tikhiawaz24.in

बुधवार, 23 अगस्त 2017

रेलवे विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर

औरैया-ट्रेन डंफर से टकराई,कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन डंफर से टकराई,हादसे में इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे,1 डिब्बा पलटा,सैकड़ों यात्रियों के घायल होने की सूचना,अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच की घटना

लखीमपुर-दो ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग,बाइक,साइकिल,दो गुमटियां भी जलीं,सदर कोतवाली के सेठघाट चौराहे की घटना

बरेली-ट्रैक्टर से ट्रक में लकड़ी पलटने के दौरान कैंटर ने मारी टक्कर,अनियंत्रित कैंटर भी पेड़ से टकराया,टक्कर में दो मजदूर,कैंटर चालक की मौके पर मौत,भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे की घटना

बरेली-12 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,होराम डकैत गिरोह का सदस्य है गिरफ्तार आरोपी नबी हसन,सीबीगंज सुभाषनगर व इज्जतनगर में 4 डकैतियों में था वांछित,मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी हुआ घायल,भोजीपुरा थानाक्षेत्र के बिल्वा पुल से हुई गिरफ्तारी

आगरा-सिंचाई विभाग के गेट पर किसानों का धरना जारी,नहर में पानी छोड़ने की जिद पर अड़े,एक्सीएन सिंचाई विभाग को किसानों ने वापस लौटाया,बंधक बनाए गए कर्मचारी,अधिकारी बमुशकिल बाहर निकले

लखनऊ-28 अगस्त को UP पुलिस को मिल जाएंगे 2915 नए सब इंस्पेक्टर,2011 बैच के सब इंस्पेक्टर्स की ट्रेनिंग पूरी,सब इंस्पेक्टरों को पासिंग आउट परेड के बाद मिलेगी तैनाती

लखनऊ-नोएडा का चर्चित पोंजी स्कैम घोटाले में ED की कार्रवाई,ED ने 49 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच,ऑनलाइन लाइक्स के जरिए किया था करोड़ों का घपला,CBI कर रही नोएडा के पोंजी स्कैम की जांच,PMLA एक्ट के तहत ED ने अटैच की 49 करोड़ की संपत्ति,अटैच संपत्ति में नोएडा के फ्लैट,गुड़गांव का कीमती प्लाट भी शामिल

लखनऊ-औरैया के अछलदा रेलवे स्टेशन के पास पलटी ट्रेन,डंफर से टकराकर कैफियत एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे,गिट्टे से लगा डंफर रेलवे ट्रैक पर पलटा पड़ा था,1 डिब्बा पलटने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल,ADG LO ने घटना की सूचना मिलते ही शुरू कराया राहत कार्य,आईजी कानपुर के साथ PAC और एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई,औरैया जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के निर्देश,5 दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल,अस्पताल रेफर,राहत कार्य के लिए आस-पास के अफसरों को भेजा गया,हादसे में किसी के मरने की पुष्टि नहीं-ADG LO,राहत कार्य को तेजी देना पहली प्रथमिकता-ADG LO

इलाहाबाद-कैफियत एक्सप्रेस डिरेल मामला,डीआरएम इलाहाबाद मंडल संजय कुमार मौके के लिए रवाना,जीएम NCR एमसी चौहान भी दिल्ली से घटना स्टल रवाना,ट्रेन यात्रियों के लिए आगरा से भेजी गई खाली रैक,यात्रियों को सुरक्षित भेजा जाएगा दिल्ली-सीपीआरओ

लखनऊ-रेलवे विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर,लखनऊ-9794830975,0522-2237677,फैजाबाद-05278-222603,शाहगंज-9794839010,इलाहाबाद-0532-2408128,2408149,2407353,फतेहपुर-05180-222025,222026,222436,कानपुर-0512-2323015,2323016,2323018,टुंडला-05612-220337,220338,220339,अलीगढ़-0571-,2403458,2403055,इटावा-05688-266382,266383

लखनऊ-औरैया में ट्रेन हादसे का मामला,राहत कार्य के लिए NDRF को किया गया रवाना-गृह सचिव,NDRF की टीम को लखनऊ से औरैया रवाना किया गया,कैफियत एक्सप्रेस के दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल-,राहत कार्य के लिए इटावा से अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई,8 SHO और 2 CO इटावा से औरैया रवाना किए गए,DGP मुख्यालय और गृह विभाग की राहत कार्य पर नजर

इलाहाबाद-औरैया में कैफियत एक्सप्रेस डिरेल मामला,हादसे के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित,इलाहाबाद आने वाली दर्जनों ट्रेने प्रभावित,रूट बाधित होने से यात्रियों को हो रही परेशानी,शिकोहाबाद से मेमो रैक दुर्घटना स्थल के लिए रवाना

औरैया-कैफियत एक्सप्रेस के डिरेल होने का मामला,50 से अधिक लोग घायल,राहत बचाव कार्य जारी,इटावा, औरैया,कन्नौज,का जिला प्रसाशन मौके पर,घायल अछल्दा स्वास्थ केंद्र में भर्ती,गंभीर घायल सैफई रेफर

इलाहाबाद-कैफियत एक्सप्रेस डिरेल मामला,12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी डायवर्ट,12313 राजेन्द्र नगर पटना नई दिल्ली राजधानी डायवर्ट,22823 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी डायवर्ट,12877 रांची नई दिल्ली गरीब रथ डायवर्ट,12419 लखनई नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस डायवर्ट,सभी ट्रेनें कानपुर लखनऊ मुरादाबाद गाजियाबाद रूट से होंगी संचालित 

इलाहाबाद-कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल मामला,रुट बाधित होने के चलते कई ट्रेनें रद्द,12033 /12034 कानपुर दिल्ली शताब्दी रद्द,12180 आगरा लखनऊ इण्टर सिटी रद्द,12179 लखनऊ आगरा इण्टरसिटी रद्द,64153 कानपुर इटावा मेमो रद्द,64155 इटावा टुंडला मेमो रद्द,64164 शिकोहाबाद फंफूद मेमो रद्द,64588 टुंडला कानपुर मेमो रद्द

कानपुर देहात-स्वर्ड शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन खराब,इंजन खराब होने से 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक रहा बाधित,2 घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगा शताब्दी रवाना,रूरा रेलवे स्टेशन का मामला

लखनऊ-अवैध निर्माण होगा ध्वस्त,बुक्कल नवाब के अवैध निर्माण का होगा ध्वस्तीकरण,हुसैनाबाद में आवासीय नक्शा पास कर बनाई बहुमंज़िला इमारत,एलडीए विहित प्राधिकारी ने गिराने के दिये थे आदेश,आदेश के खिलाफ एलडीए अध्यक्ष के यहाँ की थी अपील,LDA अध्यक्ष ने विहित प्राधिकारी के आदेश को रखा यथावत,बुक्कल नवाब को दिया 30 दिनों की मोहलत,तीस दिन में खुद तोड़ले अवैध निर्माण,LDA करेगा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई,वसूलेगा हर्जाना

मैनपुरी-दबिश देने गए दारोगा और सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली,दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,घिरोर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव की घटना

लखनऊ-ग्राम्य विकास विभाग में तबादले,2 सीडीओ समेत 5 तबादले हुए,दिनेश कुमार सिंह सीडीओ कौशाम्बी ,अनिरुद्ध कुमार सिंह सीडीओ चंदौली,कमलेश कुमार सोनी उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर,गजेन्द्र बहादुर सिंह उपायुक्त मुख्यालय ग्राम्य विकास,मत्यनाथ त्रिवेदी उपायुक्त श्रम रोजगार कौशाम्बी 

लखनऊ-स्वाइन फ्लू से 2 दिन में दो गर्भवती महिलाओं की मौत,दोनों ही महिलाओं की मैच्योर डिलीवरी होने वाली थी,मंगलवार को क्वीन मेरी अस्पताल में 1 गर्भवती महिला की मौत,महिला कल भर्ती हुई थी,स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया था,राजधानी में स्वाइन फ्लू के लगभग 1000 से ज्यादा मरीज,12 लोगों की हो चुकी है मौत 

इटावा-बंद क्रॉसिंग से रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक बाल-बाल बचा,ट्रैक पर बाइक छोड़ी, ट्रेन की चपेट में आई बाइक के उड़े परखच्चे,क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर युवक की तलाश में जुटी पुलिस,इटावा रेलवे स्टेशन के रामनगर रेलवे क्रॉसिंग की घटना

सुल्तानपुर-अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर,नगर कोतवाली के प्यारेपट्टी इलाके की घटना

मेरठ-हथियार बन्द बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर बोला धावा,हजारों की नगदी और लाइसेंसी बंदूक लूटी,रोहटा थाना क्षेत्र के बाड़म गांव की घटना

लखनऊ-18 अफसर करेंगे निरीक्षण,18 अफसर करेंगे तहसील,ब्लॉक,थानों का निरीक्षण,निरीक्षण का काम सितम्बर के पहले सप्ताह से शुरू होगा,इस दौरान पट्टों,खतौनी तक की जांच पड़ताल की जाएगी 

लखनऊ-खिलाड़ियों का लगेगा जमघट,नवम्बर में लखनऊ में कबड्डी खिलाड़ियों का लगेगा जमघट,जोनल पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 13- 15 नवम्बर के बीच होगी,लखनऊ,देवरिया,महाराजगंज,फैजाबाद की टीमें लेंगी हिस्सा,गोरखपुर,बस्ती,आजमगढ़,बलिया,मऊ की भी टीमें लेंगी हिस्सा  

गोरखपुर-ATM से पैसा निकालने गए दंपती से 10 हज़ार की ठगी,पैसा निकालने का झांसा देकर उच्चकों ने उड़ाए पैसे,शक होने पर दंपती ने की बदमाशों को पकड़ने की कोशिश,पकड़े जाने के डर से मौके पर बाइक छोड़कर उच्चक्के फ़रार,खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार की घटना

पीलीभीत-भाकपा माले नेता रमा गैरोला हत्याकांड में बड़ा खुलासा,विसरा रिपोर्ट में गैंगरेप के बाद जहर देकर हत्या की पुष्टि,भाकपा की केंद्रीय कमेटी की सदस्य समेत पांच नामजद,6 नंबर 2016 को रमा गैरोला की संदिध हालत में हुई थी मौत  

नोएडा-नोएडा फेस-2 इलाके में नोवा डेरी के सेल्स मैन से लूट,1 लाख से ज्यादा कैश लूटकर बाईक सवार फरार,डेरी से कलेक्शन कर लौट रहा था सेल्स मेन,कोतवाली फेस टू इलाके की घटना

रामपुर-नगर पालिका ने करीब 150 दुकानदारों को भेजा नोटिस,दुकानों के प्रीमियम का लगभग 2 करोड़ बकाया होने पर नोटिस,प्रीमियम जमा करने के लिए 3 दिन का दुकानदारों को अल्टीमेटम,टीपू सुल्तान,बी-अम्मा,अब्दुल कलाम मार्केट में बनी दुकानों का मामला 

रामपुर-अपहरण मामले में दो युवकों को सात साल की सजा,बिलासपुर क्षेत्र से पुजारी की बेटी का हुआ था अपहरण,6 साल पहले अपहरण मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा,कोर्ट ने आरोपियों पर दो-दो हज़ार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया

गोरखपुर-बाढ़ के मद्देनजर रेलवे ने 13 ट्रेनों को किया निरस्त,11 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेशन

गोरखपुर-बाढ़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने किया सराहनीय काम,जगतबेला,डोमिनगढ़ स्टेशन पर मेल,एक्सप्रेस गाड़ियों का 2 मिनट का ठहराव,सुनिश्चित बाढ़ से पीड़ित हैं दोनों इलाके,गोरखपुर सहजनवा के बीच आज चलाई विशेष ट्रेन

गाजियाबाद-20-20 साल की सजा,कोर्ट ने गैंग रेप के 2 आरोपीयों को सुनाई 20-20 साल की सजा,परिजनों को बधंक बनाकर लूटपाट के बाद किया था गैंग रेप,2013 में गढमुक्तेश्वर इलाके में दिया था घटना को अंजाम 

कानपुर देहात-नदी में मिला शव,सेंगुर नदी में अज्ञात युवक का मिला शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र की घटना 

गोरखपुर-संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला छात्र का शव,प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की जताई गई आशंका,उरुवा थाना क्षेत्र के भरथरी ओझा गांव की घटना

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की वार्ता में नहीं पहुंचे शिक्षामित

दिल्ली-पीएम मोदी ने किया ट्वीट,ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक,ये फैसला मुस्लिम महिलाओं को समानता देगा-पीएम,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-पीएम

 लखनऊ-सीएम योगी का ट्वीट,ट्रिपल तलाक के फैसले का सीएम योगी ने किया स्वागत,ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत-योगी,फैसले से मुस्लिम महिलाओं को मिला न्याय-सीएम योगी,महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतर शुरुआत-योगी

सहारनपुर-3 तलाक पर देवबंद,ट्रिपल तलाक पर दारुल उलूम देवबंद का बड़ा बयान,ट्रिपल तलाक शरीयत,इस्लाम का मामला है-देवबंद,'तीन तलाक मामले में नहीं की जा सकती तब्दीली',ये इंसान का बनाया हुआ मसला नहीं है-देवबंद,3 तलाक कुरान और हदीस का मामला है-देवबंद,दारुम उलूम के वीसी मौलाना अबुल कासिम का बयान,शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं-मौलाना कासिम,मुस्लिम लॉ बोर्ड जो फैसला लेगा,हम उसके साथ-कासिम,मजहबी मसलों में अदालतें-संसद हस्तक्षेप न करें-कासिम,3 तलाक पर कानून बनाने से पहले सोचना चाहिए-वीसी

अयोध्या- फैसले का स्वागत,बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाजी महबूब ने किया स्वागत,तीन तलाक के मुद्दे पर SC के फैसले का किया स्वागत,तलाक बुरी बात है, तलाक देना भी बुरी बात- हाजी महबूब,बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने किया स्वागत,तीन तलाक के मुद्दे पर SC के फैसले का किया स्वागत, तलाक के मसले में लड़कियां दिक्कत में थी- इकबाल अंसारी

लखनऊ-रीता जोशी ने किया स्वागत,यूपी की महिला कल्याण मंत्री ने फैसले का किया स्वागत, महिलाओं को मिलेगा उनका हक-रीता बहुगुणा जोशी,यूपी सरकार की कोशिश हुई सार्थक-रीता बहुगुणा,तीन तलाक से महिलाओं को मिलेगी निजात-रीता जोशी,सुप्रीम कोर्ट के फैसले का रीता बहुगुणा ने किया स्वागत

 रामपुर-ट्रिपल तलाक पर बोले आजम,ट्रिपल तलाक के मामले पर आजम खां का बयान,कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए-आजम,सुप्रीम कोर्ट के बाद भी जनता की अदालत है-आजम,लोक तांत्रिक देश में जनता की अदालत है-आजम खां,भारत में लोकतंत्र है तो आस्था से नहीं होगा खिलवाड़-खां,वरना कब किसकी आस्था पर घात हो जाए पता नहीं-आजम,उम्मीद है संसद राय और मशवरे से कानून बनाएगी-आजम

फैजाबाद-फैसले का स्वागत,तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत,मुस्लिम महिलाओं ने कहा जिंदगी अब सुकून में,पुरुषों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

अलीगढ़-SC के फैसले का स्वागत,तीन तलाक के फैसले पर बोले इतिहास विद इरफान हबीब,सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत-इरफान हबीब,तीन तलाक पर सख्त कानून बनना चाहिए-इरफान हबीब

मिर्जापुर-अनुप्रिया पटेल का बयान,सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुप्रिया,केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान,सरकार ने इस विषय को उठाया है -अनुप्रिया,जो उचित फैसला होगा हमारी सरकार करेगी

लखनऊ-सुरेश राणा का बयान,सुप्रीम कोर्ट ने महिला सशक्तिकरण के लिए दिया ऐतिहासिक फैसला, सुप्रीम कोर्ट का फैसला महिलाओं के आत्मसम्मान की जीत,बीजेपी हमेशा से रही महिला सशक्तिकरण की पक्षधर-राणा

बलरामपुर-फैसले का स्वागत,3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत,शहर मुफ्ती मोहम्मद मसीह अहमद कादरी ने जाहिर की खुशी,3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सही-अहमद कादरी,केंद्र सरकार हर पहलू को ध्यान में रखकर बनाए कानून-कादरी

रामपुर- मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत,ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत,मुस्लिम महिलाओं ने किया फैसले का स्वागत,कोर्ट के फैसले से खुश होकर बांटी मिठाइयां,इस्लाम को ध्यान में रखकर केंद्र बनाए कानून- मुस्लिम महिलाएं,पुरानागंज थाना क्षेत्र में महिलाओं ने बांटी मिठाइयां

फैजाबाद-SC के फैसले का स्वागत,तीन तलाक के फैसले का पीड़िता ने किया स्वागत,सऊदी अरब से पति ने फोन पर दिया था तलाक,15 दिन पहले महिला को पति ने दिया था तलाक,कुमारगंज के इटौंजा गांव की निवासी है पीड़िता

लखनऊ-अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की वार्ता में नहीं पहुंचे शिक्षामित्र,अपर मुख्य सचिव ने बुलाया हमने मिलने से इनकार कर दिया-शिक्षामित्र,जो शिक्षामित्र अपर मुख्य सचिव से मिले हम उनका बहिष्कार कर रहे,प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों के संगठनों में भी पड़ी फूट,लक्ष्मण मेला ग्राउंड में कई शिक्षामित्रों के पर्स भीड़ में गायब,शिक्षामित्रों के आंदोलन में शामिल2-3 महिलाएं बेहोश,राज्य सरकार के निर्णय के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी में शिक्षामित्र,कल तक मांगे पूरी न करने पर भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी

लखनऊ-निजीकरण और बैंक शुल्क बढ़ौत्तरी के विरोध में बैंकों की हड़ताल,यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने किया हड़ताल का आह्वान,इलाहाबाद बैंक परिसर में कर्मचारियों ने बैंकों में ताला डाल किया प्रदर्शन

लखनऊ-200 डॉक्टरों के तबादले,गोंडा की सीएमओ डॉक्टर आभा आशुतोष हटीं,डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव गोंडा के नए सीएमओ,डॉक्टर लिलि सिंह का तबादला रद्द किया गया,लिलि सिंह को डफरिन अस्पताल भेजा गया,डॉ. साधना सक्सेना CMS महिला चिकित्सालय बरेली,डॉ. दिनेश द्विवेदी CMS जिला अस्पताल उन्नाव बने,डॉ. प्रेम बहादुर गौतम CMS जिला चिकित्सालय सोनभद्र,डॉ. रतनपाल सिंह CMS जिला चिकित्सालय पीलीभीत,डॉ. नीरा जैनCMS डफरिन अस्पताल लखनऊ बनीं,डॉ. नीरा जैन संयुक्त निदेशक राज्य स्वास्थ्य संस्थान में थीं

लखनऊ-ऑनलाइन गेम्स को लेकर निर्देश,ब्लू व्हेल गेम को लेकर भारत सरकार ने जारी किए निर्देश,गेम खेलने को लेकर सभी राज्यों को भारत सरकार का निर्देश,अब ब्लू व्हेल खेलने और खिलाने वाले पर होगी कार्रवाई,ब्लू व्हेल जैसे दूसरे ऑनलाइन गेम्स पर भी पुलिस करेगी कार्रवाई,गेम खिलाने वाले एडमिनिस्ट्रेटर को FIR दर्ज कर भेजा जाएगा जेल,भारत सरकार के निर्देश पर यूपी पुलिस की सभी जिलों को गाइडलाइन,भारत में ब्लू व्हेल गेम पर पहले ही लगाई जा चुकी है रोक,ब्लू व्हेल जैसे दूसरे ऑनलाइन गेम्स पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर

गोरखपुर-प्रशासन की लापरवाही,बाढ़ क्षेत्र में फिर सामने आई पुलिस की उदासीनता,सेल्फी लेने के दौरान 3 युवकों के डूबने का मामला,तकियाघाट पर डूबे युवकों को बचाने में लापरवाही,घटों तक नहीं पहुंचा कोई पुलिस अधिकारी या गोताखोर,थर्माकोल की नाव से इलाकाई लोग रेस्क्यू में जुटे,सेल्फी लेने के दौरान 3युवक डूबकर हुए थे लापता

महोबा-रैगिंग का विरोध करने पर छात्रों से मारपीट,ट्रेन में पॉलीटेक्निक के छात्रों ने जूनियरों को पीटा,पीड़ित छात्रों की तहरीर पर 4 सीनियर छात्रों पर केस,शहर कोतवाली के राजकीय पॉलीटेक्निक का मामला

शाहजहांपुर-कोतवाली का घेराव,युवक के अपहरण का मामला,गुस्साए परिजनों ने कोतवाली का किया घेराव,युवक की बरामदगी की कर रहे मांग,पुवांया थाना क्षेत्र के गंगसरा की घटना

बुलंदशहर-उपचुनाव में हंगामा,जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में हंगामा,DM कार्यालय पर पुलिस-BJPकार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को हटाया,प्रत्याशी महेंद्र भैय्या के समर्थकों से हुआ विवाद,मतदान स्थल के अंदर जाने को लेकर हुई नोकझोक

झांसी-जबरन जमीन कब्जाने वाले 5दबंगों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई,समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी 5नेताओं पर की कार्रवाई,जिले कई रिहायशी इलाकों में जमीन कब्जाने का था आरोप

सीतापुर-सड़क हादसे,बेकाबू ट्रक की पेड़ से जोरदार टक्कर,स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा पेड़,पेड़ से दबकर छात्रा की हुई मौत,दो लोग घायल,कमलापुर के सोनारी मोड़ की घटना

लखनऊ-ARTO का बेटा तलब,चंदौली के ARTO आर एस यादव के बेटे को ED ने किया तलब,ARTO के बेटे अपूर्व यादव से ईडी ने शुरू की पूछताछ,कल ARTO के सीए SK द्विवेदी को भी किया था तलब,अपूर्व यादव से अवैध संपत्ति के मामले में ईडी कर रही पूछताछ

मैनपुरी-जिला अस्पताल खुद बीमार,26 की जगह सिर्फ नौ डाक्टर हैं अस्पताल में,सीटी और एक्सरे एक्सपर्ट भी नहीं,मरीजों को हो रही है परेशानी

झांसी-चेन स्नेचर अरेस्ट,पूर्व विधायक की पत्नी की चेन लूटने वाला अरेस्ट,आरोपी से चेन और तमंचा पुलिस ने बरामद किया,सीपरी बाजार क्षेत्र के माल गोदाम से किया अरेस्ट

सीतापुर-निवेदिता शुक्ला का दौरा,प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला का सीतापुर दौरा,खाद्य आपूर्ति कार्यालय का किया निरीक्षण,जिले की नोडल अफसर हैं निवेदिता शुक्ला,विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगी निवेदिता शुक्ला

फर्रुखाबाद-उपचुनाव में वोटिंग,जिला पंचायत उपचुनाव में वोटिंग का मामला,जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने की वोटिंग,30 वोट पड़ने के बाद वोटिंग प्रक्रिया समाप्त,3 बजे से शुरू की जाएगी काउंटिंग

शाहजहांपुर-पुलिस पर फायरिंग,भट्ठा मालिक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने की लूट,10 हजार नगदी,चेन लूटकर कार सवार बदमाश फरार,पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग,मौके पर कार छोड़कर सभी बदमाश हुए फरार,जलालाबाद क्षेत्र के हरदेव थान इलाके की घटना

कन्नौज-गैंगरेप के बाद हत्या मामले परADJ प्रथम कोर्ट का फैसला,दो दोषियों कोADJ कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई,25जुलाई 2014 को गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या,छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मोहन नगला में हुई थी घटना

इलाहाबाद-CMP डिग्री कॉलेज गेट पर अराजक तत्वों ने फेंका बम,बम फटने से हुआ जोरदार धमाका,मची अफरा तफरी,देशी बम होने की जताई जा रही आशंका,जार्जटाउन थाना क्षेत्र का मामला

गोरखपुर-नाविक परेशान,मजदूरी न मिलने से बाढ़ राहत में लगे नाविक परेशान,नाविकों ने काम न करने की तहसील प्रशासन को दी चेतावनी,कैंपियरगंज क्षेत्र में बाढ पीड़ितों की मदद को लगाये गए हैं नाविक,कैंपियरगंज के 44 मैरूंड गांवों में112 नाविक चला रहे है नाव

शामली-कार सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी,युवक गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर,झिंझाना थाना क्षेत्र के अगड़ीपुर गांव की घटना

शामली-पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी,युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पड़ोसी 3 युवकों पर गोली मारने का आरोप,कांधला थाना क्षेत्र के मल्लीपुर की घटना

फैजाबाद-मुस्लिम मंच 5 सितंबर को करेगा रामकोट की परिक्रमा,राम मंदिर निर्माण के लिए मंच करेगा परिक्रमा,परिक्रमा के दौरान आयोध्या के संत भी होंगे शामिल,शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी भी होंगे शामिल

बागपत-रेलवे की लापरवाही उजागर,पैंड्रोल क्लिप निकली पटरी से गुजर रही ट्रेन,500 मीटर के दायरे में सैकड़ों क्लिप गायब,बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रूट का मामला

लखनऊ-अखंडता दिवस के रूप में मनेगा सरदार बल्लभ भाई का जन्मदिन,राज्य सरकार के राष्ट्रीय एकीकरण विभाग ने जारी किए निर्देश,31अक्टूबर को मनेगा लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन

मथुरा-छाता के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सुविधाओं का आभाव,छात्राओं के रहने के लिए नहीं हैं पर्याप्त कमरे,स्कूल में बरसात में भर जाता है पानी,पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम नहीं काम कर रहा है,दो साल से स्कूल में नहीं लगा बिजली का कनकेशन,चोरी की बिजली से चल रहा है कस्तूरबा विद्यालय

लखनऊ-अखंडता दिवस के रूप में मनेगा सरदार बल्लभ भाई का जन्मदिन,राज्य सरकार के राष्ट्रीय एकीकरण विभाग ने जारी किए निर्देश,31अक्टूबर को मनेगा लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन, विभाग ने जारी की प्रस्तावित कार्यक्रम की रुपरेखा,विभूतियों के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम होंगे आयोजित,साम्प्रदायिक सद्भाव से संबंधित कार्यक्रमों के आय़ोजन का भी निर्देश,राज्य सरकार के एकीकरण विभाग ने जारी किए निर्देश,नवंबर तृतीय सप्ताह को कौमी एकता सप्ताह के रूम में मनाएगी सरकार

लखनऊ-वित्त विभाग ने राज्य वेतन समिति को जारी किए आदेश,2016 की सिफारिशों के संबंध निर्णयों के क्रियान्वयन का आदेश

लखनऊ-सुरेंद्र मोहन वर्मा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग गोरखपुर निलंबित,बाढ़ के रोकथाम कार्यों में लापरवाही का आरोप,अधिशासी अभियंता ड्रेनेज सुरेंद्र मोहन वर्मा मुख्यालय अटैच किए गए

इलाहाबाद-सीज होगा कॉलेज,प्रबंधक के पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला,जिलाधिकारी की गठित जांच कमेटी ने दी रिपोर्ट,रिपोर्ट में प्रबंधक के बच्चे को पीटने की हुई पुष्टि,क्लास 9वीं से12वीं तक की कॉलेज की नहीं है मान्यता,डीएम ने कॉलेज को सीज कर कार्रवाई का दिया निर्देश,DIOS को कार्रवाई कर अवगत कराने के दिए निर्देश,रुद्रप्रयाग विद्या मंदिर का पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

बुलंदशहर -डीएम आफिस में धक्का-मुक्की,पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की,जिला पंचायत मतदान के दौरान धक्का मुक्की,नोंक-झोंक,मतदान परिसर के अंदर जाने को लेकर हुआ विवाद,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को धकिया कर भगाया,तमाशा देखते रहे बीजेपी के स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी

सहारनपुर- याची के घर बढ़ाई गई सुरक्षा,ट्रिपल तलाक की याचिकाकर्ता के घर बढ़ाई गई सुरक्षा, याचिकाकर्ता आतिया साबरी के घर बढ़ाई गई सुरक्षा,सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक के खिलाफ डाली थी याचिका,मंडी थाना क्षेत्र में साबरी का बाग मोहल्ले में है आतिया का घर

एटा-अवैध कट्टा फैक्ट्री,पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश,6अधबने तमंचे,शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद,पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,जैथरा के शेखपुरा में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

लखनऊ-सुरेश राणा का बयान,गन्ना मंत्री सुरेश राणा का बयान,गन्ना किसानों के हर दुख-दर्द को समझता हूं-सुरेश राणा,गन्ना किसान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-सुरेश राणा,किसानों की मेहनत को कोई अदा नहीं कर सकता-सुरेश राणा,विज्ञान के साथ किसान को जोड़ने से होगा बड़ा फायदा-राणा,आने वाले समय में चीनी उत्पादन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा किसान,आजादी के बाद किसान हित में जारी की गई सबसे अच्छी नीति,किसान नही बनेगा किसी तरह की माफ़ियागर्दी का शिकार-राणा,देश के विशेषज्ञ कार्यशाला में तकनीकी खेती की देंगे जानकारी,पिछली सरकारों को किसानों की गाढ़ी कमाई का नही था दर्द-राणा

मुरादाबाद-पशु चोरों ने गोली मारी,पशु चोरों ने किसान को गोली मारी,गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर,ग्रामीणों के जमा होने पर मौके से बदमाश फरार,मैनाठेर थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव की घटना

लखनऊ-शाहनजफ इमामबाड़े के अंदर और बाहर अवैध कब्जे का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एएसआई से मांगा जवाब,अवैध कब्जे हटाने के लिए क्या कार्रवाई की-हाईकोर्ट,हाईकोर्ट ने एएसआई से दो हफ्ते में मांगा जवाब

रायबरेली- 2 लोग झुलसे,आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोग झुलसे,झुलसे युवक-युवती अस्पताल में भर्ती,आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से 3मवेशियों की मौत ,सलोन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला

गोरखपुर-ट्रकों को घंटों रोका,बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव लेकर जा रहे ट्रकों को रोका,टोल कर्मियों ने घंटो टोल प्लाजा पर ट्रकों को रोका,चालकों ने कर्मियों की मनमानी से प्रशासन को कराया अवगत,कैंपियरगंज तहसील प्रशासन से लिखवाया मामले में लेटर

लखनऊ-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 2 दिवसीय धरना,प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने दिया BSAकार्यालय पर धरना,प्राथमिक शिक्षक संघ की रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग,ट्रान्सफर में 31 जुलाई की छात्र संख्या को आधार बनाने की मांग,पुरानी पेंशन,कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों को लेकर धरना

पीलीभीत- युवक का मिला शव,रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव,शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस,सुनगढ़ी के गौहनिया के पास का मामला

इलाहाबाद-नहर की पुलिया में अधेड़ महिला की मिली लाश,नहर में लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप,पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा,फूलपुर थाना क्षेत्र के लीलहट गांव की घटना

झांसी-बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी,घर से नगदी, लाखों के आभूषण ले गए चोर,बंद घर से लग्जरी इनोवा कार भी ले उड़े चोर,सीपरी बाजार क्षेत्र वासुदेव कॉलोनी की घटना

देशभर में तीन तलाक की प्रथा को लेकर बहस चल रही


कृष्णा पंडित

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से देशभर में तीन तलाक की प्रथा को लेकर बहस चल रही है. अब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा....

पिछले काफी समय से देशभर में तीन तलाक की प्रथा को लेकर बहस चल रही है. अब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा ! सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुबह करीब 10.30 बजे तक सुना सकता है ! तीन तलाक को लेकर 11 मई से सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई थी ! और 18 मई को सुनवाई खत्म हुई थी और कोर्ट ने अपने आदेश को सुरक्षित रखा लिया था ! तीन तलाक के पक्ष में नहीं केंद्र  गौरतलब है कि 5 जजों की बेंच इस मुद्दे पर सुनवाई कर रही थी. कोर्ट में यह सुनवाई 6 दिनों तक चली थी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में साफ किया था कि वह तीन तलाक की प्रथा को वैध नहीं मानती और इसे जारी रखने के पक्ष में नहीं है ! सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने तीन तलाक को 'दुखदायी' प्रथा करार देते हुए न्यायालय से अनुरोध किया था कि वह इस मामले में 'मौलिक अधिकारों के अभिभावक के रूप में कदम उठाए.'
*इन पांच जजों की बेंच सुनाएगी फैसला*

1. चीफ जस्टिस जेएस खेहर
2. जस्टिस कुरियन जोसेफ
3. जस्टिस आरएफ नरिमन
4. जस्टिस यूयू ललित
5. जस्टिस अब्दुल नज़ीर

ये थी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की दलील वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि तीन तलाक का पिछले 1400 साल से जारी है ! अगर राम का अयोध्या में जन्म होना, आस्था का विषय हो सकता है तो तीन तलाक का मुद्दा क्यों नहीं !. खत्म होनी चाहिए तीन तलाक की प्रथा वहीं मुकुल रोहतगी ने दलील थी कि अगर सऊदी अरब, ईरान, इराक, लीबिया, मिस्र और सूडान जैसे देश तीन तलाक जैसे कानून को खत्म कर चुके हैं, तो हम क्यों नहीं कर सकते !

अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा था, 'अगर अदालत तुरंत तलाक के तरीके को निरस्त कर देती है तो हम लोगों को अलग-थलग नहीं छोड़ेंगे ! हम मुस्लिम समुदाय के बीच शादी और तलाक के नियमन के लिए एक कानून लाएंगे !