tikhiawaz24.in

बुधवार, 27 जून 2018

"कठिनाइयों के डर से असफलता का भय मन मे यू न लाईये,काम क्यों न होगा पूर्ण? पहले पाँव तो बढाइये” आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह

 अभिनव ( आदर्श )प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर के केशव सिंह(आदर्श प्रधानाध्यापक ) के नेतृत्व26 जून 2018 को जिला अधिकारी महोदय जौनपुर और नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश पाल सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया और मिशन शिक्षण संवाद जौनपुर, उत्तर प्रदेश की स्मारिका भेंट किया। केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक के द्वारा द्वय अधिकारियों को मिशन शिक्षण संवाद की उपयोगिता, उद्देश्य आदि पर सारगर्भित चर्चा किया डी एम व पुलिस अधीक्षक बहुत प्रभावित हुए भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया और कार्यो की सराहना किया । नियुक्ति के बाद विद्यालय में आयोजित की जाने वाली बच्चों हेतु अतिरिक्त गतिविधियाँ:--
खेल कूद, नृत्य,चित्रकला रंगोली निर्माण खेल पद्धति, कांसेप्ट मैपिंग, कहानी विधि, चित्रकथा, वाक्यांश पूर्ति, निबंध विधि इत्यादि के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना बच्चों की कॉपियों को चित्रात्मक बनवाना अभिभावक संपर्क
मीनिंग कॉम्पटीशन करवाना। बागवानी हेतु प्रेरित करने के लिए प्रत्येक बच्चे एक-एक दिन लास्ट पीरियड में अपना समय बागवानी के लिए देते है। कक्षाओं को विविध कलाकृतियों से सुसज्जित करना इत्याद ।इस कार्यक्रम में जनपदीय एडमिन डॉ विभा शुक्ला के कुशल नेतृत्व में हुआ । इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले साथी श्री अश्विनी कुमार सिंह, रानी अर्चना देवी,राजीव कुमार जी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: