tikhiawaz24.in

मंगलवार, 27 जून 2017

जमीन के विवाद में पांच लोगों की हत्या


रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा दो अन्य को कथित रूप से जलाकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित तेवारा गांव का प्रधान रोहित शुक्ला उंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भुसई का पुरवा में ससुराल की तरफ से खुद को मिली एक जमीन पर घर का निर्माण करवा रहा था। पास के ही अपटा गांव की महिला प्रधान रामश्री का बेटा राजा यादव कल वहां पहुंचा और यह कहकर निर्माण कार्य रकवा दिया कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर रोहित और उसके साथी अनूप, अंकुश, करमचंद और बच्चा शुक्ला देर रात राजा से बात करने के लिये अपटा गांव पहुंचे थे। रोहित ने कहा कि वह जिस जमीन पर निर्माण करा रहा है, वह उसके ससुर ने उसे दी है। इसी बीच विवाद बढ़ गया और राजा यादव के भाई कृष्ण कुमार ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

सूत्रों ने बताया कि खुद को घिरता देख रोहित और उसके साथी वहां से जीप से भागे। राजा यादव और उसके साथियों ने उनका पीछा किया। रोहित की गाड़ी गांव से बाहर निकल रही थी कि तभी रास्ते में शौच के लिये जा रहे एक बुजुर्ग से टकराने के कारण वह अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकरायी।

जीप के रकने तक राजा यादव और उसके 70-80 साथी मौके पर पहुंच गये। इससे रोहित और उसके साथियों को भागने का मौका नहीं मिला और भीड़ ने सभी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनमें से रोहित, करमचंद और बच्चा की मौत हो गयी। अनूप और अंकुश की जीप में जलकर मौत हो गयी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दो लोगों को जीप में फूंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में राजा यादव, कृष्ण कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

सोमवार, 26 जून 2017

मुलायम सिंह को नहीं मिली गायत्री से मिलने की इजाजत

लखनऊ-मुलायम सिंह को नहीं मिली गायत्री से मिलने की इजाजत,मिलने का वक्त खत्म हो जाने के चलते नहीं मिली इजाजत,जेल बंद होने के बाद मुलायम के आने का पहुंचा था कार्यक्रम,समय खत्म होने के चलते जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति,रेप और पास्को एक्ट में लखनऊ जेल में बंद है गायत्री प्रजापति 

आगरा-यमुना नदी में नहाते वक्त 6 युवक डूबे,दो युवकों की मौत,3 को बचाया गया,एक युवक की तलाश में जुटे गोताखोर,सिकंदरा के सब्जी मंडी इलाके की घटना 

कासगंज-सिलेंडर में लीकेज के चलते घर में लगी आग,,खाना बनाते समय लगी आग, युवती झुलसी,सदर कोतवाली क्षेत्र के सागरपुर की घटना    

   

रायबरेली-ट्रैक्टर से टकराए दो बाइक सवार,युवक की मौत,दूसरा गंभीर घायल,सलोन क्षेत्र के बाईपास रोड की घटना 

हरदोई-तीन युवकों का शव खेत में मिलने से हड़कंप,लोगों ने जताई जहर खाने से मौत की आशंका,पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुइयां गांव की घटना  

आगरा-एएनएम के भरोसे चल चला था पिनाहट सीएचसी,ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कमरे पर कर रहा था आराम,मरीजों को दी जा रही थीं एक्सपायरी डेट की दवाइयां,SDM के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल

बहराइच-सीबीआई टीम आईएएस अनुराग तिवारी के घर से रवाना,परिजनों की गैर मौजूदगी में दो दोस्तो से भी की पूछताछ,सीबीआई ने आईएएस अनुराग के 2 दोस्तों से की पूछताछ,3 घण्टे तक पूछतांछ में कुछ कपड़े, सामान लेकर टीम वापस

सहारनपुर-कार ने साइकिल सवार भाई-बहन को कुचला,बहन की मौत,भाई गंभीर हालत में भर्ती,नकुड थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर रैली पहुंची इलाहाबाद,लखनऊ से चली बाइक रैली का संगम नगरी में हुआ स्वागत,रैली के जरिये महिलाओं को किया जा रहा जागरूक,181 महिला हेल्प लाइन,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

इलाहाबाद-चेन छीनने और मोबाइल लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार,लुटेरों के पास से लुटे गए सत्रह मोबाइल और कैश बरामद,जार्जटाउन थाना क्षेत्र के पन्ना लाल रोड से पकड़े गए लुटेरे,मंहगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे लूट और छिनैती

बरेली-सर्राफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा,सेना का जवान निकला रंगदारी मांगने का आरोपी, अरेस्ट,4 सर्राफा कारोबारियों से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी,बरेली और शाहजहांपुर में दर्ज हैं आरोपी पर कई मुकदमे,बारादरी थाना क्षेत्र से क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी        

गोंडा-अष्टधातु की भगवान बुद्ध की प्रतिमा कुएं से बरामद,कुंए की सफाई के दौरान बरामद हुई बुद्ध की मूर्ति,पूजा पाठ का दौर जारी, स्थानीय लोगों की लगी भीड़,मनकापुर के ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर के पास बरामदगी

जौनपुर-22 जून को गोली मारकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, 9 MM पिस्टल, देशी तमंचा बरामद,रूपये के लेनदेन में बदमाशो ने गोली मारकर की थी हत्या,केराकत थाना क्षेत्र के साहबुद्दीनपुर में हुई थी हत्या

सोनभद्र-ट्रक से मारबल उतारते समय 2 मजदूरों की दबकर मौत,ट्रक से पत्थर फिसलने से दबकर दोनों मजदूरों की मौत,राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

एटा-रिटायर्ड फौजी ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या,हत्या के बाद फौजी ने खुद को भी मारी गोली,फौजी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कराया गया,जैथरा थाना क्षेत्र के नगला चुन्नी की घटना

वाराणसी-जेल में बंद एआरटीओ आरएस यादव का मामला,RS यादव को क्लीन चिट में देने में नपे RTO प्रवर्तन राधेश्याम,RS यादव के साथ काली कमाई में संलिप्तता की भी जांच शुरू,पूर्वांचल ट्रक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने की थी शिकायत,आरएस यादव पर ओवरलोडिंग और भ्रष्टाचार का था आरोप,शासन ने आरोप की जांच सौंपी थी RTO प्रवर्तन राधेश्याम को,सूत्रों की माने तो राधेश्याम ने जांच रिपोर्ट में थी RS यादव को क्लीन चिट,इसी को बड़ी लापरवाही मानकर शासन ने आरटीओ राधेश्याम को हटाया,राधेश्याम के खिलाफ आरएस यादव के साथ संलिप्तता की भी जांच शुरू

लखनऊ-टायर शोरूम में दबंगों ने बोला धावा,शोरूम मालिक और कर्मचारियों के साथ की मारपीट,मामूली विवाद के बाद असलाहधारी लोगों ने की मारपीट,PGI थाना क्षेत्र में उतरेठिया में टॉयर शोरूम की घटना,शोरूम मालिक की कार से हुई टक्कर से हुआ था विवाद

लखनऊ-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान,1912 पर ग्रामीण इलाके के लोग दे खराब ट्रांसफार्मर की जानकारी,26 व 27 जून को खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए महाअभियान शुरू,

पिछली सरकार ने सालभर में 5871 ट्रांसफार्मर किए अपग्रेड- श्रीकांत,योगी सरकार ने 100 दिन में ही 8000 ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए-श्रीकांत,10 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले फीडरों को मिल रही 24 घंटे बिजली

संभल में बिहार की रहने वाली महिला से गैंगरेप,महिला ने 4 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप,बरेली से बहला-फुसला कर लाई गई थी महिला,संभल में 3 जगहों पर महिला से किया गया गैंगरेप,राज्यमंत्री गुलाबो देवी के हस्तक्षेप पर केस दर्ज,चंदौसी कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा 

बरेली-22 जून को ससुराल में दामाद की हत्या का खुलासा,भाई-बहन के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या,रस्सी से गला घोंटकर शव को गांव से बाहर पेड़ से लटकाया,पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरायतल्फ़ी गांव का मामला    

सुल्तानपुर-चलती बस के लगेज बॉक्स का ढक्कन खुलने से हादसा,बस के खुले लगेज बॉक्स की चपेट में आए कई राहगीर,एक व्यक्ति की मौत, दर्जन भर लोग घायल,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव के पास की घटना

अमरोहा-डॉयल 100 पुलिस कर्मियों पर पथराव का मामला,पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया,डिडौली थाना क्षेत्र में खैय्या पतई गांव का मामला,सड़क हादसे के मामले में मौके पर पहुंची थी पुलिस

गाजियाबाद-भोजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान असलहा तस्करों को पकड़ा,पुलिस ने तस्करों के पास से 3 तमंचे बरामद किए

बुलन्दशहर-नहर में नहाने को लेकर विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने,युवक के घायल होने के बाद गांव में तनाव, पुलिस मौके पर,सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां का मामला

सीतापुर-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ललिता देवी मंदिर में किया दर्शन,नैमिषारण्य स्थित मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना,निजी कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर पहुंचे थे डिप्टी सीएम

मैनपुरी-मैजिक सवार युवक का बदमाशों ने लगा रेता,अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत,बाइक सवार बदमाश गला रेतकर हुए फरार,मैनपुरी के भोगांव कस्बे की घटना

जौनपुर 30 जून को बंद रहेगा जीएसटी के विरोध में


जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौननुर के नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता एवं नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल ने कहा है कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, पूर्व सांसद के आह्वान पर जीएसटी के विरोध में 30 जून दिन को पूरे भारत में उद्योग व्यापार बन्द का आह्वान किया गया है और इसी क्रम में जौनपुर भी बंद रहेगा।
श्री गुप्ता ने आज यहां संवाददाताओं बताया कि हमारे सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग ने मूल भावना से जीएसटी का स्वागत किया था, लेकिन वर्तमान में जो व्यवस्था छोटे और मझीले व्यापारी वर्ग पर थोपी जा रही है वह अव्यवहारिक, घातक और व्यापार विरोधी है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में आज से हट जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर

लखनऊ-ग्रामीण क्षेत्रों में आज से हट जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर,बिजली कटौती से गाँवों को बड़ी राहत देने की तैयारी,CM योगी के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने चलाया बड़ा अभियान,CM ने 48 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के दिये निर्देश,आज से ऊर्जा विभाग 2 दिन का अभियान चलाकर बदलेगा ट्रांसफार्मर,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,चेयरमैन आलोक कुमार करेंगे मॉनीटरिंग,UPPCL के MD समेत बिजली कंपनियों,बड़े अफसर करेंगे निगरानी,ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को दिये अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप करने के निर्देश 

लखनऊ-शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय का प्रोफेसर छात्रा को लेकर फरार,लखनऊ के 'मटुकनाथ' के कारनामे से विवि. प्रशासन सकते में,19 जून से छात्रा को लेकर फरार है लवगुरू प्रोफेसर अरविंद शर्मा,प्रोफेसर के हैं 2 बच्चे,छात्रा की 2 महीने पहले हुई थी शादी,विशेष शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं डॉ. अरविंद शर्मा,परिजनों की शिकायत पर कुलपति ने एसो.प्रोफेसर को किया सस्पेंड,एसोसिएट प्रोफेसर पद पर तैनात थे लवगुरू डॉ.अरविंद शर्मा,परिजनों ने की शिकायत,छात्रा की बरामदगी के लिए हंगामा

इलाहाबाद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज,ईदगाह,जामा मस्जिद सहित जिले भर में शान्तिपूर्ण ढंग से हुई नमाज,पूरे जिले में लोगों के बीच बांटी जा रही ईद की खुशियां,रोजेदारों ने मांगी मुल्क के अमन-चैन की मांगी दुआएं,देश को आतंकवाद से मुक्त करने को लेकर भी की गई दुआ,ईद के मौके पर जिले में RAF,PAC और सिविल पुलिस तैनात

लखनऊ-ईदगाह पहुंचकर राज्यपाल राम नाईक ने ईद की बधाई दी,डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने भी ईदगाह पहुंचकर दी बधाई,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद की बधाई दी 

लखनऊ-ईदगाह के बाद टीले वाली मस्जिद पहुंचे राज्यपाल,राज्यपाल राम नाईक ने ईद के त्योहार की बधाई दी  ,डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने लोगों को दी ईद की बधाई,अखिलेश यादव ने भी लोगों को ईद की बधाई दी 

लखनऊ-ईदगाह में डिप्टी CM डॉ.दिनेश शर्मा का बयान-यह अली और बजरंगबली की धरती है-दिनेश शर्मा,प्रदेश सरकार की ओर से सभी को ईद की शुभकामनाएं-दिनेश शर्मा  

लखनऊ-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान-मुख्यमंत्री को ईदगाह आना चाहिए था-अखिलेश यादव,हटाया हुआ मुख्यमंत्री पहुंच गया,मौजूदा मुख्यमंत्री नहीं आये-अखिलेश 

लखनऊ-अखिलेश यादव ने टीले वाली मस्जिद के इमाम को दी ईदी,ईदी के तौर पर अखिलेश यादव ने 2 हज़ार रुपये इमाम को दिये,टीले वाली मस्जिद के इमाम ने ईद की मुबारकबाद दी 

लखनऊ-मुलायम सिंह यादव पहुंचे टीले वाली मस्जिद,मुलायम सिंह यादव ने लोगों से मिलकर दी ईद की बधाई,ETV से ख़ास बातचीत में बोले मुलायम सिंह यादव,कश्मीर की समस्या का हल होना चाहिए-मुलायम,मामले में केंद्र को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए-मुलायम,राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बोले मुलायम सिंह यादव ,राष्ट्रपति चुनाव में जो नतीजे होंगे,सबके सामने होंगे-मुलायम,देश को बेहतर राष्ट्रपति मिलेगा-मुलायम सिंह यादव  

मिर्ज़ापुर-गंगा नदी में नाव डूबी,पत्नी की मौत,शव बरामद,पति के शव की तलाश में जुटे गोताखोर,नाव में एक ही परिवार के 14 लोग थे सवार,देहात कोतवाली क्षेत्र जोसरा घाट की घटना

गोरखपुर-पैतृक गाँव कनिल पहुंचा शहीद साहब लाल का पार्थिव शरीर,शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़,प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद,मझगाँवा घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार 

झांसी-

ओवरलोड ट्रक भरने को लेकर विवाद में हुई फायरिंग,दबंगों ने मजदूरों को लाठी डंडों से जमकर पीटा,फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण,ग्रामीणों ने 3 हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा,एरच थाने में 2 दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज,ऐरच थाना क्षेत्र के डिकोली घाट की घटना

आगरा-74 लाख की ठगी के मामले में तफ्तीश में हुआ खेल,दो लोगों को दी क्लीन चिट,एक के खिलाफ चार्टशीट दाखिल,दारोगा ममता पंवार ने विवेचना में संगीन धाराएं भी हटायी,अधिग्रहीत सरकारी जमीन का प्रापर्टी डीलर ने किया था सौदा,इकरारनामा करके व्यापारी से हड़पे थे 74 लाख,सरकारी जमीन का सौदा करने वाले को पुलिस की क्लीनचिट,विवेचना में प्रापर्टी डीलर समेत दो को मिली क्लीन चिट,पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार,SSP ने विवेचना शाहगंज से हरिपर्वत थाने की ट्रांसफर 

गोरखपुर-प्लास्टिक फैक्ट्री की आड़ में अवैध शराब के धंधे का खेल खुला,फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान 8 लाख की अवैध शराब बरामद की,गीडा के महावीर प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम से हुई बरामदगी,हरियाणा से की जा रही थी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी,एसडीएम सहजनवा और सीओ ने टीम के साथ की छापेमारी

भदोही-सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर DM सख्त,हंडिया PHC में तैनात डॉक्टर डीबी गुप्ता पर केस दर्ज,अवैध रुप से गोपीगंज में खोला था निजी अस्पताल,जांच के बाद DM के निर्देश पर गोपीगंज थाने में केस दर्ज 

मेरठ-आक्रोशित लोगों ने परीक्षितगढ़ थाने का घेराव किया,2 दिन पहले हुई युवक की हत्या को लेकर आक्रोश,आईजी को बुलाने की मांग कर रहे स्थानीय लोग,हत्या आरोपी को पुलिस के छोड़ने से लोग आक्रोशित

सोनभद्र-अवैध खनन में PNC इंफ्राटेक कंपनी निदेशक पर FIR का मामला

,BJP प्रदेश उपकोषाध्यक्ष नवीन जैन का भाई बताया जा रहा निदेशक,अवैध खनन में सत्ताधारी दलों के लोगों के नाम आने से प्रशासन सकते में,पुलिस अवैध खनन के मामले को रफा-दफा करने में की तैयारी में,कोन थाने में केस दर्ज होने के बावजूद प्रदीप की नहीं हुई अरेस्टिंग,खनिज विभाग ने सोन नदी में अवैध खनन पर दर्ज कराई थी FIR

लखनऊ-यूपी के 8 मुख्य जिला मार्गों का होगा कायाकल्प

,2782 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होंगे सभी मार्ग,एशियन डेवलपमेंट बैंक देगा 1950 करोड़ का लोन

,यूपी मुख्य जिला सड़क विकास परियोजना को मिलेगा लोन,

परियोजना के लिए लोन एग्रीमेंट पर कल होंगे हस्ताक्षर,लोकभवन में कल दोपहर 1 बजे साइन होगा लोन एग्रीमेंट

बाराबंकी-गरीबी और बीमारी से परेशान युवक ने दी जान,सफेदाबाद के पास रेलवे लाइन पर मिला शव,लखनऊ के तकरोही निवासी था रामसागर मिश्रा,सुसाइड नोट में गरीबी और बीमारी को बताया वजह,बीबी,बच्चों की परवरिश के लिए सरकार से लगाई गुहार

इलाहाबाद-सेकेण्ड मैंगो फेस्टिवल का आयोजन 28-29 जून को,पचास प्रजातियों के आम मैंगो फेस्टिवल में होंगे प्रदर्शित,इलाहाबादी आमों को पहचान दिलाने के लिए आयोजन,मैंगो फेस्टिवल में आम खाने की भी होगी प्रतियोगिता,बच्चों के लिए निबन्ध और पेंटिंग कम्पिटीशन का भी होगा आयोजन,सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग उठा सकेंगे लुत्फ,एनसीजेडसीसी में आयोजित होगा दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल

बिजनौर-दबंग ने युवक की गोली मारकर की हत्या,रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम,नजीबाबाद के सबनी गिरान इलाके की घटना 

झांसी-जिले में अवैध खनन पर ETV की खबर का असर,अवैध खनन माफियाओं पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई,मौके से 2 पोकलैंड मशीनें और एक पन्डुब्बी को किया जब्त,आवंटित पट्टे के अलावा अधिक जमीन पर हो रहा था अवैध खनन

वाराणसी-मारपीट के मामले में 3 बिजली कर्मियों के निलंबन का मामला,बिजली कर्मचारियों ने विरोध में किया कार्य बहिष्कार,निलंबित एक कर्मचारी भी जेई से मारपीट का आरोपी

वाराणसी-पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम 21 जिलों के ट्रांसफार्मर बदलेगा,MD अतुल निगम ने 2 दिन में 439 ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आदेश

अमरोहा-पेड़ से लटकता मिला महिला का शव,परिजनों का ससुरालियों पर हत्या का आरोप,हसनपुर क्षेत्र के गंगवार गाँव की घटना 

शनिवार, 24 जून 2017

जौनपुर में पति की हत्या में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार


जौनपुर जिले के मडियाहूं क्षेत्र में 13 जून को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी । इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने यहां बताया कि शव की शिनाख्त पंकज के रुप में हुई। मामले की विवेचना में चौकाने वाले तथ्य समाने आये। पंकज की पत्नी रुपाली के कहने पर उसके प्रेमी सत्यम गौड ने सुभाषपुर में उसकी हत्या की थी। रुपाली ने अपने प्रेमी सत्यम और सचिन गौड के साथ मिलकर पंकज की हत्या की योजना बनायी। योजना के तहत इन लोगों ने सुभाषपुर में एक निजी स्कूल के पीछे पंकज की 13 जून की रात गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोपी आज रुपाली को छोडने आये थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

3 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के कार्यक्रम,सुबह 9.30 बजे उत्तराखंड के अध्यापक राजेंद्र रावत से 5KD पर करेंगे मुलाकात,10.30 बजे 64 जनपदों के लिए महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन का करेंगे शुभारम्भ,कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु मुखबिर योजना का भी करेंगे शुभारम्भ,12 बजे एंटी भू-माफिया पोर्टल,खतौनी नामांतरण को ऑनलाइन किया जाना,संभावित बाढ़ से बचाव हेतु की गई तैयारी की समीक्षा बैठक,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 4 बजे आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे सीएम,शाम 5 बजे विधानसभा के तिलक हॉल में GST की कार्यशाला में होंगे शामिल,शाम 7.30 बजे मंत्रियों और प्रमुख सचिवों से करेंगे मुलाकात

लखनऊ-छात्रों के आधार पंजीकरण का मामला,बेसिक शिक्षा परिषद को मिल सकती है पंजीकरण की जिम्मेदारी,शिक्षा परिषद को आधार कार्ड के लिए स्टेट रजिस्ट्रार बनाने की तैयारी
सरकारी स्कूलों में बनाए जाने हैं छात्रों के आधार कार्ड,बेसिक शिक्षा विभाग जल्द जारी कर सकता है आदेश अभी तक यूपीडेस्को, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स के पास है जिम्मेदारी

आगरा-आरक्षण को लेकर जाटों का आंदोलन आज भी जारी,आंदोलन की आग से उत्तर प्रदेश हुआ प्रभावित,आगरा-जयपुर हाईवे पिछले 16 घंटों से बाधित,हाईवे पर वाहनों का कई किमी तक लगा जाम,रेलवे ट्रैक भी पिछले 19 घंटों से बाधित,भरतपुर-आगरा,भरतपुर-मथुरा,भरतपुर-नदवई रेलवे ट्रैक बाधित,रेलवे स्टेशनों पर लगी यात्रियों की भारी भीड़,आंदोलन के चलते कई ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट

मेरठ-स्क्रैप कारोबारी के बेटे का बदमाशों ने किया अपरण,अपहरण कर बदमाशों ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती,6 पुलिस की टीमे अपहृत बच्चे की तलाश में जुटी,देहलीगेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर इलाके की घटना

लखनऊ-UP की जेलो में तैनात अफसरों में बड़ा फेरबदल,11 जेल अधीक्षकों का जेल प्रशासन ने किया फिर तबादला,SHM रिज़वी सेंट्रल जेल आगरा से जेल अधीक्षक मुरादाबाद,केदार नाथ नैनी सेंट्रल जेल से सेंट्रल जेल बरेली भेजे गए,AK सिंह फतेहपुर से महाराजगंज जेल के अधीक्षक बने,संजीव त्रिपाठी सेंट्रल जेल वाराणसी से सेंट्रल जेल आगरा,PN पांडा सेंट्रल जेल बरेली से जिला कारागार लखनऊ,BR वर्मा मुरादाबाद से नैनी जेल के अधीक्षक,सेवाराम चौधरी सहारनपुर से सेंट्रल जेल बरेली के अधीक्षक,एम्ब्रोज़ गुरण्टे आदर्श कारागार से सेंट्रल जेल वाराणसी,SK शर्मा गोरखपुर से बलरामपुर जेल के अधीक्षक,प्रमोद शुक्ला सुल्तानपुर से रायबरेली जेल भेजे गए,रामधानी जेल ट्रेनिंग स्कूल लखनऊ से गोरखपुर जेल के अधीक्षक बने,लगातार तबादलो से जेल प्रशासन पर उठने लगे सवाल,हाल ही में भेजे गए अफसरों के फिर तबादले

लखीमपुर-बाढ़ से निपटने की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे सीएम,लखीमपुर जिलाधिकारी सीएम योगी को बताएंगे तैयारी,नेपाल से आने वाली बाढ़ तराई में हर साल मचाती है तबाही

श्रावस्ती-अवैध रूप से चल रहा आरा मशीन पर पुलिस और वन विभाग टीम का छापा आरा मशीन को सील करते हुए 9 बोटा अवैध लकड़ी बरामद,आरा मशीन मालिक की तलाश में जुटी पुलिस,गिलौला इलाके के जानकीनगर खुर्द में चल रहा था अवैध आरा मशीन

श्रावस्ती-SP के निर्देश पर चला वाहन चेकिंग अभियान,पुलिस ने 225 वाहनों का किया चालान 

श्रावस्ती-अपराधियो के खिलाफ जिले की पुलिस ने चलाया अभियान,1 वारंटी समेत शांति भंग में 8 के गिरफ्तारी के निर्देश 

लखनऊ-छावनी इलाके में सिक्योरिटी को लेकर बैठक कल,सब एरिया जनरल ऑफिसर कमाडिंग मेजर जनरल ने बुलाई बैठक,छावनी के बंगलों के आवंटी भी बैठक में होंगे शामिल,बंगलों के नौकर और ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा,छावनी में आने-जाने वालों के परिचय पत्र की जांच होगी सीसीटीवी फुटेज पर कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

कानपुर-बाइक सवार 2 युवकों को मैजिक ने मारी टक्कर,बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत
बिल्हौर थाना क्षेत्र के पांडव नदी पुल की घटना

कानपुर-पार्किंग में खडी स्कूटी पर संदिग्ध वस्तु से मचा हड़कम्प,बम की अफवाह से मची अफरा तफरी बिना एक्सपर्ट बुलाए पुलिस एक घंटे तक करती रही ड्रामा नजीराबाद थाना क्षेत्र के मोतीझील चौराहे की घटना

जौनपुर -इलाज के दौरान विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा,निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई थी मौत सीएचसी के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया
परिजनों ने चिकित्सालय के सामने शव रख कर किया हंगामा सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार की घटना

इलाहाबाद-सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट,एक किलो चांदी समेत सोने के आभूषण और नगदी लूटी,मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव की घटना

कौशाम्बी-युवक ने युवती को चाकूओं से गोदा,युवती को चाकू मारने के बाद खुद को भी मारा चाकू,इलाज के दौरान युवक की मौत,युवती अस्पताल में भर्ती,सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियो गांव का मामला

कानपुर देहात-डम्फर की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत,एक युवक घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,अकबरपुर क्षेत्र के रनिया इलाके में एनएच-2 की घटना 

शाहजहांपुर-अपहरणकर्ताओं से छूटा दसवीं का छात्र पुलिस ने किया बरामद,मारुती वैन सवार तीन बदमाशों ने छात्र का किया था अपहरण,गढ़मुक्तेश्वर में ट्यूशन जाते समय बदमाशों ने किया था अपहरण,खुटार पुलिस ने घेराबंदी कर बस से छात्र को किया बरामद

बांदा-किशोरी ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,घर ले जाकर किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,परिजनों ने थाने में दी तहरीर,आरोपी मौके से फरार,बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र का मामला

सहारनपुर-एसएसपी की तीसरी आंख को लेकर नई पहल,अब पुलिस कर्मी बॉडी पर स्टार के साथ लगाएंगे कैमरा,लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक में सुधार के लिए हाईटेक पुलिसिंग,पुलिस कर्मियों के कंधे पर लगा कैमरा घटना रिकार्ड करता रहेगा,एसएसपी ने बॉडी कैमरे के साथ दिया डेमो 

लखनऊ-नगराम थाने में तैनात सिपाही के घूस मांगने का मामला,SSP दीपक कुमार ने सिपाही अनुज को किया सस्पेंड

आगरा-महिला ने पार्षद समेत 3 लोगों पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप,विरोध करने पर महिला को जमकर पीटा,पीड़िता ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार,केस दर्ज,ऐतमौतदोला थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया का मामला

मेरठ-लिफ्ट देकर बदमाशों ने दो युवकों को लूटा,हजारों की नगदी और तीन मोबाइल लूट कर बदमाश फरार,हथियारों के बल पर हुई लूट की वारदात,खरखोदा थाना क्षेत्र के बिजली बम्बा बाईपास की घटना

मेरठ-दवा लेने आये मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट,पिटाई से मरीज के तीमारदार की हालत हुई गम्भीर,CO सिविल लाइन ने पीड़ित को ही धमका कर कराया फैसला,मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड का मामला

आगरा-एसपी सिटी ने सिपाहियों को दिए निर्देश,क्षेत्र के अपराधियों की रखेंगे कुंडली,कौन किस मामले में गया जेल और कब छूटा,शहर के बाहर या शहर में कौन कौन है अपराधी

आगरा-अपार्टमेंट के फ्लैट में एसी से लगी आग,अपार्टमेंट में आग से मची अफरा-तफरी,आग पर स्थानीय लोगों ने पाया काबू,ताजगंज के बसई चौकी का मामला

इलाहाबाद-3 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा,काफी दिनों से थी पुलिस को तलाश,दारागंज के बक्शी बांध से हुई गिरफ़्तारी

सहारनपुर-बच्चों के विवाद में चाकूबाजी,4 लोग घायल,सीएचसी में भर्ती,गंगोह के बुड्ढाखेड़ा गांव की घटना

कानपुर-डीजे में डान्स करने को लेकर घराती,बरातियों में मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल,इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती,गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के जय गेस्ट हाउस का मामला

कानपुर-कोठारी बंगले में युवक के जहर खाने का मामला,एसपी वेस्ट ने दिया मामले की जांच के आदेश,दोषी पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई,क्राइम ब्रान्च की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया था जहर

सीतापुर-ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार 2 लोगों की मौत,4 लोग गंभीर घायल,लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर,रेउसा-बिसवां मार्ग पर रसूलपुर गांव की घटना