रामपुर- डबल मर्डर से सनसनी, गोलियों से भूनकर दो व्यक्तियों की हत्या, हत्या कर हमलावर हुए फरार, मृतकों में एक होमगार्ड और दूसरा सपा नेता, पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात, थाना शहजादनगर के दीनपुर गाँव की घटना
इटावा- चाची ने भतीजे का गुप्तांग काटा, भतीजे ने चाची के साथ किया था रेप का प्रयास, आरोपी की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती, थाना बसरेहर के दुर्गापुर पुठिया गांव की घटना
इलाहाबाद- उन्नाव गैंगरेप मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई, कोर्ट ने दस बजे सीबीआई से मांगी है प्रोग्रेस रिपोर्ट, कोर्ट ने सीबीआई को 20 जून व अन्य प्राथमिकी की विवेचना का दिया है आदेश, जमानत पर छूटे आरोपियों की जमानत निरस्त कराने का भी दिया है आदेश, उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर हैं आरोपी
ग़ाज़ियाबाद-मुरादनगर चौधरी रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी, लाखों के नुकसान की आशंका
शाहजहांपुर- पति ने पत्नी की काटी नाक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन बेंचने से मना करने पर पति ने घटना को दिया अंजाम, थाना रोजा के बहादुरपुर पट्टी गांव की घटना
मथुरा- प्रेमी युगल ने की गोली मारकर आत्महत्या, घर के पास मिला दोनों का शव, लड़की के परिजन शादी के लिए नहीं थे राजी, रिफाइनरी थाना क्षेत्र इलाके की घटना
शाहजहांपुर- नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 4 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, थाना आरसी मिशन के फतेहपुर चुंगी के पास की घटना
रामपुर- लेखपाल और चौकी इंचार्ज निलंबित, अवैध खनन पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, प्रानपुर के लेखपाल और सैदनगर चौकी इंचार्ज को किया निलंबित, अधिकारियों को 4920 घनमीटर मिली अवैध रूप से डंप की गई बालू,थाना टाण्डा के प्रानपुर क्षेत्र का मामला
गाजियाबाद- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मामला, GDA ने दिया 8 बिल्डरों को लाइसेंस निरस्त ओर बैंक गारंटी जब्त करने का नोटिस, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए बार बार जमीन मांगने के बाद भी नहीं उपलब्ध कराई जमीन, गालंद गांव में 35 एकड़ में बनना है प्लांट, जल्द जमीन मुहैया ना कराने पर लाइसेंस निरस्त ओर बैंक गारंटी जब्त करने की दी चेतावनी
इटावा- दूल्हा दुल्हन की थाने में हुई शादी, थाना सिविल लाइंस पुलिस ने करवाई शादी, नेग की रस्म अदायगी में वर वधु पक्ष में हो गया था झगड़ा, दूल्हे के पिता व चाचा हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन लोगों के साथ दूल्हे व दुल्हन को ले आयी थी थाने, दूल्हा दुल्हन की रजामन्दी के बाद पुलिस ने करायी शादी, शराबी रिश्तेदारों ने किया था शादी में बवाल, थाना सिविल लाइन्स के कांशीराम कॉलोनी का मामला
आगरा- विद्युत करंट लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पोल में करंट आने से हुआ हादसा, थाना एमएम गेट क्षेत्र के कटरा मदारी का मामला
झाँसी- पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, दबंगों ने तीन बाइक सवारों को जमकर पीटा, बाइक में की तोड़फोड़, नावाबाद थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास की घटना
लखनऊ- सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का कई दिन पुराना शव, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका, बंथरा थाना क्षेत्र का मामला
देवरिया- बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई मौत, मदनपुर थाना इलाके के बराव चौराहे का मामला
बदायूँ- लेनदेन के विवाद में दबंगों ने अधेड़ को लाठियों से पीटा, गंभीर हालत में सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया, शहर कोतवाली क्षेत्र के नईसराय का मामला
बदायूं- गंगा में स्नान के दौरान किशोरी की डूबकर मौत, सोमवार को परिवार के साथ गंगा स्नान को आई थी, गोताखोरों ने शव को गंगा से निकाला, कोतवाली उझानी इलाके के कछला गंगा घाट का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें