tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया

यह महोत्सव बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पारस के पत्थर सावित होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या महोत्सव का उद्घाटन किया साथ ही इस मौके पर तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किये ।

जिसमें रोड वेज़ बस स्टेशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फायर स्टेशन शामिल है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया

इस मौके पर महोत्सव में सरकारी विभागों के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक स्टाल लगाए गए है।

महोत्सव के माध्यम बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सब इंस्पेक्टर, पुलिस कर्मियों, चैकीदार, आदर्श शिक्षकों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित किसानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव में बदलापुर क्षेत्र के शहीद परिजनों को भी सम्मानित किया गया है। क्षेत्र के जो प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश एवं देश में अपनी सेवाएं दे रहे है, उनकों भी सम्मानित किया ।


हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन करने आ रहे है। उद्घाटन दिवस पर क्षेत्रीय कलाकारों की भी शानदार प्रस्तुति । इस अवसर पर महोत्सव की सम्मान मूर्ति के रूप में जगद गुरू पद्म विभूषण से सम्मानित स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी महाराज की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: