tikhiawaz24.in

सोमवार, 29 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी के खेल पुरस्कारों की घोषणा,रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार की घोषणा,खिलाड़ियों को मिलेंगे लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार,लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार में मिलेंगे 3.11 लाख,रियो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख,सुधा सिंह, मनु अत्रि, सीमा पुनिया को मिलेगा पुरस्कार,जीतू राय समेत कई खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार,सीएम अखिलेश यादव आज करेंगे सम्मानित,5 केडी पर आज 3 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ-यूपी विधानसभा की कार्रवाई आज 11 बजे से चलेगी,अध्यक्ष ने पहले 2 बजे से निर्धारित की थी कार्रवाई,अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा की कार्रवाई का समय बदला,2 बजे के बजाए 11 बजे सभी विधायकों को पहुंचने के निर्देश

आगरा-ताजगंज में जमीन कब्जे को लेकर बिल्डर और ग्रामीण भिड़े,दोनों पक्षों में जमकर हुआ पथराव,कई लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,ताजगंज थाना क्षेत्र के महलबाग की घटना 

कानपुर-मेले के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट,पुलिस ने लाठियों से लोगों को खदेड़ा,हंगामा कर रहे तीन लोग हिरासत में लिए गए,नजीराबाद के कौशलपुरी इलाके का मामला

गोरखपुर-रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या,बचाने गए भतीजे को भी मारी गोली,भर्ती,चेयरमैन के रिश्तेदारों ने वारदात को दिया अंजाम,पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज,
सहजनवा थाना क्षेत्र के बोक्तागांव की घटना 

आगरा-पुलिस ने मधुश्री होटल में मारा छापा,8 जुआरी गिरफ्तार,हजारों रूपए मिले,आगरा के प्रतिष्ठित कारोबारी खेल रहे थे जुआ
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का मामला

गोंडा - एल्गिन चरसडी बांध टूटने में लापरवाही का मामला,प्रमुख अभियंता बाढ़ ने रिटायर अभियंता को किया निलम्बित,एसके वर्मा ने रिटायर अभियंता प्रभाकर को किया निलम्बित,प्रभाकर मई में रिटायर हुए अगस्त में टूटा एल्गिन चरसड़ी बांध,बंधा निर्माण में लापरवाही के बाद एसके वर्मा का ये कारनामा

आगरा-24 अगस्त को वकील पर फायरिंग का मामला,पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,रंजिश में वकील पर आरोपी ने की थी फायरिंग,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के मामला 

इलाहाबाद-हॉस्टल में बिजली न आने से छात्रों का हंगामा,छात्रों ने रोड पर जाम लगाने का किया प्रयास,आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर भी किया पथराव,कर्नलगंज थाने के केपीयूसी हॉस्टल का मामला

शाहजहांपुर-रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग,बालक की मौत,4 लोग गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,निगोही थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव का मामला

लखनऊ-कालागढ़ डैम को लेकर यूपी-उत्तराखंड के बीच बैठक,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों की बैठक,लखनऊ में आज दोपहर मुख्य सचिव सिंघल के दफ्तर में बैठक

आगरा-11 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास,लोगों ने आरोपी को पकड़ा,पुलिस को सौंपा,एत्माउद्दौला के रामबाग कॉलोनी की घटना 

लखनऊ-DFO के घर डकैती के बाद थानेदार की तैनाती,एसओ मानकनगर को एसओ विभूतीखंड बनाया,अरविंद कुमार सिंह एसओ विभूतीखंड बने

बदायूं-मकान की छत गिरने से महिला की मौत,सिविल लाइन क्षेत्र के लोचीनगला की घटना

मुरादाबाद-2 बाइकों की आपस में भिड़ंत,2 लोगों की मौत,3 लोग गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर,भगतपुर थाने के नानपुर चौकी के पास की घटना

जौनपुर-नगर विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद खां पर केस दर्ज,बीजेपी नेत्री रंजना सिंह ने किया खुर्शीद पर केस,फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी खुर्शीद ने,नगर कोतवाली में खुर्शीद पर दर्ज किया गया केस

रविवार, 28 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान-रैली में आए सभी लोगों का शुक्रिया, पंडाल के बाहर सड़कों पर भी भीड़ देखी, हेलीकाप्टर से भीड़ का नजारा देखा, मुलायम के लिए ये मैदान बड़ा था, बीएसपी के लिए ये मैदान काफी छोटा है, भीड़ देखकर पूर्ण बहुमत का भरोसा हुआ, न्याय व अमन चैन के दिन वापस आएंगे, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का सपना पूरा होगा, जनता सपा का चाल चरित्र चेहरा समझ चुकी है, गलत नीतियों से यूपी के साथ केन्द्र से बाहर हुई कांग्रेस, बीएसपी की सरकार बनी तो न्याय व अमन चैन के दिन वापस आएगा, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का सपना पूरा होगा, जनता सपा का चाल चरित्र चेहरा समझ चुकी है, गलत नीतियों से यूपी के साथ केन्द्र से बाहर हुई कांग्रेस, आरक्षण देने की बात कांग्रेस का छलावा है, 54 वर्षों की सरकार में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, बीएसपी ने आरक्षण के लिए लगातार प्रयत्न किया, शीला दीक्षित ने दिल्ली को खराब किया-माया, शीला दीक्षित ने दिल्ली में यूपी के लोगों को खराब बताया था 

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान- बीजेपी ने भी यूपी में कई साल राज किया, बीजेपी ने साम्प्रदायिक ताकतों को मजबूत किया, केन्द्र में भी इसी नक्शे कदम पर चल रही बीजेपी, अच्छे दिन के सपने बुरे दिनों में तब्दील हुए, पीएम मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन लाएंगे, पीएम मोदी ने जनता से किया वादा पूरा नहीं किया, 2 साल हो गए पीएम मोदी अच्छे दिन नही लाए, गरीबों को सरकारी राशन सस्ता देने को कहा था, 2 साल से ज्यादा हो गया केन्द्र सरकार को क्या हुआ, 2 साल में राशन महंगा हुआ,सस्ता नही दिया गया, बिजली,पानी,गैस,पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ, बीजेपी ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, बीजेपी ने पक्के मकान देने का वादा किया था, बीजेपी ने जनता से किया कोई वादा पूरा नही किया, पूर्वांचल के लोगों को केन्द्र ने रोजगार नहीं दिया, किसानों की आमदनी क्या दोगुनी हुई, केन्द्र सरकार के आने से बेरोजगारी बढ़ी, बंद कारखाने खोलने को कहा था,नही खुले, केन्द्र सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया-माया 

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान- गोरखपुर में दो साल बाद एम्स की याद आई, गोरखपुर में बंद कारखाना शुरू क्यों नहीं हुआ, 73 सांसदों वाली पार्टी ने कोई काम नहीं किया, बीजेपी ने 10 प्रतिशत काम भी नहीं किया, उद्योगपतियों के लिए काम कर रही केन्द्र सरकार, धन्नासेठों का कर्ज केन्द्र सरकार माफ करती है, केन्द्र ने 1 लाख 14 हजार करोड़ धन्नासेठों का माफ किया, किसानों के कर्ज को केन्द्र सरकार ने माफ नहीं किया, केन्द्र सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ दे रही, स्मार्ट सिटी के धन का लाभ धन्नासेठों को होगा, केवल धन्नासेठों, पूंजीपतियों के लिए केन्द्र ने काम किया, देश में महंगाई, बेरोजगारी, उत्पीड़न बढ़ा है, लोकसभा चुनाव में किए कोई वादे पूरे नहीं हुए, कालाधन 100 दिनों में वापस लाने को कहा था, कालाधन लाकर गरीबों में बांटने को कहा था, क्या आपकों कोई फूटी कौड़ी भी मिली है ? केन्द्र सरकार में बड़े घोटाले हो रहे, कांग्रेस की तरह बीजेपी भी घोटालों में लिप्त, दलित एवं अन्य पिछड़े वर्गों का शोषण हो रहा, यूपी का दयाशंकर कांड दलित उत्पीड़न का उदाहरण है, दलितों के घर खाना खाने से उत्पीड़न खत्म नहीं होगा, दलित एवं पिछड़ा वर्ग केवल पीएम की सहानुभूति नही चाहता, दलित एवं पिछड़े वर्ग को लाभ के लिए कानून कड़े हों, केन्द्र सरकार मुस्लिमों से सौतेला रवैय्या कर रही, मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल,धर्मपरिवर्तन,गौरक्षा के नाम पर मुस्लिमों को शोषण,
आतंकवाद के नाम पर मुस्लिमों को परेशान किया जा रहा, बीएसपी इस शोषण का कड़ा विरोध करती है-माया 

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान- पीएम मोदी ने देश की जनता को निराश किया है, 15 अगस्त को पीएम का भाषण राजनैतिक, जनहित कार्यों में केन्द्र सरकार विफल रही है, विफलताओं से जनता का ध्यान बांट रही बीजेपी, आतंकवाद,कश्मीर के मुद्दे पर युद्ध में भी जा सकते हैं, ध्यान भटकाने के लिए युद्ध भी करा सकती है, यूपी की जनता बीजेपी को वोट न दे, केन्द्र सरकार के लोग यूपी को नहीं संभाल सकते, यूपी की सत्ता केवल बीएसपी ही चला सकती है, सपा सरकार की नीतियां,कार्यशैली गलत, यूपी में गुंडों,माफियाओं के मनोबल बढ़े हैं, यूपी में डकैती,लूट,हत्याएं,दंगे चरम पर हैं, मुजफ्फरनगर,दादरी,मथुरा कांड भुलाए नही जा सकते, यूपी की जनता का जीवन मुश्किल हो गया है, यूपी में महिलाएं तो बिलकुल सुरक्षित नहीं, हर रोज किसी न किसी की आबरू लुटती है, उत्तर प्रदेश में अपराधियों का राज चल रहा है-मायावती 

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान- यूपी में विकास कार्यों की शुरूआत बीएसपी ने की थी, 2008 में मेट्रो योजना बीएसपी ने शुरू की थी, बीजेपी और सपा की मिलीभगत है, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की सरकार बनानी होगी, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय पार्टी का सिद्धांत है, बीएसपी ने अपने शासन काल में बहुत काम किए, बीएसपी ने हर वर्ग को लोगों के हितों का ध्यान रखा, बीएसपी ने सर्व समाज के लोगों के हितों का ध्यान रखा, विधानसभा चुनाव में जनता को सावधान रहना है, बीएसपी पार्टी के साथ एक मिशनरी मूवमेंट भी है, बीएसपी से जो जाता है अकेला ही जाता है, बीएसपी से जाने वालों के साथ समाज नहीं जाता, परिवारिक स्वार्थी,बिकाऊ लोग बीएसपी को छोड़कर गए, मीडिया के लोग भी बीएसपी से दोहरापन करते हैं, बीएसपी पर आरोपों को मीडिया के लोग सही बताते हैं, मीडिया बीएसपी के बारे में गलत प्रचार कर रही, मीडिया बीएसपी में भगदड़ मची होना बता रही है, बीएसपी में टिकट बेचे जा रहे,मीडिया बता रही, जब बीएसपी में भगदड़ है तो टिकट कैसे बिक रहे, इस बात से जनता खुद अंदाजा लगा सकती है, विपक्षी बीएसपी के बारे में गलत प्रचार कर रहे-मायावती

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान- यूपी में बीजेपी का हालत खराब हो चुकी है, बीएसपी के रिजेक्टिव माल को लेती है बीजेपी, दलितों के प्रति बीजेपी की दोहरी मानसिकता, आरएसएस के लोगों को नकली दलित बनाया, नकली दलितों से दलित समाज को बहकाया जा रहा, गुजरात,यूपी में दलित कांडों से बीजेपी की पोल खुली, बीजेपी के धर्म से जुड़ी राजनैतिक साजिश की पोल खुली, अपर कास्ट को भी बीजेपी गुमराह कर सकती है, अपर कास्ट को हमने उच्च स्थानों पर रखा, विरोधी पार्टियों के इस आरोप में दम नहीं, बीजेपी के बहकावे में न आएं बीएसपी के लोग, हमने जिन्हे टिकट नही दिया वो बीजेपी में गए, बिहार में बीजेपी को प्रत्याशी नही मिल रहे थे, बिहार के पैटर्न पर ही यूपी में चल रही बीजेपी, यूपी में भी बीजोपी को प्रत्याशी नही मिल रहे, दूसरी पार्टी के लोगों को टिकट देगी बीजेपी, परिवार स्वार्थ में बीएसपी से गए लोगों की अभारी हूं, जो चले गए अच्छा है वरना हम निकाल देते, स्वार्थी लोगों की बीएसपी को जरूरत नही, गलत सर्वे कराकर अपना लाभ दिखाया गया, 2007 में बीएसपी नम्बर वन पार्टी बनी थी, उस सर्वे में भी बीएसपी को पीछे बताया था, सपा-बीजेपी यूपी में दंगे भी करा सकती है, बीजेपी-सपा की साजिशों से बचे जनता-मायावती 

आजमगढ़- बीएसपी बॉस मायावती का बयान-बीएसपी की सरकार से ही यूपी में शांति आएगी, बीएसपी की सरकार से ही अराजकता खत्म होगी, बीएसपी की सरकार में ही अपराधी जेल में होंगे, सभी अपराधियों को जेल में भेजा जाएगा, दलितों की थानों में एफआईआर दर्ज नही होती, आरोपी पुलिस अधिकारियों को बक्शा नही जाएगा, दलितों की पट्टों की जमीन के कब्जे हटेंगे, पार्कों के बदले नाम भी सही किए जाएंगे, महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों, किसानों की सुरक्षा होगी, सपा में विकास का लाभ एक वर्ग को, बीएसपी राज में ही सबका विकास होगा, बाढ़ में लोगों का जान माल का नुकसान होता है, बीएसपी राज में बाढ़ से पहले हमने काम किया,  बीएसपी सरकार में बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी, बाढ़ पर केन्द्र और यूपी सरकार साइलेंट है, बाढ़ प्रभावितों को कोई मदद नहीं दी जा रही, पूर्वांचल को अलग स्टेट का प्रस्ताव हमने भेजा, केन्द्र और सपा सरकार ने पूर्वांचल में काम नहीं किया, आजमगढ़ का इटावा-सैफई की तरह विकास नहीं हुआ, इटावा सैफई की तरह विकसित नही हुआ आजमगढ़, इस बात का जवाब सपा को हराकर देना होगी, बीजेपी के साथ सपा को भी हराना होगा, सीट का आश्वासन देकर हमने भीड़ जमा नही की, समुंद्री रैली की कामयाबी के लिए सभी का धन्यवाद, कामयाब समुंद्री महारैली के लिए कार्यकर्ताओं का दिल से आभार, समुंद्री महारैली से बीएसपी की पूर्णबहुमत की सरकार का भरोसा-माया

रामसेवक विश्वकर्मा

अजब दस्तूर, बांस के पुल से सफर को मजबूर


प्रतापगढ़
कहीं हवा में झूलते पुल, कहीं सिर्फ दो खंभों पर लटकते पुल। आम तौर छोटे से लेकर बड़े शहरों में यह नजारा आम है। पुलों के निर्माण में हर दिन नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।  इसके विपरीत बेल्हा में कुछ पुल ऐसे हैं जो सोलहवीं सदी की याद ताजा कर देते हैं। जिले में तीन दर्जन से भी अधिक गांवों के लोग आज भी चहली (बांस के पट्टों और लकड़ी से तैयार पुल) के सहारे नदी पार करने के लिए मजबूर हैं। इनमें से कई गांव तो ऐसे हैं जहां जाने के लिए सिर्फ चहली ही सहारा है। दोनों तरफ से इन गांवों को नदियों ने घेर रखा है। वहां अब तक पक्के पुल का निर्माण नहीं
कराया जा सका।

 कुछ गांवों के लोगों को राजमार्ग या फिर शहर आने के लिए अगर चहली न हो तो 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नतीजा यह कि ग्रामीण बरसात के दिनों में नदियों के उफनाने के बाद भारी मुसीबत झेलने के लिए मजबूर हैं। एक-दो जगहों पर चहली भी नदी के पानी में डूब गई है। अब लोग नाव से नदी पार कर रहे हैं।

शहर से मात्र दस 10 किमी की दूरी पर फैजाबाद-इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित राजगढ़ और कोट का पुरवा तिगनाइतपुर के बीच में बकुलाही नदी पड़ती है। हाईवे पर आने के लिए इन गांवों के लोगों के लिए चहली ही एकमात्र सहारा है। महेरी, चौखड़ा, संसारपुर, उगईपुर समेत आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग भी इसी बांस के पुल के सहारे पर हाईवे पर आते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि यह पुल दशकों पुराना है। हर साल बनता और टूटता है। अगर पक्के पुल से नदी पारकर हाईवे पर आना हो तो उन्हें 20 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

इसी तरह के हालात गजेहड़ा गांव के भी हैं। यहां भी बकुलाही नदी पर वर्षों से चहली के सहारे ही ग्रामीण नदी पार कर रहे हैं। फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे की तरफ बसे गजेहड़ा पहाड़पुर, शेखनपुर, भावलपुर, कोहला, भवानीपुर के लोगों को मानाधाता की तरफ जाने के लिए बांस के पुल से नदी पार करनी होती है। उस पार बसे गांव गुलरा, मेंहदौरी, खंडापार, खमपुर, द्वारिका के लोग हाईवे और शनिदेव धाम आने के लिए इसी चहली का इस्तेमाल करते हैं।

चहली न हो तो टूट जाएगा एक ग्रामसभा के लोगों का संपर्कः जिले की मदईपुर ग्राम पंचायत को बकुलाही नदी दो हिस्सों में बांट देती है। नदी के दोनों तरफ ग्राम पंचायत के अलग-अलग पुरवे बसे हैं। इन पुरवों के लोगों का संपर्क बांस के पुल के सहारे ही है। बहरापुर, लाखापुर, परौवा, चंघईपुर, आदि गांवों के लोगों को मानधाता थाने और ब्लाक जाने के लिए यही बांस का पुल सहारा है।  मधईपुर ग्राम पंचायत बकुलाही नदी के दोनों तरफ बसा है। इसी पुल से प्रतिदिन पांच सौ से अधिक बच्चे विद्यालय पढ़ने आते हैं। यह पुल न हो तो उनका स्कूल भी छूट जाएगा, क्योंकि फिर पक्के पुल से विद्यालय आने के लिए उन्हें 10 किमी घूमकर आना पड़ेगा।

रामसेवक विश्वकर्मा

डेंगू से हो रही मौतें, सो रहा स्वास्थ्य महकमा
सुलतानपुर 
स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा वहीं पुराना घिसापिटा आज भी बरकरार है।
स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा वहीं पुराना घिसापिटा आज भी बरकरार है। संक्रामक रोग हों या इमरजेंसी सेवा की बदहाली। तनिक भी कहीं बदलाव नहीं दिखता। इधर, डेंगू ने पांव पसारे तो स्थिति और बदतर दिखने लगी। जिले में दो मौतें इस जानलेवा बुखार से हो चुकी हैं। दूबेपुर में किशोरी ने दम तोड़ा सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम ने उस ओर रुख नहीं किया। चार दिन बाद ही भदैयां के कुछमुछ गांव में डेंगू पीड़ित मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद महकमा हरकत में आया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की औपचारिकता निभाई।

बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं। इसके चलते मच्छरजनित रोग फैलने लगते हैं। जिनमें मलेरिया, चिगनगुनिया व डेंगू प्रमुख हैं। इनमें सबसे खतरनाक डेंगू बुखार है। जिससे पीड़ित मरीज के इलाज में अगर जरा सी भी देरी व लापरवाही हुई तो उसकी जान भी जा सकती है। ऐसे में प्रशासन ने इस जानलेवा संक्रामक बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए बीत दिनों सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को खास दिशा निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में तीन-चार दिन पूर्व फैजाबाद मंडल मुख्यालय पर सूबे के मंत्री रविराज मेहरोत्रा ने समीक्षा बैठक की थी। जिसमें डेंगू बुखार को लेकर लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्साधिकारियों को मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही साथ उन्होंने रोग से बचाव के उपाय व निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कड़े निर्देश भी दिए थे, लेकिन जिले में इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। गत 19 अगस्त को दूबेपुर ब्लाक के झालापुर (अहिमाने) गांव निवासी ¨सपल (17) पुत्री तुलसीराम प्रजापति की मेडिकल कालेज लखनऊ में डेंगू से मौत हो गई। हफ्ते भर बाद भी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जांच पड़ताल करने नहीं पहुंची और न ही दवा का छिड़काव कराया गया। मृतक किशोरी की मां जानकी देवी भी दो दिनों से बुखार से पीड़ित है। इस घटना को पांच दिन भी नही बीता था कि भदैयां ब्लाक के कुछमुछ गांव निवासी शोभानाथ निषाद की डेंगू पीड़ित दो वर्षीय मासूम बेटी गुड़िया की भी 24 अगस्त को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की नींद टूटी। जांच पड़ताल में गांव के 77 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए।

शनिवार को जिला अस्पताल में आए तीन संदिग्ध

महीने भर से जिला अस्पताल में संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। हालात यह हैं कि बेड कम पड़ जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों में तेज बुखार से ग्रसित लोगों की संख्या सबसे अधिक है। पैथालॉजी/ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एसके पांडेय ने बताया कि शनिवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज जांच के लिए आए। नौ जून से 26 अगस्त के बीच स्क्री¨नग टेस्ट में आठ केस डेंगू पाजिटिव मिले। जिन्हें एलॉयजा टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया है।

तीन दिन पूर्व सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ डेंगू बुखार को लेक समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें लोगों को इस संक्राम रोग के प्रति जागरूक व निरोधात्मक कार्रवाई करन के लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुलतानपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में समुचित मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध है। डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। जहां पर प्लेटलेट्स चढ़ाने व इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है।

डॉ.आरके राय
उप निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

गोवंश लदा वाहन छोड़ पशु तस्कर फरार

सुलतानपुर
जय सिंहपुर  गश्त पर निकली पुलिस को देखकर गोवंशों से लदा वाहन छोड़कर पशु तस्कर शुक्रवार की रात भाग निकले। पुलिस पिकअप समेत गोवंशों को थाने लेकर चली गई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला शुक्रवार की देर रात का है। गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप यादव मुखबिर की सूचना पर अपने हमराहियों के साथ हालापुर के करीब बहरी गांव पहुंचे। संदिग्ध परिस्थिति में बोलेरो पिकअप खड़ी देख पुलिस पूछ-ताछ के लिये आगे बढ़ी तो ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो गोवंशों को पिक-अप वाहन में बंधा देख वाहन समेत गोवंशों को कोतवाली लाया। विवेचक उपनिरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है।

सुल्तानपुर
चितई पुरवा में डायरिया, आधा दर्जन बीमार
भदैंया क्षेत्र के चितई पुरवा पखरौली गांव में तीन दिन से डायरिया फैला है। एक महिला की ह

भदैंया (सुलतानपुर) : क्षेत्र के चितई पुरवा पखरौली गांव में तीन दिन से डायरिया फैला है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची। पीड़ितों की जांच-पड़ताल की सावधानियां बरतने की सलाह दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैयां के पखरौली गांव के चितई का पुरवा में तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप है। आधा दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त से जूझ रहे है। प्रधान की सूचना पर दोपहर बाद अस्पताल से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। मरीजों का इलाज व जांच-पड़ताल की। साफ-सफाई व छिड़काव कराया। हालत गंभीर होने पर गांव की हीरावती देवी (45) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है

शनिवार, 27 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

महिला होमगार्ड ने लगाया महिला एस ओ पर आरोप हमसे अपने अंर्तवस्त्र धुलवाती है।
जौनपुर
जौनपुर जिले की महिला थानाध्यक्ष द्वारा एक महिला होमगार्ड की जमकर पिटाई के मामले में एसपी ने आरोपी थानेदार को लाईन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार की शाम महिला थानेदार ने एक होमगार्ड को बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर जिले के महिला थानेदार रंजना सचान लेडि सिघम के नाम से चर्चित है। वे अपने आप में भद्दी भद्दी गालियों की डेकस्नरी है। हद तो तब हो गयी जब उसने अपने थाने में तैनात होम गार्ड किरन यादव की इस कदर पिटाई कर दिया कि वह सीधे जिला अस्पताल पहुंच गयी। उसका कसूर बस इतना  था कि थकान के कारण एक सिपाही के विस्तर पर सो गयी थी। किरन यादव ने बताया कि मेरे बच्चे की तबियत खराब है जिसके कारण मै मानसिक रूप से परेशान है , मुझे चक्कर आ रहा था मै बैरक में पड़ी चारपाई पर सो गयी इसी बीच मैडम आ गयी उन्होने मुझे बेरहमी से पीटा।
अपने साथी की पिटाई से नाराज सभी होमगार्ड एक जुट हो गये है। एक महिला होम गार्ड ने रंजना सचान हम लोगो को भद्दी भद्दी गालियां देती घर के सारे काम करवाने के साथ अपना अण्डर गारमेंट तक साफ कराती है। इस मामले पर एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थानेदार को लाईन हाजिर करने के बाद जांच का आदेश दिया है।

तीखी आवाज़

💥औरतें भी तैयार हैं, कि यौन-शोषण के केस में पत्रकार को भित्‍तर कर दें: बोले मंत्री पारसनाथ यादव

अखिलेश  सरकार के मंत्रियों को साम, दाम, दंड भेद के बारे में खासी मेहनत कर रखी है : बेटे की गुण्‍डई के बजाय स्‍पष्‍ट धमकी देने पर आमादा हैं मंत्री पारस नाथ : जौनपुर में पत्रकार की सरेआम पिटाई को लेकर पारसनाथ ने की प्रेस से बातचीत : तारीफ की, दुलराया, पुचकारा, और फिर सीधे आये धमकी पर आमादा :

जौनपुर : अखिलेश-सरकार के मिनी-मुख्‍यमंत्री पारसनाथ खूब पढ़े-कढ़े हैं। कृष्‍ण के उपासक हैं, लेकिन रामचरित मानस की मतलब भर की कुछ चौपाइयां भी रटे रखते हैं। न जाने कब देर-अबेर, वक्‍त-बे-वक्‍त जरूरत पड़ जाए। जितना भी पढ़े हैं, उसे अपने हिसाब से जोड़तोड़ करने में भी खासे माहिर हैं। भाग्‍य के साथ ही साथ कर्म पर भी थोड़ी-बहुत छन्‍द-फन्‍द भी जानते हैं। इसलिए उन्‍होंने आज अपने इसी कौशल का इस्‍तेमाल किया अपने बेटे लक्‍की यादव को बचाने के लिए। ब्रजराज चौरसिया नामक एक पत्रकार को सरेआम पीटने के मामले में अपने बेटे को बचाने के लिए पारसनाथ ने आज पत्रकारों के सामने साफ कह दिया कि ब्रजराज को फंसाने के लिए कई महिलाएं तैयार हैं। बस, उन्‍हें सिर्फ इशारा की जरूरत है, वे सरेआम बोल देंगी कि ब्रजराज ने उनका शीलभंग करने का प्रयास किया।

जी हां, पारसनाथ यादव जौनपुर के मंत्री हैं। एक दौर था जब उनकी गिनती अखिलेश-सरकार में वरिष्‍ठ मंत्री की होती थी, बड़े महकमे थे पारस के पास। लेकिन आजकल वे कुछ कमतर ताकत वाले विभागों को पकड़े हैं। लेकिन जौनपुर का प्रशासन और पुलिस महकमा उनके जूतों की नोक पर रहता है। मजाल कोई टस-से मस तक कर सके। पूरा जिला बिना पारस की इजाजत के इधर-उधर नहीं कर सकता।

पारस के कुख्‍यात बेटे लक्‍की यादव भी इसी नक्‍शेकदम पर है। पारस की तूती पूरे जिले में बजती है, मगर लक्‍की ने शहर से लेकर मडि़याहूं तक का इलाका कब्‍जा कर रखा है। जिसे चाहे, पीट सकता है लक्‍की यादव। एक स्‍थानीय वरिष्‍ठ नागरिक ने बेहद अफसोस के साथ बताया कि पारस और लक्‍की ने पूरे जौनपुर की जान निचोड़ रखी है। लक्‍की तो आयेदिन आम नागरिकों को पीटता रहता है। सरेआम और बेवजह भी। गालियां और लाठियां तो उसका प्रथम अस्‍त्र है। पारस की ताकत के चलते प्रशासन ने जो गनर मंत्री को दे रखे हैं, उसका नाजायज इस्‍तेमाल लक्‍की करता है।

पिछले हफ्ते मडि़याहूं में अमर उजाला और ईटीवी के पत्रकार ब्रजराज चौरसिया को शाम को लक्‍की और उसके नाजायज गनर ने सरेआम पीट दिया था। उसके बाद से पत्रकारों का एक गुट को छोड़ कर पूरी पत्रकार बिरादरी लक्‍की यादव के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई को लेकर भड़क गयी। इन पत्रकारों की मांग थी कि लक्‍की और उसके नाजायज गनर पर एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि पूरे जिले में फैली दहशत को शांत किया जा सके। लेकिन पारस की चाकर बनी पुलिस ने अब तक उस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है।

जौनपुर में इसी चल रहे हंगामे को लेकर आज पारसनाथ जौनपुर पधारे और सीधे पत्रकारों से बातचीत करने के लिए उन्‍हें अपने घर पर आमंत्रित किया। सबसे पहले तो वे पत्रकार जल्‍दी आ गये जो उनका पारस से ज्‍यादा करीबी था। शुरूआती बातचीत में पारसनाथ ने आफ द रिकार्ड किसी महन्‍थ या प्रकाण्‍ड पंडित की तरह प्रवचन-नुमा बातचीत करना शुरू कर दिया। लेकिन इन्‍हीं पत्रकारों ने इस बातचीत को रिकार्ड कर मेरी बिटिया डॉट काम पर भेज दिया। खबर के अंत में नीचे लिखे लिंक को क्लिक करके आप उसे सुन सकते हैं।

पारसनाथ यादव ने पहले तो साम, दाम, दंड भेद के बारे में खासी मेहनत कर रखी है। आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की भूमिका की तारीफ की, प्रेस को दुलराया, पुचकारा, और फिर सीधे आये धमकी पर आमादा। बोले:- हम चाहें तो दो औरतें भी तैयार हैं हमारे पास। वे तैयार हैं कि बस मैं इशारा करूं और फौरन वे इस ब्रजराज पर यौन-अपराध पर इस पत्रकार को भित्‍तर भिजवा दें।

बहरहाल, आप अगर लक्‍की यादव को देखना चाहते हैं तो नीचे वाली फोटो को देखिये। इसमें अखिलेश यादव को रत्‍न-जडि़त मुकुट पहना रहाा है लक्‍की यादव। गदा हाथ में लिये हैं पारसनाथ यादव।

पारसनाथ यादव की पत्रकारों से हुई बातचीत को सुनने के लिए कृपया निम्‍न लिंक पर क्लिक कीजिए:- भित्‍तर करवा दूं, औरतें तैयार हैं