेश सरकार का बजट कल पेश होगा,विधानसभा में 

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे बजट,पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा बजट-वित्त मंत्री

,वहीं विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है,क़ानून-व्यवस्था,महिला उत्पीड़न पर सरकार को घेरेंगे-रामगोविंद,

इस सरकार में अपराधियों का बोलबाला-लालजी वर्मा,नेता बसपा,अपराधियों के इशारे पर हो रहा अधिकारियों का ट्रांसफर-वर्मा,यूपी में क़ानून व्यवस्था पहले से बेहतर-सुरेश खन्ना,विपक्षी दलों से कहेंगे कि सदन चलाने में सहयोग करें-खन्ना

हंगामेदार होगा यूपी का बजट सत्र,सरकार कल पेश करेगी बजट

,आम जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं

,वहीं विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है

,सपा,बसपा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेताओं ने कहा ,क़ानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल,सदन में सरकार को देना होगा जवाब

चित्रकूट-हत्यारोपी 2 डकैत गिरफ्तार,3 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या का मामला,पुलिस ने 10 हजार के इनामी डकैत लल्ली को दबोचा,पुलिस ने ललित उर्फ लल्ली के साथी को भी पकड़ा,मामले में 30 हजार का इनामी ललित पटेल फरार,कर्वी और नया गांव इलाके से हुई दोनों की गिरफ्तारी

पीलीभीत-ब्लॉक प्रमुख कौसर जहां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,123 में 109 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने DM को सौंपा शपथपत्र,BJP विधायक संजय गंगवार की अगुवाई में सौंपा शपथपत्र,अमरिया से ब्लॉक प्रमुख हैं कौसर जहां 

वाराणसी-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव ,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,पति को पुलिस ने हिरासत में लिया,चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव की घटना 

देवरिया-25 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन,सालों से एक ही थाने में जमें थे दारोगा,एसपी ने सभी दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

रामपुर-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गृहमंत्री का मनाया जन्मदिन,गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया,गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लंबी आयु के लिए मांगी दुआ,गंज इलाके में मुस्लियम समुदाय के लोगों ने मनाया जन्मदिन 

सहारनपुर-धार्मिक कार्यक्रम के दौरान युवकों ने की फायरिंग,पुलिस ने फायरिंग के आरोप में 7 युवकों को पकड़ा,जहांगीराबाद कोतवाली के खालौर गांव की घटना

बस्ती-दो भाईयों की मौत,करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत,नहाते समय पम्प में करंट से हुई मौत,छावनी थाने दुहवा मिश्र गांव का मामला 

गाजियाबाद-पुलिस की करतूत,झगड़ा निपटाने पहुंची विजयनगर पुलिस की करतूत,पुलिस कर्मियों ने बैंड वाले की गाड़ी तोड़ी,रोड पर सामान लगाने को लेकर हुआ था विवाद

आगरा-फरियादी महिला बेहोश,एसएसपी ऑफ़िस के सामने महिला हुई बेहोश,आधे घंटे तक ज़मीन पर तड़पती रही महिला,तमाशा देखते रहे मौक़े पर मौजूद पुलिसकर्मी,ETV का कैमरा देख महिला की मदद को आई पुलिस

लखनऊ-संदीप शर्मा उर्फ आदिल की गिरफ्तारी का मामला,यूपी एटीएस की टीम मामले में जाएगी जम्मू कश्मीर,मुजफ्फरनगर और जम्मू कश्मीर में यूपी एटीएस करेगी जांच

एटा-छापे में 200 लीटर कच्ची शराब बरामद,पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों को पकड़ा,कोतवाली नगर के हिन्दूनगर का मामला 

लखनऊ-कल पेश होगा बजट,योगी सरकार का पहला बजट कल होगा पेश,यूपी विधानसभा में पेश होगा आम बजट,12.20 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे वित्तमंत्री,वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण,14,17,18,19,20,21 जुलाई को होगी बजट पर चर्चा,28 जुलाई को सरकार पास कराएगी बजट 

लखनऊ-सपा के नेता सदन रामगोविन्द चौधरी का बयान,सदन में सरकार को घरेंगे-रामगोविन्द चौधरी,कानून व्यवस्था,महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घरेंगे-चौधरी 

बागपत-पुलिस के सामने घसीटा गया मृतक का शव,यमुना से शव निकालकर गोताखोर ने घसीटा,यमुना नदी में मिला था मृतक का शव,बागपत के पाठा गांव खादर का मामला 

औरैया-युवती का झाड़ियों में शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने रेप के बाद जताई हत्या की आशंका,अजीतमल कोतवाली के भदसान की घटना

वाराणसी-BHU के विश्वनाथ मंदिर में उमड़े शिव भक्त,भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु,मनोकामना सिद्धि के लिए महादेव की शरण में भक्त 

लखनऊ-हेल्पलाइन,जनसुनवाई पोर्टल को सुदृढ़ करने की तैयारी,सरकार की प्राथमिकता की योजनाओं की भी मॉनिटरिंग,निगरानी सीधे सीएम कार्यालय से,देना होगा हर दिन का हिसाब,सरकारी फाइलों की मॉनिटरिंग को लेकर भी तैयारी जारी,विशेष सचिव आदर्श सिंह की निगरानी में की जा रही तैयारी,जल्द इसका उद्घाटन करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल के निर्देश पर तैयारियां,कई राज्यों में चल रहे मॉनिटरिंग सिस्टम का भी किया गया अध्ययन   

मुजफ्फरनगर-आतंकी की भाभी हिरासत में,लश्कर आतंकी संदीप उर्फ आदिल की गिरफ्तारी मामला,पुलिस ने संदीप शर्मा की भाभी को हिरासत में लिया,अंकित विहार इलाके में किराय के घर में रहती है भाभी,आतंकी संदीप की भाभी से पुलिस करेगी मामले में पूछताछ,नई मंडी कोतवाली इलाके के अंकित विहार में है घर

गोरखपुर-दो युवकों पर किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप,पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज,पुलिस फरार दोनों आरोपियों की कर रही है तलाश,चौरीचौरा थाना क्षेत्र की घटना

श्रावस्ती-करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,घर में पंखे का प्लग लगाते वक्त हुआ हादसा ,सिरसिया थाना क्षेत्र के फरचलवा गांव की घटना 

श्रावस्ती-रंजिश में दो पक्षों में पथराव,चले लाठी-डंडे,दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग घायल,दोनों पक्षों की ओर से थाने में दी गई तहरीर,मल्हीपुर इलाके के टड़वा गाँव का मामला

लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती पर लग सकती है रोक,65 हजार से अधिक सरप्लस टीचर्स होने के चलते रोक,सरप्लस टीचर्स पर 2400 करोड़ रुपए वेतन में दिए जा रहे,अब कुछ समय तक विभाग में नियुक्ति न करने पर विचार,बेसिक शिक्षा चयन बोर्ड का प्रस्ताव भी हटाया गया 

लखनऊ -यूपी का बजट,,बजट में बहुत कुछ ख़ास होगा-राजेश अग्रवाल,वित्तमंत्री ,अपोजीशन अपने मुंह पर पट्टी तो नहीं बांधेगा -राजेश,सिर्फ विरोध के लिए विरोध न करे विपक्ष-अग्रवाल,समस्याओं को सदन में उठाएंगे-रामगोविंद चौधरी,नेता प्रतिपक्ष,कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है-सुरेश खन्ना,संसदीय कार्यमंत्री,लूट में सौ प्रतिशत की कमी आई- सुरेश खन्ना,11 को बजट पेश होगा, बाद में 4 दिन तक बजट पर चर्चा होगी ,सदन से भाग रही है सरकार,प्रदेश में जंगलराज-लालजी वर्मा

 

जौनपुर -मोबाइल की दुकान से पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट,डाउलोडिंग और अश्लीलता के आरोप में हुई गिरफ्तारी,कोतवाली पुलिस ने नगर के ओलंदगंज चौराहे से पकड़ा

शामली-रिश्वत लेते दो दारोगाओं का वीडियो वायरल,अपहरण के मामले में नाम हटाने के बदले ली रिश्वत,आरोपी के घर पर बैठकर 80 हजार की ली रिश्वत,कांधला थाने में तैनात दो दारोगाओं पर आरोप

मथुरा- ट्रक पलटा, 3 लोग दबे,तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पलटा, 3 लोग दबे,गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम ,पुलिस मौके पर, राहत-बचाव कार्य जारी ,सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज की घटना

लखनऊ-मॉडल इंटर कॉलेजों में मानदेय पर पढ़ाएंगे रिटायर्ड टीचर,काकोरी,गोसाईगंज में बने मॉडल कॉलेज के लिए मांगे गए आवेदन,DIOS ने 3 दिन में मांगे विभिन्न विषयों के लिए टीचर्स के आवेदन,इसी सत्र से चलेंगे पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज 

लखनऊ-कल 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे वित्त मंत्री,बजट पेश करने के बाद तिलक हाल में होगी पीसी 

प्रतापगढ़-मौत का करंट,विद्युत करंट लगने से युवक की मौत,सब-मर्सिबल ठीक करते समय हुआ हादसा,लालगंज कोतवाली के मनीपुर की घटना 

अयोध्या-आजम खान ने महंत नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात,हिंदू मुस्लिम मिलकर राम मंदिर निर्माण के लिए करे कार्य,पत्थर अयोध्या पहुंचने का आजम खान ने किया स्वागत,मुस्लिम मंच के राष्ट्रवादी नेता है आजम खान 

प्रतापगढ़-मछली मारने के दौरान व्यक्ति नदी में डूबा,गोताखोर नदी में कर रहे व्यक्ति की तलाश,नगर कोतवाली के ककरनी नदी की घटना 

लखनऊ-RLD विधानसभा के सामने कल सुबह 10 बजे करेगी प्रदर्शन ,राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में होगा विरोध-प्रदर्शन,क़ानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी पार्टी

संभल-युवक की गोली मारकर हत्या का मामला,घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी थी गोली,असमौली थाना क्षेत्र के हरिपुर मिलख का मामला,पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा,8 जुलाई की रात 1 बजे की घटना,मृतक हरवीर की हत्या में पुलिस को मित्रों पर शक,छेड़छाड़ की घटना से पुलिस ने किया इंकार,जल्द खुलासे की पुलिस ने जताई उम्मीद 

भोले की नगरी वाराणसी में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब


वाराणसी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल उत्तर प्रदेश की प्राचीन धार्मिक नगरी वाराणसी में “काशी विश्वनाथ’ के जलाभिषेक एवं पूजन-दर्शन के लिए सावन के पहले सोमवार को आज देशी-विदेशी शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
पांच सोमवार वाले सावन माह के प्रथम सोमवार को यहां सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजामों के बीच भोर से कांवड़िये प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
अधिकारियों का अनुमान है कि प्रचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले दिन यहां लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्जन-पूजन के लिए पहुंच सकते हैं।

दीवार गिरी : मलबे में दबकर भाई बहन की मौत


महराजगंज उत्तर  प्रदेश में महाराजगंज जिले के गुगली क्षेत्र में बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई तथा परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुगली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में कल देर रात तेज बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर हलीमा (7) और उसके भाई आसिफ (3) की मौत हो गई।

हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।

जौनपुर कोतवाली पुलिस ने औलंदगंज से अश्लील विडियो और गाने मोबाइल में लोड करने वाले को भेजा जेल


जौनपुर /कोतवाली
श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक  जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, काफी दिनों से यह शिकायत आ रही थी कि कोतवाली शहर मे मोबाइल मे गाना एवं अश्लील सीडी लोड करने का धंधा चल रहा है,  इसी क्रम मे SHO कोतवाली शशि भूषण राय मय हमराहियों द्वारा ओलन्दगंज चौराहे से संतोष कुमार साहू पुत्र दिनेश कुमार साहू निवासी रिजवी खाँ मढारे टोला थाना कोतवाली जो लैपटाप एवं कम्प्यूटर रखकर प्रतिबंधित कम्पनीयों की फिल्म व गाने व अश्लील विडियो लोगो के मोबाइल मे 30-30 रुपये मे लोड कर रहा था, इस अश्लीलता को समाज मे परोसने के सम्बंध मे कागजात एव लाइसेंस की माँग की गयी तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, मौके से लैपटाप हार्ड डिस्क चेक किया तो उसमे करीब 5000 (पांच हजार) अश्लील फिल्म थी एवं विभिन कम्पनी की फिल्म एवं गाने लोड थे। अभियुक्त का यह कार्य धारा 292 भादवि व 51/63/65/68A कापी राईट एक्ट का उल्लंधन पाकर समय करीब 8.45 P.Mहिरासत मे लेकर लैपटाप एव हार्ड डिस्क को कब्जा मे लिया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह अभियान अन्य दुकानों पर भी चलाया जाएगा।