tikhiawaz24.in

मंगलवार, 22 मई 2018

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर


फ़िरोज़ाबाद- सपा विधायक बेटे समेत हिरासत में, जिला अस्पताल से हिरासत में लिए गए विधायक हरिओम यादव, सिरसागंज के विधायक है हरिओम यादव, समर्थक की पीट पीटकर हत्या के मामले में धरने पर बैठे थे सपा विधायक, पुलिस पर लगाया था समर्थक के हत्यारोपियों को बचाने का आरोप, कल सिरसागंज क्षेत्र के सेनावली गांव में हुयी थी हत्या

एटा- वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दारोगा घायल, फायरिंग कर आरोपी को छुड़ा ले गए उसके साथी, जान बचाकर भागी पुलिस, दोबारा फिर दी दबिश, एसआई ने 10 नामजदों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, सकीट थाने के डेरा बंजारा का मामला

जौनपुर- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर, सुचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की घटना

आगरा- कूड़ाघर में लगी भीषण आग से हड़कम्प, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, थाना शाहगंज क्षेत्र के सुभाष पार्क तिराहे का मामला

गाजियाबाद- पासपोर्ट सेवा केंद्र आजसे मथुरा में खुलेगा, गाजियाबाद में लोड होगा कम, रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद से जुड़े लोगों को अब गाजियाबाद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, विदेश मंत्रालय की ओर से मथुरा के वृन्दावन डाकघर में आज से खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, हाथरस आगरा अलीगढ़ आदि के लोगो को मिलेगी बड़ी राहत

आगरा- बस की छत पर बैठे यात्री आये पेड़ की चपेट में, चलती बस पर ऊपर बैठे यात्री पेड़ से टकरा कर नीचे गिर, एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, सभी घायल निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती, फतेहाबाद से दिल्ली जा रहे थे सभी यात्री, थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड का मामला

बरेली- हरदोई के दो व्यापारियों को बदमाशों ने जहर खिलाकर दो लाख रुपये लूटे, उपचार के दौरान एक व्यापारी की अस्पताल में मौत, लूट की घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध, बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ- रोडवेज बस पर शरारती तत्वों का हमला, कन्डक्टर से मारपीट कर कैश लूटने का प्रयास, बिजनौर डिपो की बस पर बदमाशों ने किया पथराव, दिल्ली से बिजनौर जा रही थी रोडवेज बस, मेरठ से बैठी सवारी का हुआ था टिकट के पैसों को लेकर विवाद, सवारी ने फोन करके बुलाये थे बदमाश, पत्थर लगने से बस के कंडेक्टर घायल, मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मेरठ पौड़ी ग्राम राफ़न मार्ग का मामला

इलाहाबाद- एलएलबी प्रवेश परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फीस जमा करने पर दी अनुमति, इविवि एलएलबी 2018 की 22 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, कोर्ट ने याची को बैठने देने की अनुमति देकर याचिका की निस्तारित, जस्टिस एम.के.गुप्ता की एकलपीठ ने सौरभ कुमार की याचिका पर दिया आदेश

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर युवक का शव मिलने से सनसनी, युवक के सिर में लगी है गोली, युवक के पास से दो लाख रुपये भी बरामद, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, मृतक युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त, थाना फतेहाबाद क्षेत्र का मामला

अमेठी- पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस भिड़े, 6 लोग घायल, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का मामला

सीतापुर- टूटे पड़े तार से विद्युत करंट लगने से महिला की मौत, दो माह पहले पति ने फांसी लगाकर दी थी जान, मां की मौत के बाद बिलकुल बेसहारा हुए दो बच्चे, थाना तंबौर के कनकारी गांव की घटना

सोमवार, 21 मई 2018

वाराणसी की तरफ जा रही थी कि  ट्रेन का इंजन जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गया

वेगम पूरा एक्सप्रेस लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही थी कि  ट्रेन का इंजन जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गया , इसके बाद मालगाड़ी का इंजन लगा ट्रेन को रवाना किया गया। बख्शा-सरायहरखू के बीच दोपहर लगभग तीन बजे की घटना है। दुर्घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी होते ही रेलवे में हड़कंम मच गया। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को सरायहरखू स्टेशन पर खड़ी कर दिया। मालगाड़ी का इंजन लगाए जाने के बाद यह ट्रेन तकरीबन दो बाद रवाना हो सकी। इससे यात्री काफी देर तक परेशान रहे। सरायहरखू स्टेशन मास्टर एस पी ¨सह ने बताया कि ट्रेन सिटी स्टेशन से ढाई बजे रवाना हुई, जो बक्शा स्टेशन पर 2: 48 पर पहुंची। इससे थोड़ी ही दूर पर रेलवे विभाग की ओर से अंडर ग्राउंड पुलिया का निर्माण चल रहा है। ट्रेन के पहुंचते ही जेसीबी के आगे का हिस्सा ट्रेन के इंजन से जा टकराया, जिससे यह हादसा हुआ।

शुक्रवार, 18 मई 2018

पति ने पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर की हत्या, मौके से आरोपी पति हुआ फरार, माण्डा थाना क्षेत्र के बरियार की घटना

इलाहाबाद-परिषद की बैठक शुरू, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक शुरू, बैठक में कुम्भ की तैयारियों पर हो रही है चर्चा,
अखाड़ों में हो रहे निर्माण को लेकर चल रही चर्चा, अखाड़ों की पेशवाई निकालने, तैयारियों पर मंथन, सीएम के साथ 19 मई की बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा, शाही स्नान के बहिष्कार का फैसला भी ले सकते वापस, महंत नरेन्द्र गिरी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक, बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि हैं मौजूद

अमेठी-धरना 10वें दिन भी, नवोदय के छात्र अभय सिंह की हत्या का मामला, पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी,
हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर धरना, पत्रकार 10 दिनों से अमेठी कलेक्ट्रेट में धरने पर, 14 जनवरी को अभय सिंह की हत्या कर फेंका शव, गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला था शव

लखनऊ-सीएम से मुलाकात, सीएम से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने की मुलाकात, 5 केडी पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भेंट की

फ़तेहपुर-ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 2 मासूम बच्चे व 1 महिला समेत तीन की मौत, 6 लोग घायल, ट्रॉली में कुल 15 लोग थे सवार,
खागा कोतवाली के दशरथपुर जा थे सभी, थारियावं के बहरामपुर नहर के पास की घटना

कौशाम्बी -8 जवानों पर गाज, अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने का मामला, एसपी ने 8 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज राजीव त्रिपाठी समेत 8 जवानों पर गाज, एसपी ने सदर सीओ को सौंपी मामले की जांच, मंझनपुर कोतवाली के टेंवा पुलिस चौकी का मामला

फैजाबाद-16 यात्री घायल, रोडवेज बस और ट्रेलर की भिड़ंत में 16 यात्री घायल, नाजुक हालत में 7 लखनऊ रेफर, देर रात हादसा, रौनाही के अड़कुना चौराहे के पास हाईवे पर हादसा, गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी रोडवेज बस

लखनऊ-जहाज का इंजन फेल, उड़ान से पहले जहाज का इंजन फेल होने से मचा हड़कंप, इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E-685 का इंजन फ़ेल हुआ, इंजन में खराबी पर रनवे से पायलट ने लौटाया जहाज़,
नाराज़ यात्रियों ने काटा जमकर हंगामा

वाराणसी से बड़ी ख़बर, कल वाराणसी पहुँचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे आदित्यनाथ,
रविवार को दिन भर निर्माण कार्यो की जानेंगे हकीकत, सीएम योगी निरीक्षण के बाद करेंगे समीक्षा बैठक, सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, स्थलीय निरीक्षण में कमियां पर हो सकती कार्रवाई

गोरखपुर -उद्घोष करेंगे पीएम मोदी, गोरक्षप्रांत से मिशन 2019 का उद्घोष करेंगे पीएम मोदी, मोदी की गोरक्षप्रांत के आजमगढ़ में प्रस्तावित है रैली, 23 जून को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बड़ी जनसभा,
समाजवादी पार्टी को उसी के घर में घेरने की तैयारी, मुलायम सिंह यादव हैं आजमगढ़ से सांसद. रैली की तैयारियों को लेकर पंकज सिंह ने की बैठक, गोरक्षप्रांत के प्रभारी महामंत्री हैं पंकज सिंह

कैराना-नूरपुर उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को झटका,
चौधरी साहब सिंह आरएलडी छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन,
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन करेंगे, चौधरी साहब सिंह सपा सरकार में भी दर्जा प्राप्त मंत्री रहे हैं

सीतापुर- घायल बच्ची की मौत, आदमखोर कुत्तों के हमले में घायल बच्ची की मौत, 9 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत, 
कल बाग में आम बीनते वक्त कुत्तों ने किया था हमला, जिला अस्पताल में चल रहा था बच्ची का इलाज, मानपुर थाना क्षेत्र के खैरमपुर गांव का मामला, कुत्तों के हमले में मृत बच्चों की संख्या अब हुई 14

गाजियाबाद-एसएसपी की कार्रवाई, सरिया माफियाओं पर एसएसपी की कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों में रात भर हुई छापेमारी, हाईवे पर ट्रक रोक कर जबरन उतारते थे सरिया, सरिया माफिया समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार, कई ट्रक किये गए बरामद,इलाके में मचा हड़कंप, हो सकती है कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

वाराणसी -निर्माण कार्य होगा शुरू, चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर पर शीघ्र निर्माण कार्य होगा शुरू, सेतु निगम के नए जीएम निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराएंगे, मौके पर ब्रेशिग कराने के साथ ही मलबा हटवाया जाएगा, लॉन्चिंग बीमों का मजबूत कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराएंगे

गाजियाबाद-मालगाड़ी बेपटरी, रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी बेपटरी, कोई हताहत नहीं, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा

लखनऊ-कांग्रेस का धरना आज, कर्नाटक के सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस का धरना आज, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बैठेंगे धरने पर, बीजेपी के खिलाफ धरना,गांधी प्रतिमा जीपीओ पर प्रदर्शन

देवरिया - कार्रवाई के आदेश,  12 क्रय केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, DM ने कई गेंहू केंद्रों की करायी जाँच, मिली अनियमितता, कई का वेतन रोका, 2 प्रभारियों की सेवा समाप्ति का नोटिस, डीएम के आदेश पर एक प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 
कृषि मंत्री के जनपद के गेंहू क्रय केंद्रों का है बुरा हाल

संभल- घर में हाथ पैर बंधे हुए लटकता हुआ मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने शव को नीचे उतारा,गला दबाकर हत्या की आशंका,घटना के कई घण्टे बाद मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी,पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी,परिवार में मचा कोहराम,नख़ासा थाना इलाके के मननीखेड़ा गाँव का मामला

इलाहाबाद - युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, शिवकुटी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले रात में निकला था घर से, वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने पुलिस को दी थी सूचना, नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालूडीह गांव के पास एनएच टू हाईवे के सर्विस रोड पर मिला शव

सम्भल- दो पक्षों में लड़ाई में गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मियों के साथ लोगों ने मारपीट की, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात,  सदर कोतवाली के चौधरी सराय मोहल्ले की घटना

इलाहाबाद- पति ने पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर की हत्या, मौके से आरोपी पति हुआ फरार, माण्डा थाना क्षेत्र के बरियार की घटना

आगरा - रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, थाना मलपुरा क्षेत्र का मामला

जौनपुर- मछलीशहर में चिकित्सक के साथ मारपीट का मामला,चिकित्सकों ने अस्पताल में की तालाबन्दी,आक्रोशित चिकित्सक बैठे धरने पर,आरोपियों को गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग,रात में मरीज को मृत घोषित करने पर डॉ अमरेश चन्द अग्रहरि को पीटा,मछलीशहर सीएचसी का मामला

फ़िरोज़ाबाद-खड़े ट्रक से टकराई टाटा मैजिक,हादसे में परिचालक की मौत,चालक की हालत गम्भीर,मक्खनपुर थाना क्षेत्र में इंदुमई गांव में हुयी घटना

मथुरा-अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारी टक्कर, मोर की मौके पर हुई मौत, हाईवे थाना क्षेत्र माहेश्वरी हॉस्पिटल के पास की घटना

कौशाम्बी-घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला मजदूर का शव,  आर्थिक तंगी व मानसिक तनाव के चलते किसान ने की खुदखुशी,  घटना के बाद से परिजनों में कोहराम, चरवा थाना क्षेत्र के नीबी शाना गांव की घटना

गुरुवार, 17 मई 2018

खुशी उम्र लगभग 15 साल लापता 

दिल्ली से पटना आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही है रमेश चंद्र झा अपनी पत्न, लड़की व दो लड़कों के साथ पटना आ रहे थे कि अचानक उनकी लड़की खुशी उम्र लगभग 15 साल लापता हो गई। उन्होंने ट्रेन ने सभी से पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला तो इस मामले में जौनपुर के जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल जौनपुर जी पी आर यफ ने  मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी का अस्वासन दिया ।

जानकारी के मुताबिक 15 साल की नाबालिग खुशी  अपने दो भाई और माता पिता  के साथ दिल्ली से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर पटना आ रही थी।  रात के 2.30 में पिता रमेश चंद्र की नीद खुली तो अपनी बेटी को बर्थ पर न देख हैरान हो गए कोच में सभी से पूछे लेकिन कुछ पता नही लगा । उसके साथ सफर कर रहे उसके भाई और माता ने उसको काफी तलाशा पर जब कहीं उसका पता नहीं चला । जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लड़की के पिता ने जौनपुर रेलवे पुलिस को लिखित शिकायत दी । इसके बारे में कुछ जानकारी मिले तो कृपया इस मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करें ।
रमेश चंद्र झा
मोबाइल नंबर :-
9968404370
8375035728

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च -इंग्लिशिया लाइन से घटना स्थल तक निकला कैंडल मार्च


दिल्ली- मुआवजे का ऐलान, प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी, वाराणसी हादसे में मृतकों के परिजनों को मदद

लखनऊ- डीजीपी के निर्देश अपराधियों के डिजिटल ऑनलाइन डोजियर बनाने के निर्देश, अपराधियों का डेटा पूरे प्रदेश पुलिस को हर समय उपलब्ध रहेगा, अपराधियों की सूचना साझा करने के लिए त्रिनेत्र मोबाईल एप बनाया गया है, इस एप पर पुलिस अपराधियों की सब जानकारी डालेगी सिर्फ पुलिस के इस्तेमाल के लिए होगा त्रिनेत्र एप

इलाहाबाद- डिप्टी सीएम केशव मौर्या के आवास के बाहर प्रदर्शन, वाराणसी हादसे को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने किया प्रदर्शन, डिप्टी सीएम के घर के बाहर पोस्टर बैनर लेकर दिया धरना, वाराणसी हादसे की न्यायिक जांच और डिप्टी सीएम का मांगा इस्तीफा, डिप्टी सीएम के नेम प्लेट पर पोती कालिख, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शकारियों को खदेड़ा

आगरा- शहीद का हुआ अंतिम संस्कार, सशस्त्र सलामी के बाद हुआ अंतिम संस्कार, BSF 173 बटालियन में तैनात थे शहीद देवेंद्र, जम्मू में सीजफायर उल्लंघन में शहीद हुए थे देवेंद्र, पैतृक गांव लखनपुर में हुआ अंतिम संस्कार

उन्नाव से बड़ी खबर, ट्रांसफार्मर फूंकने से घरों में दौड़ा 11 हज़ार वोल्ट का करंट, करीब 100 घरों के उपकरण फूंके, 20 से ज्यादा लोग झुलसे, 4 लोगों की हालत गंभीर, सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती, ट्रांसफार्मर पुराना होने के कारण हुआ बड़ा हादसा, कोतवाली बांगरमऊ के हैबतपुर गांव की घटना

लखनऊ- अब बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के नही काटने होंगे चक्कर जल्द ही पासपोर्ट की तर्ज पर मिलेगा बिजली कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन के बाद निर्धारित तिथि में बुलाकर पूरी की जाएगी बिजली कनेक्शन प्रक्रिया प्रथम चरण में पासपोर्ट सेवा वाले शहरों में शुरू होगी ऑनलाइन बिजली कनेक्शन की व्यवस्था प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने 1 माह में नई व्यवस्था को शुरू करने का दिया निर्देश

वाराणसी हादसा- मृतकों की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च -इंग्लिशिया लाइन से घटना स्थल तक निकला मार्च, सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडिल लेकर की मृत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना

फैजाबाद- रमजान को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय में मतभेद, अब 2 दिन मनाई जाएगी ईद, सुन्नी समुदाय 18 मई से शुरू करेगा रमजान, जबकि शिया समुदाय कल 17 मई से ही शुरु करेगा रोजा, शिया समुदाय ने जारी किया फरमान। दिखा चांद, कल से रमजान लेकिन सुन्नी समुदाय को नहीं दिखा चांद, 18 मई से शुरू करेंगे रोजा, अब 16 व 17 जून को दो दिन मनाई जाएगी ईद

बरेली- न्यूज 18 की खबर का फिर दमदार असर सड़क दुर्घटना के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा टीचर का वीडियो बनाने का मामला, डायल 100 पर तैनात सिपाही और इंचार्ज दरोगा तेज़ सिंह नागर सस्पेंड, न्यूज 18 पर खबर चलने के बाद एसएसपी ने की कार्यवाई, घायल टीचर को अस्पताल पहुचाने के बजाय वीडियो बनाने में लगे थे पुलिसकर्मी, इलाज के अभाव में टीचर की हुई थी दर्दनाक मौत

कासगंज- सीएम के आदेश पर जागी पुलिस, चंदन हत्याकांड के फ़रार आरोपियों के घर कुर्की, सीएम से मिलकर परिजनों ने माँगा था न्याय, आरोपी शाकिब, असलम का घर कुर्क, 26 जनवरी को चंदन हत्याकांड के बाद जल उठा था शहर

लखनऊ- उन्नाव कांड में तत्कालीन माखी एसओ और दारोगा गिरफ्तार एसओ अशोक सिंह भदौरिया, दारोगा कामता प्रसाद सिंह गिरफ्तार, 3 अप्रैल को रेप पीड़िता के पिता से हुई थी मारपीट, एसओ और दारोगा ने पीड़िता के घायल पिता को ही जेल भेजा था, जेल में हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, सीबीआई ने हत्या और आपराधिक साज़िश का दर्ज किया है मुकदमा, इसी मामले में में थानेदार और दारोगा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

लखनऊ- बेसिक शिक्षा विभाग में खुला जूते का टेंडर, पिछले साल से 20 रुपए कम पर खुला टेंडर- सूत्र, 115 रुपए प्रति जोड़ी जूते का खुला टेंडर- सूत्र, 1.60 करोड़ छात्र-छात्राओं को बांटे जायेंगे जूते, कल जिस फर्म को टेक्निकल बिड में बाहर करने की थी तैयारी उसी को मिला टेंडर- सूत्र

अलीगढ़- एएमयू छात्रसंघ ने बाबे सैय्यद गेट पर 15 दिन से जारी धरना खत्म किया,बाबे सैय्यद गेट को खोला गया,सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप,एएमयू से बाहर सरकार को एक्सपोज करेंगे,नजीब की मां ने बाबे सैय्यद गेट पहुंच कर भूख हड़ताल खत्म कराया,रमजान माह के शुरु होने पर ख्त्म किया गया धरना, दो मई से छात्र मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे

लखनऊ- मुख्यमंत्री ने जाजमऊ (कानपुर) की टैनरीज़ की शिफ्टिंग, अमृत, स्मार्ट सिटी एवं नमामि गंगे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की सी0ई0टी0पी0 की प्रस्तावित क्षमता की ग्राह्यता पर विचार कर इसे रमईपुर में स्थापित किया जाए: मुख्यमंत्री टैनरीज़ द्वारा छोड़े जा रहे उत्प्रवाह की लगातार माॅनीटरिंग तथा इससे सम्बन्धित साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश प्रयाग कुम्भ-2019 के मद्देनजर गंगा जी की साफ-सफाई का बन्दोबस्त करते हुए निर्मल जलधारा सुनिश्चित की जाए मुख्यमंत्री जी ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री ने ‘अमृत’ योजना की समीक्षा की स्मार्ट सिटीज़ मिशन (एस0सी0एम0) के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, नमामि गंगे परियोजना, अमृत तथा स्मार्ट सिटी मिशन की लगातार माॅनीटरिंग के निर्देश

हरदोई- नाइजीरिया के कुख्यात तस्कर माइक के 2 गैंग मेंबर पकड़े गए चोरी की चार कार समेत चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार चोरी की गाड़ियों के बदले माइकल गैंग से हासिल करते थे हेरोइन नाइजीरियन माइकल गैंग की हीरोइन यूपी की कई जिलों में हो रही सप्लाई हरदोई पुलिस की क्राइम ब्रांच अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खुलासे में जुटी दिल्ली हरियाणा और पंजाब से जुड़े हैं अंतरराष्ट्रीय ट्रक नेटवर्क के तार हरदोई के कछौना इलाके में ट्रक ड्राइविंग के दौरान पकड़े गए तस्कर पकड़े गए चार तस्करों में दो स्थानीय निवासी रईस परिवारों से जुड़े लड़के महंगे खर्चों के लिए तस्करी के नेटवर्क में शामिल

गोरखपुर- मिशन 2019 के लिए बीजेपी ने क्षेत्रीय टीम से साधा समीकरण गोरक्षप्रांत की पदाधिकारियों की लिस्ट किया घोषित आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री समेत 25 पदाधिकारी घोषित 14 कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में बनाया गया सदस्य

प्रतापगढ़- संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के परिजन पर लगाया हत्या आरोप, पुलिस मौके पर जाँच में जुटी, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अष्टभुजा नगर का मामला

महोबा- इलाज के अभाव में वृद्ध ने तोड़ा दम जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर वृद्ध की मौत खन्ना थाना क्षेत्र के मवई गांव से आया था मरीज घुइयादिन का जिला अस्पताल चल रहा था इलाज

महोबा- घर जा रही नावालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, जीजीआईसी कालेज की कक्षा 9वीं छात्रा से रेप, सरकारी शौचालय में दबंग ने किया दुष्कर्म कुलपहाड़ कोतवाली के मंगरोल गांव की घटना

सहारनपुर-रमज़ान का चांद आया नज़र, हुआ ऐलान आज से इस्लामिक कैलेंडर का पवित्र महीना रमज़ान शुरू हो गया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश में चांद नज़र आने की पुष्टि के बाद इमारत-ए-शरिया हिंद, नई दिल्ली और दारुल उलूम देवबंद ने इसकी घोषणा की। आज रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ शुरू हो जाएंगी

सुल्तानपुर- किशोरी के साथ छेड़छाड़ कार सवार 4 युवकों ने किया छेड़छाड़ किशोरी के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लम्भुआ कोतवाली के सीतापुर सराय के पास की घटना

मुज़फ्फरनगर- पुलिस ने 15 हज़ार के ईनामी यासीन हिस्ट्रीशीटर बदमाश को किया गिरफ़्तार, 21 साल से गैंगेस्टर के मुक़दमे में चल रहा था फ़रार,चरथावल पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बागपत जिले से की गिरफ्तारी

उन्नाव- रेप पीड़िता को मिली मदद उन्नाव गैंगरेप काण्ड और पीड़िता के पिता की हत्या का मामला इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कमेटी ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात पीड़िता को कमेटी ने दिया 5 लाख का चेक पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

इलाहाबाद- पांच ग्राम सभाओं में 41 लाख के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला, एसडीएम हंडिया डॉ राजागणपति आर ने डीएम को भेजी रिपोर्ट, आरोपी पूर्व व वर्तमान प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, प्रतापपुर विकास खण्ड के रस्तीपुर,पतैया,जघंई, रिठुआ और अनुवा गांव में हुई वित्तीय अनियमितता, वित्तीय वर्ष 15-16,16-17 और 17-18 के कार्यों के सत्यापन में हुआ खुलासा

युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप


झाँसी-शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार,शराबी शिक्षकों का नशे की हालत में विद्यायल में पड़े हुए वीडियो हुआ वायरल, विद्यालय के क्लास रूम को ही शिक्षकों ने बना डाला मयखाना, क्लास रूम के अंदर शराबी शिक्षकों ने साथियों के साथ छलकाए जाम, अधिक नशा होने पर शराबी शिक्षक क्लास रूम में बेसुध होकर गिरे, ग्रामीणों ने शराबी शिक्षकों को कार में लादकर पहुंचाया अस्पताल, शिक्षा के मंदिर को मयखाना बनाने वाली तस्वीरों पर सबने साधी चुप्पी,शराबी शिक्षकों के होश में आने का हो रहा इंतजार, गुरसराय के गाता प्राथमिक विद्यालय का मामला

बिजनौर- कान्वेंट स्कूल में बच्चे का दाखिला ना होने से नाराज़ युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस और एल आई यू अलर्ट , शक्ति चौराहा, जजी चौराहे पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी, बिजनौर थाना कोतवाली शहर का मामला

झाँसी-शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार,शराबी शिक्षकों का नशे की हालत में विद्यायल में पड़े हुए वीडियो हुआ वायरल, विद्यालय के क्लास रूम को ही शिक्षकों ने बना डाला मयखाना, क्लास रूम के अंदर शराबी शिक्षकों ने साथियों के साथ छलकाए जाम, अधिक नशा होने पर शराबी शिक्षक क्लास रूम में बेसुध होकर गिरे, ग्रामीणों ने शराबी शिक्षकों को कार में लादकर पहुंचाया अस्पताल, गुरसराय के गाता प्राथमिक विद्यालय का मामला

जौनपुर- युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, हत्या कर युवक का शव जला कर फेंका गया झाड़ी में, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहिपुर गांव के रायबरेली हाईवे रोड स्थित शिव मंदिर के पास की घटना

बरेली-अंधाधुंध फायरिंग, लूटकर भाग रहे बदमाशों और ग्रामीणों में मुठभेड़, खुद को घिरता देख बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों की गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आँवला थाना क्षेत्र के किशनपुर गोटिया गांव का मामला

लखनऊ-प्रॉपर्टी डीलर का उत्पात, बंथरा में प्रॉपर्टी डीलर और गुर्गों का उत्पात, जबरन सड़क बनाने के विरोध में फायरिंग,
दबंग प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 गिरफ्तार, सफारी,5 बाइक और अवैध असलहे बरामद

भदोही- DM ने लगाई रोक, तीन SDM सहित 8 अफसरों के वेतन पर रोक, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप, ज्ञानपुर, औराई के तहसीलदार,DSO, DPRO
परियोजना निदेशक के वेतन पर DM ने लगाई रोक

झाँसी-जानवरों का आतंक, आवारा सांड़ के हमले ने किसान की ली जान, कुत्ते के बाद अब आवारा जानवरों का आतंक,
किसान के शव को थाने में रखकर प्रदर्शन, लोगों की शिकायतों के बाद भी नहीं कार्रवाई, सांड़ को पकड़ने की कवायद, चिरगाँव की घटना

अमेठी- दो युवक अरेस्ट, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, तमंचे, 25 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक अरेस्ट,
मोटरसाइकिल, तमंचा और 2 कारतूस मिला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, कमरौली के SBI के पास से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-सबसे बड़ी कार्रवाई, यूपी के वन विभाग के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, 1 वरिष्ठ आईएफएस को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गयी, 2 अधिकारियों के निलंबन का सरकार ने दिया आदेश, एएमडी मनोज सिन्हा और जीसी सिन्हा सस्पेंड,
वरिष्ठ आईएफएस एसके शर्मा को अनिवार्य अवकाश, वन क्षेत्र में खनन के टेंडर करने के आरोप में कार्रवाई

कुशीनगर - बचे नायब तहसीलदार, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में बचे नायब तहसीलदार, मंत्री स्वाति सिंह को भ्रमण कराने के लिए लेने जा रहे थे, खड्डा के नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय बचे, कसया थाने के एन एच 28 पर के पास जोरदार टक्कर

जवान लापता, बुलन्दशहर के गाँव बरौली का जवान कुलदीप लापता, जम्मू कश्मीर के लेह में नदी में गाड़ी गिरने से लापता,
गाड़ी में सवार थे तीन जवान,1 की मौके पर मौत, 1 जवान घायल और 1 जवान अभी तक लापता, लापता कुलदीप के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, आर्मी की मेकैनिकल ट्रेड में तैनात था कुलदीप

अमेठी-महामना एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक के उड़े परखच्चे, रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आता देख युवक बाइक को ट्रैक पर छोड़ हुआ फरार,हादसे के बाद 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही महामना,वारिसगंज रेलवे हाल्ट का मामला

उन्नाव-एक सप्ताह में तीसरा शव, शारदा नहर में फिर बहता मिला युवक का शव, एक सप्ताह में तीसरा शव मिलने से सनसनी, कल भी नहर में मिला था एक मासूम का शव,
औरास थानाक्षेत्र के शारदा नहर ब्रांच की घटना

बलिया -विस्फोट हादसा, एलपीजी सिलेण्डर विस्फोट हादसा, 
हादसे में इलाज के दौरान 3 और की मौत, घर की बहू की पहले दिन ही हो गयी थी मौत, इलाज के दौरान पति,मां व भाई की भी मौत, गैस सिलेण्डर विस्फोट के बाद लगी थी आग, आग से झुलसे थे परिवार के सभी 9 सदस्य, परिवार के 5 अन्य लोगों की हालत नाजुक, दलजीत टोला में 1 हफ्ते पूर्व हुआ था हादसा, सभी घायल अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती

गोरखपुर-एक साथ तीन मौत, महिला ने मासूम बच्चों की गला दबाकर की हत्या, बच्चों की हत्या के बाद फांसी से लटक कर दी जान, पति की मौत के बाद अवसाद में रहती थी महिला, चार साल पहले पति ने भी खुदकुशी कर दी थी जान,
परिवार में एक साथ तीन मौत से घर में मचा कोहराम, महिला और दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम को भेजा, कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी इलाके के पास की घटना

लखनऊ-ओवरडोज से मौत का शक, आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामला, मादक पदार्थ की ओवरडोज से मौत का शक, CBI ने एम्स के फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच को लिखा, 17 मार्च 2017 को गेस्ट हाउस के बाहर मिला था शव,
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सीबीआई कर रही है जांच, कर्नाटक कैडर के आईएएस थे अनुराग तिवारी

मेरठ-संगठनों का हंगामा, नमाज पढ़ने के विरोध में हिन्दू संगठनों का हंगामा, मकबरा में नमाज़ पढ़ने का कर रहे हैं संगठन विरोध, जमकर नारेबाजी से क्षेत्र में फैला तनाव, पुलिस तैनात, नोचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर 3 मकबरे का मामला

वाराणसी -जांच रिपोर्ट पर एक्शन, वाराणसी के एडी और बीएसए सस्पेंड, स्कूलों को मान्यता पर अवैध वसूली का आरोप, शिकायत मिलने पर डीएम ने कराई थी जांच,
जांच रिपोर्ट पर शासन ने लिया एक्शन