tikhiawaz24.in

रविवार, 27 अगस्त 2017

आकर्षण का केंद्र बने 11 फिट के विनायक

बदलापुर जौनपुर! जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा.. रविवार की सुबह कस्बे के डेढ़ दर्जन पंडालों में विघ्न विनायक के पूजन-अर्चन के साथ बारह दिवसीय गणेश महोत्सव की विधि-विधान से शुरूआत हुई है। शनिवार की देर रात तक श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया..के जयकारे लगाते रहे। चहुंओर भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। प्रतिमाओं के पंडालों में लाए जाने के बाद सुबह से पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया है।

कस्बे के आजाद नगर गली में आयोजकों द्वारा श्री गणपति बाल पूजा समिति की ओर से भव्य पांडाल बनाया गया है। गणपति बप्पा मोरया और विघ्न विनायक की स्तुति देर रात तक गूंजती रहती है सुबह से ही पूजन एवं अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरु रहता है। बारह दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। छह सितंबर को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके उपरांत पीली नदी घाट में परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं को विसर्जन होगा।

कस्बे में सबसे पुरानी पूजा समितियों में शुमार है आजाद नगर की गली श्री गणपति बाल पूजा समिति| पंचरास्ता के मुंहाने पर इस बार 11 फिट की विशालकाय गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से महोत्सव की अवधि में विविध कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई है। इसके अलावा पांडाल को आकर्षक साज-सज्जा से कस्बा भक्तिमय बना हुआ है। जहाँ दर्शन पूजन के लिए सुबह से शाम तक ले दर्शनार्थियो का रेला लगा रहता है।वही आयोजक निक्की निगम,सूरज निगम, भानू सिंह, संजय निगम, अरविन्द मौर्य,गोलू, आदि रहे।

ब्राह्मणों को एकजुट करना ही मुख्य लक्ष्य

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय

बदलापुर(जौनपुर) 27अगस्त। अखिल भारतीय ब्राह्मण प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को निरीक्षण भवन बदलापुर की बाग में हुई जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हम सबका मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण आपस मे बट गया है इससे भारी क्षति हो रही है। प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है कि हम एक दूसरे की मदद कर सुख-दुख में सहभागी बने। हर सरकार ब्राह्मणों की अनदेखी करती है। अब सरकार के सामने एकता की चुनौती पेश करना है। इसके पूर्व सदस्यता अभियान चलाकर 150 लोगों को प्रतिष्ठान से जोड़ा गया। इस अवसर पर विजय तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, पप्पू तिवारी, राजू उपाध्याय, यीशु पाठक आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमेश चंद्र तिवारी व संचालन राहुल उपाध्याय ने किया।

बदमाशो ने मुंबई के बिल्डर को मारी गोली, हालत नाजुक, वाराणसी के लिए रिफर

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी जीतू पाठक 24वर्षीय को पैसे के लेन देन को लेकर घरके  सामने हीबाईक सवार  बदमाशो ने मुंबई के बिल्डर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी। इस गोलीबारी के वारदात में बिल्डर को तीन गोलियां लगी है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा है। उसे पहले मड़ियाहूं अस्पताल ले जाया गया डाक्टरो ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

पारा में डकैती और गैंगरेप आरोपी डकैत से मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान डकैत को लगी गोली

वाराणसी-आज सुबह 8:30 से निरीक्षण पर निकलेंगे सीएम योगी,थाना,दीनदयाल अस्पताल,एसटीपी का करेंगे निरीक्षण,ट्रेड फैसिलिटी सेण्टर का भी सीएम योगी करेंगे निरीक्षण,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सीएम योगी होंगे शामिल

लखनऊ-पारा में डकैती और गैंगरेप आरोपी डकैत से मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान डकैत को लगी गोली,अस्पताल में भर्ती,क्रॉस फायरिंग में 2 पुलिस कर्मियों पर भी चलाई गोली,बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बची दोनों दारोगा की जान,सरोजनीनगर के नटकुर गांव में डकैत से मुठभेड़

मेरठ-हिस्ट्रीशीटर के घर में दवाइयां,सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने कैंट अस्पताल पर मारा छापा,टीम ने हिस्ट्रीशीटर के घर से सरकारी दवाई बरामद की,बरामद दवाइयों की कीमत 50 लाख से अधिक है,डॉक्टरों ने रखी थी हिस्ट्रीशीटर के घर में दवाइयां,सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट अस्पताल का मामला

बुलन्दशहर-दंपति के साथ लूट कर रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा,बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग,जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को लगी गोली,पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार,नगर कोतवाली के मऊखैड़ा फाटक पर हुई मुठभेड़

बहराइच-अमरूद तोड़ने को लेकर 2 पक्षों में फायरिंग,2 लोगों को लगी गोली,पथराव में 5 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया,रूपइडिहा थाना क्षेत्र के ददौली गांव की घटना

बुलन्दशहर में एक और मुठभेड़,हापुड़ से बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की सिकन्द्रबाद में मुठभेड़,हापुड़,सिकन्द्राबाद पुलिस मिलकर कर रही है बदमाशों से मुठभेड़,बदमाशों की कार के टायर में पुलिस ने मारी गोली,कार छोड़ जंगलों की तरफ भागे बदमाश,सर्च ऑपरेशन जारी

मेरठ-गंगा प्लाजा व्यापार संघ के अध्यक्ष पर फायरिंग,बाल बाल बचा अध्यक्ष,गाड़ी में लगी गोली,तीन लोगों के खिलाफ पीड़ित ने दी तहरीर,लालकुर्ती क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक का मामला

लखनऊ-मिल गया लखनऊ जेल से भागा लंबरदार,खुजौली मोड़ पर कर रहा था बस इंतजार,मोहनलालगंज पुलिस ने पकरकर जेल प्रशासन को सौंपा,जेलर का लंबरदार देर शाम हो गया था जेल से फरार

गोरखपुर-पोखरे से अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप,हत्या के बाद शव को पोखरे में फेंके जाने की आशंका,सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां इलाके की घटना

गोरखपुर-पार्षद के बेटे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप,पीड़ित युवती ने आईजी से की फरियाद,आईजी ने एसएसपी को दिया जांच कर कार्रवाई का आदेश,शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया इलाके की घटना

रायबरेली-संघ कार्यालय पर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़,आगजनी का भी किया प्रयास,मौके पर भारी पुलिस बल,सदर के गांधी धर्मशाला के संघ कार्यालय का मामला,पुलिस ने धर्मशाला में ठहरे बिना ID वालों को हिरासत में लिया,धर्मशाला मैनेजर को भी पुलिस ने लिया हिरासत में,पूछताछ जारी

लखनऊ-चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी को ट्रक से रौंदने की कोशिश,पशुओं से लदे ट्रक को पुलिस ने रोका तो मारी जीप में टक्कर,2 पुलिस कर्मी घायल, ट्रक से 20 पशु बरामद,ट्रक चालक समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पारा क्षेत्र के मोहान रोड पर पुलिस कर रही थी चेकिंग

लखनऊ-आपसी विवाद में चाचा ने 7 साल की मासूम को बनाया बंधक,नशा सूंघकर चाचा रखे रहे बच्ची को बंधक,घर पहुची मसूम तो बताई आप बीती,पिता ने दर्ज कराया केस,आशियाना थाने के सेक्टर h कॉलोनी का मामला

लखनऊKGMU में थायराइड ट्यूमर की इंडोस्कोपी तकनीक से सर्जरी,इस नई तकनीक से सर्जरी करने पर निशान नहीं दिखते है,जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने की पहली सफल सर्जरी,पहले थायरोडेक्टमी सर्जरी में लगे में निशान पड़ जाता था

वाराणसी-माध्यमिक शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी हुई सम्पन्न,कैंटोमेंट स्थित होटल में प्रधानाचार्यों के साथ हुई संगोष्ठी,संगोष्ठी में शामिल होने के बाद CM सर्किट हाउस रवाना,सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़- किशोरी का अपहरण,दीन दयाल अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी की बेटी हुई लापता,वैन सवारों पर 10 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप,अपहरणकर्ताओं को चकमा दे बेटी पहुंची परिजनों के पास,क्वार्सी के रामघाट रोड स्थित अस्पताल परिसर की घटना

आगरा-बालूगंज चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल का मामला,वीडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज को हटाया गया,एसपी सिटी के कार्यालय से किया सम्बद्ध,सीओ सदर करेंगे पूरे मामले की जांच,ब्रजपाल का नोट बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल

जौनपुर-डायरिया का प्रकोप,डायरिया की चपेट  में आने से 2 दर्जन से अधिक लोग बीमार,5 की हालत गम्भीर होने पर सीएचसी पर कराया गया भर्ती,सूचना पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें,बरसठी थाना के आलमगंज पटखौली  का मामला

लखनऊ-कांग्रेस भवन के मालिकाना हक को लेकर हुई सुनवाई,नगर निगम में हुई सुनवाई में कांग्रेस ने नहीं दिया कोई साक्ष्य,कांग्रेस के वकील बिना ऑथोरिटी लेटर पहुंचे नगर निगम,अगली सुनवाई 19 सितंबर को फिर नगर निगम में होगी

इलाहाबाद-व्यापारी नेता को दी गयी जान से मारने की धमकी,सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,दो दुकानदारों से चल रहा है संपत्ति को लेकर विवाद,सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने वाराणसी में विकास,कानून व्यवस्था की समीक्षा की,नौ दुर्गा एवं नौ गौरी के मन्दिरों के सर्किट के रूप में बनेगा ’पावन पथ’,काशी विश्वनाथ को केन्द्र मानते हुए बनेगा पावन पथ,समाचार पत्रों के सम्पादकों,पत्रकारों से भी सीएम ने की मुलाकात,प्रधानाचार्यों ने CM से शिक्षा में गुणात्मक बदलाव में सहयोग की अपील की

इलाहाबाद-बाहुबली पूर्व सांसद अतीक के गुर्गों की तलाश में छापेमारी,धूमनगंज थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव में पुलिस ने दी दबिश,पुलिस टीम को दबिश के दौरान नहीं मिला कोई आरोपी,अतीक अहमद,भाई अशरफ समेत 16 लोगों पर दर्ज हुआ केस,2016 में असलहे के बल पर जमीन कब्जाने का था आरोप

मैनपुरी-रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या,इलाज के दौरान सैफई में हुई मौत,सदर के औंछा रोड पर पड़ा मिला था घायल राकेश

झ्टावा-सड़क हादसे में 1 सिपाही की मौत,1 घायल,गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती,जसवन्तनर के आगरा-कानपुर हाइवे की घटना

लखनऊ-बिजली बकायेदारों के खिलाफ लेसा का अभियान जारी,लेसा के सभी वितरण खंड में बकायेदारों पर कार्रवाई,83 टीमों ने 351 बिजली बकायेदारों का काटा कनेक्शन,245 बकायेदारों ने मौके पर जमा किया 40.15 लाख का बिल,धारा 135 के तहत 2,135 B के तहत 12 लोगों पर FIR दर्ज

गाजियाबाद-कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 लोगों की मौत,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,मुरादनगर थाना क्षेत्र के की घटना

लखनऊ-गुडंबा में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोग घायल,डीसीएम पर लदी रॉड 2 युवकों के आर-पार निकली,डीसीएम में पिछे से कार की हुई थी टक्कर,दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया

कानपुर-पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली,घायल को हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती,विधनु थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का मामला

लखीमपुर-10 दिन से शहर के तालाब में आया मगरमच्छ,वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को एक मछली तालाब में घेरा,रात 12 बजे से चल रहा है आपरेशन मगरमच्छ,अभी तक सफलता नहीं,इंजन से निकाला जा रहा पानी

फर्जी बाबाओं की लिस्ट बनेगी,अभा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का बयान

इलाहाबाद-फर्जी बाबाओं की लिस्ट बनेगी,अभा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का बयान, बाबा राम रहीम मामले पर बोले महंत नरेन्द्र गिरि,पूरे मामले में खट्टर सरकार हुई फेल-नरेंद्र गिरि,'साक्षी महाराज अपने बयान पर जनता से माफी मांगे','फर्जी और स्वयंभू बाबाओं के कृत्य से अखाड़ा परिषद दुखी',10 सितम्बर को सभी अखाड़ों की बैठक इलाहाबाद में होगी,फर्जी,स्वयंभू बाबाओं की लिस्ट बनाकर सरकार को सौंपेंगे,फर्जी बाबाओं की जांच कर सरकार से करेंगे कार्रवाई की मांग,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने न्याय व्यवस्था में जतायी आस्था,बाबा राम रहीम को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग की

फैजाबाद-महंत ज्ञानदास का बयान,राम रहीम पर साक्षी महराज के बयान पर बोले महंत ज्ञानदास, 'प्रधानमंत्री साक्षी महराज से इस्तीफा लेकर पार्टी से निकालें',जनता की भावनाओं पर नहीं साक्ष्य पर चलता है कोर्ट-महंत,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं ज्ञानदास

कानपुर-गंगा को प्रदूषित करने वालों को डीएम की नोटिस,सैकड़ों लोगों ने गंगा के किनारे बनाया है अवैध बसेरा,डीएम ने एक सप्ताह में खाली करने के लिए निर्देश,महिलाएं मामले को लेकर डिप्टी सीएम से मिली,डिप्टी सीएम ने महिलाओं को दिया आश्वासन

कानपुर-दिनेश शर्मा की सराहनीय पहल,लोडर और कार की भिड़त में 3 लोग हुए घायल,डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के काफिले से पहले एक्सीडेंट,पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने के बजाए रूट सफाई में जुटी,20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे घायल,घायलों के लिए डिप्टी सीएम की सराहनीय पहल, डिप्टी सीएम के कहने पर घायलों को भेजा गया अस्पताल,कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास की घटना

सुलतानपुर- संजय सिंह को जमानत,आम आदमी पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह को जमानत,30-30 हजार के मुचलके पर मिली जमानत,स्पेशल जज एससी/एसटी कोर्ट से जमानत,10 वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था हरिजन एक्ट का केस,रजिस्ट्री ऑफिस में विवाद पर दर्ज हुआ था केस

आगरा-स्वाइन फ्लू को लेकर लापरवाही,एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर लापरवाही, बच्चों को पिलाने वाली सिरप पूरी तरह से हुई खत्म,500 की डिमांड पर मास्क बचे हैं सिर्फ 20,142 मरीजों का हुआ स्वाइन फ्लू का टेस्ट,64 मरीजों में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि ,स्वाइन फ्लू के मरीजों में ज्यादातर बच्चे

 मेरठ-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत,बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत,भोजपुर इलाके के रहने वाले थे मृतक दंपति,खरखौंदा थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड की घटना 

लखनऊ-होम्योपैथी विभाग में भ्रष्टाचार,होम्योपैथी विभाग में लगा भ्रष्टाचार का दीमक,स्थानांतरण सत्र खत्म होने के बाद बड़े स्तर पर तबादले,छुट्टी के दिन भी शासन में बैठकर हो रही तबादले की तैयारी, निदेशक होम्योपैथ डॉ. वीके विमल की भी मिलीभगत,सीएम के निर्देश के बाद भी 20 फीसदी से ज्यादा तबादले,तबादलों से राजकीय होम्योपैथी कॉलेज में कम होंगे शिक्षक,होम्योपैथी कॉलेजों में एमडी की पढ़ाई का सपना कैसे होगा पूरा

वाराणसी-काशी में सीएम योगी,भगवा रंग में रंगा वाराणसी का रमाडा होटल,CMमाध्यमिक शिक्षा उन्यन संगोष्ठी को करेंगे संबोधित,136 प्रधानाचार्य संगोष्ठी में होंगे शामिल,प्रधानाचार्यों के साथ CM करेंगे बातचीत और भोजन

शामली-डीएम शामली ने स्कूलों में छुट्टी के निर्देश दिये,सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे,राम रहीम पर आने वाले फैसले के मद्देनजर छुट्टी

रामपुर-सीआरपीएफ कैम्प पर हुए आतंकी हमले की सुनवाई,31 दिसम्बर 2007 को हुआ था कैंप पर आतंकी हमला,एडीजी प्रथम कोर्ट में चल रही थी हमले की सुनवाई,एडीजी प्रथम से मुक़दमा एडीजी तृतीय कोर्ट में ट्रांसफर,8 सितम्बर 2017 को होगी मामले की अगली सुनवाई 

बरेली-ब्लू ह्वेल गेम के चंगुल से बचकर निकला युवक,आत्महत्या के अंतिम स्टेज से पहले खींचे पांव, खेल में हाथ काटने का दिया गया था टास्क,गेम से क्विट करने के बाद 10 दिनों तक रहा डिप्रेशन में, बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर का है युवक

आजमगढ़-दो मासूम बच्चों की पिता ने की हत्या,धारदार हथियार से पिता ने बेरहमी से हत्या की,मुबारकपुर के बाबू का पूरा गांव की घटना

लखनऊ-नाका में होटल व्यापारी की हत्या का मामला,हत्यारोपी बलबीर दुआ पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई,अवैध सम्पत्तियों को किया जाएगा सीज,भूमाफिया घोषित किया जाएगा बलबीर दुआ को, सिन्धी समाज ने SSP से की मुलाकात,तो मिला आश्वासन

चित्रकूट-डकैत बबली कोल से पुलिस की मुठभेड़ का मामला,तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रहा इनामी डकैत,गोबरहाई गांव में डकैतों की लोकेशन मिलने पर कॉम्बिग,मुठभेड़ में SIके शहीद होने के बाद पाठा क्षेत्र में दहशत,हालात न बदलने पर ग्रामीणों ने पलायन की बात कही,भारी पुलिस बल जंलगों में कर रहा कॉम्बिंग

ग़ाज़ियाबाद-6 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश,6 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश, शराब से भरे ट्रक के मालिक से 5 लाख मांगने का आरोप,गलत तरीके से ट्रक पर पुलिस ने केस दर्ज किया था,पीड़ित ने एंटी करप्शन कोर्ट में किया था वाद दायर,एंटी करप्शन कोर्ट केस दर्ज करने का दिया आदेश,गाजियाबाद के इन्द्रापुरम थाने का मामला

रायबरेली-शिक्षिका ने नहर में कूदकर की जाने देने की कोशिश,ग्रामीणों ने भरी नहर में कूदकर शिक्षिका को बचाया,स्कूल मैनेजर पर लगाया ज्वाइन न कराने का आरोप,बीएसए के आदेश पर भी शिक्षिका को नहीं कराया ज्वाइन,दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के मैनेजर पर लगाया आरोप,मिल एरिया थाना क्षेत्र के खजपरी की घटना

सहारनपुर-घर में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट,बदमाशों ने 46 हजार की नकदी,जेवर लेकर फरार, गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाकला गांव का घटना

शनिवार, 26 अगस्त 2017