tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

LDA के 4 दागियों को VC ने दिखाया बाहर का रास्ता

लखनऊ-4 सितम्बर को लखनऊ आ सकते हैं महेन्द्र नाथ पांडेय,विधान परिषद के नामांकन में भी कर सकते हैं शिरकत,5 सितम्बर को नामांकन का है अंतिम दिन,3 सितम्बर को वाराणसी जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर दी बधाई,बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई,महेन्द्र नाथ पाण्डेय को बनाया गया BJP के यूपी अध्यक्ष

 लखनऊ-बीजेपी पार्टी कार्यालय में मनाया गया जश्न,नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनाया गया जश्न,महामंत्री अशोक कटारिया,विजय बहादुर पाठक ने दी बधाई,सभी प्रवक्ताओं ने भी नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

लखनऊ-मेट्रो के शुभारंभ के मौके पर मेट्रो मैन रहेंगे मौजूद,5 सितंबर को लखनऊ में होंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन,गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिखाएंगे मेट्रो को हरी झंडी

लखनऊ- गृहमंत्री, CM होंगे पहले यात्री,गृहमंत्री और सीएम होंगे मेट्रो के पहले यात्री,टीपी नगर से चारबाग तक का करेंगे सफर,एयरपोर्ट के LMRC यार्ड पर होगा कार्यक्रम,टीपी नगर में मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री

लखनऊ-ऑटोमेटिक ऑपरेटिंग सिस्टम मेट्रो को करेगा कंट्रोल,ऑपरेटिंग सिस्टम मेट्रो की स्पीड भी करेगा तय,मेट्रो की लोकेशन पर भी ऑपरेटिंग सिस्टम की नजर,यात्रियों की सुविधाओं का भी ऑपरेटिंग सिस्टम रखेगा ख्याल

लखनऊ-मेट्रो के सफर के लिए स्मार्ट कार्ड 2 सितंबर से बनेंगे,स्मार्ट कार्ड एडवांस में बनवा सकेंगे यात्री, स्मार्ड कार्ड पर 10 फीसदी की छूट भी देगा एलएमआरसी

लखनऊ- लखनऊ मेट्रों में बगैर टिकट पकड़े गए तो 50 रुपए जुर्माना,बगैर टिकट यात्रा पर 1 महीने की जेल का भी प्रावधान,शराब के नशे में मेट्रो में यात्रा करने पर 5 हजार तक जुर्माना,मेट्रो में पोस्टर चिपकाने,ट्रेन पर लिखने पर 1 हजार जुर्माना,चलती ट्रेन को रोकने पर 5 हजार जुर्माना,4 साल जेल होगी, मेट्रो के अंदर 32 स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं,ट्रेन में धुए पर नजर रखेंगे स्मोक डिटेक्टर,आग लगने की दशा में कोच की हवा बाहर जाने लगेगी,मेट्रो में सिगरेट पीने,पान मसाला खाने पर भी प्रतिबंध,मेट्रो की छत पर भी लगाए गए हैं कैमरे,ओएचई लाइनों पर नजर रखेगा कैमरा,मेट्रो के पहियों पर भी कैमरों से होगी निगरानी,मेट्रो में लगा डिमर कंट्रोल एलईडी लाइट सिस्टम,कोच के अंदर आटोमेटिक लाइट कंट्रोल होगी,डिमर कंट्रोल एलईडी से इनर्जी की बचत भी,इमरजेंसी में मेट्रो ट्रेन आपरेटर से सीधे बात कर सकेंगे यात्री,एलएमआरसी ने टाक बैक बटन की सुविधा उपलब्ध कराई,अनावश्यक उपयोग पर 1000 जुर्मान,1 साल की सजा,मेट्रो के एक कोच में 4 टाक बैक लगाए गए,मेट्रो में तीन भाषाओं में होगा एनाउंसमेंट,हिन्दी,अंग्रेजी और उर्दू में भी होगा एनाउंसमेंट,3 भाषाओं में स्टेशनों के बारे में मिलेगी जानकारी,मेट्रो में 50 डिग्री में भी काम करेगा हाईटेक एसी,LMRC ने 20 साल का तापमान डाटा का किया अध्ययन,रिसर्च अनालिसिस के बाद हाईटेक एसी लगाया गया

  लखनऊ-मेट्रो के लिए कल से मिलेगा गो स्मार्ट कार्ड,सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच ले सकेंगे स्मार्ट कार्ड,टीपी नगर और चारबाग स्टेशन पर मिलेंगे स्मार्ट कार्ड,लखनऊ मेट्रो दफ्तर से भी ले सकते हैं स्मार्ट कार्ड

लखनऊ-24 घंटे रहेगी CCTV की नजर,मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे 302 जवान,मेट्रो स्टेशन पर 170 पीएसी जवानों की होगी तैनाती,निजी कंपनी के गार्ड भी मेट्रो स्टेशन पर होंगे तैनात,मेट्रो और स्टेशनों पर 24 घंटे रहेगी CCTV की नजर,हर मेट्रो स्टेशन पर तैनात होंगी 2 महिला सुरक्षाकर्मी

मथुरा-वृंदावन में RSS की तीन दिवसीय बैठक की तैयारियां पूरी,एक से 3 सितंबर तक केशव धाम में चलेगी RSS की बैठक,RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन पहले ही पहुंच चुके हैं वृंदावन,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में करेंगे शिरकत,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अरुण जेटली भी लेंगे भाग,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी बैठक में होंगे शामिल,प्रशासन ने बैठक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, आगरा कमिश्नर ने केशव धाम का किया निरीक्षण

लखनऊ-LDA के 4 दागियों को VC ने दिखाया बाहर का रास्ता,50 साल से अधिक और भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर कार्रवाई,लिपिक काशीनाथ,धीरेन्द नारायण,मुख्तार अमीन,रामचंद्र बाहर,सबसे बड़े दागी बाबू मुक्तेश्वर नाथ ओझा का नाम नहीं है शामिल

लखनऊ- राज्य अध्यापक पुरस्कार घोषित,राज्य अध्यापक पुरस्कार किया गया घोषित,सुलतानपुर के वेदप्रकाश आर्य को पुरस्कार,फैजाबाद के नीलकांत वर्मा को पुरस्कार,अंबेडकरनगर के नंदलाल यादव को पुरस्कार,लखनऊ के हरिनारायण उपाध्याय को पुरस्कार,फर्रुखाबाद की इंदिरा राठौर को पुरस्कार, जालौन के ब्रज बल्लभ सिंह सेंगर को पुरस्कार,कुशीनगर के शक्ति प्रकाश पाठक को पुरस्कार,बागपत के कृष्ण पाल सिंह को पुरस्कार

लखनऊ-भ्रष्टाचार मामले पर ऊर्जा विभाग में श्रीकांत शर्मा की बड़ी कार्रवाई,विद्युत सुरक्षा के निदेशक पद से हटाए गए गिरीश कुमार सिंह,चित्रकूट के अधिशासी अभियंता गुरुचरण लाल भी निलंबित, भ्रष्टाचार की शिकायतों पर दोनों अफसरों पर की गई कार्रवाई,SLDCनिदेशक राम स्वारथ को निदेशक विद्युत सुरक्षा का अतिरिक्त चार्ज,जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई ऊर्जा विभाग में कार्यवाही,ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर हुई ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई

इलाहाबाद-आरुषि-हेमराज मर्डर केस का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली मामले की सुनवाई,सात सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई,जजमेंट रिजर्व होने के बाद कोर्ट फिर से कर रही है सुनवाई, आरोपी तलवार दम्पति को CBIकोर्ट गाजियाबाद ने सुनाई है सजा,वर्ष 2013 में सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है उम्र कैद की सजा,डॉ नूपुर तलवार और डॉ राजेश तलवार ने दाखिल की है अपील,सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की है अपील

लखनऊ-बाइक की मांग पूरी न होने पर टूटा रिश्ता,पीड़िता ने केरोसिन डालकर लगाई आग,गंभीर हालत में युवती सिविल में भर्ती,पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर,निगोहां क्षेत्र के दयालपुर गांव की घटना

झांसी-केन-बेतवा परियोजना पर उमा भारती का बयान,अधर में पड़ी अरबों की परियोजना पर दिया बयान,मैंने कुछ बोला तो विवादों को जन्म देना होगा-उमा,इस मामले पर सीएम शिवराज सिंह दें बयान-उमा भारती,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से संबंधित है परियोजना

शामली-सड़क हादसे में छात्र की मौत का मामला,आक्रोशित महिलाओं ने दारोगा को पीटा,महिलाओं ने दारोगा को थाने में ही पीटा,महिलाओं ने दारोगा पर अभद्रता का लगाया आरोप,शामली के सदर कोतवाली की घटना

चित्रकूट-तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत,हादसे के बाद ट्रक छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार,पहाड़ी क्षेत्र के लोला गांव के रहने वाले दोनों मृतक,गुस्साए लोगों ने कर्वी-राजापुर मार्ज पर लगाया जाम,पहाड़ी थाना क्षेत्र के जमलो मोड के पास की घटना

दिल्ली-गुजरात विस चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी,बाला साहब थोराट कमेटी के चेयरमैन बनाए गए,अजय लल्लू,गिरीश चांडकर,मीनाक्षी नटराजन सदस्य,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

दिल्ली-ISIS के 8 संदिग्ध आतंकियों पर एनआईए की कार्रवाई,एनआईए ने 8 संदिग्धों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र,आठों संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ यूपी में चल रही थी तफ़्तीश,आठों संदिग्ध आतंकियों पर यूपी ATS ने दर्ज किया था मामला,उसी मामले को एनआईए ने किया था यूपी ATS से टेकओवर

पीलीभीत- टाइगर सफारी को हरी झण्डी,छत्तीसगढ़ के रायपुर टाइगर सफारी की तर्ज पर विकास,वन विभाग ने बलुआ कोठारा और बघा का किया चयन,चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

बरेली-युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी पर किया शोषण,तीन महीने तक लिव इन में रखकर किया यौन शोषण,पहले से शादीशुदा निकला युवती का प्रेमी, FIRदर्ज,सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सरगैना का मामला

दिल्ली-यमुना सफाई का मामला,एनजीटी ने एक्शन प्लान दाखिल करने का दिया निर्देश,यूपी, हिमाचल प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली को निर्देश,4 सितंबर से पहले एक्शन प्लान दाखिल करने का दिया निर्देश

इलाहाबाद-जिले में लगातार बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,सीएमओ ऑफिस भी स्वाइन फ्लू के चपेट में,एक और एसीएमओ डॉ. चंदन लाल स्वाइन फ्लू की चपेट में,एसीएमओ डॉ. अशोक की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है पॉजिटिव,डॉक्टर अशोक चौरसिया की पत्नी को भी हुआ स्वाइन फ्लू,कागजों में चल रहा एंटी लार्वा और फॉगिंग अभियान

आजमगढ़-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस,देवगांव कोतवाली के करिया गोपालपुर गांव का मामला

हापुड़-चारा काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए दोनों पक्षों के लोग,सिंभावली थाना क्षेत्र के सेना गांव का मामला  

लखनऊ-सेना की पोस्टल सेवा होगी बंद,केंद्र सरकार ने आर्मी की डॉक सेवा बंद करने का लिया निर्णय, सेना के जवानों को सामान्य डाक का ही लेना पड़ेगा सहारा,भूत पूर्व सैनिक संघ ने फैसले का किया विरोध,प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जताया ऐतराज

लखनऊ-रुस्तम का शार्प शूटर सुनील शर्मा मुठभेड़ में ढेर,रंगदारी वसूली के लिए सुनील शर्मा आया था लखनऊ,प्रॉपर्टी डीलर से कल लेनी थी 30 लाख की रंगदारी,पप्पू पांडेय की हत्या का मुख्य शूटर रहा सुनील शर्मा,हरदोई जेल से लखनऊ पेश पर सुनील हुआ था फरार,SO गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी की टीम ने किया ढेर,2 पिस्टलों के साथ लैस होकर आया था सुनील शर्मा,गोमती नदी किनारे शहीद पथ पर सुनील शर्मा का एनकाउंटर,जेल से गैंगस्टर रुस्तम के लिए वसूली करता था सुनील

मथुरा-RSS की समन्वय बैठक,आरएसएस की समन्वय बैठक का शुभारंभ,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठक में मौजूद,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक में मौजूद,RSS के संगठन मंत्री रामलाल भी बैठक में मौजूद,आरएसएस के देशभर के 180 पदाधिकारी भी मौजूद,यूपी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा भी बैठक में मौजूद,केंद्र सरकारी की योजनाओं को लेकर हो रही चर्चा

हापुड़-रेलवे की लापरवाही,बारिश से रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसी,ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन को रूकवाया,रेलवे अंडरपास में पानी भरने से धंसी मिट्टी,हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर का मामला

लखनऊ-इनकम टैक्स छापा,रियल इस्टेट कारोबारी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा,छापेमारी में करोड़ों के नगद लेनदेन के कागज़ात बरामद,ब्लैकमनी से ज़मीन खरीदने-बेचने का भी शक,कैश से ज़मीन खरीदने वाले भी इनकम टैक्स के रडार पर,देवा रोड पर हिम सिटी के नाम से कारोबारी के दफ्तर पर पड़ा था छापा

लखनऊ-CII की बैठक,सीआईआई की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना होंगे शामिल,CII के डीजी और प्रेसीडेंट भी बैठक में होंगे शामिल,देश और प्रदेश के बड़े उद्योगपति भी रहेंगे मौजूद,औद्योगिक विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा

आजमगढ़-महिला का शव मिला,महिला की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी,पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी,रौनापार थाना क्षेत्र के सहबदिया गांव में मिला शव

लखनऊ-टैक्सी चालक हड़ताल पर,निजी टैक्सी कंपनियों के चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मांगो को लेकर चालकों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लखीमपुर खीरी-ट्रक और बस की टक्कर,स्कूली बस तेज रफ्तार ट्रक से टकराई,करीब 30 बच्चे घायल,एक की हालत गंभीर,ईसानगर थाना क्षेत्र में बहराइच रोड की घटना

सुल्तानपुर-नलकूप पर सो रहे 2 लोगों पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर का मामला
 
लखीमपुर में बुखार का कहर,जिला अस्पताल के ICU फुल,चिल्ड्रेन वार्ड में तीन और बच्चों की मौत,बढ़ते जा रहे है अस्पतालों में बुखार के रोगी

फर्रुखाबाद-करंट से मौत,ट्यूबवेल के स्टार्टर में चिपक कर युवक की मौत,खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था युवक,थाना कमालगंज क्षेत्र के भूड़ नगला गांव की घटना

गोरखपुर-पूर्व BSA पर केस,पूर्व बीएसए ओम प्रकाश यादव समेत पांच पर केस दर्ज,राजघाट पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया केस,चार सहायक टीचरों के फर्जी नियुक्ति का है आरोप,बीएसए आरएसपी त्रिपाठी ने दर्ज कराया केस,फर्जी नियुक्ति के मामले में सस्पेंड हो चुके हैं बीएसए,मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी राजघाट पुलिस

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

किसान जंगली जानवरों के आतंक से परेशान होकर खेती से मुंह मोड़ रहे

अरविन्द कुमार उपाध्याय
                         सम्पादक

जौनपुर
नीलगाय , गाय के बछड़ो , सुअर और जंगली जानवरों द्वारा फसलों को होने वाले भारी नुकसान से परेशान किसानों ने कुछ स्थानों पर सब्जियों तथा बागवानी फसलों की खेती से मुंह मोडना शुरू कर दिया है ।

किसान जंगली जानवरों के आतंक से परेशान होकर खेती से मुंह मोड़ रहे हैं। खासतौर से यदि गाय के बछड़ो की बात की जाए तो बछड़ो ने किसानों का जीना मुश्किल कर रखा है। आज का किसान बछड़ो की वजह से फसलों से मुंह मोड़ता जा रहा है। पुरे उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में यह उत्पाती बछड़ो किसानों के खेतों में लगी फसलों पर धाबा बोल देते हैं, जिस कारण किसान खासे परेशान हैं। कृषक दिन-प्रतिदिन मक्का, धान, बेमौसमी सब्जियां तथा बागबानी आदि से जंगली जानवरों के आतंक के कारण तौबा करने लगे हैं। यही नहीं जिला जौनपुर के सिंगरामऊ इलाकों के किसान व बागबान भी जंगली जानवरों व बछड़ो से खासे परेशान हैं। जिला जौनपुर के सिंगरामऊ इलाकों के किसानों व बागबानों का कहना है कि उनके यहां मक्का, अरहर और धान की फसल इस वर्ष अच्छी थी और साथ ही फल उत्पादन भी हो जाता लेकिन जिला के  गांव जंगली जानवरों और बछड़े से खासे परेशान हैं। इस गांव के निवासी लोग ने बताया कि जंगली जानवरों व बछड़ो ने उनकी मक्का और धान  की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इन ग्रामीणों का कहना है कि दिन में बछड़े, रात को जंगली सूअर,और नीलगाय आदि जंगली जानवर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक अध्ययन के अनुसार नीलगाय , सुअर और जंगली जानवरों के कारण लगभग 30 प्रतिशत फसलों का नुकसान होता है ।

शिक्षामित्रों की मदद के लिए यूपी के सभी जिलों के डायट पर चलेगी निःशुल्क कोचिंग

मुम्बई: दक्षिण मुम्बई में डोंगरी के जेज फ्लाइओवर के पास तीन मंजिला इमारत ढही, 25 से 30 लोगों के फंसे होने की आशंका, दमकल की 10 गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर, मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाला गया ।

दिल्ली: फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, रियल स्टेट फर्म को पार्ट पेमेंट के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में रजिस्ट्री के 20 करोड़ रुपये 4 सप्ताह में ड्राफ्ट के रूप में  जमा करें, जस्टिस जे चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिलीप कुमार को फर्म को सूचित करने को कहा, अभिनेता ने प्राजीता डेवलपर्स के साथ समझौता किया था, संपत्ति विकसित करने के लिए समझौता किया था, विवाद तब पैदा हुआ जब फर्म में कोई निर्माण नहीं हुआ, अभिनेता प्लाट वापस चाहते थे, कब्जा फर्म के पास था, प्राजीता डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ था समझौता।

दिल्ली: स्विस कन्फेडरेशन की राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथर्ड का आज से 3 दिवसीय भारत दौरे पर, स्विस बैंकों में जमा काले धन पर हो सकती है पहल।

नैनीताल: जनता दरबार के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी के काठगोदाम सर्किट हाउस, जनता की सुनेंगे जनता की समस्याएं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ठ रहेंगे मौजूद।

लखनऊ: सफाई अभियान खत्म, शहर गंदा, 3 दिन बढ़ाकर तीस अगस्त कर दी गई थी तारीख, 4 जनवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण करने आ रही है टीम, 2018 की रैकिंग तय करने के लिए आएगी केंद्रीय टीम।

लखनऊ: शिक्षामित्रों की मदद के लिए यूपी के सभी जिलों के डायट पर चलेगी निःशुल्क कोचिंग, एक सितंबर से हर डायट पर टीईटी की तैयारी के लिए शिक्षामित्रों को पढाएंगे पाठ, कोचिंग में बीएड बीटीसी के छात्र भी ले सकेंगे हिस्सा, राज्य शैक्षक अनुसंधान एवं ट्रेनिंग परिषद ने दिए आदेश।

  लखनऊ: प्रदेश के 17 नगर निगमों में, बुंदेलखंड के 7 जनपदों में सीएम ने गोशालाओं की स्थापना के दिए निर्देश, गो संरक्षण समिति भी बनाने के दिए निर्देश, डीएम के नेतृत्व में कमिटी करेगी गोशालाओं की निगरानी।

हापुड़: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में स्कूल जा रही छात्रा से दंबगो ने की थी छेड़छाड़, भाजपा नेता के भतीजे ने किया था विरोध, दंबगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आनन-फानन मे दर्ज किया मुकदमा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।

लखीमपुर खीरी: सदर के भंसरिया बेसिक स्कूलों में बच्चों के दूध में खेल, 230 बच्चों में बांटा गया दो लीटर दूध,10 लीटर मिलाया गया पानी, शिकायत पर बीएसए ने दिए जाच के आदेश।

  वाराणसी: तिरंगा फहराया या नहीं मदरसे आज देंगे जवाब, 150 में सिर्फ 22 मदरसों ने उपलब्ध कराया वीडियो, आज पीलीकोठी में होगी बैठक, बैठक में डाटा फीडिंग की देंगे जानकारी, पावर प्वाइंट के जरिए पोर्टल पर होगी डॉटा फीडिंग।

मथुरा: जैत पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की कीमत की 8 क्विंटल गांजा बरामद, उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा था गांजा, दोना पत्तल की आड़ में किया जा रहा था कारोवार, पुलिस के रोकने पर चालक ने कंटेनर भगाया, 11000 की विद्युत लाइन से टकराया ट्रक,लगी आग, एक युवक की मौके पर मौत।

बागपत: कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी, पुलिस ने मुठभेड़ में लूट गिरोह के सरगना समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 को भेजा जेल, सरगना से पूछताछ जारी, आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक सामान बरामद।

वाराणसी: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बस डिपो का किया निरीक्षण, मंत्री ने डिपो में बस की सफाई और धुलाई की, अधिकारी,कर्मचारी महीने एक दिन करें बस की सफाई, अंत्योदय बस सेवा में सभी बसें होंगी नई, पुराने बसों को किया जाएगा साइड-स्वतंत्रदेव सिंह।

मथुरा: मथुरा में RSS की समन्वय बैठक कल से, 1 से 3 सितम्बर तक वृन्दावन में होगी बैठक, बैठक में सुरक्षा और आर्थिक नीति पर होगी चर्चा, RSS के 35 अनुसांगिक, संगठन के 180 प्रतिनधि पहुंचेंगे, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज जाएंगे मथुरा, बैठक की तैयारियों का लेंगे जायजा, वृंदावन में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग, 2019 लोक सभा चुनावों पर बैठक में होगी चर्चा, संगठन मंत्री रामलाल भी बैठक में लेंगे हिस्सा, राम माधव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सीएम योगी, डॉ दिनेश शर्मा भी जाएंगे, वृन्दावन के केशवधाम में होगी भाजपा की बैठक।

  लखीमपुर खीरी: ज़िला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से जेई वार्ड में आई सप्लाई में आक्सीजन लीकेज, ऑक्सीजन प्लांट और डिस्चार्ज का ठेका पुष्प सेल्स के पास, पिछले कई सालों से मेंटिनेंस न होने से हुआ लीकेज, हर साल लाखों रुपये लेता है लखनऊ का पुष्पा सेल्स।

मिर्जापुर: निलंबित आरटीओ आरएस यादव ने मिर्ज़ापुर से वाराणसी जेल में शिफ्ट करने का दिया आवेदन, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत में दाखिल किया, 7 सितम्बर को होगी मामले की सुनवाई, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्पाडिलाइटिस रोग से है पीड़ित।

फतेहपुर: मालगाड़ी के दो डिब्बो में आग लगने से हड़कंप, मालगाड़ी को मलवां रेलवे स्टेशन पर रोकी गई, आरपीएफ,रेलवे अफसरों के साथ दमकल मौके पर, कोयला लेकर बदरपुर जा रही थी मालगाड़ी।

ललितपुर: सरकारी स्कूलों में ड्रेस माफिया बेच रहे यूनिफार्म, बिना नाप के ही बच्चों को दी जा रही है ड्रेस, डीएम ने दिए थे रेडीमेड ड्रेस बाटने पर FIR के आदेश, प्रधानाध्यकों को दुकानदार ही करा रहे बिल की जुगाड़, बेसिक शिक्षा विभाग के ड्रेस बांटने का मामला।

कानपुर: बरेली में तैनात यूपीएसआईडीसी के उप प्रबंधक बर्खास्त, बैकलॉग भर्ती घोटाले में एमडी रणवीर प्रसाद ने की कार्रवाई, उप प्रबधक सचिन सिंह की BSC की डिग्री निकली थी फ़र्ज़ी।

वाराणसी: स्वच्छता अभियान के लिए लोगो को अभिनेत्री दिव्या दत्ता,मन्नारा चोपड़ा ने किया जागरूक, अग्रसेन पीजी कॉलेज मैदागिन से कार्यक्रम का शुभारंभ, अभिनेत्रियों के साथ कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाई, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्राएं हुई शामिल।

आगरा: योजनाओं में 500 करोड़ के घोटाले का मामला, एनजीटी ने आगरा में किया कड़ा रुख, पेयजल, सीवर और सॉलिड वेस्ट योजनाओं में घोटाले, मुख्य सचिव को 8 सितंबर तक रिपोर्ट दाखिल के निर्देश, नहीं दाखिल करने पर 50 हजार का जुर्माना लग सकता है।

मथुरा-HT लाइन से छुआ ट्रक,पुलिस से बचकर भाग रहा ट्रक HT लाइन की चपेट में आया,तार टूटकर गिरने से राहगीर की मौत,ट्रक चालक फरार,ट्रक में लदा 10 क्विंटल गांजा पुलिस ने कब्जे में लिया,एक तस्कर को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार,उड़ीसा से गांजा लेकर आगरा जा रहा था तस्कर,वृंदावन थाना क्षेत्र के जैंत चौकी इलाके का मामला 

इलाहाबाद-555 आरक्षियों का तबादला,एसएसपी ने जिले के 555 आरक्षियों का किया तबादला,स्थानांतरण बोर्ड से विचार विमर्श के बाद हुआ तबादला,थाना प्रभारियों को स्थानांतरण पर तत्काल रवाना करने के निर्देश 

बदायूं-युवक को मारी गोली,छत पर सो रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,मुजरिया थाना क्षेत्र के सफदलपुर गांव की घटना

लखनऊ-हाईकोर्ट ने किया तलब,दुधवा टाईगर रिजर्व में ब्राड गेज रेलवे लाईन का मामला,हाईकोर्ट ने पूर्वोत्तर रेलवे,प्रमुख सचिव वन को तलब किया,दुधवा टाईगर रिजर्व,इटावा सफारी पार्क को दिए निर्देश,गोंडा-मैलानी ब्राड गेज से बाघों पर खतरे को लेकर याचिका पर सुनवाई,13 सितंबर को होगी मामले पर अगली सुनवाई

इलाहाबाद-युवक की पिटाई,छेड़खानी करने वाले युवक को दो महिलाओं ने पीटा,इलाहाबाद जंक्शन के प्लेट फार्म नम्बर एक की घटना,आरोपी युवक पिटाई के बाद मौका पाकर हुआ फरार

कानपुर-बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर,स्टंट के दौरान बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में युवक को हैलेट में भर्ती कराया गया,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-8 इलाके की घटना 

लखनऊ-डिप्टी मैनेजर बर्खास्त,फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला डिप्टी मैनेजर बर्खास्त
,UPSIDC के एमडी ने सचिन कुमार सिंह को किया बर्खास्त,जांच के दौरान सचिन की बीएससी की डिग्री फर्जी पाई गई,विभाग के अन्य कई कर्मचारियों की जांच जारी

मथुरा-समन्वय बैठक की तैयारी पूरी,आरएसएस की समन्वय बैठक की तैयारी पूरी,शाम को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे वृंदावन,आरएसएस के संगठन मंत्री राम लाल भी पहुंचेंगे वृंदावन,देश के कोने कोने से 180 पदाधिकारी वृंदावन पहुंचे,केशव धाम में समन्वय बैठक 1 सितम्बर से होगी शुरु 

लखनऊ-गायत्री को राहत,धोखाधड़ी के एक मामले में गायत्री प्रजापति दोषमुक्त,वादी के समझौते की अर्जी पर ACJM कोर्ट ने किया दोषमुक्त,नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का था मामला,गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई थी गायत्री प्रजापति पर रिपोर्ट

आगरा-पत्थर लदे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने पकड़ा,प्रपत्रों में खामियां होने के चलते पुलिस ने पकड़ा,पुलिस को चकमा देकर ट्रैक्टर चालक फरार,खैरागढ़ थाना क्षेत्र के राजस्थान बार्डर का मामला 

फिरोजाबाद-अधेड़ की हत्या,घर में सोते समय अधेड़ के सिर पर वार कर हत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,उत्तर थाना क्षेत्र के नई आबादी रहना गांव की घटना

भदोही-ग्राम पंचायत भवन में सो रही बुजुर्ग की हत्या से सनसनी,नुकीले हथिय़ार से बुजुर्ग के सिर पर किए गए कई वार,गोपीगंज कोतवाली के भरतपुर गांव की घटना 

वाराणसी में फिल्म अभिनेत्री,फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता और मन्नारा पहुंची वाराणसी,छात्राओं को बीच जगाया स्वच्छता का अलख,गली मोहल्लों के साथ शहर को स्वच्छ रखने का दिलाया संकल्प,मैदागिन चौराहे से लहुरावीर चौराहे तक निकाली गई स्वच्छता रैली 

जौनपुर-युवक ने दी जान,ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक ने दी जान,जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठूकला क्रासिंग की घटना 

फिरोजाबाद-लाखों की लूट,परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की लूट,50 हजार नगदी,जेवर लूटकर बदमाश फरार,लूट का विरोध करने पर परिजनों को पीटा,शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रचहटी गांव की घटना  

सिद्धार्थनगर-युवक की मौत,पैर फिसलने से किशोर सिकरी नाले में गिरा,नाले में डूबकर किशोर की मौत,मिश्रौलिया क्षेत्र के होरिलापूर गांव की घटना  

महराजगंज-प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर दी जान,सदर कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना

प्रतापगढ़-कच्ची दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौत,मानधाता थाना क्षेत्र के हैसी गांव की घटना

पीलीभीत-स्वाइन फ्लू से मौत,स्वाइन फ्लू पीड़िता की इलाज के दौरान हुई मौत,कई दिनों से बरेली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

रोडवेज बस एवं ट्रक में टक्कर

आजमगढ़ - इलाहाबाद हाइवे पर बुधवार की भोर में चोरसंड गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सिविल लाइन इलाहाबाद की रोडवेज बस एवं ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।    गोरखपुर से आ रही रोडवेज की बस में 19 यात्री सवार थे। बस जब चोरसण्ड के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई।

ट्रक में कोई सामान नहीं लदा था। संयोग से ट्रक चालक एवं खलासी बाल - बाल बच गए। उधर रोडवेज बस में बैठे अर्जुन निषाद (26) निवासी चेवरिया ( भौवापर) गोरखपुर,  मदन लाल गुप्ता (47) निवासी साहे गौरा थाना गगहा गोरखपुर, प्रकाश बनवासी (32) निवासी पिपरा थाना मडिय़ाहूं जौनपुर, रामलखन सिंह (30) निवासी खण्डेहरा थाना मऊ जिला चित्रकूट,  प्रदुम्न कुशवाहा (27) निवासी मोहनपुर थाना गोपालगंज बिहार और सत्यम (23) गोरखपुर  गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई।  

डॉ श्रीप्रकाश बलिया से ट्रांसफर होकर जौनपुर

जौनपुर। ट्रेजरी अफसर की मिली भगत से आयुर्वेद विभाग लाखो की हेरा फेरी। 5609रुपये के वेतन मान को 7600बना कर वेतन के पैसे से कैरियर के कर दिया भुगतान 14लाख 46हजार के भुकतान के बाद 2लाख के और भुकतान की तैयारी।
    ज्ञात हो कि सजायाफ्ता श्रीप्रकाश को भ्रस्ट निदेशक ऋतुराज चौधरी को घूस लेकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी बना दिया ।डॉ श्रीप्रकाश  बलिया से ट्रांसफर होकर जौनपुर आये है तथा बलिया की एलपीसी में 5600रुपये लिखे है परंतु 302 का मुलजिम डर श्रीप्रकाश ने फर्जी एलपीसी लगाकर ट्रेजरी अफसर राकेश कुमार सिंह के साथ साँठ गाठ कर वेतन के पैसे से एरियर का भुगतान करा लिया।

    जबकि इस संबंध में  ट्रेजरी अफसर राकेश कुमार सिंह को पूरी जानकारी थी।क्योकि इस भुकतान को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश जागरण के संपादक ने ट्रेजरी अफसर को सूचना भी फी थी ।लेकिन क्या करेंगे पैसे में बड़ी ताकत होती हसजी साहब।
   सर्चिंग आइज इस पूरे प्रकरण का खुलाशा अपने सितंबर अंक में कर रहा हसजी किस तरह एक सजायापता को जेल में रहने के दौरान भी वेतन का भुगतान कर दिया गया।कैसे तीन सीनियर को सुपरसीड करके जूनियर को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी बनाया गया।

बुधवार, 30 अगस्त 2017

केशव सिंह को शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से शिक्षकों में खुशी

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर उत्तर प्रादेशिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष अमित सिंह जिला महामंत्री संजय सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमे अभिनव आदर्श प्रथामिक विधालय डोमपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक  केशव सिंह को सर्व सम्मति से जिला उपाध्यक्ष व तहसील बदलापुर प्रभारी मनोनीत किया गया ।जिससे स्थानीय ब्लाक के शिक्षकों में खुशी देखी गयी । श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित में लडाई लडी जायेगी उनका शोषण नही होगा और शिक्षकों के हित व मागों के लिए सघर्ष किया जायेगा।और उन्होनें ने कहा की किसी की जरुरत पडे तो हम हर समय हक की लडाई लडाने को तैयार हूँ इस मौके पर राजेश सिंह ,राजेंद्र यादव ,यदुवंशी तिवारी ,अरुण सिंह ,राजेश उपाध्याय ,अजय मिश्र अखिलेश मिश्र चंद्र प्रकाश मिश्र ,शिव बहादुर यादव सहित दर्जनों लोग उपास्थित रहे ।

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

जौनपुर की बेटी को मिला अर्जुन एवार्ड, जिले में खुशी की लहर

जौनपुर  जिले की बेटी बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह सोलंकी को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथो अर्जुन एवार्ड मिला है। बेटी को एवार्ड मिलते ही उनके गांव अहमदपुर समेत पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां दे रहे है।
                      जौनपुर नगर से मात्र पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के निवासी वर्तमान में वाराणसी के शिवपुर मोहल्ले के निवासी गौरीशंकर सिंह की पांच बेटिया प्रियंका सिंह प्रतिमा सिंह दिव्या सिंह प्रशांति सिंह आकांक्षा सिंह है। ये सभी बहने अंतर राष्ट्रीय महिला बास्केट बाल की खिलाड़ी है। प्रतिमा सिंह की शादी 10 दिसम्बर 2016 को क्रिकेटर इंशात शर्मा के साथ हुई थी। खेल में अपना जौहर दिखाते हुए भारत का गौरव बढ़ाने के लिए तीसरे नम्बर की बहन प्रशांति सिंह को अर्जुन एवार्ड मिला है। जिले की बेटी को एवार्ड मिलते ही उनके गांव से लेकर पूरा जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोग एक दूसरे को बधाईयां दे रहे है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज मामले में पुलिस की छापेमारी

गोरखपुर-बीआरडी मेडिकल कॉलेज मामले में पुलिस की छापेमारी, पुलिस ने डॉक्टर कफील के आवास पर की छापेमारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित, डॉक्टर कफील समेत 9 लोगों पर दर्ज है मुकदमा, पुलिस की छापेमारी से पहले ही फरार हुआ डॉक्टर कफील