सिगरामऊ स्थानीय क्षेत्र के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक सत्रह वर्षीय एक बालिका रोती हुई अवस्था में पाई गई। कई घंटे तक उसे स्टेशन पर ही बैठे हुए देखा तो उसकी सूचना ग्रामीणों ने महिला हेल्पलाइन व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उसे थाने लाए। फिर आवश्यक पूछताछ के बाद महिला पुलिस के साथ उसको मेडिकल के लिए भेज दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पूजा तथा पिता का नाम लालचंद बताया। जबकि अपना घर और स्थान नहीं बता सकी। उक्त बालिका को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बाद नारी निकेतन के कार्यकर्ताओं को सौंप दिया।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017
एक सत्रह वर्षीय एक बालिका रोती हुई अवस्था में पाई गई
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें