tikhiawaz24.in

शनिवार, 19 जनवरी 2019

संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन किया और दी चेतावनी

जौनपुर सिंगरामऊ बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन किया। उन लोगों ने  चेतावनी दी कि यदि हम लोगों को बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा तो हम लोग काम ठप करके हड़ताल पर चले जाएंगे।  बिजली विभाग में संविदा कर्मियों द्वारा बिल  वितरण, बिल वसूली, विद्युत केंद्र संविदा कर्मी सहित लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों वेतन नवंबर माह से नहीं मिला है। जिससे ये लोग भुखमरी के कगार पर है। विभाग बढ़े बिल का रेट बना कर उसे भी तो दिखा रहा है। परंतु उस कार्य के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जो कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा है उसका भी कई माह से वेतन नहीं मिला है। इन संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन करते हुए यह आरोप लगाया कि विभाग जान बूझकर हम लोगो का मानदेय लटकाए हुए हैं।

क्या बोले अधीक्षण अभियंता-----
अधीक्षण अभियंता ए. के. गुप्ता ने बताया कि इन संविदाकर्मियों का भुगतान रुक हुआ है। अभी तक भुगतान की राशि वाराणसी से ही नही आई है, इसी वजह से ठेकेदारों से संविदाकर्मियों को अभी तक  भुगताननही मिल सका है।

कोई टिप्पणी नहीं: