tikhiawaz24.in

रविवार, 3 सितंबर 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया. 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया गया. वहीं 4 मौजूदा मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री का बनाया गया है. नीचें देखें नए-पुराने मंत्रियों को मिलाकर किस दिग्गज के पास है कौन सा मंत्रालय...

मोदी मंत्रिमंडल के शामिल मंत्रियों के विभाग-

कैबिनेट मंत्री

1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय

2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय

3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय

4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय

6. स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय

8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

 राज्यमंत्री

1. शिव प्रताप शुक्ला - वित्त राज्यमंत्री

2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री

3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री

5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय

9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार

शनिवार, 2 सितंबर 2017

मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरी

शाहजहांपुर-इंसानियत हुई शर्मसार,बच्ची के शव को ठेली पर लेकर गया पिता,घर से पोस्टमार्टम हाउस ठेली पर लेकर गया शव,सांप काटने से बच्ची की हुई थी मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए ठेली पर भेजा शव,जलालाबाद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की घटना

ग्रेटर नोएडा-बिल्डरों पर शिकंजा कसा,बिल्डरों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 FIR दर्ज, आम्रपाली पर 8,सुपरटेक पर 1,टुडे होम बिल्डर पर 1 FIRदर्ज,अल्पाइनपर 1, GNC पर1 ,BRUY LTDपर 1 FIR दर्ज,सभी बिल्डर पर जांच कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू

वाराणसी-मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं,हरदत्तपुर स्टेशन के पास 3 बोगियां पटरी से उतरी,रोहनिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर

आगरा-SC आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का बयान,केरल सरकार शिथिल और असंवेदनशील-कठेरिया,जुलाई 2017 तक 8 दलितों की हत्याएं-कठेरिया,जुलाई 2017 कल बलात्कार के 103 मामले-कठेरिया,'हत्याओं में 54 लाख के सापेक्ष 8 लाख का मिला मुआवजा','रेप में 3 करोड़ की जगह 43 लाख रुपये का मिला मुआवजा','आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट',पश्चिम बंगाल के भी हालत ठीक नहीं-कठेरिया,जल्द जाएंगी आयोग की टीम-राम शंकर कठेरिया

बांदा-शहर से लगे कई गावों में नहीं है बिजली और शौचालय,आजादी के 70 साल बाद भी गांवों में नहीं पहुंची बिजली,शौचालय व अन्य सरकारी योजनाओं से भी हैं लोग वंचित,आज तक दूर नहीं हो पाईं लोगों की मूलभूत समस्याएं,कहला,बलुआ डेरा,बगहा डेरा,नई बस्ती आदि गांवों का मामला

कानपुर-रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही,यात्रियों की जिंदगी के खिलवाड़ करने की तैयारी,जर्जर ट्रैक से वीआईपी ट्रेन निकालने की तैयारी,शताब्दी एक्सप्रेस को जर्जर ट्रैक से गुजारने की तैयारी,सांसद को खुश करने में जुटे रेलवे के अधिकारी,कानपुर सेंट्रल स्टेशन का मामला

लखनऊ-ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण,9 से 11 सितम्बर के बीच बांटे जाएंगे किसानों को ऋण मोचन पत्र,5 सितम्बर की जगह 9-11 सितम्बर को होगा प्रमाण पत्रों का वितरण,8 सितम्बर का कार्यक्रम यथावत रहेगा,कोई बदलाव नहीं,मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अफसरों को जारी किया निर्देश

मेरठ-मेरठ के लाल ने विदेश धरती पर लहराया तिरंगा,एशियन कर्राटे चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते, मेरठ के सलोन दास ने जीता देशवासियों का दिल,मेरठ आगमन पर सलोन दास का हुआ जोरदार स्वागत,वियतनाम में हुआ था एशियन कर्राटे चैंपियनशिप का आयोजन,ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना सलोन का लक्ष्य

 सहारनपुर-चालक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी,नहर के तेज बहाव में बहा ट्रैक्टर ड्राइवर,पुलिस, ग्रामीण लापता ड्राइवर की तलाश में जुटे,मिर्जापुर के खारा विद्युत परियोजना के पास है नहर

रामपुर-रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग,दो महिलाएं, एक बच्चे सहित पांच लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल कराया भर्ती,थाना क्षेत्र पटवाई के हाजी नगर का मामला

आगरा-गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सिंग खिलाड़ी चीनू परेशान,चेन्नई जाने के लिए खिलाड़ी के पास नहीं है पैसा,21 अगस्त से आगरा के आशा जोशी केन्द्र रह रही चीनू,चीनू का पासपोर्ट और पैसा लेकर साथी हुई गायब,अक्टूबर में अमेरिका में होने वाली बॉक्सिंग में चीनू लेंगी भाग,मणिपुर की रहने वाली है बॉक्सर खिालाड़ी चीनू

संभल-अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों का हमला,दबंगों ने कई दुकानदारों पर चाकुओं से किया हमला,दबंगों के हमले में 3 लोग घायल,एक की हालत गंभीर,नखासा कोतवाली के खग्गू सराय मोहल्ले का मामला

फिरोजाबाद-छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने चाकू से लड़की पर किया हमला,लड़की गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,सिरसागंज थाना क्षेत्र के कबीरनगर की घटना

प्रतापगढ़-लालगंज कोतवाली में बम की झूठी सूचना से हड़कंप,डायल 100 पर फोन करके बम की दी झूठी सूचना,मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस,वृद्ध समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

फर्ज़ी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 5 शिक्षकों पर केस दर्ज,

मथुरा-RSS की बैठक,वृंदावन के केशव धाम में RSS की बैठक,RSS प्रमुख मोहन भागवत ले रहे बैठक,संगठन मंत्री रामलाल,भैय्या जी जोशी मौजूद,CM योगी आदित्यनाथ बैठक में कर रहे शिरकत,डिप्टी CM केशव मौर्य,डॉ.दिनेश शर्मा भी मौजूद,विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया समेत कई दिग्गज मौजूद,देश की राजनीति में उठापटक को लेकर बैठक में चर्चा,उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चर्चा 

दिल्ली-कलराज का बयान,केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान,75 वर्ष पूरे होने पर मैंने इस्तीफा की खुद पेशकश की थी-मिश्रा,मेरी पेशकश पर PM और अध्यक्ष जी ने दी थी बधाई-कलराज,मुझे मंत्रालय में रहने की बात कही थी-केंद्रीय मंत्री कलराज,'इस बार फेरबदल पर मैंने फिर दिया प्रस्ताव,PM ने स्वीकार किया',भविष्य का फ़ैसला पार्टी करेगी-कलराज मिश्रा,महेंद्र नाथ पाण्डे को यूपी प्रदेश अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

गाजीपुर में करोड़ों का घोटाला,गाजीपुर जिले में 699 करोड़ का घोटाला,गाजीपुर जिले में 

2013 से 2016 के मध्य हुए सभी काम,काम हुए ही नहीं और कागज़ पर दिखाई गई करोड़ों की योजना,राजकीय निर्माण निगम,सिंचाई विभाग ने किए करोड़ों के काम ,मंदिरों का सौंदर्यीकरण,तालाबों,पोखरों के सौंदर्यीकरण का काम,पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश ने अपने गांव में कराए करोड़ों के काम,पूर्व पर्यटन मंत्री सेवराई में कराए गए सैकड़ों करोड़ के काम,सुनीता सिंह MLA ने भ्रष्टाचार के मामले की थी शिकायत,सैकड़ों करोड़ के फर्जी कामों के मामले में FIR की तैयारी 

इलाहाबाद-ट्रेन डिरेलमेंट की जांच,कैफियत एक्सप्रेस के डिरेलमेंट का मामला,4 और 5 सितम्बर को इलाहाबाद में होगी जांच,रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल करेंगे जांच,डीआरएम इलाहाबाद कार्यालय में करेंगे जांच,जांच में आम व्यक्तियों से लिए एकत्र किए जाएंगे साक्ष्य

गोंडा-बीजेपी नेता की दबंगई,भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई,परिवार को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप,गुर्गे भेज महिला-बच्चों को पीटकर घर से निकलवाने का आरोप,मौके पर पहुंची डायल 100 भी रसूख के आगे बेबस,पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,एसपी ने सीओ क्राइम को दिए जांच के आदेश,खरगूपुर थाना क्षेत्र के कस्बे इलाके का मामला

बागपत-गवाह पर फायरिंग,डबल मर्डर के गवाह पर फायरिंग,गवाह को बदमाशों ने मारी दो गोलियां,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पीड़ित के दो परिजनों की हो चुकी है हत्य़ा,शहर कोतवाली के सुरूरपुर गांव की घटना

बरेली-स्कूल में मिला शव,स्कूल के चपरासी की धारदार हथियार से हत्या,स्कूल परिसर में चपरासी का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बिशारतगंज के कांधरपुर प्राइमरी स्कूल की घटना

लखनऊ-शोहदों का आतंक,गाजीपुर में एसपीओ पिता के शोहदे बेटों का आतंक,एसपीओ पिता के बेटों ने घर में घुसकर छेड़खानी,रात 1 बजे पड़ोसी छात्राओं को पहुंच गए धमकाने,स्कूल ड्रेस खराब करने पर लड़की ने की थी शिकायत,आरोपियों की गाजीपुर पुलिस से शिकायत,कार्रवाई नहीं

बरेली-किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,प्रधान पति समेत 3 दबंगों पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप,घर से किशोरी को अगवा करने के प्रयास का भी आरोप,पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा,मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव का मामला

आजमगढ़-फर्ज़ी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 5 शिक्षकों पर केस दर्ज,अन्य शिक्षकों के दस्तावेजों की जिला प्रशासन करा रहा जांच,

कमिश्नर ने दोषी शिक्षकों पर केस दर्ज कर वेतन रिकवरी का दिया निर्देश,कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 5 शिक्षकों पर की कार्रवाई

हापुड़-स्वाइन फ्लू का कहर,हापुड़ में स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत,नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्वाइन फ्लू से हो चुकी मौत

पीलीभीत-भारी बारिश के कारण ईदगाह में नहीं हो सकी नमाज़,नमाज़ियों ने शाही जामा मस्जिद में पढ़ी बकरीद की नमाज़,बारिश के चलते देर से शुरू हुई बकरीद की नमाज़

जौनपुर-शोहदे पकड़े गए,महिला से छेड़छाड़ करने पर 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा,कार सवार शोहदों ने महिला से की थी छेड़छाड़,महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 कार सवारों को पकड़ा,खेतासराय थाना क्षेत्र के क़स्बा रोड की घटना

कानपुर-बुजुर्ग पर गुंडा एक्ट,बिल्हौर पुलिस का कारनामा,बुजुर्ग पर गुंडा एक्ट की भेजी रिपोर्ट,एडीएम फाईनेंस कोर्ट ने रिपोर्ट खारिज की,प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

लखनऊ-नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,शिवधाम बस्ती,जफरखेड़ा,चित्रगुप्त नगर वार्ड में सफाई का लिया जायजा,पानीगांव,इस्माईलगंज प्रथम,बल्डिखेड़ा में भी मंत्री ने किया निरीक्षण,सड़क पर दुकानों का सामान रखने पर होगी सख्त कार्रवाई-सुरेश खन्ना,'दुकानों के बाहर सामान रखने वालों को चिन्हित कर रहा नगर निगम',लखनऊ में जल्द बढ़ाई जाएगी कूड़ेदानों की संख्या-सुरेश खन्ना

लखनऊ-गवर्नर पहुंचे ईदगाह,ईदगाह पहुंचे राज्यपाल राम नाईक,गवर्नर ने लोगों के दी बकरीद की शुभकामनाएं,मो. साहब के आदर्शों पर चलना ही सच्ची कुर्बानी-नाईक,बाढ़ पीड़ितों की मदद करना बेहतरीन फैसला-राज्यपाल,लोगों से शांति से बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की,डीएम एसएसपी और आईजी ईदगाह प रहे मौजूद,ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने भी दी शुभकामनाएं

बरेली-अफीम तस्कर गिरफ्तार,ढाई किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,झारखंड से बरेली अफीम ला रहे 3 तस्कर अरेस्ट,स्थानीय तस्कर को होनी थी अफीम की सप्लाई,सौदेबाजी के दौरान ही क्राइम ब्रांच ने  दबोचा,बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस अड्डे से हुई गिरफ्तारी

फैजाबाद-अस्पताल का बुरा हाल,जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल,जिला अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध नहीं,एंटी रैबीज इंजेक्शन और एक्सरे प्लेट भी नहीं

लखीमपुर-छात्रा की मौत,कोचिंग जा रही छात्रा की बस की टक्कर से मौत,सदर कोतवाली क्षेत्र के आगा साहब कोठी की घटना

लखीमपुर-अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरुकता दिवस आज,दुधवा नेशनल पार्क में जागरुकता पर वर्कशाप का आयोजन,विलुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए जुटे विशेषज्ञ

फतेहपुर-लाइनमैन की मौत,पोल में काम करने दौरान लाइनमैन की झुलसकर मौत,शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम,हथगांव चूल्हा रोड पर शव रखकर सड़क पर लगाया जाम

लखीमपुर-नदी के दलदल में फंसे युवक को पुलिस ने किया रेस्क्यू,खीरी क्षेत्र के चकेथू गांव के पास 2 दिनों से फंसा था युवक,डायल 100 ने युवक को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया

कानपुर देहात-दो पशु तस्कर अरेस्ट,5 मवेशी समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया अरेस्ट,सिबली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर से हुई गिरफ्तारी 

कन्नौज-गांव में फैली बीमारी,गांव में संक्रामक रोग फैलने के 30 लोग हुए बीमार,स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोई अफसर नहीं पहुंचा गांव,तालग्राम के मझोला गांव में फैली संक्रामक बीमारी

कानपुर-युवक का शव मिला,तालाब में मिला तापता युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,चकेरी थाना क्षेत्र की घटना

गाजीपुर-मलबे में दबकर मौत,दीवार गिरने से सास बहू की मौत,जंगीपुर थाना के देवकठिया गांव की घटना

शामली-मकान गिरने से 4 दबे,बारिश में मकान गिरने से 4 लोग दबे,चारों गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर,कांधला थाना क्षेत्र में जन्नत कॉलोनी की घटना

मिर्जापुर-ग्रामीणों का प्रदर्शन,सिंचाई की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन,बरौंदा रजवहा में पानी न छोड़ने पर किया प्रदर्शन,लालगंज क्षेत्र में हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में श्री वंशीधर पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी महराजगंज के द्वारा औचक निरीक्षण

बदलापुर महराजगंज ( आदर्श )प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में श्री वंशीधर पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी महराजगंज के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सभी कक्षाओं को देखा गया जिसमें छात्र/छात्राओं से हिंदी ,अंग्रेजी, समान्य ज्ञान, गणित आदि विषयों पर प्रश्न पूछा गया बच्चों के जवाब से बहुत सन्तुष्ट दिखे।कक्षा 4,5 के लगभग 7,8 बच्चों ने  40 तक पहाड़ा सुनाया विद्यालय की साफ,सफ़ाई, बैठने की व्यवस्था बच्चों की स्वच्छता से बहुत प्रभावित हुए । छात्राओं द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत, स्वागत गीत से किया गया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।उसके बाद  प्राथमिक विद्यालय मरखापुर में ड्रेश वितरण करने गए, जिसमे वंशीधर पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्य अतिथि थे ।अपने सम्बोधन में  प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर  विद्यालय की बहुत सराहना किये,उन्होंने कहा कि अभिनव प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के कुछ बच्चे कक्षा 6 के बच्चों से ज्यादा जानते है। यह विद्यालय कॉन्वेंट से अच्छा है।अभिभावकों को अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना चाहिए सरकार की निःशुल्क योजनाओं को बताया जो विद्यालय में दी जा रही है ।विद्यालय की वीडियो क्लिप बनाने को कहा।आपने उदबोधन में शिक्षकों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया।ड्रेस वितरण समारोह के आयोजक श्री शिवशंकर मिश्रा जी ने सबका आभार ब्यक्त किये। श्री चन्द्र प्रकाश मिश्रा सयोजक ने सबका स्वागत किया।कार्यक्रम में राजेश उपाध्याय, अजय मिश्रा, यदुवंश, अखिलेश जी,उमानाथ जी,राजेंद्र जी,नागेंद्र जी,विनय जी आदि शिक्षक एवं शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश यादव प्रधान ने किया।कार्यक्रम का संचालन केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यपक ने किया।

बकरीद आज,बाजार हुए गुलजार

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर 1 सितम्बर त्याग और समर्पण के प्रतीक पर्व ईदुलजुहा में त्यौहार आज हैं। घर-घर में पर्व को मनाने की तैयारियां खूब जोरों से चल रहे थे। शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार समेत गांवों और कस्बों की बाजारों में खासी चहल-पहल रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

कस्बे के मुख्य बाजार महराजगंज, घनश्यामपुर, लेदुका, बहरीपुर, शाहपुर, बटाऊबीर समेत विभिन्न बाजारों में बकरीद पर्व के मद्देनजर काफी उल्लास दिखाई दिया। सुबाष नगर गली में दोपहर बाद पर्दानशींन महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की खरीद-फरोख्त की।गली में श्रृंगार की दुकानों पर खासी भीड़ रही। वहीं रेडीमेड कपड़ों, जूता-चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। उधर, त्यौहार के दिन तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी घर-घर में चल रही है। महराजगंज रोड से गली में जाने वाले मार्ग पर स्टॉल लगाकर तरह-तरह की सेवइयां बेची जा रही थी। कवामी, सूतफेनी, अलीगढ़ी, मुरादाबादी किस्म की सेवइयों की काफी मांग रही। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो तक रही।

गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर  ‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ ’के जयकारे के साथ शुक्रवार को कस्बा में स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धून पर भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जिधर से भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, उधर दर्शन-पूजन को भक्तों की कतार लग जा रही थी।
   
कस्बे के आजाद नगर गली में स्थापित श्री गणपति बाल पूजा समिति की तरफ से भव्य सजावट करके गणेश जी प्रतिमा स्थापित की गयी थी। गुरुवार को विधि विधान से हवन पूजन का कार्यक्रम चला। इसके बाद प्रतिमा को शुक्रवार दोपहर  महराजगंज रोड होते हुए सुल्तानपुर,जौनपुर रोड,घनश्यामपुर रोड होते हुए शाहपुर पीली नदी पर मूर्ति का विसर्जन किया गया।इस अवसर पर जितू निगम,अरुण निगम,भानू सिंह,निक्की निगम अरविन्द मौर्य,बन्टी जयसवाल आदि लोग उपास्थित रहे।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

महेंद्र पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा होगी मजबूत

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय

महेंद्र पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा होगी मजबूत बदलापुर जौनपुर! केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री एवं चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बदलापुर कस्बे के महराजगंज रोड स्थित युवा भाजपा नेता वैभव सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। वही पार्टी की सराहना किया। श्री सिंह ने कहा कि महेंद्र पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और मजबूत होगी।भाजपा प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर नई ऊंचाइयों को छूएगी।इस मौके पर सुनील तिवारी,पंकज सिंह,बबलू सिंह, सुजीत सिंह,सतीष निगम, शंकर गुप्ता,रामजीत बिन्द, कमलेश सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

फर्जी मंत्री की SSP से शिकायत

लखनऊ-सीएम योगी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर दी बधाई,सभी को मिलजुल कर सामाजिक सद्भाव बनाने की अपील की,शांति और आपसी सदभाव से मनाएं त्यौहार-सीएम योगी

 लखनऊ-CII से 3 एमओयू,सीआईआई और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 3एमओयू साइन हुए,स्कूलों में फर्नीचर,सामुदायिक शौचालय और ड्राइविंग स्कूल के MOU,तीन क्षेत्रों में सीआईआई उत्तर प्रदेश सरकार की मदद करेगा

मेरठ-बकरीद की तैयारियां,बकरीद के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों पर,बकरों का बाजार भी महंगाई से अछूता नहीं,3.51लाख का बकरा बना चर्चा का विषय,तोतपरी नस्ल के बकरे लोगों को कर रहे आकर्षित,प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया,ITBP,आरएफ और पीएसी को किया गया तैनात,बकरीद में खुले में पशुओं की कुर्बानी पर रहेगी रोक

 मिर्जापुर-CBI टीम पहुंची मिर्जापुर,मनरेगा घोटाले को लेकर जांच कर रही CBI,ब्लॉक कर्मियों से पूछताछ कर रही CBI टीम,हलिया ब्लॉक में 2007-10 में हुआ था घोटाला

आगरा-स्वास्थ्य मंत्री का बयान,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान,8 से 10 महीने में पटरी पर होंगी स्वास्थ्य सेंवाएं-सिद्धार्थनाथ,पुराने भ्रष्टाचार और भ्रष्ट तंत्र से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग,स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता के लिए होगी मॉनीटरिंग,अस्पतालों में जल्द की जाएगी रैबीज इंजेक्शनों की आपूर्ति

मेरठ-होमगार्ड पर आरोप,छात्रा ने होमगार्ड पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,डायल 100 में तैनात है आरोपी होमगार्ड,होमगार्ड के खिलाफ छात्रा ने SSPसे की शिकायत,SSP ने आरोपी होमगार्ड पर कार्रवाई के दिये आदेश,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव का मामला

लखनऊ-महिला की हत्या,घर के अंदर घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाश महिला की हत्या कर हुए फरार,गोसाइगंज के मलुकपुर ढकवा गांव में हत्या से सनसनी

कानपुर-थाने से भगाया,अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत का मामला,थाने में शिकायत करने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने भगाया,कल फौजी के बेटे की इलाज के दौरान हुई थी मौत,नौबस्ता पुलिस ने परिजनों को थाने से भगाया

मेरठ-फर्जी मंत्री की SSP से शिकायत,खुद को राज्यमंत्री बताकर शहर में लगाए पोस्टर,हापुड़ का रहने वाला है फर्जी मंत्री हमीदउल्ला,SSP ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई के दिये आदेश,BJP नेता की तहरीर पर हुई कार्रवाई

इलाहाबाद -नाबालिग लड़की से अगवाकर रेप,करछना थाने के मढ़वाडीह गांव की घटना,कक्षा दस की छात्रा है नाबालिग,उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज

फैजाबाद-मनमाने शिक्षक,प्राथमिक पाठशाला में बिना शिक्षकों के हो रही पढ़ाई,एक अध्यापक के भरोसे विद्यालय,बाकी 2 रहते नदारद,अमानीगंज भीखीपुरवा प्राथमिक विद्यालय का मामला

कन्नौज-दिल्ली से लौट रहे तीन युवक हुए ज़हर खुरानी का शिकार,बस चालक ने चलती बस से युवको को फेंका,ग्रामीणों ने घायलों को तिरवां मेडिकल कालेज में कराया भर्ती,थाना सालगेराम के शाहपुर की घटना

इलाहाबाद-याचिका पर सुनवाई,उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति पर रोक को चुनौती, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला किया सुरक्षित,23 मार्च 2017 के राज्य सरकार के आदेश से लगी है रोक,19सितम्बर 2016 को 32022 पदों पर नियुक्ति के लिए हुआ शासनादेश,20अक्तूबर 2016 सें मांगे गए थे ऑनलाइन आवेदन,17 मार्च 2017 को 4 अप्रैल से काउंसिलिंग का जारी हुआ था कार्यक्रम

लखनऊ-शकुंतला विवि. के छात्र मंत्री ओमप्रकाश से मिले,विवि. कुलपति की छात्रों ने मंत्री से की शिकायत,कुलपति को बर्खास्त करने की मंत्री से की मांग,कल छात्रों ने मांगों को लेकर किया था प्रदर्शन,प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप,मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने छात्रों को दिया आश्वासन

फ़ैज़ाबाद- धर्म गुरु को धमकी,राम मंदिर के पक्ष में बोलने पर धर्म गुरु को मिली धमकी,किछौछा दरगाह के धर्म गुरु सैयद मोहम्मद इरफान को धमकी,अज्ञात लोगों ने धर्म गुरु को फोन पर दी जान से मारने की धमकी,धमकी मिलने पर धर्म गुरु ने अंबेडकरनगर पुलिस से की शिकायत,3 दिन पूर्व राम मंदिर निर्माण के पक्ष में धर्म गुरु ने दिया था बयान

मऊ-जिला अस्पताल प्रशासन की लड़ाई में मरीज परेशान,दवाई का अभाव बताकर डॉक्टर ने ली 6 माह की छुट्टी,सीएमएस ने अस्पताल में दवा होने का किया दावा,डॉक्टर के अभाव में अस्पताल से लौट रहे हैं मरीज,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते मरीज परेशान

मथुरा-सीएम योगी आदित्यनाथ कल पहुंचेंगे RSS की बैठक में,मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ कर रहा बीफ्रिंग,कल 11 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे वृंदावन के केशव धाम