सिगरामऊ कस्बे के सभी दुर्गा पूजा समितियों के लोग गाजे बाजे के साथ धूमधाम से सर्वप्रथम मां दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली, पूरी बाजार में भ्रमण किया तथा पूजा पंडालों के सदस्य अबीर गुलाल उड़ाते वहां से लालगंज बाजार के लिए प्रस्थान किये। अंत में सभी प्रतिमाओं को खानपुर गांव में बनाए गए एक कुंड में ले जाकर विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान पूरी मुस्तैदी से फोर्स के साथ थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को संचालित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जय सिंह, राकेश मिश्रा, राम सागर जायसवाल विनय कुमार सिंह सहित तमाम लोग मुस्तैदी से लगे रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें