tikhiawaz24.in
रविवार, 16 अक्टूबर 2022
स्थानीय विधायक राम निवास गोयल के अथक प्रयास से मोहल्ले में बन रहे सड़क का शुभारंभ*
जौनपुर P ET परीक्षा मैं पकड़ाया मुन्ना भाई:-
देवरिया में कृषि मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा:-
समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-
*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*
सोमवार, 17 जनवरी 2022
सुलतानपुर: कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर ढेमा बाजार में समर्थकों के साथ बैठक करना पूर्व मंत्री ओपी सिंह को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने उनके व 20 से 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/oHgWWV5QZ9FU9vha6
सुलतानपुर: कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर ढेमा बाजार में समर्थकों के साथ बैठक करना पूर्व मंत्री ओपी सिंह को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने उनके व 20 से 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है।
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/oHgWWV5QZ9FU9vha6
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले तमाम उठापटक और अटकलों के बीच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने छोटी बहू अपर्णा यादव को कड़ी नसीहत के साथ सलाह भी दी है। इंटरनेट मीडिया पर अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच में ही शिवपाल सिंह यादव ने उनको फिलहाल समाजवादी पार्टी के लिए काम करने की सलाह दी है।
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022
जौनपुर बदलापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मेढा में हो रहे सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह (टिकाऊ )क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबला
जौनपुर बदलापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मेढा में हो रहे सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह (टिकाऊ )क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबलेमें बधवा की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी घाघरपारा की टीम को हराकर सुपर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ,आपको बता दें कि एम सी ए मेढा द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जनवरी से लेकर 15 से 16 जनवरी तक का क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष प्रधान संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा मैच का उद्घाटन एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया ,मैच में शामिल होने के लिए दूरदराज से आई अंतर्जनपदीय 32 टीमें भाग लेती हैं जो हर दिन एक उत्सव का रूप धारण किए रहता है| क्रिकेट का रोमांच तब और बढ़ जाता है जब कमेंट्री टीम में अध्यापक" शेषमणि यादव" और "सुभाष शर्मा" जैसे कमेंटेटर चार चांद लगा देते हैं विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः विभिन्न इनामो के साथ 50,000 व 35000 का नगद पुरस्कार लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा पप्पू द्वारा दिया जाता है, अंपायर की भूमिका में विनय पंडित, मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष दुबे ,सुनील सिंह ,सुजीत सिंह फौजी रहते हैं जो अपनी पैनी नजर हर बाल पर रखते हैं उसी तरह कमेटी में बड़े-बड़े नाम शामिल है जिसमें अध्यक्ष बड़े बाबू मदन सिंह, डॉ दिनेश सिंह, प्रधान उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, विद्युत ध्वनि रिपोर्टर बदलापुर शिव पूजन मिश्रा, विनोद सिंह, अनुराग पांडे ,एसपी सिंह, पूर्व प्रधान संतलाल ,पूर्व प्रधान दयाशंकर निषाद आदि लोग शामिल हैं
शनिवार, 8 जनवरी 2022
खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और इंस्टॉल करें
रविवार, 5 दिसंबर 2021
*देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था: राधामोहन सिंह*
*देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था: राधामोहन सिंह*
*योगी सरकार में आज हम कह सकते है कि सही मामले में उत्तर प्रदेश है: राधामोहन सिंह*
जौनपुर: 5 दिसम्बर
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हाल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि ने पण्डित दीनदयाल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गयी। देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टीकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था, पूर्व की सरकारो ने प्रदेश के विकास पर ध्यान ना देंकर अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने न ही अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया बल्कि विकास के नये स्तम्भ भी स्थापित किये उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही।
श्री सिंह ने आगे कहा कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामर्थ्यवान और समृद्धि राज बनाने, मत, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है कि जो चुनौतिया उन्हें विरासत में मिली थी, उन चुनौतियों को स्वीकार कर सभी चुनौतियों से पार पा ली है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि जौनपुर पण्डित दीनदयाल जी की कर्मभूमि रहा है, पूर्ववर्ती सरकारो में यहां का अपेक्षित विकास नही हुआ, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार यहां के विकास के लिये कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है, जौनपुर के विकास के लिए अभी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था योगी की सरकार ने जौनपुर में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था।
उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार यहां से करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करा रही हैं। हमारी सरकार ने जौनपुर की जनता को बिना भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार के आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना, आवास योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जौनपुर के हजारों आवासों का निर्माण कराया है जौनपुर की कालीन उद्योग को विश्व में विशेष पहचान दिलाने के लिये योगी सरकार ने एक जनपद एक योजना में शामिल किया है। इससे इस कार्य से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि तो हुई ही है साथ ही रोजगार का सृजन भी हुआ है।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार हर घर जल योजना के तहत जौनपुर के सभी गांवो में 8700 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही हैं, ताकि सभी घरों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके अतिरिक्त जौनपुर के शहरी क्षेत्र में भी हमारी सरकार पुरानी पाइप लाइनों को बदलवा रही है, और जहां जरूरत है वहां नई पाइपलाइन बिछाने का भी काम कर रही है, उन्होंने अंत मे कहा कि योगी सरकार जौनपुर के करीब 3:30 लाख छात्र-छात्राओं को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेगी। मुख्य अतिथि का आभार जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघनिया, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, शिवगोविंद साहू, ओमप्रकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, दिव्यांशु सिंह, मण्डल प्रभारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद गण उपस्थित रहे।
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021
पूरे विकास क्षेत्र में कक्षा1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिए 11 बजे से 12-30 तक गणित विषय का सभी विद्यालयों में बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया ग
बुधवार, 15 सितंबर 2021
शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों में स्काउट टीम के गठन हेतु ए0आर0पी का सुदूरवर्ती विद्यालय में भ्रमण।
ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र आज सुदूरवर्ती विद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ शिक्षकों से अपने विद्यालय में स्काउट टीम के गठन पर जोर दिया।स्काउट टीम के रहने पर किसी महत्वपूर्ण अवसर पर बच्चों को बुलाया जाएगा।आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लालगंज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर में भी राजभारत मिश्र ने सभी शिक्षकों से साप्ताहिक क्विज के साथ साथ दीक्षा ऐप,रीड अलांग ऐप,प्रेरणा लक्ष्य ऐप आदि के प्रयोग और महत्व को बच्चों को बताया जाय।स्काउट की टीम जरूर गठन करके बच्चों का नाम और शिक्षक का नाम जिला स्काउट मास्टर को भेज दिया जाय।यह सब जनपद के बेसिक शिक्षा के मुखिया डॉक्टर गोरखनाथ पटेल डी0सी0 ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र, एस0आर0जी0 डॉक्टर अखिलेश सिंह,डॉक्टर कमलेश कुमार यादव,अजय मौर्य के अथक परिश्रम और मार्गदर्शन में हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय लालगंज की प्रधानाध्यापिका रीना भारती ने बताया कि शीघ्र ही मेरा विद्यालय प्रेरक हो जाएगा इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर के प्रभारी ने बताया कि छात्र संख्या अधिक होने के कारण अब प्रवेश करना कठिन है।प्राइवेट स्कूल के बच्चे प्रति दिन नाम लिखा रहे है यह सब शिक्षकों के मेहनत का फल है।
* भारती का 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की देर शाम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिद्धार्थ उपवन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेशचंद श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविशंकर गुप्त IAS विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रविशंकर गुप्त जी व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार मिश्र की उपस्थिती में किया गया। इसके उपरांत संस्कार भारती धेय्य गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ, अतिथियों के परिचय व सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव जी ने किया, अपने विशेष उध्बोधन में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र का आज के परिवेश में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात क्रमशः लल्ला वर्ग, राधा वर्ग व कृष्ण वर्ग की प्रतियोगिता का मंचन हुआ, इसी के मध्य बहन संस्तुति की एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन व श्री राहुल पाठक जी का सुमधुर भजन गायन हुआ, कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेशचंद श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया, लल्ला वर्ग में प्रथम शिवांक, द्वितीय अविरल, तृतीय प्रनिका मिश्रा, राधा वर्ग में प्रथम अन्वी पाठक, द्वितीय वानी आर्या, आराध्या श्रीवास्तव, कृष्ण वर्ग में प्रथम सिधांसी श्रीवास्तव, द्वितीय अदिति वर्मा, तृतीय मोनल गुप्ता। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत द्वारा हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र जी जिला कार्यवाह, श्री शिव प्रसाद जी विभाग कार्यवाह, श्री नीलमणि श्रीवास्तव, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, डॉ वंदना सरकार, डॉ ब्रम्हेश शुक्ला, श्री संजय सेठ, अतुल जायसवाल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, राजेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, पंकज मिश्रा, आमोद सिंह मीडिया प्रभारी भाजपा, वरुण सिंह, सुधांशु सिंह, विक्रम गुप्ता, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ ज्योति दास, सुजीत कुमार, आशिष, राज किशोर, बालकृष्ण, अरुण, ज्योति श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन विष्णुजी ने की।
रविवार, 12 सितंबर 2021
विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ* *गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*
*विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ*
*गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*
जौनपुर: 11 सितम्बर 2021
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने गुरुवार को मंगलम लान में विधानसभा 366 सदर जौनपुर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया, उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, कश्मीर में धारा 370 का खात्मा और राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। योगी सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज, बेहतर बिजली मिल रही है। गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास के लिए भरपूर काम हुआ है, जौनपुर विधान सभा में पुल और रोड की सौगात के साथ-साथ सपा सरकार में हफ्ता वाइज मिलने वाली बिजली अब प्रतिदिन 22 घंटे बिजली मिल रही है, किसानो को सम्मान निधि समेत समाज के लिए तमाम जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं। इसके पहले मुख्य अतिथि पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया, उसके उपरान्त मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया, उक्त अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, विधान सभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार बिन्द, विजय सिंह विद्यार्थी, सूबेदार सिंह, बृजेश यादव, किरण श्रीवास्तव, कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक ब्रह्मेश शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, आमोद सिंह इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, सिद्दार्थ राय, प्रमोद प्रजापति, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीकांत सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह, संजय केडिया, प्रदीप श्रीवास्तव, सूर्यमणि पांडे, मानिकचंद सेठ, अरुण सिंह, विनय सिंह, संजू सिंह, त्रिभुवन नाथ, संदीप गुप्ता, ध्रुव कुशवाहा, मुन्ना लाल अग्रहरी, रागिनी सिंह, अंजू पाठक, प्रीति गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, माया सेठ, उर्वशी सेठ, पूनम विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान, अंजना सिंह, जेपी सिंह, सूर्यमणि पांडे, शशांक सिंह, राजीव कृष्ण नारायण आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र आज ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।इसमें प्राथमिक विद्यालय कवेली में ग्राम प्रधान सुभाष यादव की मौजूदगी में अनुश्रवण किया गया।प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस विद्यालय को प्रेरक बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगे प्रधानाध्यापक चंदा अंसारी ने प्रधान जी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय पूरी तरह से हमारे स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक जियालाल निषाद,रुचि पांडे,कृष्णकांत पांडे,नीरज दुबे आदि सभी लोग टीम भावना से काम कर रहे हैं इससे विद्यालय जल्दी प्रेरक हो जाएगा।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय नकहरा खान देव का भी अनुश्रवण किया वहाँ के प्रभारी राजनाथ ने बताया कि हमारा विद्यालय कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर अग्रसर है।सभी शिक्षक पूरी ताकत से प्रेरक बनाने में लगे हुए हैं
शनिवार, 11 सितंबर 2021
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई।इसी क्रम में ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय भूला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ ब्लॉक बदलापुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पंत जी के विचार आज भी प्रासंगिक है हम लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में जन्मे पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्य मंत्री थे और चौथे गृह मंत्री थे।जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न 1957 में दिया गया।देश की सबसे बड़ी कृषि विश्वविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत जो कि नैनीताल में है,की स्थापना की।ये महान राजनेता थे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप त्याग किया जिससे पूरा देश इन्हें याद कर रहा है।जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरख नाथ पटेल,डी0सी0ट्रेनिंग सुरेश पांडे एवं खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र के नेतृत्व में ये सब काम हो रहा है।इस मौके पर अनवर अब्बास खान,कंचनलता मिश्र,रमाकांत चौरसिया,आलोक मिश्र,संयम, आशुतोष प्रताप सिंह,राकेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्र,इंताज आदि लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 14 मई 2021
बदलापुर पांच सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक
जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी जी की अध्यक्षता में डॉक्टर हरशू प्रसाद पाठक,मिथिलेश सिंह,अखिल मिश्रा एवं रामकृष्ण उपाध्याय 5 सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक अखिल मिश्रा के यहां आहूत की गई जिसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विचार करते हुए कोरोना से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। अस्पताल जाकर कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया गया। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 10 बेड का वार्ड जो वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से युक्त है जिसको माननीय विधायक जी ने अपने सहयोग से एवं कुछ दानदाताओं के सहयोग से निर्मित करवाया है और उनके ही द्वारा दी गई 35 लाख की धनराशि जो ऑक्सीजन प्लांट में खर्च होना है उसका कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है वह भी जल्द ही मरीजों की सेवा में चालू हो जाएगा और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त वार्ड कल तक मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगा।सीएससी केंद्र से प्रतिदिन कोरोना की जांच एवं कोरोनाकिट का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। हमारे बदलापुर विधानसभा में सभी कोरोना वैरियर अपना काम नियमित कर रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक जी का सहयोग भी सराहनीय है।
शनिवार, 20 मार्च 2021
प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर विकास क्षेत्र बदलापुर
बदलापुर/जौनपुर
प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर विकास क्षेत्र बदलापुर में BEO नरेन्द्रदेव मिश्र के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर 20 बच्चों को प्रेरक बालक/बालिका का सम्मान प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने के लिए दिया गया।अभिभावकों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले औऱ कायाकल्प में 14मानक पूरा करने वाले उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित किया।ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र,विभा शुक्ला, ज्योति मिश्रा, नमिता मिश्रा, ममता सिंह,डॉक्टर यामिनी सिंह,कंचनलता मिश्र आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार, 1 मार्च 2021
बी आर सी शाहगंज पर चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण।
बी आर सी शाहगंज पर दो दिवसीय प्रशिक्षण विगत कई दिनों से निरंतर चल रहा है ।प्रशिक्षण मे मिशन प्रेरणा को मूर्त रूप देने हेतु सभी को प्रेरित किया जा रहा है,भाषा और गणित दोनो बुनियादी विषयों पर अच्छी तरह से चर्चा हो रही है,गणित किट से सभी को अवगत कराया जा रहा है,शिक्षक संकुल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि प्रशिक्षण मे मिली जानकारी को अच्छी तरह से बच्चों तक पहुंचायें, हम निरंतर प्रयास से प्रेरणा लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे,ए आर पी हिन्दी प्रशांत मिश्र ने तीनों माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह समेत शिक्षण संदर्शिकाओं पर प्रकाश डाला ,पी पी टी का प्रदर्शन निरंतर आवश्यकतानुसार किया गया।ए आर पी सामाजिक विषय दिनेश कुमार यादव ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।ए आर पी अंग्रेजीे सुभाष यादव,ए आर पी विज्ञान अखिलेश यादव, ए आर पी गणित ने भी प्रशिक्षण मे सहभागिता की।प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने मे योगेश अस्थाना,फैसल, अभिषेक सिन्हा,श्रीकान्त यादव ने तकनीकी सहयोग किया।
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021
न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में हुई चर्चा
न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में आयोजित बैठक में शामिल होते विधानसभा प्रभारी इन्द्रमणि दूबे,कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के महासचिव बाबूराम यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश पाण्डेय,मैन बहादुर सरोज,सुनील शर्मा,गायक अमित सिंह,छोटेलाल गौतम,राम शिरोमणि विश्वकर्मा,अरविन्द उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे






