tikhiawaz24.in

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

शाहगंज ब्लाक के बरजी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया



जौनपुर मल्हनी शाहगंज ब्लाक के बरजी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों के हाथ में हाथ से लिखी तख्तियां थी, जिस पर लिखा हुआ था कि पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे।

 प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार मिश्र व पूर्व प्रधान दयाराम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के गली कूचों से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। और सभी बच्चे नारे लगा रहे थे। सभी बच्चों के हाथ में तख्ती थी। जिस पर शिक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे हुए थे। बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर रामअशीष, धर्मराज, मोहम्मद अखलाक, अशोक कुमार, मंगलेश, शेषनारायण आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: