tikhiawaz24.in

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

पुलिस का लाठीचार्ज,होर्डिंग फाड़ने के विवाद में दो पक्षों में पथराव का मामला

कानपुर-पुलिस का लाठीचार्ज,होर्डिंग फाड़ने के विवाद में दो पक्षों में पथराव का मामला,आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आक्रोशित लोगों ने भी पुलिस पर किया पथराव,पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया,डीएम,SSP पुलिस बल के साथ मौके पर,रावतपुर बाजार को पुलिस ने कराया बंद,कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर का मामला 

लखनऊ-दबंगों का तांडव,जमीन कब्जाने के लिए दबंगों ने मचाया तांडव,महिलाओं को बच्चों को दबंगों ने जमकर पीटा,ग्रामीणों के दौड़ाने पर दबंग गाड़ी छोड़कर भागे,मोहनलालगंज के पूरनपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-केशव मौर्य का बयान,डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बयान,'गोली चलाने वाले अपराधी को माला नहीं पहनाएगी पुलिस',अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देगी पुलिस-केशव मौर्य,अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-केशव मौर्य ,विपक्षियों को 2014-17 में जनता ने दिया है जवाब-मौर्य,2019 में विपक्ष को और करारा जवाब देगी जनता-केशव 

इलाहाबाद-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान,बार-बार इलेक्शन होने से होती है परेशानी-नकवी,आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य रुकते हैं-नकवी,एक राष्ट्र,एक चुनाव की मुख्तार अब्बास नकवी ने की पैरवी,चुनाव आयोग इस पर विचार करे-मुख्तार अब्बास नकवी 

हापुड़-गंगा में दो युवक डूबे,गंगा में नहाते समय 2 युवक पानी में डूबे,गोताखोरों ने 1 युवक को बचाया
दूसरे युवक का शव बाहर निकाला गया,गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गंगा वृजघाट का मामला

आगरा-युवक का शव मिला,संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला,जहर खाकर युवक के आत्महत्या करने की आशंका,न्यू आगरा थाना क्षेत्र में राधा कॉलोनी की घटना

बांदा-हत्या से सनसनी,धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या,परिजनों ने गाँव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव की घटना

लखनऊ-विश्व रक्तदान दिवस आज,सिविल अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान कार्यक्रम,500 से ज्यादा सरकारी,गैर सरकारी लोगों ने किया रक्तदान,उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी ने आयोजित किया कार्यक्रम,एड्स सोसाइटी के एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन,उमेश मिश्रा हैं एड्स सोसाइटी के एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर 

बदायूं-कुएं में नवजात,नवजात बच्ची कुएं में मिलने से हड़कंप,नवजात को मां पर कुएं में फेंकने का आरोप,पुलिस और ग्रामीणों ने बच्ची को निकाला,गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल भेजा गाया,वजीरगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर का मामला

ललितपुर-घरेलू कलह में पत्नी को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान अस्पताल में पत्नी की मौत,आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मड़ावरा थाना क्षेत्र के किदवहा की घटना

जौनपुर-दंपति पर फेंका तेजाब,पति-पत्नी पर अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंका,दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सादुल्हापुर गांव की घटना

बुलन्दशहर-लाइनमैन झुलसा,पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की झुलसकर मौत,शट डाउन के दौरान लाइन चालू होने से हुआ हादसा,गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया हंगामा,बुलन्दशहर के बराल बिजलीघर का मामला 
 
चंदौली-सिपाहियों पर हमला,देर रात 4 सिपाहियों पर 4 युवकों ने किया हमला,सिपाहियों को आईं चोटें,असलहा छीनने की कोशिश,भाग रहे चारों युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,छेड़खानी की सूचना पर पहुंचे थे 4 सिपाही,मुगलसराय के चकिया मोड़ के पास का मामला 

बागपत-राज्यपाल बनाए जाने पर जश्न,बिहार के राज्यपाल बने सत्यपाल मलिक,बागपत के हिसावदा गांव के रहने वाले हैं सत्यपाल मलिक,पैतृक गांव हिसावदा में परिजनों और ग्रामीणों में जश्न का माहौल

शाहजहांपुर-5 लोगों की मौत,घियाऊरा गांव में रहस्यमय बीमारी 5 लोगों की मौत,एक ही परिवार के 3 बच्चे और माँ-बाप की हुई मौत,सप्ताहभर में परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप,स्वास्थ्य विभाग टीम ने नहीं लिया मामले का संज्ञान,जलालाबाद थाना क्षेत्र घियाऊरा गांव का मामला

मथुरा-भरत मिलाप मेला,कोसीकला में भरत मिलाप का मेला आज,ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में उमड़ी भीड़,प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के किए पुख्ता इंतेजाम

भदोही-जश्न का माहौल,अरूणांचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र के घर जश्न का माहौल,गाजे-बाजे के साथ जश्न मना रहे ग्रामीण,बधाई देने वालों का तांता,राज्यपाल बीडी मिश्र के पैतृक गांव कठौता में जश्न का माहौल 

कानपुर देहात-दो पक्षों में मारपीट,पैसे के विवाद में दो पक्षों में चले लाठीडंडे,एक युवक की मौत,4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सनवा गांव की घटना

प्रतापगढ़-राजा भइया के पिता नजरबंद,प्रशासन ने राजा उदय प्रताप सिंह को किया नजरबंद,शेखपुर गांव में होने वाले भंडारे पर भी लगाई रोक,पूर्व मंत्री राजा भइया के पिता हैं उदय प्रताप सिंह,शांतिभंग की आशंका में कुछ लोगों को हिरासत में लिया,डीएम और एसपी भी कुंडा इलाके का कर रहे दौरा
भदरी हाउस में राजा उदय प्रताप सिंह को किया नजरबंद

औरैया-अष्टधातु की मूर्ति बरामद,अष्टधातु की मूर्ति के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार,अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूर्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़,एक दर्जन से ज्यादा मामले बदमाश पर पहले से दर्ज
डकैत निर्भय सिंह गुर्जर का बहनोई लंगड़ा गिरफ्तार,शहर कोतवाली पुलिस ने जालौन चौराहे से पकड़ा 

भदोही-मारपीट का वीडियो वायरल,मामूली विवाद में युवक से हुई मारपीट,सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,कल देर रात एक युवक को कई युवकों ने पीटा,गोपीगंज कोतवाली के रामलीला मैदान की घटना

लखीमपुर-9 लोगों के डूबने का मामला,मूर्ति विसर्जन में 9 लोग घाघरा में डूबने का मामला,गोताखोरों ने 1 युवक के शव को बाहर निकाला,निघासन कोतवाली क्षेत्र के बभियार की घटना

बहराइच-घड़ियाल का हमला,घड़ियाल के हमले से महिला घायल,गंभीर हालत में महिला अस्पताल भेजी गई,सुजौली रेंज के रमवापुर वनकटवा की घटना

जालौन-ट्रेन से मवेशी टकराया,लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस से मवेशी टकराया,मवेशी टकराने से इंजन में आई खराबी से आधे घंटे से खड़ी ट्रेन,पिरौना रेलवे स्टेशन के पास का मामला

रायबरेली-करंट से 5 लोग झुलसे,ताजिया ले जा रहे 5 लोग करंट से झुलसे,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया,झुलसे 5 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया,सलोन थाना क्षेत्र के पकसरांवा गांव की घटना 

कानपुर-दो पक्षों में विवाद,धार्मिक होर्डिंग फाड़ने पर दो पक्षों में पथराव,डीएम,SSP पुलिस बल के साथ मौके पर,रावतपुर बाजार को पुलिस ने कराया बंद,कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर का मामला 

प्रतापगढ़-शेखूपुर गांव में होने वाले भंडारे का मामला,बाबगंज बाजार में विहिप कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी,शेखूपुर हनुमान मंदिर जाने के लिए अड़े विहिप कार्यकर्ता,पुलिस प्रशासन कुंडा इलाके का कर रहा दौरा 

मुरादाबाद-पत्नी की हत्या,पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या,पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी किया घायल,गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया,4 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी,मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समित इलाके की घटना 

फर्रुखाबाद-दो पक्षों में फायरिंग,खेत की मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,गोली लगने से युवक की मौत,दो लोग घायल,दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया,नवाबगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव की घटना 

हापुड़ -मंदिर में चोरी,मंदिर में चोरी करते 4 चोरों को लोगों ने पकड़ा,जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा,मंदिर के दानपत्र से पैसो की कर रहे थे चोरी,धौलाना थाना के वैष्णो मंदिर सपनावत का मामला

हापुड़-दो लोग डूबे,गंगा में नहाते समय एक ही परिवार के दो लोग डूबे,गोताखोरों ने एक को बचाया। दूसरे की मौत,ग़ाज़ियाबाद से गंगा नहाने आया था परिवार,गढ़ कोतवाली क्षेत्र में ब्रजघाट का मामला

सहारनपुर-नहर में युवक ने लगाई छलांग,शादी न होने से नाराज युवक ने नहर में लगाई छलांग,पुलिस और गोताखोर युवक की कर रहे तलाश,बेहट क्षेत्र के कलसिया गांव के पास की घटना

ग्रेटर नोएडा-अवैध शराब बरामद,तस्करी को जा रही 137 पेटी अवैध शराब बरामद,पुलिस ने रामगढ़ गांव से कैंटर लदी अवैध शराब पकड़ी,करीब 10 लाख रुपए कीमत की अवैध शऱाब बरामद,दादरी पुलिस ने कैंटर के चालक को किया गिरफ्तार

बाराबंकी-नदी में कूदा छात्र,बीए के छात्र ने कल्याणी नदी में लगाई छलांग,छात्र की तलाश में जुटे गोताखोर,रामसनेही घाट क्षेत्र के पहरुपुर पुल की घटना

वाराणसी-चीफ प्रॉक्टर का फैसला,बीएचयू परिसर में चीफ प्रॉक्टर का फैसला,प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रोज परिसर का लेंगे जायजा,आज शाम से परिसर का साइकिल से जायजा लेंगे सदस्य 

मेरठ-3 पशु व्यापारियों से लाखों की लूट,नकाबपोश बदमाश कैश लूटकर फरार,विरोध करने पर व्यापारी को किया घायल,परीक्षितगढ़ क्षेत्र के भगवानपुर की घटना 

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का इलाहाबाद दौरा

गोरखपुर-सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का छठा दिन आज,2:00 बजे तक का समय CM के लिए किया गया आरक्षित,2:00 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए होंगे रवाना,राजकीय प्लेन से मुख्यमंत्री जाएंगे लखनऊ

रामपुर-रेलवे स्टेशन पर युवक की गोली मारकर हत्या,आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,3 आरोपी हत्या कर मौके से फरार,मिलक कोतवाली के रेलवे स्टेशन की घटना

आगरा-बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी,आपसी कहा सुनी में पीट-पीटकर की हत्या,रकाबगंज थाना क्षेत्र के मोहन पुरा की घटना

आगरा-मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और तीमारदार फौजी में झगड़ा,झगड़े के बाद सेना के दर्जनों जवान पहुंचे मेडीकल कॉलेज,मेडीकल कॉलेज में कई घण्टे से चल रहा हाइवे वोल्टेज ड्रामा,मेडीकल कॉलेज में फौजी लाया था पत्नी का इलाज कराने,एमएम गेट थाना क्षेत्र के एस एन मेडीकल कॉलेज का मामला

इलाहाबाद-केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का इलाहाबाद दौरा आज,मोहर्रम पर अपने पैतृक गांव जायेंगे मुख्तार अब्बास नकवी,प्रतापपुर विकास खण्ड के भदारी में है पैतृक गांव,शाम 4 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

आगरा-हाईटेक होगा सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन,सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण,प्रसारण के लिए डिजीटल फोर्स रहेगी तैनात,झंडा रोहण से लेकर समापन तक का होगा प्रसारण,5 अक्टूबर को हर में भी घूमेगी मोबाइल एलईडी वैन

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक ने देखी ऐशबाग की प्रसिद्ध रामलीला,श्रीराम को सभी धर्मों के लोग मानते है -राज्यपाल,'ऐशबाग में होने वाली रामलीला ऐतिहासिक रामलीला है'

लखीमपुर-भतीजी के प्रेमी की चाचा ने गोली मारकर की हत्या,प्रेम प्रसंग के चलते युवती के चाचा ने मारी थी गोली,सदर कोतवाली के शहपुरा गेट की घटना

गाजियाबाद-तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर,इलाज के दौरान हादसे में घायल एक किशोर की मौत,घायल अस्पताल में भर्ती, एक महिला की हालत गंभीर,पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड इलाके की घटना

आगरा-मोबाइल टावर में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,दमकल की गाड़ी ने आग पाए पाया काबू,छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज चौराहे के मामला

इलाहाबाद-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का जन्मदिन आज,BJP कार्यकर्ता मरीजों को फल वितरण कर मनाएंगे जन्मदिन,काल्विन,डफरिन और बेली अस्पतालों में करेंगे फल वितरण

इलाहाबाद-गैस लीकेज से होटल में लगी आग,फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,आग बुझाने में एक व्यक्ति का हाथ भी झुलसा,सिविल लाइन क्षेत्र के ग्रैण्ड कॉन्टिनेंटल होटल का मामला

लखीमपुर-मूर्ति विसर्जन को दौरान 9 लोग घाघरा में डूबे,गोताखोरों ने 8 लोगों को बचाया,1 युवक की तलाश जारी,निघासन कोतवाली क्षेत्र के बभियार की घटना

लखनऊ-मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच डूबे,एक की मौत,तैर कर बीच नदी में कर रहे थे मूर्ति का विसर्जन,बख्शी का तालाब के मंझिघाट पुल के पास की घटना

रामपुर-दारोगा पर मासूम से रेप के प्रयास का आरोप,आरोपी दारोगा तेजवीर को SP ने किया सस्पेंड,केमरी थाना क्षेत्र के भबरका चौकी का मामला

आजमगढ़-शराब के नशे में धुत मनचले को पुलिस ने जमकर पीटा,नशे में मूर्ति पूजा समिति के सदस्य से कर रहा था मारपीट,काबू में ना आने पर पुलिस वालों ने जमकर पीटा,शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक का मामला

आगरा-3 से 7 अक्टूबर तक रात में करें ताज का दीदार,चाँदनी रोशनी में नहाए ताज का होगा दीदार,पूर्णिमा पर पांच रात ताजमहल के होंगे दर्शन

आगरा-कार से मामूली चोट लगने के बाद दो पक्ष भिड़े,दोनों तरफ से चले लाठी डंडे और पत्थर,दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग हुए घायल,सिकन्दरा थाना क्षेत्र के गैलाना का मामला

अपने दोस्त के साथ घाट पर नहाते समय डूबने के बाद हुई मौत

वाराणसी के मुन्सी घाट पर कल यानी 29/9/17  शुक्रवार को माधोपुर निवासी साहिल 11 वर्ष जो कमलापति त्रिपाठी इण्टर कालेज का क्लास 5 का छात्र था  अपने दोस्त के साथ घाट पर नहाते समय डूबने के बाद हुई मौत ।
    आज सुबह 11 बजे बच्चे का बॉडी सारनाथ थाना अन्तर्गत कोटवा गाव गंगा के किनारे उतराया हुआ मिला जिसे कुछ जानवर खा रहे थे गाव वालो की मदद से जानवर भाग गए और गाव वालो ने ही पुलिस को फोन कर सुचना दी ।फिर परिवार वाले आकर बच्चे की शिनाख्त किये ।खबर मिलने तक बॉडी PM के लिए भेजा गया था ।

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

यूनियन बैंक में चोरो ने रात में सेंध काटकर चोरी करने में असफल

सिंगरामऊ (जौनपुर) कसबे के यूनियन बैंक में चोरो ने  रात में सेंध काटकर चोरी करने का असफल प्रयास किया। रात में दो बजे बैंक का सायरन बजा  तो बस स
पुलिस के लोग सक्रिय हो गए। वहाँ देखा गया तो उसके अंदर लाईट जल रही थी। एसओ ने फ़ोर्स के साथ घेराबंदी की। तब तक आहट पाकर चोर अँधेरे का लाभ उठाकर गायब हो गए। बैंक के पीछे से सेंध काटी गयी थी। और चोर अंदर भी घुसे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर सीओ बदलापुर, थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जांच में जुटे रहे।

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

नवरात्री के पावन पर्व पर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर!इंदिरा चौक स्थित मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्री के पावन पर्व पर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दूर दराज से आयें कलाकरो ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबाये रहे। गायक विवेक सिंह के द्वारा जब अंगना में घी दिया बरी भवानी मईया आवे के परी व गूजे सदा जयकार हो मईया दुर्गा अगनवा गीत  प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके बाद अनीता विश्वकर्मा ने रात श्याम सपने में आये गाकर भक्तों को भक्ति रस में डुबा दिये।व नीरज सावन ने बम बम बोल रहा है काशी अपनी मधुर आवाज मे देवी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।इस अवसर अनिल पाण्डेय, पिन्टू सिंह,यदुवंश सिंह,सत्यम मोदनवाल, विशाल गुप्ता,अवनीश सिंह, आदि उपस्थित रहें |

बुधवार, 27 सितंबर 2017

छात्राओं से मिले BHUवीसी,गलतियों का सुधार करने में जुटे बीएचयू के वीसी

 वाराणसी-छात्राओं से मिले BHUवीसी,गलतियों का सुधार करने में जुटे बीएचयू के वीसी,त्रिवेणी छात्रावास में जाकर छात्राओं से मिले वीसी,छात्राओं से मिलकर वीसी ने सुनी उनकी समस्याएं,प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

 लखनऊ-148 पुलों का निर्माण अधर में,बजट के अभाव में यूपी के 148 पुलों का निर्माण अधर में,20 हजार करोड़ की जगह 55 सौ करोड़ ही मिले,लगभग 70 जिलों में चल रहा है पुलों का निर्माण कार्य, विभाग बैंकों से लेगा कर्ज,तभी बनेंगे पुल,कर्ज के इंतजार में वाराणसी,इलाहाबाद में पुल निर्माण रुके, गोरखपुर,बरेली,गाजियाबाद में भी पुलों का निर्माण अधर में

गाजीपुर-मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान,'भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनी है बीजेपी सरकार','PM,सीएम भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास कर रहे',मंत्री का आरोप,बीएचयू बवाल में वीसी हैं गुनहगार,'अतिपिछड़ा दलित सम्मेलन में पहुचे थे मंत्री',कासिमाबाद में प्रोग्राम का हुआ था आयोजन

गोरखपुर- बस की टक्कर से 1 बाइक सवार की मौत,2 घायल,आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़,हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पाचौरी गांव की घटना

लखनऊ-विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा,विभूतिखंड पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार,मुम्बई की प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर चला रहे थे कंपनी

 लखनऊ-मेकडोनाल्ड में फ्रेंच फ्राइज की शिकायत पर छापा,मेकडोनाल्ड में शिकायत के बाद FSDA का छापा,गोमतीनगर के विभूतिखंड में एफएसडीए का छापा

नोएडा-ठग बिल्डर गिरफ्तार,सस्ते घर का सपना दिखाकर ठगी करने वाला बिल्डर अरेस्ट,बिल्डर संजय कसाना को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार,जीबीजी नाम की कम्पनी बनाकर बिल्डर ने की ठगी,लम्बे समय से फरार चल रहा था बिल्डर संजय कसाना,नोएडा क्राइम ब्रांच ने संजय को किया गिरफ्तार

लखनऊ-FSDA का छापा,मेकडोनाल्ड में फ्रेंच फ्राइज की शिकायत पर छापा,मेकडोनाल्ड में शिकायत के बादFSDA का छापा,गोमतीनगर के विभूतिखंड में एफएसडीए का छापा

कानपुर-मिलावटी तेल बेचने वाले अरेस्ट,मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एडीजी जोन की 5 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई,4 आरोपियों को टीम ने टैंकर समेत किया गिरफ्तार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में की छापेमारी

अमेठी-लाखों की चोरी,नकाबपोश महिलाओं ने शॉप से लाखों के जेवर चुराए,देखने के बहाने दुकान से अंगूठियों का डब्बा लेकर फरार,सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई चोरी की वारदात,गौरीगंज कस्बे के सीताराम ज्वैलर्स का मामला

महोबा-भू माफियाओं के खिलाफ मोर्चा,भूमाफियाओं के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य ने खोला मोर्चा, वृद्ध महिला जिपं सदस्य ने तहसील में शुरू किया अनशन,ग्राम समाज, ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे से है परेशान,प्रशासन से शिकायत के बाद भी भू माफिया करा रहे निर्माण,कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैदपुर कस्बे का मामला

हापुड़-अपहृत छात्र बरामद,पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश छात्र को छोड़कर भागे,पुलिस ने 12 घंटो के अंदर  छात्र को किया बरामद,ग़ाज़ियाबाद के लालकुआं इलाके से बरामद हुआ छात्र,छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस की 8 टीमें लगी थीं,मेडिकल कॉलेज जाते समय हुआ था छात्र का अपहरण,हाईवे पर लावारिस हालत में मिली थी छात्र की कार,पिलखुवा में हाईवे पर बदमाशों ने किया था अपहरण

गोरखपुर-इंसेफ्लाइटिस का कहर,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस से मौतें जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 3 बच्चों की हुई मौत,आज इंसेफ्लाइटिस के 25 नए मरीज कराए गए भर्ती,पहेल से भर्ती 131 मरीजों का इलाज जारी

झांसी-कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बयान,'झांसी व चित्रकूट मंडल में सामान्य से बारिश कम हुई','कम बारिश से 35 फीसदी रवि की फसलें हुई खराब',अभी सूखे जैसे हालात नहीं हैं-सूर्य प्रताप शाही,15 हजार किसानों को फ्री मिलेगा बीज किट-शाही,झांसी मंडल में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी-शाही

*गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों पर वाद दर्ज होने पर सऊदी अरब से आकर हाजिर हुआ आरोपी*

*कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश गए आरोपी का पासपोर्ट जब्त*

*आरोप:जमानत के बाद कोर्ट की अनुमति के बिना भारत की सीमा के बाहर जा कर रहना जमानत की शर्तों का उल्लंघन*
जौनपुर-कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में कोर्ट की अनुमति के बिना सऊदी अरब गए आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों पर वाद दर्ज हुआ। विदेश से आकर मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश होकर वारंट रिकॉल की दरखास्त दिया। वादी के अधिवक्ता जैगम खान ने बहस किया कि जमानत के बाद कोर्ट की अनुमति के बिना भारत की सीमा छोड़कर यहां हाजिरी माफी की दरखास्त दिलवाकर लगातार विदेश में रहकर आरोपी ने शर्तों का उल्लंघन किया इसलिए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। कोर्ट ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर फ्रेश जमानत पर उसे रिहा करने का आदेश दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुन्ना टोला निवासी अजीम जहरा ने अंबेडकर नगर निवासी पति मोहम्मद आजम आदि पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया। उसका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तलब किया।बीच में आरोपी विदेश चला गया।वादी पक्ष ने दरखास्त दिया कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर विदेश चला गया है।कोर्ट ने उसे व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया। न आने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट व जमानतदारों पर वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया।

ट्रक खराब होने के कारण रोड पर घंटो तक जाम की स्थिति रही


बदलापुर :- बदलापुर चौराहे के पास बुधवार सुबह बीच सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण रोड पर घंटो तक जाम की स्थिति रही।  पुलिस ने ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक,बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे एक ट्रक मेजा रोड़ से नेउरी आजमगढ़ की ओर जा रहा था। बदलापुर में ट्रक में अचानक खराबी आ गई। इससे ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इससे जौनपुर सुल्तानपुर रोड़ और इलाहाबाद शाहगंज रोड़ पर जाम लगना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम खुलना शुरू हुआ। यहां दोपहर 12:30 बजे के करीब यातायात सामान्य होना शुरू हुआ।

तीन लोगों के ऊपर पीड़ित ब्यक्ति द्वारा 3.26 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा हुआ पंजीकृत

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शेषनाथ तिवारी सहित तीन लोगों के ऊपर पीड़ित ब्यक्ति द्वारा 3.26 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ ।
जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी अमित मिश्र ने थानाध्यक्ष को दी गयी । तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया है, कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मैनपुरी निवासी सत्यप्रकाश दुबे और सुरेरी थाना क्षेत्र के कोहड़ौडा गांव निवासी नरसिंह बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के एक महाविद्यालय में नौकरी दिलाने के लिए तीन वर्ष पूर्व सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शेषनाथ तिवारी को 3.26 लाख रुपये दिलवा दिए । बाद में पता किया गया उक्त महाविद्यालय में कोई पद खाली नही था । रुपया वापस करने के लिए ये लोग आना कानी करने लगें जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर दी ।पीड़ित की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने आरोपी शेषनाथ तिवारी, सत्य प्रकाश दुबे ,व नरसिंह बहादुर मिश्र पर आई पी सी की धारा 419, 420, 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के तलास में जुट गए।

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

योगी कैबिनेट बैठक मे शिक्षा मित्रों को राहत, वेटेज अंक देने का फैसला


लखनऊ
सीएम आदित्य नाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा मित्रों को राहत देने के लिए वेटेज अंक देने का फैसला किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में अब से प्राइमरी स्कूलों में लिखित परीक्षा से शिक्षकों की भर्ती होगी। सरकार प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। 

गौरतलब है कि शिक्षामित्रों के उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 15 अक्टूबर को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) करवाने के आदेश भी जारी कर दिए थे। इसके साथ ही दिसम्बर में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी की जाएगी। विभागीय अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका दिया जाएगा और प्रतिवर्ष सेवा के लिए 2.5 अंक का भारांक दिया जाएगा।  वहीं अक्टूबर में टीईटी करवाई जा रही है ताकि शिक्षामित्र शिक्षक बनने के लिए लिए आवश्यक आर्हता हासिल कर सकें। दिसम्बर में हम भर्ती का आयोजन करेंगे जिसमें शिक्षामित्र शामिल हो सकेंगे।
बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह का कहना है कि  हम शिक्षामित्रों को भर्ती में मौका देने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुके हैं। 15 अक्टूबर को टीईटी करवा रहे हैं और नियमावली में भी संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं दिसम्बर में शिक्षक भर्ती करवाई जाएगी। 

हौसला बुलंद बदमाशों ने एसपी ऑफिस के ठीक सामने महिला को लूटा

जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र मे हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एसपी ऑफिस के ठीक सामने तमंचे के बल पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सोने की चेन और कान की बाली लूटकर फरार हो गए। सूत्रो ने बताया कि यह वारदात एसपी ऑफिस के ठीक सामने विकास भवन के बगल में हुई है । घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रही आंगनवाड़ियों में हड़कंप मच गया । घटना हाई प्रोफाइल इलाके में हुई है । इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है ।
गौरतलब है कि मानदेय बढ़ाने को लेकर जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती करीब एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही है । आज इस धरने में शामिल होने आई मुफ्तीगंज ब्लॉक के मुर्की गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती कलावती देवी शामिल होने आई थी धरने के बीच में बाथरूम करने के लिए वह एसपी ऑफिस के ठीक सामने विकास भवन के बगल में बाथरूम करने के लिए चली गई इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचकर तमंचे से आतंकित क उसके गले की सोने की चेन और कान की बाली लूट कर फरार हो गए लूट की शिकार महिला ने  धरना स्थल पर पहुंचकर अपने साथियों को बतायी तो  आंगनबाड़ियो  में हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस मामले पर एसपी से बात की गयी तो उन्होंने अभी ऐसी किसी घटना होने से इंकार कर दिया हालांकि उन्होंने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को जांच का आदेश दे दिया है ।