tikhiawaz24.in

बुधवार, 28 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

बाबा दुबे ने उड़ी शहीद की पत्नी को दिया 5 लाख  का चेक।

शहीदों की मदद में हमेशा दरिया दिली दिखाते हैं बदलापुर के विधायक ।।

जौनपुर । जम्मू कश्मीर के उड़ी में शहीद सैनिकों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं । इसी कड़ी में आज जिले के बदलापुर के सपा विधायक ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे) ने भकुरा गांव पहुच कर शहीद राजेश सिंह की पत्नी जुली सिंह को 5 लाख का चेक दिया और भविष्य में भी मदद का भरोसा दिया । बाबा दुबे इकलौते ऐसे जन प्रतिनिधि हैं जो अपने विधान सभा क्षेत्र के बाहर भी शहीदों के परिजनों को मदद करते हैं । इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द गोश्वामी सपा नेता प्रेम प्रकाश दुबे रमापति यादव दीना नाथ सिंह राम जतन यादव अमित यादव उमा शंकर पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
मालूम हो कि दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री अरुण दुबे और बदलापुर के सपा विधायक ओम प्रकाश दुबे ने मथुरा में शहीद ASP मुकुल द्विवेदी और पुलिस इंस्पेक्टर संतोष यादव की पत्नी को 5-5 लाख का चेक व्यक्तिगत रूप से दिया था । जून माह के अंतिम सप्ताह में श्रीनगर में शहीद केराकत तहसील के भौंरा गांव निवासी BSF के जवान संजय सिंह की पत्नी को भी 2 लाख रूपये की मदद दी थी ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरने से मजदूर घायल

कुंडा निर्माणाधीन सीएचसी भवन में काम करते समय एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। जहां से हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

हथिगवां थाना क्षेत्र के बानेमऊ गांव के निवासी रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा (28) पुत्र जगदीश विश्वकर्मा कुंडा सीएचसी परिसर में निर्माणाधीन भवन में मंगलवार को काम कर रहा था कि सुबह अचानक वह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। यह देख साथ काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। उसे उठाकर इमरजेंसी कक्ष में ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया। इस बीच पहुंचे ठेकेदार उसे लेकर इलाहाबाद के लिए चले गए।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

खुलेआम बिक रहा मादक पदार्थ

कुंडा नगर में मादक पदार्थो का धंधा इस कदर फल फूल रहा है कि अब चाय पान की दुकानों के साथ ही टेंपो चालक भी इस कारोबार मे उतर आए हैं जो वाहन अड्डों पर अन्य चालकों को मादक पदार्थ आसानी से उपलब्ध करा देते है ऐसे में दिन भर सवारियों को लेकर उनको मंजिल तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले चालक कभी भी हादसा कारित कर सकते हैं। जिसमें कईयों की जान जा सकती है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व नगर के गांधी नगर तिराहे पर एक सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होते हुए सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल में ठोक दिया था जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

सिंधु का पानी रोकना पाकिस्तान से समस्या का समाधान नहीं :अखिलेश

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पाकिस्तान के किसी भी समस्या का हल बातचीत से होना बेहतर मानते हैं। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के मेगा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया।इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी तरह की समस्या का समाधान सिर्फ बातचीत ही है। अखिलेश ने कहा कि लड़ाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। दोनों तरफ के लोग इससे बुरी तरह से प्रभावित होंगे। अखिलेश ने कहा कि पाकिस्तान से बात बंद नहीं होनी चाहिए। कश्मीर के उड़ी हमले के बारे में उन्होंने कहा कि लड़ाई से पाकिस्तान से चल रही किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा।

इसके साथ ही अखिलेश यादव अब पाकिस्तान में सिंधु नदी का पानी रोकने को भी गलत कदम मान रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने से भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा। मेरी राय में बातचीत से हर मसले का हक निकाला जाए।इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंदिरा नगर में मेगा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इस कॉल सेंटर में दो महीने में सरकार के 13 विभागों से जुड़ी 20 योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान करीब दो करोड़ आउटगोइंग कॉल्स से फीडबैक लिया जाएगा। इस कॉल सेंटर को 325 से 500 सीट का भी किया जाएगा। कॉल सेंटर से जनता को सीधा जुड़ा जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले कॉल सेंटर बनाया गया है। इससे लोगों को सरकार को योजना की पूरी-पूरी जानकारी होगी। अभी तक जनता को सरकार की कई योजना की जानकारी नही है। यह तो हैरान करने वाली बात है कि जनता के पास मदद करने वाले की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने इस तरह की योजना के बारे में अच्छे दिन वालों को सोचना होगा। डिजिटल इंडिया कैसे होगा,अच्छे दिन वाले बताएं। हम जो काम शुरू कर रहे हैं उससे जनता का फीडबैक सरकार तक पहुंचेगा। हमारे समाजवादी लैपटॉप से विरोधियो को तकलीफ होती है। लैपटॉप खोलने पर नेताजी और मेरी फोटो दिखती है तो सब परेशान हो जाते हैं। हमने तो सूबे में टेक्नोलॉजी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है।

तीखी आवाज़

सुप्रीम कोर्ट : बुलंदशहर गैंगरेप मामले में CBI को आजम खां को नोटिस भेजने का निर्देश

लखनऊ । देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बुलंदशहर गैंग रेप मामले में सीबीआई को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी, लेकिन आजम खां न तो कोर्ट में आए और न ही अपना वकील नहीं भेजा। जिसके बाद कोर्ट का रुख बेहद गंभीर हो गया।

आजम खां को बुलंदशहर गैंगरेप को लेकर दिए गए विवादित बयान मामले में आज कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इस वजह से कोर्ट ने सीबीआई से आजम खां को नोटिस भेजने को कहा है।

पिछली सुनवाई में आजम खां की बेतुकी बयानबाजी पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कोर्ट ने जानना चाहा था कि संवैधानिक पद पर बैठक किसी व्यक्ति को ऐसे बयान देने के रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आजम खां ने बेहद घृणित बुलंदनशहर रेप मामले को राजनैतिक साजिश करार दिया था। बुलंदशहर के एनएच-91 पर दोस्तपुर गांव के पास 29 जुलाई की रात को कथित तौर पर मां-बेटी के साथ बलात्कार की घटना हुई थी।

महिला का परिवार रिश्तेदार की तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार रोककर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने परिवार को कार समेत हाईवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में ले गए और बंधक बनाकर कैश, लाखों रुपए का सामान और महिलाओं के जेवर भी लूट लिए थे।

तीखी आवाज़

मिशन यूपी का खाका तैयार, दादी इंदिरा की जयंती से मैदान में उतरेंगी प्रियंका

नई दिल्लीः राहुल गांधी फिलहाल यूपी में किसान यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा खत्म होते ही कांग्रेस अपना ब्रह्मास्त्र यानी प्रियंका गांधी को यूपी के चुनावी समर में उतारने की तैयारी कर रही है। प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर से इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के जरिए यूपी में कांग्रेस के लिए चुनावी अभियान शुरू कर सकती हैं।
क्या है प्रियंका का प्लान?
कांग्रेस आलाकमान और प्रियंका ने तय किया है कि इस बार वह सिर्फ अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल की अमेठी सीट तक ही सीमित नहीं रहेंगी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के पोल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने यूपी में 100 से ज्यादा जगह प्रियंका की रैली और छोटी जनसभाओं का खाका तैयार किया है। इसके लिए प्रियंका की तस्वीरों वाले पोस्टर भी तैयार कराए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका की प्रचार गतिविधि कैसी हो और किन तारीखों में कहां सभाएं की जाएं, इसे भी तय किया जा रहा है।
बनाए जा रहे हैं नए पोस्टर
सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर की टीम ने ऐसे पोस्टर डिजाइन किए थे, जिनमें प्रियंका की तस्वीर ही थी। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने आपत्ति जताई। दरअसल, सिर्फ प्रियंका की तस्वीरों वाले पोस्टर से पार्टी के बारे में गलतफहमी फैलने का अंदेशा था। अब जो पोस्टर छपवाए जा रहे हैं, उनमें केंद्र में तो प्रियंका होंगी, लेकिन साथ ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल की तस्वीरें भी पोस्टर में लगेंगी। हां, प्रियंका की तस्वीर को प्रॉमीनेंट जरूर रखा जाएगा।

तीखी आवाज़

इलाहाबाद में भीड़ का तालिबानी फैसला,अर्धविक्षिप्त को तालाब में डुबो डुबो कर मारा डाला,अर्धविक्षिप्त के मरने तक लगातार मारते रहे पत्थर,डर के चलते अर्धविक्षिप्त युवक नहीं निकला तालाब से,अर्धविक्षिप्त की तालाब में डूबकर भयावह मौत,पुलिस कप्तान के दफ्तर को घटना की जानकारी भी नही,मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना 

मेरठ-सपा नेता सरफराज मलिक ने घर पर लगवाए ठुमके,अश्लील डांस के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई,दिल्ली से डांसर बुलाकर अश्लीलता की पराकाष्ठा,डांसर के साथ डांस को लेकर जमकर मारपीट हुई,मौके पर पहुंची मेरठ की पुलिस भी पीटी गई

मेरठ में दहशत और आतंक का पर्याय बना मोनू जाट,रंगदारी के लिए 12 लोगों की कर चुका है हत्या,मोनू जाट की दहशत से मेरठ में अघोषित कर्फ्यू,अंधेरा होने के बाद दहशत में घर से नहीं निकलते लोग,पुलिस ने माइक लेकर घर पर रहने की नसीहत भी दी,बागपत, मेरठ में 8 बजे बाजार बंद हो जाता है,पुलिस भी डरी,मोनू जाट के डर के चलते पुलिस वाले छुट्टी मांग रहे

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने बांटें शहीदों के परिजनों को चेक,उरी आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों को दिए चेक,5 केडी आवास पर 20-20 लाख के चेक सीएम ने बांटें

शामली-दबंगों के कहर से 5 परिवारों ने किया पलायन,शादी समारोह में मारपीट के बाद छोड़ा गांव ,लूट का केस दर्ज कराने पर टूटा दबंगों का कहर,केस दर्ज होने के बाद पीड़ितों को परेशान कर रही पुलिस,कांधला थाना क्षेत्र के एलम गांव से परिवार ने किया पलायन 

लखनऊ-मेगा कॉल सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,लेखराज मार्केट इंदिरानगर में बना है अत्याधुनिक कॉल सेंटर,कॉल सेंटर से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा 

महोबा-सेल्स टैक्स स्टेनो ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,पति-पत्नी में विवाद के चलते दी जान,झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा,शहर कोतवाली के किराड़ी फाटक की घटना 

इलाहाबाद-एडीए में चल रहा बड़ा खेल,ग्रुप हाउसिंग के नक्शे में चल रहा बड़ा खेल,1 की स्थल को 2 बार दिखाकर पास किया नक्शा,1 बार सड़क और उसी को दिखाई गई पार्किंग,बिल्डरों को फायदा पहुंचा रहे एडीए के अफसर,बिल्डरों,एडीए के कर्मचारी की मिलीभगत से खेल

फतेहपुर-6 दिन पहले अगवा किए गए युवक का शव मिला,हत्याकर फेंका गया है युवक का शव,सदर कोतवाली के सेनीपुर के पास नहर से मिला शव

आगरा-खेरागढ़ में तेल माफिया सक्रीय,SDM खेरागढ़ और खाद्य अधिकारी की मिलीभगत,30 अगस्त को पकड़ा गया 600 लीटर तेल,कार्रवाई के बाद अबतक दर्ज नहीं हुआ केस,पकड़ा गया तेल दूसरे डीलर के सुपुर्द किया गया 

रामपुर-पोलियो दवा पीने के बाद बच्ची की मौत,2 आशा कार्यकत्रियों ने पिलाई था ड्रॉप,परिजनों ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया,अजीमनगरके बीगमखेड़ा का मजरा अहमदनगर का मामला

सीतापुर-बदमाशों ने गांव में बोला धावा,ग्रामीणों के विरोध पर किया हमला,हमले में 5 ग्रामीण घायल,2 भर्ती,कमलापुर थाना के जमरखा गांव की घटना

सीतापुर-दिनदहाड़े व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट,बाइक सवार 4 बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट,नगदी,जेवर,लाइसेंसी रिवॉल्वर और 30 कारतूस लूटे,महमूदाबाद के पैतेपुर गांव में लूट की वारदात से हड़कंप

नोएडा-सपा राष्ट्रीय महासचिव पर रेप के आरोप का मामला,अशोक प्रधान का बयान सभी आरोपी झूठे,आरोप लगाने वाली युवती को बचपन में अपनी गोद में खिलाया,आपसी झगड़े में मुझे खींचने और बदनाम करने की साजिश,दोस्त की बहू ने ससुर,अशोक प्रधान पर लगाया था रेप का आरोप

एटा-एसिड अटैक पीड़िता के पिता ने आत्मदाह का प्रयास किया,23 अप्रैल को बेटी पर हुआ था एसिड अटैक,5 माह से सहायता राशि न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास,जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रयास

आगरा-राम बारात के आयोजन पर हाइवे रहेगा बंद,आगरा-दिल्ली हाइवे पर शाम 6 से 12 नहीं चलेंगे वाहन,कानपुर से मथुरा जाने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे,टूरिस्ट वाहन अंबेडकरपुल से निकाले जाएंगे

इलाहाबाद-बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा,मां और बच्चे की मौत,2 बच्चे घायल,मेजा के भटौती गांव में डाड़ी गांव की घटना

अलीगढ़-TR कॉलेज की छात्राओं ने राम घाट रोड पर लगाया जाम,स्नातक की छात्राओं को 1-2 नंबरों से किया गया फेल,रोड जाम कर छात्राएं जमकर कर रही नारेबाजी,क्वार्सी थाना क्षेत्र के राम घाट रोड पर है कॉलेज

कानपुर-विधनू के जामू में मासूम से रेप का प्रयास,कपड़े फाड़े,विरोध पर आरोपी ने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाया,पीड़ित परिवार ने दी तहरीर,आरोपी फरार

आजमगढ़-चकबंदी विभाग में जमकर हो रही घूसखोरी,लेखपाल चकलाल यादव किसानों से ले रहा घूस,पर्चा 23 के नाम पर किसानों से ले रहा घूस,घूस लेते लेखपाल का वीडियो कैमरे में कैद,सदर तहसील के बसगीत गांव का लेखपाल है

मिर्जापुर-संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत का मामला,परिजनों ने शव रखकर रोड पर लगाया जाम,पुलिस की लापरवाही से मौत का आरोप,मड़िहान क्षेत्र के जमुई बाजार में कर रहे हंगामा

मुजफ्फरनगर-पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला,लखनऊ से फॉरेंसिक टीम पहुंची मुजफ्फरनगर,घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है टीम,मंसूरपुर थाना के डेगराजपुर में हुई थी मुठभेड़  

मुरादाबाद-कल शाम से घर से लापता युवक का शव मिला,धारदार हथियारों से हत्याकर जंगल में फेंका शव,मैनाठेर थाना के गागन तिराहे के पास मिला शव 

बागपत-दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या,घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली,प्रधान समेत 3 लोगों पर हत्या कराने का आरोप,बिनोली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव की घटना

पीलीभीत-शराबी युवक की नाले में डूबने से मौत,ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर,सुचना पर पुलिस जांच में जुटी,गजरौला के देवीपुरा गांव का मामला

संभल-पशु व्यापारी से गन प्वाइन्ट पर लूट,पशु और 7 हजार नगदी लूटी,व्यापारी को बुरी तरह पीटा,शोर मचाने पर पशुओं  बांध फरार हुये बदमाश,बनियाठेर के  ग्राम  आटा  के  पास  की घटना

फतेहपुर-मिट्टी खोदने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी के ट्रैक्टर में लगाई आग,चांदपुर थाना क्षेत्र के मवई गांव की घटना 

गोंडा-सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पर इनकम टैक्स का छापा,इनकम टैक्स की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच,शहर कोतवाली के मीना कॉम्पलेक्स में हैं स्टोर 

लखनऊ-कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो पर हंगामा,ARM की मनमानी के खिलाफ एकजुट हुए चालक,परिचालक,अवध बस डिपो में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन

दिल्ली-बुलंदशहर गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी,आजम खां की ओर से वकील पेश न होने पर जताई नाराजगी,सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां को नोटिस भेजने को CBI से कहा,मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी

कानपुर-सड़क किनारे माली का शव मिलने से सनसनी,कल शाम घर से फूल लेने निकला था माली,हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया माली का शव,कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-युवती के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप,खेत में ले जाकर दबंगों ने किया गैंगरेप,परिजनों ने दी तहरीर,आरोपी फरार,बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र का मामला 

आगरा-मालगाड़ी के डीरेल होने का मामला,एक तरफ का रेल ट्रैक शुरु किया गया,राजधानी ट्रेन को पास किया गया,5 ट्रेनों के रूट बदले गए,बरहन स्टेशन का मामला

लखनऊ-मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी का बयान-2017 चुनाव की तैयारी हो रही है,राजनीतिक दलों के लोगों से मुलाकात की,दलों की निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की मांग,अफसरों के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की,धनबल, बाहुबल पर रोक लगाया जाएगा,स्थानीय पुलिस के बारे में संकाएं है,स्थानीय पुलिस पर चुनाव प्रभावित करने की आशंका,चुनाव को लेकर अफसरों के साथ फीडबैक लिया,चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बल की मांग की गई,दलों ने धनबल, बाहुबल को रोकने की मांग की,इलेक्शन कमीशन बायस्ड अधिकारियों को हटाएंगा,मतदाता सूची के लिए स्पेशल कैम्पेन चलाया जाएगा,सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए,बायस्ड अधिकारियों पर ध्यान रखा जाएगा,थानों में इंस्पेक्टर की तैनाती जरुरी होगी,अधिकांश बूथों पर वेब कैमरा लगाया जाएगा,यूपी में 13.8 करोड़ वोटर्स है,8,9.22,23 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण होगा,युवाओं और महिलाओं पर आयोग का फोकस,वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाना प्राथमिकता,वोटर जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे,70 से 75 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य है,7 प्रकार की सुविधाएं पोलिंग स्टेशन पर रहेंगी,पोलिंग स्टेशन के इलेक्ट्रिफिशियन को 60 करोड़ दिया,वोटर को पता रहेगा उसका वोट कहां गया,वेब कास्टिंग और सीसीटीवी से अधिकांश बूथ जुड़ेंगे,लाइसेंस हथियारों को जमा करने के लिए कई निर्देश दिए,जिलों में 5 फीसदी हथियार जमा नहीं है,नामांकन के दौरान भी सेंट्रल फोर्स लगाया जा सकता है,साम्प्रदायिक तनाव पर भी आयोग की नजर,साम्प्रदायिक तनाव वाले जिलों पर आयोग की नजर

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

आक्रोशित आशाओं को समझाने पहुंचे सीएमओ

कुंडा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील क्षेत्र में तीसरे दिन भी आशाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर हड़ताल जारी रखी। आशाओं के हड़ताल होने पर पोलियो व टीकाकरण जैसे स्वास्थ्य विभाग के कार्य दो दिनों से प्रभावित हो रहे है। आशाओं को शांत कराने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी यूके पाण्डेय व आशा संघ जिलाध्यक्ष सुमन मिश्रा कुंडा पहुंचे। दोनो ने समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

बाघराय में आशाओं ने सोमवार को दूसरे दिन भी सीएचसी बाघराय परिसर में प्रदर्शन किया। आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षक बाघराय को सौंपा। इस मौके पर ममता मिश्रा, मधु, रेखा शुक्ला, मीना वैश्य, पवन कुमारी, तारा देवी, सुनीता, मालती देवी आदि मौजूद रही। संग्रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार आशा बहुओं ने संग्रामगढ़ सीएचसी व कुशुआपुर पीएचसी में जमकर हंगामा किया। यहां तक की पोलियों ड्राफ व टीकाकरण लगाने वाले प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी व आशा संघ की जिलाध्यक्ष ने आक्रोशित आशाओं को समझाया व उन्हें उनका अधिकार दिलाए जाने की बात कही। इस मौके पर सुमन मिश्रा जिलाध्यक्ष, किरन कुमारी रामपुर संग्रामगढ़ अध्यक्ष, मिथलेश तिवारी, कृष्णा मिश्रा, ममता पाण्डेय, सुशीला देवी, साधना दुबे, अनीता यादव, अनीता माली, ऊषा शुक्ला आदि मौजूद रही।

तीखी आवाज़

लखनऊ- सीएम अखिलेश कल मेगा कॉल सेंटर का उद्घाटन करेंगे, लेखराज मार्केट इंदिरानगर में बना है अत्याधुनिक कॉल सेंटर, यूपी डेस्को काल सेंटर से विभागों का समन्वय करता है, सीएम कल 12 बजे 300 क्षमता के सेंटर का उद्घाटन करेंगे 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की बड़ी उपलब्धि,  अनपरा डी की दोनों इकाइयां पूरी क्षमता से अधिक पर, 500-500 मेगावाट की दोनों इकाइयां क्षमता से अधिक पर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने दी बधाई, इन इकाइयों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई, इस समय धान सिंचाई को सर्वाधिक बिजली की जरूरत, ऐसे समय में बिजली मिलना बड़ी उपलब्धि-संजय अग्रवाल, उत्पादन निगम एमडी एपी मिश्रा ने भी अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई 

नोएडा- सपा महासचिव अशोक प्रधान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पंकज जिंदल की बहू ने ससुर समेत 6 पर केस दर्ज कराया, दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, मामला नोएडा सेक्टर-24 थाने में हुआ ट्रांस्फर, पंकज जिंदल के दोस्त हैं सपा राष्ट्रीय महासचिव अशोक

गोरखपुर- प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती, बदमाश लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकर फरार, चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहां की घटना

देवरिया- बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, गंभीर घायल हालत में पूर्व प्रधान अस्पताल में भर्ती, रूद्रपुर थाना क्षेत्र के वनसप्ती गांव की घटना

रायबरेली- 5 करोड़ बिजली बकाया के चलते पेपर मिल सील, भवानी पेपर मिल पर लेबरों का भी करोंड़ों बकाया, एसडीएम ने कुर्की के बाद पेपर मिल पर जड़ा ताला, मिल एरिया थाना के इंडस्ट्रियल एरिया का मामला

सहारनपुर- पंचायत में जूते की माला पहनाने का मामला, पंचायत में शामिल लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश, देवबंद थाने में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फिरोजाबाद- इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, गंभीर बीमारी बताकर डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज, उत्तर थाने के कबीरनगर की निवासी थी महिला, महिला को जिला महिला अस्पताल से लौटाया था 

सीतापुर- राहुल गांधी पर जूता फेंकने वाले पर केस दर्ज, शहर कोतवाल दीपक शुक्ता ने दर्ज कराया केस, 352,353,500 IPC के तहत दर्ज हुआ केस, सीतापुर के शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

लखनऊ- अनूप बारी समेत सैकड़ों लोगों ने सपा ज्वाइन की, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने पार्टी कराई ज्वाइन, बारी समाज के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी-अंबिका

लखनऊ- सीईसी डॉ नसीम जैदी के दौरे का कल तीसरा दिन, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक अफसरों के साथ करेंगे बैठक, आयकर समेत कई विभागों के अफसर बैठक में होंगे शामिल, बैठक के बाद डॉ नसीम जैदी डीजीपी के साथ करेंगे बैठक, 12.15 बजे सीईसी डॉ जैदी योजवा भवन में करेंगे प्रेस वार्ता, दोपहर बाद निर्वाचन आयोग दिल्ली के लिए होगा रवाना

लखनऊ- यूपी में डिप्लोमा इंजीनियरों की महाहड़ताल कल से शुरू, यूपी के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया हड़ताल, डिप्लोमा इंजीनियर्स की 48 सौ ग्रेड पे देने की है मांग, सरकार से जूनियर इंजीनियर मांग रहे है 3 पदोन्नति वेतनमान

लखनऊ- राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह लखनऊ पहुंचे, स्टेट प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट आए कल्याण सिंह

भदोही- सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम की तोड़फोड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया, भदोही के कोइरौना थाना इलाके का मामला

फिरोजाबाद- बंद कमरे में महिला ने आग लगाकर दी जान, गंभीर झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, सास से झगड़ा कर विवाहिता ने की खुदकुशी, जसराना थाने के गाड़ीबान मोहल्ले का मामला

रायबरेली- संदिग्ध परस्थितियों में युवक लगी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पातल में भर्ती, शिवगढ़ के गोपालपुर के पास की घटना

पीलीभीत- कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक की हालत में गंभीर,अस्पताल में भर्ती, बीसलपुर थाना क्षेत्र के जसौली की घटना

मुजफ्फरनगर- महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद छिनैती की वारदात, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

कासगंज- जनपद में नहीं थम रहा वायरल बुखार का प्रकोप, वायरल बुखार से बच्चे की अस्पताल में हुई मौत, मलेरिया,डेंगू और वायरल के सैकड़ों मरीज भर्ती, मलेरिया अधिकारी ने नहीं कराई अबतक फॉगिंग

लखनऊ- केंद्र ने लखनऊ मेट्रो के लिए 675 करोड़ मंजूर किए, दिल्ली में लखनऊ मेट्रो की बोर्ड मीटिंग सम्पन्न, 8 स्टेशनों के काम को भी बैठक में दी गई मंजूरी 

लखनऊ- मुख्य निर्वाचन आयुक्त की समीक्षा बैठक संपन्न, 75 जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक, मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली गई, संवेदनशील क्षेत्रों की भी जानकारी ली गई

इलाहाबाद- बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली, गंभीर हालत में चालक अस्पताल में भर्ती, धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरुपपुर की घटना

कानपुर- चाचा ने भतीजी को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा, फजलगंज क्षेत्र के कच्ची बस्ती की घटना

कानपुर- बाजार से घर जा रही महिला से चेन लूट की वारदात, पल्सर सवार 2 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, चकेरी थाना इलाके के लाल बंगला चौकी क्षेत्र की घटना

फैज़ाबाद- कोटेदार से 1 लाख रुपए के लूट की वारदात, 2 अज्ञात बदमाश बाइक से लूट कर हुए फरार, कोतवाली नगर के अमानीगंज कालोनी की घटना

रामपुर- अनियंत्रित बाइक खड़े वाहन में घुसी,2 की मौत, दोनों युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक ही परिवार को दोनों युवक थे दामाद, शहजादनगर के धमोरा के पास की घटना

अमेठी- सेना में भर्ती के नाम युवाओं से ठगी आई सामने, कई जिलों के दर्जन भर युवकों से लाखों रुपए की ठगी, युवकों की शिकायत पर पुलिस ने 6 पर केस दर्ज किया, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार का मामला

लखनऊ- यूपी पुलिस हेल्पलाइन बैनर व रेस्ट पर कल प्रेस कांफ्रेंस, डीजीपी मुख्यालय पर कल जावीद अहमद करेंगे प्रेस कांफ्रेंस 

मेरठ- 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपी युवक मौके से फरार,पुलिस जांच में जुटी, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ- आगरा से 12 हजार का ईनामी इंद्रेश बदमाश गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने आगरा के सिकंदरा से किया गिरफ्तार, पूर्व प्रधान की हत्या में 5 साल से इंद्रेश था फरार

अलीगढ़- BSP प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, एक समर्थक की मौत,4 गंभीर रूप से घायल, हरदुआगंज के कलाई बंबा के पास की घटना, BSP प्रत्याशी इलियास चौधरी का था काफिला 

अलीगढ़- पत्नी के मायके जाने पर पति ने की आत्महत्या, पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पाली मुकीमपुर थाने के समस्तपुर का मामला 

गोरखपुर- अनियंत्रित कार ने मजदूरों को रौंदा,2 की मौत, एक मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नशे में धुत कार सवार कार छोड़कर फरार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोलीगंज की घटना

कासगंज- बाइक फिसलने से युवक की मौत, दूसरा युवक घायल,अस्पताल में भर्ती, कासगंज-बरेली मार्ग पर नोवा फैक्ट्री के पास घटना, कासगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला 

लखनऊ- विक्टोरिया बिजलीघर पर कल रहेगा शट डाउन, कल सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगा शटडाउन, 33 केवी की लाइन बदने जाने के कारण शटडउन, कश्मीरी मोहल्ला,शरका पार्क,लाजपत नगर में बंद रहेगी बिजली 

ग्रेटर नोएडा- 2 कैंटरों की आपस में भिड़ंत,2 लोगों की मौत, 2 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती, रघूपुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे के भाईपुर के पास की घटना

मिर्जापुर- बेलन नदी में डूबकर युवक की दर्दनाक मौत, डैम से अचानक पानी आने से बहा युवक, पानी में फंसे 2 लोगों को पुलिस ने बचाया, ददरी डैम से अचानक छोड़ा गया था पानी

लखीमपुर- पुतला जलाने गए युवकों को पुलिस ने दौड़ाया, लखीमपुर के एलआरपी चौराहे की घटना, एलआरपी गेस्ट हाउस में रुके हैं राहुल गांधी, काली कार सवारों पर 1 युवक को पीटने का आरोप, कोतवाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, सफारी सवारों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, कहा पाकिस्तान का पुतला जलाने गए थे चौराहे पर

गोरखपुर- राज्य मुख्यालय से सपा के महानगर कमेटी से नहीं है कोई तालमेल, 6 अक्टूबर की रैली को लेकर महानगर अध्यक्ष ने कर डाली बैठक, रैली की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष ने जारी किया बयान
आजमगढ़ में मुलायम की रैली पहले ही हो चुकी है रद्द

मेरठ- मजिस्ट्रेट चेकिंग में 400 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जुर्माना न देने वाले 9 लोग भेजे गए जेल, सवा लाख रुपए का वसूला गया जुर्माना, सिटी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया अभियान

इलाहाबाद- छात्रसंघ प्रत्याशियों के बैनरों पर प्रशासन सख्त, प्रचार में लगी 25 गाड़ियों को किया सीज, भारी मात्रा में पोस्टर,बैनरों को किया जब्त

लखनऊ- डेंगू के डर का फायदा उठाने में लगे जालसाज, 'फीवर हर' नाम की दवा जालसाजों ने मार्केट में उतारी, 250 रुपए में 15 टैबलेट,6 घंटे में इलाज का फर्जी दावा, स्वास्थ्य महकमें ने 'फीवर हर' दवा को नकारा

लखनऊ- दशहरा पर रोडवेज बसों का नही होगा टोटा, दिल्ली के यात्रियों की सुविधा को 10 एक्स्ट्रा बसें चलेंगी, बहराइच के लिए भी 15 अतिरिक्त बसे चलाई जाएंगी

लखनऊ- मेट्रो बिल्डर के खिलाफ पेपर मिल कॉलोनी में प्रदर्शन, अपार्टमेंट की सीवर लाइन से मनमाने तरीके से जोड़ी, पार्षद गब्बर ने पुलिस-प्रशासन पर सांठगांठ का आरोप

गोंडा- कप्लिंक टूटने से 2 भागों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी लोकमान्य तिलक, सरयू स्टेशन पर 2 भागों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन, मरम्मत के बाद गोरखपुर रवाना हुई ट्रेन

महोबा- खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमला, ढाबे पर खाना खाते समय दबंगों ने पीटा, शिकायत पर 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज, शहर कोतवाली इलाके की घटना

गोरखपुर- पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी, पिछले 48 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 10 मरीजों की हुई मौतें, 48 घंटे में BRD मेडिकल कॉलेज के 17 नए मरीज भर्ती

कानपुर- रंगदारी न देने पर दबंग ने किशोर को पीटा, बेरहमी से पिटाई का बनाया पूरा वीडियो, पहले भी कई मामले अजय ठाकुर पर हैं दर्ज, शिकायत पर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली इलाके का मामला