नोएडा-सेक्टर-5 इलाके में बोरे में बच्चे का शव मिलने से सनसनी,घर के सामने ही बरामद हुआ 8 साल के कर्ण का शव,अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे परिजन,27 अगस्त से गायब था बच्चा,आज सुबह मिला शव
बागपत में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत,अनियंत्रित स्कॉर्पियो टैक्टर-ट्राली से टकराई,3 की मौत,एक युवक की हालत गंभीर, अस्पताल भेजा गया,हरियाणा के रहने वाले थे सभी स्कार्पियो सवार,बडौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की घटना
बलिया-पेड़ से लटका मिला जीजा और साली का शव,जीजा के घर में ही रहती थी पत्नी की छोटी बहन,प्रेम प्रसंग में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका,बांसडीह थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव की घटना
लखनऊ-पूर्व मुख्यमंत्रियों के चित्रों का आज होगा अनावरण,विधानसभा की गैलरी में CM अखिलेश करेंगे अनावरण,गैलरी में प्रथम से लेकर अबतक की मुख्यमंत्रियों के चित्र,कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी भेजा गया है न्योता,मुलायम,राजनाथ,कल्याण सिंह को भेजा गया है न्योता,रामनरेश यादव और मायावती को भी आमंत्रित किया गया,सीएम अखिलेश आज 12 बजे करेंगे चित्रों का अनावरण
मथुरा-युवतियों की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला,पटना से एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,रिहायशी घरानों की युवतियों की फोटो की थी वायरल,आरोपी को लाया जा सकता है मथुरा
दिल्ली-बुलंदशहर गैंगरेप का मामला,सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज,नाबालिग पीड़िता के पिता की तरफ से दायर है याचिका,आजम खान पर FIR दर्ज करने की मांग,आजम खान के बयान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग,लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी FIR दर्ज करने की मांग,कोर्ट की निगरानी में जांच,स्कूल में सुरक्षा,पुनर्वास की भी मांग,याचिका में पूरे मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग
बुलंदशहर-छतारी में फूड प्वॉइजनिंग से परिवार के 5 लोगों की हालत बिगड़ी,सभी पीड़ितों को पहासू सीएचसी में भर्ती कराया गया,आलू के पराठे खाने से अचानक सभी की हालत बिगड़ी,छतारी कस्बे के होली दरवाजा की घटना
अलीगढ़-चोरी करने आए युवक को लोगों ने पकड़ा,चोर को पीटा,मार पीटकर पुलिस को सौंपा,बन्नादेवी के शक्तिनगर का मामला
जौनपुर-ज्योतिषी रमेश हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सुबेदार सिंह को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज,खुटहन थाना के पट्टी गांव के पास बदमाशों ने मारी गोली
लखीमपुर-नेपाल से कबाड़ लाना प्रतिबंधित,फिर कैसे आ रहा कबाड़,कस्टम की सूची में प्रतिबंधित है नेपाल से कबाड़ लाना,कस्टम,SSB,बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों पर उठे सवाल,बनबीरपुर गांव में कल ब्लास्ट में 1 की मौत,5 बच्चे हुए थे घायल,ब्लास्ट के बाद भी नहीं जागी बॉर्डर की सुरक्षा एजेंसियां
गाजियाबाद-डेढ़ साल के बच्चे का शव रेलवे ट्रैक में मिलने का मामला,लोनी के चौक नं-2 पर नाराज परिजनों ने लगाया जाम,15 अगस्त से गुमशुदगी दर्ज थी,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार से हुआ था लापता
प्रतापगढ़-मुम्बई के शातिर अपराधी को खोजने पहुंची पुलिस,मकोका के आरोप में फरार चल रहा है आरोपी नसरत,हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज है भगोड़े नसरत पर,4 माह पहले पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार,रानीगंज थाना के तिवारीपुर गांव का रहने है भगोड़ा नसरत,मुम्बई पुलिस ने नसरत के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की
कानपुर-डेंगू,चिकनगुनिया मौसमी बुखार से 24 घंटे में 4 की मौत,2 हजार से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती,हैलट अस्पताल के लैब में ब्लड टेस्टिंग मशीन का टोटा,मरीजों को हो रही परेशानी,स्वास्थ्य विभाग बना लापरवाह
गोंडा-हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयन्ती पर बड़ा आयोजन,जिले की 1054 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों पर होगा खेल,प्रगति कार्यक्रम के तहत 1 लाख से अधिक खिलाड़ी मैदान में,ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को दिया जा रहा मौक़ा,गोंडा महोत्सव समिति के बैनर तले तराशी जाएंगी प्रतिभाएं
दिल्ली-आजमगढ़ के बाद इलाहाबाद में मायावती करेंगी रैली,4 सितंबर को इलाहाबाद में बीएसपी करेगी विशाल रैली,इलाहाबाद,मिर्जापुर मंडल के कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित,इलाहाबाद के अलोपीबाग परेड ग्राउंड में होगी मायावती की रैली
लखनऊ-भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत से,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या मिले संघ प्रमुख से,मेयर दिनेश शर्मा भी पहुंचे संघ प्रमुख भागवत से मिलने,निरालानगर स्थित शिशु मंदिर में मौजूद हैं संघ प्रमुख
लखनऊ-कम्प्यूटर शिक्षकों ने एनेक्सी का किया घेराव,हंगामा,1 हफ्ते से शिक्षक कार्यालय पर दे रहे थे धरना,मांगों न पूरी होने पर सीएम ऑफिस का किया घेराव,नारेबाजी,सरकार में कम्प्यूटर शिक्षकों का पद बहाल करने की मांग,जिला प्रशासन औऱ पुलिस को प्रदर्शन की नहीं लगी भनक
लखनऊ-मुख्यमंत्री कार्यालय पर कम्प्यूटर महिला टीचर बेहोश,सीएम आवास घेरने आई सैकड़ों महिला कम्प्यूटर टीचर,सीएम कार्यालय धरने पर बैठी महिला की हालत गम्भीर
भदोही-जमीनी विवाद में पोते ने की दादी की हत्या,लाठी से पीटकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार,दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना
गाजियाबाद-4 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कैश,तमंचा,लूट में इस्तेमाल की गई कार,बाइक बरामद,लोनी बॉर्डर पुलिस ने की लुटेरों की गिरफ्तारी
इलाहाबाद-व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 1.25 लाख कैश लूटा,असलहे के बल पर बदमाशों ने व्यापारी को लूटा,उतरावं थाना क्षेत्र के धनकेसरा गांव के पास लूट
लखनऊ-जिला प्रशासन की लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में बड़ी लापरवाही,डीएम सुरेंद्र सिंह यादव के कैम्प कार्यालय में थी बैठक,बैठक में एलआईयू के अफसरों को नहीं बुलाया गया,नए डीएम की बैठक में एलआईयू को नहीं मिली जगह,कानून-व्यवस्था,ट्रैफिक मैनेजमेंट,मोहर्रम को लेकर हुई बैठक
इलाहाबाद-थाने से गैंगस्टर के कैदी के फरार होने का मामला,पुलिस ने पिपरावं के कुर्मियान टोला से पकड़ा,साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था,पारा थाना परिसर से फरार हुआ कैदी उमेश कुमार
बिजनौर-ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत,पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चांदपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
पीलीभीत-बस और कार की टक्कर,बस और कार दोनों पलटी,1 दर्जन लोग घायल,बरेली जिला अस्पताल भेजे गए,बीसलपुर कोतवाली के खनंका गांव की घटना
लखनऊ में आज फिर लगेगा बड़ा जाम,विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन,कई संगठन विधानसभा घेरने की तैयारी में,BTC काउंसलिंग के चलते निशातगंज में लगेगा जाम,जाम से निपटने का कोई नहीं है इंतजाम,लखनऊ में एडीएम ईस्ट का पद भी है खाली
बुलंदशहर-MMS बनाकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म,केस दर्ज होने के 3 दिन बाद भी आरोपी अरेस्ट नहीं,क्षेत्रीय विधायक के दबाब में पुलिस ने नहीं की अरेस्टिंग,खुर्जा सिटी थाना क्षेत्र का मामला
अलीगढ़-फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत पर हंगामा,परिजनों ने युवक की हत्या करने का लगाया आरोप,देहलीगेट थाना क्षेत्र में फैक्ट्री की घटना
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के 32 हजार लेखपालों की हड़ताल जारी,प्रदेश में अनिश्चित्कालीन हड़ताल पर गए 32 हजार लेखपाल,30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल विधानसभा का करेंगे घेराव,6 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर गए है प्रदेश के लेखपाल,सरकार से वेतन, ग्रेड पे, बढ़ाने की लेखपाल कर रहे हैं मांग,कैशलेस इलाज की सुविधा की भी लेखपाल कर रहे मांग,हड़ताल से दैवीय आपदा,प्रमाण पत्र संबंधी सभी कार्य ठप,आर्थिक सहायता,निर्वाचन फोटोग्राफी,तहसील दिवस के कार्य भी ठप
लखनऊ में तैनात करीब 400 लेखपाल हड़ताल पर,राजधानी की सभी पांच तहसीलों में काम काज ठप,6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं लेखपाल,लेखपाल की हड़ताल से तहसील में जनता परेशान
बिजनौर-लकड़ी कारोबारी से मांगी 40 हजार की रंगदारी,रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दी जान लेने की धमकी,नहटौर के कासमपुर लेखराज इलाके का मामला
लखनऊ-अंबेडकरनगर में तैनात IFS अफसर के घर डकैती का मामला,24 घंटे बाद भी खाली है लखनऊ पुलिस के हाथ,45 मिनट तक हथियारबंद बदमाश डालते रहे डकैती,बदमाशों के जाने के 1 घंटे बाद पहुंची थी पुलिस,परिवार को पीटकर किया अधमरा,लूट ले गए नगदी,जेवरात,विभूतिखंड क्षेत्र के विराजखंड में कल हुई थी वारदात
आजमगढ़-तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत,दो को लोगों ने तालाब में डूबने से बचाया,गौराबादशाहपुर के तरसंड गांव की घटना
बरेली-सीबीगंज में जीटीआई में इंजीनियरिंग के छात्र से रैगिंग,गाना न सुनाने पर सीनियर्स ने दी गालियां,रैंगिंग मामले में प्रॉक्टर ने बनाई जांच कमेटी
बिजनौर-दहेज की खातिर महिला की हत्या से हड़कम्प,पति समेत 9 लोगों पर हत्या करने का आरोप,बिजनौर के हल्धौर इलाके का मामला
अलीगढ़-570 करोड़ रुपए से बहेगी विकास की गंगा,नगरीय अवस्थापना निधि से होंगे विकास कार्य,सड़कें और साफ-सफाई को होगी व्यवस्था
बरेली-मोहरनिया में लूट में मिले 2 सौ रुपए तो युवक को मार दी गोली,गश्त कर रही पुलिस ने नहीं भेजा अस्पताल,युवक को मौके पर छोड़कर चली गई पुलिस,मोहरनिया पुलिया के पास बदमाशों ने की वारदात
बरेली-शहर में घुसे भेड़ियों ने 24 लोगों पर किया हमला,अवध धाम,लिंकर एंक्लेव में मचाया उत्पात,भेड़ियों ने 4 पशुओं को किया जख्मी,लोग घरों में कैद,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बता दिया सियार
बुलंदशहर-खुर्जा में बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे,5 लोग घायल,सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज,दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर,खुर्जा देहात थाना के भटवारा गांव की घटना
हरदोई-अपहृत किशोर का शव कुएं से बरामद,2 दिन पहले किशोर घर से हुआ था लापता,परिजनों ने फोन से 3 लाख मांगने का लगाया आरोप,शाहाबाद कस्बे का मामला
कन्नौज-धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या,घर के पास मिला युवक का कटा शव,संदिग्ध हालात में हत्या,परिजन रंजिश से कर रहे इनकार,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नैनापुर गांव का मामला
रायबरेली-साईं मंदिर में चांदी के छत्र समेत लाखों का सामान चोरी,दान पेटी से भी चोरों ने पार किए हजारों रुपए,मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम मोहल्ले की घटना