Blog

शनिवार, 28 जुलाई 2018

"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी  पुनीत कार्य  के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा*  के मौके पर  बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (इसका अर्थ है लड़कियों को बचाना और शिक्षित करना) योजना की शुरुआत भारतीय सरकार द्वारा 2015 के जनवरी महीने में हुई। इस योजना का मकसद भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिये कल्याणकारी कार्यों की कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के लिये भी है। इस योजना के लिये 100 करोड़ की शुरुआती पूँजी की आवश्यकता थी।

इस योजना की शुरुआत की जरुरत 2001 के सेंसस के आँकड़ों के अनुसार हुई, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंगानुपात हर 1000 लड़कों पर 927 लड़कियों का था। इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 918 लड़कियों तक पहुँच चुका था। 2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ था इसी वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता जरुरी हो गयी। ये योजना कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने के लिये लोगों से आह्वन भी करती है।

ऐसे में बेटी पढाओ , बेटी बचाओ के लिए लिया एक बालिका को गोंद कवेली के राकेश दुबे ।

 "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी  पुनीत कार्य  के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा*  के मौके पर  बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे जी द्वारा लिया गया। श्री दुबे जी ने M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE SINARAMAU की  एक गरीब बेटी  को  वार्षिक शिक्षा  हेतु  गोद लेकर  उसकी  शिक्षा व्यवस्था  पर  आने वाले  खर्च की जिम्मेदारी  का संकल्प विद्यालय परिवार के समक्ष लिया ।
 इस मौके पर श्री दूबे जी ने  कहा कि *"एक ब्यक्ति - एक बेटी "* के  राष्टी्य शैक्षिक अभियान  मे  हर समर्थ ब्यक्ति  को  एक- एक  गरीब की बेटी  की  *शिक्षा हेतु  गोद*  लेना चाहिए । घर परिवार  की  रीढ  एंव  देश की  आधी आबादी के  *शैक्षिक उत्थान* के  लिए  प्रयास  करना चाहिए। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें कोटिशः बधाई दी।

बुधवार, 25 जुलाई 2018

नगर पंचायत कोइरीपुर में उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी के साथ नगर पंचायत कोइरीपुर की समस्याओं को लेकर के एक बैठक की 

आज नगर पंचायत कोइरीपुर में उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी के साथ नगर पंचायत कोइरीपुर की समस्याओं को लेकर के एक बैठक की गई जिसमें अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया की व्यापारियों की हर समस्या  खत्म  करना हमारा प्रथम कर्तव्य है और कोई भी समस्या  बाजार में होती है तो तत्काल उसे खत्म किया जाएगा वही उद्योग व्यापार मंडल  के तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद अनिल बरनवाल कुंवर कमल बरनवाल अमर चंद जायसवाल प्रेम सागर अग्रहरि ताडक नाथ अग्रहरि आरजू बरनवाल प्रेमचंद जायसवाल शुभम अग्रहरि चंदन जायसवाल राहुल दुबे आशीष त्रिपाठी मनीष बरनवाल संतोष अग्रहरि अमित जायसवाल महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल कोइरिपुर एवं तमाम व्यापारी आदि मौके पर उपस्थित रहे ।

सिंगरामऊ मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया।

सिंगरामऊ जौनपुर पॉलीथिन के थैलों और अन्य प्लास्टिक-निर्मित चीजों का इस्तेमाल लोगों को बहुत सुविधाजनक लगता है। वे इनके इतने आदी हो चुके हैं कि राजी-खुशी इनसे छुटकारा नहीं पा सकते। इसलिए कुछ सख्त उपाय करने होंगे। विश्व को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करना सिर्फ सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक को भी विश्व को प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण  आयोजित किया गया। बच्चों ने खुले मन से यह शपथ ली की आज के बाद हम सभी पालीथीन के प्रयोग पर अमल नहीं केरेंगे। इसके स्थान पर कपड़े का थैला प्रयोग में लाएंगे। 'भारत को स्वच्छ बनाना है, पालीथिन को दूर भगाना है' पृथ्बी को बचाना है, पालीथीन से मुक्त होना है। लड़ाई आर पार करेंगे, पालीथीन का बहिष्कार करेंगे। बच्चों ने शपथ ग्रहण के बाद स्लोगन लिखकर नारे भी लगाये। साथ में यह भी शपथ लिए की आज से इस अभियान के लिए दो लोगो को पालीथिन न प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि इस नेक पहल का एक मजबूत हिस्सा बन सकें। पालीथिन मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी पुरजोर कोशिश करेंगे। प्रत्येक सप्ताह इन बच्चों के साथ जनजागरूकता रैली निकालकर लोगो के बीच जाएंगे। और एक अपील करेंगे की पालीथीन का प्रयोग पृथ्बी के लिए बहुत ही घातक है। इसका प्रयोग बंद करके कागज का थैला प्रयोग में लाइए।

रविवार, 22 जुलाई 2018

गोमती नदी में चार बच्चो के डूबने से मौत

सुल्तानपुर – करौंदीकला थाना क्षेत्र के इमिलिया शहाबुद्दीनपुर गांव स्थिति गोमती नदी मे मछली मारने गये सात बच्चो मे से चार बच्चों की नदी मे डूबने से मौत हो गई। करौदी थाना क्षेत्र के रमसापुर निवासी मनीष 8,प्रिंस 14,शिवम 12, गुन्डे 15 वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ बगल के गाँव शहाबुद्दीनपुर गोमती नदी मे मछली मारने गये थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी मे चले जाने के कारण सभी बच्चे डूबने लगे। तीन तो किसी तरह नदी से बाहर निकल अपनी जान बचाने मे सफल रहे। वही मनीष,प्रिन्स, शिवम,गुन्डे की डूबने से मौत हो गयी। नदी मे डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुच कर नदी मे से चारो बच्चो को बाहर निकाल लिए घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गयी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने हमराहियों के साथ ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकालवाया वही क्षेत्राधिकारी कादीपुर डी.पी. शुक्ला, तहसीलदार कादीपुर हरिश्चंद्र, ब्लाक प्रमुख शिवनारायण वर्मा, प्रधान महेंद्र मिश्र, मनोज सिंह, सुरेश सिंह आदि मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिये।क्षेत्राधिकारी डी.पी.शुक्ला व तहसीलदार हरिश्चंद्र ने मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर के मृतको का पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रयास किया। लेकिन परिजन इस बात पर राजी नही हुए। उसके बाद प्रशासन ने परिजनों को शव सौंप दिया। जिसका ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार गोमती नदी के घाट पर किया।

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

सुप्रीमकोर्ट ने सभी राज्यो को लगाई फटकार

दिल्ली: IAS आशिका जैन पंजाब कैडर में गई, कैडर मैरिज के आधार पर पंजाब कैडर मिला, पंजाब कैडर के हिमांशु जैन से शादी हुई है, डीओपीटी ने आशिका जैन का कैडर बदला।

दिल्ली: एशियाई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप, पाकिस्तान टीम के भाग लेने पर सस्पेंस, गृह मंत्रालय से पाक टीम को वीजा की अनुमति नहीं।

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को लगाई फटकार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से लोग मर रहे-SC, राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं-SC, दिल्ली में कूड़े का पहाड़ बन गया-सुप्रीम कोर्ट, कूड़े के पहाड़ का कोई सुध लेने वाला नहीं-SC, हलफनामा दाखिल न करने पर लगाया जुर्माना-SC, मेघालय, ओडिशा, केरल, पंजाब, बिहार को जुर्माना, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, गोवा पर जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख का जुर्माना लगाया।

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिखा पत्र, मानसून सत्र से पहले सांसदों को लिखा पत्र- 16वीं लोकसभा के अब केवल 3 सत्र बचे हैं-सुमित्रा, समय कम है और काम ज्यादा है – महाजन, सांसद सदन में बेहतर भूमिका निभाएं – स्पीकर, सदन कामकाज के लिए है ना कि हंगामे के लिये, सदन में चर्चा हो, काम में बाधा डालना उचित नहीं।

लखनऊ: यूपी में लेखपालों की हड़ताल का बड़ा असर, यूपी की सभी तहसीलों में काम प्रभावित है, एस्मा लगाए जाने का भी कोई असर नहीं, तहसीलों में सामान्य कामकाज प्रभावित है, राजस्व, प्रशासन के काम में आ रही बाधा, हड़ताल के लिए सरकार जिम्मेदार - संघ, अपनी मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल।

लखनऊ: उद्यमी महासम्मेलन में सीएम योगी का बयान- जीएसटी की समस्याओं को दूर किया गया, हर उद्यमियों को जीएसटी रजिस्टर कराना चाहिए, इस क्षेत्र को उद्यमियों को प्रोत्साहित किया, अलग-अलग सेक्टर में नीतियों को बनाकर लागू किया, सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योग में रोजगार मिलेगा, रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, प्रदेश के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया, चुनाव के पूर्व जो बातें कही थी उन को आगे बढ़ा रहे हैं, बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम लागू करने का प्रयास किया, हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में पलायन की स्थिति थी।

लखनऊ: वसीम रिजवी को पाकिस्तान से मिली धमकी, ई-मेल के जरिए वसीम रिजवी को मिली धमकी, वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली, जमात ए इस्लामी ई-मेल आईडी से आई धमकी, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं वसीम रिजवी, एसएसपी से वसीम रिजवी ने की शिकायत।

लखनऊ: मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे का बयान- 21 नीतियां अलग-अलग क्षेत्रों में जारी की गई, उद्यमी महासम्मेलन सेतु का काम करता है, उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का काम करते है, हर कैबिनेट में कोई न कोई पॉलिसी लाई जा रही, हर महीने उद्योग बंधु की बैठक आयोजित होती है।

लखनऊ: बिल सही कराने के नाम पर रिश्वतखोरी, विधवा महिला से 25 हजार रुपए रिश्वत ली, विभाग ने विधवा महिला का काटा कनेक्शन, कनेक्शन कटने पर महिला को हुई जानकारी, पैसे वापसी के लिए दर दर भटक रही पीड़िता, काकोरी पावर हाउस के कस्बे का मामला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विवादों में, सहायक लेखाकार,  लेखा परीक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों का भी हंगामा, पिकअप भवन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, साक्षात्कार तिथि की लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, संशोधित परिणामों की भी लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, अभ्यर्थी लिस्ट को सार्वजनिक करने की कर रहे मांग।

लखनऊ: सिपाही का घूस लेते वीडियो वायरल, रहीमाबाद पुलिस चौकी पर लोगों से ली घूस, सिपाही के घूस लेने की तस्वीरें कैमरे में कैद।

लखनऊ: सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान- कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पास, माटी कला बोर्ड का गठन होगा, प्लास्टिक बैन के बाद बोर्ड की जरूरत, शासन से नामित प्रतिनिधि अध्यक्ष होगा, कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम में संशोधन किया, सिघाड़ा पर मंडी शुल्क और सेस को समाप्त किया गया, गाजियाबाद में संयुक्त स्कूल बनेगा, दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य छात्र भी पढ़ेंगे, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड स्कूल बना रहा, गाजियाबाद में निर्माणाधीन स्कूल के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी, प्राइवेट सेक्टर में औद्योगिक पार्कों के निर्माण को मंजूरी, औद्योगिक नीति में संशोधन किया जाएगा, ‘निजी क्षेत्रों को औद्योगिक पार्क को रियायत दी गई है, पीएम आवास योजना को जमीन उपलब्ध कराने को मंजूरी, फ्री सरकारी जमीन को उपलब्ध कराने को मंजूरी मिली, 9 फ्लोर तक आवास बनाने को भी मंजूरी मिली, फ्रीडम फाइटर और परिजनों को मिलने वाली राशि बढ़ी, 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार देने को मंजूरी मिली, 34वीं PAC में सेनानायक आवास के संबंध में प्रस्ताव पास, 300 व्यक्तियों की क्षमता का हाल भी बनाने को मंजूरी, गोरखपुर के पीपीगंज के ब्लाक बनाने को निरस्त किया, भरोदिया को नया ब्लाक बनाये जाने को मंजूरी मिली, राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में इंटर क्लास में कंप्यूटर क्लासेस के लिए प्रवक्ता पद के सृजन हेतु, 788 राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में से प्रथम चरण में प्रदेश मुख्यालय में 61 राजकीय इंटर कॉलेज तथा 69 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर प्रवक्ता पद के लिए प्रस्ताव हुआ पास हुआ, परिवहन में 587 मृतक आश्रितों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास, परिवहन कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।

लखनऊ: मुन्ना बजरंगी की फोटो पर बोले प्रमुख सचिव गृह, फोटो की जानकारी अभी हमें मिली है, ADM लेवल की भी जांच चल रही है, यह मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जाएगी, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद की दो फोटो, एक तस्वीर में मुन्ना के सीने पर गोली लगी है, दूसरी फोटों में मुन्ना के सीने पर गोली नहीं दिख रही।

मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस के सामने व्यक्ति की हत्या, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या की, पुलिस के सामने व्यक्ति को मारी गई गोली, 2 पक्षों के विवाद में सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पुलिस पर बड़ी लापरवाही का लगा आरोप, 19 जून को भी भाई को भी मारी गई थी गोली, पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं किया अरेस्ट, दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर की घटना।

भदोही: लॉकअप में फरियादी की मौत का मामला, हत्या की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, इंस्पेक्टर पर दर्ज है हत्या का मुकदमा, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हत्या की विवेचना, मृतक की बेटी ने दर्ज कराया था हत्या का केस, फरियादी की लॉकअप में पिटाई से मौत का है आरोप, गोपीगंज कोतवाली में 29 जून को हुई थी मौत।

सीतापुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला, मदरसा संचालक ने शादी का झांसा दिया था, अब गांव में चौपाल लगाकर बनाया गया दबाव, पंचायत में लगाई जा रही आबरू की कीमत, दबाव बनाकर थाने में तहरीर बदलवाई गई, पुलिस 3 दिन बाद भी मेडिकल नहीं करा पाई, तालगांव के भेलावां गांव का मामला।

रविवार, 1 जुलाई 2018

हर शहर की छोटी बड़ी खबर

उत्तराखंड: धूमाकोट इलाके में खाई में गिरी बस, हादसे में 45 लोगों के मौत की खबर, उत्तराखंड के पौड़ी  भेजा, घायलों में अधिकतर गंभीर, पौड़ी गढ़वाल में हादसा, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना, पौड़ी गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर का बयान- 20 शव निकाले गए, 12 घायलों को अस्पताल जिले के नानीधंडा में हादसा, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

लखनऊ: योग दिवस पर सहारनपुर ने बनाया रिकॉर्ड, जिले में 1.63 लाख लोगों ने किया योगा, सहारनपुर में योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी हुए सम्मानित, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, सहारनपुर डीएम अलोक कुमार भी सम्मानित हुए।

लखनऊ: सीतापुर में अनाज घोटाले में चार्जशीट दाखिल, अनाज घोटाले में ED ने दाखिल किया चार्जशीट, पूर्व विधायक ओम प्रकाश समेत अन्य पर केस दर्ज, गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर बेचा गया था, कालाबाजारी कर नेपाल और बांग्लादेश में बेचा।

लखनऊ: वाराणसी एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बाबतपुर एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बलदेव राज अरोड़ा,अन्य अफसरों पर चार्जशीट, मेसर्स ब्राईट एरिकान कंसर्टियम के हैं डायरेक्टर, घोटाले की जांच CBI के पास, ED भी जांच में शामिल।

लखनऊ: जीनियस सिस्टर्स को सीएम योगी का सहारा, पीलीभीत की 2 बहने सीएम योगी से मिलीं, सीएम ने 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी, दोनों की प्रतिभा को देखते हुए सहायता राशि दी, सीएम ने उज्जवल भविष्य की कामना की, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहनों ने मचाई धूम, सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर।

भदोही पुलिस का खौफनाक कारनामा, थाने में भयानक पिटाई से रामजी मिश्रा की मौत, पुलिस ने रामजी मिश्रा को पीट-पीटकर मार डाला, भदोही के गोपीगंज थाने में भयानक टॉर्चर किया, मामूली विवाद में गोपीगंज थाने लाई थी पुलिस, विवाद मामूली, पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर, रामजी मिश्रा की पीट-पीटकर थाने में हत्या, मामला गरमाया तो डीएम ने जांच के आदेश दिए, SP सचींद्र पटेल, इंस्पेक्टर सुनील वर्मा पर आरोप, मृतक रामजी मिश्रा के परिवार में मातम छाया, गरीब परिवार की 3 बेटियां सड़क पर रो रही हैं।

भदोही: कोतवाली में फरियादी की मौत का मामला, परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की, मृतक की बेटी दीपाली मिश्र का बयान- जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने की आशंका, शव का जबरन दाह संस्कार का आरोप, पुलिस मामला रफा-दफा करने में जुटी, आरोपी इंस्पेक्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग।

मिर्ज़ापुर: 3 क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह, 4 जुलाई को मिर्ज़ापुर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सीएम योगी,महेंद्र नाथ पाण्डेय भी आ सकते हैं, अवध क्षेत्र और गौ-रक्षा क्षेत्र की होगी समीक्षा, लोकसभा प्रभारी, विस्तारक के साथ करेंगे बैठक, मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर करेंगे बैठक।

मुरादाबाद: हिन्दू जागरण मंच के नेता के घर की कुर्की, नेता कुलदीप शर्मा के घर की हुई कुर्की, परिवार वालों की गैर मौजूदगी में कुर्की, पुलिस ने घर में रखा सामान किया जब्त, 4 साल पुराने कांठ बवाल में है आरोपी, लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुआ था बवाल, कांठ थाने के अकबरपुर में हुआ था बवाल।

इलाहाबाद: आतंकी संगठन ISIS के नाम से ग्रुप में मैसेज, इलाहाबाद के युवक के ग्रुप में आया मैसेज, ISIS इंडिया नाम के ग्रुप में युवक को जोड़ा गया, ग्रुप छोड़ने पर युवक को मिला धमकी भरा मैसेज, युवक से इंडियन एजेंसीज की जानकारी मांगी गई, जानकारी के बदले रुपए देने का दिया लालच, धूमंगनज थाने में युवक ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस, साइबर सेल ने शुरू की मामले की जांच, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

शामली: नाहिद हसन का धमकी भरा ऑडियो वायरल, कैराना से सपा विधायक हैं नाहिद हसन, सपा विधायक ने पीड़ित को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म मामले में समझौते का बना रहा दबाव, सपा विधायक ने जान से मारने की धमकी, मुकदमे में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी, गंगोह थाना क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मंत्री श्रीकांत शर्मा, जन्मदिन पर दर्शन कर मांगी मन्नत, मथुरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान, ‘ब्रज हेरिटेज मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव पास कराया’, ‘ब्रज में मेट्रों का केंद्र सरकार से प्रस्ताव पास’, मथुरा से वृन्दावन रेल ट्रैक होगा डेवलप- शर्मा, मथुरा में पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो- शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता पद के पेपर लीक पर बोले, कांग्रेस के डीएनए में है बेईमानी।

बुलंदशहर: दबंगों की पंचायत में दलित पर ज्यादती का मामला, बीजेपी नेताओं के संरक्षण में है जुल्म ढाने वाले आरोपी, पुलिस नेताओं के दबाब में नहीं कर रही है कार्रवाई, दलित के बेटे ने किया था मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह, युवक के पिता, चाचा को पंचायत में थूक कर चटवाया गया, बीजेपी एमएलए का गुर्गा नारायण पकड़कर पुलिस ने छोड़ा, खुर्जा सिटी के सौंदा हबीबपुर गांव में दलितों पर हुआ जुल्म।