tikhiawaz24.in

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 राज्यों के मंत्रियों के साथ कि बैठक

दिल्ली: कैबिनेट  ने अन्य पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमीलेयर की सीमा छह से बढ़ाकर आठ लाख की, ओबीसी जातियों की सूची में सब-कैटिगरी के लिए आयोग का होगा गठन।

दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, 2 सितंबर से पहले होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, नितिन गडकरी हो सकते हैं नए रेल मंत्री, कैबिनेट में यह फेरबदल 25 अगस्त से दो सितंबर के बीच हो सकता है. इसकी वजह यह है कि तीन सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को रवाना हो जाएंगे।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 राज्यों के मंत्रियों के साथ कि बैठक, मंत्रियों के अलावा उनके विभागीय सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी भी रहे मौजूद, प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों से मांगे न्यू इंडिया के  लिए आईडिया, अधिकारियों से कहा ट्रेनिंग सेंटर वाली स्प्रिट से करें काम, देश को है जरूरत, मंत्रियों को अपने काम पर गंभीरता दिखाने का दिया पाठ, राजस्थान, गुजरात, जे एन्ड के, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से आने वाले मंत्री रहे बैठक में मौजूद, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी समेत चौधरी वीरेन्द्र सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अर्जुन मेघवाल, पीपी चौधरी, पुरुषोत्तम रुपाला, अजय टम्टा व अन्य मंत्री रहे बैठक में मौजूद।

दिल्ली : जेपी इंफ्रा के फ्लैट खरीददारों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई जेपी इंफ्राटेक में अपने सपनों का घर बुक करने वाले तमाम परेशान खरीददारों की याचिका पर आज  सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हामी भर दी. इस समय दिवाला कानून और ऋण शोधन अक्षमता कानून के तहत जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ प्रक्रिया चल रही।

लखनऊ : 3 सितंबर व्यापारी दिवस की तैयारियों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल करेगा बैठक, ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में 3 बजे होगी बैठक, बैठक में मोबाइल एप एकता लॉन्च किया जाएगा।

लखनऊ: लखीमपुर में लड़की का हाथ काटने के मामले में केजीएमयू प्रशासन की घनघोर लापरवाही 3 घंटों से नहीं करा पा रहा खून का इंतजाम, लखीमपुर पुलिस लड़की की जान बचाने के लिए खून के लिए केजीएमयू में मारी मारी फिर रही भटक रही डॉक्टर दौड़ा रहे, लड़कीं को जो पांडेय दरोगा लाये हैं वह ब्लड के लिए इंचार्ज के आफिस के चक्कर काट रहे, कोई नहीं कर रहा मदद।

लखीमपुर खीरी : रेप की कोशिश व छेड़खानी का विरोध करना नाबालिग को महंगा पड़ गया आरोपी ने किशोरी के दोनों हाथो पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका एक हाथ अलग कर दिया।रोम वर्षक घटना सड़क चलते अंजाम दी गई, मामला लखीमपुर खीरी शहर कोतवाली के बाबू सर्राफ नगर का है।सरे शाम तलवार से हमला कर किशोरी का जहां एक हाथ अलग कर दिया, वही ताबड़तोड़ कई हमले कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते किशोरी को लखनऊ रेफर कर दिया  गया।

फैज़ाबाद: सीएम बाढ़ प्रभावित गांव का करेंगे दौरा, सुबह 10 बजे रुदौली तहसील के पास्ता हेलीपैड पर पहुंचेंगे योगी, महंगू पुरवा कैथी माझा गांव का करेंगे निरीक्षण। 10.35 पर सोहावल तहसील के मांझा कला सहारा बाग हेलीपैड पर पहुंचेंगे योगी, दिनकरपुर सनाहा समेत कई गांव का करेंगे निरीक्षण। 11.20 पर पहुचेंगे सदर तहसील के बच्चूलाल इण्टर कालेज हेलीपैड पर, मूड़ाडीहा रामपुर पुवारी समेत कई गावो का करेंगे दौरा।  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का बस्ती दौरा,  राजकीय महाविद्यालय पचवस में लगभग 1:45 पर उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, हर्रैया और छावनी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे सीएम, एडीएम बस्ती भगवान शरण ने दी जानकारी।

गाजियाबाद: जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने मरीज की पीट-पीटकर हत्या की, मरीज के कपड़े बदलवाने को लेकर पिटाई की, अज्ञात युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया था, सीएमओ ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए, शहर के एमएमजी जिला अस्पताल की घटना, अस्पताल में मरीज की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएमएओ ने आरोपी संविदाकर्मी को भगा दिया, मामले दबाने के लिए आरोपी को भगाया गया।

इटावा-औरैया रेल हादसे में दोषी डंफ़र ड्राइवर बबलू और राज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक आलोक दुबे के खिलाफ IPC रेलवे अधिनियम सहित कई धाराओं में जीआरपी थाना  इटावा में मुकदमा हुआ दर्ज, जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह ने कराया अभियोग पंजीकृत।


वाराणसी: पी एम ओ आज देखेगा विकास कार्यो की हकीकत, वाराणसी के विकास की होगी समीक्षा बैठक, कमिश्नर ,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आज दिल्ली में ,पी एम ओ में देगे विकास का हिसाब।

लखीमपुर-हाईवे पर जल्लाद,सरेराह सड़क पर लड़की का हाथ काटने का मामला,ईटीवी के पास वारदात का सनसनीखेज CCTV फुटेज,काली शर्ट पहने आरोपी रोहित ने पहले भाई पर किया वार,भाई को भगाने के बाद आरोपी ने तलवार से लड़की के हाथ काटे,गंभीर हालत में लड़की का लखनऊ में चल रहा इलाज,निघासन रोड पर स्टेट हाईवे पर दिया था वारदात को अंजाम

लखीमपुर-हाथ काटने पर केस,नाबालिग लड़की का हाथ काटने का मामला,सदर कोतावाली में आरोपी युवक पर FIR दर्ज,हत्या का प्रयास,अंग भंग,छेड़छाड़,पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज,लड़की के मामा ने आरोपी युवक पर दर्ज कराया केस

बस्ती-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज,1.55 बजे सीएम पहुंचेंगे राजकीय डिग्री कॉलेज,बाढ़ पीड़ितों को सीएम बाटेंगे राहत सामग्री

चित्रकूट-डकैत से मुठभेड़,7 लाख के ईनामी डकैत बबली कोल से पुलिस की मुठभेड़ जारी,मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना,माणिकपुर थाना क्षेत्र के निहीचिरैया गांव में मुठभेड़ जारी

उन्नाव-छात्र-छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला,प्रेम के चलते दोनों ने फांसी लगाकर दी जान,हाई स्कूल का था छात्र,इंटर में पढ़ती थी छात्रा,बारासरवर थाने के कुतुब्बुद्दीन गांव का मामला

इलाहाबाद-रेल लाइन क्लीयर,औरैया में कैफियत एक्स्प्रेस डिरेल होने का मामला,सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर अप लाइन क्लीयर,डाउन लाइन के भी क्लीयर करने का काम जारी,सीपीआरओ नार्थ सेन्ट्रल रेलवे ने दी जानकारी 

लखनऊ-शैलजाकान्त मिश्र बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष बने,राज्य सरकार ने उपाध्यक्ष बनाने के जारी किए आदेश

लखनऊ-ऊर्जा विभाग में खर्च पर सीएम से लेनी होगी मंजूरी,50 करोड़ से ऊपर के खर्च पर लेनी होगी सीएम की मंजूरी,200 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर कैबिनेट लगाएगी मुहर

लखनऊ-IAS अनिल संत के प्रतिनियुक्ति पर मांगी NOC,केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बने रहने के लिए DOPT ने मांगी NOC

लखनऊ-राज्य सरकार की 67000 खाली पदों पर भर्ती की तैयारी,राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद होगी भर्तियां,विभिन्न विभागों में 86000 से ज्यादा पद खाली

लखनऊ-सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा,गोरखपुर,महराजगंज,सिद्धार्थनगर और बस्ती का करेंगे दौरा,सीएम के निर्देश के बाद 3 दिनों तक दौरे पर रहेंगे मंत्री

लखनऊ-सिंचाई विभाग की जमीन पर बने घरों को मिलेगा मालिकाना हक,राज्य सरकार मालिकाना हक देने की कर रहा तैयारी,विभाग ने शुरू किया सर्वे,कैबिनेट में लाया जाएगा फैसला

लखनऊ-रोडवेज में भ्रष्टाचार की फाइलें गायब,परिवहन विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर,मेरठ क्षेत्र में बर्खास्त कंडक्टरों की बहाली में खेल,फाइले गायब होने पर तत्कालीन MD ने FIR,निलंबन का दिया था आदेश,29 महीने से लटकी जांच अबतक अधूरी

लखनऊ-IAS,PCS अफसरों को ज़ोन के हिसाब से चुनना होगा कैडर,केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की प्रस्तवित नीति में 26 कैडर 5 ज़ोन में विभाजित,देश की नौकरशाही में राष्ट्रीय एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए नई नीति

लखनऊ-अफसरों को राज्य कैडर के बजाय ज़ोन से काडर का चयन करना होगा,अबतक अफसरों को राज्य या राज्यों का सेट आवंटित किया जाता था,अफसरों को ऐसे राज्यों में काम करने को मिलेगा जहां उनका निवास स्थान न हो  

कन्नौज-रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती,युवक ने गांव के 3 लोगों पर लगाया आरोप,इंदरगढ़ थाने के गोपालपुर गांव की घटना

लखनऊ-भेजी जाएगी राहत सामग्री,बीजेपी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भेजेगी राहत सामग्री,राहत सामग्री वाहनों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी,आज अपने आवास से सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

सीतापुर-साले ने बहनोई की बांके से काटकर की हत्या,अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका,संदना थाना क्षेत्र के बरदाव गांव की घटना

महराजगंज-भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ाई गई,नेपाल में आधा दर्जन संदिग्धों के छुपे होने की सूचना,खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
 
फैजाबाद-छात्रा की मौत,कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत,ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार,नगर कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद रोड पर हादसा

कुशीनगर-प्रभारी मंत्री दौरा,प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का कुशीनगर दौरा आज,पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे प्रभारी मंत्री,जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

लखीमपुर-नेपाल और उत्तराखण्ड के पहाड़ों पर लगातार बारिश,शारदा,घाघरा, सुहेली,मोहाना नदियां उफान पर,बनबसा बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया,गिरिजा बैराज से घाघरा में छोड़ा गया 1.31 लाख क्यूसेक पानी,शारदा बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी का चल रहा डिस्चार्ज

बिजनौर-किसान जसवंत सिंह की मौत का मामला,किसान को हिरासत में लेने वाला दारोगा लाइन हाजिर,SP ने देहात कोतवाली दारोगा को किया लाइन हाजिर

आजमगढ़-ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी,कोर्ट के NBW जारी करने पर पुलिस कर रही छापेमारी,मार्टिनगंज से ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह आज शपथ भी लेंगे

हापुड़-स्कूली छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़,लोगों ने मंचले को पकड़कर जमकर धुना,मनचलो की बाइक में लोगों ने की जमकर तोड़फोड़,ईटीवी के कैमरे में कैद हुई मनचलों की पिटाई,हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के सट्टीनगर का मामला

हरदोई-हाथों की नसें काटकर युवक ने की आत्महत्या,पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी,शहर कोतवाली के बोर्डिंग हाउस इलाके की घटना

गोरखपुर-प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या,अज्ञात बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या,प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की जताई जा रही आशंका,फायरिंग के दौरान युवक का साथी भी घायल,खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसाहा गांव की घटना

बहराइच-युवक की हसिया से गला काटकर हत्या,बहन के प्रेमी की भाई ने गला काटकर की हत्या,ग्रामीणों ने आरोपी भाई को पकड़कर पुलिस को सौंपा,सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव की घटना

कानपुर देहात-अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई,2 की मौत,3 लोगों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 की घटना

शामली-बारिश से लोग परेशान,शामली में बारिश का तांडव,दो दर्जन से अधिक गांव बने तालाब,घरों में पानी घुसने से लोग परेशान,पलवा माजरा समेत कई गांव का सम्पर्क टूटा

बिजनौर-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की झुलसकर मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शेरकोट थाना क्षेत्र के काजी चौराहे इलाके का मामला

फतेहपुर-युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर दी जान,परिजनों ने युवक की हत्या की जताई आशंका,मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गांव की घटना 

मुख्य सचिव ने BRD मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट सौंपी

लखनऊ-गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का मामला,लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया,मुकदमे में भ्रष्टाचार, लापरवाही का खुलासा,प्राइवेट प्रैक्टिस भी एफआईआर का हिस्सा,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव मिश्र नामजद,डॉक्टर कफील और वित्त अधिकारी भी नामजद,ऑक्सीजन सप्लायर पुष्पा सेल्स के खिलाफ भी मुकदमा

लखनऊ-मुख्य सचिव ने BRD मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट सौंपी,रिपोर्ट में डॉ. राजीव मिश्रा पर अपराधिक कार्रवाई की संस्तुति,डॉक्टर सतीश,कफील,पुष्पा सेल्स पर भी कार्रवाई की संस्तुति,मुख्य सचिव ने डॉक्टर पुर्णिमा शुक्ला पर भी कार्रवाई की संस्तुति,चीफ फार्मासिस्ट गजानन के खिलाफ भ्रष्टाचार में कार्रवाई की संस्तुति,तथ्यों को छुपाने के आरोप में डॉक्टर कफील पर भी कार्रवाई की संस्तुति,तत्कालीन प्रधानाचार्य,विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया पर कार्रवाई की संस्तुति,सहायक लेखाकार,चीफ फार्मासिस्ट पर भी कार्रवाई की संस्तुति,मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के आदेश,5 बिंदुओं की मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर सीएम की कार्रवाई,रिपोर्ट में पिछले 3 साल का ऑडिट करेगी सीएजी  

गोरखपुर-नेपाल में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट,नेपाली नदियों ने मचाई है यूपी के 22 जिलों में तबाही,नेपाल से लगे यूपी के 22 जिले हैं बाढ़ की चपेट में,नेपाल सीमा पर रहने वालों को किया गया अलर्ट,नेपाली नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त व्यस्त,नेपाल में भारी बारिश पूर्वाचंल के लिए अभिशाप,नेपाल के अलर्ट के बाद एसएसबी ने किया गांवों को अलर्ट,रोहिन और राप्ती नदियां बरपा रही हैं कहर

इलाहाबाद-औरैया में कैफियत एक्सप्रेस डिरेल होने का मामला,रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमण्डल  करेंगे जांच,25-26 अगस्त को कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर रहेंगे मौजूद,उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक कार्यालय में करेंगे जांच,कोई भी व्यक्ति दे सकता है घटना से सम्बन्धित साक्ष्य,सतीश कुमार पाण्डेय हैं रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमण्डल

कुशीनगर-गोरखपुर की घटना से भी सबक नहीं ले रहा स्वास्थ्य महकमा,आक्सीजन न मिलने से महिला की मौत,समय से महिला को नहीं मिला था आक्सीजन,खड्डा सीएचसी और 108 एंबुलेंस में भी नहीं मिली आक्सीजन,जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचने महिला की हो गई मौत

नोएडा-ग्रह प्रवेश बिल्डर का गिरेगा अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने बिल्डर की याचिका की खारिज़,प्राधिकरण के नोटिस के खिलाफ़ बिल्डर गया था कोर्ट,सेक्टर 77 में है ग्रह प्रवेश बिल्डर की सोसाइटी,बिल्डर ने प्राधिकरण के CEO पर लगाया था फ्लैट मांगने का आरोप

ग़ाज़ीपुर-बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली,गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर,दाड़ी गांव के ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली,बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर चौराहे की घटना

इलाहाबाद-हाईकोर्ट के दो जज लिफ्ट में फंसने से सनसनी,जस्टिस शबीहुल हसनैन,कृष्ण प्रताप सिंह फंसे लिफ्ट में,आधे घण्टे तक हाईकोर्ट की लिफ्ट में फंसे रहे दोनों जज,तकनीकी खराबी के चलते फंसी लिफ्ट,जजों को मैकेनिक की सहायता से निकाला गया बाहर

आगरा-SN मेडिकल कॉलेज में छज्जा गिरने से युवक की मौत,1 युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती,स्त्री रोग विभाग की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,एमएम गेट के SN मेडिकल कॉलेज की घटना

पीलीभीत- सर्राफा व्यापारी से लूट,सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट,1.5 किलो चांदी और 25 ग्राम सोने की लूट,दुकान बंद कर घर जा रहा था सर्राफा व्यापारी,पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना 

इलाहाबाद-शराब के नशे में तेज रफ्तार कार सवार ने युवक को रौंदा,युवक की हालत बेहद गम्भीर, जिला अस्पताल में भर्ती,करछना थाना क्षेत्र के कैथी बाजार के पास की घटना

कानपुर-सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह,जीएसटी को लेकर एन्ड्रायड एप डिजिटल जीएसटी एकेडमी लांच,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बयान,जीएसटी से यूपी को होगी 1 लाख करोड़ की आमदनी-मौर्या

रामपुर-डॉक्टर का वीडियो वायरल,तीमारदार के साथ बदसलूकी करते डॉक्टर का वीडियो वायरल,वायरल वीडियो में सरकारी डॉक्टर तीमारदार को दे रहे गाली,सीएमएस ने लिखित में डॉक्टर को चेतवानी देने को कहा,नहीं सुधरने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को कहा

अमित-रागिनी हत्या काण्ड मामला,नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी पहुंचे रागिनी के घर,नेता प्रतिपक्ष ने मृतका के पिता को पार्टी फंड से 2 लाख का चेक सौंपा,नेता प्रतिपक्ष के साथ बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी भी रहे मौजूद,बांसडीह रोड क्षेत्र के बजहां गांव में रहते है मृत रागिनी के परिजन

लखनऊ-प्रदीप कुमार यादव को बीकेटी का तहसीलदार बनाया गया,संजय यादव का बीकेटी से मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र तबादला

लखनऊ-लखनऊ मेट्रो का न्यूनतम किराया होगा 10 रुपए,एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया का टिकट होंगा 60 रुपए में,पूरे दिन का टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड 200 रुपए में बनेगा,350 रुपए के टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड से 3 दिन अनलिमिटेड यात्रा,रिफंडबेल सिक्योरिटी मनी 100 रुपए जमा करनी होगी,2 स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर लेना होगा 15 का टिकट,3 स्टेशनों के बीच सफर करने का किराया 20 रुपए होगा,7 स्टेशनों के बीच सफर करने का किराया 30 रुपए होगा,10 स्टेशनों के बीच सफर करने का किराया 40 रुपए होगा,14 स्टेशनों के बीच सफर करने का किराया 50 रुपए होगा,18 स्टेशनों के बीच सफर करने का किराया 60 रुपए होगा

इलाहाबाद-रूद्र प्रयाग विद्या मंदिर में बच्चे की पिटाई का वीडियो मामला,स्कूल के प्रबंधक सत्येंद्र द्विवेदी की गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज,कोर्ट का अधीनस्थ न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल करने का निर्देश,अधीनस्थ कोर्ट को अर्जी यथाशीघ्र निस्तारित करने का निर्देश,प्रबन्धक पर स्कूल के बच्चों को निर्दयता पूर्वक मारने का आरोप

इलाहाबाद-बगैर मान्यता बिशप जानसन कालेज की गर्ल विंग चलाने का मामला,प्रबन्धक विनोद बी लाल और प्राचार्य योजना लाल की गिरफ्तारी पर रोक,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर लगायी रोक,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब,डीआईओएस के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पीलीभीत-किसान के छप्पर वाले घर में लगी भीषण आग,हजारों का सामान जलकर हुआ राख,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी,माधोटांडा के गॉव जमुनिया गांव का मामला

रायबरेली-मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट से तनाव,कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात,रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए काम कर रहीराज्य सरकार,राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध,कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,राज्य सरकार शिक्षामित्रों के साथ पूरी सहानुभूति रखती है,राजकीय सेवाओं में भर्ती की पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार रहित प्रक्रिया से,आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका के मानदेय एवं सेवा शर्तों में सुधार,सुधार के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित,कार्यकत्रियों को मानदेय देने के लिए धनराशि अवमुक्त की गई,पिछले 15 वर्षों से बाढ़ के लिए स्थाई इंतजाम नहीं किए गए,इस बार राहत एवं बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे,सीएम खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ले रहे हैं फीडबैक

अलीगढ़-वसूली को लेकर दुकानदार को दबंगों ने गोली मारी,मेडिकल में इलाज के दौरान दुकानदार की मौत,गोली मारने वाले सचिन यादव,जीतू यादव इलाके के हिस्ट्रीशीटर,सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज इलाके की घटना

अमरोहा-बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में की लूट,घर की महिला के साथ 3 बदमाशों ने किया गैंगरेप,गजरौला थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की घटना

गोरखपुर-अज्ञात युवक पर फायरिंग से हड़कंप,स्कार्पियो सवार बदमाशों ने की फायरिंग,जान बचाकर अज्ञात युवक मौके से फरार,स्कार्पियो सवार हमलावर भी मौके से फरार,युवक के अपहरण के मकसद से आये थे बदमाश,कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता इलाके की घटना

गोरखपुर-नशे में धुत्त ठेकेदार सुरेश जायसवाल की दबंगई,सामान वापसी के विवाद में दुकानदार पर की फायरिंग,आरोपी ठेकेदार लाईसेंसी पिस्टल समेत गिरफ्तार,केस दर्ज,शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती कांपलेक्स के पास की घटना

इलाहाबाद-रुपयों के विवाद में युवक को मारी गोली,घायल युवक एसआरएन अस्पताल में भर्ती,मुट्ठीगंज क्षेत्र के मालवीय नगर इलाके की घटना

गोंडा-कजरी तीज पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,पृथ्वीनाथ,दुखहरणनाथ मंदिरों समेत शिवालयों में चल रहा जलाभिषेक,लगभग 7 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का किया अभिषेक,सुरक्षा के कड़े इंतजाम पूरे जोन से लगाई गई पुलिस

देवरिया-एकौना थानाध्यक्ष एसडी भारती की मौत,2 दिनों से बाढ़ के पाने में फंसे थे SD भारती,तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाते समय मौत,एकौना थाने में पानी भरने पर 2 दिन से फंसे थे भारती

आगरा-2 दिन से लापता किसान का नहीं लग सका सुराग,परिजनों की तहरीर के बाद अपरहण का केस दर्ज,खेत पर चारा लेने गया था किसान,बासौनी थाना क्षेत्र के उदयपुर खालसा गांव का मामला

सिक्कों को लेकर आए दिन तू तू मैं मै तो बराबर सुनने को मिल रहा

जौनपुर सिंगरामऊं - सिक्कों को लेकर आए दिन तू तू मैं मै तो बराबर सुनने को मिल रहा है, परंतु जब बैंक कर्मचारी ही सिक्का न लेकर मारपीट पर उतारू हो जा रहे है तो आमजन क्यों न ऐसा करें। बाजार में बस स्टॉप पर स्थित यूनियन बैंक में बुधवार की दोपहर में मारपीट हो गयी। सिक्के को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद बैंक के लोगो ने व्यापारी को मारा पीटा गया। पीड़ित व्यापारी ने सौ नम्बर डायल कर पुलिस को बुलाया तो पुलिस वालों ने भी पीड़ित पर धौस जमाते हुए भाग दिया। बाद में जब इस बात की जानकारी अन्य व्यापारियों को हुई तो वे लोग आक्रोशित होकर बैंक पहुच गये। वहाँ व्यापारी नेता सांतोष जायसवाल से शाखा प्रबंधक की नोक झोंक हुई। जब बैंक में सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग मोबाईल से एजीएम जौनपुर को सूचना देते हुए, बैंक हेडक्वार्टर मुम्बई में भी सूचना दी। फिर वे लोग थाने जाकर तहरीर दिए, आक्रोशित व्यापारियों ने कहाकि यदि दो दिन के अंदर करवाई नहीं हुई तो बाजार बंद करके बैंक में ताला लगा दिया जायेगा।