tikhiawaz24.in

सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ- विशेष पुनरीक्षण अभियान की तिथि 15 दिन बढ़ी, निर्वाचन आयोग ने सूची में सुधार की तिथि बढ़ाई, सूची में नाम बढ़वा, कटवा और सुधरवा सकते हैं, दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 15 नवम्बर तक 

बरेली- केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की मां का निधन, तहजीब फातिमा का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, मां के अंतिम संस्कार में शिरकत करने पहुंचे नकवी, किला थाना क्षेत्र के फूटा दरवाजे में है पैतृक घर  

बदायूं- केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का बयान- पीएम मोदी की अगुवाई में लड़ेंगे यूपी चुनाव, चुनाव में सीएम का कोई चेहरा नहीं होगा, बीएसपी के बयान पर संतोष गंगवार का पलटवार,पीएम ने सैनिकों के साथ दूसरी बार होली मनाई-गंगवार

आगरा- 3 मंजिला इमारत में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, पटाखे से लगी आग,1 युवक झुलसा,अस्पताल में भर्ती, दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली क्षेत्र महावीर नाले के पास की घटना 

गाजियाबाद- पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर किया घायल, गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने किया हमला, कविनगर थाना क्षेत्र के रजापुर की घटना  

आगरा- वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने दो सिपाहियों को पीटा,वर्दी फाड़ी, आरोपी महेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अछनेरा थाना क्षेत्र के केरावली का मामला  

वाराणसी- वाराणसी में एक्सीडेंट के बाद आगजनी का मामला, SSP नितिन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली, एसएसपी नितिन तिवारी ने लोगों को शांत कराया, हाईवे पर लगे जाम को एसएसपी ने खुलवाया- हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, हालात पर काबू पा लिया गया हैं-SSP नितिन तिवारी, रोहनिया थाना क्षेत्र के बाईपास हुआ था हादसा 

लखनऊ- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 1 दर्जन लोग घायल,3 लोगों की हालत गंभीर, पीजीआई के साउथ सिटी इलाके की घटना 

अलीगढ़- टायर गोदाम में पटाखे से लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लाखों रुपए के टायर जलकर हुए राख, अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र का मामला 

सीतापुर- दियों की रौशनी से जगमगाया नैमिषारण्य, शहीदों के सम्मान में जलाए गए 51 हजार दिये, डीएम समेत संतपुरोहित भी हुए शामिल 

गोरखपुर- सबसे बड़ा दिया जलाकर शहीदों को श्रद्धांजिल, मिट्टी से बने डेड़ क्विंटल का दीप जलाया गया, 101 लीटर तेल की क्षमता का है मिट्टी का दिया, शहर कोतवाली के मोहनलालपुर में बनाया गया दिया 

उन्नाव- बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार 2 की मौत,4 की हालत गंभीर, घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, बांगरमऊ के हफीजाबाद इलाके का मामला  

फतेहपुर- चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को सरेआम पीटा, लाठी डंडों से युवक को सरेआम पुलिस ने पीटा, चौकी इंचार्ज नसीम आलम ने की जमकर पिटाई, सदर कोतवाली के सिविल लाइन का मामला  

संभल- मुकदमे से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अलीगढ़ के हायर सेन्टर रेफर, गुन्नौर थाने के अकबरपुर गांव का मामला 

मुजफ्फरनगर- मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव,4 लोग घायल, भोपा थाना क्षेत्र के नगला बुजुर्ग गांव का मामला 

कानपुर- बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या की, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, बर्रा थाना क्षेत्र के बाईपास की घटना 

मऊ- मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव, पथराव में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, चिरैया कोट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की घटना 

कन्नौज- ट्रेन से कूदकर 11वीं की छात्रा ने दी जान, फर्रूखाबाद-कानपुर पैसेंजर से कूदी छात्रा, गुरसहायगंज के मजपुरवा क्रासिंग का मामला  

सहारनपुर- युवक की गला रेतकर हत्या से हड़कंप, हत्या की वारदात कर बदमाश फरार, नगला क्षेत्र के भरतपुर जंगल की घटना  

अलीगढ़- पटाखा दगाने के विवाद में पक्षों में फायरिंग,पथराव, पथराव में 5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती, कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी इलाके की घटना 

फ़िरोज़ाबाद- बिजली का तार टूटकर किशोर पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसे किशोर की मौत, पचोखरा थाना क्षेत्र के सिकरारी गांव का मामला 

ललितपुर- कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी, सुबह से घर से गायब था युवक, जाखलोन के कोर्रा गांव की घटना

तीखी आवाज़

1 - दिवाकर मिश्रा चुने गये जेसीआई शाहगंज सिटी के नये अध्यक्ष

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी का वार्षिक चुनाव शाहगंज के एक पैलेस में सम्पन्न हुआ जहां सत्र 2017 के लिये जेसी दिवाकर मिश्र को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही जेसी सचिन वर्मा सचिव, जेसी अविनाश

जौनपुर के शाहगंज नगर में शपथ ग्रहण करते जेसीआई शाहगंज
सिटी के नये पदाधिकारीगण। छाया— तेजस टूडे
जायसवाल कोषाध्यक्ष एवं जेसी सौरभ सेठ, रंजीत साहू, विकास साहू, आशीष जायसवाल, आलोक गुप्ता एवं देवी प्रसाद चौरसिया उपाध्यक्ष और सुरेन्द्र नाग, ज्ञानेन्द्र यादव निदेशक चुने गये। पूर्व अध्यक्ष जेसी रविकान्त जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये चुनाव में अधिकारी के रूप में जेसी मनोज पाण्डेय, जेसी दीपक जायसवाल, रमेश चन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्णा जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्र, जेसी अजीत आर्य ,जेसी हनुमान अग्रहरि, लालचन्द्र यादव, प्रेम नारायण जायसवाल, दिनेश चन्द्र गांधी, सुनील अग्रहरि, संजीव जायसवाल के अलावा निर्भय जायसवाल, गौरव गुप्ता, मनीष बरनवाल, अनूप सेठ, संजय चौबे, रामजी अग्रहरि, विश्वजीत जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जायसवाल ने किया। अंत में संस्था के नये अध्यक्ष जेसी रविन्द्र दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

2-  चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंर्तगत तीन जुआरी जुआ  खेलते गिरफ्तार मौके से 6620 रूपये बरामद ।
तीनो  का धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत  चौकी प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया  चालान

प्रीतम सोनी , चंदन सोनी, श्याम सोनी
निवासी दानगंज
मौके पर प्रीतम सोनी ने की पुलिस से बदसलूकी

तीखी आवाज़

जौनपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज गिरा
जौनपुर (एनएसएन)। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित सिटी स्टेशन के पास लगभग दो साल से कच्छप गति से चल रहे फ्लाईओवर ब्रिज का एक हिस्सा सोमवार को दोपहर बाद अचानक धराशायी हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक मौके पर पहुंच गया और मलबे में दबे लोगों को निकलवाकर उपचार के लिए एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया। इस घटना से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया और निर्माण करने वाले कम्पनी के अधिकारी, कर्मचारी भी सकते में आ गये। हालांकि समाचार प्रेषित किये जाने तक जन​हानि की पुष्टि नहीं हो पायी है। फिलहाल जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

तीखी आवाज़

भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के 8 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया 10 किलोमीटर दूर  भोपाल के अचारपुरा गांव के लोगो की मदद से मिली एक बहुत बड़ी कामयाबी

तीखी आवाज़

धमकी और रंगदारी देने के आरोप में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा,

जौनपुर - नगर के चेयरमैन कपिलमुनि को फोन पर धमकी और रंगदारी देने के आरोप में मुँगराबादशाहपुर की पुलिस ने तीन को धमकी और रंगदारी देने के आरोप में भेजा जेल , तीनो आरोपी मुँगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जिनके नाम क्रमश राजेन्द्र कुमार , लवकुश उर्फ़ आनंद ,मनोज कुमार रावत 

        सूत्रों के अनुसार कई दिनों से नगर के चैयरमैन को फोन पर धमकी और रंगदारी के लिए बार - बार इन बदमाशो द्वारा दबाव बनाया जा रहा था , जिसकी सुचना थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह को मिली तो एसओ ने अपनी टीम को बदमाशो की  गिरफ्तारी लिए तैनात कर दिया , पुलिस को जल्द ही बदमाशो की सुचना मुखबिर मिली तो आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुच कर इन तीनो  गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया।

रविवार, 30 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

दबंगों ने धारदार हथियार से युवक पर किया जानलेवा हमला

●गर्दन कटा हालत नाजुक

●केराकत के देवाकलपुर गांव की घटना
जौनपुर।केराकत थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में रविवार को शाम दबंगों के जानलेवा हमले में एक युवक का गर्दन काफी कट जाने से हालत नाजुक बनी हुई है, दबंगों के हमले में एक घायल है, उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खङहर डगरा के पास देवाकलपुर गांव में शाम चार बजे किसी रंजिशन आधा दर्जन की संख्या में धारदार हथियार लेकर 24 वर्षीय मनोज यादव पुत्र शिवबचन यादव पर हमला कर दिया।बचाव के लिए दौडे परिजनों को जख्मी कर दिया ।मनोज का गला काफी स्तर पर कट गया, किसी तरह भाग कर वह जान बचाई। दबंगों ने घर में घुसकर तोडफोड व लूटपाट भी किया।आरोपियों ने जाते जाते जान मारने की धमकी दी है, गंभीर रूप से घायल मनोज को लोगों ने एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए केराकत अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।पीडित के परिजनों ने सौ नम्बर पर फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

डॉ संजय सिंह ( प्रधान संपादक)

☑M.A.B.S.S.G.C.A.☑
 
⤵major Amar Bahadur Sarasvati Singh Girls Central Academy,      Station Rod, Singramau,  Jaunpur. 
        🔃हमारी उपलब्धि🔃
  ✔सात वर्ष का शिक्षण कार्य पूरा करके आठवें वर्ष में प्रवेश किया है।  
✔माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त, सिंगरामऊ क्षेत्र का पहला बालिका विद्यालय    ✔M.A.B.S.S.G.C.A.  Singramau, CBSC पैटर्न का इंग्लिश मीडियम स्कूल,           ✔उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा "नारी सम्मान" पुरस्कार देकर कक्षा 9th की छात्रा सुनिधी-प्राची दूबे को सम्मानित किया गया।।                                       ✔सुनिधी-प्राची दूबे को यह सम्मान "कला और गायन" के लिए अग्रसेन पीजी कालेज वाराणसी परिसर में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने दिया।        ✔इस विजेता छात्रा को सपा विधायक माननीय ओम प्रकाश बाबा दुबे, ने विद्यालय में पहुचकर पुरस्कृत किया।           ✔माध्यमिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लड़कियो की टीम ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता जीती।।                 🔃ये हैं हमारी सुबिधायें🔃
✔तीन बीघा (एक एकड़) मे फैला स्कूल कैम्पस ।
✔ काफी बड़ा खेल का मैदान कम्प्यूटर लैब एवं डान्स क्लास     
✔हर साल विद्यालय द्वारा "यूथ फेस्टिवल" का आयोजन करके बच्चों को सम्मानित/पुरस्कृत किया जाता है।                     ✔टीच नेक्स्ट से लैस स्मार्ट क्लासेज।                            ✔स्कूल मैनेजमेंट में शिक्षाविद, बी एच यू, टी डी कालेज एवं अन्य महाविद्यालय के प्राचार्य सदस्य के रूप मे शामिल, जिनकी राय से MABSSGCA का प्रबन्धन चलता है।
✔ बच्चों को लाने व ले जाने हेतु वाहनो की उत्तम व्यवस्था ।
✔ बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, शैक्षिक भ्रमण, साइंस /आर्ट /क्राफ्ट प्रदर्शनी आदि,             ✔ टीचर्स ट्रेनिंग की व्यवस्था ।
✔MABSSGCAका मूल उद्देश्य बच्चों का सर्वागीण.  विकास                                ✔जबकि मिशनरी स्कूलों का मुख्य उद्देश्य पढ़ायी की आड़ मे अपने धर्म का प्रचार होता है।
✔MABSSGCA के प्रबन्धक Dr. SANJAY SINGH.   (M.A., L.L.B., Ph.D.) जो 24 घंटे स्कूल के विकास की ही सोचते रहते हैं।
     आपसे निवेदन है कि एक बार MABSSGCA पर आइए, तथा स्कूल के विकास में अपना अमूल्य सुझाव प्रदान करने कृपा करे।
   ☑☑डॉ.बबली सिंह        
              निदेशक                                                              ☑☑☑अन्तिमा सिंह                     ➖➖➖प्रिंसिपल ,           MABSSGCA,Singramau

अरविन्द उपाध्याय

जौनपुर  खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गाँव निवासी व होमगार्ड के पद पर तैनात रामप्रसाद दूबे 47 वर्ष ने शनिवार की रात घर के आँगन मे खुद को लगा ली आग। जिला चिकित्सालय में हुई मौत। आत्महत्या का कारण अत्यधिक कर्ज के कारण मानसिक रूप से बिक्षिप्त होना बताया जा रहा है।

शनिवार, 29 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़


सैफई-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंचे,पत्नी डिम्पल और बच्चे भी साथ में मौजूद,पूरे परिवार के साथ आवास पहुंचे सीएम अखिलेश

लखनऊ-शिवपाल यादव ने आधिकारिक रूप से घर खाली किया,7 कालीदास मार्ग आवास लिखित रूप से छोड़ दिया,राज्य सम्पत्ति अधिकारी को पत्र भेजकर खाली किया,7 कालीदास मार्ग आवास का टेलीफोन नम्बर भी कटे,शिवपाल यादव विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास शिफ्ट हुए  

लखनऊ-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सीएम का बयान-नवम्बर को 21 को शुरू होगा एक्सप्रेस वे,देश में उदाहरण बनेगा यह एक्सप्रेस वे,यूपी ही नहीं देश की खुशहाली का एक्सप्रेस वे,गांवों की अर्थव्यवस्था भी बढ़ाने में मदद करेगा-सीएम  

कुशीनगर-पीड़ित सैनिक के घर पहुंचे दबंग डीएम शंभू कुमार,सेना के जवान कृष्ण मुरारी के घर गए डीएम और एसपी,गाड़ी ओवरटेक करके सेना के जवान को पिटवाया था  

लखनऊ-डीजीपी जावीद अहमद पहुंचे गुडंबा,गुडंबा में वृद्धा आश्रम में दीवाली मनाने पहुंचे डीजीपी,डीजीपी के साथ आईजी जोन सतीश गणेश भी मौजूद,बुजुर्गों के साथ दीवाली मना रहे डीजीपी हुए भावुक,अपने पिता को याद कर आश्रम में डीजीपी हुए भावुक

लखनऊ-यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले,प्रवीन कुमार डीआईजी लखनऊ बने,विजय भूषण डीआईजी वाराणसी बने,राजेश मोदक डीआईजी पीएसी,विजय प्रकाश आईजी रूल्स एवं मैनुअल,अजय कुमार सिंह सेनानायक 20वीं पीएसी,पीके मिश्रा आईजी PHQ इलाहाबाद बने,संजीव गुप्ता आईजी हाउसिंग बोर्ड बने,विजय प्रकाश आईजी लोक शिकायत बने,रमित शर्मा आईजी टेक्नीकल सर्विस बने,संजय कक्कड़ डीआईजी भर्ती बोर्ड बने,अजय कुमार सिंह सेनानायक 20वीं वाहिनी आजमगढ़,अशोक कुमार आईजी कार्मिक बनाए गए

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई,दिपावली की गवर्नर राम नाईक ने दी शुभकामनाएं,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीवाली की बधाई दी,प्रदेशवासियों को सीएम अखिलेश ने दी शुभकामनाएं,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने भी दीवाली की बधाई दी,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी दी बधाई,कैबिनेट मंत्री अहमद हसन ने भी दीवाली पर दी मुबारकबाद 

प्रतापगढ़-पिता की मौत के सदमे में बेटे की भी मौत,रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद बेटे की भी मौत,अस्पताल इलाज के दौरान फौजी की हुई थी मौत,मानधाता थाना क्षेत्र के सराय मुरारी की घटना

लखनऊ-दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दी बधाई,पीसीएफ सभापति आदित्य यादव ने भी दीं शुभकामनाएं  

अलीगढ़-सास बहु हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने 3 आरोपियों को किय़ा गिरफ्तार,34 हजार कैश और लाइसेंसी पिस्टल बरामद,पुलिस को10 लाख की कीमत के जेवर बरामद,क्वार्सी थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी का मामला

नोएडा-पुलिस ने अनाथ बच्चों के साथ बनाई दीवाली,कपड़े,पटाखे और मिठाई बच्चों में पुलिस ने बांटी,सेक्टर-12 के अनाथ आश्रम में मनाई दीवाली 

उन्नाव-नियम के विरुद्ध बस्ती में सजी सैकड़ों पटाखा दुकानें,नवाबगंज में पुलिस की लापरवाही से सजी दुकाने

लखनऊ-बीमार बेटी की मौत के बाद शव को घर में दफनाया,बेटी के शव को दफनाकर पिता हुआ फरार,लंबे समय से बीमार रहती थी 14 वर्षीय बेटी,कैसरबाग के मकबूलगंज इलाके की घटना 

हरदोई-ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत,बेहटा गोकुल के पिपरी नेवादा गांव के पास का मामला

मथुरा-मथुरा-वृंदावन रोड पर अजगर निकलने से हड़कम्प,20 फिट का अजगर देखकर राहगीर आश्चर्यचकित,वन चेतना केंद्र के सामने निकला 20 फिट का अजगर

बागपत-बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या की,बाइक सवार बदमाश हत्याकर मौके से फरार,सिंभावली थाना क्षेत्र के बिचपड़ी गांव की घटना

बलिया-दाह संस्कार करने के बाद गंगा में तीन लोग डूबे,गोताखोर तीनों युवकों की नदी में कर रहे तलाश,मृतक महिला के दाह संस्कार के बाद कर रहे थे स्नान,बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा इलाके में हुआ हादसा

हरदोई-चूल्हे की चिंगारी से कई घरों में लगी आग,आग से हजारों का सामान जलकर राख,बिलग्राम इलाके की बस्ती में लगी आग

सीतापुर-पति ने पत्नी को तेल डालकर जलाया,गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती,हरगांव क्षेत्र के नरहरपुर गांव का मामला

अमेठी-अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से महिला की मौत,बाइक सवार दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आमघाट पुल की घटना

कानपुर में मिलावटखोर मिठाई वाले सक्रिय,FSDA की टीम सिर्फ सैम्पलिंग लेकर कर रही खानापूर्ति,कानपुर के बड़े प्रतिष्ठानों के अभी तक नहीं लिए गए सैम्पल,बनारसी,भिखाराम,गुप्तसेन,मिठास के नहीं लिए गए सैम्पल,कानपुर के मशहूर तिवारी स्वीट्स का भी नहीं लिया गया सैम्पल,बड़ी पहुंच के चलते अभी तक नहीं लिए जा रहे मिठाई के सैम्पल,बड़े प्रतिष्ठानों में 3 गुना दामों पर बेची जा रही मिठाईयां,एफएसडीए का छोटे दुकानों पर छापा,बड़ों को छूट

आजमगढ़-करंट की चपेट में आने से महावत की मौत,हाथी के लिए पत्ते काट रहा था महावत,घंटों पेड़ से लटकती रही महवात की लाश,शहर कोतवाली के जुनैदगंज की घटना 

तीखी आवाज़

मां भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्रों का उल्लेख शास्त्रों में है। दीवाली के शुभ मुहूर्त में इनका उच्चारण करने से धन की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ऊं देवसुखाय नमः। ऊं चिक्लीताय नमः। ऊं आनंदाय नमः। ऊं कर्दमाय नमः। ऊं श्री प्रदाय नमः। ऊं जातवेदाय नमः। ऊं अनुरागाय नमः। ऊं संवादाय नमः। ऊं विजाय नमः। ऊं वल्लभाय नमः। ऊं मदाय नमः। ऊं हर्षाय नमः। ऊं बलाय नमः। ऊं तेजसे नमः। ऊं दमकाय नमः। ऊं सलिलाय नमः। ऊं गुग्गुलाय नमः। ऊं कुरूंटकाय नमः।इस दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रहें पटाखों से दूर वरना...

लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए सभी लोग कर सकते है ये उपाय-

घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ रोली, गंगा जल, कच्चा दूध, चावल व हल्दी इन सभी को मिलाकर 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से मॉ लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।मॉ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के दिन गरीबों को भोजन अवश्य करायें। क्योंकि गरीबों को भोजन कराने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।दीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर नें से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।दीपावली की रात्रि सोना नहीं चाहिए बल्कि मॉ लक्ष्मी का भजन-कीर्तन करना चाहिए। इस रात्रि को लक्ष्मी जी धरती पर विचरण करती है और जिस घर में प्रकाश व सुन्दर वातावरण देखती है, वहॉ निवास करती है। इसलिए कहा गया है कि जो जागा सो पाया और जो सोया सो वो खोया।यदि आपके पास धन की बरक्कत नहीं होती है तो नरक चतुदर्शी के एक लाल कपड़े में लाल चन्दन, रोली व गुलाब के फूल रखकर पहले उसका पूजन करें उसके बाद अपनी तिजोरी में रख दें।व्यवसाय में वृद्धि के लिए दीपावली की रात्रि फिटकरी के चार टुकड़े लेकर चारों कोने में रखकर फिर उन्हीं टुकड़ों को व्यापार पर से उतारकर किसी निर्जन स्थान पर डाल दें। ऐसा करने से रोजगार में वृद्धि होती है।अंहकार को त्यागकर सबसे प्रेम करने से और महिलाओं का मान-सम्मान करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहती है।

तीखी आवाज़

लखनऊ-दिवाली पर प्रदेश में 16 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति,कल विभाग ने साढ़े 16 हजार मेगावाट का किया था इंतेजाम,अभी भी 600 मेगावाट बिजली ग्रिड में अतिरिक्त उपलब्ध है,प्रदेश में कहीं किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं हो रही,अब से भाईदूज के दोपहर तक प्रदेश में कटौती मुक्त आपूर्ति,प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल कंट्रोल रूम में डटे,गोमतीनगर में कंट्रोल रूम में एमडी एपी मिश्रा भी डटे,देर रात तक वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम में ही बने रहेंगे 

लखनऊ-3 नवम्बर को लखनऊ-उन्नाव में सीएम की रथयात्रा,सीएम अखिलेश की विकास रथयात्रा का कार्यक्रम ईटीवी पर,लखनऊ-उन्नाव में मुख्यमंत्री की समाजवादी विकास रथयात्रा

लखनऊ-बिजली विभाग की कई परियोजनाओं का लोकार्पण कल,सीएम अखिलेश यादव कल गोमतीनगर में करेंगे लोकार्पण,विभाग के नवीन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर भवन का लोकार्पण,220 व 132 और 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे,सुबह 11 बजे SLDC भवन में होगा कार्यक्रम का आयोजन,प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल,एमडी AP मिश्रा होंगे शामिल

लखनऊ-दीपावली पर एयर इंडिया ने यात्रियों को दिया झटका,लखनऊ-मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट की उड़ानों में कटौती,फ्लाइट AI-625, AI-626 सप्ताह में 2 दिन नही भरेगी उड़ान,30 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच उड़ान में कटौती,सोमवार,गुरुवार मुम्बई जाने आने वाली फ्लाइट रद्द,एयर इंडिया के पास प्लेन की कमी के चलते कटौती,लखनऊ-मुम्बई जाने वाली फ्लाइट की है डिमांड

गोरखपुर-पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर लगातार जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 4 मरीजों की मौत,मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 13 नए मरीज भर्ती,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अबतक से 400 लोगों की मौत,इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या 400 हो गई 

इलाहाबाद-स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों की बाज़ीगरी में लगा,आंकड़ों में इलाहाबाद में डेंगू से एक भी मौत नहीं,आंकड़ों में फंसकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान-डेंगू और चिकनगुनिया को मानते है महामारी-शिवाकांत

लखनऊ-2017 यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश,अधिकारियों,कर्मचारियों को डेटाबेस तैयार करने के निर्देश,भारत निर्वाचन आयोग ने दिए डेटाबेस तैयार करने के निर्देश,3 नवम्बर 4 नवम्बर और 5 नवम्बर को डेटा होगा इकट्ठा

लखनऊ-यूपी में 7 एडिश्नल एसपी के तबादले,दिनेश सिंह एडिश्नल एसपी ललितपुर,सुधा सिंह एसपी ग्रामीण झांसी,कुलदीप सिंह 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर,जगदीश शर्मा एसपी ग्रामीण बुलंदशहर बने रहेंगे,श्रवण कुमार सिंह एसपी क्राइम गाजियाबाद बने रहेंगे,रमाकांत प्रसाद एडिश्नल एसपी CBCID लखनऊ,प्रदीप गुप्ता एडिश्नल एसपी एटीएस लखनऊ 

आगरा-शेफ संजीव कपूर समेत 8 के खिलाफ NBW जारी,फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप,वादी रिजुल अग्रवाल ने 2013 में दर्ज कराया था मुकदमा,एग्रीमेंट के अनुसार सुविधा न देने का लगाया आरोप,संजय प्लेस के द यलो चिली के लिए हुआ था एग्रीमेंट

सोनभद्र-लापता किशोर का नरकंकाल मिलने से सनसनी,कई दिनों से घर से लापता था किशोर,परिजनों ने कपड़ों से किशोर की शिनाख्त की,घोरावल क्षेत्र के गुरवल गांव के पास का मामला

गोरखपुर-महागठबंधन पर बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का बयान-पहले घर का झगड़ा निपटाएं फिर बनाएं गठबंधन,फिक्सिंग के तहत हो रही चाचा-भतीजे की लड़ाई,सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए लड़ रहे दोनों-शाहनवाज

ग्रेटर नोएडा-तेज रफ्तार पीसीआर वैन ने कार को मारी टक्कर,कार चालक को ही धमका रही कासना पुलिस,पुलिस ड्राइवर के खिलाफ नहीं दर्ज हो रहा केस,कासना थाना क्षेत्र के एल्फा-1 की घटना 

नोएडा-नोएडा के कई इलाकों में लगा भीषण जाम,एक्सप्रेस-वे भी भीषण जाम की चपेट में आया,हाईवे पर 10-10 किलोमीटर लगा लम्बा जाम,नोएडा के कई चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद,ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से लोग परेशान

अयोध्या-युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,बाइक सवार बदमाश वारदात कर फरार,अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की घटना 

बदायूं-बदमाशों ने खेत में किसान को मारी गोली,गंभीर हालत में किसान जिला अस्पताल में भर्ती,जरीबनगर क्षेत्र के कादरचौक गांव की घटना

फैजाबाद-कोचिंग सेंटर में छात्रा का मिला शव,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका,नगर क्षेत्र के ककरही बाजार का मामला

सीतापुर-युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,बाइक सवार बदमाश वारदात कर फरार,रामकोट थाना क्षेत्र के बिजौरा की घटना

बुलंदशहर-ग्राम प्रधान ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़,घटना के बाद थानेदार पीड़िता पर बना रहे दबाव,अनूपशहर के जयरामपुर के प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप

मऊ-FCI गोदाम का सांसद ने किया निरीक्षण,निरीक्षण में मिली खामियों पर सांसद हुए सख्त,SDM मोहम्दाबाद,FCI गोदाम इंचार्ज के खिलाफ की तहरीर,मोहम्मदाबाद कोतवाली में सांसद ने दी तहरीर,सांसद ने भष्टाचार,घोटाले के आरोप में दी तहरीर

बागपत-पटाखे की चिनगारी से 2 दुकानों में लगी आग,दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख,दोघट थाना क्षेत्र के दाह गांव की घटना

संतकबीरनगर-प्लाई लदी चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,ट्रक में आग लगने से लाखों का प्लाई जलकर राख,शहर कोतवाली क्षेत्र के NH-28 मगहर की घटना