Blog

गुरुवार, 9 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


 मतदान प्रतिशत-सातवें चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान सम्पन्न,सातवें चरण में 40 सीटों पर 60.03 फीसदी मतदान हुआ,चंदौली में 63.78 फीसदी, मिर्जापुर में 62.6 फीसदी मतदान,भदोही में 57.9 फीसदी, वाराणसी में 63 फीसदी मतदान,सोनभद्र में 62.5 फीसदी, गाजीपुर में 59 फीसदी मतदान,जौनपुर में शाम 5 बजे तक 61.35 फीसदी मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश-सातवें चरण में 7 जिलों की 40 विस क्षेत्रों पर मतदान खत्म,गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में मतदान सम्पन्न,सोनभद्र, भदोही और जौनपुर में भी मतदान हुआ समाप्त,लाइन में लगे मतदाता 5 बजे के बाद भी डाल सकेंगे वोट,नक्सल प्रभावित 3 सीटों पर 4 बजे ही खत्म हो गई थी वोटिंग,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

लखनऊ-सूत्रों के हवाले से ISIS नेटवर्क पर बड़ी खबर,मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के बाराबंकी में भी मददगार,धार्मिक स्थान को निशाने पर लेने की कोशिश में था सैफुल्लाह,बाराबंकी के कई लड़कों को भी बरगला चुका था सैफुल्लाह,देवा इलाके के कई संदिग्ध लोगों पर एटीएस की नजर,ATS की टीम ने देवा शरीफ का शुरू किया सघन चेकिंग अभियान,आसपास के इलाके पर भी ATS, इंटेलिजेंस के लोगों की नजर

बाराबंकी-यूपी के बाराबंकी में पुलिस का सघन जांच अभियान,इंटेलिजेंस इनपुट के बाद देवा शरीफ दरगाह इलाके में जांच,दरगाह के चारों तरफ भारी पुलिस बल ने की छानबीन,देवा कस्बे में कई घरों,गेस्ट हाउसों में भी चेकिंग,लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के मारे जाने के बाद पुलिस कार्रवाई

लखनऊ-27 मार्च को बाराबंकी में ब्लास्ट की साजिश रच रहा था सैफुल्लाह,लखनऊ में आतंक का ट्रेनिंग कैंप चला रहा था आतंकी सैफुल्लाह,इटावा,कानपुर से भी ATS ने इनपुट के आधार पर अरेस्टिंग की,भोपाल-उज्जैन ट्रेन में ब्लास्ट की योजना कानपुर में रची गई,ISIS खुरासान लखनऊ-कानपुर मॉड्यूल साजिश में था शामिल,कानपुर से गिरफ्तार संदिग्ध के पास से लैपटॉप भी किया बरामद,लैपटॉप में बम बनाने के तरीके का वीडियो भी ATS को मिला,NIA,IB,मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ DGP की बैठक जारी,शाम 5 बजे मीडिया के सामने ATS कर सकती है बड़े खुलासे

बाराबंकी-बाराबंकी के देवा में सघन जांच अभियान का मामला,कानपुर के रहने वाले सिराज को पुलिस ने हिरासत में लिया,देवा थाने में पुलिस संदिग्ध सिराज के कर रही पूछताछ,इंटेलिजेंस इनपुट के बाद देवा शरीफ दरगाह इलाके में जांच जारी

ग्रेटर नोएडा-दिन दहाड़े यूको बैंक में कैशियर से 12 लाख की लूट,हथियारबंद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या,बादमाशों ने हत्याकर नहर के किनारे फेंका शव,संचालक घर 60 हजार रुपए लेकर निकला था,देहात कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव के पास की घटना

लखनऊ-ADG LO की प्रेस कॉफ्रेंस,सैफुल्लाह ने लगातार पुलिस पर फायर किया-ADG,कमरे से बाहर निकालने के लिए फेंके आसूं गैस गोले,एक्सचेंज फायर में हुई सैफुल्लाह की मौत-ADGLO,मकान से भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री मिला-ADG,हमने मौके से 3 पासपोर्ट भी जब्त किए-ADG LO,पुलिस को देर रात मिली सफलता-ADG LO,सोशल मीडिया के माध्यम से यूथ ISIS से जुड़ रहा-ADG,आतंकियों ने लो इंटेंसिटी बॉम्ब लगाने का भी प्रयास किया-ADG,फकरे आलम और फैजल खां को भी किया गिरफ्तार-ADG,लखनऊ ATS थाने में सभी के खिलाफ केस दर्ज किए-ADG,मकान से विस्फोटक सामग्री समेत कई कारतूस मिले-ADG,6 मोबाइल,4 सिमकार्ड और 45 ग्राम सोना भी मिला-ADG,कानपुर से दो लैपटॉप भी किए गए हैं बरामद-ADG LO,बम बनाने के बारे में सभी लोग करते थे अध्यन-ADG LO 

इलाहाबाद-कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं,इलाहाबाद रीजन के 1670 स्कूलों के 300 सेण्टर पर परीक्षाएं,10वीं की परीक्षा 10 अप्रैल, 12वीं की 29 अप्रैल तक चलेंगी,10वीं में 1,76,336, 12वीं में 127586 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

इटावा-तेलंगाना ATS की टीम छानबीन करने पहुंची इटावा,इटावा पुलिस अधिकारियों से तेलंगाना ATS ने ली जानकारी,संदिग्धों को लेकर पुलिस अधिकारियों से की बातचीत,तेलंगाना ATS की टीम इटावा से लखनऊ रवाना

उत्तर प्रदेश-नक्सल प्रभावित 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म,राबर्ट्सगंज, दुद्धी, चकिया विस क्षेत्र में मतदान खत्म,तीनो क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक डाले गए वोट,भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न,11 मार्च की होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना,दुद्धी में 62 फीसदी, चकिया में 59 फीसदी मतादन,राबर्ट्सगंज में 4 बजे तक 58 फीसदी मतदान हुआ

लखनऊ-डीजीपी जावीद अहमद ने सैफुल्लाह के मकान का निरीक्षण किया,काकोरी हाजी कालोनी स्थित मकान पहुंचकर किया निरीक्षण,DGP ने मुठभेड़ मे शामिल ATS जवानों से ली जानकारी

गाजियाबाद-5 दिन से लापता टैक्सी चालक का शव बरामद,बीमारी और दिमागी रूप से परेशान था टैक्सी चालक,आज बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना,साहिबाबाद के पंचशील एन्क्लेव इलाके का मामला

झांसी-सब्जी मंडी में कई दुकानों में लगी भीषण आग,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,नवाबाद थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी की घटना

कानपुर-ट्रैफिक क्रेन के रोडवेज बस खींचने पर चालकों का हंगामा,कई बस चालक सड़क पर बस से जाम लगाकर किया प्रदर्शन,लिखित शिकायत के बाद कार्यवाही का दिया आश्वाशन,कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के नए पुल का मामला

लखनऊ-IPS एसोसिएशन ने ATS की टीम को दी बधाई,हाजी कालोनी ऑपरेशन की सफलता पर दी बधाई,एसोसिएशन ने ट्वीट कर ATS टीम को दी बधाई

कानपुर-गोविंदनगर खोया मंडी में एफएसडीए की टीम ने की छापेमारी,छापे के दौरान कई दुकानदार दुकान पर खोया छोड़कर भागे,खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए

बागपत-पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में जमकर फायरिंग,2 लोग घायल,1 की हालत गम्भीर,मेरठ रेफर,विनौली थाना के दरकाउदा की घटना

प्रतापगढ़-व्यापारी पर बदमाशों ने की फायरिंग,गहनों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार,महेशगंज थाने के झेंगुर गांव के पास का मामला

आगरा-विश्व प्रसिद्ध फ़तेहपुर सीकरी दरगाह की पेंटिंग हुई ख़राब,रखरखाव के अभाव में मिट रही मुग़लकालीन चित्रकारी,पुरातत्व विभाग की लापरवाही से स्मारक पर दाग़,सलीम चिश्ती की दरगाह पर लोग बांधते हैं मन्नत का धागा

मथुरा-श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में खेली गई लट्ठमार होली,जन्मभूमि परिसर में जमकर उड़े रंग और गुलाल,देश विदेश से आए कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति,लाखों श्रद्धालुओं ने उठाया लट्ठमार होली का लुफ्त

बदायूं-MLC बनवारी सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में निधन,कैंसर से पीड़ित बनवारी यादव 2 माह से चल रहा था इलाज,उसहैत विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बनवारी यादव,मुलायम सिंह यादव सरकार में 2 बार मंत्री रहे बनवारी यादव

भदोही-औराई क्षेत्र के बूध नंबर 311 पर नहीं पड़ा एक भी वोट,सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार,निजामपुर बूथ नंबर 311 पर 611 मतदाताओं ने नहीं डाला वोट

कानपुर देहात-SDM सिकंदरा के खिलाफ DM कार्यालय पर नारेबाजी,गुवार गाँव के ग्रामीणों ने SDM के खिलाफ की नारेबाजी,कोटेदार पर फर्जी जांच FIR कराने का आरोप ,DM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जताया विरोध

जालौन-तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार 3 युवकों को रौंदा,मौके पर 2 युवको की मौत,1 गम्भीर रूप से घायल,ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आटा थाना के टोल प्लाजा की घटना

लखीमपुर-लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बवाल का मामला,लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू,स्थिति पर नियंत्रण के बाद फिर से खुल गया बाजार,विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ था लाठीचार्च

जौनपुर-मतदान सहायक को पोलिंग बूथ पर पड़ा हार्टअटैक,मौत,मतदान सहायक की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत,शाहगंज के पक्खनपुर गांव बूथ संख्या 185 का मामला

सीतापुर-होली परिक्रमा मेले का फीता काटकर DM ने किया उद्घाटन,कल से शुरु होगा मिश्रिख तीर्थ का 5 कोसी परिक्रमा मेला,महर्षि दधिचि की तपस्थली है मिश्रिख तीर्थ,करीब एक माह तक चलेगा होली परिक्रमा मेला 

प्रतापगढ़-लालगंज के जलेसरगंज में दो पक्षों में हुए पथराव का मामला,दोनो पक्ष के 8 नामजद व 50-50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज,बलवा,जानलेवा हमला समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज,8 आरोपिरयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर-एटीएस की संदिग्धों की लिस्ट में शामिल है जीएम खान,रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी है जीएम खान,परिवार सहित लापता है जीएम खान

बाराबंकी-पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी वर्मा के आवास के पास धमाके से दहशत,सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एडीएम और एएसपी,जांच में पटाखे से धमाका होने का मामला आया सामने,नगर कोवताली के कम्पनी बाग कालोनी का मामला

इलाहाबाद-महिला ने पति की गोली मारकर की हत्या,प्रेमी के कहने पर महिला ने पति को मारी गोली,हत्यारोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घूरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव की घटना

शाहजहांपुर-पुवांया से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम की गुंडागर्दी,दारोगा समेत दो पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा,दोनो पुलिस कर्मी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,बाइक चेकिंग करने के दौरान किया हमला,सदर बाजार थाना क्षेत्र के टाउन हाल की घटना

पीलीभीत-चौकी इंचार्ज भारत सिह का नया कारनामा,रेस्टोरेंट में खाना खा रहे स्थानीय लोगो को किया अरेस्ट,परिजनों ने कोतवाली पहुचकर किया हंगामा,एसपी से आरोपी दारोगा को हटाने की कर रहे है मांग,पूरनपुर थाना क्षत्र में होटल राम का मामला

बाराबंकी-बैंक ऑफ़ इण्डिया में सायरन बजने से हड़कंप,मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बैंक प्रबंधक को दी सूचना,बैंक कर्मी बैंक पहुंच कर कर रहे छानबीन,बाराबंकी के धरौली शाखा का मामला

सहारनपुर-इलेक्ट्रॉनिक शोरूम मालिक के अपहरण का प्रयास,जमीन के विवाद में दबंगो ने किया अपहरण का प्रयास,5 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में,सदर बाजार के कोर्ट रोड की घटना

ग़ाज़ियाबाद-तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में पलटी,पुलिस प्रशासन की तरफ से राहत बचाव कार्य जारी,मोदीनगर थाना क्षेत्र में सोन्दा गंगनहर का मामला

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान,आतंकी घटना को रोकने वाली पुलिस टीम को बधाई-मौर्या,सातवें चरण में मतदान करने वाले वोटरों को भी दी बधाई,पीएम मोदी,अध्यक्ष अमित शाह और सभी नेताओं को बधाई,बीजेपी यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है-मौर्या,11 मार्च को 11 बजे सपा की सत्ता खत्म हो जाएगी-केशव,बीजेपी का 14 वर्ष का वनवास जनता खत्म कर देगी-केशव,चुनाव में लगे सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद-केशव,गप्पू पप्पू हो गए अब गुंडे जेल में जाएंगे- केशव मौर्या,यूपी में मोदी जी की आंधी चारों तरफ चली है- केशव मौर्या

चित्रकूट-12 हजार का इनामी डकैत छोटुवा गिरफ्तार,315 बोर की राइफल कई कारतूस बरामद,भरतपुर चौकी क्षेत्र के कोड़न के जंगल से हुआ गिरफ्तार,पुलिस और डकैतो की मुठभेड़ जारी 

लखनऊ-मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश का बयान,सातवें चरण का मतदान शान्तिपूर्वक संपन्न,सातवें चरण में 60.03 कुल प्रतिशत वोटिंग हुई,वाराणसी में 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ- CEO,छठवें चरण तक 61.18 प्रतिशत कुल वोटिंग थी-CEO,अम्बेडकरनगर की आलापुर सीट पर कल होगी वोटिंग,पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग- CEO,'पूरी चुनाव प्रक्रिया में चुनाव से जुड़े 20 लोगों की मौत',सभी को प्रक्रिया के अनुसार मुआवज़ा मिला-सीईओ,चुनाव ड्यूटी में निधन पर 10 लाख के मुआवजे का है प्रावधान,आज जौनपुर में मतदानकर्मी बड़ेलाल का निधन-सीईओ

कन्नौज-108 एम्बुलेंस पर बदमाशों ने किया पथराव,तोड़फोड़,चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर जप्ती की घटना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me