लखनऊ- सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज, अयोध्या में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में करेंगे शिरकत, आज दोपहर फैजाबाद हवाई पट्टी पहुंचेंगे सीएम, हवाई पट्टी से अयोध्या के अशर्फी भवन पहुंचेंगे सीएम, अशर्फी भवन से मणिराम दास छावनी पहुंचेंगे, मणिराम दास छावनी में है जन्मोत्सव का कार्यक्रम, सरयू महोत्सव में भी शामिल होंगे सीएम, शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना
बदायूँ- अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, मुजरिया थाना क्षेत्र के बदायूँ दिल्ली हाईवे पर देर रात रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत, बिसौली, उझानी और बिल्सी थाना क्षेत्र में 3 लोगों की एक्सीडेंट से मौत
जौनपुर- सर्प काटने से युवक की हुई मौत, खेत जाते समय सर्प ने मारा डंक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते तोड़ा दम, मुंगरा बादशाहपुर के बनगाँव की घटना
मेरठ- ताबड़तोड़ फायरिंग से एक बार फिर दहला मेरठ, एक ही युवक ने तीन क्षेत्रों में बरसाई ताबड़तोड़ फायरिंग, तीनों व्यपारियों के घर व रेस्टोरेंट पर बरसाई ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग कर युवक हुआ फरार, थाना कोतवाली व थाना देहली गेट क्षेत्र का मामला
हमीरपुर- 22 दिन से लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद, मृतक की पत्नी और बेटों पर हत्या करने का आरोप, शराबी पति से तंग आकर जहर देकर की थी हत्या, शव को तेजाब से जलाकर खेत में किया था दफन, पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटों को किया गिरफ्तार, मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव का मामला
मेरठ- मानसिक तनाव से ग्रस्त महिला ने खुद को आग लगाई, मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना गंगानगर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी का मामला
वाराणसी-वाराणसी में दिखा राजनीति का चेहरा, एक दूसरे पर बयानों की बौछार करने वाले साथ साथ, यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के यहाँ पहुंचे बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह, हमेशा एक दूसरे पर दोनों देते रहते हैं विवादित बयान
कानपुर- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में तीन घायल, एक आरोपी गिरफ्तार, फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शन पुरवा की घटना
लखनऊ- बैंक अधिकारी ने की खुदकुशी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, केनरा बैंक फैज़ाबाद में पीओ पद पर तैनात थे आशीष प्रताप सिंह, मौके से सुसाइड नोट मिला, इटौंजा थाना क्षेत्र का मामला
बदायूं- लेखपाल परिवार और गिहार बस्ती के लोगों की आपस में जमकर मारपीट, गिहार बस्ती की महिलाओं से छेड़खानी का आरोप, गिहार बस्ती के लोगों ने लेखपाल की रायफल छीनी, राइफल ले जा रहे गिहार बस्ती के 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बिसौली क्षेत्र के दबतोरी रोड स्थित गिहार बस्ती का मामला
सुल्तानपुर- वृद्ध की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद में विपक्षियों पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, लम्भुआ कोतवाली के रामपुर कुर्मियांन का मामला
सुल्तानपुर- नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने पैसेंजर ट्रेन में की लूटपाट, मोबाइल, ज़ेवर और नकदी लूट चेन पुलिंग कर बदमाश हुए फरार, पीड़ित ने आज चांदा थाने पहुंचकर की शिकायत, थानाध्यक्ष ने रेलवे का मामला होने से भेजा GRP के पास वाराणसी से सुल्तानपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में कोइरीपुर स्टेशन और चांदा के बीच का मामला
बाँदा- अज्ञात कारणों के चलते किसान ने खेत में जहर खाकर दी जान, शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी किनारे का मामला
बदायूं- जिला अस्पताल में मरीजों का गर्मी और बिजली न होने से बुरा हाल, अस्पताल में बिजली जाने के बाद भी नहीं चलता जनरेटर, डॉक्टर बिना बिजली के अधेरे में इलाज करने को मजबूर
फ़िरोज़ाबाद- शादी से पहले युवक पर एसिड अटैक, आज होनी है शादी, आज अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुयी FIR, मक्खनपुर थाना क्ष्रेत्र के चमरोली गांव का मामला
जौनपुर- पत्नी के दाह संस्कार के लिए ले जा रहे पति की हुई मौत, पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने आग लगाकर की थी आत्महत्या, पत्नी का शव गांव पहुंचते ही सदमे में हुई पति की मौत, बक्सा थाना क्षेत्र के बरजी गांव का मामला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें