tikhiawaz24.in

सोमवार, 28 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

सिद्धू की पत्नी, नवजोत कौर सिद्धू, परगट सिंह कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली- क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में दोनों नेतां ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पंजाब कांग्रेस के चीफ कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर नोटबंदी के फैसले को लेकर हमला बोला और कहा कि देश भर में मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से नाराजगी है।

अमरिंदर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही नवजोत कौर के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि नवजोत कौर और नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उनके अलग से मोर्चा बनाने की भी खबर थी लेकिन बैंस ब्रदर्स के आप में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी।

बीजेपी का छोड़ दिया था दामन
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने सितंबर में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रहे सिद्धू ने 18 जुलाई को सदस्यता छोड़ दी थी। तभी यह तय हो गया था कि वो बीजेपी से औपचारिक तौर पर भी पूरी तरह अलग हो जाएंगे। पहले सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें थीं, लेकिन कुछ बातों में केजरीवाल से सहमति न होने के चलते उन्होंने AAP ज्वॉइन नहीं की।

केजरीवाल पर लगाया था आरोप
आम आदमी पार्टी के साथ बात नहीं बनने पर सिद्धू ने कहा था, ' केजरीवाल मुझे एक और शोपीस भर बनाना चाहते थे। केजरीवाल ने मुझसे चुनाव न लड़ने और सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए कहा। मेरी पत्नी को मंत्री बनाने का वादा जरूर किया गया था। ' सिद्धू ने ऐलान किया था कि उनका मोर्चा अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगा। लेकिन आखिरकार अब सिद्धू कांग्रेस के खेमे में हैं।

रविवार, 27 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

कल जौनपुर आ रहे है अखिलेश यादव।

जौनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को जौनपुर आ रहे है। वे ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव " ललई " के यहां  बहु भोज कार्यक्रम में भाग लेंगे। अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर चलकर साढ़े 12.45 बजे शाहगंज पहुंचेंगे। उसके बाद ललई के पुत्र और बहु को आशीर्वाद देने के बाद डेढ़ बजे वापस लखनऊ लौट जायेगे। मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियां तेज़ कर दिया है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हेलीपैड निर्माण समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उधर ललई के समधी व केंद्रीय ग्रमीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 9 : 30 बजे इलाहबाद से चलकर 12 बजे शाहगंज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर-शाहगंज रोड पर रविवार की शाम अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव निवासी आनंद सिंह (40) पुत्र अरुणेश सिंह और मालती (30) पत्नी सुरेश किसी कार्य के लिए बदलापुर आये हुए थे। घर वापस लौटते समय उक्त मार्ग पर अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आ गये। घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

सिकरारा ; स्थानीय थाना क्षेत्र के भुवाकला गांव निवाशी मालती देवी पत्नी शिवप्रशाद मिश्रा के यहाँ बीती रात छत के रास्ते चोर घुसकर घर के अंदर रखे कपडे व् लाखो का सोना चादी सहित बीस हजार रुपये पार कर दिया ।  जबकि घर के बाहर बरामदे में मालती देवी व् उनका पुत्र भी था भनक तक नहीं लगी मालती देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है

तीखी आवाज़

लखनऊ-पंजाब की नाभा जेल से फरार आतंकियों की खबर,पंजाब के बाद यूपी की तरफ बढ़ रहें हैं फरार आतंकी,आतंकियों की आखिरी लोकेशन हरियाणा से यूपी की तरफ,सफेद फॉर्चूनर HR C-7659 से आतंकी यूपी की तरफ बढ़ रहे है,घटना को देखते हुए यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया,नेपाल बॉर्डर से फरार होने की कोशिश कर सकते हैं भागे आतंक,ADG LO दलजीत चौधरी ने सभी जिलों को किया अलर्ट

आगरा-सीएम अखिलेश यादव का सुरक्षा घेरा टूटा,साइकिल चलाते वक्त भीड़ सीएम तक पहुंची,पुलिस अफसरों के साथ लोगों की धक्का मुक्की,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिला प्रशासन से नाराज

दिल्ली-बीएसपी अध्यक्ष मायावती का बयान-कुशीनगर रैली में पीएम मोदी ने पुरानी बातें दोहराई,ढाई साल में पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया,नाकामी को छुपाने के लिए पीएम ने नोटबंदी की,पीएम मोदी ने किसानों से झूठे वादे किए,गन्ना किसानों के बकाए की बात झूठी है,विधानसभा चुनाव में जनता नोटबंदी का हिसाब लेगी,पूर्वांचल के लोगों को पीएम की बातों पर भरोसा नहीं-माया 

बरेली-शार्ट सर्किट से घर में लगी आग,युवक की मौत,बचाने गए 2 युवक भी झुलसे,अस्पताल में भर्ती,मीरगंज थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव की घटना

मथुरा-पंजाब में जेल कैदियों के भागने का मामला,मथुरा में कैदियों के भागने के बाद अलर्ट जारी,यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की हो रही चेकिंग

बाराबंकी-BSF के एसआई की हत्या मामले में एसपी का बयान,बीएसएफ के एसआई के हत्यारों पर लगेगा एनएसए,सरे बाजार SI को दौड़ाकर गोली मारकर हुई थी हत्या,दोनों हत्यारोपी सौतेले भाईयों को पुलिस ने भेजा जेल

लखनऊ-पंजाब के नाभा जेल ब्रेक से जुड़ी यूपी में बड़ी खबर,फरार बदमाशों में से एक कैदी यूपी पुलिस ने पकड़ा,फरार हुआ परमिंदर उर्फ पैंदा शामली में पकड़ा गया,सफेद फॉर्च्यूनर कार पुलिस ने की बरामद

गाजीपुर-समाजवादी पार्टी पर बोले JDU अध्यक्ष शरद यादव,समाजवादी पार्टी के लोग रोज झगड़ा करते हैं,सपा में लोग रोज एक-दूसरे के पांव पड़ते हैं,मायावती महाठगिनी हैं-शरद यादव, जमानिया में जन सम्मेलन में बोले शरद यादव

फतेहपुर-बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान-नोटबंदी से बौखलाकर बयान दे रहे फारुख अब्दुल्ला,उल्टे-सीधे बयान दे रहे फारुख अब्दुल्ला,बुआ-बबुआ की राजनीति से जनता ऊब चुकी,पंजाब जेल से आतंकियों का भागने पर बोले मनोज तिवारी,सुरक्षा एजेंसियों की चूक का नतीजा है,दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई-मनोज 

हमीरपुर-वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से 4 मजदूरों की मौके पर मौत,प्रधान पद के प्रत्याशी और प्रधान में हुई फायरिंग,सीसी रोड बनवाने को लेकर हुआ विवाद,राठ कोतवाली के अकौना गांव की घटना 

हमीरपुर-बीजेपी नेता विनय कटियार का हमीरपुर में बयान-बीएसपी सरकार में सिर्फ लखनऊ में पत्थर लगे,नोटबंदी से मायावती के हाथी को लकवा मार गया-कटियार,भाजयुमो के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे विनय कटियार

बुलंदशहर-हत्यारोपी का सिर कटा शव बरामद,बेरहमी से की गई हत्या आरोपी मूला की हत्या,हत्यारोपी मूला हाल ही में जमानत पर छूटा था,कोतवाली सिटी के देवीपुरा इलाके की घटना

बुलंदशहर-खाने के पैसों के विवाद में होटल कर्मी की पीटकर हत्या,12 रुपए को लेकर दो युवकों से हुआ था विवाद,अरनियां थाना क्षेत्र के हलपूरा गांव के पास की घटना

कौशाम्बी-टेंट लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत,सैनी थाना क्षेत्र के कोरियो गांव की घटना

मिर्जापुर-महिला से गैंगरप की वारदात से हड़कम्प,पीड़िता की शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार,मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र की घटना

आगरा-सपा कार्यकर्ताओं में पुलिस कर्मियों में हाथापाई,वीआईपी गैलरी में घुसने को लेकर हुई हाथापाई,थोड़ी देर में सीएम को करना है साइकिल ट्रैक का उद्घाटन

मथुरा-सांसद हेमा मालिनी ने साधू संतो के कार्यक्रम में की शिरकत,मर्सडीज छोड़ नैनो कार से कार्यक्रम में पहुंची हेमा मालिनी,वृंदावन इलाके में चल रहे कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद

बदायूं-सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान-अमनमणि के टिकट पर फिर से होगा विचार,पत्नी सारा की हत्या के आरोपी हैं अमनमणि,सीबीआई ने अमनमणि को हिरासत में लिया है,नोटबंदी के विरोध का सपा समर्थन करती है-शिवपाल,नोटबंदी के विरोध में कल बंद का किया गया है एलान

शाहजहांपुर-जमीनी विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,मदनापुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना

लखीमपुर खीरी-बाघ के हमले से युवक गंभीर घायल,घायल युवक को अस्पताल भेजा गया,मैलानी वन रेंज के हरदुआ गांव की घटना 

बस्ती-बीजेपी नेता विजय बहादुर पाठक का बयान-नोट बंदी के विषय भारत बंद करना जायज नहीं,लोग भारत सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे,जनता की परेशानियों को दूर कर रही भारत सरकार

बुलंदशहर-खाने के पैसों के विवाद में होटल कर्मी की पीटकर हत्या,12 रुपए को लेकर दो युवकों से हुआ था विवाद,अरनियां थाना क्षेत्र के हलपूरा गांव के पास की घटना

इलाहाबाद-सिविल लाइन में शाम को चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान,रोड पटरी पर कब्जा और गाड़ी पार्क करने वालों पर कार्रवाई,नगर निगम, एडीए, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद 

बस्ती-6 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,2 लाख के चोरी के जेवर पुलिस ने किए बरामद,2 असलहे समेत 4 कारतूस पुलिस ने किए बरामद,सदर कोतवाली के गिदही इलाके से गिरफ्तारी

लखनऊ-बीएसपी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की भाईचारा रैली,आलमबाग बस अड्डे के पास आयोजित हुई भाईचारा रैली,नोटबंदी पर बोले बीएसपी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी,'नोटबंदी से गरीबों को नुकसान,अमीर और धनवान हुआ','BSP विधानसभा चुनाव के बाद BJP से नहीं करेंगी साठगांठ','बीएसपी दलित और मुस्लिम वोट के बल पर बनाएगी सरकार'

तीखी आवाज़


लखनऊ-नोटबंदी से फुस्स हो गई लखनऊ महोत्सव की रौनक,महोत्सव में खरीददारों के टोटे से जूझ रहे दुकानदार,फेस्टीवल में स्टॉल का किराया निकालना भी मुश्किल,जिला प्रशासन के दावे नोटबंदी से फुस्स हो गए, मोबाइल एटीएम और स्वैप मशीनों का फॉर्मूला फेलहमीरपुर-वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से 4 मजदूरों की मौके पर मौत,प्रधान पद के प्रत्याशी और प्रधान में हुई फायरिंग,सीसी रोड बनवाने को लेकर हुआ विवाद,राठ कोतवाली के अकौना गांव की घटना

 गाजीपुर-समाजवादी पार्टी पर बोले JDU अध्यक्ष शरद यादव,समाजवादी पार्टी के लोग रोज झगड़ा करते हैं-शरद ,सपा में लोग रोज एक-दूसरे के पांव पड़ते हैं-शरद,मायावती महाठगिनी हैं-शरद यादव,जमानिया में जन सम्मेलन में बोले शरद यादवलखीमपुर खीरी-बाघ के हमले से युवक गंभीर घायल,घायल युवक को अस्पताल भेजा गया,मैलानी वन रेंज के हरदुआ गांव की घटना

कन्नौज-मरीज की मौत के तीमारदारों ने की मारपीट,डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को जमकर पीटा,आक्रोशित डॉक्टरों ने पुलिस को गुस्से में खदेड़ा,जू.डॉक्टरों,पैरामेडिकल स्टॉफ कॉलेज में कर रहा हंगामा,कॉलेज में आ रहे मरीजों को घुसने नहीं दे रहा स्टॉफ,तिरवा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला 

आगरा-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे बुढ़ाना गाँव,साइकलिस्टों से मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री

 मुजफ्फरनगर-ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत,3 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास की घटना

मुजफ्फरनगर-तालाब में मिला 4 वर्षीय मासूम बच्ची का शव,कल से घर से लापता थी मासूम बच्ची,चरथावल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव की घटना

चित्रकूट-अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत,3 गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ पर हुआ भीषण हादसा

इलाहाबाद-जमीनी के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,फायरिंग,गोली लगने से एक युवक गंभीर,पीजीआई रेफर,मारपीट में 5 लोग घायल,नवाबगंज इलाके की घटना

शामली-घर में घुसकर दो बदमाशों ने की फायरिंग,फायरिंग में दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,प्रधान पर गोली मारने का लगाया आरोप कांधला थाने के गुरमंदपुर का मामला

 मथुरा-अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का विरोध,स्थानीय लोगों,संतों ने फिल्म का नाम बदलने को कहा,1 दिसम्बर तक नाम न बदला तो करेंगे भूख हड़ताल

कानपुर-बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी का कानपुर में बयान,कालेधन से राजनीति करने वाले नोटबंदी से परेशान-मीनाक्षी,कालेधन के अभाव में कई राजनीतिक दल परेशान- मीनाक्षी,सैनिकों के त्याग को देखते हुए हमारी परेशानी कुछ नहीं-लेखी,'सैनिक जान दे सकते हैं तो हम लाइन में खड़े हो ही सकते हैं'

लखनऊ-लखनऊ से बड़ी खबर,पंजाब की नाभा जेल से फरार आतंकियों की खबर,पंजाब के बाद यूपी की तरफ बढ़ रहें हैं फरार आतंकी,आतंकियों की आखरी लोकेशन हरियाणा से यूपी की तरफ,घटना को देखते हुए यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया,नेपाल बॉर्डर से फरार होने की कोशिश कर सकते हैं भागे आतंकी,ADG LO दलजीत चौधरी ने सभी जिलों को किया अलर्ट,खालिस्तान समर्थकों से प्रभावित रहे यूपी के जिलों में हाई अलर्ट,ATS,STF के साथ SSB को भी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देशपंजाब के साथ देश के सेंट्रल एजेंसियों को भी हाई अलर्ट किया गया 

 लखनऊ-कांग्रेस कल पूरे प्रदेश में मनाएगी जन आक्रोश दिवस,नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर आयोजन,राजधानी लखनऊ में राज बब्बर के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन,गांधी प्रतिमा से शहीद स्मारक तक कांग्रेसी निकालेंगे जुलूसग्रेटर नोएडा-बस और ट्राले की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल,दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कराए गए,दादरी थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर-तालाब में मिला 4 वर्षीय मासूम बच्ची का शव,कल से घर से लापता थी मासूम बच्ची,चरथावल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव की घटना

चित्रकूट-अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत,3 गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ पर हुआ भीषण हादसा

शामली-घर में घुसकर दो बदमाशों ने की फायरिंग,फायरिंग में दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,प्रधान पर गोली मारने का लगाया आरोप कांधला थाने के गुरमंदपुर का मामला

 लखीमपुर खीरी-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,अस्पताल ने किसान के बेटे को छुट्टी दी,खबर चलने के बाद सैकड़ों लोगों के मदद को बढ़े हाथ,स्थानीय लोगों ने 100-50 की नोट देकर कराया डिस्चार्ज,शहर के मनोबृज अस्पताल में भर्ती था किसान का बेटा,1000-500 के नोट होने के चलते नहीं हो सका था डिस्चार्ज

 मिर्जापुर-महिला से गैंगरप की वारदात से हड़कम्प,पीड़िता की शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार,मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-प्रेमी युगल का अश्लील वीडियो बनाने का मामला,3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूटपाट,पिटाई के बाद बनाते थे अश्लील वीडियो,बेहट थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी 

तीखी आवाज़

मोहाली। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली इनिंग में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। विराट (50) और अश्विन (15) क्रीज पर हैं। पार्थिव पटेल 42 रन के स्कोर पर रशीद का शिकार बने।इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 4 ओवर खेलने दिए और 283 रन पर ऑलआउट कर दिया। मो. शमी ने दूसरे दिन दोनों ही विकेट लेकर इंग्लैंड को जल्दी निपटाया।

पहले शमी ने रशीद को पार्थिव के हाथों कैच कराया और उसके बाद उन्होंने बैटी को LBW कर टीम को ऑलआउट किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए थे।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट काफी जल्दी-जल्दी गिर गए लेकिन इसके बाद मेहमान टीम न धैर्य दिखाते हुए मैच में वापसी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे।

पहले दिन इंडिया के बॉलरों ने बढ़िया प्रदर्शन किया,उमेश यादव, जयंत और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि रविचन्द्रन अश्विन को एक और मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिला।

तीखी आवाज़

प्रतापगढ़

बाइक सवार बदमाशों ने छीनी युवती की चेन

भतीजे की शादी में शामिल होने आई युवती की सरेशाम बाइक सवार बदमाश ढाई तोले की सोने की चेन खींचकर भाग निकले। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।

लालगंज क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर निवासी जयप्रकाश जायसवाल अमेरिका में इंजीनियर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी निर्मला जायसवाल भी रहती हैं। 24 नवंबर को जयप्रकाश के साले लालचंद्र जायसवाल निवासी भंगवा चुंगी थाना नगर कोतवाली की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए निर्मला कुछ दिन पहले ही अपने भाई के यहां पहुंच गई थी। 25 नवंबर की शाम वह अपने रिश्तेदारों के साथ सामान खरीदने बाजार गई थी। वहां से अपनी तीन अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ रात लगभग आठ बजे पैदल ही भंगवा चुंगी लौट रही थी। सभी बात करते हुए तुलसी सदन के पास पहुंची ही थीं कि सामने से काले रंग की एक पल्सर बाइक से दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर निर्मला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर भाग निकले। निर्मला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश चौक घंटाघर की तरफ भाग गए। परिजनों ने इसकी सूचना भंगवा चुंगी चौकी में दी। इस बारे में चौकी इंचार्ज एम कासिम ने बताया कि घटना की तहरीर लेकर जांच की जा रही है।

रामसेवक विश्वकर्मा

.
.
.प्रतापगढ़

एसपी आवास के निकट फायरिंग

एसपी आवास के निकट आजाद नगर में शनिवार की शाम दस राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी मकान में छिपे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा में शनिवार को दिन में दो बाइक से पहुंचे आजाद नगर के पांच युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर वापस लौटी ही थी कि लगभग घंटे भर बाद एसपी आवास के निकट बदमाशों ने दस राउंड फायर कर यहां भी दहशत फैलाई। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल ज्ञान सिंह यादव, मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा के साथ ही सीओ नगर शशिशेखर दीक्षित मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि वहां कोई फायरिंग नहीं हुई। बराछा में फायरिंग के बाद मामले की जांच के लिए बराछा के कुछ लोगों के साथ पुलिस आजाद नगर पहुंची तो दो लड़के बाइक छोड़कर भागने लगे। उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद लोग वहां भी फायरिंग होने की बात कह रहे थे।

तीखी आवाज़

पीएम के कुशीनगर में भी की मन की बात और जित लिया सबका दिल, कही यह बड़ी बात कि.

प्रधानमंत्री मोदी आज अपने कुशीनगर दौरे पर हैं. फिलहाल वो वहां पर वो लोगों को संबोधित कर रहे हैं.आइये जानते हैं कि वो क्या कह रहे है. सबसे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री ने लोगों को भोजपुरी में संबोधित किया. उन्होंने कहा, हम आप सबके प्रणाम करत बनी, इ धरती में परिवर्तन के लहर उठल रहल, कबीर जी इस धरती के हैं, रौउआ लोगन के इस धरती भगवान बुध के धरती हव, इ धरती में योगी मुनि जन्म लेनहन.’

गन्ना किसानों के बकाया का भुगतना होगा. पैसे सीधे उनके खाते में मिलेंगे. चीनी मिल बंद होने से गन्ना कोई खरिदता नहीं था. अफसरों की सूचि भेजकर सभी किसानों की सूचि मंगवाई गयी हैं. गन्ना किसानों को पूरा पैसा मिले ये केंद्र सरकार को पूरी कोशिश हैं.

चीनी का दाम कम होता हैं तो गन्ना किसानों को मुश्किलों को परेशानी होती हैं. यूपी के विकास के लिए पूर्वी यूपी का विकास होना बहुत ही जरुरी है. अब लोगों को यूरिया लेने के लिए लाइन में नहीं लगाना पड़ता हैं. बीजेपी सरकार ने यूरिया की नीमकोटिंग करके इसकी कालाबाजारी रोकी. आपदा में फसल बर्बाद होने पर फसल बिमा योजना के तहत पैसे मिलेंगे

तीखी आवाज़

परिवर्तन रैली में बोले पीएम मोदी, हम भ्रष्टाचार बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया. उन्होंने रैली में कालेधन और गरीबे के मुद्दे पर एक बार फिर जोर दिया. उन्होंने भारत बंद पर कटाक्ष करते हुए कहा हम भ्रष्ट्राचार बंद करने में लगे हैं और कुछ लोग भारत बंद करने में . आप ही बताइये क्या बंद होना चाहिए भ्रष्ट्राचार या भारत. देश अच्छी दिशा में जा रहा है.

गरीब के हित की सोच रहा है. अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी में की. मोदी ने इसी भाषा में कुशीनगर के महत्व को समझाया. उन्होंने कबीर को याद किया. सभा में मौजूद भीड़ को देखकर पीएम ने कहा, इतनी भीड़ तो पहले की सभा में भी नहीं हुई.

दिल्ली की सरकार गरीब, गांव और किसानों को समर्पित है. यहां गन्ना का किसान बहुत परेशानियों से गुजरा है. चीनी मिलें जीवन के लिए चुनौती बन गयी. मैं आपका सेवक हूं आपने मुझे बहुत दिया है. मैं उसका कर्च चुकाने आया हूं. देने वाली सरकार नहीं आम जनता है.

गन्ना किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2014-15 में गन्ना किसानों का बकाया 22 हजार करोड़ रुपया था. अब शायद ही ऊंगली से गिन सकें उतना ही बकाया होगा. चीनी मिल वाले आये थे कहा, साहेब दाम कम हो गये पैकेज दे दो. पहली मीटिंग में मैंने उनसे कहा कि जितना मांगोंगे उतना देने के लिए तैयार हूं. वो खुश हो गये. मैंने बकाये का हिसाब मांगा. उनके पसीने छूट गये. फिर उन्होंने पैकेज से मना कर दिया.

सरकार ने फैसला किया गन्ना किसानों का फायदा सीधे किसानों को मिलेगा. बिचौलिया बीच में नही आयेगा. समस्याएं आती है लेकिन उसके रास्ते भी खोजे जा सकते हैं. कुछ चीनी मिलें बंद थी उनका कहना था कि उन्हें नुकसान हो रहा है. हमने उन्हें इनेनॉल बनाने के लिए कहा. इससे काफी मदद मिली. हमने 100 करोड़ लीटर का इथेनॉल बना दिया है. यूरिया के लिए किसानो को लंबी कतार लगती थी. उन्हें लाठी खानी पड़ती थी. यह बड़ा बदलाव कैसे आया. उस वक्त यूरिया किसानों के खेतों में नहीं कैमिकल कारखानों में चला जाता था. हमने यूरिया की नीमकोटिंग कर दी. कैमिकल के लिए यह यूरिया बेकार हो गया. पहले की सरकारें सब जानती थी. उन्हें किसान से ज्यादा पूंजीपतियों की चिंता था.