tikhiawaz24.in

बुधवार, 16 अगस्त 2017

मदरसा इस्लामिया स्कूल बहरीपुर कलां जौनपुर में तिरंगा झंडा फहराया गया


 मदरसा इस्लामिया स्कूल बहरीपुर कलां जौनपुर में तिरंगा झंडा फहराया गया। बसपा के पूर्ब प्रत्यासी लालजी यादव की मौजूदगी व आतिथ्य में सुबह 7.30बजे ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक गण और अभिभावक मौजूद रहें। मदरसा के प्रिंसपल महनिगार बानो ने बताया कि उनके मदरसे में मुस्लिम बच्चों के साथ सभी धर्म जाति के बच्चे भी शिक्षा हासिल करते हैं। इस मदरसे में दीनी तालीम के अलावा हिन्दी,अंग्रेजी,गणित, संस्कृत भाषा भी पढ़ाई जाती है। मदरसे में ड्रेस कोड लागू है। आम जन मदरसे मेंआता है तो  स्कूली वातावरण व स्कूली माहौल खुशनमा हो जाता है। यह मदरसा एक अलग पहचान बनाए हुए है।

संस्थापक/प्रबन्धक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व.पं.सूर्यनाथ उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।



क्षेत्रके सभी सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री राम प्रसाद संस्कृति म.वि.गोपालपुर सिकरारा जौनपुर  और क्षेमकरण उ. मा.वि.गोपालपुर सिकरारा जौनपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष लालमणि तिवारी द्वारा झंडा फहराया गया।  विद्यालय के प्राचार्य डॉ जय प्रकास मिश्र , विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वरी कुमार मिश्र, ने गणतंत्र दिवस  धूमधाम से मनाया गया।
संस्थापक/प्रबन्धक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व.पं.सूर्यनाथ उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस स्वतन्त्रता दिवस पर अध्यक्ष लालमणि तिवारी ने कहा प्रत्येक वर्ष भारत में 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिये ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। 15 अग्स्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है।
प्रबंधक अभयराज उपाध्याय का कहना है अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था; लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी की आजादी के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया। पूर्ण स्वराज प्राप्त करने के लिये हिंसात्मक और अहिंसात्मक सहित इन्होंने कई सारे स्वतंत्रता आंदोलन को आयोजित किये तथा उस पर कार्य किया। आजादी के बाद भारत से पाकिस्तान अलग बँट गया जो कि हिंसात्मक दंगों को भी साथ लाया। अपने घरों से लोगों का विस्थापन (15 लाख लोगों से अधिक) और बड़ी संख्या में जनहानि का कारण ये डरावना दंगा था। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण और अभिभावक गण अवनीश उपाध्याय,अविनाश उपध्याय, संदीप मिश्र,जनार्दन मिश्र ,विशाल सिंह ,नन्द कुमार यादव आदि ।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देंगे सीएम योगी

लखनऊ-CM ने दिए सख्त निर्देश,सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम से की बात,बाढ़ राहत को लेकर जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर करें त्वरित कार्रवाई,जिलाधिकारी को बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षा देने के निर्देश,महराजगंज,बलरामपुर, कुशीनगर डीएम से सीएम ने की बात,गोरखपुर,सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम से की सीएम ने की बात,सीएम योगी ने अफसरों से बात कर दी हिदायत

 

पीलीभीत-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहुंचे पीलीभीत,बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देंगे सीएम योगी,अफसरों के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक,गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम,आदमखोर बाघ के मामले पर भी सीएम करेंगे चर्चा,बाघ के शिकार लोगों के परिजनों को भी सीएम देंगे मदद,मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की देंगे आर्थिक मदद

 
कानपुर-हैलट इमरजेंसी के शौचालय में मिला नवजात का शव,अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी,आलाधिकारी मौके पर पहुंचे,मीडिया के घुसने पर लगाई रोक,मौके पर पुलिस और चिकित्सक मामले की जांच में जुटे

 

लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,सभी जिलों के सीएमओ के साथ कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद,स्वास्थ्य मंत्री ने कई जिलों के CMO को जमकर लगाई फटकार,जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश.....बकाया भुगतान फ़ौरन किया जाए,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं,सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे,किसी प्रकार की दवाइयों की कमी पर तुरंत बताएं,क्लोरीन और ओआरएस उपलब्धता रखी जाए-सिद्धार्थनाथ,मेजर दवाइयों की जिला अस्पताल में उपलब्धता रहे,अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की सूची लगाई जाए,400 से अधिक प्रकार की जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराएं,कई जिलों के सीएमओ से बात कर निर्देश दिए गए,स्वाइन फ्लू से पीड़ित परिवारों को तत्काल दवाइयां दे,स्वाइन फ्लू पीड़ितों को मास्क भी उपलब्ध कराएं,कल से एक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,AES और JE का टीकाकरण 108 फीसद हुआ है-सिद्धार्थनाथ,दवाओं की कमी होने पर सीएमओ पर कार्यवाई की जाएगी,अस्पतालों में दवाओं की आपूति में पारदर्शिता होनी चाहिए,पता होना चाहिए कि कौन से दवा अस्पताल से नहीं मिल पाएगी,आज VC में एक CMO पान खा के आ गए-सिद्धार्थनाथ,हम वर्क कल्चर भी बदल रहे हैं-सिद्धार्थनाथ सिंह,वर्क कल्चर में जो बाधा डालेंगे उन पर कार्यवाही होगी

 
 लखनऊ-सूर्य प्रताप शाही की पीसी,मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेस कॉन्फ्रेंस,CM योगी कल 7 हजार किसानों को देंगे सर्टिफिकेट,गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,कल शाम 3 बजे से कर्ज माफी का सार्टिफिकेट का होगा वितरण,कल से कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरण की होगी शुरुआत,लखनऊ जिले के किसानों को बांटे जाएंगे ऋण मोचन पत्र,26 लाख किसानों में से चयन किया जा रहा है-सूर्य प्रताप शाही,5 सितंबर से मंत्री जिलो में कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बाटेंगे,तीन चरण में कर्ज माफी की प्रक्रिया पूरी होगी-सूर्य प्रताप शाही,बचे किसानों के आधार से बैंक खाता लिंक कर योजना का लाभ मिलेगा,66.50 लाख किसानों की सूचना NIC ने दिया है-सूर्य प्रताप शाही,45 से 50 करोड़ की कर्ज माफी कल होगी-सूर्य प्रताप शाही,3220469 नमूने मिट्टी के टेस्ट किये गए है-सूर्य़ प्रताप शाही,मिट्टी नमूने जांच को 43 जिलों में डबल एस मशीन लगाई गई है,10 हजार सोलर पंप प्रदेश में लगाए जाएंगे-सूर्य प्रताप शाही,6 कंपनियां फसल बीमा के लिए प्रदेश में आई हैं-सूर्य प्रताप शाही,6 लाख क्विंटल उन्नतशील गेंहू का बीज का वितरित किया जाएगा

 

मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में इनामी बदमाश की मौत का मामला,50 हजार का इनामी नितिन हुआ मुठभेड़ में ढेर,गोली लगने दारोगा,2 सिपाही घायल,अस्पताल में भर्ती,किसान की हत्या करने आए बदमाशों से हुई थी मुठभेड़,तमंचा पिस्टल और एक बाइक मिली,एक साथी फरार,मीरापुरा थाना क्षेत्र के नगला गांव के जंगल में मुठभेड़

 सीतापुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे सीएम योगी,बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री बांटेंगे,रेउसा ब्लॉक के मारुबेहड़ में सीएम का कार्यक्रम

 

लखनऊ-मांगी नौकरी,मिली लाठी,नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर जमकर लाठीचार्ज,करीब 35 हजार पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी अटकी,विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां,अदालत में नियुक्ति को लेकर लम्बित चल रहा है मामला

 

 लखनऊ-सिंचाई विभाग की लापरवाही से करोंडों की बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए 48 करोड़ के बजट की बर्बादी,गलत परियोजना बनाने के चलते पैसों की हुई बर्बादी,बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई गईं परियोजनाएं पानी में बहीं,करोड़ों खर्च के बावजूद भी बाढ़ से नहीं बचा पाए गांव,कई बाढ़ परियोजनाओं में करोड़ों का बंदरबांट भी हुआ,बाढ़ नियंत्रण,तटबंधों के 70% निर्माण कार्य नदी में बहे,हर साल बाढ़ नियंत्रण के नाम पर करोड़ों की होती बर्बादी,बाढ़ प्रभावित जिलों में खर्च किए गए करोड़ों रुपए बर्बाद,प्रदेश में हजारों गांव के ग्रामीण सड़कों में रहने को मजबूर,अफसरों की लापरवाही से पानी में बह गए करोंडों के निर्माण

 

 बलरामपुर-ट्रेन से पहुंचाई जा रही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री,प्रशासन,जन प्रतिनिधि मोटर बोट से इलाकों में पहुंचे रहे हैं,गेजहवा रेलवे स्टेशन पर उतारी जा रही राहत सामग्री

 

 अयोध्या-खतरे के पार सरयू,खतरे के निशान से 81 सेमी ऊपर पहुंची सरयू नदी,नदी से लगे सभी गांवों में पानी पहुंचा,प्रशासन सतर्क

 
  औरैया-प्रशासन की सख्ती,जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन,बेला पुलिस ने MLC राजपाल कश्यप को हिरासत में लिया,MLC पुष्पराज जैन समेत कई सपा नेताओं को हिरासत में लिया,एमएलसी उदयवीर और सपा नेता गौरव दुबे को रोका गया

 

 दिल्ली- मुश्किल में पूर्व MLC,पूर्व BSP MLCमो.इकबाल की बढ़ सकती है मुश्किलें,इकबाल पर एसएफआईओ का भी चलेगा मुकदमा,एक कारोबारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका,केन्द्र सरकार ने कोर्ट में कहा कि इकबाल पर चलेगा मुकदमा,सीरियस फ्राड इनवेस्टिगेशन आफिस का मुकदमा

 

 लखनऊ-राज बब्बर का धरना,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर धरने पर बैठे,जीपीओ गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे राज बब्बर,सैकड़ों समर्थकों के साथ राज बब्बर दे रहे धरना,गोरखपुर मामले को लेकर राज बब्बर का धरना

 

  बलरामपुर-राप्ती नदी से बाढ़ की तबाही जारी,NDRF, जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी,टीमों के लिए गांवो में पहुंच पाना हो रहा मुश्किल

 
औरैया-कलेक्ट्रेट के बाहर सपाइयों को प्रशासन ने रोका,सपाइयों की गाड़ी से दो असलहे बरामद,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन का मामला,नामांकन के दौरान चेकिंग में मिले असलहे,गाड़ियों की चेकिंग में दो असलहे बरामद,चेकिंग के कारण लगा जाम

 
बुलंदशहर-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात कर्मचारी की हत्या,बदमाशों ने हत्याकर पेड़ पर लटकाया शव,चार दिन से लापता चल रहा था मृतक युवक,शरीर पर चोट के गंभीर निशान,बीबीनगर में मिला शव

 

  लखनऊ-चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत,DRM NR सतीश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की,स्टेशन और ट्रेनों की साफ सफाई को लेकर अभियान,16 से 31 अगस्त तक देश में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन,रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों को स्वच्छ रखने की अपील की,चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा है स्वच्छता कार्यक्रम

 

शामली-बदमाश गिरफ्तार,मुकीम काला गैंग का सदस्य गिरफ्तार,कांधला पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार,लूट और डकैती के कई मामलों में फरार चल रहा था,कांधला इलाके में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार

 

शामली-4 सिपाही सस्पेंड,एसपी ने बिडौली चौकी के 4 सिपाही सस्पेंड किए,अवैध वसूली और लापरवाही की मिली थी शिकायत,झिंझाना थाना क्षेत्र के हरियाणा बार्डर पर है चौकी

 

 गाजियाबाद-आत्मदाह का प्रयास,रेप पीड़ित युवती ने खुद को लगाई आग,गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती,पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर उठाया कदम,मसूरी थाना क्षेत्र के कूड़ागढ़ी इलाके की घटना

 

 पीलीभीत-शिक्षामित्रों का प्रदर्शन,सीएम से बात न हो पाने पर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन,नाराज शिक्षामित्रों ने रोड पर लगाया जाम,कलेक्ट्रेट के पास जाम लगाकर शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन

 
  हमीरपुर-CBI पहुंची हमीरपुर,सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम पहुंची हमीरपुर,अवैध खनन से जुड़े दस्तावेजों की करेगी जांच,पूर्व में करोड़ों के अवैध खनन की CBI कर रही जांच,सदर कोतवाली क्षेत्र के मौदाहा डैम में रुकी है टीम

 
महोबा-महिला चोरों का आतंक,सर्राफ की दुकान से 6 लाख की चोरी से हड़कम्प,5 महिलाओं ने 6 लाख के जेवर दुकान से किए पार,ग्राहक बनकर महिलाओं ने किया हाथ साफ,कुलपहाड़ कोतवाली के सर्राफ की दुकान की घटना

 
हरदोई-चाचा पर किया हमला,भतीजों ने चाचा पर किया जानलेवा हमला,गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल में भर्ती,दुकान पर कब्जेदारी को लेकर हुआ था विवाद,नगर कोतवाली के मंडी इलाके का मामला

 

हरदोई-बुखार से मौत,झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे की मौत,बुखार से पीड़ित बच्चे का झोलाछाप कर रहा था इलाज,सण्डीला में वायरल बुखार से हुई बच्चे की मौत

 

हरदोई-हादसे में मौत,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

 

 बांदा-सड़क हादसा,वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,नाराज लोगों ने रोड पर लगाया जाम,पलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की घटना

 

कानपुर-पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने पर पत्नी का हंगामा,पति-पत्नी और प्रेमिका का बीच सड़क पर हंगामा,किदवइनगर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में

 
कन्नौज-पुलिस ने रोका,औरैया जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका,जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन में होने जा रहे थे शामिल,पुलिस के रोकने से नाराज सपाई धरने पर बैठे,इंदरगढ़ क्षेत्र के कन्नौज-औरैया बार्डर का मामला

  सहारनपुर-मजबूरी की छलांग,परेशान बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग,राहगीरो ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर से निकाला,बेटे और बहु ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला था,बेहट थाना क्षेत्र के बेलका गांव का मामला

 

 
जौनपुर-लूट के इरादे से बदमाशों ने बैंक के सामने की फायरिंग,बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल, भर्ती,मड़ियाहू थाना क्षेत्र के शीतलगंज बाजार की घटना

 गोरखपुर-राप्ती नदी के तटबंध से हो रहे रिसाव को रोका गया,बाढ़ प्रभावित इलाको में एनडीआरएफ की टीम तैनात,35 सदस्यीय टीम तीन नावों से रख रही निगरानी,राहीबाग समेत कई इलाके बाढ़ से प्रभावित

देवरिया-जिला अस्पताल में ऑक्सीजन ऑपरेटर परेशान,6 माह से ऑक्सीजन ऑपरेटरों को नहीं मिला मानदेय,ऑपरेटरों को 13 हजार में से सिर्फ 5 हजार मिल रहा मानदेय,पुष्पा सेल्स कम्पनी ने ऑक्सीजन ऑपरेटरों की नियुक्ति की थी,पुष्पा सेल्स कम्पनी का मार्च 2017 में खत्म हो चुका है टेंडर,टेंडर खत्म हो जाने के बाद भी ऑपरेटर कर रहे हैं काम

 
हाथरस-रोड किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव को फेंके जाने की आशंका,युवक के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान,सिकंदराराऊ क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर मिला शव

 गोरखपुर-कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा गोरखपुर,मेडिकल कॉलेज का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल,मृत बच्चों के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेसी,3 बजे होटल शिवाय में होगी प्रेस कॉंफ्रेंस

 मथुरा-ब्रज में छाया नंदोत्सव का आनंद,जगह-जगह मंदिरों में मनाया जा रहा नंदोत्सव,वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,नंदगांव के नंदभवन में भव्य कार्यक्रम

 
रायबरेली-बच्चे समेत 4 महिलाओं की चोटी कटी,रात में महिलाओं की कटी चोटी,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कटी चोटी

 
औरैया-जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती,सपा प्रत्याशी ने नामांकन में अड़ंगा डालने का लगाया आरोप,सुरक्षा के नाम पर औरैया जिले की सीमाएं भी सील की गईं,मीडिया समेत आम लोगों के भी परिसर में जाने से रोक लगाई,भाजपा से दीपू सिंह,सपा से सुधीर सिंह को करना है नामांकन,एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को भी आज करना है नामांकन

 
 बागपत-एसएसबी जवान अजय का किया गया अंतिम संस्कार,आर्मी कैंप पर शेड गिरने से हुई थी सिपाही अजय की मौत,एसएसबी के जवानों ने जवान अजय को दी श्रद्धांजलि,नेपाल बार्डर पर तैनात था जवान अजय,खेकड़ा थाना क्षेत्र के मवीकला इलाके का मामला

 
 इलाहाबाद-कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद,पश्चिम नारा और पूरब नारा गांव के बीच विवाद,अपनी सीमा में महिला का शव दफनाने पर विवाद,होलागढ़ एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद

 
गोरखपुर-अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर हंगामा,डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,गुल्हरिया के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हंगामा

 
 सहारनपुर-बच्चा चुराने वाली महिला को लोगों ने पकड़ा,4 माह का बच्चा चुराकर भाग रही थी महिला,लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौपा,मंडी थाना क्षेत्र के तोता चौक का मामला

 
  इलाहाबाद-ट्रेन समय पालन में सुधार,एनसीआर में ट्रेनो के समय पालन में सुधार,पिछले वर्ष जुलाई में ट्रेनों का समय पालन रेट 44 फीसदी था,इस वर्ष जुलाई तक ट्रेनों का समय पालन रेट 62 फीसदी हुआ,NCR की लाइन यूटिलाइजेशन कैपसिटी 150 फीसदी से अधिक,सीपीआरओ गौरव कृष्ण ने दी मामले की जानकारी

 कौशाम्बी-अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़,सैनी क्षेत्र के करनवाल जंगल में चल रही थी फैक्ट्री,6 तमंचे,उपकरण समेत एक युवक हुआ गिरफ्तार

रायबेरली-बिजली कटौती से परेशान लोगों का हंगामा,विद्युत उपकेंद्र पर जेई को बनाया बंधक,विद्युत उपकेंद्र पर बाहर से जड़ दिया ताला,हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

  ग्रेटर नोएडा नाबालिग छात्रा से अपहरण केबाद दुष्कर्म का मामला,मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बादलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने की अरेस्टिंग

गोरखपुर-नेपाल जा रहे ट्रक से बदमाशों ने की लूट,चालक से नगदी लूटकर बाइक सवार फरार,गुलरिया थाना क्षेत्र सरैया इलाके की घटना

बीजेपी का नया भारत मंथन कार्यक्रम आज

गोरखपुर-शहर के बाहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी,हरवर्ट बांध का रेगुलेटर डैमेज होने से घुसा पानी,पानी के बहाव की वजह से लोग पलायन कर बंधे पर जमे,प्रशासन,सिंचाई विभाग रेगुलेटर को ठीक करने में जुटा,पड़ोसी देश नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से बिगड़े हालात,तिवारीपुर क्षेत्र के जफर कॉलोनी के सैकड़ों घर प्रभावित 

लखनऊ-बीजेपी का नया भारत मंथन कार्यक्रम आज,आज से 30 अगस्त तक प्रदेश भर में चलेगा कार्यक्रम,PM के नए भारत संकल्प सिद्धि पर गोष्ठी होगी आयोजित,PM के नए नारे 'करेंगे और करके ही रहेंगे' को करेंगे साकार,केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री होंगे शामिल,सभी क्षेत्रीय संगठन अध्यक्षों,जिला अध्यक्षों को भी दिए निर्देश

बलिया-नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाई घाघरा,4 तहसीलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा,हजारों बीघा जमीन नदी में समाई,बैरिया तहसील के कई तटवर्ती गांव में बने डेंजर जोन

लखीमपुर-बाढ़ कटान पीड़ितों को राहत किट बांटेंगे सीएम,सुनेंगे समस्याएं,अफसरों से भी लेंगे फीड बैक,जिला प्रशासन ने की 500 से ज्यादा राहत किटों की व्यवस्था,सिसैया चौराहे पर सीएम की सभा होगी

लखीमपुर-खीरी में गांव के गांव समा जाते हैं नदियों में,शारदा में बिजुआ का अकालगढ़ समा रहा नदी में,धौरहरा में हटवा,रुद्रपुर समेत 4 गांव कटने की कगार पर,थारू इलाके में प्रसिद्ध कौडियाला घाट गुरुद्वारा भी खतरे में,मोहाना थारू गांवों में इंडो नेपाल बॉर्डर पर कर रही तबाही,साल भर में ही सिंचाई विभाग 100 करोड़ से ज्यादा कर चुका खर्च

कानपुर-शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई,थाने पहुंची छात्रा को पुलिस ने 2 दिन बाद आने को कहा,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 5 का मामला

कानपुर-स्कूल वैन में आग लगी,स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप,वैन में सवार 6 छात्रों में से 2 झुलसे,किदवईनगर के साइड नंबर 1 की घटना 

मेरठ-अपहरण का केस दर्ज,जिला पंचायत चुनाव को लेकर घमासान जारी,अध्यक्ष पद प्रत्याशी सपना हुड्डा पर अपहरण का केस दर्ज,वार्ड 29 से जिला पंचायत सदस्य का था आरोप,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होने हैं नामांकन,किठौर थाने में सपना हुड्डा औऱ साथियों पर अपहरण का केस

सिद्धार्थनगर-अपहरण का केस दर्ज,सपा नेता रामकुमार सहित 7 पर अपहरण का मुकदमा दर्ज,बीडीसी के बेटे के अपहरण के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा,पहले भी नेता पर भवानीगंज थाने में है अपहरण का केस

गोरखपुर-बाढ़ का कहर,गोरखपुर शहर में घुस रहा बाढ़ का पानी,डोमिनगढ़ रेगुलेटर से तेजी से हो रहा पानी का रिसाव,शहर की 15 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से प्रभावित,रेगुलेटर से रिसाव ठीक करने का युद्ध स्तर पर कार्य जारी

लखनऊ-विधानसभा पर प्रदर्शन,नियुक्ति की मांग को लेकर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन,विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे पुलिस भर्ती के कैंडिडेट,पुलिस भर्ती के नतीजे पर हाईकोर्ट ने लगा रखी हैं रोक,करीब 35 हज़ार सिपाहियों की होनी थी यूपी पुलिस में भर्ती,पुलिस ने अभ्यर्थियों को विधानसभा के बाहर से खदेड़ा

मुजफ्फरनगर-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में 50 हजार के बदमाश की गोली लगने से मौत,मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस-बदमाशों में हुई मुठभेड़

उन्नाव-धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर,ट्रांसफार्मर में आग से हसनगंज कस्बे की बिजली गुल,3 घंटे धू-धू कर जलता रहा ट्रांसफार्मर,विभाग ने नहीं ली सुध,ट्रांसफार्मर में ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की

पीलीभीत-दो बच्चों की मौत,घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत,घर की जर्जर दीवार गिरने से हुआ हादसा,जमुनिया खास इलाके में गिरी दीवार

अमेठी-घर में लगी आग,घर में आग लगने से लाखों का सामान जला,मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू,संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवा गांव की घटना

रायबरेली-सर्पदंश से मौत,सांप काटने से मासूम बच्चे की मौके पर हुई मौत,शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरों गांव की घटना

जौनपुर -सिंगरामऊ हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात ट्रेन से कटकर एक सत्तर वर्षीय बृद्ध की मौत हो गयी।  अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी है।

सोमवार, 14 अगस्त 2017

भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का सोमवार को रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में महाविद्यालय परिवार एंव क्षेत्रीय ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


सिंगरामऊं - -क्षेत्र के महमूदपुर गॉव में स्वागत समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का सोमवार को रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में महाविद्यालय परिवार एंव क्षेत्रीय ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।  कार्यक्रम की शुरूआत में विधायक जी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया और लोगो को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इलाके की जनता ने अपना कीमती वोट देकर रिकार्ड मतों से जिताया है उसके लिए मैं सदा उनका कर्जदार रहूँगा, ये वो कर्ज जो कभी चुकाया नही जा सकता। हमने बदलापुर विधानसभा में चुनाव से पहले जो एजेंडा जनता के सामने रखा था उसका पूरा करने का एक मात्र मेरा संकल्प नही है बल्कि और भी जितना ज्यादा लोगो के काम आ सकूँ और सेवा करु यही एक नेता का कर्तव्य होता है। विधायक ने लोगो से आग्रह किया कि इलाके में किसी के साथ कुछ गलत हो रहा हो तो इसकी शिकायत भाजपा के छोटे कार्यकर्त्ता से भी कर सकता है और उसके समाधान के लिए मेरी सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के किनारे के सुदूरवर्ती इलाके में महाविद्यालय की स्थापना करने वाले का क्षेत्र की जनता पर एहसान है कि अब बच्चों खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा, इसके विधायक ने संस्थापक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह एंव मंच संचालन संजय सिंह ने किया। अंत में प्रबंधक ध्रुव प्रताप सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा ( जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) महराजगंज के ब्लाकप्रमुखपति विनय सिंह, बदलापुर ब्लाकप्रमुख राम सेवक , रविन्द्र गिरी, लालदेव यादव, कृष्ण कुमार हलवाई, संतलाल गुप्ता, शिव प्रताप सिंह "नाटे", बबलू सिंह, उदय प्रताप सिंह, जयनारायण उपाध्याय, लक्ष्मीकांत मिश्र , प्रयास उपाध्याय प्रधान, भारत सिंह (प्रबंधक सराय भिखारी )नरसिंह बहादुर सिंह, लालचंद तिवारी, सूर्यप्रकास मिश्र (बड़कउ)आदि रहे।

युवक को चाकू से घायल कर अधमरा किया

जौनपुर
सिंगरामऊं - - थाना क्षेत्र के बहरीपुर गॉव निवासी युवक को सीमा से सटे प्रतापगढ़ के गॉव सरायभिखारी में युवक को चाकू से घायल कर अधमरा कर दिया जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बहरी पुर गॉव निवासी बालकिशन २० वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर मौर्य को रविवार की शाम सात बजे किसी ने फोन किया, और वह घरवालों से बताया कि किसी का फोन आया है वह मिलकर थोड़ी देर मे आ रहा हूं। उसके एक घंटे बाद उसे लहुलुहान होकर सरायभिखारी गॉव में एक स्कूल के पास किसी ने देखा तो शोर मचाया, ग्रामीण इकट्ठा हुए लोगो ने इसकी सूचना थाना आसपुर देवसरा पुलिस को दी तथा उसे बेहोशी की हालत मे लहुलुहान देख परिजन शहर के ओक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती किए जहां उसका इलाज चल रहा है समाचार लिखे जाने तक वह होश मे नही आया था। देवसरा पुलि्स परिजनो की तहरीर पर एक संदिगध युवक को ले जाकर पूंछतांछ कर रही है।