लखनऊ: विधानसभा में बम की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, शाहजहांपुर निवासी नर्सिंग नाम का शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे, पेशे से मजदूर नर्सिंग ने शाहजहांपुर से पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर विधानभवन में बम रखने की दी थी सूचना, हज़रतगंज और सर्विलांस की टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार.
⏭कौशाम्बी: ट्रक ओवरटेक को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के भतीजे व साथियो ने ड्राइवर व खलासी को जमकर पीटा, थाने में पहुंच काटा हंगामा, दबाव में पुलिस ने उल्टा ट्रक ड्राइवर, खलासी को हिरासत में लिया, सैनी कोतवाली से चंद कदम दूर एनएच-2 का मामला.
⏭लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर पर हमले का मामला, गोमतीनगर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों अलोक द्विवेदी और अमित टंडन को किया गिरफ्तार.
⏭लखनऊ: यूपी में निवेश के लिए फिनलैंड और जापान के डेलिगेशन CM योगी से की मुलाक़ात, दोनों देशों के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ मिलकर यूपी में निवेश पर की चर्चा, उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर फिनलैंड के मंत्रियों का उच्चस्तरीय समूह पहुँचा पंचम तल, फ़िनलैंड इलेक्ट्रिक वेहीकल, अल्टरनेटिव फ्यूल, गैर परम्परगत ऊर्जा में करना चाहता है निवेश, जापान भी करेगा 10 हजार करोड़ का निवेश.
⏭अमेठी: राहुल गॉधी के 3 दिवसीय दौरे का पूरा कार्यक्रम, राहुल गॉधी अपने दौरे के पहले दिन 4 अक्टूबर के अपरान्ह 2 बजे जगदीशपुर के कठौरा गॉव मे चौपाल मे लेंगे भाग, उसके बाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुये मुंशीगंज गेस्ट हाउस मे रात्रि विश्राम करेंगे, दूसरे दिन 5 अक्टूबर को गेस्टहाउस मे लोगों से मुलाक़ात के बाद राजीव गॉधी डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ताओं से संवाद करेगे, इसके बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुये गेस्टहाउस रायबरेली मे विश्राम करेंगे, तीसरे दिन 6 अक्टूबर को प्रात: भुयेमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली में लोगों से मुलाक़ात के बाद क्षेत्र का भ्रमण करते हुये शाम को वापस दिल्ली होंगे रवाना.
⏭देहरादून: पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 1 महिला संचालिका सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 युवतियों को भी मौके से किया रेस्क्यू, ब्रह्मपुरी इलाके से ऑपरेट हो रहा था सैक्स रैकेट, पटेल नगर थाना क्षेत्र का मामला.
#HoneyPreet को हरियाणा पुलिस की SIT ने किया अरेस्ट, गिरफ़्तारी के बाद पंचकूला पुलिस को सौंपा.
⏭हरदोई: सपा नेता वंशीलाल का टड़ियावां ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा, एक-एक कर सपा ब्लॉक प्रमुखों की छिन रही कुर्सियां.
⏭देहरादून: सीएम आवास कूच के दौरान बेराकेटिंग लांघ रहे प्रधानों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक, प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरवीर परमार पुलिस की धक्का मुक्की में हुए बेहोश.
⏭चम्पावत: भाजपा पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भाजपा के राज में वसूली का लगाया आरोप.
⏭इलाहाबाद: BSP नेता राजेश यादव की हत्या के बाद बवाल, समर्थकों ने की आगजनी और पत्थरबाजी.
⏭बिलासपुर: PM नरेंद्र मोदी का बयान- हिमाचल प्रदेश से मेरा पुराना नाता रहा है, यहां से मुझे भरपूर प्यार मिला, सर्जिकल स्ट्राइक करके देश की सेना ने दिखा दिया कि हम भी किसी से कम नहीं, भ्रष्टाचार ने इस देश को खोखला कर दिया.
⏭आज़मगढ़: एकाउंट हैक कर करोड़ों रुपये के ऑनलाइन मनी ट्रांसफर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कर दुरपयोग करने वाले अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, सामान डिलेवरी का बिल व 80 हजार नकदी बरामद.
⏭लखनऊ: मंत्री सुरेश राणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 24252 करोड़ किसानों का भुगतान किया जा चुका है ये आजादी के बाद का सबसे बड़ा भुगतान, गन्ना विभाग ने लिए है कुछ महत्वपूर्ण निर्णय, किसानों के हित में सट्टा नीति 2017-18 बनाई गई.
⏭अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनावों की औपचारिक अधिसूचना जारी, 7 अक्टूबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, डीएसडब्लू की ओर से जारी हुई अधिसूचना, कल होगें नामांकन, 6 को आमसभा का होगा आयोजन, 7 को मतदान, मतगणना व चुनाव परिणाम की होगी घोषणा.
⏭केरल: CPI(M) के खिलाफ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ.
⏭सहारनपुर: प्रभारी मंत्री द्वारा अवैध खनन पकड़े जाने के बाद SSP सहारनपुर ने हल्का इंस्पेक्टर, बीट सिपाही व SO बेहट को सस्पेंड किया.
⏭फ़िरोज़ाबाद: थाना नारखी के गांव सुनामई में किसान के खेत में 15 फुट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर भी नही पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों ने ही अजगर को पकड़कर बोरे में किया बंद, 5 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम को किया सुपुर्द.
⏭मथुरा: गोविन्द नगर थाना इलाके में युवती से अश्लील हरकत के चलते सिपाही सहित 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिपाही को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, एसपी क्राइम करेंगे पूरे मामले की जाँच, चौकी पर तैनात दरोगा विक्रम सहित चौकी इंचार्ज पर भी लगाया है युवती ने अश्लील हरकत और गाली देने का आरोप.
⏭हापुड़: तहसील दिवस के बाहर दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, धौलाना थाना के तहसील दिवस का मामला.
⏭इटावा: शहर में पुलिस का आतंक, दो दिन पहले पुलिस की पिटाई से हुई महिला होमगार्ड के बेटे की मौत पर सदर और भर्थना विधायिका अपने लव लश्कर के साथ पहुंची थाने, एसओ और विधायक के बीच हुई तीखी झड़प, आरोपी सिपाहियों पर मुकदमा न लिखे जाने से नाराज है विधायक और भाजपाई.
⏭मेरठ: डीएसओ ऑफिस में धरने पर बैठे लक्ष्मीकांत वाजपेई, खाद्यान्न घोटाले से जुड़े कागज एसआईटी को देने की मांग, डीएसओ कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी नदारद, कार्यालय पर भाजपाइयों का कब्जा.
⏭मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका, पदमावती फिल्म में अभद्र दृश्य के चलते फूंका पुतला.
⏭महोबा: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने दिया धरना, तहसील सभागार में धरने पर बैठे लेखपाल, वेतन वृद्धि सहित लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन जैसी 6 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सदर तहसील सभागार में धरने पर बैठे हैं लेखपाल.
⏭सहारनपुर: थाना रामपुर मनिहारन रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक का मिला शव, नहीं हुई कोई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी.
⏭हरिद्वार: आज शाम 13 अखाड़ों के सन्त हरिद्वार में जुटेंगे धरने पर, शाम 4 बजे हरकी पैड़ी पर सांकेतिक धरना देगा सन्त समाज, बड़ा अखाड़े से जुड़े सन्त मोहनदास और केलाशमुनि की गुमशुदगी से सन्तो में भारी आक्रोश, सन्तो की चेतावनी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप.
⏭कंनौज: दिनदहाड़े भीड़ भरे बाजार में बाइक सवार लुटेरों ने दुकान पर बैठे बच्चे को तमंचा अड़ा गोलक में रखे रुपये लूटे, पुलिस को नहीं मिला लुटेरोँ का सुराग, छिबरामऊ नगर मे बस स्टॉप के पास का मामला.
⏭बहराइच: थाना मोतीपुर के परवानी गौड़ी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 1 की मौत, 2 घायल.
⏭औरैया: संदिग्ध परिस्तिथियों में 12 वर्षीय छात्र की मौत, खेत की नाली पर पड़ा मिला छात्र का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फफूंद थाना क्षेत्र के बडुआ गांव की घटना.
⏭अलीगढ़: अनूपशहर रोड पर गांव सड़ियल में टेम्पो से युवक गिरा, मोके पर मौत, थाना जवां क्षेत्र की घटना.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें