जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव में सरकारी खड़ंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उटरूकला गांव निवासी रामचन्दर गौतम पुत्र स्व. सहदेव गौतम ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बक्शा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रमाशंकर यादव, शिवशंकर यादव, विजय बहादुर और अंकुश यादव उर्फ कल्लू खड़ंजा निर्माण स्थल पर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) में केस दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर देवेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें