जौनपुर शिक्षकों ने बढ़ाया जनपद का मान
प्रदेश में 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजे जाएंगे यह घोषणा बेसिक शिक्षा परिषद, लुखनऊ ने जारी किया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरबिंद मल्लप्पा बंगारी जी ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोचन महादेव के प्रांगण में सर्व शिक्षा अभियान का शुभारंभ इन उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान कर के किया।
इस मौके पर आदरणीय जिलाधिकारी सहित संयक्त सहायक निदेशक पंचम वाराणसी , आदरणीय विधायक केराकत दिनेश चौधरी , उषा मौर्या प्रदेश मंत्री भाजपा ( महिला मोर्चा), संदीप सिंह ब्लॉक् प्रमुख जलालपुर , जिला आपूर्ति अधिकारी जौनपुर , डिप्टी सी एम ओ जौनपुर , स्वस्थ्य केंद्र अधीक्षक जलालपुर , सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी एवम जलालपुर ब्लॉक के साथ ही साथ अन्य ब्लॉकों के बहुत से गणमान्य शिक्षक एवम शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।प्रदेश के 84 चयनित विद्यालयों में 16 विद्यालय अकेले जौनपुर ने हासिल किया। जनपद जौनपुर को बेसिक शिक्षा को बुलन्दी प्रदान करने हेतु यहाँ पर उपस्थित सभी लोगो ने बी एस ए साहब की उन्मुक्त कंठो से प्रशंसा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को एक टीम के रूप में कार्य करने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा का उत्थान तभी होगा जब शिक्षक एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शिक्षक जिन्हें सम्मानित किया गया वे हैं-केशव प्रसाद सिंह अभिनव (आदर्श)प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर, अमित सिंह ( प्राथमिक विद्यालय ताहीरपुर) शिवम सिंह (प्राथमिक विद्यालय लखेसर ) डॉ उषा सिंह (प्राथमिक विद्यालय चकताली) डॉ विभा शुक्ला (प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार बदलापुर)
राजेश कुमार उपाध्याय (प्राथमिक विद्यालय बेलौना)
शोभावती पाल (प्राथमिक विद्यालय शुरूवारपट्टी) ज्ञानेश्वर (यूपीएस भन्नौर)
विनोद पांडे (प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुज पुर प्रथम)
वीरेंद्र प्रताप यादव (प्राथमिक विद्यालय बांसबारी (केराकत)
प्रकाश सिंह (प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूं प्रथम रामनगर )
लाल बहादुर यादव (प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर मड़ियाहूं)
दुष्यंत मिश्रा (यूपीएस डीह असर्फाबाद)
तसनीम फातिमा (प्राथमिक विद्यालय सबरहद शाहगंज)
विजयालक्ष्मी यादव (प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर प्रथम)
अर्चना रानी (प्राथमिक विद्यालय पचहटिया)
अखिलेश मिश्र (प्राथमिक विद्यालय नटौली)
बृजेश पांडे (प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें