सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांतजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया तथा दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड फौजी कैप्टन रामगुन मिश्रा ने कहा मेजर का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में उनके सभी कार्यों की प्रशंसा होती है। वे शिक्षा के क्षेत्र से लगभग पचास साल तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी की स्थापना कराई।खेलकूद के लिए विद्यालय में पूरा समय दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी बीस वर्षो तक विभिन्न अखबारों में अपनी सेवा दी। इसी लिये वे आज हम सब हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अध्यक्षता सरस्वती सिंह, संचालन गुलाब शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहां पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन मोहन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, आदि नाथ मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, रतिराम यादव, मोहम्मद खुर्शीद, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें