tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया


 जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया घाघरपारा में होली डीजे के पूरे गांव में रंग अबीर गुलाल से एक दूसरे को लगाकर गले मिले वही  शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो बदलापुर ने अपने समस्त ग्रामवासियों के साथ फिरोजपुर गाँव में बड़े धूमधाम से होली के पावन पर्व पर ढ़ोल - बाजे के साथ गाँव के सभी घरों पर जा कर अपने बड़ो बुजुर्गों से मिलकर उनसे आशीर्वाद ले कर पूरे गांव का भ्रमण किया व रंग और अबीर के साथ होली का आनन्द लिए होली कार्यक्रम का संचालन फ़िरोजपुर शिवमंदिर से प्रारम्भ किया और गाँव के सभी घरों पर मिलकर माध्यमिक विद्यालय फ़िरोजपुर में कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संदीप शुक्ला रिंकू, दीपक शुक्ल, चन्दन शुक्ल, शुभम पाण्डेय, दिनेश शुक्ल व रविशंकर मिश्र के साथ समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिती रही

कोई टिप्पणी नहीं: