tikhiawaz24.in

तीखी आवाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तीखी आवाज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 जनवरी 2017

.......सावधान! मृतक भी हुए पाबंद तो क्या मृतक भी कराएँगे जमानत?


सिंगरामऊ(जौनपुर)21जनवरी।  चुनावी बयार न जाने कौन -कौन सा दिन दिखा देगा ? यही सोचकर खामोश हैं उन मृतकों के परिजन जिन्हें विधान सभा में शांति भंग के अंदेशा में पाबंद किया गया है। उनके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर मरने के बाद वो कैसे आएंगे बदलापुर तहसील में जमानत कराने। उदाहरण के लिए खेत्र का दयालापुर गाँव जहाँ प्रधान अच्छेलाल उपाध्याय खुद जमानत के लिए जजूझ रहे थे, वहीँ गाँव के ही मृतक अमर नाथ तिवारी, लालता प्रसाद तिवारी, को पाबंद किया गया है। प्रधान ने बताया कि इन दोनों का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है। जबकि मुम्बई में रहकर अपनी आजीविका चला रहे रोहित तिवारी, पंकज तिवारी, भी पाबंद किये जा चुके हैं। अब यह कमी चाहे जिसकी हो लेकिन परेशानी झेल रहे हैं उनके परिजन। ये बेचारे अपनी समस्या को लेकर एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय से मिले तो उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

एटा हादसे में मृत बच्चो के प्रति  एकेडमी में शोक


सिंगरामऊ(जौनपुर)21 जनवरी।
कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने सड़क दुर्घटना में मृत छात्र-छात्राओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। विद्दालय में उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में स्कूली बच्चों से भरी बस एवं ट्रक में हुई टक्कर से लगभग 13 स्कूली बच्चों की हुई दुःखद मृत्यु की हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करके श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्दालय की प्रबंध निदेशक डॉ.बबली सिंह, प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह के नेतृत्व में उक्त विद्दालय के बच्चों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उस दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहाँ सीमा मिश्रा, नेहा सिंह, आराधना मिश्रा, अरविन्द दुबे, प्रेम प्रकाश, राधा चरण तिवारी, राज कुमार, बिंदू विश्वकर्मा, काजल तिवारी, पारुल दुबे, सुनिधी दुबे मौजूद रहीँ।

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-जर्जर बसों,वाहनों से बच्चों को लाया जा रहा स्कूल,शहर के कई स्कूल बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़,सेंट क्लेयर्स कॉंवेंट समेत कई स्कूलों की लापरवाही,बच्चों को सुरक्षा के बिना LPG किट लगी वैन से ढोया जा रहा,शहर के स्कूलों के साथ-साथ परिजन भी बने लापरवाह

फर्रूखाबाद-बैरियर तोड़कर अनियंत्रित ट्रक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा,ट्रैक के बीचो-बीच ट्रक खड़ा होने से ट्रैक बाधित,रेलवे के कर्मचारी मौके पर ट्रक को हटाने में जुटे,कमालगंज क्षेत्र के मंडी समिति के सामने का मामला 

कासगंज-एटा हादसे के बाद भी नहीं थम रही लापरवाही,डग्गेमार वाहनों से हो रही जमकर ओवरलोडिंग,परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से खेल,स्कूल वाहन,मैजिक,टेम्पो,में क्षमता से अधिक भर रहे यात्री,कासगंज-बरेली मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड वाहन

मऊ-युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या,लूट के विरोध पर बदमाशों ने की युवक की हत्या,पत्नी को घर में बंधक बनाकर खेत में की हत्या,हलधरपुर क्षेत्र के जमीसहरुल्ला गांव की घटना 

रामपुर-जमीनी विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को मारी गोली,दोनों की हालत गंभीर,अस्पताल में कराया गया भर्ती,बिलासपुर थाना क्षेत्र के करतारपुर गांव की घटना

मेरठ-घर के बाहर खेलती दो साल की बच्ची लापता,परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका,टीपीनगर थाना इलाके के मुल्ताननगर की घटना

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी,26 जनवरी के चलते बाबतपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी,विजिटिंग एरिया में प्रवेश के लिए नहीं मिलेगा टिकट,30 जनवरी तक एंट्री टिकट काउंटर किया गया बंद,CISF आस-पास के इलाकों में कर रही खुफिया जांच 

वाराणसी-वार्ड ब्वॉय की पत्थर से सिर कूचकर हत्या से हड़कम्प,बदमाशों ने हत्या के बाद शव को जलाने का किया प्रयास,मंडलीय चिकित्सालय परिसर में मिला वार्ड ब्वॉय का शव