दिल्ली: चेयरमैन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी का ऐलान, पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड न्यूटन फिल्म के लिए, पंकज त्रिपाठी को कच्चा लिंबू को बेस्ट मराठी फिल्म का अवार्ड दिया गया, बेस्ट ओड़िया फिल्म हैलो आरसी, बेस्ट हिंदी फिल्म न्यूटन, 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार।
दिल्ली: कठुआ गैंगरेप पर कोर्ट ने मीडिया को लगाई कड़ी फटकार, मासूम की फोटो को दिखाने पर कड़ी फटकार लगाई, कई टीवी चैनल,अखबारों को नोटिस जारी किया, हाईकोर्ट ने मंगलवार तक जवाब मांगा है, दिल्ली हाईकोर्ट ने DHC ने नेशनल वीमेन कमीशन, महिला आयोग, NCPCR से भी जवाब मांगा है, लड़की का नाम सार्वजनिक नहीं करेगा-कोर्ट, फोटो,घर-पड़ोस की जानकारी का खुलासा नहीं करेगा।
दिल्ली: कठुआ गैंगरेप मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, वकीलों ने चीफ जस्टिस से मांग की, जम्मू,कठुआ बार एसोसिएशन के वकीलों पर कार्रवाई की मांग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश देने की मांग की, दस्तावेज दिखाओ और वहां की न्यूज़ रिपोर्ट्स दिखाओ-CJI, जिससे कोर्ट मामले पर स्वतः संज्ञान ले सके-CJI, पहले औपचारिक याचिका दायर कीजिए-CJI
लखनऊ: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, उन्नाव मामले पर सिद्धार्थनाथ का बयान- विधायक सेंगर को अरेस्ट किए गया, मुलायम सिंह ने कहा था लड़के तो लड़के होते हैं, ऐसे लोग क्या करते थे सबको पता है, हमने तो केस सीबीआई को दे दिया, कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, रात को घड़ियाली आंसू वाले कैंडल मार्च करते हैं, उनके राज में ही तंदूर कांड हुआ था, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला।
लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का बयान- यूपी में विकास नही बलात्कार हो रहा है, योगी सरकार क्राइम में नंबर 1 हो गई है, यूपी में एनकाउंटर पर सीबीआई जांच को कहा था, आज तक कोई रिस्पॉन्स नही आया, उन्नाव केस में सीबीआई जांच का आदेश हो गया, 5 घंटे में सीबीआई जांच का आदेश हो गया, आरोपी को निर्दोष साबित करने के लिए जांच, आनन फानन में ये जांच की जा रही है।
चित्रकूट: उन्नाव मामले पर सीएम योगी का बयान- सरकार मामले पर गंभीर है, एसआईटी का गठन कर दिया गया था, कार्रवाई कर सीबीआई को मामला रेफर किया, सीबीआई ने विधायक को गिरफ्तार किया है, सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी, अपराध, अपराधियों से कोई समझौता नहीं, वो चाहे जितना बड़ा क्यों न हो,बख्शेंगे नहीं, सरकार किसी से भी सख्ती से निपटेगी।
इलाहाबाद: सेवा नियमावली के नियम 8 की वैधता को चुनौती, उप्र अधीनस्थ शिक्षा प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड की सेवा, कोर्ट ने 13 अप्रैल को पेश करने का दिया आदेश, क्षेत्राधिकार वाली खंण्डपीठ के समक्ष पेश करने आदेश, नियम की वैधता की सुनवाई का अधिकार 2 जजों की खंण्डपीठ को, एकल पीठ सुनवाई नहीं कर सकती याचिका की सुनवाई-HC
लखनऊ: सीबीआई ने 6 पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया, निलम्बित 6 पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया, माखी थाने के निलम्बित पुलिस कर्मी हिरासत में, सीबीआई टीम पुलिस कर्मियों को लेकर रवाना, लखनऊ लेकर आ रही सीबीआई की टीम, सीबीआई टीम उन्नाव में कर रही पूछताछ।
लखनऊ: वसीम रिजवी का बयान- मौ. नोमानी, असदुद्दीन ओवैसी पर लगाया आरोप, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड कट्टरपंथी सदस्य पर आरोप, ये सभी कराना चाहते हैं मेरी हत्या, खेलना चाहते हैं मेरे खून से होली, बोर्ड के कट्टरपंथी सदस्य दाऊद इब्राहिम के संपर्क में, जान से मारने की धमकी देने वाले अरेस्ट हुए।
उन्नाव: सीबीआई की टीम पहुंची माखी थाने, CBI की 4 सदस्यीय टीम पहुंची थाने, निलंबित पुलिस कर्मियों से पूछताछ, पूर्व थाना प्रभारी से पूछताछ कर रही टीम, निलंबित 6 पुलिस कर्मियों से पूछताछ शुरू, सीबीआई की दो टीमें उन्नाव में मौजूद।
नोएडा: छात्रों के अभिभावकों ने निकाला पैदल मार्च, बाल भारती पब्लिक स्कूल के हैं छात्र, स्कूल की बढ़ती मनमानी,फीस हाइक पर प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर किया प्रदर्शन, अभिभावकों ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, स्कूलों के सैकड़ों अभिभावकों ने किया प्रदर्शन।
आगरा: ताज कार रैली का आगाज आज, 650 किलोमीटर की ताज कार रैली, ताज कार रैली 3 दिनों तक चलेगी, 150 प्रतिभागी करा चुके हैं पंजीकरण, फतेहपुर सीकरी,मथुरा,कीठम होकर गुजरेगी रैली, 4.45 पर होटल क्लार्क शिराज से शुरू होगी रैली।
अमेठी से बड़ी खबर: मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका, इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत, फुरसतगंज के पूरे सूबेदार गांव का मामला, जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी को जलाया, देवर ने भाभी-भतीजी को जिंदा जला दिया, गंभीर हालत में मां बेटी की रायबरेली में मौत।
अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची गौरीगंज, जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंची स्मृति, निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन, शिविर का स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद, मंत्री सुरेश पासी भी कार्यक्रम में मौजूद।
जालौन: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- 8.85 हजार गरीबों की मदद की, 40 लाख लोगों को शौचालय दिए, 32 लाख गरीबों तक बिजली पहुंचाई, सरकार पूरी मंशा के साथ काम कर रही, हमने किसानों का ऋण माफ किया, किसानों की समस्या का समाधान होगा, सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा, दलहन,तिलहन का समर्थन मूल्य घोषित होगा, आमजन की सहभागिया होना चाहिए, हर बच्चा स्कूल जाना चाहिए, शिक्षा से ही अच्छे-बुरे का ज्ञान होगा।
अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान- 29 निशुल्क स्वास्थ्य सेवा केंद्र खोले, सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करती हूं।
दिल्ली: कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव बयान- कल इंडिया गेट पर भारी मात्री पर लोग आए, राहुल के ट्वीट पर लोग आए, महिला की सुरक्षा को लेकर देश में आतंक है, हिंसा का हम खंडन करते हैं, इस वजह से हम इंडिया गेट पर गए, हिंसा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली- SC ने जम्मू-कश्मीर कठुआ बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया, वकील अदालत के काम में बाधा नहीं डाल सकते-कोर्ट।
दिल्ली- बुलंदशहर से गिरफ्तार दाऊद के गुर्गों का मामला, पटियाला हाऊस कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा, तीनों आरोपी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए।
दिल्ली- डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा का बयान, 3 लोगों को बुलंदशहर से अरेस्ट किया- प्रमोद, ‘सलीम ग्रुप का अबरार हेड और आरिफ साथी’, ‘सलीम दुबई में छोटा शकील के लोगों से मिला’, जिनके जरिए 3 हजार दिरहम दिया गया-प्रमोद, सलीम मार्च महीने में भारत आया था - प्रमोद, रिज़वी को मारने की योजना में 4 लोग थे-प्रमोद, वसीम रिज़वी के ऑफिस की रेकी की – प्रमोद,UP शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं वसीम रिजवी, कुछ मोबाइल और असलहा भी बरामद- प्रमोद, सलीम पर स्नैचिंग और डकैती के केस- प्रमोद‘15 मार्च को अबरार मर्डर मामले में छूटा था’, इनका चौथा साथी अभी फरार है – प्रमोद,2 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद – प्रमोद।
लखनऊ- वसीम रिजवी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र , रिजवी ने खुद की हत्या की आशंका जताई, कट्टरपंथी ताकतें हटाना चाहती हैं – रिजवी, राममंदिर के मामले में हटाना चाहती हैं-रिजवी, ‘हिन्दुस्तान और पकिस्तान में साजिश रची जा रही’, ‘आतंकियों और दाऊद के संपर्क में हैं कट्टरपंथी’, नोमानी, ओवैसी, देवबंद के मौलवी संपर्क में हैं-रिजवी।
उन्नाव- सीबीआई के 2 अफसर जिला अस्पताल पहुंचे, CMS कार्यालय में कर रहे स्टाफ से पूछताछ, CBI ने सीसीटीवी का डीवीआर स्टाफ से मांगा, जिला अस्पताल के CMS से पूछताछ जारी।
सोनभद्र- सूखा राहत देने के नाम पर वसूली का वीडियो, प्रति बीघा हिसाब से 10 फीसदी की वसूली जारी, जिले में राजस्वकर्मियों का किसानों से वसूली जारी, सूखा राहत का अभी पता नहीं लेकिन वसूली जमकर, किसानों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ, किसानों को प्रति बीघा 3200 रुपए मुआवजा मिलेगा, जांच के नाम पर अब किसानों का उत्पीड़न शुरू, राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गांवों में अवैध वसूली।
इलाहाबाद- उन्नाव गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला, कोर्ट ने सीबीआई से दो मई को दस बजे मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट, सीबीआई को गिरफ्तार कुलदीप व अन्य अभियुक्तों की अरेस्ट करने का दिया निर्देश, 20 जून और अन्य प्राथमिकी की भी विवेचना करें, छूटे आरोपियों की जमानत निरस्त कराने का आदेश, चीफ जस्टिस डीबी भोसले, जस्टिस सुनीत कुमार का आदेश।
हाथरस- महिला जिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं से जमकर अवैध वसूली, पैसे मांगने पर महिला की डॉक्टरों से नोंकझोंक, डॉक्टर को 400 रुपए देने पर मरीज से नोंकझोंक, नर्स सुशीला ने 2500 रुपए महिला से मांगे, 1100 रुपए लेकर महिला को नर्स ने छोड़ा, महिला जिला अस्पताल में दलालों का लगता है मेला, प्रशासन नहीं करता दलालों पर कोई कार्रवाई, जिला प्रशासन बना हुआ है मूकदर्शक।
झांसी- बुंदेलखंड के शातिर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश फरार, बदमाश पर 75 से अधिक मुकदमें हैं दर्ज, शातिर बदमाश है पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज, फायरिंग में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, मऊरानीपुर इलाके का मामला।
झांसी- मुखबिर की सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पकड़ने हरकनपुरा पहुंची पुलिस, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज आधा दर्जन दबंगों के साथ फायरिंग करते हुए भागा, लगभग एख घंटे तक चली मुठभेड़ , कोतवाली प्रभारी सुनीत सिंह हुए घायल ,लेखराज यादव 75 सेअधिक मुकदमों में है वांछित, मऊरानीपुर के रानीपुर का रहने वाला है लेखराज।
झांसी- उमा भारती का उन्नाव प्रकरण में बयान, ‘मानवता को शर्मसार करने वाली है उन्नाव घटना’, ‘ऐसा करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए’, ‘राज्य सरकार अपनी कार्रवाई ठीक से कर रही’, एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे विधायक हो, चाहे डॉक्टर या कोई और, भाजपा में 10 करोड़ लोग हैं, ‘विधायक दोषी हुआ तो उसे सजा जरूर दिलाएंगे’।
देवरिया- बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी के बगावती सुर, हमारी बात नहीं सुनते हैं सीएम-विधायक, ‘शिकायत पर सीएम कहते हैं राजनीति छोड़ दो’, देवरिया के डीएम,सीडीओ हैं भ्रष्ट-सुरेश तिवारी, ‘सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा तबादला’, ‘राज्यमंत्री के गांव में बनती है अवैध शराब’ ‘राज्यमंत्री के लड़के उनके गुर्गे बिकवाते हैं शराब’, विधानसभा बरहज से विधायक हैं सुरेश तिवारी।
श्रावस्ती- श्रावस्ती में एन्टी भूमाफ़िया स्क्वॉड बना मजाक, विधवा की जमीन पर दबंग कर रहे निर्माण, स्थानीय विधायक के सह पर हो रहा कब्जा, महिला ने आलाधिकारियों से लगाई गुहार, विधायक के आगे नतमस्तक हुई श्रावस्ती पुलिस, मीडिया के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने लिया संज्ञान, निर्माण रुकवाने का डीएम ने दिया आदेश, डीएम ने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट की तलब, सोनवा थाना क्षेत्र के लाल कैदुआ गांव का मामला।
कौशाम्बी- प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण का बयान, ‘225 करोड़ का शिलान्यास किया गया’, ‘50 लाख मिट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है’, ‘18500 करोड़ गन्ने का भुगतान किया गया’,‘1 लाख हजार किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया’, ‘एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदा गया’ , ‘लखनऊ से बलिया के लिए बनेगा एक्सप्रेस-वे’, ‘140 छात्राओं को सीएम ने पुरष्कार दिया’, ‘कानून व्यवस्था पिछली सरकार से अच्छी है’, अब तक कई बदमाशों का इनकाउंटर हुआ है’, ‘कुछ हमारे पुलिस के जवान भी घायल हुए’, ‘उत्तर प्रदेश को हमारी सरकार उत्तम प्रदेश बनाएगी’, ‘1 साल में 6 लाख पक्के मकान बनवाया’,‘मुफ्त बिजली के कनेक्शन गरीबों को दिया’।
हरदोई: डीएम ने संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में की बैठक, उद्योग बन्धुओं के साथ की बैठक, सहभागिता में उद्योग बन्धुओं से आगे आने की अपील, प्रत्येक इंडस्ट्री से 2 गांवों को गोद लेने की अपील की, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 500 पेड़ भी लगाएं इंडस्ट्रियां, इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन।
हरदोई- कछौना के केनरा बैंक मैनेजर पर हेराफेरी का आरोप, छात्रा ने लगाया जमा राशि में हेराफेरी करने का आरोप, शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह पर लगाया आरोप, 6 जुलाई 2017 को छात्रा ने जमा कराए 21000 रुपए, पिता के माध्यम से 21000 की धनराशि जमा कराई, पासबुक अंकित कराई तो 5000 रुपए ही मिले, शाखा प्रबंधक ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग, डीएम से छात्रा ने की मामले की शिकायत।
कौशाम्बी- प्रभारी मंत्री ने किया 70 परियोजनाओं का शिलान्यास, पंचायत राज विभाग की 60 परियोजना का शिलान्यास, 457.36 लाख की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास, 83.00 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मेरठ- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, कस्बे में डकैती की खबर पर दहला प्रशासन, SSP समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड कर रही जांच, बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीम लगाई गई, एक अन्य घर में भी डकैती करने की कोशिश की, ग्रामीणों ने किया पथराव, फायरिंग करते भागे बदमाश, किठौर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।
सिद्धार्थनगर - बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, स्कूल चलो अभियान की खुली पोल, स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चे दिखे नंगे पैर, कड़ाके की धूप में नंगे पैर बच्चों से निकलवाई रैली, शिक्षक,विधायक, डीडीओ के नेतृत्व में निकली रैली, उस्का ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने निकाली रैली।
लखीमपुर खीरी- ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया बाघ, बाघ के हमले में किसान की गई थी जान, वन विभाग ने जाल लगाकर बाघ को पकड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाघ को लाठी-डंडों से पीटा, पिटाई से तड़प रहे बाघ को देखता रहा वन विभाग, बाघ पिटता देख वन विभाग बना रहा मूकदर्शक , दुधवा के जंगलों में छोड़ा जाएगा बाघ, निघासन के सकतेपुरवा गांव का मामला।