tikhiawaz24.in

सोमवार, 25 सितंबर 2017

BHU बवाल में 1000 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज

हमीरपुर-SDM की गाड़ी में मारी टक्कर,हमीरपुर में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन का खेल,खनन माफियाओं और प्रशासन की मिलीभगत से खनन,ओवरलोड मोरंग भरे ट्रक ने SDM की गाड़ी में मारी टक्कर,,एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे एसडीएम सदर,ओवरलोड ट्रको की चेकिंग के दौरान हुआ हादसा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने लिया हिरासत में,सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे के पास की घटना

लखीमपुर-सेक्रेट्रियों ने कर दिया करोड़ों का घोटाला,शासनादेश दरकिनार कर गांवों में लगा दीं घटिया सोलर लाइटें,4 से 5 हजार की सोलर 24 से 25 हजार में लगाई,6 बोल्ट की बैटरी 12 बोल्ट में रखी,पैनल,पोल गुणवत्ताहीन,113 ग्राम पंचायत अधिकारियों की गर्दनें जाँच में फंसी,3752 सोलर लाइटों को लगाने में BDO,प्रधान,सचिव का सिंडिकेट
,सपा, बसपा सरकार में भी हुआ है करोड़ों का सोलर घोटाला,एक साल में लगी सोलर लाइटों में ही करोड़ों का घोटाला

वाराणसी-BHU में बवाल,उठ रहे सवाल,इस साल हो चुके हैं 5 बड़े बवाल,15 करोड़ रुपए सालाना खर्च होते हैं आंतरिक सुरक्षा पर,11 मई 2015 को भी त्रिवेणी हॉस्टल की छात्राओं ने घेरा था VC आवास,छात्राओं ने रात भर धरना देकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार

वाराणसी-BHU बवाल के मामले में 3 ACM के कार्य क्षेत्र में बदलाव,मनोज कुमार सिंह को ज्ञानवापी मजिस्ट्रेट बनाया गया,सुशील कुमार को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया,जगदम्बा प्रसाद सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय बनाए गए

वाराणसी-BHU बवाल में 1000 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज,कई दिन से हो रहे बवाल के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस,भारी तादात में BHU परिसर में पुलिस और PAC तैनात,बीएचयू में आवागमन फिलहाल हुआ बहाल

बाराबंकी-प्रेमी युगल ने दी जान,फांसी के फंदे पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,घर वालों के शादी से मना करने पर प्रेमी युगल ने दी जान,सतरिख थाना क्षेत्र के समर्तीपुर गांव का मामला       

उन्नाव-कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत,1 व्यक्ति की हालत गंभीर,कानपुर रेफर,फतेपुर चौरासी थाने के सल्हेपुर की घटना

लखनऊ-नवरात्र के 5वें दिन मंदिरों में भारी भीड़
,आज माता के स्कन्द स्वरूप की हो रही पूजा,
सबकी मनोकामना पूरा करती हैं माता

,काली बाड़ी के ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से भक्तों की लगी भीड़

बाराबंकी-पैसेंजर ट्रेन में युवक का शव मिलने से सनसनी,कानपुर से बाराबंकी आ रही मेमो पैसेंजर ट्रेन में मिला शव,गार्ड की सूचना पर GRP ने शव को पीएम के लिए भेजा,बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म-3 का मामला

सम्भल-दो पक्षों में विवाद,राम बारात के आयोजकों के बीच विवाद,आयोजकों के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद ,दोनों पक्ष थाने पहुंचे और तोड़फोड़ की 
चार लोग हिरासत में .राम बारात को रोका गया,थाना बहजोई की घटना

सुल्तानपुर-स्कूल वैन पलटी,बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूली वैन नहर में पलटी ,दो बच्चों समेत 3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के मेहारामपुर की घटना
 
हाथरस-घरों में उतरा करंट,ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से कई घरों में उतरा करंट,घर में काम कर रही महिला की चपेट में आने से मौत,हाई वोल्टेज से घरों के कई विद्युत उपकरण भी फुंके,हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एवरनपुर गांव की घटना

चन्दौली-दंपति का शव मिला,रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दंपति का शव,
लाशों के पास से देशी शराब की बोतलें हुईं बरामद,रेलवे में कार्यरत था मृतक श्याम लाल,
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया का मामला

मथुरा-बदमाशों पर गैंगस्टर,बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का मामला,मुख्य आरोपी रंगा सहित 8 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर,शहर के कोयला वाली गली में 2 व्यापारियों को मारी थी गोली,4 करोड़ रुपए की हुई थी लूट, घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद

सोनभद्र-अनुप्रिया पटेल का दौरा,केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का दौरा आज,अपना दल एस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगी हिस्सा,राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में कार्यक्रम

जौनपुर-अगवा कर रेप,शौच के लिए गई किशोरी से दुराचार ,आरोपी के घर से किशोरी हुई बरामद,अपहरण कर दुराचार,केस दर्ज,आरोपी फरार,मीरगंज के चौकीखुर्द गांव की घटना

महराजगंज-नेपाल सीमा पर अलर्ट,भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया,रोहिंग्या मुसलमानों की भारत में घुसपैठ की आशंका,सौनौली सीमा पर नेपाल से आने वालों की सघन जांच,नेपाल के रास्ते भारी संख्या में घुस सकते हैं भारत में,आईबी के अलर्ट के बाद एसएसबी के जवान सतर्क

गाजियाबाद-बिल्डर ने दी जान,CHARMS CASTLE के बिल्डर ने की आत्महत्या,बिल्डर संजय मित्तल ने खुद को गोली मारकर दी जान,संजय के राजनगर एक्सटेंशन में चल रहे हैं कई प्रोजेक्ट,आत्महत्या के कारणों का पता नहीं,कविनगर की घटना

फ़िरोज़ाबाद-युवक का शव मिला,नहर के किनारे मिला युवक का शव,गोली लगने से हुई है युवक की मौत,शव के पास मिला तमंचा और प्रेमिका के नाम चिट्ठी,जसराना के कौरारा बुजुर्ग गांव का मामला

मथुरा-हेमामालिनी का कार्यक्रम,सांसद हेमामालिनी आज दो फ्लाईओवर का करेंगी उद्घाटन,37 करोड़ की लागत से एनएच-2 पर बनाए गये फ्लाईओवर,टाउनशिप और गोकुल रेस्त्रां के पास हैं फ्लाईओवर

मैनपुरी-पत्नी की हत्या,पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर मारा,पति फरार,शहर कोतवाली के बंशीगौरा की घटना 

रविवार, 24 सितंबर 2017

भाजपाइयों ने कस्बे में लगाया झाडू, दिया स्वच्छता सन्देश











 पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय 




बदलापुर जौनपुर! देशभर में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन काफी उत्साह के साथ किया जा रहा है। स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। खुशी की बात है कि स्वच्छता जैसी समाजिक पहल का आगाज राजनीतिक क्षेत्र से हुआ है। रविवार को भाजपाइयों ने मानव चेतना समिति के साथ भलुआही गांव स्थित महराजगंज रोड से रेलवे क्रासिंग तक स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ भारत,स्वथ्य भारत बनाने का संकल्प दिलाया। अभियान के नेतृत्व करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह "शाक्ति" ने कहा कि स्वच्छता अभियान को बलबूते ही देश की नई पहचान मिल रही है। इस अभियान में हर एक नागरिक हिस्सा ले रहे है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर गंगा सिंह,अखिल मिश्र,लालता प्रसाद पाडेय, युवा भाजपा नेता वैभव सिंह, सत्यम सिंह,रमेश चन्द्र मोदनवाल, पंकज सिंह रामशिरोमणि प्रजापति, योगेश पाण्डेय आदि मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

DM को पत्रकारों के संपर्क में रहने के दिए निर्देश

लखनऊ-CM का ट्वीट,बीएचयू मामले पर सीएम आदित्यनाथ ने किया ट्वीट,सीएम ने कमिश्नर से मांगी घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट,पत्रकारों के साथ हुई घटना पर भी सीएम ने मांगी रिपोर्ट,DM को पत्रकारों के संपर्क में रहने के दिए निर्देश

लखनऊ-वाराणसी बीएचयू मामले का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,मामले में लापरवाही पर जल्द दोषियों पर होगी कार्रवाई,प्रमुख सचिव गृह भी IG,कमिश्नर से लगातार ले रहे अपडेट,पत्रकारों पर हुए हमले का सीएम ऑफिस ने लिया संज्ञान,DM,SSP को पत्रकारों का हाल लेने के लिए किया रवाना,पत्रकारों के साथ हुई झड़प पर होगी सख्त कार्रवाई 

फतेहपुर-पत्थर घिसाई करते वक्त करंट लगने से मजदूर की मौत,मशीन में करंट उतरने पर हुआ हादसा,जहानाबाद थाना क्षेत्र के सानी गढवा मोहल्ले की घटना⁠⁠⁠

लखनऊ-BHU में लाठीचार्ज की मंत्री अनुपमा जायसवाल ने की निंदा,छात्राओं पर लाठीचार्ज करना कहीं से ठीक नहीं-अनुपमा,लोकतंत्र में आंदोलन करने का सबको अधिकार-मंत्री,दायरे में रहकर आंदोलन को देने चाहिए धार-अनुपमा 

गाजियाबाद-नोएडा को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पर केस दर्ज,चेयरमैन करण पाल सिंह,बेटे राहुल पर धोखाधड़ी का केस,धोखाधड़ी कर व्यक्ति से 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप,रहिसपुर निवासी जितेंद्र चौधरी ने बाप-बेटे पर लगाया आरोप,कविनगर थाने में 420,467,468, 406 IPC में मामला दर्ज,CJM कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

मथुरा-PMV पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों का तांडव,वृंदावन स्थित कॉलोनियों में छात्रों ने की तोड़फोड़,छात्रों का एक गुट से हुआ था विवाद,गोविन्दनगर के बंगाली कॉलोनी का मामला 

कानपुर-घरेलू कलह में महिला ने डाई पी,गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती,विधनू के हाजीपुर गांव का मामला 

इटावा-खेत में लगे कटीले तारों में फंसकर तेंदुआ घायल,लायन्स सफारी टीम ने तेंदुए को कब्जे में लिया,बिठौली थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया का मामला 

लखनऊ-कांग्रेस कार्यालय की जमीन के विवाद का मामला,नगर निगम में 4 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई,अबतक कांग्रेस अपने पक्ष में नहीं दे पाई कोई साक्ष्य,कारोबारी ने कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर किया था दावा,कारोबारी ने नगर निगम में दिए संबंधित दस्तावेज

बाराबंकी-आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार,देवी-देवताओं को लेकर व्हाट्सएप पर डाला था पोस्ट,देवा कोतवाली क्षेत्र के विशनपुर का है निवासी 

शाहजहांपुर-यूपी में शौचालय का नाम अब होगा इज्जतघर,नगरविकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ऐलान,शौचालय का बजट बढ़ाकर बीस हजार रुपए किया गया,कूड़े से बिजली बनाने के संयत्र एक साल में होंगे तैयार,गोरखपुर,लखनऊ,शाहजहांपुर ,इलाहाबाद में बिजलीघर,छावनी परिषद के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में ऐलान

शामली-जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव,लूट के बाद हत्या करने की आशंका,आदर्शमंडी क्षेत्र के बनट कस्बे का मामला

महोबा-बाजार में बिकने जा रहा सरकारी राशन पकड़ा,3 क्विंटल गेहूं,1 क्विंटल चावल पुलिस ने पकड़ा,एक आरोपी गिरफ्तार,दुकानदार मौके से फरार,शहर के सुभाष चौकी के पास से पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ-BHU में लाठीचार्ज के विरोध में GPO पर प्रदर्शन,लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रा-छात्राओं का प्रदर्शन,विरोध प्रदर्शन में एनजीओ के लोग भी शामिल,सुरक्षा की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन 

फैजाबाद-करंट की चपेट में आने से माँ-बेटी की मौत,चारा मशीन में करंट उतरने से हुआ हादसा,माँ को बचाने में बेटी की गई जान,बीकापुर क्षेत्र के नदौना गांव की घटना 

अमेठी-अंत्योदय मेले के समापन में पहुंचे प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा,गौरीगंज मनीषी महाविद्यालय में समारोह का आयोजन 

संभल-छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान,स्कूल जाते समय पड़ोस का लड़का करता था परेशान,सदर कोतवाली क्षेत्र किशन सराय मोहल्ले की घटना

महोबा-शीतला आईस फैक्ट्री पर एसडीएम का छापा,अवैध पानी पाउच पैकिंग मशीन को किया सीज,भारी मात्रा में खाली पानी के पाउच भी बरामद,शहर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुरा का मामला

हरदोई-शक्तिपीठ में भारी भीड़,प्राचीन श्रावणी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़,पंचमुखी सिद्ध पीठ है श्रावणी माता मंदिर,मान्यता के अनुसार यहीं पर गिरे थे मां के कान,राजा बलि और हिरण्यकश्यप भी करते थे श्रावणी मां की पूजा,विश्व की एकमात्र पंचमुखी मूर्ति मंदिर में है स्थापित,हरदोई के सांडी मार्ग पर है अति प्राचीन श्रावणी माता मंदिर 

गोरखपुर-राज्यपाल राम नाईक,CM योगी पहुंचे एयरपोर्ट,पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण,गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन 

गोरखपुर-राज्यपाल राम नाईक,CM योगी पहुंचे विश्वविद्यालय,पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे अनावरण,गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन 

हरदोई-संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही को गोली लगने का मामला,अक्षय पालियान दूसरे सिपाही की पिस्टल कर रहा था प्रयोग,BJP नेता राजा बक्श सिंह के सरकारी गनर की है पिस्टल,पुलिस विभाग में शस्त्रों के प्रयोग में लापरवाही फिर उजागर,घायल सिपाही के पास मिली थी दूसरे सिपाही की पिस्टल,कुर्रिया गांव में मक्के के खेत में घायल मिला था सिपाही अक्षय 

हरदोई-सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली,मक्के के खेत में घायल मिला सिपाही अक्षय पलियान,लखनऊ के ट्रामा सेंटर में सिपाही का चल रहा इलाज,पुलिस लाइन में तैनात है सिपाही अक्षय पलियान,सिपाही की पिस्टल कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी,कोतवाली देहात क्षेत्र के कुर्रिया गांव का मामला 

आज़मगढ़-करंट की चपेट में आने से सुरक्षा गार्ड की मौत,विद्युत पोल पर कई घंटे लटका रहा गार्ड का शव,लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था गार्ड,पवई थाना क्षेत्र ओरिल गांव की घटना 

दिल्ली-बीजेपी यूपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय का बयान,बीएचयू में हुए लाठीचार्ज की जांच की जाएगी-पाण्डेय,बीएचयू में जो हुआ बिल्कुल ठीक नहीं हुआ-महेंद्रनाथ,'स्थिति को संभालना बीएचयू प्रशासन की जिम्मेदारी थी'

वाराणसी-BHU में बवाल का मामला,कमिश्नर, DM, SSP समेत अधिकारी मौके पर,बीएचयू परिसर में हालात का ले रहे जायजा 

 

आगरा-ज्वैलरी शाप से सोने के एक किलो के जेवर चोरी,शोरूम से 80 हजार नगदी भी चुरा ले गए बदमाश,शोरूम की छत काटकर अंदर घुसे बदमाश,शहर कोतवाली क्षेत्र के सेब का बाजार की घटना

लखीमपुर-अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी,आधा दर्जन घायल,सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया,सीतापुर से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस,मैगलगंज थाना क्षेत्र गोमती पुल के पास हाईवे पर हादसा 

गोरखपुर-गोविवि में पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण,राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण,कांस्य की बनी है विवि में लगी पं.दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति,12 फुट ऊंची और 1100 किग्रा वजनी है दीन दयाल की मूर्ति

गाजीपुर-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बयान,आज दुनिया को भारत की ताकत का एहसास हो गया है-सिन्हा,दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिभाली भारत में हैं-मनोज सिन्हा,'सामरिक क्षेत्र में मोदी सरकार की नीतियों से देश का सम्मान बढ़ा' 

लखीमपुर-अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी,आधा दर्जन लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,सीतापुर से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस,मैगलगंज थाना क्षेत्र के गोमती पुल के पास हाईवे पर हादसा 

दिल्ली-यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान,यूपी में सभी पार्टियां बीजेपी से पीछे रहेंगी-केशव,सपा-बसपा-कांग्रेस मिल जाए तब भी पीछे रहेंगी-केशव,सपा-बसपा ने प्रदेश का कोई विकास नहीं किया-केशव

वाराणसी-बीएचयू के वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दी सफाई,छात्राओं के धरने में भारी संख्या में बाहरी तत्व शामिल-वीसी,महौल खराब हो सकता था इसी लिए नहीं गया-वीसी,बाहरी तत्वों पर ठीकरा फोड़ रहे वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी

आजमगढ़-भारतीय सांख्यिकी सेवा 2017 में हर्षिता राय ने किया टॉप,पहले प्रयास में मिली है हर्षिता राय को सफलता,हर्षिता रॉय के टॉप करने की खबर मिलते ही हर्ष का माहौल,सांख्यिकी सेवा 2017 की परीक्षा इसी वर्ष मई महीने में हुई थी,संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित भारतीय आर्थिक सेवा

उन्नाव-पुष्टाहार की पंजीरी खरीदते युवक गिरफ्तार,आंगनबाडी की कार्यकत्री मौके से फरार,पंजीरी समेत युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा,माखी थाना क्षेत्र के भदेमू गांव की घटना 

हमीरपुर-मंत्री सुरेश पासी पहुंचे हमीरपुर,1000 अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं का करेंगे सम्मान,यूपी में पहली बार सरकार कर रही अनुसूचित बच्चों का सम्मान,सरकार प्रत्येक वर्ष देगी लोगों को शहरी आवास-सुरेश 

नोएडा-14 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार,10 सितंबर को कैंटीन के सुपरवाइजर से हुई थी लूट,2 लाख रुपये बरामद, 4 बदमाश गिरफ्तार,नोएडा फेस 2 पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश में कई जिंदगियों को अपना निवाला बना चुका है ब्लू व्हेल गेम

डॉ ए. के. यादव
सिंगरामऊं - - ब्लू व्हेल गेम विदेश से अब देश के कोने-कोने में पहुंच चुका है। सर्वाधिक खौफ में अभिभावक वर्ग है। घर हों या बाहर वह लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं कि उनका बच्चा कहीं इस गेम का शिकार तो नहीं हुआ। ऐसे में स्कूलों में बच्चों के बीच छोटी-मोटी लड़ाई भी हो रही है तो लोगों का ध्यान तत्काल ब्लू व्हेल गेम की तरफ जा रहा है। देश में कई जिंदगियों को अपना निवाला बना चुके इस खेल का शिकार स्कूली बच्चें न हों। ऐसे में कस्बे में स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह बालिका इण्टर कालेज के प्रबंध निदेशक डॉ० संजय सिंह ने विद्यालय के बच्चों को इस खेल के विषय में बताया। कहा कि जिंदगी चुनिए, ब्लू व्हेल नहीं।
उन्होने बच्चों से ब्लू व्हेल गेम के विषय में पूछा, तो दशवीं की छात्रा प्राची दुबे ने जवाब दिया कि यह एक सुसाइड गेम है। ऐसे में वह इस गेम से दूर है। उन्होंने कहा कि यह खेल किसी के लिए भी हितकर नहीं है। नवीं कक्षा की दीक्षा मिश्रा व गरिमा शैनी ने बताया कि यह खतरनाक गेम है जो मोबाइल मे खेली जाती है।आठवीं की सुकृति दुबे ने इस गेम से अनभिज्ञता जाहिर की। डॉ० सिंह ने कहा कि एक रसियन व्यक्ति इस खेल का जन्मदाता है। उनका उद्देश्य था कि इस खेल के जरिए कमजोर लोगों को मौत के प्रति उकसाया जाए। ताकि धरती पर सिर्फ मजबूत लोग रहें, पर यह गलत है। घर मां-बाप बूढ़े होते हैं तो क्या कोई उन्हें मारता है। घर का कोई बच्चा विकलांग होता है तो कोई उसे मारता है। ऐसा नहीं होता। हर किसी के पास अपना टैंलेंट है। कोई पढ़ाई में होनहार है तो कोई सिंगिंग में, सारे बच्चे एक साथ परीक्षा देते हैं सभी मेधावी हों तो इसमें भी लोग प्रथम व अंतिम स्थान पर आएंगे। डॉ० सिंह इस खेल से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि यह भी देखें कि कोई फेसबुक पर अपना स्टेट्स कुछ अजीबों स्थिति में अपडेट कर रहा है। उनके घर का कोई सदस्य भोर में उठकर हारर मूवी तो नहीं देख रहा है। लोग अपने समाज को देखें। समाज के प्रति उनकी भी जिम्मेदारी है। समाज भी हमारे लिए आवश्यक है और हम भी समाज के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में ब्लू व्हेल जैसे खेलों से दूर रहें। विद्यालय में प्रबंधक डॉ० बबली सिंह, प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह सहित अध्यापक अध्यापिकाएं आदि मौजूद रहे

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का दौरा आज

वाराणसी-BHU में छेड़छाड़ के विरोध में छात्राओं के प्रदर्शन का दमन,छात्राओं के ऊपर सुरक्षाकर्मियों ने किया लाठीचार्ज,सूचना के बाद जंग का मैदान बना बीएचयू परिसर,छात्र हुए उग्र परिसर में किया पथराव और आगजनी,BHU परिसर के साथ गेट पर कई गाड़ियां फूंकी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,देर रात तक जारी रहा पुलिस और छात्रों में गुरिल्ला युद्ध,शांति व्यवस्था के मद्देनजर बीएचयू छावनी में तब्दील

लखनऊ-बीएचयू मामले को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट,बल से नहीं बातचीत से हल निकाले सरकार-अखिलेश,बीएचयू छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय-अखिलेश यादव,दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई-अखिलेश यादव

गाजियाबाद-बदमाश की गिरफ्तारी के मामले में जांच के आदेश,एसपी आरए ने दिए जांच के आदेश,सीओ लोनी करेंगे जांच ,कल लोनी बॉर्डर के सेवा धाम इलाके की घटना,पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 को किया था गिरफ्तार,2 को फरार बताया,पकड़े गये व्यक्ति को एक युवती ने अपना जीजा बताया था,पुलिस पर लगाया था चेकिंग के बहाने अभद्रता का आरोप,बचाव में आए जीजा अमित शर्मा को पुलिस ने जमकर पीटा,युवती का आरोप,फर्जी बदमाश बताकर हवालात में बंद किया  

शामली-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,बदमाशों से मुठभेड़ में 2 पुलिस वाले घायल,मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली,अरेस्ट,सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,सदर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड की घटना 

लखीमपुर-छात्रा मौत मामला,कमरे में फंदे से लटकता छात्रा का शव मिलने का मामला,मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म रेप की पुष्टि,ट्यूटर पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप,सदर कोतवाली में कमरे में लटकती मिली थी लाश

गाजीपुर-मनोज सिन्हा का दौरा,रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का दौरा आज,दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रम में होंगे शामिल,जन्मशती वर्ष कार्यक्रम का करेंगे समापन,शहर के बंशी बाजार में बीजेपी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

संभल-पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल,SO धनारी और सिपाही को अस्पताल में कराया गया भर्ती,एक बदमाश सुभाष पंडित घायल,मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर,संभल के धनारी थाना क्षेत्र की घटना

बरेली-बंधक बनाकर लूटपाट,कच्छा-बनियान गिरोह ने घर में की लूटपाट,परिवार के लोगों को बंधक बनाकर की लूट,लाखों की नगदी और जेवर लेकर हुए फरार,8 दिनों में 6 डकैती और एक हत्या कर चुका गिरोह,ADG जोन की सख्ती के बाद भी अबतक नहीं लगा कोई सुराग,फतेहगंज पूर्व थाना क्षेत्र के लेखपाल कालोनी की घटना

आजमगढ़-विवाद में मारपीट,बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने युवक से की जमकर मारपीट,घायल व्यक्ति को मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती,सिधारी थाना क्षेत्र के देवराडीह गांव की घटना

शामली-हादसे में मौत,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,चालक ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार,सदर कोतवाली के मेरठ-करनाल हाईवे की घटना

बदायूं-बारिश बनी आफत,2 लाख 33 हजार हेक्टेयर फसलों को बारिश से नुकसान,48 घंटों से हो रही बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ाई,जिलें में धान,बाजरा,गन्ने,उरद की फसलें नुकसान हुई,फसल बीमा और तहसील की टीमें कर रही आंकलन

हर निर्माण की जान है, प्रिज्म सीमेंट

पत्रकार:- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर (जौनपुर) 23 सितम्बर। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित प्रिज्म चैम्पियन के डीलर सिंह विल्डिंग मैटेरियल के तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम को प्रिज्म सीमेंट द्वारा आयोजित ठेकेदार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिसे संबोधित करते हुए प्रिज्म सीमेंट के तकनीकी अधिकारी पुनीत राय और सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि ढलाई या निर्माण के 28 दिनों बाद सीमेंट पूरी मजबूती ले लेता है। सीमेंट बालू पानी के मिश्रण से तैयार मसाले को 2 से 3 घंटे के अंदर प्रयोग करने पर सौ प्रतिशत मजबूती मिल जाती है। निर्माण कार्य के लिए पिलर और बीम 90 अंश के कोड पर एक सीध में होने चाहिए अन्यथा मजबूती नहीं मिलती। प्लास्टर, दोगा के दौरान सूखा सीमेंट मिलाने पर प्लास्टर टूटने का डर बना रहता है। दीवाल में ईट की चिनांई कभी भी एक सीध मे नही करनी चाहिए वरना दीवाल कमजोर हो जाती है।
 उन्होंने कहा कि प्रिज्म सीमेंट 36 परीक्षणों से होकर बाजार में पहुंचता है। नैनो टेक्नोलॉजी से निर्मित प्रिज्म चैंपियन, प्रिज्म चैंपियन प्लस व प्रिज्म ड्युराटेक सीमेंट बाजार में उतारा है।जिसकी उच्च गुड़वत्ता के कारण बाजार में छाया हुआ है। इस दौरान कंपनी के विपणन मैनजर किशोर कुमार त्रिपाठी, विपणन अधिकारी डी.के राय, अमानउल्लाहखान, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कमलेश सिंह, देवी प्रसाद निगम, बबलू यादव, चंद्ररेश निगम, सतीश मौर्य, रामसेवक, उद्देश्य सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता नरसिंह बहादुर सिंह व संचालन उन्नत सिंह ने किया। आयोजक विजय सिंह बबलू ने सभी के प्रति आभार ज्ञपित किया।

शनिवार, 23 सितंबर 2017

चौकियां मे पुलिस की सह पर दर्शनार्थियो का उत्पीड़न व शोषण जारी है

क्या प्रशासन ध्यान देगा

जौनपुर। नवरात्रि के पावन दिवस मे पूर्वान्चल की शक्तिपीठ मां शीतला धाम चौकियां मे यात्रियों का शोषण उत्पीड़न पुलिस चौकी चौकिया की सह पर स्थानिय लोगो द्वारा खुले आम किया जा रहा है पुलिस के अधिकारी व जिला प्रशासन बेखबर है ।
बतादे चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह ने मां के दर्शन को जाने वाले भक्त जनो का दोपहिया वाहन धाम से पांच सौ मीटर पहले ही बैरियर लगा कर रोक दिया है। और खुद ठेका  २५ हजार रू० मे वहां के निवासियों को दे दिया है जो जबरिया दो पहिया वाहन स्वामियों से मनमाना धनोपार्जन कर रहे है । बिरोध करने पर मार पीट रहे है ।
बतादे अब तक के इतिहास मे ऐसी ब्यवस्था नही थी कि मां के भक्तो का उत्पीड़न शोषण किया जाये लेकिन चौकी प्रभारी ने यह ब्यवस्था कर दिया है कि मां के भक्त परेशान हो सके ।
अब सवाल है कि ठेके की २५ हजार रू० की धनराशि कही जमा होगी या दरोगा के पाकेट मे जायेगी ।
इसके अलावां नवरात्रि के पावन दिवस मे चौकियां धाम के आसपास दुकानो पर बिकने वाली सामग्री तीन गुने मूल्य पर बेची जा रही है।
मां के भक्तो ने जिला एवं पुलिस प्रशासन का ध्यानाकर्षण करते हुए त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की है ।

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

देवी की मूर्ति लदे  ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर 



जौनपुर सिंगरामऊ NH56 राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर नगर गाँव के पास मूर्ति लदे  ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में बैठे 9 लोग घायल हो गए तथा माँ दुर्गा की मूर्ति के साथ दो छोटी मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना उस समय हुई जब नव माँ दुर्गा पूजा समिति बहरीपुर जौनपुर के कार्यकर्ता ढकवा से ट्रैक्टर पर मां दुर्गा की मूर्ति लाद कर वापस बहरीपुर आ रहे थे, ठीक उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक UP44H9538 ने टक्कर मार दी। जिसमें रमाशंकर निगम (55), गंभीर रुप से घायल अवस्था में अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि अन्य घायल शिवम गुप्ता (14), अनमोल गुप्ता (18), विकास हलवाई (20),  विकास अग्रहरी (17) शिवम अग्रहरि (20), प्रिंस मोदनवाल (22) पिंटू अग्रहरी (25), प्रिंस जायसवाल (17), को घायलावस्था में  अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मया शंकर ने सौ नंबर पुलिस को दी तो वे मौके पर पहुच कर घायलों को अस्पताल ले गए।मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।

बुधवार, 20 सितंबर 2017

29 आईपीएस अफसरों के तबादले,कई जिलों के कप्तान बदले गए

अयोध्या-धर्म गुरुओं का राष्ट्रीय सदभावना सम्मेलन संपन्न,बड़ा स्थान जानकी घाट में हुआ सम्मेलन, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण का बयान,जन्म स्थान पर बने राम मंदिर-जन्मेजय,बगल में यूसुफ आरा मशीम के पास मस्जिद,मंस्जिद के खिलाफ नहीं संत-जन्मेजय

अयोध्या-शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद का बयान,आपसी सुलह से नही बनी बात,तो कोर्ट का फैसला मान्य,धर्मिक लोग भी कर सकते है मामले का समाधान

अयोध्या-सुन्नी धर्मगुरु मौलाना फजले मन्नान का बयान,आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश-मन्नान

लखनऊ-29 आईपीएस अफसरों के तबादले,कई जिलों के कप्तान बदले गए,प्रभाकर चौधरी बिजनौर के एसपी बनाए गए,अमित पाठक एसएसपी आगरा बनाए गए,जुगल किशोर एसपी बहराइच बनाए गए,रोहित गुप्ता एसपी फतेहगढ़ बनाए गए,राकेश शंकर एसपी देवरिया बनाए गए,केके चौधरी एसपी जौनपुर बनाए गए,डॉ.मनोज कुमार एसपी फिरोजाबाद बनाए गए,धर्मवीर सिंह एसपी सिद्धार्थनगर बनाए गए,अभिषेक सिंह एसएसपी एसटीएफ,ललित कुमार सिंह एसपी मऊ बनाए गए,एन कोलांची एसपी महोबा बनाए गए, जय प्रकाश एसपी बागपत बनाए गए,श्रीपर्णा गांगुली एसपी फतेहपुर बनाई गई,अतुल शर्मा एसपी ईओडब्ल्यू मेरठ,दिनेश चंद्र दुबे पीएसी मुख्यालय लखनऊ,दयानंद मिश्रा एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ,सुनील सक्सेना एसपी प्रशासन,कवींद्र प्रताप सिंह पीएसी इलाहाबाद,राजीव मल्होत्रा एसपी एसीओ बनाए गए,शैलेश पाण्डेय एसपी सुरक्षा बनाए गए,डी प्रदीप कुमार एसपी लोक शिकायत,अजय कुमार पीएसी बरेली भेजे गए,सत्येंद्र कुमार एसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी,अभिषेक यादव एसपी रेलवे बनाए गए,अनीश अंसारी पीएसी अलीगढ़ भेजे गए,सुजाता सिंह पीएसी मेरठ भेजी गईं,सुभाष चंद्र दुबे एसपी रेलवे मुरादाबाद,विनोद सिंह एसडीआरएफ लखनऊ,अजय शंकर राय पीएसी सीतापुर

लखनऊ-CBI की छापेमारी,सीबीआई दिल्ली की एंटी करप्शन यूनिट की छापेमारी,लखनऊ के तीन ठिकानों पर सीबीआई का छापा,प्रसाद इंस्टीट्यूट के मालिक प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापे,एमसीआई से मेडिकल कालेज मान्यता में फर्जीवाड़े का मामला,मास्टरमाइंड प्रसाद यादव के करीबियों के घर भी छापेमारी,उत्तर प्रदेश में प्रसाद इंस्टीट्यूट के हैं 46 संस्थान,लखनऊ में गोमतीनगर,एल्डिको ग्रीन,कानपुर रोड पर छापे,सीबीआई अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई,सिर्फ कागजों पर चल रहे मेडिकल कालेज को दिलाई थी मान्यता

लखीमपुर-दवा खरीद घोटाले में सीबीआई टीम ने डाला जिले में डेरा,बिजुआ, पलिया, निघासन, रमियाबेहड़CHC में कर रही पड़ताल,2005 से 2007 तक NRHM के तहत हुआ था करोड़ों का घोटाला,दो एसीएमओ पर पहले ही हो चुकी है एफआईआर

वाराणसी-22 और 23 सितम्बर को पीएम मोदी रहेंगे काशी में,सुरक्षा के लिहाज से डीरेका गेस्ट हाउस एसपीजी के हवाले,22 सितम्बर को डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे पीएम,डीरेका मैदान में हेलीकॉप्टर का रिहर्सल पूरा,3 हेलीकॉप्टर उतारकर रिहर्सल का लिया जायजा,एसपीजी के आईजी भी पहुंचे वाराणसी

लखनऊ-एलयू में कल रात मेस में तोड़फोड़ का मामला,तोड़फोड़ के बाद मेस संचालक ने खत्म किया करार,मेस बंद होने से हॉस्टल के सैकड़ों छात्र खाने को परेशान,वीसी ने मेस कमेटी और अधिकारियों के साथ की बैठक,18 अराजक छात्रों समेत अज्ञात पर FIR के दिए निर्देश,मेस चलाने के आखिरी बार टेंडर करेगा एलयू-वीसी,नए संचालक से भी नहीं संभला को बंद होगी मेस व्यवस्था-वीसी

लखीमपुर-किसानों का होगा पंजीकरण,यूपी के धान किसानों के लिए बड़ी खबर,किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण,सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेंचने वालों का होगा पंजीकरण,fcs.up.nic.in वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा किसानों को,रकबे से लेकर बैंक डिटेल और आधारनम्बर से जुड़ेंगे किसान,किसानों के खातों में ही ट्रांसफर होगा धान बिक्री का पैसा

कुशीनगर-अति उत्साह में मंत्री,कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती का अजब बयान,अमेरिका और जापान के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री को बताया बच्चा,पीएम मोदी के आगे नाचते है दोनों देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,6 माह के कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने सबके हित का काम किया,अति उत्साह में फिर फिसली मंत्री मोती सिंह की जुबान

लखनऊ-आलमबाग के अजय उर्फ़ लल्लू हत्याकांड का खुलासा,सरोजिनी नगर पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया,लल्लू की हत्या कर कातिलों ने लाश सीतापुर में फेंकी थी,बदमाश के पास से लूटी गई कार बरामद,कई जनपदों में अपहरण,लूट की वारदातों को दिया अंजाम

लखीमपुर-स्कूटी से स्कूल जाने वाली छात्राओं पर लगेगी ब्रेक,18 साल से कम के लड़कों की बाइक पर भी लगेगी लगाम,पुलिस,परिवहन विभाग कल से 1 महीने तक चलाएगा अभियान,नाबालिग बच्चों के अभिभावकों पर होगा जुर्माना,FIRभी होगी,स्कूल प्रबंधकों को डीएम SP की दो टूक,सड़क सुरक्षा समिति में वाहनों की फिटनेस करवाने के निर्देश

बहराइच-पत्नी की गला काटकर हत्या का मामला,आरोपी पति की लाश भी कुएं से हुई बरामद,परिजनों ने पति पर लगाया था हत्या का आरोप,पयागपुर थाना क्षेत्र के सनवाए गांव की घटना

इलाहाबाद-सिटी बस की चपेट में आने से छात्र की मौत,एक छात्र घायल,हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती, नाराज छात्रों ने बस में की तोड़फोड़,लगाया जाम,भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग,दारागंज थाना क्षेत्र के अलोपीबाग की घटना

कानपुर-हत्या के दोषी राजेश मांझी को फांसी की सजा,एडीजे तृतीय कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,2013 में 2 बच्चों की हत्या के दोषी पाए जाने पर फांसी,शहर कोतवाली क्षेत्र के सरसैया में हुआ था मर्डर

बरेली-शोहदों के आतंक से घर में कैद हुई कक्षा 9 की छात्रा,स्कूल से आते और जाते 3 युवक करते हैं छेड़छाड़,छात्रा पर जबरन दोस्ती करने का बनाते हैं दबाव,केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का मामला

एटा-खेत में काम करने गई महिला के साथ गैंगरेप,दो युवकों ने किया महिला के साथ गैंगरेप,पुलिस ने नहीं  किया मामला दर्ज,न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही पीड़िता,निधौली कला थाना क्षेत्र का मामला

रामपुर-रोहिंग्या मुसलमानों पर आजम खां का बयान,सरकार को कम्युनल कार्ड नहीं खेलना चाहिए-आजम,सरकार को देश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए-खां,मुस्लिम देश रोहिंग्या मुसलमानों को अपने देश में लेकर जाएं-खां,मुस्लिम देशों की अखलाखी और मजहबी जिम्मेदारी है-आजम,रोहिंग्या मुसलमानों को दर दर न भटकने दें-आजम

इलाहाबाद-हाईकोर्ट की जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला,सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने किया फैसला सुरक्षित,हाईकोर्ट की जमीन पर बनी मस्जिद हटाने की थी मांग,मस्जिद प्रबन्धन कमेटी व सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी रखा पक्ष

बुलंदशहर-मेरठ के सर्राफा व्यापारी के 15 लाख के जेवर की चोरी,बस में बैठे व्यापारी का चोरों ने उड़ाया जेवर से भरा बैग,घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का किया घेराव,बुलंदशहर में खुर्जा रोडवेज बस अड्डे की घटना

लखनऊ-रिटायर्ड जज के घर सीबीआई एंटीकरप्शन टीम का सर्च,लारेंस टेरेस स्थित आवास पर सीबीआई का सर्च,उड़ीसा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के घर CBI का सर्च,मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के मामले में सर्च,डाक्युमेंट की तलाश में CBI एंटी करप्शन टीम का सर्च

गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा कल,1:35 पर गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम योगी,किसानों के फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 3:00 बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में रहेंगे CM,गोरखपुर विश्वविद्यालय के बाद गोरक्षनाथ मंदिर जाएंगे सीएम,मंदिर में कलश स्थापना पूजन में लेंगे भाग, 22 सितंबर की दोपहर 12:00 बजे तक CM का समय आरक्षित,12:00 बजे वाराणसी के लिए CM होंगे रवाना,ऋण मोचन कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री और कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद

हमीरपुर-ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,महिला ने तंत्रमंत्र कर बेहोश करने का लगाया आरोप,पति की शराब छुड़ाने के लिए महिला से ली 5 बोतल शराब,महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास,शक होने पर बाबा को परिजनों ने पकड़ा,पुलिस को सौंपा,पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर गांव का मामला

मथुरा-साध्वी ने साधु पर लगाया यौन शोषण का आरोप,साध्वी ने थाने में दी तहरीर,पुलिस मामले की जांच में जुटी,वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का मामला